RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 2 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
29 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी पान, हुकुम हैं। सभी इक्के, हुकुम हैं। कोई हुकुम, कलम नहीं है।
निष्कर्ष: (I): सभी इक्के, पान हैं। (II): कोई पान, कलम नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All hearts are spades. All aces are spades. No spade is a pen.
Conclusions: (I): All aces are hearts. (II): No heart is a pen.
- (A)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है.Only conclusion (I) follows
- (D)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
Show answer and explanation
Answer: (A)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
Only conclusion (II) follows
सभी हुकुम-पान हुकुम हैं और कोई हुकुम पेन नहीं, अतः कोई हार्ट पेन नहीं: II अनुसरण करता है। इक्के और हार्ट का आपस में निश्चित संबंध नहीं, अतः I नहीं। केवल II.
All hearts are spades and no spade is a pen, so no heart is a pen: II follows. Aces and hearts are both inside spades but need not overlap, so I does not. Only conclusion II follows.
2.
नवांग बिंदु A से शुरू करके दक्षिण की ओर 16 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 13 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 17 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 19 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है,1 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Nawang starts from Point A and drives 16 km towards the south. He then turns right, drives 13 km, then turns right and drives 17 km. He then turns right and drives 19 km. Finally, he turns right, drives 1 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (Note: All turns are 90° turns only, unless specified.)
- (A)6 km पश्चिम में6 km to the west
- (B)5 km पश्चिम में5 km to the west
- (C)4 km पश्चिम में4 km to the west
- (D)3 km पश्चिम में3 km to the west
Show answer and explanation
Answer: (A)
6 km पश्चिम में
6 km to the west
A = (0, 0). दक्षिण 16 → (0, −16); दाएँ, पश्चिम 13 → (−13, −16); दाएँ, उत्तर 17 → (−13, 1); दाएँ, पूर्व 19 → (6, 1); दाएँ, दक्षिण 1 → (6, 0). P, A से 6 km पूर्व है, अतः 6 km पश्चिम जाना होगा।
Take A = (0, 0). South 16 → (0, −16); right, west 13 → (−13, −16); right, north 17 → (−13, 1); right, east 19 → (6, 1); right, south 1 → (6, 0). P is 6 km east of A, so drive 6 km to the west.
3.
संयुक्ता बिंदु H से चलना शुरू करती है और पूर्व की ओर 8 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 7 km चलती है, फिर दाएं मुड़कर 10 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 11 km चलती है। वह अंत में दाएं मुड़ती है, 2 km चलती है और बिंदु P पर रुकती है। बिंदु H तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Sanyukta starts from Point H and walks 8 km towards the east. She then turns right, walks 7 km, then turns right and walks 10 km. She then turns right and walks 11 km. Finally, she turns right, walks 2 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should she walk to reach Point H again? (Note: All turns are 90° turns only, unless specified.)
- (A)उत्तर की ओर 5 km5 km towards the north
- (B)उत्तर की ओर 7 km7 km towards the north
- (C)पश्चिम की ओर 6 km6 km towards the west
- (D)दक्षिण की ओर 4 km4 km towards the south
Show answer and explanation
Answer: (D)
दक्षिण की ओर 4 km
4 km towards the south
H = (0, 0). पूर्व 8 → (8, 0); दाएँ, दक्षिण 7 → (8, −7); दाएँ, पश्चिम 10 → (−2, −7); दाएँ, उत्तर 11 → (−2, 4); दाएँ, पूर्व 2 → (0, 4). P, H से 4 km उत्तर है, अतः 4 km दक्षिण चलना होगा।
Take H = (0, 0). East 8 → (8, 0); right, south 7 → (8, −7); right, west 10 → (−2, −7); right, north 11 → (−2, 4); right, east 2 → (0, 4). P is 4 km north of H, so walk 4 km towards the south.
4.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (A)XU−YV
- (B)AX−BY
- (C)DA−DD
- (D)NK−OL
Show answer and explanation
Answer: (C)
DA−DD
XU−YV, AX−BY और NK−OL में पहले समूह का प्रत्येक अक्षर +1 होकर दूसरा समूह बनाता है (X→Y, U→V)। DA−DD में परिवर्तन +0 और +3 है। अतः भिन्न युग्म DA−DD है।
In XU−YV, AX−BY and NK−OL each letter of the first cluster moves +1 to give the second (X→Y, U→V). In DA−DD the change is +0 and +3. So the odd pair is DA−DD.
5.
छह व्यक्ति , D, E, F, G, H और I, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। H, F के ठीक दाईं ओर पड़ोस में और D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। E, F के दाईं ओर बैठा है और उनके बीच तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, E के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। I, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
Six people, D, E, F, G, H and I, are sitting in a row facing north. H sits immediately to the right of F and immediately to the left of D. E sits to the right of F, and three people sit between them. G sits immediately to the left of E. I sits immediately to the right of E. Based on the given arrangement, three of the following four are alike in a certain way and thus form a group. Which is the one that does not belong to that group?
- (A)FH
- (B)EI
- (C)DG
- (D)HE
Show answer and explanation
Answer: (D)
HE
बाएँ से क्रम: F, H, D, G, E, I (F और E के बीच 3 व्यक्ति)। FH, EI और DG पास-पास बैठे हैं, जबकि H और E पड़ोसी नहीं हैं। अतः भिन्न HE है।
Arrangement from left: F, H, D, G, E, I (F and E have 3 people between them). FH, EI and DG are adjacent pairs, while H and E are not neighbours. So the odd one is HE.
6.
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'TOUR' को '8571' और 'DOUT' को '5478' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में 'D' के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'TOUR' is coded as '8571' and 'DOUT' is coded as '5478'. What is the code for 'D' in that language?
- (A)7
- (B)4
- (C)8
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (B)
4
TOUR = 8571 और DOUT = 5478। उभयनिष्ठ अक्षर O, U, T के कोड 5, 7, 8 हैं। DOUT में बचा अक्षर D है और बचा अंक 4 है। अतः D का कोड 4 है।
TOUR = 8571 and DOUT = 5478. Common letters O, U, T match common digits 5, 7, 8. The remaining letter D in DOUT gets the remaining digit 4. So the answer is 4.
7.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 254 238 222 206 190 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 254 238 222 206 190 ?
- (A)170
- (B)176
- (C)178
- (D)174
Show answer and explanation
Answer: (D)
174
प्रत्येक पद 16 कम होता है: 254 − 16 = 238, 238 − 16 = 222, ..., 190 − 16 = 174। अतः उत्तर 174 है।
Each term decreases by 16: 254 − 16 = 238, 238 − 16 = 222, ..., 190 − 16 = 174. So the answer is 174.
8.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)FBE
- (B)WSV
- (C)RNQ
- (D)ZVX
Show answer and explanation
Answer: (D)
ZVX
नियम: पहला अक्षर −4 से दूसरा, दूसरा +3 से तीसरा (F−4=B, B+3=E; W→S→V; R→N→Q)। ZVX में V+2 = X है। अतः भिन्न ZVX है।
Pattern: first letter −4 gives the second, second +3 gives the third (F−4=B, B+3=E; W→S→V; R→N→Q). In ZVX, V+2 = X. So the odd one is ZVX.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 32 41 52 65 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 25 32 41 52 65 ?
- (A)81
- (B)82
- (C)79
- (D)80
Show answer and explanation
Answer: (D)
80
अंतर 7, 9, 11, 13 हैं, अतः अगला अंतर 15 होगा: 65 + 15 = 80। अतः उत्तर 80 है।
Differences are 7, 9, 11, 13, so the next difference is 15: 65 + 15 = 80. So the answer is 80.
10.
सभी 92 व्यक्ति एक पंक्ति में, उत्तर की अभिमुख होकर खड़े हैं। श्री अक्ते बाएं छोर से 9वें स्थान पर हैं जबकि श्री मेमी दाएं छोर से 27वें स्थान पर हैं। श्री अक्ते और श्री मेमी के बीच कितने व्यक्ति हैं?
All 92 people are standing in a row facing north. Mr. Akte is 9th from the left end, while Mr. Memi is 27th from the right end. How many people are there between Mr. Akte and Mr. Memi?
- (A)56
- (B)57
- (C)55
- (D)54
Show answer and explanation
Answer: (A)
56
मेमी दाएँ से 27वाँ = बाएँ से 92 − 27 + 1 = 66वाँ। अक्ते बाएँ से 9वाँ। बीच में व्यक्ति = 66 − 9 − 1 = 56।
Memi is 27th from right = 92 − 27 + 1 = 66th from left. Akte is 9th from left. People between = 66 − 9 − 1 = 56. So the answer is 56.
11.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 94 – 115 × 5 + 14 ÷ 7 = ?
If ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 94 – 115 × 5 + 14 ÷ 7 = ?
- (A)19
- (B)16
- (C)18
- (D)14
Show answer and explanation
Answer: (A)
19
चिह्न बदलने पर: 94 + 115 ÷ 5 − 14 × 7 = 94 + 23 − 98 = 19। अतः उत्तर 19 है।
After interchanging: 94 + 115 ÷ 5 − 14 × 7 = 94 + 23 − 98 = 19. So the answer is 19.
12.
आठ व्यक्ति – A, B, C, D, E, F, G और H, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C, A के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। D के दाईं ओर से गिनने पर C और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D के बाईं ओर से गिनने पर D और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। H, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Eight people – A, B, C, D, E, F, G and H – are sitting around a circular table, facing the centre. C sits immediately to the right of A. Counting from the right of D, only two people sit between C and D. Counting from the left of D, only three people sit between D and E. H sits immediately to the right of E. B is not an immediate neighbour of D. F sits second to the right of G. Who sits third to the right of F?
- (A)A
- (B)B
- (C)C
- (D)E
Show answer and explanation
Answer: (D)
E
D से क्रम: D, F, A, C, E, H, B, G (C, D के दाएँ तीसरे, E चौथे, H, E के दाएँ, A, C के बाएँ)। B, D का पड़ोसी नहीं, अतः B, H और G के बीच; F, G के दाएँ दूसरे। F के दाएँ तीसरा E है।
Clockwise from D: D, F, A, C, E, H, B, G (C is 3rd to D's right, E 4th, H right of E, A left of C). B is not next to D, so B sits between H and G, and F is second to the right of G. Third to the right of F is E.
13.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ सैंडल, क्रोक हैं। सभी क्रोक, फ्लि पफ्लॉप हैं।
निष्कर्ष I: कुछ सैंडल, फ्लि पफ्लॉप हैं।
निष्कर्ष II: सभी फ्लि पफ्लॉप, क्रोक हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. You have to take the given statements to be true, even if they seem to be at variance with commonly known facts. You have to decide which conclusions logically follow from the given statements.
Statements: Some sandals are crocs. All crocs are flip-flops.
Conclusion I: Some sandals are flip-flops.
Conclusion II: All flip-flops are crocs.
- (A)केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता हैOnly conclusion II follows
- (B)केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता हैOnly conclusion I follows
- (C)निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions I and II follow
- (D)न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता हैNeither conclusion I nor II follows
Show answer and explanation
Answer: (B)
केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Only conclusion I follows
कुछ सैंडल क्रॉक्स हैं और सभी क्रॉक्स फ्लिप-फ्लॉप हैं, अतः कुछ सैंडल फ्लिप-फ्लॉप हैं: I अनुसरण करता है। सभी फ्लिप-फ्लॉप का क्रॉक्स होना निश्चित नहीं, अतः II नहीं। केवल निष्कर्ष I।
Some sandals are crocs and all crocs are flip-flops, so those sandals are flip-flops: I follows. 'All crocs are flip-flops' does not mean all flip-flops are crocs, so II fails. Only conclusion I follows.
14.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’। यदि ‘X + Y – Z × W ÷ T’ है, तो X का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the father of B’, A – B means ‘A is the son of B’, A × B means ‘A is the mother of B’ and A ÷ B means ‘A is the brother of B’. If ‘X + Y – Z × W ÷ T’, then how is X related to T?
- (A)पुत्री का पुत्रDaughter's son
- (B)पुत्रSon
- (C)भाईBrother
- (D)पिताFather
Show answer and explanation
Answer: (D)
पिता
Father
X, Y का पिता है; Y, Z का पुत्र है; Z, W की माता है; W, T का भाई है। अतः Z, Y, W और T की माता है और X (Z का पति) T का पिता है।
X is the father of Y; Y is the son of Z; Z is the mother of W; W is the brother of T. So Z is the mother of Y, W and T, and X (Z's husband) is the father of T. So the answer is Father.
15.
किंजल अपनी कक्षा में ऊपर से 21वें स्थान पर और नीचे से 12वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Kinjal ranks 21st from the top and 12th from the bottom in her class. How many students are there in her class?
- (A)33
- (B)32
- (C)31
- (D)30
Show answer and explanation
Answer: (B)
32
कुल छात्र = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 21 + 12 − 1 = 32।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 21 + 12 − 1 = 32. So the answer is 32.
16.
छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। F, A के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। C, D के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। C, A का निकटतम पड़ोसी है। B, E के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। E और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Six people, A, B, C, D, E and F, are sitting in a row facing north. F sits immediately to the left of A. C sits third to the left of D. C is an immediate neighbour of A. B sits immediately to the left of E. How many people sit between E and C?
- (A)तीनThree
- (B)एक भी नहींNone
- (C)एकOne
- (D)दोTwo
Show answer and explanation
Answer: (C)
एक
One
F, A के ठीक बाएँ और C, A का पड़ोसी: F, A, C। D, C के दाएँ तीसरे और B, E के ठीक बाएँ: F, A, C, B, E, D। E और C के बीच केवल B है। अतः उत्तर एक।
F is immediately left of A and C is next to A, so F, A, C. D is third to the right of C and B is immediately left of E: F, A, C, B, E, D. Between E and C only B sits. So the answer is One.
17.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘seek new hope’ को ‘dp ml vy’ और ‘hope fuels dreams’ को ‘gj sc dp’. लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘hope’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
In a certain code language, ‘seek new hope’ is written as ‘dp ml vy’ and ‘hope fuels dreams’ is written as ‘gj sc dp’. How will ‘hope’ be written in the given language?
- (A)sc
- (B)gj
- (C)vy
- (D)dp
Show answer and explanation
Answer: (D)
dp
दोनों वाक्यों में केवल 'hope' उभयनिष्ठ है और दोनों कोड में केवल 'dp' उभयनिष्ठ है। अतः 'hope' का कोड dp है।
'hope' is the only word common to both sentences, and 'dp' is the only code common to both. So 'hope' is written as dp.
18.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? END BRA YVX VZU ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? END BRA YVX VZU ?
- (A)RCQ
- (B)TCR
- (C)TES
- (D)SDR
Show answer and explanation
Answer: (D)
SDR
पहले अक्षर E, B, Y, V में −3 → S। दूसरे अक्षर N, R, V, Z में +4 → D। तीसरे अक्षर D, A, X, U में −3 → R। अतः उत्तर SDR।
First letters E, B, Y, V move −3 → S. Second letters N, R, V, Z move +4 → D. Third letters D, A, X, U move −3 → R. So the answer is SDR.
19.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GJH−LOM HKI−MPN
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. GJH−LOM HKI−MPN
- (A)VYW−ADB
- (B)VXU−ZCA
- (C)VXU−ADB
- (D)VYW−ZDA
Show answer and explanation
Answer: (A)
VYW−ADB
GJH में G+3 = J, J−2 = H; प्रत्येक अक्षर +5 करने पर LOM। VYW में V+3 = Y, Y−2 = W, और +5 करने पर ADB। अतः उत्तर VYW−ADB।
In GJH: G+3 = J, J−2 = H; each letter +5 gives LOM. VYW follows V+3 = Y, Y−2 = W, and +5 gives ADB. So the answer is VYW−ADB.
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा पद, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? EQL 2 GMN 6 IIP 18 KER 54 ?
Which of the following terms will replace the question mark (?) to logically complete the given series? EQL 2 GMN 6 IIP 18 KER 54 ?
- (A)MAS 168
- (B)MBS 158
- (C)MAT 162
- (D)MBT 158
Show answer and explanation
Answer: (C)
MAT 162
पहले अक्षर E, G, I, K (+2) → M; दूसरे Q, M, I, E (−4) → A; तीसरे L, N, P, R (+2) → T; संख्याएँ ×3: 54 × 3 = 162। अतः उत्तर MAT 162।
First letters E, G, I, K (+2) → M; second Q, M, I, E (−4) → A; third L, N, P, R (+2) → T; numbers ×3: 54 × 3 = 162. So the answer is MAT 162.
21.
दी गई श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न के उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं। गिनती बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 4 7 2 8 1 5 6 9 3 8 2 4 7 1 9 5 3 6 8 2 7 4 1 9 5 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
Look at the given series and answer the question below. All numbers are single-digit numbers only. Counting is to be done from left to right. (Left) 4 7 2 8 1 5 6 9 3 8 2 4 7 1 9 5 3 6 8 2 7 4 1 9 5 (Right) How many such even digits are there, each of which is immediately preceded by an even digit and immediately followed by an odd digit?
- (A)पाँचFive
- (B)दोTwo
- (C)चारFour
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (D)
तीन
Three
जिस सम अंक के पहले सम और बाद में विषम हो: 2-8-1, 2-4-7 और 8-2-7। 8-2-4 और 6-8-2 में अगला अंक सम है। अतः उत्तर तीन।
Even digit with even before and odd after: 2-8-1, 2-4-7 and 8-2-7. Cases like 8-2-4 and 6-8-2 fail because the next digit is even. So there are Three.
22.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 412 414 418 424 432 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 412 414 418 424 432 ?
- (A)441
- (B)439
- (C)445
- (D)442
Show answer and explanation
Answer: (D)
442
अंतर 2, 4, 6, 8 हैं, अतः अगला 10: 432 + 10 = 442।
Differences are 2, 4, 6, 8, so the next is 10: 432 + 10 = 442. So the answer is 442.
23.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 29 ÷ 13 + 545 × 5 − 317 = ?
If ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 29 ÷ 13 + 545 × 5 − 317 = ?
- (A)566
- (B)585
- (C)504
- (D)519
Show answer and explanation
Answer: (B)
585
चिह्न बदलने पर: 29 × 13 − 545 ÷ 5 + 317 = 377 − 109 + 317 = 585।
After interchanging: 29 × 13 − 545 ÷ 5 + 317 = 377 − 109 + 317 = 585. So the answer is 585.
24.
यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘−’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 P 4 R 65 Q 5 S (34 Q 2) P 10 S 6 P 3 = ?
If ‘P’ means ‘×’, ‘Q’ means ‘÷’, ‘R’ means ‘−’ and ‘S’ means ‘+’, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 17 P 4 R 65 Q 5 S (34 Q 2) P 10 S 6 P 3 = ?
- (A)243
- (B)215
- (C)191
- (D)258
Show answer and explanation
Answer: (A)
243
व्यंजक: 17 × 4 − 65 ÷ 5 + (34 ÷ 2) × 10 + 6 × 3 = 68 − 13 + 170 + 18 = 243।
Expression: 17 × 4 − 65 ÷ 5 + (34 ÷ 2) × 10 + 6 × 3 = 68 − 13 + 170 + 18 = 243. So the answer is 243.
25.
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (14, 30, 56) (20,36, 68)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. take 13 – operations on 13 such as adding / subtracting / multiplying to 13, etc. can be performed on 13 only. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (14, 30, 56) (20,36, 68)
- (A)(26, 10, 16)
- (B)(15, 31, 58)
- (C)(10, 26, 56)
- (D)(12, 24, 40)
Show answer and explanation
Answer: (B)
(15, 31, 58)
नियम: दूसरी = पहली + 16 और तीसरी = 2 × दूसरी − 4 (14+16 = 30, 2×30−4 = 56; 20+16 = 36, 2×36−4 = 68)। 15 के लिए: 31 और 2×31−4 = 58। अतः उत्तर (15, 31, 58)।
Rule: second = first + 16 and third = 2 × second − 4 (14+16 = 30, 2×30−4 = 56; 20+16 = 36, 2×36−4 = 68). For 15: 15+16 = 31, 2×31−4 = 58. So the answer is (15, 31, 58).
26.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। JOYS - YJOS - SYOJ LAKE - KLAE - EKAL
In the following triads, each group of letters is related to the next group following a certain logic. Select the option that follows the same logic from the given options. JOYS - YJOS - SYOJ LAKE - KLAE - EKAL
- (A)QUAD - AQUD - DAUQ
- (B)KIND - NKID - INDK
- (C)HALT - HLAT - TLAH
- (D)ICED - CIED - DCEI
Show answer and explanation
Answer: (A)
QUAD - AQUD - DAUQ
नियम: दूसरा शब्द पहले शब्द के अक्षर क्रम 3, 1, 2, 4 से बनता है (JOYS → YJOS); तीसरा शब्द पहले शब्द का उल्टा है (JOYS → SYOJ)। QUAD → AQUD और उल्टा DAUQ यही नियम मानता है।
Rule: second word takes letters 3, 1, 2, 4 of the first (JOYS → YJOS); third word is the first word reversed (JOYS → SYOJ). QUAD → AQUD and reversed DAUQ fits. So the answer is QUAD - AQUD - DAUQ.
27.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, LNRO, QSWT से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, TVZW, YAEB से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, EGKH दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
Based on the English alphabetical order, LNRO is related to QSWT in a certain way. In the same way, TVZW is related to YAEB. Following the same logic, EGKH is related to which of the given options?
- (A)JMOU
- (B)JLOM
- (C)JLPM
- (D)JKOM
Show answer and explanation
Answer: (C)
JLPM
प्रत्येक अक्षर +5 होता है: L→Q, N→S, R→W, O→T (तथा T→Y, V→A, Z→E, W→B)। अतः E→J, G→L, K→P, H→M। उत्तर JLPM।
Each letter moves +5: L→Q, N→S, R→W, O→T (and T→Y, V→A, Z→E, W→B). So E→J, G→L, K→P, H→M. So the answer is JLPM.
28.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 4 1 2 4 9 8 5 3 6 1 5 4 6 5 4 8 3 9 6 5 2 3 9 1 4 2 (दाएं) यदि शृंखला से सभी विषम संख्याएं हटा दी जाएँ, तो निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या बायीं ओर से छठी होगी?
Refer to the following series and answer the question that follows. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 7 4 1 2 4 9 8 5 3 6 1 5 4 6 5 4 8 3 9 6 5 2 3 9 1 4 2 (Right) If all the odd numbers are deleted from the series, which of the following numbers will be sixth from the left?
- (A)6
- (B)2
- (C)8
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (D)
4
विषम संख्याएँ हटाने पर श्रेणी: 4, 2, 4, 8, 6, 4, 6, 4, 8, 6, 2, 4, 2। बाएँ से छठी संख्या 4 है।
After deleting odd numbers the series is 4, 2, 4, 8, 6, 4, 6, 4, 8, 6, 2, 4, 2. The sixth from the left is 4.
29.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 1 6 1 5 5 2 4 8 4 9 1 8 7 3 3 6 9 1 2 6 2 1 2 7 4 9 3 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers only. (Left) 1 6 1 5 5 2 4 8 4 9 1 8 7 3 3 6 9 1 2 6 2 1 2 7 4 9 3 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and immediately followed by an even number?
- (A)3
- (B)6
- (C)4
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (C)
4
जिस विषम संख्या के पहले विषम और बाद में सम हो: 5-5-2, 9-1-8, 3-3-6 और 9-1-2। 1-5-5 और 7-3-3 में अगली संख्या विषम है। अतः उत्तर 4।
Odd number with odd before and even after: 5-5-2, 9-1-8, 3-3-6 and 9-1-2. Cases like 1-5-5 and 7-3-3 fail since the next digit is odd. So the count is 4.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram