RRB Group D CBT · 2 Feb 2026 · Shift 2 — General Science
RRB Group D · previous year paper
36 General Science questions from RRB Group D CBT · 2 Feb 2026 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
किसी वस्तु की सीधी रेखा के अनुदिश एकसमान गति के दौरान __________।
During uniform motion of an object along a straight line, __________.
- (A)किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य नहीं होता है।the change in velocity is not zero in any time interval.
- (B)वेग समय के साथ लगातार बदलता रहता है।the velocity changes continuously with time.
- (C)किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य होता है।the change in velocity is zero in any time interval.
- (D)वेग का मान विभिन्न क्षणों पर तथा पथ के विभिन्न बिंदुओं पर भिन्न-भिन्न होता है।the magnitude of velocity differs at different instants and at different points of the path.
Show answer and explanation
Answer: (C)
किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य होता है।
the change in velocity is zero in any time interval.
सरल रेखा में एकसमान गति में वेग स्थिर रहता है, अतः किसी भी समय अंतराल में वेग में परिवर्तन शून्य होता है।
In uniform motion along a straight line the velocity is constant, so the change in velocity is zero in any time interval.
2.
उत्प्रेरक की उपस्थिति में किसी ऐल्कोहॉल की एथेनोइक अम्ल के साथ अभिक्रिया से जल और ____ बनता है:
The reaction of an alcohol with ethanoic acid in the presence of a catalyst forms water and:
- (A)एक लवणA salt
- (B)एक हाइड्रोकार्बनA hydrocarbon
- (C)एक ऐल्डिहाइडAn aldehyde
- (D)एक एस्टरAn ester
Show answer and explanation
Answer: (D)
एक एस्टर
An ester
अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में ऐल्कोहॉल, एथेनॉइक अम्ल से अभिक्रिया कर एस्टर और जल बनाता है (एस्टरीकरण)।
An alcohol reacts with ethanoic acid in the presence of an acid catalyst (esterification) to give an ester and water.
3.
विकृतगंधिता (रैन्सिडिटी) क्या है?
What is rancidity?
- (A)वह प्रक्रिया जिसमें भोजन में वसा और तेल का ऑक्सीकरण हो जाता है, जिससे गंध और स्वाद में परिवर्तन होता हैThe process where fats and oils in food are oxidised, leading to changes in smell and taste
- (B)जीवाणुओं की वृद्धि के कारण भोजन के सड़ने की प्रक्रियाThe process of food decaying due to bacterial growth
- (C)नमक या चीनी मिलाकर भोजन को संरक्षित करने की प्रक्रियाThe process of preserving food by adding salt or sugar
- (D)सूखने के कारण भोजन के बासी होने की प्रक्रियाThe process of food becoming stale due to drying
Show answer and explanation
Answer: (A)
वह प्रक्रिया जिसमें भोजन में वसा और तेल का ऑक्सीकरण हो जाता है, जिससे गंध और स्वाद में परिवर्तन होता है
The process where fats and oils in food are oxidised, leading to changes in smell and taste
रेंसिडिटी (विकृतगंधिता) में भोजन की वसा और तेलों का ऑक्सीकरण होता है, जिससे उनकी गंध और स्वाद बदल जाता है।
Rancidity is the oxidation of fats and oils in food, which changes its smell and taste.
4.
यदि किसी प्रतिबिम्ब की ऊंचाई (h') को मुख्य अक्ष के लंबवत और नीचे (-y-अक्ष के अनुदिश) मापा जाता है, तो परिपाटी के अनुसार उसके मान को कौन-सा चिह्न दिया जाता है?
If the height of an image (h') is measured perpendicular to the principal axis and downwards (along the -y axis), what sign is assigned to its value according to the convention?
- (A)उदासीनNeutral
- (B)ऋणात्मकNegative
- (C)धनात्मकPositive
- (D)आवर्धन पर निर्भर करता हैDepends on the magnification
Show answer and explanation
Answer: (B)
ऋणात्मक
Negative
चिह्न परिपाटी के अनुसार मुख्य अक्ष से ऊपर की ऊँचाइयाँ धनात्मक और नीचे की ऊँचाइयाँ ऋणात्मक होती हैं। अतः h' ऋणात्मक है।
By the sign convention, heights measured upward from the principal axis are positive and those measured downward are negative. So h' is negative.
5.
किसी धारावाही परिनालिका (सोलेनॉइड) के अंदर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ किस प्रकार व्यवस्थित होती हैं?
How are the magnetic field lines arranged inside a current-carrying solenoid?
- (A)वक्राकार और असमानCurved and non-uniform
- (B)यादृच्छिकRandom
- (C)समानांतर और समान दूरी परParallel and uniformly spaced
- (D)केंद्र से अरीय (रेडियल)Radial from the centre
Show answer and explanation
Answer: (C)
समानांतर और समान दूरी पर
Parallel and uniformly spaced
धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र एकसमान होता है, इसलिए क्षेत्र रेखाएँ समांतर और समान दूरी पर स्थित सीधी रेखाएँ होती हैं।
Inside a current-carrying solenoid the magnetic field is uniform, so the field lines are parallel, equally spaced straight lines.
6.
कौन-सा ऊतक या कौन-से ऊतक जंतुओं को अपने परिवेश में परिवर्तनों के प्रति तेज़ी से प्रतिक्रिया करने में सहायता कर सकते हैं?
Which tissue or tissues can help animals respond quickly to changes in their surroundings?
- (A)पाचन और उत्सर्जन तंत्र मिलकर कार्य करते हुएDigestive and excretory systems working together
- (B)अकेला पेशीय ऊतकMuscle tissue alone
- (C)तंत्रिका आवेग और पेशीय ऊतक मिलकर कार्य करते हुएNerve impulses and muscle tissue working together
- (D)अस्थि और उपास्थि मिलकर कार्य करते हुएBone and cartilage working together
Show answer and explanation
Answer: (C)
तंत्रिका आवेग और पेशीय ऊतक मिलकर कार्य करते हुए
Nerve impulses and muscle tissue working together
तंत्रिका ऊतक संवेदी अंगों से आवेग पहुँचाता है और पेशी ऊतक उन पर कार्य करता है। दोनों मिलकर जंतुओं को परिवेश में बदलाव पर शीघ्र प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाते हैं।
Nervous tissue carries impulses from the sense organs, and muscle tissue acts on them. Together they let animals respond quickly to changes around them.
7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: ऐल्कोहॉल सोडियम के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन मुक्त करते हैं।
कथन B: जब सोडियम एथेनॉल के साथ अभिक्रिया करता है तो कोई गैस मुक्त नहीं होती।
Consider the following statements and select the correct option.
Statement A: Alcohols react with sodium to evolve hydrogen.
Statement B: No gas is evolved when sodium reacts with ethanol.
- (A)कथन A सही है लेकिन B गलत है।Statement A is correct but B is incorrect.
- (B)कथन A गलत है लेकिन B सही है।Statement A is incorrect but B is correct.
- (C)कथन A और B दोनों गलत हैं।Both statements A and B are incorrect.
- (D)कथन A और B दोनों सही हैं।Both statements A and B are correct.
Show answer and explanation
Answer: (A)
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
Statement A is correct but B is incorrect.
एथेनॉल जैसे ऐल्कोहॉल सोडियम से अभिक्रिया कर सोडियम एथॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। अतः कथन A सही और B गलत है।
Alcohols such as ethanol react with sodium to give sodium ethoxide and hydrogen gas. So A is correct and B is incorrect.
8.
जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र (C) से परे रखा जाता है, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
What type of image is formed when an object is placed beyond the centre of curvature (C) of a concave mirror?
- (A)अत्यधिक आवर्धित और आभासीHighly magnified and virtual
- (B)समान आकार, वास्तविक, और सीधाSame size, real and erect
- (C)न्यूनीकृत, वास्तविक और उलटाDiminished, real and inverted
- (D)आवर्धित, आभासी और सीधाMagnified, virtual and erect
Show answer and explanation
Answer: (C)
न्यूनीकृत, वास्तविक और उलटा
Diminished, real and inverted
अवतल दर्पण में वस्तु C से परे रखने पर प्रतिबिंब F और C के बीच बनता है और वह वास्तविक, उलटा तथा छोटा होता है।
For an object beyond C of a concave mirror, the image forms between F and C and is real, inverted and diminished.
9.
एक बक्से को 25 N बल की दिशा में 3 m की दूरी तक ले जाने के लिए कितना कार्य करना होगा?
How much work is required to move a box through a distance of 3 m in the direction of a force of 25 N?
- (A)0 J
- (B)25.0 J
- (C)750.0 J
- (D)75.0 J
Show answer and explanation
Answer: (D)
75.0 J
कार्य = बल × विस्थापन = 25 N × 3 m = 75 J।
Work = force × displacement = 25 N × 3 m = 75 J.
10.
ध्वनि की चाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य नहीं है/हैं?
(i) माध्यम का तापमान बढ़ने के साथ ध्वनि की चाल बढ़ती है।
(ii) ठोस अवस्था में ध्वनि की चाल गैसीय अवस्था में ध्वनि की चाल से अधिक होती है।
(iii) माध्यम का तापमान बढ़ने के साथ ध्वनि की चाल घटती है।
(iv) ध्वनि की चाल उस माध्यम के गुणों से स्वतंत्र होती है जिसमें वह गमन करती है।
Which of the following is NOT true regarding the speed of sound?
(i) Speed of sound increases with the increase in the temperature of the medium.
(ii) Speed of sound in solid state is greater than the speed of sound in gaseous state.
(iii) Speed of sound decreases with the increase in the temperature of the medium.
(iv) Speed of sound is independent of the properties of the medium through which it travels.
- (A)(i) और (ii) दोनोंBoth (i) and (ii)
- (B)(ii) और (iii) दोनोंBoth (ii) and (iii)
- (C)(i) और (iv) दोनोंBoth (i) and (iv)
- (D)(iii) और (iv) दोनोंBoth (iii) and (iv)
Show answer and explanation
Answer: (D)
(iii) और (iv) दोनों
Both (iii) and (iv)
ध्वनि की चाल तापमान बढ़ने पर बढ़ती है और ठोस में गैस की तुलना में अधिक होती है, अतः (i) और (ii) सत्य हैं। (iii) गलत है और (iv) भी गलत है क्योंकि चाल माध्यम के गुणों पर निर्भर करती है। अतः (iii) और (iv) सत्य नहीं हैं।
Speed of sound increases with temperature and is greater in solids than in gases, so (i) and (ii) are true. (iii) is false, and (iv) is false because speed depends on the properties of the medium. So (iii) and (iv) are NOT true.
11.
जीवों में नई कोशिकाओं के निर्माण को ___________ कहते हैं।
The making of new cells in organisms is called ___________.
- (A)कोशिका श्वसनCell respiration
- (B)कोशिका स्रावCell secretion
- (C)कोशिका विभाजनCell division
- (D)कोशिका संलयनCell fusion
Show answer and explanation
Answer: (C)
कोशिका विभाजन
Cell division
जीवों में मौजूदा कोशिकाओं से नई कोशिकाओं के बनने को कोशिका विभाजन कहते हैं।
The making of new cells from existing cells is called cell division.
12.
गुरुत्वाकर्षण के नियम ने क्या सिद्ध करने में सहायता की?
What did the law of gravitation help to prove?
- (A)सूर्य, पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण करता हैThe Sun revolves around the Earth
- (B)पृथ्वी चपटी हैThe Earth is flat
- (C)पृथ्वी पर गिरते पिंडों और ग्रहों की गति दोनों को एक ही बल नियंत्रित करता हैThe same force governs both falling bodies on Earth and the motion of planets
- (D)गुरुत्वाकर्षण केवल पार्थिव वस्तुओं पर ही कार्य करता हैGravitation acts only on terrestrial objects
Show answer and explanation
Answer: (C)
पृथ्वी पर गिरते पिंडों और ग्रहों की गति दोनों को एक ही बल नियंत्रित करता है
The same force governs both falling bodies on Earth and the motion of planets
न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम ने सिद्ध किया कि जो बल पृथ्वी पर वस्तुओं को गिराता है, वही चंद्रमा और ग्रहों की गति को भी नियंत्रित करता है।
Newton's law of gravitation showed that the same force that pulls bodies to the Earth also governs the motion of the Moon and planets.
13.
यदि एक तार का प्रतिरोध R है और उसमें से धारा I प्रवाहित हो रही है, तो तार में क्षयित शक्ति को _______ द्वारा निरूपित किया जाता है।
If a wire has a resistance R and a current I flows through it, the power dissipated in the wire is represented by _______.
- (A)P=V/I
- (B)P=I2/R
- (C)P=V2R
- (D)P=I2R
Show answer and explanation
Answer: (D)
P=I2R
क्षयित शक्ति P = V × I और V = IR रखने पर P = I²R।
Power dissipated P = V × I, and with V = IR this becomes P = I²R.
14.
जीवों में नई कोशिकाओं के निर्माण को __________ कहते हैं।
The formation of new cells in organisms is called __________.
- (A)कोशिका विभाजनcell division
- (B)कोशिका संलयनcell fusion
- (C)कोशिका श्वसनcell respiration
- (D)कोशिका स्रावcell secretion
Show answer and explanation
Answer: (A)
कोशिका विभाजन
cell division
मौजूदा कोशिकाओं से नई कोशिकाओं के बनने को कोशिका विभाजन कहते हैं।
The formation of new cells from existing cells is called cell division.
15.
ब्लीचिंग पाउडर रासायनिक रूप से .................... द्वारा बनता है।
Bleaching powder is chemically formed by ....................
- (A)NaOH की HCl अम्ल के साथ अभिक्रि याthe reaction of NaOH with HCl acid
- (B)Ca(OH)₂ की Cl₂ गैस के साथ अभिक्रि याthe reaction of Ca(OH)₂ with Cl₂ gas
- (C)CaCO₃ की CO₂ गैस के साथ अभिक्रि याthe reaction of CaCO₃ with CO₂ gas
- (D)CaCl₂ की O₂ गैस के साथ अभिक्रि याthe reaction of CaCl₂ with O₂ gas
Show answer and explanation
Answer: (B)
Ca(OH)₂ की Cl₂ गैस के साथ अभिक्रि या
the reaction of Ca(OH)₂ with Cl₂ gas
विरंजक चूर्ण (CaOCl₂) शुष्क बुझे चूने पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करके बनाया जाता है: Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O।
Bleaching powder (CaOCl₂) is made by passing chlorine gas over dry slaked lime: Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O.
16.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन A: ऐल्कोहॉल, सोडियम के साथ अभिक्रि या करके हाइड्रोजन मुक्त करता है।
कथन B: सोडियम की इथेनॉल के साथ अभिक्रि या करने पर कोई गैस मुक्त नहीं होती।
Consider the following statements and choose the correct option.
Statement A: Alcohol reacts with sodium to liberate hydrogen.
Statement B: No gas is liberated when sodium reacts with ethanol.
- (A)कथन A और B दोनों सही हैं।Both statements A and B are correct.
- (B)कथन A सही है लेकिन B गलत है।Statement A is correct but B is incorrect.
- (C)कथन A गलत है लेकिन B सही है।Statement A is incorrect but B is correct.
- (D)कथन A और B दोनों गलत हैं।Both statements A and B are incorrect.
Show answer and explanation
Answer: (B)
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
Statement A is correct but B is incorrect.
ऐल्कोहॉल (जैसे एथेनॉल) सोडियम से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करते हैं, अतः A सही और B गलत है।
Alcohols (e.g. ethanol) react with sodium to liberate hydrogen gas, so A is correct and B is incorrect.
17.
लोहे पर जंग कब लगती है?
When does iron rust?
- (A)जब यह शुष्क हवा के संपर्क में आता हैWhen it comes into contact with dry air
- (B)जब यह केवल ऊष्मा के संपर्क में आता हैWhen it is exposed to heat only
- (C)जब यह जल और ऑक्सीजन के संपर्क में आता हैWhen it comes into contact with water and oxygen
- (D)जब यह कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रि या करता हैWhen it reacts with carbon dioxide
Show answer and explanation
Answer: (C)
जब यह जल और ऑक्सीजन के संपर्क में आता है
When it comes into contact with water and oxygen
लोहे में जंग तब लगता है जब वह जल (नमी) और ऑक्सीजन दोनों के संपर्क में आता है, जिससे जलयोजित आयरन(III) ऑक्साइड बनता है।
Iron rusts when it is in contact with both water (moisture) and oxygen, forming hydrated iron(III) oxide.
18.
ब्लीचिंग पाउडर रासायनिक रूप से इससे बनता है:
Bleaching powder is chemically formed by:
- (A)CaCO₃ की CO₂ गैस के साथ अभिक्रिया सेCaCO₃ reacting with CO₂ gas
- (B)CaCl₂ की O₂ गैस के साथ अभिक्रिया सेCaCl₂ reacting with O₂ gas
- (C)NaOH की HCl अम्ल के साथ अभिक्रिया सेNaOH reacting with HCl acid
- (D)Ca(OH)₂ की Cl₂ गैस के साथ अभिक्रिया सेCa(OH)₂ reacting with Cl₂ gas
Show answer and explanation
Answer: (D)
Ca(OH)₂ की Cl₂ गैस के साथ अभिक्रिया से
Ca(OH)₂ reacting with Cl₂ gas
विरंजक चूर्ण बुझे चूने पर क्लोरीन गैस की क्रिया से बनता है: Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O।
Bleaching powder is made by the action of chlorine gas on slaked lime: Ca(OH)₂ + Cl₂ → CaOCl₂ + H₂O.
19.
कौन-से ऊतक जानवरों को अपने आस-पास के परिवर्तनों पर शीघ्र प्रतिक्रिया करने में मदद कर सकते हैं?
Which tissues can help animals respond quickly to changes in their surroundings?
- (A)अस्थि और उपास्थि एक साथ कार्य करते हैंBone and cartilage working together
- (B)तंत्रिका आवेग और पेशी ऊतक एक साथ कार्य करते हैंNerve impulses and muscle tissue working together
- (C)केवल पेशी ऊतकMuscle tissue alone
- (D)पाचन और उत्सर्जन तंत्र एक साथ कार्य करते हैंDigestive and excretory systems working together
Show answer and explanation
Answer: (B)
तंत्रिका आवेग और पेशी ऊतक एक साथ कार्य करते हैं
Nerve impulses and muscle tissue working together
तंत्रिका ऊतक (तंत्रिका आवेग) और पेशी ऊतक मिलकर जंतुओं को परिवेश में बदलाव पर शीघ्र प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाते हैं।
Nervous tissue (nerve impulses) and muscle tissue working together let animals respond quickly to changes in their surroundings.
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, 'विलयन की सांद्रता' को सबसे यथार्थ रूप से परिभाषित करता है?
Which of the following options defines the 'concentration of a solution' most accurately?
- (A)द्रव्यमान और वेग के बीच आनुपातिक संबंधThe proportional relationship between mass and velocity
- (B)विलायक के सापेक्ष विलयित पदार्थ की मात्राThe amount of dissolved substance relative to the solvent
- (C)वायु में परिक्षेपित गैसीय कणों की कुल संख्याThe total number of gaseous particles dispersed in air
- (D)वर्ण और फ्लेवर जैसी संवेदी विशेषताएंSensory characteristics such as colour and flavour
Show answer and explanation
Answer: (B)
विलायक के सापेक्ष विलयित पदार्थ की मात्रा
The amount of dissolved substance relative to the solvent
विलयन की सांद्रता विलायक या विलयन की दी गई मात्रा में घुले हुए विलेय की मात्रा होती है।
The concentration of a solution is the amount of solute (dissolved substance) present in a given amount of solvent or solution.
21.
विकृतगंधिता (rancidity) क्या है?
What is rancidity?
- (A)जीवाणु वृद्धि के कारण भोजन के सड़ने की प्रक्रि याThe process of food decaying due to bacterial growth
- (B)नमक या चीनी डालकर भोजन को संरक्षित करने की प्रक्रि याThe process of preserving food by adding salt or sugar
- (C)वह प्रक्रि या जिसमें भोजन में वसा और तेल का ऑक्सीकरण होता है, जिससे गंध और स्वाद में परिवर्तन होता हैThe process in which fats and oils in food are oxidised, leading to changes in smell and taste
- (D)सूखने के कारण भोजन के बासी होने की प्रक्रि याThe process of food becoming stale due to drying
Show answer and explanation
Answer: (C)
वह प्रक्रि या जिसमें भोजन में वसा और तेल का ऑक्सीकरण होता है, जिससे गंध और स्वाद में परिवर्तन होता है
The process in which fats and oils in food are oxidised, leading to changes in smell and taste
रेंसिडिटी (विकृतगंधिता) में भोजन की वसा और तेलों का ऑक्सीकरण होता है, जिससे उनकी गंध और स्वाद बदल जाता है।
Rancidity is the oxidation of fats and oils in food, which changes its smell and taste.
22.
2 kg द्रव्यमान के एक पिंड पर 10 N का बल कार्य करता है। उत्पन्न त्वरण ..............है।
A force of 10 N acts on a body of mass 2 kg. The acceleration produced is:
- (A)20 m/s²
- (B)10 m/s²
- (C)2 m/s²
- (D)5 m/s²
Show answer and explanation
Answer: (D)
5 m/s²
a = F ÷ m = 10 ÷ 2 = 5 m/s²।
a = F ÷ m = 10 ÷ 2 = 5 m/s².
23.
निम्नलिखित में से किस जीव में, खंडन और बीजाणु निर्माण दोनों होते हैं?
In which of the following organisms do both fragmentation and spore formation occur?
- (A)प्लेनेरियाPlanaria
- (B)कवकFungi
- (C)यीस्टYeast
- (D)अमीबाAmoeba
Show answer and explanation
Answer: (B)
कवक
Fungi
कवक (जैसे राइज़ोपस) में कवकतंतुओं के खंडन और बीजाणु निर्माण दोनों द्वारा जनन होता है। प्लेनेरिया में पुनरुद्भवन, यीस्ट में मुकुलन और अमीबा में द्विविखंडन होता है।
Fungi (e.g. Rhizopus, moulds) reproduce both by fragmentation of the hyphae and by spore formation. Planaria undergoes regeneration, yeast buds and Amoeba divides by binary fission.
24.
जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने वक्रता केंद्र (C) से परे रखा जाता है, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
When an object is placed beyond the centre of curvature (C) in front of a concave mirror, what kind of image is formed?
- (A)समान आकार का, वास्तविक और सीधाSame size, real, and upright
- (B)आवर्धित, आभासी और सीधाEnlarged, virtual, and upright
- (C)छोटा, वास्तविक और उल्टाDiminished, real, and inverted
- (D)अत्यधिक आवर्धित और आभासीHighly enlarged and virtual
Show answer and explanation
Answer: (C)
छोटा, वास्तविक और उल्टा
Diminished, real, and inverted
अवतल दर्पण में वस्तु C से परे रखने पर प्रतिबिंब F और C के बीच बनता है और वह वास्तविक, उलटा तथा छोटा होता है।
For an object beyond C of a concave mirror, the image forms between F and C and is real, inverted and diminished.
25.
यदि किसी तार का प्रतिरोध R है और उसमें से धारा I प्रवाहित होती है, तो तार में क्षयित शक्ति इसके द्वारा दी जाती है:
If a wire has a resistance R and a current I passes through it, the power dissipated in the wire is given by:
- (A)P=I2/R
- (B)P=I2R
- (C)P=V2R
- (D)P=V/I
Show answer and explanation
Answer: (B)
P=I2R
शक्ति P = V × I और V = IR, अतः P = I²R।
Power P = V × I and V = IR, so P = I²R.
26.
जब ब्रायोफिलम की पत्तियों के किनारों से कलियाँ निकलकर नए पौधे में विकसित होती हैं तो इसमें किस प्रकार का प्रजनन शामिल होता है?
What type of reproduction is involved when buds arising from the margins of Bryophyllum leaves develop into new plants?
- (A)लैंगिक प्रजननSexual reproduction
- (B)स्टेम नोड्स के माध्यम से मुकुलनBudding through stem nodes
- (C)बीजाणुओं द्वारा अलैंगिक प्रजननAsexual reproduction by spores
- (D)कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक प्रजननAsexual reproduction by vegetative propagation
Show answer and explanation
Answer: (D)
कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक प्रजनन
Asexual reproduction by vegetative propagation
ब्रायोफिलम की पत्ती के किनारों की कलिकाओं से नए पौधों का बनना कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक जनन है।
New plants growing from buds on Bryophyllum leaf margins is asexual reproduction by vegetative propagation.
27.
ध्वनि की चाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य नहीं हैं?
(i) माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ ध्वनि की चाल बढ़ जाती है।
(ii) ठोस अवस्था में ध्वनि की चाल गैसीय अवस्था में ध्वनि की चाल से अधिक होती है।
(iii) माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ ध्वनि की चाल कम हो जाती है।
(iv) ध्वनि की चाल उस माध्यम के गुणों से स्वतंत्र होती है जिससे होकर वह होकर गुजरती है।
Which of the following statements regarding the speed of sound are not true?
(i) The speed of sound increases with an increase in the temperature of the medium.
(ii) The speed of sound in the solid state is greater than the speed of sound in the gaseous state.
(iii) The speed of sound decreases with an increase in the temperature of the medium.
(iv) The speed of sound is independent of the properties of the medium through which it travels.
- (A)(i) और (iv) दोनोंBoth (i) and (iv)
- (B)(iii) और (iv) दोनोंBoth (iii) and (iv)
- (C)(i) और (ii) दोनोंBoth (i) and (ii)
- (D)(ii) और (iii) दोनोंBoth (ii) and (iii)
Show answer and explanation
Answer: (B)
(iii) और (iv) दोनों
Both (iii) and (iv)
ध्वनि की चाल तापमान बढ़ने पर बढ़ती है और ठोस में गैस से अधिक होती है, अतः (i) और (ii) सत्य हैं। (iii) गलत है और (iv) भी गलत है क्योंकि चाल माध्यम के गुणों पर निर्भर करती है। अतः (iii) और (iv) सत्य नहीं हैं।
Speed of sound rises with temperature and is greater in solids than in gases, so (i) and (ii) are true. (iii) is false and (iv) is false, since the speed depends on the medium's properties. So (iii) and (iv) are not true.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा, पारिस्थितिकी तंत्र का अजैव घटक नहीं है?
Which of the following is not an abiotic component of an ecosystem?
- (A)वर्षाRainfall
- (B)पवनWind
- (C)तापमानTemperature
- (D)सूक्ष्मजीवMicroorganisms
Show answer and explanation
Answer: (D)
सूक्ष्मजीव
Microorganisms
वर्षा, पवन और तापमान निर्जीव (अजैविक) घटक हैं। सूक्ष्मजीव जीवित हैं, अतः जैविक घटक हैं।
Rainfall, wind and temperature are non-living (abiotic) components. Microorganisms are living, so they are biotic.
29.
पुष्पी पादपों को अगली पीढ़ी में नए पादप उगाने में क्या सहायता करता है?
What helps flowering plants to grow new plants in the next generation?
- (A)पंखुड़ियों की वृद्धिGrowth of petals
- (B)वर्तिकाग्र का निर्माणFormation of stigma
- (C)बीज का निर्माण और अंकुरणSeed formation and germination
- (D)जड़ों का निर्माणFormation of roots
Show answer and explanation
Answer: (C)
बीज का निर्माण और अंकुरण
Seed formation and germination
पुष्पी पौधे निषेचन के बाद बीज बनने और बीज के अंकुरण से अगली पीढ़ी के नए पौधे उत्पन्न करते हैं।
Flowering plants produce the next generation through seed formation (after fertilisation) and germination of the seed into a new plant.
30.
निम्नलिखित में से कौन-सी, फसल किस्मों में वांछनीय गुण उत्पन्न करने की एक विधि नहीं है?
Which of the following is not a method of producing desirable traits in crop varieties?
- (A)अंतर्जातीय संकरण (Interspecific hybridisation)Interspecific hybridisation
- (B)अंतराजीनी संकरण (Intragenic hybridisation)Intragenic hybridisation
- (C)अंतःउपजातीय संकरण (Intervarietal hybridisation)Intervarietal hybridisation
- (D)अंतरवंशीय संकरण (Intergeneric hybridisation)Intergeneric hybridisation
Show answer and explanation
Answer: (B)
अंतराजीनी संकरण (Intragenic hybridisation)
Intragenic hybridisation
फसल सुधार में अंतरा-किस्मीय, अंतर-जातीय और अंतर-वंशीय संकरण का उपयोग होता है। अंतःजीनी संकरण यहाँ मान्य विधि नहीं है।
Crop improvement uses intervarietal, interspecific and intergeneric hybridisation. Intragenic hybridisation is not a recognised method here.
31.
सूत्र इकाई द्रव्यमान की इकाई क्या है?
What is the unit of formula unit mass?
- (A)mole
- (B)kg
- (C)g
- (D)u
Show answer and explanation
Answer: (D)
u
सूत्र इकाई द्रव्यमान परमाणु द्रव्यमान इकाई में मापा जाता है, जिसकी इकाई u है।
Formula unit mass is measured in atomic mass units, with the unit u.
32.
मानव शरीर में पेशीय ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
What is the main function of muscular tissue in the human body?
- (A)यह संकुचन और शिथिलन द्वारा संचलन उत्पन्न करता है।It produces movement through contraction and relaxation.
- (B)यह अंगों को सुरक्षा और संरचनात्मक सहारा प्रदान करता है।It provides protection and structural support to organs.
- (C)यह ऊर्जा संचय करता है और शरीर के तापमान को बनाए रखता है।It stores energy and maintains body temperature.
- (D)यह शरीर के विभिन्न अंगों के बीच आवेगों का संचार करता है।It transmits impulses between different parts of the body.
Show answer and explanation
Answer: (A)
यह संकुचन और शिथिलन द्वारा संचलन उत्पन्न करता है।
It produces movement through contraction and relaxation.
पेशी ऊतक में संकुचनशील प्रोटीन होते हैं; इसके संकुचन और शिथिलन से शरीर और अंगों में गति होती है।
Muscular tissue contains contractile proteins; its contraction and relaxation produce movement of the body and organs.
33.
जब ब्रायोफिलम की पत्तियों के किनारों से कलियाँ नए पौधों में विकसित होती हैं, तो इसमें किस प्रकार का जनन शामिल होता है?
What type of reproduction is involved when buds from the leaf margins of Bryophyllum develop into new plants?
- (A)लैंगिक जननSexual reproduction
- (B)तने की पर्वसंधियों के माध्यम से मुकुलनBudding through stem nodes
- (C)बीजाणुओं द्वारा अलैंगिक जननAsexual reproduction by spores
- (D)कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक जननAsexual reproduction by vegetative propagation
Show answer and explanation
Answer: (D)
कायिक प्रवर्धन द्वारा अलैंगिक जनन
Asexual reproduction by vegetative propagation
ब्रायोफिलम की पत्ती के किनारों की कलिकाएँ कायिक प्रवर्धन द्वारा नए पौधे बनाती हैं, जो अलैंगिक जनन का एक प्रकार है।
Buds on Bryophyllum leaf margins grow into new plants by vegetative propagation, a type of asexual reproduction.
34.
मानव शरीर में पेशीय ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
What is the main function of muscular tissue in the human body?
- (A)यह संकुचन और शिथिलन द्वारा गति उत्पन्न करता है।It produces movement by contracting and relaxing.
- (B)यह अंगों को सुरक्षा और संरचनात्मक सहारा प्रदान करता है।It provides protection and structural support to organs.
- (C)यह शरीर के विभिन्न अंगों के बीच आवेगों का संचार करता है।It transmits impulses between different body organs.
- (D)यह ऊर्जा संचित करता है और शरीर का तापमान बनाए रखता है।It stores energy and maintains body temperature.
Show answer and explanation
Answer: (A)
यह संकुचन और शिथिलन द्वारा गति उत्पन्न करता है।
It produces movement by contracting and relaxing.
पेशी ऊतक का मुख्य कार्य गति उत्पन्न करना है, जो इसकी कोशिकाओं के संकुचन और शिथिलन से होती है।
The main function of muscular tissue is movement, produced by the contraction and relaxation of its cells.
35.
धातु ऑक्साइड को गर्म करके तांबा और चांदी जैसी धातुओं का निष्कर्षण करने के लिए किस प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?
Which process is used for heating metal oxides to extract metals like copper and silver?
- (A)विद्युत अपघटन (Electrolysis)Electrolysis
- (B)प्रगलन (Smelting)Smelting
- (C)भर्जन (Roasting)Roasting
- (D)तापीय अपघटन (Thermal Decomposition)Thermal Decomposition
Show answer and explanation
Answer: (B)
प्रगलन (Smelting)
Smelting
सही उत्तर: प्रगलन (Smelting) (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Smelting (official answer key).
36.
उत्प्रेरक की उपस्थिति में एथेनोइक अम्ल के साथ ऐल्कोहॉल की अभिक्रि या होने पर जल और _____ बनता है।
The reaction of an alcohol with ethanoic acid in the presence of a catalyst forms water and _____.
- (A)हाइड्रोकार्बनa hydrocarbon
- (B)एस्टरan ester
- (C)लवणa salt
- (D)ऐल्डिहाइडan aldehyde
Show answer and explanation
Answer: (B)
एस्टर
an ester
अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में ऐल्कोहॉल, एथेनॉइक अम्ल से अभिक्रिया कर एस्टर और जल बनाता है (एस्टरीकरण)।
An alcohol reacts with ethanoic acid in the presence of an acid catalyst (esterification) to give an ester and water.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram