RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Jun 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
21 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Jun 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
A, B, C, D, R, S और T एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के बाएं से गिनने पर T और R के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। S के दाएं से गिनने पर A और S के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, A के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। S और R का निकटतम पड़ोसी B है। D के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, D, R, S and T are sitting around a circular table facing the centre. Counting from the left of T, only three persons sit between T and R. Counting from the right of S, only three persons sit between A and S. C sits immediate right of A. B is an immediate neighbour of S and R. Who sits third to the right of D?
- (A)C
- (B)S
- (C)A
- (D)T
Show answer and explanation
Answer: (D)
T
T को 0 पर रखें, बायां +: R = 4। A = S − 4, C, A के ठीक दायें है और B, S व R के बीच है। इससे B = 5, S = 6, A = 2, C = 1, D = 3। क्रम: T, C, A, D, R, B, S। D से तीसरा दायां T है।
With T at 0 and left as +: R = 4. S is 4th to the right of A's position (A = S − 4), C is immediately right of A, and B sits between S and R. This gives B = 5, S = 6, A = 2, C = 1, D = 3. Order: T, C, A, D, R, B, S. Third to the right of D is T.
2.
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है। TPY URS VTM WVG ?
From the given options, select the letter-cluster that can replace the question mark (?) in the following series. TPY URS VTM WVG ?
- (A)XWA
- (B)XWZ
- (C)XXB
- (D)XXA
Show answer and explanation
Answer: (D)
XXA
पहले अक्षर 1 बढ़ते हैं (T, U, V, W, X), दूसरे अक्षर 2 बढ़ते हैं (P, R, T, V, X), तीसरे अक्षर 6 घटते हैं (Y, S, M, G, A)। अतः अगला पद XXA है।
First letters go up by 1 (T, U, V, W, X), second letters by 2 (P, R, T, V, X), third letters go down by 6 (Y, S, M, G, A). So the next term is XXA.
3.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? PIL NGJ LEH JCF ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? PIL NGJ LEH JCF ?
- (A)HBE
- (B)HAD
- (C)HAE
- (D)HBD
Show answer and explanation
Answer: (B)
HAD
प्रत्येक पद में हर अक्षर −2 होता है (P→N→L→J→H, I→G→E→C→A, L→J→H→F→D)। अतः अगला पद HAD है।
Each letter moves −2 in every term (P→N→L→J→H, I→G→E→C→A, L→J→H→F→D). So the next term is HAD.
4.
उस युग्म का चयन करें जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KNR : HKS TGK : QDL
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both the given pairs follow the same pattern. KNR : HKS TGK : QDL
- (A)FXL : CUM
- (B)HMI : DKL
- (C)GCP : EHR
- (D)LOQ : FJU
Show answer and explanation
Answer: (A)
FXL : CUM
KNR → HKS: −3, −3, +1। TGK → QDL: −3, −3, +1। FXL: F−3 = C, X−3 = U, L+1 = M। अतः FXL : CUM।
KNR → HKS: −3, −3, +1. TGK → QDL: −3, −3, +1. FXL: F−3 = C, X−3 = U, L+1 = M. So FXL : CUM.
5.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘OILY’ को ‘1357’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LACE’ को ‘8643’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में, ‘L’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'OILY' is coded as '1357' and 'LACE' is coded as '8643'. What is the code for 'L' in the given code language?
- (A)5
- (B)3
- (C)7
- (D)8
Show answer and explanation
Answer: (B)
3
OILY = 1357 और LACE = 8643। उभयनिष्ठ अक्षर L है और उभयनिष्ठ अंक 3 है। अतः L = 3।
OILY = 1357 and LACE = 8643. The common letter is L and the common digit is 3. So L = 3.
6.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से GCKH का संबंध EAIF से है। उसी प्रकार, JFNK का संबंध HDLI से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MIQN का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, GCKH is related to EAIF in a certain way. In the same way, JFNK is related to HDLI. Following the same logic, MIQN is related to which of the given options?
- (A)KGLO
- (B)GKLO
- (C)GKOL
- (D)KGOL
Show answer and explanation
Answer: (D)
KGOL
GCKH → EAIF: प्रत्येक अक्षर −2 (JFNK → HDLI में भी)। MIQN में −2: M→K, I→G, Q→O, N→L। अतः उत्तर KGOL है।
GCKH → EAIF: every letter −2 (JFNK → HDLI too). MIQN −2: M→K, I→G, Q→O, N→L. So the answer is KGOL.
7.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘RACE’ को ‘6259’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ANTS’ को ‘7941’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में, ‘A’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'RACE' is coded as '6259' and 'ANTS' is coded as '7941'. What is the code for 'A' in the given code language?
- (A)9
- (B)7
- (C)2
- (D)1
Show answer and explanation
Answer: (A)
9
RACE = 6259 और ANTS = 7941। उभयनिष्ठ अक्षर A है और उभयनिष्ठ अंक 9 है। अतः A = 9।
RACE = 6259 and ANTS = 7941. The common letter is A and the common digit is 9. So A = 9.
8.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BOLT’ को ‘4195’ और ‘TOLD’ को ‘4529’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'BOLT' is coded as '4195' and 'TOLD' is coded as '4529'. What is the code for 'D' in the given code language?
- (A)5
- (B)4
- (C)2
- (D)9
Show answer and explanation
Answer: (C)
2
BOLT = 4195 और TOLD = 4529। उभयनिष्ठ अक्षर T, O, L के कोड उभयनिष्ठ अंक 4, 5, 9 हैं, अतः B = 1। TOLD में बचा अंक 2 है, अतः D = 2।
BOLT = 4195 and TOLD = 4529. Common letters T, O, L take the common digits 4, 5, 9, so B = 1. The remaining digit in TOLD is 2, so D = 2.
9.
यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 96 × 6 − 8 ÷ 71 + 26 = ?
If + means −, − means ×, × means ÷, ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 96 × 6 − 8 ÷ 71 + 26 = ?
- (A)186
- (B)194
- (C)181
- (D)173
Show answer and explanation
Answer: (D)
173
चिह्न बदलने पर: 96 ÷ 6 × 8 + 71 − 26। BODMAS से: 16 × 8 = 128, 128 + 71 − 26 = 173। अतः उत्तर 173 है।
Replace the signs: 96 ÷ 6 × 8 + 71 − 26. By BODMAS: 16 × 8 = 128, 128 + 71 − 26 = 173. So the answer is 173.
10.
ज्ञानेश बिंदु Y से शुरू करता है और दक्षिण की ओर 11 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 45 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 29 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 18 km ड्राइव करता है। वह दाएं मुड़ता है, 13 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 29 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और बिंदु Z पर रुकने के लिए 27 km ड्राइव करता है। बिंदु Y पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री मोड़ हैं।)
Gyanesh starts from point Y and drives 11 km towards the south. He then turns left, drives 45 km, turns right and drives 29 km. Then he turns right and drives 18 km. He turns right and drives 13 km. Then he turns right, drives 29 km, turns left and drives 27 km to stop at point Z. What distance (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point Y again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (A)53 km उत्तर की ओर53 km towards the north
- (B)61 km पश्चिम की ओर61 km towards the west
- (C)56 km पश्चिम की ओर56 km towards the west
- (D)51 km पूर्व की ओर51 km towards the east
Show answer and explanation
Answer: (C)
56 km पश्चिम की ओर
56 km towards the west
Y (0,0) से शुरू। दक्षिण 11: (0,−11)। बाएं (पूर्व) 45: (45,−11)। दाएं (दक्षिण) 29: (45,−40)। दाएं (पश्चिम) 18: (27,−40)। दाएं (उत्तर) 13: (27,−27)। दाएं (पूर्व) 29: (56,−27)। बाएं (उत्तर) 27: (56,0)। Z, Y से 56 km पूर्व में है, अतः उसे 56 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Start Y (0,0). South 11: (0,−11). Left (east) 45: (45,−11). Right (south) 29: (45,−40). Right (west) 18: (27,−40). Right (north) 13: (27,−27). Right (east) 29: (56,−27). Left (north) 27: (56,0). Z is 56 km east of Y, so he must drive 56 km towards the west.
11.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A और E के बीच केवल C बैठा है। E, D के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। B, D के बाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। G, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C के दाएं गिनने पर C और G के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. Only C sits between A and E. E sits third to the left of D. B sits immediate left of D. G is not an immediate neighbour of E. Counting from the right of C, how many persons sit between C and G?
- (A)चारFour
- (B)दोTwo
- (C)एकOne
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (A)
चार
Four
D को 0 पर रखें, बायां +: E = 3, B = 1। C, A और E के बीच है, अतः A = 5, C = 4। G, E के बगल में नहीं, अतः G = 6, F = 2। क्रम: D, B, F, E, C, A, G। C के दायें से: E, F, B, D, फिर G, अतः C और G के बीच चार व्यक्ति हैं।
Take D at 0, left as +: E = 3, B = 1. C is between A and E, so A = 5, C = 4. G is not next to E, so G = 6, F = 2. Order: D, B, F, E, C, A, G. Counting from the right of C: E, F, B, D, then G, so four persons sit between C and G.
12.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does NOT belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)IK - PR
- (B)OJ - NL
- (C)GI - NP
- (D)HJ - OQ
Show answer and explanation
Answer: (B)
OJ - NL
IK-PR, GI-NP और HJ-OQ में दोनों अक्षर +7 होते हैं। OJ-NL में O→N −1 और J→L +2 है। अतः OJ-NL अलग है।
In IK-PR, GI-NP and HJ-OQ both letters move +7. In OJ-NL, O→N is −1 and J→L is +2. So OJ-NL is the odd one.
13.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं।) (बाएं) # 1 9 7 $ 9 1 5 2 @ 6 8 # € £ & 8 $ 4 5 9 5 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below it. Counting is to be done from left to right only. (Note: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) # 1 9 7 $ 9 1 5 2 @ 6 8 # € £ & 8 $ 4 5 9 5 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a symbol?
- (A)2
- (B)3
- (C)5
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (B)
3
ऐसी संख्याएँ जिनके पहले संख्या और बाद में प्रतीक हो: '9 7 $' में 7, '5 2 @' में 2, '6 8 #' में 8। अन्य नहीं। गिनती = 3।
Numbers with a number before and a symbol after: 7 in '9 7 $', 2 in '5 2 @', 8 in '6 8 #'. Others fail. Count = 3.
14.
TX 12 एक निश्चित तरीके से RS 23 से संबंधित है। GW 2 उसी तरीके से ER 13 से संबंधित है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, NR -5 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
TX 12 is related to RS 23 in a certain way. GW 2 is related to ER 13 in the same way. Following the same logic, NR -5 is related to which of the given options?
- (A)KL 6
- (B)LL 4
- (C)LM 6
- (D)KM 4
Show answer and explanation
Answer: (C)
LM 6
TX 12 → RS 23: पहला अक्षर −2, दूसरा अक्षर −5, संख्या +11। GW 2 → ER 13 में भी यही है। NR −5: N−2 = L, R−5 = M, −5 + 11 = 6। अतः उत्तर LM 6 है।
TX 12 → RS 23: first letter −2, second letter −5, number +11. GW 2 → ER 13 follows the same. NR −5: N−2 = L, R−5 = M, −5 + 11 = 6. So the answer is LM 6.
15.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से
निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी चिम्पांजी, गोरिल्ला हैं। सभी गोरिल्ला, बंदर हैं। कोई भी बंदर, लंगूर नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कुछ लंगूर, गोरिल्ला हैं। (II) कुछ बंदर, चिम्पांजी हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All chimpanzees are gorillas. All gorillas are monkeys. No monkey is a langur.
Conclusions: (I) Some langurs are gorillas. (II) Some monkeys are chimpanzees.
- (A)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
Only conclusion (II) follows
सभी चिम्पैंजी गोरिल्ला हैं और सभी गोरिल्ला बंदर हैं, अतः कुछ बंदर चिम्पैंजी हैं: II सही। कोई बंदर लंगूर नहीं है, अतः कोई गोरिल्ला लंगूर नहीं: I गलत। अतः केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
All chimpanzees are gorillas and all gorillas are monkeys, so some monkeys are chimpanzees: II follows. No monkey is a langur, so no gorilla is a langur: I is false. Only conclusion (II) follows.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does NOT belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (A)GID
- (B)MOJ
- (C)KMG
- (D)IKF
Show answer and explanation
Answer: (C)
KMG
GID, MOJ और IKF में दूसरा अक्षर पहले से +2 और तीसरा दूसरे से −5 है। KMG में K→M +2 है पर M→G −6 है। अतः KMG अलग है।
In GID, MOJ and IKF the second letter is +2 from the first and the third is −5 from the second. In KMG, K→M is +2 but M→G is −6. So KMG is the odd one.
17.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ 'A – B' का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ 'A x B' का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ 'A ÷ B' का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपर्युक्त के आधार पर, यदि ‘P ÷ Q + R – S x T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A + B' means 'A is the mother of B', 'A – B' means 'A is the brother of B', 'A x B' means 'A is the wife of B', 'A ÷ B' means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'P ÷ Q + R – S x T', then how is P related to T?
- (A)पत्नी की माता का पिताWife's mother's father
- (B)पत्नी की बहन का पतिWife's sister's husband
- (C)पत्नी के पिता की माताWife's father's mother
- (D)पुत्र की पुत्री का पतिSon's daughter's husband
Show answer and explanation
Answer: (A)
पत्नी की माता का पिता
Wife's mother's father
P ÷ Q: P, Q का पिता है। Q + R: Q, R की माता है। R – S: R, S का भाई है। S x T: S, T की पत्नी है। अतः P, S की माता का पिता है, यानी T की पत्नी की माता का पिता।
P ÷ Q: P is the father of Q. Q + R: Q is the mother of R. R – S: R is the brother of S. S x T: S is the wife of T. So P is the father of S's mother, i.e. T's wife's mother's father.
18.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : VXB :: GIM : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left side of :: is the same as the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the right side of ::? # : VXB :: GIM : %
- (A)# = SEY , % = JLP
- (B)# = SUY , % = JLP
- (C)# = SUY , % = LLP
- (D)# = SUY , % = JLL
Show answer and explanation
Answer: (B)
# = SUY , % = JLP
# → VXB में प्रत्येक अक्षर +3 है, अतः # = SUY (S+3 = V, U+3 = X, Y+3 = B)। GIM पर +3 लगाने से J, L, P मिलता है। अतः # = SUY और % = JLP।
In # → VXB each letter is +3, so # = SUY (S+3 = V, U+3 = X, Y+3 = B). Applying +3 to GIM gives J, L, P. So # = SUY and % = JLP.
19.
श्री इवान बिंदु A से शुरू करते हैं और पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, 19 km ड्राइव करते हैं, दाएं मुड़ते हैं और 19 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 9 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, 3 km ड्राइव करते हैं, बाएं मुड़ते हैं और 6 km ड्राइव करते हैं। वह अंत में दाएं मुड़ते हैं, 8 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Mr. Ivan starts from point A and drives 8 km towards the east. He then turns right, drives 19 km, turns right and drives 19 km. Then he turns right and drives 9 km. Then he turns right, drives 3 km, turns left and drives 6 km. Finally, he turns right, drives 8 km and stops at point P. What distance (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (A)उत्तर की ओर 4 km4 km towards the north
- (B)पश्चिम की ओर 3 km3 km towards the west
- (C)उत्तर की ओर 7 km7 km towards the north
- (D)पश्चिम की ओर 9 km9 km towards the west
Show answer and explanation
Answer: (A)
उत्तर की ओर 4 km
4 km towards the north
A (0,0) से शुरू। पूर्व 8: (8,0)। दाएं (दक्षिण) 19: (8,−19)। दाएं (पश्चिम) 19: (−11,−19)। दाएं (उत्तर) 9: (−11,−10)। दाएं (पूर्व) 3: (−8,−10)। बाएं (उत्तर) 6: (−8,−4)। दाएं (पूर्व) 8: (0,−4)। P, A से 4 km दक्षिण में है, अतः उसे 4 km उत्तर की ओर जाना होगा।
Start A (0,0). East 8: (8,0). Right (south) 19: (8,−19). Right (west) 19: (−11,−19). Right (north) 9: (−11,−10). Right (east) 3: (−8,−10). Left (north) 6: (−8,−4). Right (east) 8: (0,−4). P is 4 km south of A, so he must drive 4 km towards the north.
20.
पीयूष अपनी कक्षा में शीर्ष से 34वें स्थान पर तथा नीचे से 57वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Piyush ranks 34th from the top and 57th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
- (A)89
- (B)91
- (C)90
- (D)92
Show answer and explanation
Answer: (C)
90
कुल विद्यार्थी = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 34 + 57 − 1 = 90। अतः उत्तर 90 है।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 34 + 57 − 1 = 90. So the answer is 90.
21.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। R की परीक्षा के बाद केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा है। P की परीक्षा R के ठीक बाद, लेकिन Q से पहले है। S की परीक्षा U से पहले, लेकिन V के बाद है। T की परीक्षा रविवार को है। P और S के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. Only three persons have examinations after R. P has the examination immediately after R, but before Q. S has the examination before U, but after V. T has the examination on Sunday. How many persons have examinations between P and S?
- (A)चारFour
- (B)तीनThree
- (C)एकOne
- (D)दोTwo
Show answer and explanation
Answer: (D)
दो
Two
R के बाद केवल तीन व्यक्ति, अतः R = गुरुवार। P ठीक बाद: शुक्रवार। T = रविवार, अतः Q (P के बाद) = शनिवार। V, S, U क्रम से सोम, मंगल, बुध में हैं। P (शुक्र) और S (मंगल) के बीच बुध और गुरु अर्थात दो व्यक्ति हैं।
Only three persons after R means R = Thursday. P is immediately after R: Friday. T = Sunday, so Q (after P) = Saturday. V, S, U fill Mon, Tue, Wed in the order V, S, U. Between P (Fri) and S (Tue) are Wed and Thu = two persons.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram