RRB Group D CBT · 9 Feb 2026 · Shift 3 — General Science
RRB Group D · previous year paper
38 General Science questions from RRB Group D CBT · 9 Feb 2026 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
अभिक्रियता श्रेणी के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सी धातु सबसे कम अभिक्रियाशील है?
Based on the reactivity series, which of the following metals is the least reactive?
- (A)Au (सोना)Au (gold)
- (B)Ca (कैल्सियम)Ca (calcium)
- (C)Fe (लोहा)Fe (iron)
- (D)K (पोटैशियम)K (potassium)
Show answer and explanation
Answer: (A)
Au (सोना)
Au (gold)
सक्रियता श्रेणी में पोटैशियम और कैल्शियम ऊपर, लोहा बीच में और सोना सबसे नीचे है, अतः सोना सबसे कम अभिक्रियाशील है और प्रकृति में मुक्त अवस्था में मिलता है।
In the reactivity series potassium and calcium are at the top, iron is in the middle, and gold is at the bottom, so gold is the least reactive and occurs free in nature.
2.
SI पद्धति में औसत चाल का सही मात्रक निम्नलिखित में से क्या है?
Which of the following is the correct SI unit of average speed?
- (A)km/h²
- (B)m/s
- (C)m/s²
- (D)s/m²
Show answer and explanation
Answer: (B)
m/s
औसत चाल = कुल दूरी ÷ कुल समय, अतः इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है। m/s² त्वरण का मात्रक है।
Average speed = total distance ÷ total time, so its SI unit is metre per second (m/s). m/s² is the unit of acceleration.
3.
पादपों में भोजन का परिवहन करने वाले जटिल ऊतक को __________ कहा जाता है, और इसमें चालनी नलिकाएँ (sieve tubes) और __________ जैसी जीवित कोशिकाएँ होती हैं।
The complex tissue that transports food in plants is called __________, and it consists of living cells like sieve tubes and __________.
- (A)ज़ाइलम, वाहिनिकाएँXylem, tracheids
- (B)स्थूलकोण ऊतक, दृढ़ोतकCollenchyma, sclerenchyma
- (C)फ्लोएम, सहचर कोशिकाएँPhloem, companion cells
- (D)ज़ाइलम, ज़ाइलम तंतुXylem, xylem fibres
Show answer and explanation
Answer: (C)
फ्लोएम, सहचर कोशिकाएँ
Phloem, companion cells
फ्लोएम पौधों में भोजन का परिवहन करता है; इसमें चालनी नलिकाएँ और सहचर कोशिकाएँ (तथा फ्लोएम मृदूतक) जैसी जीवित कोशिकाएँ होती हैं। जाइलम जल ले जाता है।
Phloem transports food in plants; its living components include sieve tubes and companion cells (plus phloem parenchyma). Xylem carries water and has tracheids and fibres.
4.
एक ध्वनि तरंग की चाल 320 m/s है। यदि तरंग की तरंगदैर्ध्य 0.4 m है, तो इस तरंग की आवृत्ति कितनी है?
A sound wave has a speed of 320 m/s. If the wavelength of the wave is 0.4 m, what is the frequency of this wave?
- (A)128 Hz
- (B)80 Hz
- (C)1280 Hz
- (D)800 Hz
Show answer and explanation
Answer: (D)
800 Hz
तरंग चाल v = fλ, अतः f = v ÷ λ = 320 ÷ 0.4 = 800। अतः आवृत्ति 800 Hz है।
Wave speed v = fλ, so f = v ÷ λ = 320 ÷ 0.4 = 800. So the frequency is 800 Hz.
5.
एक सीलबंद सिरिंज जिसमें वायु भरी हुई है, के एक सिरे पर दाब आरोपित किया जाता है जबकि दूसरे सिरे को बंद रखा जाता है। सिरिंज के अंदर वायु की स्थिति के संदर्भ में इस क्रि या का सबसे संभावित परिणाम क्या होगा?
A sealed syringe filled with air has pressure applied at one end while the other end is kept closed. With respect to the state of the air inside the syringe, what will be the most likely result of this action?
- (A)सिरिंज से वायु पूरी तरह से निकल जाती है।The air is completely expelled from the syringe.
- (B)वायु का आयतन बढ़ जाता है और दाब कम हो जाता है।The volume of the air increases and the pressure decreases.
- (C)उल्लेखनीय रूप से अंदर की वायु के तापमान का पतन हो जाता है।The temperature of the air inside drops significantly.
- (D)वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता है।The volume of the air decreases and its pressure increases.
Show answer and explanation
Answer: (D)
वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता है।
The volume of the air decreases and its pressure increases.
गैसों के कणों के बीच अधिक स्थान होने से वे अत्यधिक संपीड्य होती हैं। बंद सिरे वाली सिरिंज का पिस्टन दबाने पर वायु का आयतन घटता है और उसका दाब बढ़ता है (बॉयल का नियम)।
Gases are highly compressible because their particles have large spaces between them. Pushing the plunger with the end closed reduces the air's volume, so its pressure increases (Boyle's law).
6.
कौन-सा संयोजी ऊतक, आंतरिक अंगों को सपोर्ट प्रदान करता है?
Which connective tissue provides support to the internal organs?
- (A)कंडराTendon
- (B)एरियोली ऊतकAreolar tissue
- (C)शल्की उपकलाSquamous epithelium
- (D)स्नायुLigament
Show answer and explanation
Answer: (B)
एरियोली ऊतक
Areolar tissue
एरियोलर संयोजी ऊतक अंगों के बीच के स्थान को भरता है, रक्त वाहिकाओं व तंत्रिकाओं को घेरता है और आंतरिक अंगों को सहारा देता है। कंडरा पेशी को अस्थि से और स्नायु अस्थि को अस्थि से जोड़ते हैं।
Areolar connective tissue fills spaces inside organs, surrounds blood vessels and nerves, and supports internal organs. Tendons join muscle to bone and ligaments join bone to bone.
7.
पौधों में रोग-जनक रोगाणु ______ के माध्यम से संचारित हो सकते हैं।
The disease-causing pathogens in plants can be transmitted through______.
- (A)वायुAir
- (B)मृदाSoil
- (C)मृदा और वायु दोनोंBoth Soil and Air
- (D)न तो मृदा और न ही वायुNeither Soil nor Air
Show answer and explanation
Answer: (C)
मृदा और वायु दोनों
Both Soil and Air
कवक बीजाणु, जीवाणु और विषाणु जैसे पादप रोगाणु वायु (हवा) से भी और मृदा (तथा जल) से भी फैलते हैं, अतः मृदा और वायु दोनों संचरण के माध्यम हैं।
Plant pathogens such as fungal spores, bacteria and viruses spread through air (wind) as well as through soil (and water), so both soil and air are routes of transmission.
8.
निम्नलिखित में से कौन-सा, घ्राण सूचक नहीं है?
Which of the following is NOT an olfactory indicator?
- (A)वैनिला (Vanilla)Vanilla
- (B)प्याज (Onion)Onion
- (C)लिटमस (Litmus)Litmus
- (D)लवंग तेल (Clove oil)Clove oil
Show answer and explanation
Answer: (C)
लिटमस (Litmus)
Litmus
गंधीय सूचक अम्लीय या क्षारीय माध्यम में अपनी गंध बदलते हैं, जैसे प्याज, वनीला और लौंग का तेल। लिटमस दृश्य सूचक है जो रंग बदलता है, गंध नहीं।
Olfactory indicators change their smell in acidic or basic medium, e.g. onion, vanilla and clove oil. Litmus is a visual indicator that changes colour, not odour.
9.
ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन पर कणों के बीच का स्थान किस प्रकार बदलता है?
How does the space between particles change on changing from the solid to the gaseous state?
- (A)पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान स्थान अपरिवर्तित रहता हैThe space remains unchanged during a change of state of matter
- (B)ठोस और गैस के कणों के बीच सदैव बराबर स्थान होता हैThere is always equal space between the particles of a solid and a gas
- (C)ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान बढ़ता जाता हैThe space keeps increasing on changing from solid to gas
- (D)ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान कम होता जाता हैThe space keeps decreasing on changing from solid to gas
Show answer and explanation
Answer: (C)
ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान बढ़ता जाता है
The space keeps increasing on changing from solid to gas
ठोस में कण सघन रूप से व्यवस्थित होते हैं, द्रव में थोड़े दूर और गैस में बहुत दूर, अतः ठोस से द्रव और फिर गैस में बदलने पर अंतराकणीय स्थान बढ़ता जाता है।
Particles are closely packed in solids, slightly apart in liquids and far apart in gases, so the interparticle space keeps increasing from solid to liquid to gas.
10.
पादपों में भोजन का परिवहन करने वाले जटिल ऊतक को __________ कहा जाता है, और इसमें चालनी नलिकाएँ (sieve tubes) और __________ जैसी जीवित कोशिकाएँ होती हैं।
The complex tissue that transports food in plants is called __________, and it consists of living cells such as sieve tubes and __________.
- (A)ज़ाइलम, वाहिनिकाएँXylem, tracheids
- (B)स्थूलकोण ऊतक, दृढ़ोतकCollenchyma, sclerenchyma
- (C)ज़ाइलेम, ज़ाइलेम तंतुXylem, xylem fibres
- (D)फ्लोएम, सहचर कोशिकाएँPhloem, companion cells
Show answer and explanation
Answer: (D)
फ्लोएम, सहचर कोशिकाएँ
Phloem, companion cells
फ्लोएम पौधों में भोजन का परिवहन करता है; इसमें चालनी नलिकाएँ और सहचर कोशिकाएँ (तथा फ्लोएम मृदूतक) जैसी जीवित कोशिकाएँ होती हैं। जाइलम जल ले जाता है।
Phloem transports food in plants; its living components include sieve tubes and companion cells (plus phloem parenchyma). Xylem carries water and has tracheids and fibres.
11.
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनिए। अभिकथन (A): तैलीय खाद्य पदार्थों को वायुरोधी बर्तनों में रखने से विकृतगंधिता (rancidity) रुक जाती है। कारण (R): वायुरोधी बर्तन वसा और तेलों के ऑक्सीकरण को धीमा कर देते हैं।
Read the following statements carefully and select the correct option. Assertion (A): Keeping oily food in airtight containers prevents rancidity. Reason (R): Airtight containers slow down the oxidation of fats and oils.
- (A)A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।Both A and R are true, and R is not the correct explanation of A.
- (B)A सत्य है, लेकिन R असत्य है।A is true, but R is false.
- (C)A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.
- (D)A असत्य है, लेकिन R सत्य है।A is false, but R is true.
Show answer and explanation
Answer: (C)
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.
विकृतगंधिता (रैंसिडिटी) वसा और तेलों का ऑक्सीकरण है। वायुरुद्ध पात्र ऑक्सीजन से संपर्क घटाकर ऑक्सीकरण धीमा करते हैं, अतः A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Rancidity is the oxidation of fats and oils. Airtight containers limit contact with oxygen, slowing this oxidation, so both statements are true and R correctly explains A.
12.
भार और द्रव्यमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Which of the following statements is true regarding weight and mass?
- (A)चंद्रमा पर द्रव्यमान और भार दोनों में परिवर्तन होता है।Both mass and weight change on the Moon.
- (B)चंद्रमा पर केवल द्रव्यमान में परिवर्तन होता है।Only mass changes on the Moon.
- (C)चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता है।Only weight changes on the Moon.
- (D)चंद्रमा पर न तो द्रव्यमान और न ही भार में परिवर्तन होता है।Neither mass nor weight changes on the Moon.
Show answer and explanation
Answer: (C)
चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता है।
Only weight changes on the Moon.
द्रव्यमान पदार्थ की मात्रा है और हर जगह समान रहता है। भार = mg गुरुत्व पर निर्भर है; चंद्रमा पर g पृथ्वी का लगभग 1/6 है, अतः केवल भार बदलता है।
Mass is the amount of matter and stays the same everywhere. Weight = mg depends on gravity; on the Moon g is about 1/6 of Earth's, so only weight changes.
13.
बल्ब का तंतु (फिलामेंट) टंगस्टन का बना होता है, क्योंकि इसमें ______ होता है।
The filament of a light bulb is made up of tungsten, because of its ______.
- (A)उच्च प्रतिरोध और निम्न गलनांकHigh resistance and low melting point
- (B)उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांकHigh resistance and high melting point
- (C)निम्न प्रतिरोध और निम्न गलनांकLow resistance and low melting point
- (D)निम्न प्रतिरोध और उच्च गलनांकLow resistance and high melting point
Show answer and explanation
Answer: (B)
उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांक
High resistance and high melting point
टंगस्टन का प्रतिरोध अधिक होता है, जिससे वह इतना गरम होकर चमकता है, और इसका गलनांक बहुत ऊँचा (लगभग 3380 °C) है, जिससे वह उस ताप पर पिघलता नहीं।
Tungsten has high resistance, so it heats up enough to glow, and a very high melting point (about 3380 °C), so it does not melt at that temperature.
14.
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें। अभिकथन (A): तैलीय खाद्य पदार्थों को वायुरोधी बर्तनों में रखने से उनका खराब होना रुक जाता है। कारण (R): वायुरोधी बर्तन वसा और तेलों के ऑक्सीकरण को धीमा कर देते हैं।
Read the following statements carefully and select the correct option. Assertion (A): Keeping oily food in airtight containers prevents it from spoiling. Reason (R): Airtight containers slow down the oxidation of fats and oils.
- (A)A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।Both A and R are true, and R is not the correct explanation of A.
- (B)A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.
- (C)A असत्य है, लेकिन R सत्य है।A is false, but R is true.
- (D)A सत्य है, लेकिन R असत्य है।A is true, but R is false.
Show answer and explanation
Answer: (B)
A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.
तैलीय भोजन का खराब होना (विकृतगंधिता) वसा और तेलों के ऑक्सीकरण से होता है। वायुरुद्ध पात्र ऑक्सीजन से संपर्क घटाकर इसे धीमा करते हैं, अतः दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Spoiling of oily food (rancidity) is due to oxidation of fats and oils. Airtight containers limit contact with oxygen, slowing this oxidation, so both are true and R correctly explains A.
15.
टोस्टर में, तापन तार लाल रंग में दमकता है क्योंकि __________।
In a toaster, the heating wire glows red because __________.
- (A)धारा बहुत अधिक होती है।The current is very high.
- (B)यह धारा का प्रतिरोध करता है और गर्म हो जाता है।It resists the current and gets hot.
- (C)इसका गलनांक कम होता है।It has low melting point.
- (D)इसका प्रतिरोध शून्य होता है।It has zero resistance.
Show answer and explanation
Answer: (B)
यह धारा का प्रतिरोध करता है और गर्म हो जाता है।
It resists the current and gets hot.
टोस्टर का तापन तार (नाइक्रोम) उच्च प्रतिरोध वाला होता है; यह धारा का विरोध करता है और विद्युत ऊर्जा ऊष्मा (H = I²Rt) में बदलती है, जिससे वह लाल तप्त हो जाता है।
The toaster element (nichrome) has high resistance; it opposes the current, and electrical energy is converted to heat (H = I²Rt), making it red hot.
16.
4 kg द्रव्यमान की किसी वस्तु पर 2 s की अवधि के लिए एक नियत बल कार्य करता है, जिससे उसका वेग 2 m/s से बढ़कर 8 m/s हो जाता है। यदि यही बल 4 s की अवधि के लिए प्रयुक्त किया जाए, तो वस्तु का अंतिम वेग कितना होगा?
A constant force acts on an object of mass 4 kg for a duration of 2 s, increasing its velocity from 2 m/s to 8 m/s. If the same force is applied for a duration of 4 s, then what would be the final velocity of the object?
- (A)14 m/s
- (B)10 m/s
- (C)20 m/s
- (D)12 m/s
Show answer and explanation
Answer: (A)
14 m/s
त्वरण a = (8 − 2)/2 = 3 m/s²। वही बल प्रारंभिक 2 m/s से 4 s तक लगाने पर: v = u + at = 2 + 3 × 4 = 14। अतः उत्तर 14 m/s है।
Acceleration a = (8 − 2)/2 = 3 m/s². Applying the same force for 4 s from the initial 2 m/s: v = u + at = 2 + 3 × 4 = 14. So the answer is 14 m/s.
17.
एक लड़का बल लगाकर किसी वस्तु को अपने सिर के ऊपर उठाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य ऋणात्मक है?
A boy lifts an object above his head by exerting a force. Which of the following works is negative?
- (A)गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्यWork done by the force of gravity
- (B)लड़के द्वारा किया गया कार्यWork done by the boy
- (C)वस्तु द्वारा किया गया कार्यWork done by the object
- (D)आरोपित बल द्वारा किया गया कार्यWork done by the applied force
Show answer and explanation
Answer: (A)
गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य
Work done by the force of gravity
वस्तु ऊपर जाती है जबकि गुरुत्व बल नीचे की ओर, विस्थापन के विपरीत लगता है, अतः गुरुत्व द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक है। लड़के का बल विस्थापन की दिशा में है, अतः उसका कार्य धनात्मक है।
The object moves upward while gravity acts downward, opposite to the displacement, so the work done by gravity is negative. The boy's applied force is along the displacement, so its work is positive.
18.
जब बिंब को अवतल दर्पण से 40 cm की दूरी पर रखा जाता है, तो बिंब का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब, दर्पण से 30 cm की दूरी पर बनता है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना होगा?
When an object is placed at a distance of 40 cm from a concave mirror, a real and inverted image of the object is formed at a distance of 30 cm from the mirror. What will be the magnification produced by the mirror?
- (A)+ 3/4
- (B)+ 4/3
- (C)- 4/3
- (D)- 3/4
Show answer and explanation
Answer: (D)
- 3/4
अवतल दर्पण के लिए u = −40 cm और वास्तविक प्रतिबिंब v = −30 cm। आवर्धन m = −v/u = −(−30)/(−40) = −3/4। अतः उत्तर − 3/4 है।
For the concave mirror u = −40 cm and real image v = −30 cm. Magnification m = −v/u = −(−30)/(−40) = −3/4. So the answer is − 3/4.
19.
एक विद्यार्थी , अवतल लेंस द्वारा पर्दे पर निर्मित किए गए एक छोटे वास्तविक प्रतिबिंब को दर्शाता है। इसमें क्या गलती है?
A student shows a small real image formed on a screen by a concave lens. What is wrong with this?
- (A)अवतल लेंस प्रकाश को अपवर्तित नहीं करता है।A concave lens does not refract light.
- (B)अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।A concave lens cannot form a real image.
- (C)अवतल लेंस सदैव प्रकाश को अभिसरित करता है।A concave lens always converges light.
- (D)अवतल लेंस आवर्धित प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।A concave lens cannot form a magnified image.
Show answer and explanation
Answer: (B)
अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता है।
A concave lens cannot form a real image.
अवतल लेंस सदैव प्रकाश को अपसारित करता है और केवल आभासी, सीधा, छोटा प्रतिबिंब बनाता है, अतः यह परदे पर वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता।
A concave lens always diverges light and forms only virtual, erect, diminished images on the same side as the object, so it cannot form a real image on a screen.
20.
ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर कणों के बीच का स्थान किस प्रकार बदलता है?
How does the space between particles change from solid to gas?
- (A)ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान बढ़ता जाता हैThe space increases as matter changes from solid to gas
- (B)ठोस और गैस के कणों के बीच सदैव बराबर स्थान होता हैSolids and gases always have equal spacing
- (C)पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान स्थान अपरिवर्तित रहता हैThe space remains unchanged during the change in states of matter
- (D)ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान कम होता जाता हैThe space decreases as matter changes from solid to gas
Show answer and explanation
Answer: (A)
ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन होने पर स्थान बढ़ता जाता है
The space increases as matter changes from solid to gas
ठोस में कण सघन रूप से व्यवस्थित होते हैं, द्रव में थोड़े दूर और गैस में बहुत दूर, अतः ठोस से गैस में बदलने पर अंतराकणीय स्थान बढ़ता है।
Particles are closely packed in solids, slightly apart in liquids and far apart in gases, so the interparticle space increases as matter changes from solid to gas.
21.
परमाण्वि क प्रतीकों के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रतीक को तत्व फॉस्फोरस के लिए प्रयुक्त किया जाता है?
According to the rules for atomic symbols, which of the following symbols is used for the element phosphorus?
- (A)P
- (B)Pr
- (C)Ph
- (D)Ps
Show answer and explanation
Answer: (A)
P
IUPAC नियमों के अनुसार संभव होने पर तत्व के नाम का पहला अक्षर (बड़ा) प्रतीक होता है; फॉस्फोरस का प्रतीक P है। Pr प्रेसियोडिमियम का प्रतीक है।
By the IUPAC rules a symbol uses the first letter (capital) of the element's name where possible; phosphorus is P. Pr is praseodymium.
22.
SI पद्धति में औसत चाल का सही मात्रक निम्नलिखित में से क्या है?
Which of the following is the correct unit of average speed in SI system?
- (A)km/h²
- (B)m/s²
- (C)s/m²
- (D)m/s
Show answer and explanation
Answer: (D)
m/s
औसत चाल = कुल दूरी ÷ कुल समय, अतः इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है। m/s² त्वरण का मात्रक है।
Average speed = total distance ÷ total time, so its SI unit is metre per second (m/s). m/s² is the unit of acceleration.
23.
परमाणु प्रतीकों के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस प्रतीक को तत्व फॉस्फोरस के लिए प्रयुक्त किया जाता है?
Which of the following symbols is used for the element phosphorus as per the rules for atomic symbols?
- (A)Pr
- (B)P
- (C)Ph
- (D)Ps
Show answer and explanation
Answer: (B)
P
IUPAC नियमों के अनुसार संभव होने पर तत्व के नाम का पहला अक्षर (बड़ा) प्रतीक होता है; फॉस्फोरस का प्रतीक P है। Pr प्रेसियोडिमियम का प्रतीक है।
By the IUPAC rules a symbol uses the first letter (capital) of the element's name where possible; phosphorus is P. Pr is praseodymium.
24.
टोस्टर में, तापन तार (heating wire) लाल दीप्त होता है क्योंकि __________।
In a toaster, the heating wire glows red because __________.
- (A)इसमें धारा अति उच्च होती हैthe current in it is very high
- (B)इसका गलनांक निम्न होता हैit has a low melting point
- (C)इसका प्रतिरोध शून्य होता हैit has zero resistance
- (D)यह धारा का प्रतिरोध करता है और गर्म हो जाता हैit resists the current and gets hot
Show answer and explanation
Answer: (D)
यह धारा का प्रतिरोध करता है और गर्म हो जाता है
it resists the current and gets hot
टोस्टर का तापन तार (नाइक्रोम) उच्च प्रतिरोध वाला होता है; यह धारा का विरोध करता है और विद्युत ऊर्जा ऊष्मा (H = I²Rt) में बदलती है, जिससे वह लाल तप्त हो जाता है।
The toaster element (nichrome) has high resistance; it opposes the current, and electrical energy is converted to heat (H = I²Rt), making it red hot.
25.
जन्म के समय, बालिका के अंडाशय में ________________ होते हैं।
At birth, the ovaries of a girl child contain ________________.
- (A)परिपक्व और अपरिपक्व दोनों अंडेboth mature and immature eggs
- (B)केवल परिपक्व अंडेonly mature eggs
- (C)केवल अपरिपक्व अंडेonly immature eggs
- (D)कोई अंडे नहींno eggs
Show answer and explanation
Answer: (C)
केवल अपरिपक्व अंडे
only immature eggs
जन्म के समय बालिका के अंडाशयों में हज़ारों अपरिपक्व अंडे होते हैं। ये यौवनारंभ पर ही परिपक्व होने लगते हैं, जब हर माह एक अंडा मुक्त होता है।
A girl is born with thousands of immature eggs in her ovaries. They begin to mature only at puberty, when one egg is released each month.
26.
भार और द्रव्यमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Which of the following statements is true about weight and mass?
- (A)चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता हैOnly weight changes on the Moon
- (B)चंद्रमा पर केवल द्रव्यमान में परिवर्तन होता हैOnly mass changes on the Moon
- (C)चंद्रमा पर न तो द्रव्यमान और न ही भार में परिवर्तन होता हैNeither mass nor weight changes on the Moon
- (D)चंद्रमा पर द्रव्यमान और भार दोनों में परिवर्तन होता हैBoth mass and weight change on the Moon
Show answer and explanation
Answer: (A)
चंद्रमा पर केवल भार में परिवर्तन होता है
Only weight changes on the Moon
द्रव्यमान पदार्थ की मात्रा है और हर जगह समान रहता है। भार = mg गुरुत्व पर निर्भर है; चंद्रमा पर g पृथ्वी का लगभग 1/6 है, अतः केवल भार बदलता है।
Mass is the amount of matter and stays the same everywhere. Weight = mg depends on gravity; on the Moon g is about 1/6 of Earth's, so only weight changes.
27.
तंत्रिका आवेग संचरण के दौरान, न्यूरोट्रांसमीटर एक तंत्रिकाकोशिका (न्यूरॉन) से निकलते हैं और दूसरी तंत्रिकाकोशिका द्वारा ग्रहण किए जाते हैं। तंत्रिकाकोशिका का कौन-सा भाग मुख्यतः इस रासायनिक संचार में शामिल होता है?
During a nerve impulse transmission, neurotransmitters are released from one neuron and received by another. Which part of neurons are primarily involved in this chemical communication?
- (A)तंत्रिकाक्ष (एक्सॉन) → तंत्रिका की माइलिन आच्छदAxon → Myelin sheath of nerve
- (B)तंत्रिकाक्ष टर्मिनल → अन्य तंत्रिकाकोशिका की द्रुमिका (डेंड्राइट)Axon terminal → Dendrite of another neuron
- (C)कोशिका काय → उसी तंत्रिकाकोशिका का तंत्रिकाक्षCell body → Axon of same neuron
- (D)द्रुमिका (डेंड्राइट) → उसी तंत्रिकाकोशिका का तंत्रिकाक्ष टर्मिनलDendrite → Axon terminal of same neuron
Show answer and explanation
Answer: (B)
तंत्रिकाक्ष टर्मिनल → अन्य तंत्रिकाकोशिका की द्रुमिका (डेंड्राइट)
Axon terminal → Dendrite of another neuron
सिनेप्स पर एक तंत्रिका कोशिका का एक्सॉन सिरा न्यूरोट्रांसमीटर छोड़ता है, जो अंतराल पार करके अगली तंत्रिका कोशिका की द्रुमिका (डेंड्राइट) के ग्राहियों से जुड़कर आवेग आगे बढ़ाते हैं।
At a synapse, the axon terminal of one neuron releases neurotransmitters that cross the gap and bind to receptors on the dendrite of the next neuron, passing the impulse on.
28.
अम्ल और क्षार के बीच अभिक्रिया का सामान्य नाम क्या है?
What is the general name of the reaction between an acid and a base?
- (A)ऑक्सीकरणOxidation
- (B)दहनCombustion
- (C)उदासीनीकरणNeutralisation
- (D)अपघटनDecomposition
Show answer and explanation
Answer: (C)
उदासीनीकरण
Neutralisation
अम्ल और क्षारक की अभिक्रिया से लवण और जल बनते हैं, जैसे NaOH + HCl → NaCl + H₂O। इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
An acid reacts with a base to form salt and water, e.g. NaOH + HCl → NaCl + H₂O. This is called a neutralisation reaction.
29.
एक विद्यार्थी अवतल लेंस द्वारा पर्दे पर एक छोटा वास्तविक प्रतिबिंब बनता हुआ दर्शाता है। इसमें गलती है:
A student shows a concave lens forming a diminished real image on the screen. The mistake is:
- (A)अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता हैConcave lens cannot form a real image
- (B)अवतल लेंस आवर्धित प्रतिबिंब नहीं बना सकता हैConcave lens cannot form a magnified image
- (C)अवतल लेंस प्रकाश को अपवर्तित नहीं करता हैConcave lens does not refract light
- (D)अवतल लेंस सदैव प्रकाश को अभिसरित करता हैConcave lens always converges light
Show answer and explanation
Answer: (A)
अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता है
Concave lens cannot form a real image
अवतल लेंस सदैव प्रकाश को अपसारित करता है और केवल आभासी, सीधा, छोटा प्रतिबिंब बनाता है, अतः यह परदे पर वास्तविक प्रतिबिंब नहीं बना सकता।
A concave lens always diverges light and forms only virtual, erect, diminished images on the same side as the object, so it cannot form a real image on a screen.
30.
पादपों में, पत्तियों में बना भोजन ___________ नामक जटिल ऊतक द्वारा अन्य भागों में पहुँचाया जाता है।
In plants, food made in leaves is transported to other parts by the complex tissue called __________.
- (A)फ्लोएम (Phloem)Phloem
- (B)दृढ़ोतक (Sclerenchyma)Sclerenchyma
- (C)ज़ाइलम (Xylem)Xylem
- (D)कॉलेन्काइमा (Collenchyma)Collenchyma
Show answer and explanation
Answer: (A)
फ्लोएम (Phloem)
Phloem
फ्लोएम वह जटिल ऊतक है जो पत्तियों में बने भोजन (शर्करा) को पौधे के अन्य भागों तक ले जाता है (स्थानांतरण)। जाइलम जल और खनिज ले जाता है।
Phloem is the complex tissue that carries food (sugars) made in leaves to other parts of the plant (translocation). Xylem carries water and minerals.
31.
जन्म के समय, बालिका के अंडाशय में ____________ होते हैं।
During the birth, the ovaries of a girl child contain ____________.
- (A)केवल परिपक्व अंडेOnly mature eggs
- (B)परिपक्व और अपरिपक्व दोनों अंडेBoth mature and immature eggs
- (C)केवल अपरिपक्व अंडेOnly immature eggs
- (D)कोई अंडे नहींNo eggs
Show answer and explanation
Answer: (C)
केवल अपरिपक्व अंडे
Only immature eggs
जन्म के समय बालिका के अंडाशयों में हज़ारों अपरिपक्व अंडे होते हैं। ये यौवनारंभ पर ही परिपक्व होने लगते हैं, जब हर माह एक अंडा मुक्त होता है।
A girl is born with thousands of immature eggs in her ovaries. They begin to mature only at puberty, when one egg is released each month.
32.
एक वैज्ञानिक ने एक बहुकोशिकीय जीव में प्रजनन प्रक्रि या का अवलोकन किया। निम्नलिखित में से कौन- सी विधि पौधे द्वारा उपयोग नहीं की जाएगी?
A scientist observed a multicellular organism undergoing reproduction. Which of the following methods would the plant NOT be using?
- (A)खंडन (Fragmentation)Fragmentation
- (B)द्वि -खंडन (Binary Fission)Binary Fission
- (C)कायिक प्रवर्धन (Vegetative Propagation)Vegetative Propagation
- (D)मुकुलन (Budding)Budding
Show answer and explanation
Answer: (B)
द्वि -खंडन (Binary Fission)
Binary Fission
द्विविखंडन में एक कोशिका दो में बँटती है; यह अमीबा, जीवाणु जैसे एककोशिकीय जीवों में होता है। बहुकोशिकीय पौधा खंडन, मुकुलन या कायिक प्रवर्धन अपना सकता है।
Binary fission is splitting of a single cell into two and occurs in unicellular organisms like Amoeba and bacteria. A multicellular plant may use fragmentation, budding or vegetative propagation.
33.
प्रकाश बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन से बना होता है, क्योंकि यह ______ वाला होता है।
The filament of a light bulb is made of tungsten because it has ______.
- (A)उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांकhigh resistance and high melting point
- (B)कम प्रतिरोध और उच्च गलनांकlow resistance and high melting point
- (C)उच्च प्रतिरोध और कम गलनांकhigh resistance and low melting point
- (D)कम प्रतिरोध और कम गलनांकlow resistance and low melting point
Show answer and explanation
Answer: (A)
उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांक
high resistance and high melting point
टंगस्टन का प्रतिरोध अधिक होता है, जिससे वह इतना गरम होकर चमकता है, और इसका गलनांक बहुत ऊँचा (लगभग 3380 °C) है, जिससे वह उस ताप पर पिघलता नहीं।
Tungsten has high resistance, so it heats up enough to glow, and a very high melting point (about 3380 °C), so it does not melt at that temperature.
34.
कौन-सा गुणधर्म कार्बन को दीर्घ शृंखलाएं बनाने में सक्षम बनाता है?
Which property enables carbon to form long chains?
- (A)बहुलकीकरण (Polymerisation)Polymerisation
- (B)श्रृंखलन (Catenation)Catenation
- (C)चतुः संयोजकता (Tetravalency)Tetravalency
- (D)समावयवता (Isomerism)Isomerism
Show answer and explanation
Answer: (B)
श्रृंखलन (Catenation)
Catenation
श्रृंखलन (कैटिनेशन) कार्बन परमाणुओं का अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़कर लंबी श्रृंखलाएँ, शाखाएँ और वलय बनाने का गुण है। चतुःसंयोजकता से कार्बन चार परमाणुओं से जुड़ता है।
Catenation is the ability of carbon atoms to bond with other carbon atoms, forming long chains, branches and rings. Tetravalency lets carbon bond with four other atoms.
35.
तंत्रिका आवेग संचरण के दौरान, न्यूरोट्रांसमीटर एक तंत्रिकोशिका से निकलते हैं और दूसरी तंत्रिकोशिका द्वारा ग्रहण किए जाते हैं। तंत्रिकोशिका का कौन-सा भाग मुख्यतः इस रासायनिक संचार में शामिल होता है?
During nerve impulse transmission, neurotransmitters are released from one neuron and received by another. Which part of the neurons is primarily involved in this chemical communication?
- (A)कोशिका काय→ समान तंत्रिकोशिका का तंत्रिकाक्षCell body → Axon of the same neuron
- (B)द्रुमाकृति → समान तंत्रिकोशिका का तंत्रिकाक्ष टर्मिनलDendrite → Axon terminal of the same neuron
- (C)तंत्रिकाक्ष → तंत्रिका की माइलिन आच्छदAxon → Myelin sheath of the nerve
- (D)तंत्रिकाक्ष टर्मिनल → अन्य तंत्रिकोशिका की द्रुमाकृतिAxon terminal → Dendrite of another neuron
Show answer and explanation
Answer: (D)
तंत्रिकाक्ष टर्मिनल → अन्य तंत्रिकोशिका की द्रुमाकृति
Axon terminal → Dendrite of another neuron
सिनेप्स पर एक तंत्रिका कोशिका का एक्सॉन सिरा न्यूरोट्रांसमीटर छोड़ता है, जो अंतराल पार करके अगली तंत्रिका कोशिका की द्रुमिका (डेंड्राइट) के ग्राहियों से जुड़कर आवेग आगे बढ़ाते हैं।
At a synapse, the axon terminal of one neuron releases neurotransmitters that cross the gap and bind to receptors on the dendrite of the next neuron, passing the impulse on.
36.
एक सीलबंद सिरिंज जिसमें वायु भरी हुई है, के एक सिरे को दबाया जाता है जबकि दूसरे सिरे को बंद रखा जाता है। सिरिंज के अंदर वायु की स्थिति के संदर्भ में इस क्रिया का सबसे संभावित परिणाम क्या होगा?
A sealed syringe containing air is pressed from one end while keeping the other end closed. What is the most likely outcome of this action in terms of the state of air inside the syringe?
- (A)वायु का आयतन बढ़ जाता है और दाब कम हो जाता हैThe volume of air increases and pressure decreases
- (B)सिरिंज से वायु पूरी तरह से निकल जाती हैThe air escapes completely from the syringe
- (C)वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता हैThe volume of air decreases and its pressure increases
- (D)अंदर की वायु का तापमान उल्लेखनीय रूप से गिर जाता हैThe temperature of air inside drops significantly
Show answer and explanation
Answer: (C)
वायु का आयतन कम हो जाता है और उसका दाब बढ़ जाता है
The volume of air decreases and its pressure increases
गैसों के कणों के बीच अधिक स्थान होने से वे अत्यधिक संपीड्य होती हैं। बंद सिरे वाली सिरिंज का पिस्टन दबाने पर वायु का आयतन घटता है और उसका दाब बढ़ता है (बॉयल का नियम)।
Gases are highly compressible because their particles have large spaces between them. Pushing the plunger with the end closed reduces the air's volume, so its pressure increases (Boyle's law).
37.
आंतरिक अंगों को सहारा देने के लिए कौन-सा संयोजी ऊतक जाना जाता है?
Which connective tissue is known for supporting internal organs?
- (A)शल्की उपकलाSquamous epithelium
- (B)स्नायु (लिगामेंट)Ligament
- (C)कंडराTendon
- (D)एरियोलर ऊतकAreolar tissue
Show answer and explanation
Answer: (D)
एरियोलर ऊतक
Areolar tissue
एरियोलर संयोजी ऊतक अंगों के बीच के स्थान को भरता है, रक्त वाहिकाओं व तंत्रिकाओं को घेरता है और आंतरिक अंगों को सहारा देता है। कंडरा पेशी को अस्थि से और स्नायु अस्थि को अस्थि से जोड़ते हैं।
Areolar connective tissue fills spaces inside organs, surrounds blood vessels and nerves, and supports internal organs. Tendons join muscle to bone and ligaments join bone to bone.
38.
राइजोपस में कौन-सी संरचना, बीजाणु निर्माण के माध्यम से प्रजनन की प्रक्रि या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होती है?
Which structure in Rhizopus is directly involved in the process of reproduction through spore formation?
- (A)हाइपी (Hyphae)Hyphae
- (B)कवकजाल (Mycelium)Mycelium
- (C)बीजाणुधानी (Sporangia)Sporangia
- (D)मूलाभास (Rhizoids)Rhizoids
Show answer and explanation
Answer: (C)
बीजाणुधानी (Sporangia)
Sporangia
राइज़ोपस (ब्रेड मोल्ड) में खड़े कवकतंतुओं के सिरों पर घुंडी जैसी बीजाणुधानियों (स्पोरेंजिया) में बीजाणु बनते हैं, जो फटकर बीजाणु मुक्त करती हैं। कवकतंतु और मूलाभास कायिक भाग हैं।
In Rhizopus (bread mould), spores are produced inside knob-like sporangia at the tips of erect hyphae; the sporangia burst to release spores. Hyphae and rhizoids are vegetative parts.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram