RRB NTPC Graduate CBT-1 · 14 Jun 2025 · Shift 2 — General Intelligence & Reasoning
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
22 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-1 · 14 Jun 2025 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
गणेश बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षिण की ओर 11 km ड्राइव करता है। फिर दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है फिर से दाएं मुड़ता है और 15 km ड्राइव करता है। फिर से वह दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनत्तम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Ganesh starts driving from point A and drives 11 km towards the south. Then he turns right and drives 8 km, turns right again and drives 15 km. Again he turns right and drives 12 km. He turns right for the last time, drives 4 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (A)4 km, पूर्व की ओर4 km, towards the east
- (B)3 km, पूर्व की ओर3 km, towards the east
- (C)3 km, पश्चिम की ओर3 km, towards the west
- (D)4 km, पश्चिम की ओर4 km, towards the west
Show answer and explanation
Answer: (D)
4 km, पश्चिम की ओर
4 km, towards the west
A को मूल बिंदु लें। दक्षिण 11: (0, −11)। दाएँ (पश्चिम) 8: (−8, −11)। दाएँ (उत्तर) 15: (−8, 4)। दाएँ (पूर्व) 12: (4, 4)। दाएँ (दक्षिण) 4: (4, 0)। P, A से 4 किमी पूर्व में है, इसलिए उसे पश्चिम की ओर 4 किमी चलना होगा।
Take A as origin. South 11: (0, −11). Right (west) 8: (−8, −11). Right (north) 15: (−8, 4). Right (east) 12: (4, 4). Right (south) 4: (4, 0). P is 4 km east of A, so he must drive 4 km towards the west.
2.
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। QV-SX-UW NS-PU-RT
Select the triplet that follows the same pattern as the two triplets given below. Both triplets follow the same pattern. QV-SX-UW NS-PU-RT
- (A)LP-MR-OS
- (B)LP-NR-OS
- (C)KP-MR-OS
- (D)KP-MR-OQ
Show answer and explanation
Answer: (D)
KP-MR-OQ
प्रत्येक त्रिक में पहले से दूसरे समूह में: +2, +2। दूसरे से तीसरे में: +2, −1। KP में K+2 = M, P+2 = R से MR। फिर M+2 = O, R−1 = Q से OQ। अतः उत्तर KP-MR-OQ है।
In each triplet, 1st to 2nd cluster: +2, +2. 2nd to 3rd: +2, −1. For KP: K+2 = M, P+2 = R gives MR. Then M+2 = O, R−1 = Q gives OQ. So the answer is KP-MR-OQ.
3.
MS 14 एक निश्चित तरीके से OV 8 से संबंधित है। उसी तरह NN 5, PQ −1 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, SR 6 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
MS 14 is related to OV 8 in a certain way. In the same way, NN 5 is related to PQ −1. Following the same logic, SR 6 is related to which of the given options?
- (A)UU 0
- (B)KP 3
- (C)OI 6
- (D)OO 4
Show answer and explanation
Answer: (A)
UU 0
नियम: पहला अक्षर +2, दूसरा अक्षर +3, संख्या −6 (MS 14 → OV 8; NN 5 → PQ −1)। SR 6 के लिए: S+2 = U, R+3 = U, 6 − 6 = 0। अतः उत्तर UU 0 है।
Rule: first letter +2, second letter +3, number −6 (MS 14 → OV 8; NN 5 → PQ −1). For SR 6: S+2 = U, R+3 = U, 6 − 6 = 0. So the answer is UU 0.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा, चतुर्भुज का एक प्रकार नहीं है?
Which of the following is NOT a type of quadrilateral?
- (A)पतंगKite
- (B)समचतुर्भुजRhombus
- (C)समलंबाभTrapezium
- (D)अष्टभुजOctagon
Show answer and explanation
Answer: (D)
अष्टभुज
Octagon
पतंगाकार (काइट), समचतुर्भुज और समलंब चतुर्भुज चारों भुजाओं वाली आकृतियाँ (चतुर्भुज) हैं। अष्टभुज की 8 भुजाएँ होती हैं, इसलिए वह चतुर्भुज नहीं है।
A kite, rhombus and trapezium are all four-sided figures (quadrilaterals). An octagon has 8 sides, so it is not a quadrilateral.
5.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster pair.)
- (A)NR - LP
- (B)JN - HL
- (C)OS - MQ
- (D)LP - JK
Show answer and explanation
Answer: (D)
LP - JK
NR−LP, JN−HL और OS−MQ में प्रत्येक अक्षर 2 पीछे जाता है। LP−JK में 2 और 5 पीछे जाते हैं। अतः LP - JK भिन्न है।
NR−LP, JN−HL and OS−MQ: each letter moves back 2. LP−JK: back 2 and back 5. So LP - JK is the odd one.
6.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? OQJ MOH KMF IKD ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? OQJ MOH KMF IKD ?
- (A)GIB
- (B)GIC
- (C)GJB
- (D)GJC
Show answer and explanation
Answer: (A)
GIB
प्रत्येक अक्षर पिछले समूह से 2 घटता है: O, M, K, I, G; Q, O, M, K, I; J, H, F, D, B। अतः अगला समूह GIB है।
Each letter falls by 2 from the previous cluster: O, M, K, I, G; Q, O, M, K, I; J, H, F, D, B. So the next cluster is GIB.
7.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा एक ही सप्ताह के सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। U की परीक्षा मंगलवार को होती है। P और U के बीच केवल दो लोगों की परीक्षा होती है। V की परीक्षा R से ठीक पहले होती है लेकिन शनिवार को नहीं। T की परीक्षा P के बाद लेकिन Q से पहले होती है। S और Q के बीच कितने लोगों की परीक्षा होती है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. U has the examination on Tuesday. Only two persons have their examinations between P and U. V has the examination immediately before R, but not on Saturday. T has the examination after P but before Q. How many persons have their examinations between S and Q?
- (A)दोTwo
- (B)तीनThree
- (C)चारFour
- (D)पांचFive
Show answer and explanation
Answer: (D)
पांच
Five
सोम = 1 ... रवि = 7। U = मंगल (2)। P और U के बीच दो, अतः P = शुक्र (5)। T, P के बाद और Q से पहले है: T = शनि, Q = रवि। V, R से ठीक पहले (शनिवार नहीं): V = बुध, R = गुरु, इसलिए S = सोम। S (सोम) और Q (रवि) के बीच मंगल से शनि तक पाँच व्यक्ति।
Mon = 1 ... Sun = 7. U = Tue (2). Two between P and U gives P = Fri (5). T is after P and before Q: T = Sat, Q = Sun. V immediately before R (not Saturday): V = Wed, R = Thu, so S = Mon. Between S (Mon) and Q (Sun): Tue to Sat = Five.
8.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा? 116 ÷ 5 − 423 × 3 + 13 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of the question mark '(?)' in the following equation? 116 ÷ 5 − 423 × 3 + 13 = ?
- (A)508
- (B)708
- (C)808
- (D)608
Show answer and explanation
Answer: (B)
708
चिह्न बदलने पर: 116 × 5 + 423 ÷ 3 − 13 = 580 + 141 − 13 = 708। अतः उत्तर 708 है।
After interchanging: 116 × 5 + 423 ÷ 3 − 13 = 580 + 141 − 13 = 708. So the answer is 708.
9.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। V की परीक्षा गुरुवार को है। S और U के बीच केवल 4 व्यक्ति यों की परीक्षा है, जिनमें से किसी की भी परीक्षा रविवार को नहीं है। R की परीक्षा P से ठीक पहले है। T की परीक्षा शुक्रवार को नहीं है। S की परीक्षा P के बाद नहीं है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा मंगलवार को है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. V has the examination on Thursday. Only 4 persons have their examinations between S and U, none of whom has the examination on Sunday. R has the examination immediately before P. T does not have the examination on Friday. S does not have the examination after P. Who among the following has the examination on Tuesday?
- (A)U
- (B)T
- (C)R
- (D)S
Show answer and explanation
Answer: (C)
R
सही उत्तर: R (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: R (official answer key).
10.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ घर, छोटे हैं। कुछ छोटे, कांटे हैं। सभी कांटे, चाकू हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ छोटे, घर हैं। (II) कुछ कांटे, छोटे हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some houses are small. Some smalls are forks. All forks are knives.
Conclusions: (I) Some smalls are houses. (II) Some forks are smalls.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (B)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (D)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
Show answer and explanation
Answer: (A)
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
Both conclusions (I) and (II) follow
कुछ घर छोटे हैं, इसलिए व्युत्क्रम से कुछ छोटे घर हैं (I) अनुसरण करता है। कुछ छोटे फ़ोर्क हैं, इसलिए कुछ फ़ोर्क छोटे हैं (II) अनुसरण करता है। अतः दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Some houses are small, so some smalls are houses (I) follows by conversion. Some smalls are forks, so some forks are smalls (II) follows by conversion. Both follow.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FKP DIN BGL ZEJ ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? FKP DIN BGL ZEJ ?
- (A)CHX
- (B)XCH
- (C)XHC
- (D)CXH
Show answer and explanation
Answer: (B)
XCH
प्रत्येक अक्षर पिछले समूह से 2 घटता है: F, D, B, Z, X; K, I, G, E, C; P, N, L, J, H। अतः अगला समूह XCH है।
Each letter falls by 2 from the previous cluster: F, D, B, Z, X; K, I, G, E, C; P, N, L, J, H. So the next cluster is XCH.
12.
अर्पण बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 2 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
Arpan starts driving from point A and drives 12 km towards the east. Then he turns right and drives 8 km, then turns right and drives 14 km. He again turns right and drives 12 km. He turns right for the last time and drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (A)2 km, दक्षिण की ओर2 km, towards the south
- (B)4 km, दक्षिण की ओर4 km, towards the south
- (C)3 km, दक्षिण की ओर3 km, towards the south
- (D)1 km, दक्षिण की ओर1 km, towards the south
Show answer and explanation
Answer: (B)
4 km, दक्षिण की ओर
4 km, towards the south
A को मूल बिंदु लें। पूर्व 12: (12, 0)। दाएँ (दक्षिण) 8: (12, −8)। दाएँ (पश्चिम) 14: (−2, −8)। दाएँ (उत्तर) 12: (−2, 4)। दाएँ (पूर्व) 2: (0, 4)। P, A से 4 किमी उत्तर में है, इसलिए उसे दक्षिण की ओर 4 किमी चलना होगा।
Take A as origin. East 12: (12, 0). Right (south) 8: (12, −8). Right (west) 14: (−2, −8). Right (north) 12: (−2, 4). Right (east) 2: (0, 4). P is 4 km north of A, so he must drive 4 km towards the south.
13.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘sit back relax’ को ‘ha mi pu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘relax and enjoy’ को ‘pu co lz’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘relax’ को किस रूप में कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, 'sit back relax' is coded as 'ha mi pu' and 'relax and enjoy' is coded as 'pu co lz'. How is 'relax' coded in the given language?
- (A)co
- (B)ha
- (C)mi
- (D)pu
Show answer and explanation
Answer: (D)
pu
'relax' दोनों वाक्यों में एकमात्र उभयनिष्ठ शब्द है और उभयनिष्ठ कोड pu है। अतः relax = pu।
'relax' is the only word common to both sentences, and the common code is pu. So relax = pu.
14.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज़ के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, C के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। F, E के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। B, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D, A के दाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। G के संबंध में B का स्थान क्या है?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing its centre. B sits third to the left of C. F sits second to the left of E. B is not an immediate neighbour of E. D sits immediately to the right of A. What is the position of B with respect to G?
- (A)बाएं तीसराThird to the left
- (B)बाएं दूसराSecond to the left
- (C)बाएं ठीक पड़ोस मेंImmediate left
- (D)दाएं ठीक पड़ोस मेंImmediate right
Show answer and explanation
Answer: (C)
बाएं ठीक पड़ोस में
Immediate left
सीटों को दाईं ओर 0-6 क्रमांक दें। C = 0, B = 4 (C के बाएँ तीसरा)। F, E के बाएँ दूसरा है और B, E का पड़ोसी नहीं है, इसलिए E = 1, F = 6। D, A के ठीक दाएँ है: A = 2, D = 3, अतः G = 5। B (4), G (5) के ठीक बाएँ है।
Number seats 0-6 going to the right. C = 0, B = 4 (third to C's left). F is second to E's left, B is not next to E, so E = 1, F = 6. D is immediately right of A: A = 2, D = 3, so G = 5. B (4) is immediately to the left of G (5).
15.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WILD’ को ‘5391’ के रूप में और ‘DOGS’ को ‘2458’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'WILD' is coded as '5391' and 'DOGS' is coded as '2458'. What is the code for 'D' in the given code language?
- (A)1
- (B)5
- (C)2
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (B)
5
WILD (5391) और DOGS (2458) में केवल अक्षर D और केवल अंक 5 उभयनिष्ठ हैं। अतः D = 5।
WILD (5391) and DOGS (2458) share only the letter D and only the digit 5. So D = 5.
16.
भारत के उत्तरी मैदान की पश्चिम से पूर्व तक कुल लंबाई लगभग ______ है।
The total length of the Northern Plain of India from west to east is about ______.
- (A)1600 km
- (B)3200 km
- (C)3500 km
- (D)2400 km
Show answer and explanation
Answer: (D)
2400 km
सही उत्तर: 2400 km (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: 2400 km (official answer key).
17.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘FIRE’ को ‘5371’ के रूप में और ‘ACID’ को ‘8247’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘I’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'FIRE' is coded as '5371' and 'ACID' is coded as '8247'. What is the code for 'I' in the given code language?
- (A)3
- (B)2
- (C)4
- (D)7
Show answer and explanation
Answer: (D)
7
FIRE और ACID में उभयनिष्ठ अक्षर केवल I है। उनके कोड 5371 और 8247 में उभयनिष्ठ अंक केवल 7 है। अतः I का कोड 7 है।
The only letter common to FIRE and ACID is I. The only digit common to their codes 5371 and 8247 is 7. So the code for I is 7.
18.
JR 11 एक निश्चित तरीके से MV 2 से संबंधित है। KL 7, उसी तरीके से NP -2 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, WO 2 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
JR 11 is related to MV 2 in a certain way. KL 7 is related to NP -2 in the same way. Following the same logic, WO 2 is related to which of the given options?
- (A)AS -5
- (B)AT -7
- (C)ZS -7
- (D)ZT -7
Show answer and explanation
Answer: (C)
ZS -7
JR → MV: अक्षर क्रमशः +3 और +4 बढ़ते हैं। संख्या में 9 की कमी होती है (11 → 2); जाँच: KL 7 → NP −2 में भी −9। WO 2 के लिए: W+3 = Z, O+4 = S, 2 − 9 = −7। अतः उत्तर ZS −7 है।
JR → MV: the letters move +3 and +4. The number falls by 9 (11 → 2); check: KL 7 → NP −2, also −9. For WO 2: W+3 = Z, O+4 = S, 2 − 9 = −7. So the answer is ZS −7.
19.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which of the following letter-cluster pairs does not belong to that group? (Note: The odd pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)TC – AY
- (B)BK – IF
- (C)PY – WT
- (D)HQ – OL
Show answer and explanation
Answer: (A)
TC – AY
BK–IF, PY–WT और HQ–OL में पहला अक्षर +7 तथा दूसरा अक्षर −5 चलता है। TC–AY में T से A तक +7 है, परंतु C से Y तक −4 है। अतः TC – AY समूह से अलग है।
In BK–IF, PY–WT and HQ–OL the first letter moves +7 and the second moves −5. In TC–AY, T to A is +7 but C to Y is −4. So TC – AY does not belong to the group.
20.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के समान हो? # : USO :: LJF : %
By which of the following letter-clusters should # and % be replaced so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that on the right of ::? # : USO :: LJF : %
- (A)# = XVR, % = IGC
- (B)# = IOR, % = IZC
- (C)# = ZOR, % = IQV
- (D)# = XVI, % = IZC
Show answer and explanation
Answer: (A)
# = XVR, % = IGC
XVR के प्रत्येक अक्षर को −3 खिसकाने पर USO मिलता है (X→U, V→S, R→O)। यही नियम LJF पर: L→I, J→G, F→C, अर्थात् IGC। अतः # = XVR और % = IGC।
Each letter of XVR is shifted −3 to give USO (X→U, V→S, R→O). Applying the same to LJF: L→I, J→G, F→C, giving IGC. So # = XVR and % = IGC.
21.
A, B, C, D, G, H और I एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। H और A के बीच केवल B बैठा है। A, D के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। G, D के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। C, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। I के बाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, D, G, H and I are sitting around a circular table facing its centre. Only B sits between H and A. A sits third to the left of D. G sits immediately to the left of D. C is not an immediate neighbour of A. Who sits third to the left of I?
- (A)C
- (B)H
- (C)G
- (D)A
Show answer and explanation
Answer: (B)
H
D को स्थिति 0 पर रखें और बाईं ओर (दक्षिणावर्त) गिनें: G स्थिति 1 पर, A (D के बाएँ तीसरा) स्थिति 3 पर। B, H और A के बीच है, अतः B = 4 और H = 5। C, A के पास नहीं है, अतः C = 6 और I = 2। I (स्थिति 2) के बाएँ तीसरे स्थान (स्थिति 5) पर H बैठा है।
Place D at position 0 and count to the left (clockwise): G is at 1, A (third left of D) is at 3. B must be between H and A, so B = 4 and H = 5. C cannot be next to A, so C = 6 and I = 2. Third to the left of I (position 2) is position 5 = H.
22.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) £ * 6 @ 1 £ 8 6 @ % $ 7 # 1 9 # 6 % * 5 € & (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question given below it. Counting is to be done from left to right only. (Left) £ * 6 @ 1 £ 8 6 @ % $ 7 # 1 9 # 6 % * 5 € & (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a symbol?
- (A)6
- (B)5
- (C)4
- (D)7
Show answer and explanation
Answer: (B)
5
श्रृंखला: £ * 6 @ 1 £ 8 6 @ % $ 7 # 1 9 # 6 % * 5 € &। जिन संख्याओं के दोनों ओर चिह्न हैं: 6 (* और @ के बीच), 1 (@ और £), 7 ($ और #), 6 (# और %), 5 (* और €)। कुल = 5।
Series: £ * 6 @ 1 £ 8 6 @ % $ 7 # 1 9 # 6 % * 5 € &. Numbers with a symbol on both sides: 6 (between * and @), 1 (@ and £), 7 ($ and #), 6 (# and %), 5 (* and €). Count = 5.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram