RRB Group D CBT · 14 Dec 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
25 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 14 Dec 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है' 'A - B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है' 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D × F + G – H ÷ J’ है, तो D का J से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A + B' means 'A is the son of B', 'A - B' means 'A is the brother of B', 'A × B' means 'A is the wife of B', 'A ÷ B' means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'D × F + G – H ÷ J', then how is D related to J?
- (A)पिता के भाई के पुत्र की पुत्रीFather's brother's son's daughter
- (B)पिता के भाई के पुत्र की पत्नीFather's brother's son's wife
- (C)माता के भाई के पुत्र की पत्नीMother's brother's son's wife
- (D)माता के भाई के पुत्र की पुत्रीMother's brother's son's daughter
Show answer and explanation
Answer: (B)
पिता के भाई के पुत्र की पत्नी
Father's brother's son's wife
D, F की पत्नी है, F, G का पुत्र है, G, H का भाई है और H, J का पिता है। अतः F, J के पिता के भाई का पुत्र है और D उसकी पत्नी है, अर्थात् Father's brother's son's wife।
D is the wife of F, F is the son of G, G is the brother of H, and H is the father of J. So F is the son of J's father's brother, and D is his wife: Father's brother's son's wife.
2.
श्रुति बिंदु A से चलना प्रारंभ करती है और दक्षिण की ओर 12 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 8 km ड्राइव करती है, दाएं मुड़ती है और 4 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 12 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 10 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएं मुड़ती है, 4 km ड्राइव करती है और बिंदु D पर रुकती है। बिंदु A के सापेक्ष बिंदु D कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में है? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Shruti starts from point A and drives 12 km towards the south. Then she turns left, drives 8 km, turns right and drives 4 km. Then she turns right and drives 12 km. Then she turns right and drives 10 km. Finally, she turns right, drives 4 km and stops at point D. How far (minimum distance) and in which direction is point D with respect to point A? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (A)6 km, पूर्व की ओर6 km, towards the east
- (B)6 km, दक्षिण की ओर6 km, towards the south
- (C)7 km, पश्चिम की ओर7 km, towards the west
- (D)5 km, उत्तर की ओर5 km, towards the north
Show answer and explanation
Answer: (B)
6 km, दक्षिण की ओर
6 km, towards the south
A को (0,0) मानें, पूर्व +x, उत्तर +y। दक्षिण 12: (0,−12)। बाएँ (पूर्व) 8: (8,−12)। दाएँ (दक्षिण) 4: (8,−16)। दाएँ (पश्चिम) 12: (−4,−16)। दाएँ (उत्तर) 10: (−4,−6)। दाएँ (पूर्व) 4: (0,−6)। अतः D, A से 6 km दक्षिण की ओर है।
Take A as (0,0), east +x, north +y. South 12: (0,−12). Left (east) 8: (8,−12). Right (south) 4: (8,−16). Right (west) 12: (−4,−16). Right (north) 10: (−4,−6). Right (east) 4: (0,−6). So D is 6 km towards the south.
3.
समर बिंदु A से शुरू होकर उत्तर दिशा में 58 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 64 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 63 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 66 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 5 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हों।)
Samar starts from point A and drives 58 km towards the north. Then he turns right and drives 64 km, then turns right and drives 63 km. Then he turns right and drives 66 km. Finally, he turns right, drives 5 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only, unless specified.)
- (A)पश्चिम में 3 km3 km towards the west
- (B)पश्चिम में 4 km4 km towards the west
- (C)पूर्व में 2 km2 km towards the east
- (D)पूर्व में 1 km1 km towards the east
Show answer and explanation
Answer: (C)
पूर्व में 2 km
2 km towards the east
A(0,0)। उत्तर 58: (0,58)। दाएँ (पूर्व) 64: (64,58)। दाएँ (दक्षिण) 63: (64,−5)। दाएँ (पश्चिम) 66: (−2,−5)। दाएँ (उत्तर) 5: (−2,0) = P। A (0,0) पर है, अतः उसे 2 km पूर्व की ओर चलना होगा।
A(0,0). North 58: (0,58). Right (east) 64: (64,58). Right (south) 63: (64,−5). Right (west) 66: (−2,−5). Right (north) 5: (−2,0) = P. A is at (0,0), so he must drive 2 km towards the east.
4.
दी गई संख्या श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 1 9 5 4 2 9 7 4 6 3 7 8 9 7 4 9 6 3 1 7 8 4 6 8 7 2 5 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या तथा ठीक बाद में भी एक सम संख्या है?
Refer to the given number series and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) 1 9 5 4 2 9 7 4 6 3 7 8 9 7 4 9 6 3 1 7 8 4 6 8 7 2 5 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an even number and also immediately followed by an even number?
- (A)तीन से अधिकMore than three
- (B)एकOne
- (C)दोTwo
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (C)
दो
Two
दोनों ओर सम अंक वाले विषम अंक: 9 (4 और 6 के बीच) तथा 7 (8 और 2 के बीच)। अन्य कोई नहीं। अतः ऐसे 2 अंक हैं।
Odd digits with even on both sides: 9 (between 4 and 6) and 7 (between 8 and 2). No other odd number fits. So there are 2 such numbers.
5.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? KR37 MT45 OV53 QX61 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? KR37 MT45 OV53 QX61 ?
- (A)SY68
- (B)SY69
- (C)SZ68
- (D)SZ69
Show answer and explanation
Answer: (D)
SZ69
अक्षर: K, M, O, Q, S (प्रत्येक +2) और R, T, V, X, Z (प्रत्येक +2); संख्याएँ 37, 45, 53, 61 (प्रत्येक +8), अगली 69। अतः उत्तर SZ69 है।
Letters: K, M, O, Q, S (+2 each) and R, T, V, X, Z (+2 each); numbers 37, 45, 53, 61 (+8 each) so next is 69. So the answer is SZ69.
6.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 312 313 303 305 295 298 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 312 313 303 305 295 298 ?
- (A)288
- (B)286
- (C)287
- (D)285
Show answer and explanation
Answer: (A)
288
पैटर्न: +1, −10, +2, −10, +3, −10। 312 → 313 → 303 → 305 → 295 → 298 → 298 − 10 = 288। अतः उत्तर 288 है।
Pattern: +1, −10, +2, −10, +3, −10. 312 → 313 → 303 → 305 → 295 → 298 → 298 − 10 = 288. So the answer is 288.
7.
उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ 13 को लीजिए - 13 पर की जाने वाली संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (8, 64, 8) (4, 16, 4)
Select the set in which the numbers are related in the same way as the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying to 13, etc. can be performed on 13 only. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (8, 64, 8) (4, 16, 4)
- (A)(9, 81, 9)
- (B)(3, 9, 4)
- (C)(2, 8, 2)
- (D)(5, 125, 5)
Show answer and explanation
Answer: (A)
(9, 81, 9)
प्रत्येक समुच्चय में बीच की संख्या पहली का वर्ग है और तीसरी संख्या पहली के बराबर है: 8² = 64, 4² = 16। (9, 81, 9) में 9² = 81। अतः उत्तर (9, 81, 9) है।
In each set the middle number is the square of the first, and the third equals the first: 8² = 64, 4² = 16. For (9, 81, 9): 9² = 81. So the answer is (9, 81, 9).
8.
O, P, Q, R, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, X के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। R, Y के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के बाईं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
O, P, Q, R, W, X and Y are sitting in a straight line facing north. Only two persons sit to the right of X. Only two persons sit between X and Q. Only two persons sit between O and P. P sits immediately to the left of X. R sits immediately to the right of Y. Who sits third from the left end of the line?
- (A)W
- (B)P
- (C)O
- (D)Y
Show answer and explanation
Answer: (A)
W
बाएँ से स्थान 1-7। X के दाएँ केवल दो: X = 5। P, X के ठीक बाएँ: P = 4। X और Q के बीच दो: Q = 2। O और P के बीच दो: O = 1 या 7। R, Y के ठीक दाएँ: Y = 6, R = 7, अतः O = 1 और W = 3। बाएँ से तीसरा W है।
Positions 1-7 from the left. Only two to the right of X: X = 5. P is immediately left of X: P = 4. Two persons between X and Q: Q = 2. Two between O and P: O = 1 or 7. R is right of Y: only Y = 6, R = 7, so O = 1 and W = 3. The third from the left is W.
9.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 7 9 13 19 27 37 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 7 9 13 19 27 37 ?
- (A)49
- (B)51
- (C)50
- (D)52
Show answer and explanation
Answer: (A)
49
अंतर 2, 4, 6, 8, 10 हैं, अगला अंतर 12: 37 + 12 = 49। अतः उत्तर 49 है।
Differences are 2, 4, 6, 8, 10, so the next difference is 12: 37 + 12 = 49. So the answer is 49.
10.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 5 2 1 4 7 8 6 5 2 3 9 1 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the given question (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 5 2 1 4 7 8 6 5 2 3 9 1 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (A)चारFour
- (B)एकOne
- (C)तीनThree
- (D)दोTwo
Show answer and explanation
Answer: (B)
एक
One
श्रृंखला: 5 2 1 4 7 8 6 5 2 3 9 1। केवल 9 के दोनों ओर विषम अंक (3 और 1) हैं। अतः ऐसा एक अंक है।
Series: 5 2 1 4 7 8 6 5 2 3 9 1. Only 9 has odd neighbours on both sides (3 and 1). So there is one such number.
11.
वैभव अपनी कक्षा में ऊपर से 9वें और नीचे से 17वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Vaibhav is 9th from the top and 17th from the bottom in his class. How many students are there in the class?
- (A)22
- (B)26
- (C)25
- (D)21
Show answer and explanation
Answer: (C)
25
कुल विद्यार्थी = ऊपर से स्थान + नीचे से स्थान − 1 = 9 + 17 − 1 = 25। अतः कक्षा में 25 विद्यार्थी हैं।
Total = position from top + position from bottom − 1 = 9 + 17 − 1 = 25. So there are 25 students.
12.
सात व्यक्ति , B, C, D, I, J, K और L, एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। K, L के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। I, L के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। D, J के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। J, C के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। B के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons, B, C, D, I, J, K and L, are sitting around a circular table facing the centre. K sits third to the left of L. I sits immediately to the left of L. D sits immediately to the left of J. J sits second to the left of C. Who sits third to the right of B?
- (A)J
- (B)D
- (C)C
- (D)K
Show answer and explanation
Answer: (D)
K
केंद्र की ओर मुख होने पर बायाँ दक्षिणावर्त होता है। L = 0, I = 1, K = 3। J, C से दूसरा बाएँ और D, J के ठीक बाएँ: केवल C = 2, J = 4, D = 5 संभव है, अतः B = 6। B के दाएँ तीसरा (वामावर्त) स्थान 3 = K है।
Facing the centre, left is clockwise. L = 0, I = 1, K = 3 (third left of L). C, J, D take C, C+2 = J, C+3 = D: only C = 2, J = 4, D = 5 fits, so B = 6. Third to the right of B (anticlockwise) is position 3 = K.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)GA-DI
- (B)JD-GK
- (C)NH-KO
- (D)LF-IM
Show answer and explanation
Answer: (A)
GA-DI
JD-GK, NH-KO और LF-IM में पहला अक्षर −3 और दूसरा +7 होता है (J→G, D→K; N→K, H→O; L→I, F→M)। GA-DI में G→D −3 है पर A→I +8 है। अतः GA-DI भिन्न है।
In JD-GK, NH-KO and LF-IM, the first letter goes −3 and the second +7 (J→G, D→K; N→K, H→O; L→I, F→M). In GA-DI, G→D is −3 but A→I is +8. So GA-DI is the odd one.
14.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? OPD73, RMG70, UJJ67, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? OPD73, RMG70, UJJ67, ?
- (A)XGM64
- (B)YGN64
- (C)YHM63
- (D)XHN63
Show answer and explanation
Answer: (A)
XGM64
पहले अक्षर +3 (O, R, U, X); दूसरे अक्षर −3 (P, M, J, G); तीसरे अक्षर +3 (D, G, J, M); संख्याएँ −3 (73, 70, 67, 64)। अतः उत्तर XGM64 है।
First letters +3 each (O, R, U, X); second letters −3 each (P, M, J, G); third letters +3 each (D, G, J, M); numbers −3 each (73, 70, 67, 64). So the answer is XGM64.
15.
दी गई संख्या और प्रतीक श्रृंखला को देखकर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। सभी संख्याएँ एक अंकीय हैं। (बाएं) % * 7 % € % 2 # € $ € © 9 5 6 # 9 & 6 % 7 & (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the given number and symbol series and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) % * 7 % € % 2 # € $ € © 9 5 6 # 9 & 6 % 7 & (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a symbol?
- (A)3
- (B)2
- (C)1
- (D)0
Show answer and explanation
Answer: (C)
1
ऐसी संख्या खोजें जिसके पहले संख्या और बाद में प्रतीक हो। केवल 6 (5 6 # में) ऐसा है: पहले 5 और बाद में #। अतः ऐसी 1 संख्या है।
Look for a number with a number before it and a symbol after it. Only 6 (in 5 6 #) qualifies: preceded by 5 and followed by #. So there is 1 such number.
16.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘technology is advancing’ को ‘mn jk rs’ और ‘humanity needs technology’ को ‘ap mn fg’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘technology’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
In a certain code language, 'technology is advancing' is written as 'mn jk rs' and 'humanity needs technology' is written as 'ap mn fg'. How will 'technology' be written in the given language?
- (A)mn
- (B)jk
- (C)rs
- (D)fg
Show answer and explanation
Answer: (A)
mn
'technology' दोनों वाक्यों में उभयनिष्ठ शब्द है और उभयनिष्ठ कोड केवल 'mn' है। अतः technology = mn।
'technology' is the only word common to both sentences, and the only common code is 'mn'. So technology = mn.
17.
यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 - 6 ÷ 228 + 46 x 2 = ?
If + means -, - means x, x means ÷, ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 18 - 6 ÷ 228 + 46 x 2 = ?
- (A)309
- (B)326
- (C)334
- (D)313
Show answer and explanation
Answer: (D)
313
चिह्न बदलने पर: 18 − 6 ÷ 228 + 46 × 2 = 18 × 6 + 228 − 46 ÷ 2 = 108 + 228 − 23 = 313। अतः उत्तर 313 है।
Replace the symbols: 18 − 6 ÷ 228 + 46 × 2 becomes 18 × 6 + 228 − 46 ÷ 2 = 108 + 228 − 23 = 313. So the answer is 313.
18.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 88 75 62 49 36 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 88 75 62 49 36 ?
- (A)25
- (B)21
- (C)27
- (D)23
Show answer and explanation
Answer: (D)
23
प्रत्येक पद में 13 घटता है: 88, 75, 62, 49, 36, 36 − 13 = 23। अतः उत्तर 23 है।
Each term decreases by 13: 88, 75, 62, 49, 36, 36 − 13 = 23. So the answer is 23.
19.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से EFHL का संबंध AALQ से है। उसी तरीके से, OLXF का संबंध KGBK से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, CWJU का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
Based on the English alphabetical order, EFHL is related to AALQ in a certain way. In the same way, OLXF is related to KGBK. Following the same logic, CWJU is related to which of the given options?
- (A)YRTY
- (B)YRNZ
- (C)YRZN
- (D)YGHU
Show answer and explanation
Answer: (B)
YRNZ
चारों अक्षरों पर नियम: −4, −5, +4, +5 (E→A, F→A, H→L, L→Q; O→K, L→G, X→B, F→K)। CWJU के लिए: C−4 = Y, W−5 = R, J+4 = N, U+5 = Z। अतः उत्तर YRNZ है।
Rule on the four letters: −4, −5, +4, +5 (E→A, F→A, H→L, L→Q; O→K, L→G, X→B, F→K). For CWJU: C−4 = Y, W−5 = R, J+4 = N, U+5 = Z. So the answer is YRNZ.
20.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘uncle ocean elf’ को ‘so ex rj’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘elf yak queen’ को ‘ku yi ex’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘elf’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, 'uncle ocean elf' is coded as 'so ex rj' and 'elf yak queen' is coded as 'ku yi ex'. How is 'elf' coded in that language?
- (A)so
- (B)ex
- (C)rj
- (D)ku
Show answer and explanation
Answer: (B)
ex
'elf' दोनों वाक्यों में उभयनिष्ठ शब्द है और 'ex' उभयनिष्ठ कोड है। अतः elf = ex।
'elf' is the only word common to both sentences and 'ex' is the only common code. So elf = ex.
21.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)IM-HK
- (B)MQ-LO
- (C)KO-JM
- (D)OS-NR
Show answer and explanation
Answer: (D)
OS-NR
IM-HK, MQ-LO और KO-JM में पहला अक्षर −1 और दूसरा −2 होता है। OS-NR में O→N −1 है पर S→R भी −1 है। अतः OS-NR भिन्न है।
In IM-HK, MQ-LO and KO-JM the first letter goes −1 and the second −2. In OS-NR, O→N is −1 but S→R is also −1. So OS-NR is the odd one.
22.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, RVSQ का संबंध एक निश्चित तरीके से OSPN से है। उसी प्रकार, ZDAY का संबंध WAXV से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SWTR का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, RVSQ is related to OSPN in a certain way. In the same way, ZDAY is related to WAXV. Following the same logic, SWTR is related to which of the given options?
- (A)PTPO
- (B)PUPY
- (C)PSPO
- (D)PTQO
Show answer and explanation
Answer: (D)
PTQO
RVSQ से OSPN में प्रत्येक अक्षर −3 और ZDAY → WAXV में भी −3। SWTR के लिए: S−3 = P, W−3 = T, T−3 = Q, R−3 = O। अतः उत्तर PTQO है।
Each letter of RVSQ goes −3 to give OSPN, and ZDAY → WAXV also −3. For SWTR: S−3 = P, W−3 = T, T−3 = Q, R−3 = O. So the answer is PTQO.
23.
QP 7 का संबंध एक निश्चित तरीके से TO −4 से है। उसी प्रकार, AL 14 का संबंध DK 3 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, RX 2 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
QP 7 is related to TO −4 in a certain way. In the same way, AL 14 is related to DK 3. Following the same logic, RX 2 is related to which of the given options?
- (A)UW −9
- (B)UV −7
- (C)TW −9
- (D)TV −7
Show answer and explanation
Answer: (A)
UW −9
पहला अक्षर +3, दूसरा अक्षर −1, संख्या −11 (Q→T, P→O, 7→−4; A→D, L→K, 14→3)। RX 2 के लिए: R+3 = U, X−1 = W, 2 − 11 = −9। अतः उत्तर UW −9 है।
First letter +3, second letter −1, number −11 (Q→T, P→O, 7→−4; A→D, L→K, 14→3). For RX 2: R+3 = U, X−1 = W, 2 − 11 = −9. So the answer is UW −9.
24.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 45 A 9 B 13 C 15 D 17 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means 'x', 'C' means '+' and 'D' means '-', then what will come in place of the question mark '?' in the following equation? 45 A 9 B 13 C 15 D 17 = ?
- (A)64
- (B)61
- (C)63
- (D)62
Show answer and explanation
Answer: (C)
63
कोड बदलने पर: 45 ÷ 9 × 13 + 15 − 17। 45 ÷ 9 = 5; 5 × 13 = 65; 65 + 15 − 17 = 63। अतः उत्तर 63 है।
Replace the codes: 45 ÷ 9 × 13 + 15 − 17. 45 ÷ 9 = 5; 5 × 13 = 65; 65 + 15 − 17 = 63. So the answer is 63.
25.
यदि संख्या 5493218 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?
If each digit of the number 5493218 is arranged in ascending order from left to right, what will be the sum of the second digit from the left and the second digit from the right in the new number thus formed?
- (A)12
- (B)5
- (C)10
- (D)8
Show answer and explanation
Answer: (C)
10
5493218 को आरोही क्रम में लिखने पर 1234589। बाएँ से दूसरा अंक 2 और दाएँ से दूसरा अंक 8। योग = 2 + 8 = 10। अतः उत्तर 10 है।
5493218 in ascending order is 1234589. The second digit from the left is 2 and from the right is 8. Sum = 2 + 8 = 10. So the answer is 10.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram