RRB Group D CBT · 29 Dec 2025 · Shift 3 — Mathematics
RRB Group D · previous year paper
24 Mathematics questions from RRB Group D CBT · 29 Dec 2025 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
एक शिविर में 20 विद्यार्थियों के लिए 13 दिनों का भोजन उपलब्ध है। यदि शिविर में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी जाए, तो उतना ही भोजन कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगा?
A camp has provisions for 20 pupils for 13 days. In how many days will the same provisions be used up, if the strength of the camp is increased to 65 pupils?
- (A)5
- (B)3
- (C)4
- (D)7
Show answer and explanation
Answer: (C)
4
कुल रसद = 20 × 13 = 260 छात्र-दिन। 65 छात्रों के लिए: 260 ÷ 65 = 4 दिन। अतः उत्तर 4 है।
Total provisions = 20 × 13 = 260 pupil-days. For 65 pupils: 260 ÷ 65 = 4 days. So the answer is 4.
2.
एक रेलगाड़ी 84.6 km/hr की चाल से यात्रा करती है। 20 मिनट में वह कितने मीटर यात्रा करेगी?
A train travels at 84.6 km/hr. How many metres will it travel in 20 minutes?
- (A)28,200
- (B)26,200
- (C)26,400
- (D)24,600
Show answer and explanation
Answer: (A)
28,200
20 मिनट = 1/3 घंटा। दूरी = 84.6 × 1/3 = 28.2 किमी = 28.2 × 1000 = 28200 मी। अतः उत्तर 28,200 है।
20 minutes = 1/3 hour. Distance = 84.6 × 1/3 = 28.2 km = 28.2 × 1000 = 28200 m. So the answer is 28,200.
3.
5 पारियों में एक क्रि केटर का औसत 80 रन है। छठी पारी में वह 194 रन बनाता है। उसके औसत स्कोर में _______ की वृद्धि हुई।
A cricketer's average in 5 innings is 80 runs. In the sixth innings, he scores 194 runs. His average score increased by _______.
- (A)26
- (B)19
- (C)29
- (D)21
Show answer and explanation
Answer: (B)
19
5 पारियों का कुल = 5 × 80 = 400। 6 पारियों के बाद = 400 + 194 = 594, औसत = 594 ÷ 6 = 99। वृद्धि = 99 − 80 = 19। अतः उत्तर 19 है।
Total after 5 innings = 5 × 80 = 400. After 6 innings = 400 + 194 = 594, average = 594 ÷ 6 = 99. Increase = 99 − 80 = 19. So the answer is 19.
4.
₹13,800 का कुल लाभ A, B और C के बीच इस प्रकार वितरित किया जाना है कि A : B = 20 : 2 और B : C = 1 : 4 हो। लाभ में B का हिस्सा (₹ में) कितना है?
A total profit of ₹13,800 is to be distributed amongst A, B and C such that A : B = 20 : 2 and B : C = 1 : 4. The share (in ₹) of B in the profit is:
- (A)820
- (B)1,070
- (C)870
- (D)920
Show answer and explanation
Answer: (D)
920
A : B = 20 : 2 = 10 : 1 और B : C = 1 : 4, अतः A : B : C = 10 : 1 : 4, कुल 15 भाग। B का हिस्सा = 13800 × 1 ÷ 15 = 920। अतः उत्तर 920 है।
A : B = 20 : 2 = 10 : 1 and B : C = 1 : 4, so A : B : C = 10 : 1 : 4, total 15 parts. B's share = 13800 × 1 ÷ 15 = 920. So the answer is 920.
5.
राधा के पास ₹10 और ₹5 के सिक्के हैं। उसके पास कुल 15 सिक्के हैं जिनकी कीमत ₹85 है। उसके पास ₹5 के कितने सिक्के हैं?
Radha has ₹10 and ₹5 coins. She has a total of 15 coins worth ₹85. How many coins of ₹5 does she have?
- (A)8
- (B)13
- (C)7
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (B)
13
₹10 के सिक्के = x और ₹5 के सिक्के = 15 − x मानें। तब 10x + 5(15 − x) = 85, अतः 5x + 75 = 85 और x = 2। ₹5 के सिक्के = 15 − 2 = 13।
Let ₹10 coins = x and ₹5 coins = 15 − x. Then 10x + 5(15 − x) = 85, so 5x + 75 = 85 and x = 2. Number of ₹5 coins = 15 − 2 = 13.
6.
एक विक्रेता ने किसी वस्तु पर 23% की छूट दी और फिर भी उसे 44% का लाभ प्राप्त हुआ। क्रय मूल्य और अंकित मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A dealer allowed a 23% discount on an article and was still able to manage a 44% profit. Find the ratio of the cost price to the listed price.
- (A)76 : 146
- (B)74 : 149
- (C)77 : 144
- (D)78 : 151
Show answer and explanation
Answer: (C)
77 : 144
विक्रय मूल्य = 0.77 × सूची मूल्य और विक्रय मूल्य = 1.44 × क्रय मूल्य। अतः 1.44 × क्रय मूल्य = 0.77 × सूची मूल्य, जिससे क्रय मूल्य : सूची मूल्य = 0.77 : 1.44 = 77 : 144।
SP = 0.77 × LP and SP = 1.44 × CP. So 1.44 × CP = 0.77 × LP, giving CP : LP = 0.77 : 1.44 = 77 : 144.
7.
₹7,300 के मूलधन पर 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
The amount on a sum of ₹7,300 at 10% per annum compound interest, compounded annually, in 2 years will be:
- (A)₹8,251
- (B)₹8,833
- (C)₹9,391
- (D)₹8,444
Show answer and explanation
Answer: (B)
₹8,833
मिश्रधन = P(1 + R/100)ⁿ = 7300 × (1.1)² = 7300 × 1.21 = 8833। अतः मिश्रधन ₹8,833 है।
Amount = P(1 + R/100)ⁿ = 7300 × (1.1)² = 7300 × 1.21 = 8833. So the amount is ₹8,833.
8.
संख्याओं 4220, 5440 और 6880 का HCF (महत्तम समापवर्तक) ज्ञात कीजिए।
Find the HCF of the numbers 4220, 5440 and 6880.
- (A)60
- (B)40
- (C)20
- (D)80
Show answer and explanation
Answer: (C)
20
4220 = 20 × 211, 5440 = 20 × 272 और 6880 = 20 × 344। 211 अभाज्य है और 272 को विभाजित नहीं करता, अतः और कोई उभयनिष्ठ गुणनखंड नहीं। अतः HCF 20 है।
4220 = 20 × 211, 5440 = 20 × 272 and 6880 = 20 × 344. Since 211 is prime and does not divide 272, nothing more is common. So the HCF is 20.
9.
A, B और C एक काम को क्रमशः 3, 6 और 2 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे तीनों मिलकर उसी काम का दोगुना काम करें, तो उन्हें कितने दिन लगेंगे?
A, B and C can do a piece of work in 3, 6 and 2 days, respectively. How long (in days) will they take to do twice the same work, working together?
- (A)6
- (B)4
- (C)3
- (D)2
Show answer and explanation
Answer: (D)
2
एक दिन का संयुक्त कार्य = 1/3 + 1/6 + 1/2 = (2 + 1 + 3)/6 = 1। अतः वे एक कार्य 1 दिन में और दोगुना कार्य 2 दिन में करेंगे।
One day's work together = 1/3 + 1/6 + 1/2 = (2 + 1 + 3)/6 = 1. So they finish one work in 1 day and twice the work in 2 days.
10.
राज की मासिक आय ₹50,000 है। वह अपनी आय का 40% घरेलू व्ययों पर खर्च करता है और शेष राशि की बचत करता है। यदि उसकी आय में 10% की वृद्धि होती है, और घरेलू व्ययों पर उसका खर्च उसकी आय का समान प्रतिशत बना रहता है, तो वृद्धि के बाद उसके द्वारा बचत की गई राशि (₹ में) की गणना कीजिए।
Raj’s monthly income is ₹50,000. He spends 40% of his income on household expenses and saves the remaining amount. If his income increases by 10%, and his expenditure on household expenses remains the same percentage of his income, calculate the amount (in ₹) he saves after the increment.
- (A)33,000
- (B)31,500
- (C)31,000
- (D)33,500
Show answer and explanation
Answer: (A)
33,000
नई आय = 50000 × 1.10 = 55000। वह अब भी आय का 60% बचाता है। बचत = 55000 × 0.60 = 33000। अतः वह ₹33,000 बचाता है।
New income = 50000 × 1.10 = 55000. He still saves 60% of income. Savings = 55000 × 0.60 = 33000. So he saves ₹33,000.
11.
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 18° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 2 : 7 है, तो ∠Q और ∠P की मापों का अंतर कितना है?
In quadrilateral PQRS, the bisectors of ∠R and ∠S meet at the point T (inside the quadrilateral) and ∠STR = 18°. If the ratio of ∠P to ∠Q is 2 : 7, then what is the difference between the measures of ∠Q and ∠P?
- (A)20°
- (B)16°
- (C)17°
- (D)13°
Show answer and explanation
Answer: (A)
20°
∠R और ∠S के समद्विभाजकों के बीच का कोण: ∠STR = (∠P + ∠Q)/2 = 18°, अतः ∠P + ∠Q = 36°। अनुपात 2 : 7 से ∠P = 8° और ∠Q = 28°। अंतर = 20°।
Angle between the bisectors of ∠R and ∠S: ∠STR = (∠P + ∠Q)/2 = 18°, so ∠P + ∠Q = 36°. With ratio 2 : 7, ∠P = 8° and ∠Q = 28°. Difference = 20°.
12.
राज की मासिक आय ₹50,000 है। वह अपनी आय का 40% घरेलू व्ययों पर खर्च करता है और शेष राशि की बचत करता है। यदि उसकी आय में 10% की वृद्धि होती है, और घरेलू व्ययों पर उसका खर्च, वृद्धि के बाद आय का 40% बना रहता है, तो वृद्धि के बाद उसके द्वारा बचत की गई राशि (₹ में) की गणना कीजिए।
Raj's monthly income is ₹50,000. He spends 40% of his income on household expenses and saves the remaining amount. If his income increases by 10%, and his expenditure on household expenses remains 40% of his income after the increment, calculate the amount (in ₹) he saves after the increment.
- (A)31,500
- (B)31,000
- (C)33,000
- (D)33,500
Show answer and explanation
Answer: (C)
33,000
नई आय = 50000 × 1.10 = 55000। व्यय = 40%, अतः बचत = 55000 का 60% = 33000। अतः वह ₹33,000 बचाता है।
New income = 50000 × 1.10 = 55000. Expenses = 40%, so savings = 60% of 55000 = 33000. So he saves ₹33,000.
13.
ईंधन की कीमत लगातार तीन महीनों में क्रमशः 10%, 45% और 55% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 55% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
The price of fuel decreases by 10%, 45% and 55% in three successive months, but increases by 55% in the fourth month. What is the percentage increase/decrease in the price of fuel in the fourth month as compared to its original price? (Round off the answer to two decimal places.)
- (A)63.38% की वृद्धिIncreases by 63.38%
- (B)64.94% की कमीDecreases by 64.94%
- (C)70.18% की वृद्धिIncreases by 70.18%
- (D)65.47% की कमीDecreases by 65.47%
Show answer and explanation
Answer: (D)
65.47% की कमी
Decreases by 65.47%
मूल मूल्य = 100 मानें। नया मूल्य = 100 × 0.90 × 0.55 × 0.45 × 1.55 = 34.53। परिवर्तन = 100 − 34.53 = 65.47। अतः मूल्य में 65.47% की कमी होती है।
Take original price = 100. New price = 100 × 0.90 × 0.55 × 0.45 × 1.55 = 34.53. Change = 100 − 34.53 = 65.47. So the price decreases by 65.47%.
14.
किसी कक्षा के 23 विद्यार्थियों की औसत आयु 41 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 42 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
The average age of 23 students of a class is 41 years. If the age of the teacher is also included, the average age of the whole group becomes 42 years. The age (in years) of the teacher is:
- (A)64
- (B)66
- (C)62
- (D)65
Show answer and explanation
Answer: (D)
65
23 छात्रों की कुल आयु = 23 × 41 = 943। शिक्षक सहित कुल = 24 × 42 = 1008। शिक्षक की आयु = 1008 − 943 = 65। अतः उत्तर 65 है।
Total age of 23 students = 23 × 41 = 943. Total with teacher = 24 × 42 = 1008. Teacher's age = 1008 − 943 = 65. So the answer is 65.
15.
यदि 8, X और 15 का चतुर्थानुपाती 135 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
If the fourth proportional to 8, X and 15 is 135, then find the value of X.
- (A)71
- (B)73
- (C)74
- (D)72
Show answer and explanation
Answer: (D)
72
चतुर्थानुपाती: 8 : X = 15 : 135। अतः 15X = 8 × 135 = 1080, जिससे X = 72। अतः उत्तर 72 है।
Fourth proportional: 8 : X = 15 : 135. So 15X = 8 × 135 = 1080, giving X = 72. So the answer is 72.
16.
एक वाटर टैंक को 46 समान पाइपों का उपयोग करके 13 मिनट में भरा जा सकता है। यदि केवल 27 ऐसे पाइपों का उपयोग किया जाए, तो उसी टैंक को भरने में कितना समय (मिनट में) लगेगा? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
A water tank can be filled in 13 minutes using 46 identical pipes. How long (in minutes) will it take to fill the same tank if only 27 such pipes are used? (Round off the answer to two decimal places.)
- (A)13.33
- (B)20.82
- (C)22.15
- (D)15.63
Show answer and explanation
Answer: (C)
22.15
पाइपों की संख्या × समय स्थिर है: 46 × 13 = 27 × t। अतः t = 598 ÷ 27 = 22.148, अर्थात 22.15 मिनट।
Pipes × time is constant: 46 × 13 = 27 × t. So t = 598 ÷ 27 = 22.148, which is 22.15 minutes.
17.
एक दुकानदार छूट की निम्नलिखित तीन योजनाओं की घोषणा करता है। ग्राहक के लिए कौन-सी योजना सबसे अधिक लाभदायक है?
A. 42 वस्तुएँ खरीदें और उन्हीं वस्तुओं में से 47 वस्तुएँ प्राप्त करें
B. 16% और 36% की दो क्रमिक छूट
C. 46% की दो क्रमिक समान छूट
A shopkeeper declares the following three schemes of discounts. Which scheme is the most beneficial to a customer?
A. Buy 42 items and get 47 of the same items
B. Two successive discounts of 16% and 36%
C. Two successive equal discounts of 46%
- (A)केवल AOnly A
- (B)C और B दोनोंC and B both
- (C)केवल COnly C
- (D)केवल BOnly B
Show answer and explanation
Answer: (C)
केवल C
Only C
A: 42 का भुगतान, 47 मिलते हैं, छूट = 5/47 ≈ 10.6%। B: 1 − 0.84 × 0.64 = 46.24%। C: 1 − 0.54 × 0.54 = 70.84%। C में सबसे अधिक छूट है, अतः उत्तर केवल C है।
A: pay for 42, get 47, discount = 5/47 ≈ 10.6%. B: 1 − 0.84 × 0.64 = 46.24%. C: 1 − 0.54 × 0.54 = 70.84%. C gives the biggest discount, so the answer is Only C.
18.
रीना, मीना से 5 वर्ष बड़ी है। अब से आठ वर्ष पहले, रीना की आयु मीना की आयु की दोगुनी थी। रीना की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
Reena is 5 years older than Meena. Eight years ago from now, Reena's age was twice the age of Meena. Find the present age of Reena.
- (A)18 वर्ष18 years
- (B)21 वर्ष21 years
- (C)26 वर्ष26 years
- (D)32 वर्ष32 years
Show answer and explanation
Answer: (A)
18 वर्ष
18 years
मीना = m, रीना = m + 5 मानें। 8 वर्ष पहले: m + 5 − 8 = 2(m − 8), अतः m − 3 = 2m − 16 और m = 13। रीना = 13 + 5 = 18 वर्ष।
Let Meena = m, Reena = m + 5. Eight years ago: m + 5 − 8 = 2(m − 8), so m − 3 = 2m − 16 and m = 13. Reena = 13 + 5 = 18 years.
19.
ईंधन की कीमत तीन लगातार महीनों में क्रमशः 10%, 45% और 55% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 55% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि /कमी हुई? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
The price of fuel decreases by 10%, 45% and 55% in three successive months, but increases by 55% in the fourth month. What is the percentage increase/decrease in the price of fuel in the fourth month as compared to its original price? (Round off the answer to two decimal places.)
- (A)64.94% की कमी64.94% decrease
- (B)65.47% की कमी65.47% decrease
- (C)63.38% की वृद्धि63.38% increase
- (D)70.18% की वृद्धि70.18% increase
Show answer and explanation
Answer: (B)
65.47% की कमी
65.47% decrease
मूल मूल्य = 100 मानें। नया मूल्य = 100 × 0.90 × 0.55 × 0.45 × 1.55 = 34.53। परिवर्तन = 100 − 34.53 = 65.47। अतः 65.47% की कमी है।
Take original price = 100. New price = 100 × 0.90 × 0.55 × 0.45 × 1.55 = 34.53. Change = 100 − 34.53 = 65.47. So there is a 65.47% decrease.
20.
एक दुकानदार 20 पेन कुल ₹200 में खरीदता है। वह प्रत्येक पेन ₹12 में बेचता है। उसका कुल लाभ कितना है?
A shopkeeper buys 20 pens for a total of ₹200. He sells each pen for ₹12. What is his total profit?
- (A)₹20
- (B)₹30
- (C)₹60
- (D)₹40
Show answer and explanation
Answer: (D)
₹40
20 पेन का विक्रय मूल्य = 20 × 12 = 240। क्रय मूल्य = 200। लाभ = 240 − 200 = 40। अतः कुल लाभ ₹40 है।
SP of 20 pens = 20 × 12 = 240. CP = 200. Profit = 240 − 200 = 40. So the total profit is ₹40.
21.
एक आयताकार मैदान की लंबाई (2x + y²) m और चौड़ाई (2x − y²) m है। आयताकार मैदान का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहां x = 2 और y = 1 है।
The length of a rectangular field is (2x + y²) m and breadth is (2x − y²) m. Find the area of the rectangular field when x = 2 and y = 1.
- (A)26 m2
- (B)29 m2
- (C)15 m2
- (D)12 m2
Show answer and explanation
Answer: (C)
15 m2
लंबाई = 2 × 2 + 1² = 5 मी, चौड़ाई = 2 × 2 − 1² = 3 मी। क्षेत्रफल = 5 × 3 = 15। अतः क्षेत्रफल 15 m² है।
Length = 2 × 2 + 1² = 5 m, breadth = 2 × 2 − 1² = 3 m. Area = 5 × 3 = 15. So the area is 15 m².
22.
5 पारियों में एक क्रिकेटर का औसत 80 रन है। 6वीं पारी में वह 194 रन बनाता है। उसके औसत स्कोर में _______ की वृद्धि हुई।
For 5 innings, a cricketer has an average of 80 runs. In the 6^th inning, he scores 194 runs. His average score increased by _______.
- (A)21
- (B)26
- (C)29
- (D)19
Show answer and explanation
Answer: (D)
19
5 पारियों का कुल = 5 × 80 = 400। 6 पारियों का कुल = 400 + 194 = 594, नया औसत = 594 ÷ 6 = 99। वृद्धि = 99 − 80 = 19।
Total for 5 innings = 5 × 80 = 400. Total for 6 = 400 + 194 = 594, new average = 594 ÷ 6 = 99. Increase = 99 − 80 = 19.
23.
रीना, मीना से 5 वर्ष बड़ी है। अब से आठ वर्ष पहले, रीना की आयु मीना की आयु से दोगुनी थी। रीना की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
Reena is 5 years older than Meena. Eight years ago from now, Reena's age was twice Meena's age. Find the present age of Reena.
- (A)32 वर्ष32 years
- (B)18 वर्ष18 years
- (C)21 वर्ष21 years
- (D)26 वर्ष26 years
Show answer and explanation
Answer: (B)
18 वर्ष
18 years
मीना = m, रीना = m + 5 मानें। 8 वर्ष पहले: m − 3 = 2(m − 8), अतः m = 13। रीना = 13 + 5 = 18 वर्ष।
Let Meena = m, Reena = m + 5. Eight years ago: m − 3 = 2(m − 8), so m = 13. Reena = 13 + 5 = 18 years.
24.
किसी चुनाव में, विजेता को कुल वैध मतों में से 80% मत प्राप्त होता है। यदि 2,00,000 मतों में से 18% मत अवैध हों, तो विजेता के पक्ष में डाले गए मतों की संख्या ज्ञात कीजिए।
In an election, the winner gets 80% of the total valid votes. If 18% are invalid votes out of 2,00,000 votes, then the votes polled in favour of the winner are:
- (A)1,21,300
- (B)1,13,200
- (C)1,31,200
- (D)1,32,100
Show answer and explanation
Answer: (C)
1,31,200
वैध मत = 200000 का 82% = 164000। विजेता के मत = 164000 का 80% = 131200। अतः उत्तर 1,31,200 है।
Valid votes = 82% of 200000 = 164000. Winner's votes = 80% of 164000 = 131200. So the answer is 1,31,200.
Other subjects in this paper
General KnowledgeGeneral ScienceGeneral Intelligence & ReasoningRailway General KnowledgeComputer & Financial Awareness
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram