RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB Group D CBT · 18 Aug 2026 · Shift 3 — General Science

RRB Group D · previous year paper

45 General Science questions from RRB Group D CBT · 18 Aug 2026 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
कोई नीति निर्माता भारत में बड़े-पैमाने पर सौर ऊर्जा के परिनियोजन का मूल्यांकन कर रहा है। किस ऐतिहासिक योगदान ने सौर इन्सुलेशन मैपिंग के लिए मूलभूत डेटा प्रदान किया था?
A policymaker is evaluating the large-scale deployment of solar energy in India. Which historical contribution provided the foundational data for solar insolation mapping?
Show answer and explanation

Answer: (C)

अन्ना मणि का सौर विकिरण मापन (Anna Mani’s solar radiation measurements)
Anna Mani's solar radiation measurements

अन्ना मणि, भारत की अग्रणी मौसम वैज्ञानिक, ने सौर विकिरण मापन किए और वह नेटवर्क बनाया जिसने भारत के सौर विकिरण मानचित्रण का आधार तैयार किया।
Anna Mani, a pioneering Indian meteorologist, made solar radiation measurements and set up the network that gave India's foundational solar radiation data.
2.
जब किसी अधात्विक ऑक्साइड को क्षारक के माध्यम से बुद्बुद् (bubbled) किया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सामान्य परिवर्तन प्रेक्षि त होता है?
When a non-metallic oxide is bubbled through a base, which of the following common changes is observed?
Show answer and explanation

Answer: (B)

विलयन की क्षारीयता में कमी होती है
The basicity of the solution decreases

अधातु ऑक्साइड अम्लीय होते हैं और क्षार को उदासीन करते हैं, इसलिए विलयन की क्षारकता घट जाती है।
Non-metallic oxides are acidic and neutralise the base, so the basicity of the solution decreases.
3.
एक मशीन 250 N के प्रयास (effort) का उपयोग करके 1500 N का भार उठाती है। घर्षण के कारण, उसी भार को उठाने के लिए बाद में आवश्यक प्रयास 375 N हो जाता है। कौन-सा कथन सही है?
A machine lifts a 1500 N load using an effort of 250 N. Due to friction, the effort required later becomes 375 N while lifting the same load. Which statement is correct?
Show answer and explanation

Answer: (C)

प्रयास में 50% की वृद्धि हुई जबकि भार अपरिवर्तित रहा
Effort increased by 50% while load remained unchanged

भार 1500 N ही रहता है। प्रयास 250 N से बढ़कर 375 N हो गया, वृद्धि = 125/250 × 100 = 50%। अतः प्रयास 50% बढ़ा जबकि भार अपरिवर्तित रहा।
The load stays 1500 N. Effort rises from 250 N to 375 N, an increase of 125/250 × 100 = 50%. So effort increased by 50% while load remained unchanged.
4.
एक कंपमान स्वरित्र द्विभुज (tuning fork) को जल से स्पर्श कराने पर जल में ऊर्मिकाएं (ripples) क्यों उत्पन्न होती हैं?
Why are ripples produced in water when a vibrating tuning fork is touched to the water?
Show answer and explanation

Answer: (C)

स्वरित्र के कंपन ऊर्जा स्थानांतरित करते हैं, जिससे जल गतिमान होता है
The vibrations of the tuning fork transfer energy, causing the water to move

कंपित स्वरित्र द्विभुज अपनी कंपन ऊर्जा जल को स्थानांतरित करता है, जिससे सतह के कण गति करते हैं और तरंगिकाएँ बनती हैं।
The vibrating fork transfers its vibrational energy to the water, making the surface particles move and form ripples.
5.
एक विद्यार्थी लेड धातु को आयरन(II) सल्फेट विलयन में मिलाता है और कोई दृश्य परिवर्तन नहीं देखता है। कौन-सा कथन इस अवलोकन की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
A student mixes lead metal with iron(II) sulfate solution and observes no visible change. Which statement best explains this observation?
Show answer and explanation

Answer: (A)

लेड, आयरन से कम अभिक्रियाशील है और उसे उसके यौगिक से विस्थापित नहीं कर सकता।
Lead is less reactive than iron and cannot displace it from its compound.

कोई धातु दूसरी धातु को उसके लवण विलयन से तभी विस्थापित करती है जब वह अधिक क्रियाशील हो। लेड, आयरन से कम क्रियाशील है, इसलिए कोई अभिक्रिया नहीं होती।
A metal displaces another only from its salt solution if it is more reactive. Lead is less reactive than iron, so no reaction occurs.
6.
एक साइकिल सवार पहले 10 मिनट में 2 km और अगले 10 मिनट में 3 km की दूरी तय करता है। यह किस प्रकार की गति है?
A cyclist covers 2 km in the first 10 minutes and 3 km in the next 10 minutes. What type of motion is this?
Show answer and explanation

Answer: (C)

असमान गति
non-uniform motion

साइकिल चालक समान समय अंतरालों में असमान दूरियाँ (2 km और 3 km) तय करता है, इसलिए गति अनियमित (असमान) है।
The cyclist covers unequal distances (2 km and 3 km) in equal time intervals, so the motion is non-uniform.
7.
क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) द्वारा ओजोन परत का अवक्षय जीवों के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है?
Why is the depletion of the ozone layer by chlorofluorocarbons (CFCs) considered dangerous for organisms?
Show answer and explanation

Answer: (A)

यह UV किरणों को वायुमंडल में प्रवेश करने देता है
It allows UV rays to enter the atmosphere

ओज़ोन परत हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करती है। CFC से यह घटती है और अधिक UV किरणें पृथ्वी तक पहुँचकर जीवों को हानि पहुँचाती हैं।
The ozone layer absorbs harmful UV rays. CFCs deplete it, allowing more UV radiation to reach Earth, which harms living organisms.
8.
क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) द्वारा ओजोन परत का अवक्षय जीवों के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है?
Why is depletion of the ozone layer by chlorofluorocarbons (CFCs) considered dangerous for organisms?
Show answer and explanation

Answer: (D)

इससे UV किरणें वायुमंडल में प्रवेश कर जाती हैं
It leads to penetration of UV rays into the atmosphere

ओज़ोन परत हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करती है। CFC से यह घटती है और UV किरणें पृथ्वी तक पहुँचकर जीवों को हानि पहुँचाती हैं।
The ozone layer absorbs harmful UV rays. CFCs deplete it, allowing UV rays to penetrate to Earth, which harms living organisms.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम, किसी धातु के अयस्क से शुद्ध धातु प्राप्त करने के चरणों का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Which of the following sequences best describes the steps of obtaining a pure metal from its ore?
Show answer and explanation

Answer: (B)

अयस्क का समृद्धि करण किया जाता है, फिर धातु को निष्कर्षित किया जाता है और अंततः शोधन किया जाता है
The ore is enriched, then the metal is extracted, and finally refined

धातुकर्म का क्रम है: अयस्क का सान्द्रण (संवर्धन), धातु का निष्कर्षण और फिर धातु का परिष्करण।
Metallurgy proceeds in order: enrichment (concentration) of the ore, extraction of the metal, then refining of the metal.
10.
यदि ओजोन परत पतली हो जाए, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?
If the ozone layer becomes thinner, which of the following could happen on Earth?
Show answer and explanation

Answer: (B)

पृथ्वी तक पहुंचने वाले पराबैंगनी विकिरण में वृद्धि
Increase in ultraviolet radiation reaching the Earth

ओज़ोन परत पतली होने पर कम UV अवशोषित होती है, इसलिए पृथ्वी तक अधिक पराबैंगनी विकिरण पहुँचता है।
A thinner ozone layer absorbs less UV, so more ultraviolet radiation reaches the Earth.
11.
आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ, मानव नेत्र की समंजन क्षमता घट जाती है, जिससे आस-पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने में कठिनाई होती है। इस दोष को ________ के रूप में जाना जाता है।
With ageing, the power of accommodation of the human eye decreases, causing difficulty in viewing nearby objects clearly. This defect is known as:
Show answer and explanation

Answer: (C)

जरा-दूरदृष्टिता (Presbyopia)
Presbyopia

आयु बढ़ने पर पक्ष्माभी पेशियों की दुर्बलता और लेंस की लचक घटने से समंजन क्षमता कम हो जाती है; इस दोष को जरा-दूरदृष्टिता (प्रेसबायोपिया) कहते हैं।
Weakening of the ciliary muscles and loss of lens flexibility with age reduces accommodation power; this defect is presbyopia.
12.
यदि ओजोन परत पतली हो जाए, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?
If the ozone layer becomes thinner, which of the following could happen on Earth?
Show answer and explanation

Answer: (A)

पृथ्वी तक पहुंचने वाले पराबैंगनी विकिरण में वृद्धि
Increase in ultraviolet radiation reaching Earth

ओज़ोन परत पतली होने पर कम UV अवशोषित होती है, इसलिए पृथ्वी तक अधिक पराबैंगनी विकिरण पहुँचता है।
A thinner ozone layer absorbs less UV, so more ultraviolet radiation reaches the Earth.
13.
मनुष्यों में, कार्बोहाइड्रेट का पाचन मुख से शुरू होता है और पाचन पथ के किस भाग में पूर्ण होता है?
In humans, carbohydrate digestion begins in the mouth and is completed in which part of the digestive tract?
Show answer and explanation

Answer: (D)

छोटी आंत
Small intestine

लार एमाइलेज़ मुख में मंड का पाचन आरंभ करता है और अग्न्याशयी एमाइलेज़ तथा आंत्र एंज़ाइम छोटी आंत में कार्बोहाइड्रेट का पाचन पूर्ण करते हैं।
Salivary amylase starts starch digestion in the mouth, and pancreatic amylase and intestinal enzymes complete carbohydrate digestion in the small intestine.
14.
मनुष्यों में, कार्बोहाइड्रेट का पाचन मुख से शुरू होता है और पाचन पथ के किस भाग में पूर्ण होता है?
Carbohydrate digestion in humans begins in the mouth and is completed in which part of the digestive tract?
Show answer and explanation

Answer: (D)

छोटी आंत
Small intestine

लार एमाइलेज़ मुख में मंड का पाचन आरंभ करता है और अग्न्याशयी एमाइलेज़ तथा आंत्र एंज़ाइम छोटी आंत में कार्बोहाइड्रेट का पाचन पूर्ण करते हैं।
Salivary amylase starts starch digestion in the mouth, and pancreatic amylase and intestinal enzymes complete carbohydrate digestion in the small intestine.
15.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक शुद्ध पदार्थ है?
Which of the following is a pure substance?
Show answer and explanation

Answer: (D)

यौगिक और तत्व दोनों
Both compounds and elements

शुद्ध पदार्थ की संरचना निश्चित होती है और इनमें तत्व तथा यौगिक दोनों आते हैं। मिश्रण शुद्ध पदार्थ नहीं हैं।
Pure substances have fixed composition and include both elements and compounds. Mixtures are not pure substances.
16.
अभ्यास के दौरान एक फ़ुटबॉल खिलाड़ी की पेशियों को अस्थि यों से जोड़ने वाली संरचना फट जाती है। किस संरचना के क्षतिग्रस्त होने की सर्वाधिक संभावना है?
A football player tears a structure that connects muscles to bones during practice. Which structure is most likely damaged?
Show answer and explanation

Answer: (D)

कंडरा (Tendon)
Tendon

टेंडन (कंडरा) पेशी को हड्डी से जोड़ती है; लिगामेंट हड्डी को हड्डी से जोड़ता है। अतः टेंडन क्षतिग्रस्त हुई है।
Tendons connect muscle to bone; ligaments connect bone to bone. So a tendon is torn.
17.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक शुद्ध पदार्थ है?
Which of the following is a pure substance?
Show answer and explanation

Answer: (A)

यौगिक और तत्व दोनों
Both compound and element

शुद्ध पदार्थ की संरचना निश्चित होती है और इनमें तत्व तथा यौगिक दोनों आते हैं। मिश्रण शुद्ध पदार्थ नहीं हैं।
Pure substances have fixed composition and include both elements and compounds. Mixtures are not pure substances.
18.
एक मशीन 250 N के प्रयास के साथ 1500 N का लोड उठाती है। घर्षण के कारण, बाद में उसी लोड को उठाने के लिए 375 N प्रयास की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A machine lifts a load of 1500 N with an effort of 250 N. Due to friction, an effort of 375 N is later required to lift the same load. Which of the following statements is correct?
Show answer and explanation

Answer: (C)

प्रयास में 50% की वृद्धि हुई जबकि लोड अपरिवर्तित रहा
The effort increased by 50% while the load remained unchanged

भार 1500 N ही रहता है। प्रयास 250 N से बढ़कर 375 N हो गया, वृद्धि = 125/250 × 100 = 50%। अतः प्रयास 50% बढ़ा जबकि भार अपरिवर्तित रहा।
The load stays 1500 N. Effort rises from 250 N to 375 N, an increase of 125/250 × 100 = 50%. So effort increased by 50% while load remained unchanged.
19.
एक यौगिक का आण्विक सूत्र C4H10 है। कौन-सा कथन इसकी संरचना का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A compound has the molecular formula C4H10. Which statement best describes its structure?
Show answer and explanation

Answer: (D)

यह सीधी या शाखित श्रृंखला वाले दो भिन्न समावयवियों के रूप में उपस्थित हो सकता है
It can exist as two different isomers with straight or branched chains

C₄H₁₀ ब्यूटेन है, जिसके दो संरचनात्मक समावयवी हैं: n-ब्यूटेन (सीधी श्रृंखला) और आइसोब्यूटेन (शाखित श्रृंखला)।
C₄H₁₀ is butane with two structural isomers: n-butane (straight chain) and isobutane (branched chain).
20.
किसी क्षारक में अधात्विक ऑक्साइड को बुदबुदाने (bubble) पर सामान्यतः कौन-सा प्रेक्षणीय परिवर्तन होता है?
What is a common observable change when a non-metallic oxide is bubbled through a base?
Show answer and explanation

Answer: (B)

विलयन की क्षारीयता में कमी होती है
There is a decrease in alkalinity of the solution

अधातु ऑक्साइड अम्लीय होते हैं और क्षार को उदासीन करते हैं, इसलिए विलयन की क्षारीयता घट जाती है।
Non-metallic oxides are acidic and neutralise the base, so the alkalinity of the solution decreases.
21.
एक प्रयोगशाला में, कोई विद्यार्थी किसी नए पदार्थ के लिए ओम के नियम को सत्यापित करना चाहता है। कौन-सा प्रायोगिक दृष्टिकोण सबसे परिशुद्ध रूप से यह निर्धारित करेगा कि पदार्थ, ओम के नियम का पालन करता है या नहीं?
In a laboratory, a student wants to verify Ohm's law for a new material. Which experimental approach will most accurately determine whether the material obeys Ohm's law?
Show answer and explanation

Answer: (A)

कई अनुप्रयुक्त वोल्टताओं के लिए धारा को मापें और वोल्टता बनाम धारा का ग्राफ बनाएं
Measure the current for several applied voltages and plot a graph of voltage versus current

ओम का नियम तब लागू होता है जब V, I के समानुपाती हो। कई वोल्टताओं पर धारा मापकर V-I ग्राफ खींचने पर मूल बिंदु से गुजरती सरल रेखा मिलनी चाहिए।
Ohm's law holds if V is proportional to I. Measuring current at several voltages and plotting V against I should give a straight line through the origin.
22.
अयस्क से शुद्ध धातु प्राप्त करने के चरणों का सर्वोत्तम वर्णन कौन-सा अनुक्रम करता है?
Which sequence best describes the steps for obtaining a pure metal from its ore?
Show answer and explanation

Answer: (C)

अयस्क का समृद्धीकरण किया जाता है, फिर धातु निष्कर्षित की जाती है, और अंत में शोधन किया जाता है।
Ore is enriched, then metal is extracted, and finally purification is performed.

धातुकर्म का क्रम है: अयस्क का सान्द्रण, धातु का निष्कर्षण और फिर शुद्धिकरण (परिष्करण)।
Metallurgy proceeds in order: enrichment of the ore, extraction of the metal, then purification (refining).
23.
हीरा और ग्रेफाइट जैसे कार्बन-अपररूपों के दहन से ______ उत्पन्न होता है।
The combustion of carbon allotropes, such as diamond and graphite, produces ______.
Show answer and explanation

Answer: (C)

कार्बन डाइऑक्साइड, ऊष्मा और प्रकाश
carbon dioxide, heat and light

हीरे या ग्रेफ़ाइट को ऑक्सीजन में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड बनती है तथा ऊष्मा और प्रकाश उत्सर्जित होते हैं।
Burning diamond or graphite in oxygen gives carbon dioxide with release of heat and light.
24.
जब टॉर्च चालू की जाती है, तो ऊर्जा में क्या परिवर्तन होता है?
When a flashlight is turned on, what energy change occurs?
Show answer and explanation

Answer: (D)

रासायनिक ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा में बदल जाती है
Chemical energy changes to light energy

टॉर्च में बैटरी की रासायनिक ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में और फिर प्रकाश ऊर्जा में बदलती है।
In a flashlight the battery's chemical energy is converted into electrical energy and then into light energy.
25.
एक शोधकर्ता मूल जड़ों, तनों और पत्तियों वाले पादपों की खेती करने का प्रयास करता है, लेकिन पाता है कि पुनरूत्पादन केवल जल की उपस्थिति में ही होता है। कौन-सी विशेषता इन पादपों के वितरण को सीमित करती है?
A researcher attempts to cultivate plants with true roots, stems and leaves, but finds that reproduction occurs only in the presence of water. Which feature limits the distribution of these plants?
Show answer and explanation

Answer: (B)

जल-निर्भर पुनरूपादन
Water-dependent reproduction

ये टेरिडोफाइट (फर्न) हैं: इनमें सच्ची जड़, तना, पत्ती होती हैं पर बीज नहीं बनते, और निषेचन के लिए जल आवश्यक है। यही इनके वितरण को सीमित करता है।
These are pteridophytes (ferns): true roots, stems and leaves, but no seeds, and their reproduction needs water for the sperm to swim. This limits their distribution.
26.
एक विद्यार्थी लेड धातु को आयरन(II) सल्फेट के विलयन में मिलाता है और किसी दृश्यमान परिवर्तन का अवलोकन नहीं करता है। कौन-सा कथन इस अवलोकन की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
A student adds lead metal to a solution of iron(II) sulfate and observes no visible change. Which statement best explains this observation?
Show answer and explanation

Answer: (B)

लेड, आयरन से कम अभिक्रि याशील है और उसे उसके यौगिक से विस्थापित नहीं कर सकता है
Lead is less reactive than iron and cannot displace it from its compound

कोई धातु दूसरी धातु को उसके लवण विलयन से तभी विस्थापित करती है जब वह अधिक क्रियाशील हो। लेड, आयरन से कम क्रियाशील है, इसलिए कोई अभिक्रिया नहीं होती।
A metal displaces another from its salt solution only if it is more reactive. Lead is less reactive than iron, so no reaction occurs.
27.
एक साइकिल सवार पहले 10 मिनट में 2 km और अगले 10 मिनट में 3 km की दूरी तय करता है। यह किस प्रकार की चाल है?
A cyclist covers a distance of 2 km in the first 10 minutes and 3 km in the next 10 minutes. What type of motion is this?
Show answer and explanation

Answer: (C)

असमान गति
Non-uniform motion

साइकिल चालक समान समय अंतरालों में असमान दूरियाँ (2 km और 3 km) तय करता है, इसलिए गति अनियमित (असमान) है।
The cyclist covers unequal distances (2 km and 3 km) in equal time intervals, so the motion is non-uniform.
28.
एक नीति निर्माता भारत में सौर ऊर्जा के बड़े पैमाने पर परिनियोजन का मूल्यांकन कर रहा है। किस ऐतिहासिक योगदान ने सौर इन्सोलेशन मानचित्रण के लिए मूलभूत डेटा प्रदान किया?
A policymaker is evaluating the large-scale deployment of solar power in India. Which historical contribution provided the foundational data for solar insolation mapping?
Show answer and explanation

Answer: (B)

अन्ना मणि के सौर विकिरण मापन
Anna Mani’s solar radiation measurements

अन्ना मणि, भारत की अग्रणी मौसम वैज्ञानिक, ने सौर विकिरण मापन किए और वह नेटवर्क बनाया जिसने भारत के सौर विकिरण मानचित्रण का आधार तैयार किया।
Anna Mani, a pioneering Indian meteorologist, made solar radiation measurements and set up the network that gave India's foundational solar radiation data.
29.
बोहर के परमाणु मॉडल के अनुसार, नाभिक के सबसे निकट की कक्षा को क्या कहा जाता है?
According to Bohr’s Atomic Model, the orbit closest to the nucleus is called:
Show answer and explanation

Answer: (C)

K-कोश
K-shell

बोर मॉडल में नाभिक से बाहर की ओर कोशों के नाम K, L, M, N हैं, अतः नाभिक के सबसे निकट कोश K-कोश है।
In Bohr's model the shells are named K, L, M, N outward from the nucleus, so the closest orbit is the K-shell.
30.
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्लूकोज के विघटन के दौरान बनने वाला तीन कार्बन वाला अणु है?
Which of the following formations is the three carbon molecule formed during the breakdown of glucose?
Show answer and explanation

Answer: (A)

पाइरूवेट अणु का निर्माण
Formation of pyruvate molecule

ग्लाइकोलिसिस में ग्लूकोज़ (6 कार्बन) टूटकर पायरूवेट के दो अणु बनाता है, जिनमें प्रत्येक तीन कार्बन वाला अणु है।
Glycolysis breaks down glucose (6 carbons) into two molecules of pyruvate, each a three-carbon molecule.
31.
जब कोई कोशिका विभाजित होने की तैयारी करती है, तो क्रोमैटिन पदार्थ स्वयं को __________ में व्यवस्थित कर लेता है।
When a cell prepares to divide, the chromatin material organizes itself into __________.
Show answer and explanation

Answer: (D)

गुणसूत्रों
Chromosomes

कोशिका विभाजन से पहले क्रोमैटिन संघनित होकर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) में व्यवस्थित हो जाता है।
Before division, chromatin condenses and organises itself into chromosomes.
32.
निम्नलिखित में से कौन-सा, ग्लूकोज के विघटन के दौरान बनने वाला तीन कार्बन अणु है?
Which of the following is the three-carbon molecule formed during the breakdown of glucose?
Show answer and explanation

Answer: (A)

पाइरूवेट अणु का निर्माण
Formation of pyruvate molecule

ग्लाइकोलिसिस में ग्लूकोज़ (6 कार्बन) टूटकर पायरूवेट के दो अणु बनाता है, जिनमें प्रत्येक तीन कार्बन वाला अणु है।
Glycolysis breaks down glucose (6 carbons) into two molecules of pyruvate, each a three-carbon molecule.
33.
हीरा और ग्रेफाइट जैसे कार्बन अपरूपों के दहन से क्या उत्पन्न होता है:
The combustion of carbon allotropes, like diamond and graphite, produces:
Show answer and explanation

Answer: (C)

कार्बन डाइऑक्साइड, ऊष्मा और प्रकाश
carbon dioxide, heat and light

हीरे या ग्रेफ़ाइट को ऑक्सीजन में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड बनती है तथा ऊष्मा और प्रकाश उत्सर्जित होते हैं।
Burning diamond or graphite in oxygen gives carbon dioxide with release of heat and light.
34.
एक उपकरण 1 घंटे के लिए 1 किलोवाट (kW) शक्ति का उपयोग करता है। वह कितनी ऊर्जा की खपत करता है?
A device uses 1 kilowatt (kW) of power for 1 hour. How much energy does it consume?
Show answer and explanation

Answer: (C)

1 किलोवाट घंटा (kWh)
1 kilowatt hour (kWh)

ऊर्जा = शक्ति × समय = 1 kW × 1 h = 1 किलोवाट घंटा (kWh)।
Energy = power × time = 1 kW × 1 h = 1 kilowatt hour (kWh).
35.
एक विद्यार्थी 220 m दूर स्थित एक इमारत की ओर मुख करके चिल्लाता है। यदि ध्वनि की चाल 330 m/s है, तो चिल्लाने के कितने समय बाद प्रतिध्वनि सुनाई देगी?
A student shouts facing a building 220 meters away. If the speed of sound is 330 m/s, how long after the shout will the echo be heard?
Show answer and explanation

Answer: (D)

1.33 s

ध्वनि इमारत तक जाकर लौटती है: 2 × 220 = 440 m। समय = 440 ÷ 330 ≈ 1.33 s।
Sound travels to the building and back: 2 × 220 = 440 m. Time = 440 ÷ 330 ≈ 1.33 s.
36.
जब कोई कोशिका विभाजित होने की तैयारी करती है, तो क्रोमैटिन पदार्थ स्वयं को __________ में व्यवस्थित कर लेता है।
When a cell prepares to divide, the chromatin material organises itself into __________.
Show answer and explanation

Answer: (B)

गुणसूत्रों
Chromosomes

कोशिका विभाजन से पहले क्रोमैटिन संघनित होकर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) में व्यवस्थित हो जाता है।
Before division, chromatin condenses and organises itself into chromosomes.
37.
जब एक टॉर्च चालू की जाती है, तो ऊर्जा में क्या परिवर्तन होता है?
When a torch is switched on, what change occurs in energy?
Show answer and explanation

Answer: (B)

रासायनिक ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है
Chemical energy is converted into light energy

टॉर्च में बैटरी की रासायनिक ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में और फिर प्रकाश ऊर्जा में बदलती है।
In a torch the battery's chemical energy is converted into electrical energy and then into light energy.
38.
एक शोधकर्ता वास्तविक जड़ों, तनों और पत्तियों वाले पादपों की खेती करने का प्रयास करता है, लेकिन पाता है कि प्रजनन केवल तभी होता है जब जल उपस्थित हो। कौन-सी विशेषता इन पादपों के वितरण को सीमित करती है?
A researcher attempts to cultivate plants with true roots, stems, and leaves but finds that reproduction only occurs when water is present. Which feature limits these plants’ distribution?
Show answer and explanation

Answer: (D)

जल-निर्भर प्रजनन
Water-dependent reproduction

ये टेरिडोफाइट (फर्न) हैं: इनमें सच्ची जड़, तना, पत्ती होती हैं पर बीज नहीं बनते, और निषेचन के लिए जल आवश्यक है। यही इनके वितरण को सीमित करता है।
These are pteridophytes (ferns): true roots, stems and leaves, but no seeds, and their reproduction needs water for the sperm to swim. This limits their distribution.
39.
एक खिलौना ट्रेन नियत चाल से एक वृत्ताकार पटरी पर चलती है। कौन-सा कथन उसकी गति का सही वर्णन करता है?
A toy train moves around a circular track at a constant speed. Which statement correctly describes its motion?
Show answer and explanation

Answer: (A)

ट्रेन नियत चाल से चलते हुए अपनी दिशा निरंतर बदलती रहती है।
The train changes its direction continuously while moving with constant speed.

वृत्ताकार पथ पर चलते समय गति की दिशा लगातार बदलती रहती है जबकि चाल नियत रहती है।
On a circular track the direction of motion changes continuously while the speed stays constant.
40.
एक खिलौना ट्रेन किसी वृत्ताकार ट्रैक पर स्थिर चाल से चलती है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उसकी चाल का सही वर्णन करता है?
A toy train moves on a circular track with a constant speed. Which of the following statements correctly describes its speed?
Show answer and explanation

Answer: (D)

ट्रेन नियत चाल से चलते हुए निरंतर रूप से दिशा बदलती है।
The train continuously changes direction while moving with constant speed.

वृत्ताकार पथ पर चलते समय गति की दिशा लगातार बदलती रहती है जबकि चाल नियत रहती है।
On a circular track the direction of motion changes continuously while the speed stays constant.
41.
कंपमान स्वरित्र द्विभुज (tuning fork) को जल से स्पर्श कराने पर ऊर्मिकाएं (ripples) क्यों उत्पन्न होती हैं?
Why does touching a vibrating tuning fork to water cause ripples?
Show answer and explanation

Answer: (B)

स्वरित्र के कंपन ऊर्जा स्थानांतरित करते हैं, जिससे जल गतिमान होता है
Vibrations from the fork transfer energy, moving water

कंपित स्वरित्र द्विभुज अपनी कंपन ऊर्जा जल को स्थानांतरित करता है, जिससे सतह के कण गति करते हैं और तरंगिकाएँ बनती हैं।
The vibrating fork transfers its vibrational energy to the water, making the surface particles move and form ripples.
42.
एक प्रयोगशाला में, कोई विद्यार्थी किसी नए पदार्थ के लिए ओम के नियम को सत्यापित करना चाहता है। कौन-सा प्रायोगिक दृष्टिकोण सबसे सटीक रूप से यह निर्धारित करेगा कि पदार्थ ओम के नियम का पालन करता है या नहीं?
In a laboratory, a student wants to verify Ohm's Law for a new material. Which experimental approach will most accurately determine if the material obeys Ohm's Law?
Show answer and explanation

Answer: (D)

कई अनुप्रयुक्त वोल्टताओं के लिए धारा को मापें और वोल्टता बनाम धारा का ग्राफ बनाएं
Measure current for several applied voltages and plot voltage versus current

ओम का नियम तब लागू होता है जब V, I के समानुपाती हो। कई वोल्टताओं पर धारा मापकर V-I ग्राफ खींचने पर मूल बिंदु से गुजरती सरल रेखा मिलनी चाहिए।
Ohm's law holds if V is proportional to I. Measuring current at several voltages and plotting V against I should give a straight line through the origin.
43.
किसी परमाणु के समग्र आवेश में इलेक्ट्रॉन क्या भूमिका निभाते हैं?
What role do electrons play in the overall charge of an atom?
Show answer and explanation

Answer: (B)

वे प्रोटॉनों के धनावेश को संतुलित करके परमाणुओं को उदासीन बनाते हैं
They balance the positive charge of protons to make atoms neutral

इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है जो प्रोटॉन के धनात्मक आवेश के बराबर है, इसलिए वे उसे संतुलित करके परमाणु को उदासीन बनाते हैं।
Electrons carry negative charge equal to the protons' positive charge, so they balance it and make the atom neutral.
44.
एक यौगिक का आण्वि क सूत्र C4H10 है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उसकी संरचना का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
A compound has the molecular formula C4H10. Which of the following statements best describes its structure?
Show answer and explanation

Answer: (C)

यह सीधी या शाखायुक्त शृंखलाओं वाले दो अलग-अलग समावयव के रूप में विद्यमान हो सकता है
It can exist as two different isomers with straight or branched chains

C₄H₁₀ ब्यूटेन है, जिसके दो संरचनात्मक समावयवी हैं: n-ब्यूटेन (सीधी श्रृंखला) और आइसोब्यूटेन (शाखित श्रृंखला)।
C₄H₁₀ is butane with two structural isomers: n-butane (straight chain) and isobutane (branched chain).
45.
किसी परमाणु के समग्र आवेश में इलेक्ट्रॉनों की क्या भूमिका होती है?
What role do electrons play in the overall charge of an atom?
Show answer and explanation

Answer: (C)

वे प्रोटॉनों के धनावेश को संतुलित करके परमाणुओं को उदासीन बनाते हैं।
They balance the positive charge of the protons, making the atom neutral.

इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है जो प्रोटॉन के धनात्मक आवेश के बराबर है, इसलिए वे उसे संतुलित करके परमाणु को उदासीन बनाते हैं।
Electrons carry negative charge equal to the protons' positive charge, so they balance it and make the atom neutral.

Other subjects in this paper

General KnowledgeMathematicsRailway General KnowledgeGeneral Intelligence & ReasoningComputer & Financial Awareness
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram