RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
30 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी टोपी, हैट हैं। सभी टोपी, स्कार्फ हैं। कुछ स्कार्फ, मफलर हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ मफलर, टोपी हैं। (II) कुछ स्कार्फ, हैट हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All caps are hats. All caps are scarves. Some scarves are mufflers.
Conclusions: (I) Some mufflers are caps. (II) Some scarves are hats.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (B)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (C)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Only conclusion (II) follows.
सभी टोपियाँ हैट और स्कार्फ़ दोनों हैं, अतः कुछ स्कार्फ़ हैट हैं: II अनुसरण करता है। मफ़लर का टोपी से निश्चित संबंध नहीं, अतः I नहीं। केवल II.
All caps are both hats and scarves, so some scarves are hats: II follows. Mufflers need not overlap caps, so I does not follow. Only conclusion II follows.
2.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर DQXG एक निश्चित तरीके से YUUI से संबंधित है। इसी प्रकार, GLQC, BPNE से संबंधित है। इसी तर्क के आधार पर, TKWD दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
Based on the English alphabetical order, DQXG is related to YUUI in a certain way. In the same way, GLQC is related to BPNE. Following the same logic, TKWD is related to which of the following options?
- (A)OOTF
- (B)POTF
- (C)PPSE
- (D)OPSE
Show answer and explanation
Answer: (A)
OOTF
नियम −5, +4, −3, +2: D→Y, Q→U, X→U, G→I तथा G→B, L→P, Q→N, C→E. अतः T→O, K→O, W→T, D→F = OOTF.
Pattern −5, +4, −3, +2: D→Y, Q→U, X→U, G→I and G→B, L→P, Q→N, C→E. So T→O, K→O, W→T, D→F, giving OOTF.
3.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)GCW
- (B)RNH
- (C)IFY
- (D)ZVP
Show answer and explanation
Answer: (C)
IFY
GCW, RNH और ZVP में अक्षर −4 फिर −6 चलते हैं (G→C→W, R→N→H, Z→V→P)। IFY में पहला चरण −3 है। अतः IFY भिन्न है।
In GCW, RNH and ZVP the letters move −4 then −6 (G→C→W, R→N→H, Z→V→P). In IFY the first step is −3. So IFY is the odd one.
4.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 7 4 1 2 4 9 7 5 3 6 1 5 2 7 4 5 8 3 9 6 5 7 3 9 1 4 2 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 7 4 1 2 4 9 7 5 3 6 1 5 2 7 4 5 8 3 9 6 5 7 3 9 1 4 2 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and immediately followed by an even number?
- (A)एकOne
- (B)दोTwo
- (C)तीनThree
- (D)एक भी नहींNone
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
सम संख्या जिसके पहले विषम और बाद में सम हो: 1 2 4 और 1 4 2. अन्य कोई नहीं, अतः दो।
Even number with odd before and even after: 1 2 4 and 1 4 2. No other even digit fits, so there are two.
5.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? LIM VSW FCG PMQ ?
Based on the English alphabetical order, what will come in place of the question mark (?) in the given series? LIM VSW FCG PMQ ?
- (A)ZWA
- (B)ZWE
- (C)ZEW
- (D)ZAW
Show answer and explanation
Answer: (A)
ZWA
हर अक्षर +10: L→V→F→P→Z, I→S→C→M→W, M→W→G→Q→A. अतः उत्तर ZWA है।
Each letter moves +10: L→V→F→P→Z, I→S→C→M→W, M→W→G→Q→A. So the answer is ZWA.
6.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘please go on’ को ‘js tk mj’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘go there please’ को ‘js yn tk’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘on’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, ‘please go on’ is coded as ‘js tk mj’ and ‘go there please’ is coded as ‘js yn tk’. How will ‘on’ be coded in that language?
- (A)yn
- (B)js
- (C)tk
- (D)mj
Show answer and explanation
Answer: (D)
mj
'please' और 'go' दोनों वाक्यों में हैं, कोड js और tk. अतः पहले वाक्य में 'on' का कोड mj है।
'please' and 'go' are common to both sentences, with codes js and tk. So 'on' in the first sentence is coded as mj.
7.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 2 3 ? 38 102 227
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 2 3 ? 38 102 227
- (A)21
- (B)26
- (C)14
- (D)11
Show answer and explanation
Answer: (D)
11
अंतर घन हैं: 1³, 2³, 3³, 4³, 5³. 2 + 1 = 3, 3 + 8 = 11, 11 + 27 = 38, 38 + 64 = 102, 102 + 125 = 227. अतः लुप्त पद 11.
Differences are cubes: 1³, 2³, 3³, 4³, 5³. 2 + 1 = 3, 3 + 8 = 11, 11 + 27 = 38, 38 + 64 = 102, 102 + 125 = 227. So the missing term is 11.
8.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन : कोई भी स्टंप, गेंद नहीं है. कुछ गेंदें , विकेट हैं।
निष्कर्ष: (I) कोई भी गेंद, स्टंप नहीं है। (II) कोई भी विकेट, गेंद नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: No stump is a ball. Some balls are wickets.
Conclusions: (I) No ball is a stump. (II) No wicket is a ball.
- (A)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (B)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (C)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (D)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
Show answer and explanation
Answer: (A)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Only conclusion (I) follows.
'कोई स्टंप गेंद नहीं' का अर्थ 'कोई गेंद स्टंप नहीं', अतः I अनुसरण करता है। कुछ गेंदें विकेट हैं, अतः II गलत है। केवल I.
'No stump is a ball' converts to 'No ball is a stump', so I follows. Some balls are wickets, so 'No wicket is a ball' is false. Only conclusion I follows.
9.
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 7, 784) (6, 3, 324)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. take 13 – operations on 13 such as adding / subtracting / multiplying to 13, etc. can be performed on 13 only. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (4, 7, 784) (6, 3, 324)
- (A)(4, 6, 676)
- (B)(4, 5, 380)
- (C)(9, 3, 629)
- (D)(5, 6, 900)
Show answer and explanation
Answer: (D)
(5, 6, 900)
तीसरी = (पहली × दूसरी)²: (4 × 7)² = 784, (6 × 3)² = 324. इसी प्रकार (5 × 6)² = 900, अतः उत्तर (5, 6, 900).
Third = (first × second)²: (4 × 7)² = 784, (6 × 3)² = 324. Similarly (5 × 6)² = 900, so the answer is (5, 6, 900).
10.
सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर B बैठा है। B और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, F के दाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। C के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven people, A, B, C, D, E, F and G, are sitting in a row, facing north. Only two people sit to the left of C. Only three people sit between C and G. B sits second to the right of C. Only two people sit between B and A. E sits somewhere to the right of F but somewhere to the left of D. How many people sit to the right of C?
- (A)2
- (B)5
- (C)4
- (D)3
Show answer and explanation
Answer: (C)
4
C स्थान 3, G स्थान 7, B स्थान 5, A स्थान 2. F, E, D क्रमशः 1, 4, 6 पर। C के दाएँ: E, B, D, G = 4.
C is at 3, G at 7, B at 5 and A at 2. F, E, D fill 1, 4, 6 in that order. People to the right of C: E, B, D, G = 4.
11.
शहर X, शहर Y के उत्तर में है। शहर Z, शहर Y के पश्चिम में है। शहर W, शहर X के पूर्व में है। शहर Z, शहर V के उत्तर में है। शहर Z के संबंध में शहर W की स्थिति क्या है?
City X is to the north of city Y. City Z is to the west of city Y. City W is to the east of city X. City Z is to the north of city V. What is the position of city W with respect to city Z?
- (A)पूर्वEast
- (B)पश्चिमWest
- (C)दक्षिण पूर्वSouth-east
- (D)उत्तर पूर्वNorth-east
Show answer and explanation
Answer: (D)
उत्तर पूर्व
North-east
Z, Y के पश्चिम; X, Y के उत्तर; W, X के पूर्व। अतः W, Z के उत्तर और पूर्व दोनों में है: उत्तर-पूर्व।
Z is west of Y, X is north of Y and W is east of X. So W is both north and east of Z: north-east.
12.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E और C दोनों का निकटतम पड़ोसी F है। E, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, G के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A और B दोनों का निकटतम पड़ोसी G है। D, C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। यदि सभी व्यक्ति यों को A (A सहित) से प्रारंभ करते हुए, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में दक्षिणावर्त दिशा में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्ति यों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table, facing the centre. F is the immediate neighbour of both E and C. E sits second to the right of G. A sits immediate left of G. G is the immediate neighbour of both A and B. D sits immediate right of C. If all the people are arranged in the English alphabetical order in the clockwise direction, starting from A (including A), the positions of how many people will remain unchanged?
- (A)तीनThree
- (B)एकOne
- (C)चारFour
- (D)दोTwo
Show answer and explanation
Answer: (C)
चार
Four
केंद्र की ओर मुख होने पर बायाँ = दक्षिणावर्त। दक्षिणावर्त क्रम: A, D, C, F, E, B, G. A से वर्णक्रम: A, B, C, D, E, F, G. A, C, E और G के स्थान नहीं बदलते: चार।
Facing the centre, left is clockwise. Clockwise order works out to A, D, C, F, E, B, G. Alphabetical order clockwise from A gives A, B, C, D, E, F, G. A, C, E and G keep their seats: four.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)RUW
- (B)YBD
- (C)CGH
- (D)JMO
Show answer and explanation
Answer: (C)
CGH
RUW, YBD और JMO में +3, +2 (R→U→W, Y→B→D, J→M→O)। CGH में +4, +1. अतः CGH भिन्न है।
RUW, YBD and JMO follow +3, +2 (R→U→W, Y→B→D, J→M→O). CGH follows +4, +1. So CGH is the odd one.
14.
विजया अपनी कक्षा में ऊपर से 7वें और नीचे से 13वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Vijaya ranks 7th from the top and 13th from the bottom in her class. How many students are there in the class?
- (A)18
- (B)19
- (C)20
- (D)21
Show answer and explanation
Answer: (B)
19
कुल = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 7 + 13 − 1 = 19.
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 7 + 13 − 1 = 19.
15.
निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 3 1 4 1 5 1 6 1 7 1 8 1 8 1 1 1 2 2 2 2 6 6 6 4 4 4 3 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
Refer to the following series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 1 3 1 4 1 5 1 6 1 7 1 8 1 8 1 1 1 2 2 2 2 6 6 6 4 4 4 3 3 (Right) How many such odd digits are there, each of which is immediately preceded by an odd digit and also immediately followed by an odd digit?
- (A)छहSix
- (B)तीनThree
- (C)चारFour
- (D)पाँचFive
Show answer and explanation
Answer: (C)
चार
Four
दोनों ओर विषम अंक वाले विषम अंक: 1 3 1, 1 5 1, 1 7 1 और 1 1 1 (तीन 1 में बीच वाला)। कुल चार।
Odd digits with odd digits on both sides: 1 3 1, 1 5 1, 1 7 1 and 1 1 1 (the middle 1 of the three 1s). That gives four.
16.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 8 B 2 D 15 C 25 A 5 = ?
If ‘A’ means ‘÷’, ‘B’ means ‘×’, ‘C’ means ‘+’ and ‘D’ means ‘−’, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 8 B 2 D 15 C 25 A 5 = ?
- (A)6
- (B)22
- (C)17
- (D)12
Show answer and explanation
Answer: (A)
6
चिह्न रखने पर: 8 × 2 − 15 + 25 ÷ 5 = 16 − 15 + 5 = 6.
Substituting: 8 × 2 − 15 + 25 ÷ 5 = 16 − 15 + 5 = 6.
17.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। (बाएं) 6 9 8 4 7 1 3 2 5 9 4 8 6 7 1 3 2 5 9 4 8 6 (दाएं) इस शृंखला में कितने अद्वितीय अंक 4 के गुणज हैं (प्रत्येक अंक को केवल एक बार गिना जाता है, चाहे वह कितनी भी बार दोहराया गया हो)?
Refer to the following number series and answer the question that follows. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 6 9 8 4 7 1 3 2 5 9 4 8 6 7 1 3 2 5 9 4 8 6 (Right) How many unique digits in this series are multiples of 4 (each digit is counted only once, regardless of how many times it is repeated)?
- (A)दोTwo
- (B)एकOne
- (C)चारFour
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (A)
दो
Two
एक अंक वाले 4 के गुणज 4 और 8 हैं (0 नहीं है)। दोनों श्रेणी में हैं, अतः उत्तर दो है।
Single-digit multiples of 4 are 4 and 8 (0 is absent). Both appear in the series, so the answer is two.
18.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? YVW 58 VST 69 SPQ 80 PMN 91 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the given series? YVW 58 VST 69 SPQ 80 PMN 91 ?
- (A)MKJ 102
- (B)MIJ 101
- (C)MJK 102
- (D)MRX 101
Show answer and explanation
Answer: (C)
MJK 102
हर अक्षर −3: Y, V, S, P, M; V, S, P, M, J; W, T, Q, N, K. संख्याएँ +11: 58, 69, 80, 91, 102. अतः उत्तर MJK 102 है।
Each letter moves −3: Y, V, S, P, M; V, S, P, M, J; W, T, Q, N, K. Numbers rise by 11: 58, 69, 80, 91, 102. So the answer is MJK 102.
19.
किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘T + O x R - N & M’ है, तो T का M से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the son of B’, A - B means ‘A is the brother of B’, A x B means ‘A is the wife of B’ and A & B means ‘A is the father of B’. If ‘T + O x R - N & M’, then how is T related to M?
- (A)पिता के भाई का पुत्रFather's brother's son
- (B)भाईBrother
- (C)पिताFather
- (D)पिता का भाईFather's brother
Show answer and explanation
Answer: (A)
पिता के भाई का पुत्र
Father's brother's son
T, O का पुत्र और O, R की पत्नी, अतः T, R का पुत्र। R, N का भाई और N, M का पिता। अतः T, M के पिता के भाई का पुत्र है।
T is son of O and O is wife of R, so T is R's son. R is brother of N, and N is father of M. So T is M's father's brother's son.
20.
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। TUG : QYD NCA : KGX
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. TUG : QYD NCA : KGX
- (A)PNC : LQY
- (B)HKU : EOR
- (C)BHQ : GDV
- (D)UKW : WGY
Show answer and explanation
Answer: (B)
HKU : EOR
TUG → QYD और NCA → KGX में −3, +4, −3. HKU: H−3 = E, K+4 = O, U−3 = R = EOR. अतः उत्तर HKU : EOR है।
TUG → QYD and NCA → KGX follow −3, +4, −3. HKU: H−3 = E, K+4 = O, U−3 = R, giving EOR. So the answer is HKU : EOR.
21.
अरमान बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 32 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 37 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 35 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 38 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Arman starts from Point A and drives 32 km towards the south. He then turns left, drives 37 km, then turns left and drives 35 km. He then turns left and drives 38 km. Finally, he turns left, drives 3 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
- (A)पश्चिम में 4 km4 km to the west
- (B)पूर्व में 2 km2 km to the east
- (C)पश्चिम में 3 km3 km to the west
- (D)पूर्व में 1 km1 km to the east
Show answer and explanation
Answer: (D)
पूर्व में 1 km
1 km to the east
A = (0, 0). दक्षिण 32 → (0, −32); बाएँ, पूर्व 37 → (37, −32); बाएँ, उत्तर 35 → (37, 3); बाएँ, पश्चिम 38 → (−1, 3); बाएँ, दक्षिण 3 → (−1, 0). P, A से 1 km पश्चिम है, अतः 1 km पूर्व जाना होगा।
Take A = (0, 0). South 32 → (0, −32); left, east 37 → (37, −32); left, north 35 → (37, 3); left, west 38 → (−1, 3); left, south 3 → (−1, 0). P is 1 km west of A, so drive 1 km to the east.
22.
संख्या 1785643 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का योग क्या होगा?
Each digit of the number 1785643 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the third digit from the left and the third digit from the right in the new number so formed?
- (A)12
- (B)14
- (C)10
- (D)6
Show answer and explanation
Answer: (C)
10
आरोही क्रम में अंक: 1345678. बाएँ से तीसरा = 4, दाएँ से तीसरा = 6. योग = 4 + 6 = 10.
Digits in ascending order: 1345678. Third from left = 4, third from right = 6. Sum = 4 + 6 = 10.
23.
यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 627 543 658 719 482 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए, तो परिणाम कितना होगा?
This question is based on the five three-digit numbers given below. (Left) 627 543 658 719 482 (Right) (Example: 697 - 1st digit = 6, 2nd digit = 9 and 3rd digit = 7) (Note: All operations are to be done from left to right.) If the third digit of the largest number is multiplied by the second digit of the smallest number, what will be the result?
- (A)72
- (B)73
- (C)70
- (D)71
Show answer and explanation
Answer: (A)
72
सबसे बड़ी संख्या 719 (तीसरा अंक 9); सबसे छोटी 482 (दूसरा अंक 8)। 9 × 8 = 72.
Largest number is 719 (third digit 9); smallest is 482 (second digit 8). 9 × 8 = 72.
24.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 24 12 30 ? 36
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 18 24 12 30 ? 36
- (A)8
- (B)10
- (C)6
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (C)
6
दो एकांतर श्रेणियाँ: 18, 12, 6 (−6) और 24, 30, 36 (+6). अतः लुप्त पद 6 है।
Two alternating series: 18, 12, 6 (−6) and 24, 30, 36 (+6). So the missing term is 6.
25.
एक कक्षा के सभी 30 विद्यार्थी उत्तर दिशा के अभिमुख एक पंक्ति में खड़े हैं। मीरा बाएं छोर से दसवें स्थान पर है, जबकि अर्जुन दाएँ छोर से उन्नीसवें स्थान पर है। मीरा और अर्जुन के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?
All 30 students of a class are standing in a row facing north. Meera is tenth from the left end, while Arjun is nineteenth from the right end. How many people are standing between Meera and Arjun?
- (A)1
- (B)0
- (C)3
- (D)2
Show answer and explanation
Answer: (A)
1
बाएँ से अर्जुन = 30 − 19 + 1 = 12. मीरा 10वीं। बीच में = 12 − 10 − 1 = 1.
Arjun from left = 30 − 19 + 1 = 12. Meera is 10th. Between them = 12 − 10 − 1 = 1.
26.
यदि 'P' का अर्थ '×' है, 'Q' का अर्थ '÷' है, 'R' का अर्थ '−' है और 'S' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (20 Q 4) P 7 S 5 P 9 R (40 Q 8) P 4 = ?
If 'P' means '×', 'Q' means '÷', 'R' means '−' and 'S' means '+', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? (20 Q 4) P 7 S 5 P 9 R (40 Q 8) P 4 = ?
- (A)60
- (B)75
- (C)92
- (D)35
Show answer and explanation
Answer: (A)
60
चिह्न रखने पर: (20 ÷ 4) × 7 + 5 × 9 − (40 ÷ 8) × 4 = 35 + 45 − 20 = 60.
Substituting: (20 ÷ 4) × 7 + 5 × 9 − (40 ÷ 8) × 4 = 35 + 45 − 20 = 60.
27.
सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C बाएं छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर F है। C के बाईं ओर तथा किसी एक छोर पर G बैठा है। G और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F का पड़ोसी E नहीं है। दाएं छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven people, A, B, C, D, E, F and G, are sitting in a row, facing north. C sits second from the left end. F is third to the right of B. G sits to the left of C and at one of the ends. Only two people sit between G and B. Only one person sits between D and F. E is not a neighbour of F. Who sits second from the right end?
- (A)B
- (B)D
- (C)A
- (D)E
Show answer and explanation
Answer: (C)
A
C = 2, G = 1 (बाएँ छोर), B = 4, F = 7. D = 5. E, F का पड़ोसी नहीं, अतः E = 3 और A = 6. दाएँ से दूसरा A है।
C = 2, G = 1 (left end), B = 4, F = 7. D = 5 (one between D and F). E is not next to F, so E = 3 and A = 6. Second from the right end is A.
28.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 40 47 55 64 74 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 40 47 55 64 74 ?
- (A)81
- (B)87
- (C)78
- (D)85
Show answer and explanation
Answer: (D)
85
अंतर 7, 8, 9, 10 हैं, अतः अगला 11. 74 + 11 = 85.
Differences are 7, 8, 9, 10, so the next is 11. 74 + 11 = 85.
29.
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'ROUT' को '1625' और 'AUTO' को '1546' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में 'A' के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'ROUT' is coded as '1625' and 'AUTO' is coded as '1546'. What is the code for 'A' in that language?
- (A)6
- (B)1
- (C)5
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (D)
4
ROUT = 1625 और AUTO = 1546. O, U, T उभयनिष्ठ हैं, कोड 1, 5, 6. अतः R = 2 और A = 4.
ROUT = 1625 and AUTO = 1546. O, U, T are common and share codes 1, 5, 6. So R = 2 and A = 4.
30.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, XBNO का संबंध एक निश्चित तरीके से UYKL से है। इसी प्रकार, PAQJ का संबंध MXNG से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FWOM का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, XBNO is related to UYKL in a certain way. In the same way, PAQJ is related to MXNG. Following the same logic, FWOM is related to which of the given options?
- (A)CTLJ
- (B)BSKI
- (C)GXPN
- (D)DUMK
Show answer and explanation
Answer: (A)
CTLJ
हर अक्षर −3: X→U, B→Y, N→K, O→L तथा P→M, A→X, Q→N, J→G. अतः FWOM → C, T, L, J = CTLJ.
Each letter moves −3: X→U, B→Y, N→K, O→L and P→M, A→X, Q→N, J→G. So FWOM → C, T, L, J = CTLJ.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram