RRB Group D CBT · 2 Feb 2026 · Shift 3 — General Science
RRB Group D · previous year paper
44 General Science questions from RRB Group D CBT · 2 Feb 2026 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
उत्तल दर्पण सदैव ऐसा प्रतिबिंब बनाता है जो ________ होता है।
A convex mirror always forms an image that is ________.
- (A)वास्तविक, उल्टा और वस्तु से छोटाreal, inverted, and smaller than the object
- (B)वास्तविक, सीधा और वस्तु के समान आकार काreal, erect, and same size as the object
- (C)आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ाvirtual, erect, and larger than the object
- (D)आभासी, सीधा और छोटाvirtual, erect, and diminished
Show answer and explanation
Answer: (D)
आभासी, सीधा और छोटा
virtual, erect, and diminished
उत्तल दर्पण वस्तु कहीं भी रखी हो, सदैव आभासी, सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
A convex mirror always forms a virtual, erect and diminished image, wherever the object is placed.
2.
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ यूकैरियोटिक कोशिकाओं से निम्नलिखित में से किसमें भिन्न होती हैं?
Prokaryotic cells differ from eukaryotic cells in having which of the following?
- (A)वास्तविक केंद्रकA true nucleus
- (B)राइबोसोमRibosomes
- (C)झिल्लीयुक्त कोशिकांगMembrane-bound organelles
- (D)झिल्लीयुक्त केंद्रक का अभावNo membrane-bound nucleus
Show answer and explanation
Answer: (D)
झिल्लीयुक्त केंद्रक का अभाव
No membrane-bound nucleus
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली-बद्ध केंद्रक (और झिल्ली-बद्ध कोशिकांग) नहीं होता; राइबोसोम दोनों प्रकार में होते हैं।
Prokaryotic cells have no membrane-bound nucleus (and no membrane-bound organelles); both types have ribosomes.
3.
'निलंबन' के गुणधर्मों में से कौन-सा गलत है?
Which of the following properties of 'suspension' is INCORRECT?
- (A)निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है।Suspension is a heterogeneous mixture.
- (B)निलंबन के कण नग्न आँखों से दिखाई देते हैं।Particles of suspension are visible to the naked eye.
- (C)निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते।Particles of suspension do not scatter a beam of light.
- (D)निलंबन के कणों को निस्यंदन (फ़िल्टरन) प्रक्रिया द्वारा मिश्रण से पृथक किया जा सकता है।Particles of suspension can be separated from the mixtures by the process of filtration.
Show answer and explanation
Answer: (C)
निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते।
Particles of suspension do not scatter a beam of light.
निलंबन के कण इतने बड़े होते हैं कि वे प्रकाश किरण को प्रकीर्णित करते हैं (टिंडल प्रभाव), अतः यह कहना कि वे प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं करते, गलत है।
The particles of a suspension are large enough to scatter a beam of light (Tyndall effect), so saying they do not scatter light is incorrect.
4.
प्लास्टिड में माइटोकॉन्ड्रिया के समान अपने स्वयं के __________ और __________ होते हैं।
Plastids have their own __________ and __________, similar to mitochondria.
- (A)केंद्रक; गुणसूत्रnucleus; chromosomes
- (B)DNA; राइबोसोमDNA; ribosomes
- (C)पुटिकाएँ; प्रोटीनvesicles; proteins
- (D)एंजाइम; रिक्तिकाएँenzymes; vacuoles
Show answer and explanation
Answer: (B)
DNA; राइबोसोम
DNA; ribosomes
माइटोकॉन्ड्रिया की तरह, लवक (प्लास्टिड) के पास भी अपना DNA और राइबोसोम होते हैं, इसलिए वे अपने कुछ प्रोटीन स्वयं बना सकते हैं।
Plastids, like mitochondria, have their own DNA and ribosomes, so they can make some of their own proteins.
5.
जल संग्रहण (वाटर हार्वेस्टिंग) महत्वपूर्ण है क्योंकि यह:
Water harvesting is important because it:
- (A)जल निकायों को शुद्ध करता हैPurifies the water bodies
- (B)निचले क्षेत्रों में जल की आपूर्ति कम करता हैDecreases the water supply to downstream areas
- (C)भूजल को पुनर्भरित करता हैRecharges groundwater
- (D)जल निकायों में खनिज घनत्व को कम करता हैReduces the mineral density in water bodies
Show answer and explanation
Answer: (C)
भूजल को पुनर्भरित करता है
Recharges groundwater
जल संग्रहण में वर्षा जल को एकत्र कर भूमि में रिसने दिया जाता है, जिससे भौम जल का पुनर्भरण होता है और जल स्तर बढ़ता है।
Water harvesting collects rainwater and lets it seep into the ground, which recharges groundwater and raises the water table.
6.
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं, यूकेरियोटिक कोशिकाओं से निम्नलिखित में से किसमें भिन्न होती हैं?
Prokaryotic cells differ from eukaryotic cells in which of the following?
- (A)झिल्लीयुक्त अंगकMembrane-bound organelles
- (B)एक वास्तविक केंद्रकA true nucleus
- (C)झिल्लीयुक्त केंद्रक का अभावAbsence of a membrane-bound nucleus
- (D)राइबोसोमRibosomes
Show answer and explanation
Answer: (C)
झिल्लीयुक्त केंद्रक का अभाव
Absence of a membrane-bound nucleus
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली-बद्ध केंद्रक (और झिल्ली-बद्ध कोशिकांग) नहीं होता। राइबोसोम दोनों प्रकार में होते हैं।
Prokaryotic cells lack a membrane-bound nucleus (and membrane-bound organelles). Both cell types have ribosomes.
7.
ओम के नियम के अनुसार, किसी चालक में विभवान्तर ....................होता है।
According to Ohm's law, the potential difference across a conductor is ____________.
- (A)धारा से स्वतंत्रindependent of the current
- (B)धारा के व्युत्क्रमानुपातीinversely proportional to the current
- (C)प्रतिरोध के बराबरequal to the resistance
- (D)धारा के अनुक्रमानुपातीdirectly proportional to the current
Show answer and explanation
Answer: (D)
धारा के अनुक्रमानुपाती
directly proportional to the current
ओम का नियम: स्थिर तापमान पर किसी चालक के सिरों के बीच विभवांतर उसमें प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है (V = IR)।
Ohm's law: at constant temperature, the potential difference across a conductor is directly proportional to the current through it (V = IR).
8.
उत्तल दर्पण हमेशा ________ प्रतिबिंब बनाता है।
A convex mirror always forms a ________ image.
- (A)आभासी, सीधा और न्यूनीकृतvirtual, erect and diminished
- (B)वास्तविक, उल्टा और वस्तु से छोटाreal, inverted and smaller than the object
- (C)वास्तविक, सीधा, और वस्तु के समान आकार वालाreal, erect and of the same size as the object
- (D)आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ाvirtual, erect and larger than the object
Show answer and explanation
Answer: (A)
आभासी, सीधा और न्यूनीकृत
virtual, erect and diminished
उत्तल दर्पण सदैव आभासी, सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
A convex mirror always forms a virtual, erect and diminished image.
9.
नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में चिह्नित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A): वानस्पतिक प्रवर्धन उन पौधों को उगाने में सहायक होता है जो बीज उत्पन्न नहीं करते हैं। कारण (R): इसमें नए पौधे उगाने के लिए फूलों का उपयोग किया जाता है।
Select the option that is true regarding the following two statements labelled Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): Vegetative propagation helps grow plants that do not produce seeds. Reason (R): It uses flowers to grow new plants.
- (A)A गलत है, लेकिन R सही हैA is false, but R is true
- (B)A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या हैBoth A and R are true, and R is the correct explanation of A
- (C)A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं हैBoth A and R are true, but R is not the correct explanation of A
- (D)A सही है, लेकिन R गलत हैA is true, but R is false
Show answer and explanation
Answer: (D)
A सही है, लेकिन R गलत है
A is true, but R is false
कायिक प्रवर्धन से उन पौधों को उगाया जाता है जो बीज उत्पन्न नहीं करते (जैसे केला, गुलाब), अतः A सत्य है। इसमें जड़, तना और पत्तियों जैसे कायिक भाग काम आते हैं, पुष्प नहीं, अतः R असत्य है।
Vegetative propagation grows plants that cannot produce viable seeds (e.g. banana, rose), so A is true. It uses vegetative parts like roots, stems and leaves, not flowers, so R is false.
10.
खाद्य जाल (Food web) विभिन्न प्रकार के _________ से मिलकर बना होता है।
The food web is made up of different types of _________.
- (A)खाद्य शृंखलाओंfood chains
- (B)पोषी स्तरोंtrophic levels
- (C)खाद्य पदार्थोंfood items
- (D)पारिस्थितिकी तंत्रोंecosystems
Show answer and explanation
Answer: (A)
खाद्य शृंखलाओं
food chains
खाद्य जाल किसी पारितंत्र की परस्पर जुड़ी हुई अनेक खाद्य श्रृंखलाओं का जाल है।
A food web is a network of interconnected food chains in an ecosystem.
11.
जस्ता लेपित (galvanised) लोहे की वस्तु में, जस्ते की परत पर खरोंच लगने पर भी वह जंग से क्यों सुरक्षित रहती है?
Why does a galvanised iron article remain protected from rusting even if the zinc coating is scratched?
- (A)जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को सुरक्षित रखता है।Zinc is more reactive than iron and undergoes preferential oxidation, protecting the iron.
- (B)खरोंचों से तेल अंदर रिस जाता है, जो जंग लगने से रोकता है।Scratches allow oil to seep in and prevent rusting.
- (C)लोहे पर जंग की एक पतली परत बन जाती है जो आगे अपक्षरण (corrosion) को रोकती है।Iron forms a thin layer of rust that prevents further corrosion.
- (D)जस्ता, लोहे के साथ अभिक्रिया करके आयरन ऑक्साइड की एक रक्षी परत बनाता है।Zinc reacts with iron to form a protective layer of iron oxide.
Show answer and explanation
Answer: (A)
जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को सुरक्षित रखता है।
Zinc is more reactive than iron and undergoes preferential oxidation, protecting the iron.
जिंक लोहे से अधिक अभिक्रियाशील है, इसलिए परत खरोंच जाने पर भी जिंक का ही पहले ऑक्सीकरण होता है (बलि संरक्षण) और लोहे में जंग नहीं लगता।
Zinc is more reactive than iron, so even when the coating is scratched zinc oxidises preferentially (sacrificial protection) and the iron does not rust.
12.
लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न आनुवंशिक विविधता का परिणाम निम्नलिखित में से क्या है?
Which of the following is the result of the genetic variation produced by sexual reproduction?
- (A)विकासEvolution
- (B)समरूप यमज (twins) का निर्माणFormation of identical twins
- (C)उत्तरजीविता की संभावना में कमीDecreased chances of survival
- (D)आनुवंशिक रूप से समरूप संतति की उत्पत्तिProduction of genetically identical offspring
Show answer and explanation
Answer: (A)
विकास
Evolution
लैंगिक जनन से आनुवंशिक विविधता उत्पन्न होती है, जो प्राकृतिक चयन और इस प्रकार विकास (उद्विकास) का आधार है।
Sexual reproduction produces genetic variation, which is the raw material for natural selection and hence for evolution.
13.
एक वस्तु का द्रव्यमान 11 kg है और इसे ज़मीन से ऊँचाई पर रखा गया है। यदि इसकी स्थितिज ऊर्जा 440 J है और g = 10 m/s² है, तो ऊँचाई कितनी है?
An object has a mass of 11 kg and is placed at a height above the ground. If its potential energy is 440 J and g = 10 m/s², what is the height?
- (A)8 m
- (B)48,400 m
- (C)2 m
- (D)4 m
Show answer and explanation
Answer: (D)
4 m
स्थितिज ऊर्जा = mgh, अतः h = PE ÷ (mg) = 440 ÷ (11 × 10) = 4 m।
PE = mgh, so h = PE ÷ (mg) = 440 ÷ (11 × 10) = 4 m.
14.
जल संग्रहण (Water harvesting) महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ______________।
Water harvesting is important because it ______________.
- (A)अनुप्रवाह क्षेत्रों में जल आपूर्ति को कम करता हैreduces water supply in downstream areas
- (B)जल निकायों में खनिज घनत्व को कम करता हैreduces mineral density in water bodies
- (C)जल निकायों का शुद्धि करण करता हैpurifies water bodies
- (D)भूजल का पुनर्भरण करता हैrecharges groundwater
Show answer and explanation
Answer: (D)
भूजल का पुनर्भरण करता है
recharges groundwater
जल संग्रहण में वर्षा जल एकत्र कर भूमि में रिसने दिया जाता है, जिससे भौम जल का पुनर्भरण होता है।
Water harvesting collects rainwater and lets it seep into the ground, which recharges groundwater.
15.
परिवार नियोजन में रासायनिक गर्भनिरोधक विधियों की भूमिका के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा
कथन सबसे उपयुक्त है?
Which of the following statements is most appropriate for the role of chemical methods of contraception in family planning?
- (A)ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्जन और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।They alter hormone levels to disrupt ovulation and uterine preparation.
- (B)वे अण्डोत्सर्ग को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाते हैं और निषेचन की संभावना को कम करते हैं।They increase estrogen levels to promote ovulation and reduce the chances of fertilisation.
- (C)वे योनि की भित्ति को मोटा करके शुक्राणुओं को गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकते हैं।They thicken the vaginal wall and prevent sperm from entering the uterus.
- (D)ये फैलोपियन ट्यूब को यांत्रिक रूप से अवरुद्ध करके रजोधर्म को पूरी तरह से रोक देते हैं।They mechanically block the fallopian tubes and stop menstruation completely.
Show answer and explanation
Answer: (A)
ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्जन और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।
They alter hormone levels to disrupt ovulation and uterine preparation.
गर्भनिरोधक गोलियों जैसी रासायनिक विधियाँ हार्मोन स्तर बदलती हैं, जिससे अंडोत्सर्ग और गर्भाशय की तैयारी रुक जाती है।
Chemical methods such as oral contraceptive pills change hormone levels so that ovulation and preparation of the uterus are suppressed.
16.
स्रोत का कंपन शीघ्रता से होने पर ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
What happens to the sound when the source vibrates faster?
- (A)तारत्व वही रहता है, लेकिन आवृत्ति कम हो जाती है।The pitch remains the same, but the frequency decreases.
- (B)आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।The frequency and pitch become higher.
- (C)आवृत्ति और तारत्व कम हो जाते हैं।The frequency and pitch become lower.
- (D)ध्वनि, संपीडन और विरलन उत्पन्न करना बंद कर देती है।The sound stops producing compressions and rarefactions.
Show answer and explanation
Answer: (B)
आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।
The frequency and pitch become higher.
जब स्रोत तेज़ कंपन करता है तो आवृत्ति बढ़ती है, और अधिक आवृत्ति से तारत्व (पिच) अधिक सुनाई देता है।
When the source vibrates faster, the frequency increases, and a higher frequency is heard as a higher pitch.
17.
स्रोत के अधिक तेज़ी से कंपन करने पर ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
What happens to the sound when the source vibrates faster?
- (A)ध्वनि संपीडन और विरलन उत्पन्न करना बंद कर देती है।The sound stops producing compressions and rarefactions.
- (B)आवृत्ति और तारत्व कम हो जाते हैं।The frequency and pitch become lower.
- (C)आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।The frequency and pitch become higher.
- (D)तारत्व वही रहता है, लेकिन आवृत्ति कम हो जाती है।The pitch stays the same, but frequency decreases.
Show answer and explanation
Answer: (C)
आवृत्ति और तारत्व अधिक हो जाते हैं।
The frequency and pitch become higher.
स्रोत के तेज़ कंपन से आवृत्ति अधिक होती है और ध्वनि का तारत्व (पिच) भी अधिक होता है।
Faster vibration of the source gives a higher frequency, and the sound has a higher pitch.
18.
जस्ता लेपित लोहे की वस्तु में, जस्ते की परत पर खरोंच (scratch) लगने पर भी जंग से क्यों सुरक्षित रहती है?
Why does a galvanised (zinc-coated) iron article remain protected from rusting even if the zinc layer is scratched?
- (A)लोहे पर जंग की एक पतली परत बन जाती है जो जंग लगने से रोकती है।A thin layer of rust forms on the iron, which prevents rusting.
- (B)खरोंचों से तेल अंदर रिस सकता है, जो जंग लगने से रोकता है।Oil seeps in through the scratches, which prevents rusting.
- (C)जस्ता, लोहे के साथ अभिक्रि या करके आयरन ऑक्साइड की एक रक्षी परत बनाता है।Zinc reacts with iron to form a protective layer of iron oxide.
- (D)जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रि याशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को जंग लगने से बचाता है।Zinc is more reactive than iron and undergoes preferential oxidation, which protects the iron from rusting.
Show answer and explanation
Answer: (D)
जस्ता, लोहे की तुलना में अधिक अभिक्रि याशील होता है और अधिमान्य ऑक्सीकरण से गुजरता है, जो लोहे को जंग लगने से बचाता है।
Zinc is more reactive than iron and undergoes preferential oxidation, which protects the iron from rusting.
जिंक लोहे से अधिक अभिक्रियाशील है, इसलिए खरोंच होने पर भी जिंक का ही पहले ऑक्सीकरण होता है (बलि संरक्षण) और लोहे को जंग से बचाता है।
Zinc is more reactive than iron, so it oxidises preferentially even when scratched (sacrificial protection), keeping the iron from rusting.
19.
खाद्य जाल (Food web) विभिन्न प्रकार के _________ से मिलकर बना होता है।
Food web consists of different types of _________.
- (A)पोषी स्तरों (trophic levels)trophic levels
- (B)खाद्य शृंखलाओं (food chains)food chains
- (C)पारिस्थितिक तंत्रों (ecosystems)ecosystems
- (D)खाद्य पदार्थोंfoods
Show answer and explanation
Answer: (B)
खाद्य शृंखलाओं (food chains)
food chains
खाद्य जाल अनेक परस्पर जुड़ी खाद्य श्रृंखलाओं से मिलकर बनता है।
A food web consists of many interlinked food chains.
20.
एक कण 2 m/s² पर एकसमान रूप से त्वरित होता है। इसका वेग 5 m/s से 15 m/s हो जाता है। इसमें कितना समय लगता है?
A particle accelerates uniformly at 2 m/s². Its velocity changes from 5 m/s to 15 m/s. How long does this take?
- (A)7s
- (B)2 s
- (C)5 s
- (D)10 s
Show answer and explanation
Answer: (C)
5 s
v = u + at, अतः t = (v − u) ÷ a = (15 − 5) ÷ 2 = 5 s।
v = u + at, so t = (v − u) ÷ a = (15 − 5) ÷ 2 = 5 s.
21.
परिवार नियोजन में रासायनिक गर्भनिरोधक विधियों की भूमिका के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
Which of the following statements suits best for the role of chemical methods of birth control in family planning?
- (A)ये योनि की भित्ति को मोटा करके शुक्राणुओं को गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकते हैं।They prevent sperm from entering the uterus by thickening the vaginal wall.
- (B)ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्ग और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।They alter the hormone levels to inhibit ovulation and uterus preparation.
- (C)ये अंडोत्सर्ग को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाते हैं और निषेचन की संभावना को कम करते हैं।They increase estrogen levels to promote ovulation and make fertilisation less likely.
- (D)ये फैलोपियन ट्यूब को यांत्रिक रूप से अवरुद्ध करके रजोधर्म को पूरी तरह से रोक देते हैं।They mechanically block the fallopian tubes and suppress menstruation entirely.
Show answer and explanation
Answer: (B)
ये हार्मोन के स्तर को बदलकर अंडोत्सर्ग और गर्भाशय की तैयारी को बाधित करते हैं।
They alter the hormone levels to inhibit ovulation and uterus preparation.
रासायनिक विधियाँ (गर्भनिरोधक गोलियाँ) हार्मोन स्तर बदलकर अंडोत्सर्ग और गर्भाशय की तैयारी को रोकती हैं।
Chemical methods (oral pills) alter hormone levels to inhibit ovulation and preparation of the uterus.
22.
दाब की गणना के लिए सही सूत्र क्या है, जहां प्रणोद लगाया गया बल है और क्षेत्रफल वह सतह है जिस पर यह कार्य करता है?
What is the correct formula for calculating pressure, where thrust is the force applied and area is the surface on which it acts?
- (A)दाब = क्षेत्रफल ÷ प्रणोदPressure = Area ÷ Thrust
- (B)दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफलPressure = Thrust ÷ Area
- (C)दाब = प्रणोद + क्षेत्रफलPressure = Thrust + Area
- (D)दाब = प्रणोद × क्षेत्रफलPressure = Thrust × Area
Show answer and explanation
Answer: (B)
दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल
Pressure = Thrust ÷ Area
दाब प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला प्रणोद (बल) है: दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल।
Pressure is the thrust (force) acting per unit area: Pressure = Thrust ÷ Area.
23.
एक पदार्थ का निरपेक्ष अपवर्तनांक 4/3 है। यदि वायु में प्रकाश की चाल 3 x 10⁸ m/s है, तो इस माध्यम (पदार्थ) में प्रकाश की चाल क्या होगी?
The absolute refractive index of a material is 4/3. If the speed of light in air is 3 x 10⁸ m/s, then what will be the speed of light in this medium?
- (A)3 x 108 m/s
- (B)4 x 108 m/s
- (C)2.25 x 108 m/s
- (D)1.33 x 108 m/s
Show answer and explanation
Answer: (C)
2.25 x 108 m/s
माध्यम में चाल = c ÷ n = 3 × 10⁸ ÷ (4/3) = 2.25 × 10⁸ m/s।
Speed in medium = c ÷ n = 3 × 10⁸ ÷ (4/3) = 2.25 × 10⁸ m/s.
24.
लार में मौजूद कौन-सा एंजाइम, स्टार्च को तोड़ने में सहायक होता है?
Which enzyme present in saliva helps in breaking down starch?
- (A)ट्रिप्सिन (Trypsin)Trypsin
- (B)पेप्सिन (Pepsin)Pepsin
- (C)एमाइलेज (Amylase)Amylase
- (D)लाइपेज़ (लाइपेज)Lipase
Show answer and explanation
Answer: (C)
एमाइलेज (Amylase)
Amylase
लार में उपस्थित एमाइलेज़ स्टार्च को शर्करा (माल्टोज़) में तोड़ता है। पेप्सिन और ट्रिप्सिन प्रोटीन पर तथा लाइपेज़ वसा पर कार्य करते हैं।
Salivary amylase breaks down starch into sugar (maltose). Pepsin and trypsin act on proteins and lipase on fats.
25.
अनिमेष कुजूर ने किस ट्रैक स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
In which track event did Animesh Kujur break his own national record?
- (A)200 m
- (B)800 m
- (C)100 m
- (D)400 m
Show answer and explanation
Answer: (A)
200 m
अनिमेष कुजूर भारतीय धावक हैं, जिनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 200 m में है और उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड फिर से तोड़ा।
Animesh Kujur is an Indian sprinter whose national record is in the 200 m, which he lowered again by breaking his own mark.
26.
लार में मौजूद कौन-सा एंजाइम स्टार्च को तोड़ने में सहायक होता है?
Which enzyme present in saliva helps break down starch?
- (A)लाइपेज (Lipase)Lipase
- (B)पेप्सिन (Pepsin)Pepsin
- (C)ट्रिप्सिन (Trypsin)Trypsin
- (D)एमाइलेज (Amylase)Amylase
Show answer and explanation
Answer: (D)
एमाइलेज (Amylase)
Amylase
लार का एमाइलेज़ स्टार्च को शर्करा में तोड़ता है। पेप्सिन और ट्रिप्सिन प्रोटीन पर तथा लाइपेज़ वसा पर कार्य करते हैं।
Salivary amylase breaks down starch into sugar. Pepsin and trypsin act on proteins and lipase on fats.
27.
मानव मुख में दंत क्षय किस pH पर शुरू होने लगता है?
At what pH does tooth decay begin in the human mouth?
- (A)8 से अधिकMore than 8
- (B)7 और 8 के बीचBetween 7 and 8
- (C)ठीक 6.5Exactly 6.5
- (D)5.5 से कमLess than 5.5
Show answer and explanation
Answer: (D)
5.5 से कम
Less than 5.5
जब मुँह में pH का मान 5.5 से कम हो जाता है तो दाँतों का क्षय शुरू होता है, क्योंकि अम्ल दाँतों के इनेमल को संक्षारित करता है।
Tooth decay starts when the pH of the mouth falls below 5.5, because the acid then corrodes tooth enamel.
28.
कौन-सी अभिक्रि या, द्रव्यमान संरक्षण के नियम को सर्वोत्तम रूप से सपोर्ट करती है?
Which reaction best supports the Law of Conservation of Mass?
- (A)खुली हवा में लोहे को गर्म करनाHeating iron in open air
- (B)एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रणMixing vinegar and baking soda in a sealed container
- (C)खुली हवा में कागज जलानाBurning paper in open air
- (D)खुली हवा में ऐल्कोहॉल का वाष्पनEvaporation of alcohol in open air
Show answer and explanation
Answer: (B)
एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण
Mixing vinegar and baking soda in a sealed container
बंद पात्र में कोई द्रव्यमान बाहर नहीं जाता या अंदर नहीं आता (बनी CO₂ अंदर ही रहती है), अतः अभिक्रिया के पहले और बाद कुल द्रव्यमान समान रहता है, जो द्रव्यमान संरक्षण नियम की पुष्टि करता है।
In a sealed container no mass enters or escapes (the CO₂ produced stays in), so total mass before and after the reaction is the same, supporting the Law of Conservation of Mass.
29.
जब CO2, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रि या करती है, तो कैल्शियम कार्बोनेट और जल देती है। इस अभिक्रि या में CO2 का कौन-सा गुण दिखाई देता है?
When CO2 reacts with calcium hydroxide, it gives calcium carbonate and water. Which property of CO2 is shown in this reaction?
- (A)उदासीन गुणNeutral nature
- (B)ऑक्सीकारक गुणOxidising nature
- (C)क्षारीय गुणBasic nature
- (D)अम्लीय गुणAcidic nature
Show answer and explanation
Answer: (D)
अम्लीय गुण
Acidic nature
CO₂ क्षार कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया कर लवण (CaCO₃) और जल बनाती है, जो उदासीनीकरण जैसी अभिक्रिया है और दर्शाती है कि CO₂ अम्लीय ऑक्साइड है।
CO₂ reacts with the base calcium hydroxide to form a salt (CaCO₃) and water, a neutralisation-type reaction that shows CO₂ is an acidic oxide.
30.
निम्नलिखित में से कौन-सा आयनिक यौगिकों का गुण नहीं है?
Which of the following is NOT a property of ionic compounds?
- (A)इनके गलनांक और क्वथनांक सामान्यतः उच्च होते हैं।They generally have high melting and boiling points.
- (B)ये जलीय/गलित अवस्था में विद्युत का चालन कर सकते हैं।They can conduct electricity in an aqueous/molten state.
- (C)ये मिट्टी के तेल और पेट्रोल जैसे विलायकों में घुलनशील होते हैं।They are soluble in solvents such as kerosene and petrol.
- (D)ये सामान्यतः कमरे के तापमान पर ठोस होते हैं।They are generally solid at room temperature.
Show answer and explanation
Answer: (C)
ये मिट्टी के तेल और पेट्रोल जैसे विलायकों में घुलनशील होते हैं।
They are soluble in solvents such as kerosene and petrol.
आयनिक यौगिक केरोसिन और पेट्रोल जैसे अध्रुवीय विलायकों में अविलेय होते हैं; वे जल में घुलते हैं। अन्य तीन कथन आयनिक यौगिकों के सही गुण हैं।
Ionic compounds are insoluble in non-polar solvents like kerosene and petrol; they dissolve in water. The other three statements are true properties.
31.
'निलंबन' का निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म गलत है?
Which of the following properties of a 'suspension' is incorrect?
- (A)निलंबन के कणों को निस्यंदन प्रक्रि या द्वारा मिश्रण से पृथक किया जा सकता है।The particles of a suspension can be separated from the mixture by the filtration process.
- (B)निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है।A suspension is a heterogeneous mixture.
- (C)निलंबन के कण नग्न आंखों से दिखाई देते हैं।The particles of a suspension are visible to the naked eye.
- (D)निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते हैं।The particles of a suspension do not scatter a beam of light.
Show answer and explanation
Answer: (D)
निलंबन के कण प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित नहीं करते हैं।
The particles of a suspension do not scatter a beam of light.
निलंबन के कण इतने बड़े होते हैं कि वे प्रकाश किरण को प्रकीर्णित करते हैं (टिंडल प्रभाव), अतः यह कथन कि वे प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं करते, गलत है।
Suspension particles are large enough to scatter a beam of light (Tyndall effect), so the statement that they do not scatter light is incorrect.
32.
ओम के नियम के अनुसार, किसी चालक में विभवान्तर:
According to Ohm’s law, the potential difference across a conductor is:
- (A)धारा के अनुक्रमानुपाती होता हैdirectly proportional to the current
- (B)धारा के व्युत्क्रमानुपाती होता हैinversely proportional to the current
- (C)प्रतिरोध के बराबर होता हैequal to the resistance
- (D)धारा से स्वतंत्र होता हैindependent of the current
Show answer and explanation
Answer: (A)
धारा के अनुक्रमानुपाती होता है
directly proportional to the current
ओम का नियम: स्थिर तापमान पर किसी चालक के सिरों के बीच विभवांतर उसमें प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है (V = IR)।
Ohm's law: at constant temperature, the potential difference across a conductor is directly proportional to the current through it (V = IR).
33.
दाब की गणना के लिए सही सूत्र क्या है, जहाँ प्रणोद लगाया गया बल है और क्षेत्रफल वह सतह है जिस पर यह कार्य करता है?
What is the correct formula for calculating pressure, where thrust is the force applied and area is the surface it acts on?
- (A)दाब = क्षेत्रफल ÷ प्रणोदPressure = Area ÷ Thrust
- (B)दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफलPressure = Thrust ÷ Area
- (C)दाब = प्रणोद + क्षेत्रफलPressure = Thrust + Area
- (D)दाब = प्रणोद × क्षेत्रफलPressure = Thrust × Area
Show answer and explanation
Answer: (B)
दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल
Pressure = Thrust ÷ Area
दाब प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला प्रणोद है: दाब = प्रणोद ÷ क्षेत्रफल।
Pressure is the thrust acting per unit area: Pressure = Thrust ÷ Area.
34.
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति न्यूटन के तीसरे नियम को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जहाँ क्रिया और प्रतिक्रिया बल दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं और बराबर तथा विपरीत होते हैं?
Which of the following situations clearly illustrates Newton’s third law, where action and reaction forces act on two different objects and are equal and opposite?
- (A)ज़मीन पर रखा एक पत्थर।A stone resting on the ground.
- (B)नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।A sailor pushes the boat backward while jumping forward, and the boat pushes him forward.
- (C)मेज पर रखी एक पुस्तक स्थिर अवस्था में रहती है।A book kept on a table remains at rest.
- (D)इंजन की शक्ति के कारण त्वरित होती कार।A car accelerating due to engine power.
Show answer and explanation
Answer: (B)
नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।
A sailor pushes the boat backward while jumping forward, and the boat pushes him forward.
न्यूटन के तृतीय नियम में क्रिया-प्रतिक्रिया का युग्म दो भिन्न वस्तुओं पर लगता है। नाविक नाव को पीछे धकेलता है और नाव उसे आगे धकेलती है, ये बल दो वस्तुओं पर समान और विपरीत हैं।
Newton's third law needs an action-reaction pair on two different bodies. The sailor pushes the boat back and the boat pushes him forward, equal and opposite on two objects.
35.
कौन-सी अभिक्रिया द्रव्यमान संरक्षण के नियम का सर्वोत्तम रूप से समर्थन करती है?
Which reaction best supports the Law of Conservation of Mass?
- (A)खुली हवा में लोहे को गर्म करनाHeating iron in open air
- (B)खुली हवा में ऐल्कोहॉल का वाष्पनEvaporation of alcohol in open air
- (C)खुली हवा में कागज जलानाBurning of paper in open air
- (D)एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा को मिलानाMixing of vinegar and baking soda in a sealed container
Show answer and explanation
Answer: (D)
एक सीलबंद कंटेनर में सिरका और बेकिंग सोडा को मिलाना
Mixing of vinegar and baking soda in a sealed container
बंद पात्र में कुछ भी बाहर नहीं निकलता (CO₂ अंदर ही रहती है), इसलिए अभिक्रिया के पहले और बाद कुल द्रव्यमान समान रहता है, जो द्रव्यमान संरक्षण नियम की पुष्टि करता है।
In a sealed container nothing escapes (the CO₂ stays in), so the total mass before and after the reaction is equal, supporting the Law of Conservation of Mass.
36.
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो अभिकथन (A) और कारण (R) नामक निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सत्य है। अभिकथन (A): कायिक प्रवर्धन उन पौधों को उगाने में सहायता करता है जो बीज उत्पन्न नहीं करते हैं। कारण (R): यह नए पौधे उगाने के लिए पुष्पों का उपयोग करता है।
Select the option that is true regarding the following two statements labelled Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): Vegetative propagation helps in growing plants that do not produce seeds. Reason (R): It uses flowers to grow new plants.
- (A)A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.
- (B)A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।Both A and R are true, but R is not the correct explanation of A.
- (C)A असत्य है, लेकिन R सत्य है।A is false, but R is true.
- (D)A सत्य है, लेकिन R असत्य है।A is true, but R is false.
Show answer and explanation
Answer: (D)
A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
A is true, but R is false.
कायिक प्रवर्धन से बीज न बनाने वाले पौधे उगाए जा सकते हैं, अतः A सत्य है। इसमें कायिक भाग (जड़, तना, पत्ती) काम आते हैं, पुष्प नहीं, अतः R असत्य है।
Vegetative propagation helps grow plants that do not produce seeds, so A is true. It uses vegetative parts (roots, stems, leaves), not flowers, so R is false.
37.
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति न्यूटन के तीसरे नियम को स्पष्ट रूप से दर्शाती है, जहाँ क्रि या और प्रतिक्रिया बल दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं और बराबर और विपरीत होते हैं?
Which of the following situations clearly illustrates Newton's third law, where the action and reaction forces act on two different objects and are equal and opposite?
- (A)नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।A sailor pushes the boat backward while jumping forward, and the boat pushes him forward.
- (B)इंजन की शक्ति के कारण त्वरित होती कार।A car accelerating due to engine power.
- (C)ज़मीन पर रखा एक पत्थर।A stone resting on the ground.
- (D)मेज पर रखी एक पुस्तक स्थिर अवस्था में रहती है।A book kept on a table remains at rest.
Show answer and explanation
Answer: (A)
नाविक आगे की ओर कूदते हुए नाव को पीछे की ओर धकेलता है और नाव उसे आगे की ओर धकेलती है।
A sailor pushes the boat backward while jumping forward, and the boat pushes him forward.
नाविक नाव को पीछे धकेलता है और नाव उसे आगे धकेलती है: दो भिन्न वस्तुओं पर समान और विपरीत बल का युग्म, जैसा न्यूटन का तृतीय नियम कहता है।
The sailor pushes the boat back and the boat pushes him forward: an equal and opposite pair acting on two different objects, as Newton's third law states.
38.
लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न आनुवंशिक विविधता का परिणाम निम्नलिखित में से क्या है?
Which of the following is a result of the genetic variation introduced by sexual reproduction?
- (A)आनुवंशिक रूप से समरूप संतति की उत्पत्तिProduction of genetically identical offspring
- (B)समरूप यमज (identical twins) का निर्माणFormation of identical twins
- (C)उत्तरजीविता की संभावना में कमीDecreased chances of survival
- (D)विकास (evolution)Evolution
Show answer and explanation
Answer: (D)
विकास (evolution)
Evolution
लैंगिक जनन से आनुवंशिक विविधता उत्पन्न होती है, जो प्राकृतिक चयन और इस प्रकार विकास (उद्विकास) का आधार है।
Sexual reproduction produces genetic variation, which gives the raw material for natural selection and hence evolution.
39.
एक तार का प्रतिरोध 1 Ω है। यदि इसे दो बराबर भागों में काटा जाए, तो प्रत्येक भाग का प्रतिरोध कितना होगा?
The resistance of a wire is 1 Ω. If it is cut into two equal parts, the resistance of each part will be:
- (A)1 Ω
- (B)0.5 Ω
- (C)4 Ω
- (D)2 Ω
Show answer and explanation
Answer: (B)
0.5 Ω
प्रतिरोध R = ρl/A लंबाई के समानुपाती है। तार को दो बराबर भागों में काटने पर लंबाई आधी हो जाती है, अतः प्रत्येक भाग का प्रतिरोध 1 ÷ 2 = 0.5 Ω होगा।
Resistance R = ρl/A is proportional to length. Cutting the wire into two equal parts halves the length, so each part has 1 ÷ 2 = 0.5 Ω.
40.
किसी विशेष विलायक में घुले हुए विलेय की मात्रा को _____ के रूप में परिभाषित किया जाता है।
The amount of solute dissolved in a particular solvent is defined in terms of:
- (A)सांद्रता (concentration)concentration
- (B)पृष्ठीय तनाव (surface tension)surface tension
- (C)तरलता (fluidity)fluidity
- (D)श्यानता (viscosity)viscosity
Show answer and explanation
Answer: (A)
सांद्रता (concentration)
concentration
किसी विलायक या विलयन की दी गई मात्रा में घुले हुए विलेय की मात्रा को सांद्रता कहते हैं।
The amount of solute dissolved in a given amount of solvent or solution is expressed as its concentration.
41.
निम्नलिखित में से कौन-सा, आयनिक यौगिकों का गुणधर्म नहीं है?
Which of the following is NOT a property of ionic compounds?
- (A)इनका गलनांक और क्वथनांक सामान्यतः उच्च होता है।They generally have high melting and boiling points.
- (B)ये किरोसिन और पेट्रोल जैसे विलायकों में विलेय होते हैं।They are soluble in solvents such as kerosene and petrol.
- (C)ये जलीय/गलित अवस्था में विद्युत का चालन कर सकते हैं।They can conduct electricity in aqueous/molten state.
- (D)ये सामान्यतः कमरे के तापमान पर ठोस होते हैं।They are generally solid at room temperature.
Show answer and explanation
Answer: (B)
ये किरोसिन और पेट्रोल जैसे विलायकों में विलेय होते हैं।
They are soluble in solvents such as kerosene and petrol.
आयनिक यौगिक केरोसिन और पेट्रोल जैसे अध्रुवीय विलायकों में अविलेय होते हैं (वे जल में घुलते हैं), अतः यह कथन आयनिक यौगिकों का गुण नहीं है।
Ionic compounds are insoluble in non-polar solvents like kerosene and petrol (they dissolve in water), so that statement is not a property of ionic compounds.
42.
माइटोकॉन्ड्रिया के समान प्लास्टि डों में भी स्वयं के/की __________ और __________होती/होते हैं।
Like mitochondria, plastids also have their own __________ and __________.
- (A)एंजाइम; रसधानीenzymes; vacuole
- (B)पुटिकाएं; प्रोटीनvesicles; proteins
- (C)न्यूक्लि यस; गुणसूत्रnucleus; chromosomes
- (D)DNA; राइबोसोमDNA; ribosomes
Show answer and explanation
Answer: (D)
DNA; राइबोसोम
DNA; ribosomes
माइटोकॉन्ड्रिया की तरह लवक (प्लास्टिड) के पास भी अपना DNA और राइबोसोम होते हैं, इसलिए वे अपने कुछ प्रोटीन स्वयं बना सकते हैं।
Like mitochondria, plastids have their own DNA and ribosomes, so they can make some of their own proteins.
43.
मानव मुख में दंत क्षय किस pH पर होना शुरू होता है?
At what pH does tooth decay begin to occur in the human mouth?
- (A)ठीक 6.5Exactly 6.5
- (B)8 से अधिकAbove 8
- (C)5.5 से कमBelow 5.5
- (D)7 और 8 के बीचBetween 7 and 8
Show answer and explanation
Answer: (C)
5.5 से कम
Below 5.5
जब मुँह का pH 5.5 से कम हो जाता है तब दाँतों का क्षय शुरू होता है, क्योंकि अम्ल इनेमल पर आक्रमण करता है।
Tooth decay begins when the pH of the mouth falls below 5.5, because the acid then attacks the enamel.
44.
जब CO2, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करती है, तो कैल्शियम कार्बोनेट और जल देती है। इस अभिक्रिया में CO2 का कौन-सा गुण दिखाई देता है?
When CO2 reacts with calcium hydroxide, it gives calcium carbonate and water. Which property of CO2 is seen in this reaction?
- (A)क्षारीय गुणBasic property
- (B)अम्लीय गुणAcidic property
- (C)उदासीन गुणNeutral property
- (D)ऑक्सीकारक गुणOxidising property
Show answer and explanation
Answer: (B)
अम्लीय गुण
Acidic property
CO₂ क्षार कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया कर लवण और जल बनाती है, जो दर्शाता है कि CO₂ अम्लीय ऑक्साइड है।
CO₂ reacts with the base calcium hydroxide to form a salt and water, showing that CO₂ is an acidic oxide.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram