RRB NTPC Graduate CBT-1 · 5 Jun 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
22 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-1 · 5 Jun 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : LHM :: OKP : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that between the letter-cluster pair on the right of ::? # : LHM :: OKP : %
- (A)# = FDH, % = NHU
- (B)# = GCH, % = TPU
- (C)# = DCV, % = NHY
- (D)# = UPS, % = RPV
Show answer and explanation
Answer: (B)
# = GCH, % = TPU
# के प्रत्येक अक्षर को 5 स्थान आगे बढ़ाने पर LHM मिलता है: G+5 = L, C+5 = H, H+5 = M, अतः # = GCH। OKP पर +5 लगाने पर T, P, U मिलता है, अतः % = TPU।
Each letter of # moves 5 forward to give LHM: G+5 = L, C+5 = H, H+5 = M, so # = GCH. Applying +5 to OKP gives T, P, U, so % = TPU.
2.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 67, 74 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 13, 20 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 52, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए -13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है।)
According to a certain logic, 67 is related to 74. According to the same logic, 13 is related to 20. According to the same logic, 52 is related to which of the following? (Note: The operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding/subtracting/multiplying, etc. to 13, can be performed. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (A)61
- (B)63
- (C)57
- (D)59
Show answer and explanation
Answer: (D)
59
नियम: 7 जोड़ना (67 + 7 = 74, 13 + 7 = 20)। अतः 52 + 7 = 59।
Rule: add 7 (67 + 7 = 74, 13 + 7 = 20). So 52 + 7 = 59.
3.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)LJN
- (B)SQU
- (C)POR
- (D)ECG
Show answer and explanation
Answer: (C)
POR
LJN, SQU और ECG में अंतर −2 फिर +4 है। POR में −1 फिर +3 है। अतः POR अलग है।
In LJN, SQU and ECG the steps are −2 then +4. In POR they are −1 then +3. So POR is the odd one.
4.
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। A ऐसे तल पर रहता है जो एक अभाज्य संख्या है। A और E जिन तलों पर रहते हैं उनका गुणनफल 3 है। B के ऊपर केवल 2 व्यक्ति रहते हैं। F, C के ठीक नीचे वाले तल पर रहता है। D और F के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A, B, C, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor immediately above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. A lives on a floor whose number is a prime number. The product of the floor numbers on which A and E live is 3. Only 2 persons live above B. F lives on the floor immediately below C. How many persons live between D and F?
- (A)एकOne
- (B)दोTwo
- (C)चारFour
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
A × E = 3 और A अभाज्य है, अतः A = 3, E = 1। B के ऊपर दो व्यक्ति, अतः B = 4। F, C के ठीक नीचे है, अतः F = 5, C = 6 और D = 2। D (2) और F (5) के बीच मंज़िल 3 और 4 हैं: दो व्यक्ति।
A × E = 3 and A is prime, so A = 3, E = 1. Two persons above B gives B = 4. F is immediately below C, so F = 5, C = 6, and D = 2. Between D (2) and F (5) live floors 3 and 4: Two persons.
5.
संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दिए गए कूट और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/ प्रतीक के लिए कूट सीधे तालिका में दिए गए अनुसार दिए जाने चाहिए। संख्या/प्रतीक 8 9 @ & 5 7 2 % 1 3 ∆ 4 6 कूट L C Z M D W A P R T F B K शर्तें
(i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूट को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए।
(ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए।
(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। निम्नलिखित समूह के लिए कूट क्या होगा? 7 2 @ 1 3 &
A group of numbers/symbols is coded using letter codes as per the code given below and the conditions that follow. If none of the conditions applies, the codes should be given directly for the respective number/symbol as given in the table.
Number/Symbol: 8 9 @ & 5 7 2 % 1 3 ∆ 4 6
Code: L C Z M D W A P R T F B K
Conditions:
(i) If the first element is a symbol and the last element is a number, the codes of these two (the first and last elements) are to be interchanged.
(ii) If the first element is an odd number and the last element is an even number, the first and last elements are to be coded as ©.
(iii) If both the second and third elements are perfect squares, the third element is to be coded as the code of the second element.
What will be the code for the following group? 7 2 @ 1 3 &
- (A)M A Z R T W
- (B)M A Z T R W
- (C)W A Z R T M
- (D)W A R Z T M
Show answer and explanation
Answer: (C)
W A Z R T M
पहला अवयव 7 संख्या है और अंतिम चिह्न है, अंतिम सम संख्या नहीं है, और 2 तथा @ दोनों पूर्ण वर्ग नहीं हैं, अतः कोई शर्त लागू नहीं होती। सीधे कोड: 7 = W, 2 = A, @ = Z, 1 = R, 3 = T, & = M, अतः W A Z R T M।
First element 7 is a number and the last is a symbol, last is not a number or even number, and 2 and @ are not both squares, so no condition applies. Direct codes: 7 = W, 2 = A, @ = Z, 1 = R, 3 = T, & = M, giving W A Z R T M.
6.
दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 105 97 89 81 73 ?
Select the number from the given options that can come in place of the question mark (?) in the following series. 105 97 89 81 73 ?
- (A)58
- (B)60
- (C)65
- (D)70
Show answer and explanation
Answer: (C)
65
प्रत्येक पद पिछले से 8 कम है: 73 − 8 = 65। उत्तर 65 है।
Each term is 8 less than the previous: 73 − 8 = 65. The answer is 65.
7.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को बदला जाना चाहिए जिससे कि :: के बाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : VEC :: BNW : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that between the letter-cluster pair on the right of ::? # : VEC :: BNW : %
- (A)# = XHA, % = ZKY
- (B)# = ZKY, % = FTS
- (C)# = FTS, % = XHA
- (D)# = DQU, % = XHA
Show answer and explanation
Answer: (A)
# = XHA, % = ZKY
अक्षरों में परिवर्तन −2, −3, +2 है (XHA→VEC)। BNW के लिए: B−2 = Z, N−3 = K, W+2 = Y, अतः % = ZKY और # = XHA।
The shifts are −2, −3, +2 (XHA→VEC). For BNW: B−2 = Z, N−3 = K, W+2 = Y, so % = ZKY, and # = XHA.
8.
संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दिए गए कूट और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/प्रतीक के लिए कूट सीधे तालिका में दिए गए अनुसार दिए जाने चाहिए। संख्या/प्रतीक 9 2 @ & 3 7 5 % 1 8 ∆ 4 6 कूट L C Z M D W A P R T F B K शर्तें:
(i) यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटक) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए।
(ii) यदि पहला घटक एक विषम संख्या है और अंतिम घटक एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए।
(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। निम्नलिखित समूह के लिए कूट क्या होगा? 5 & 3 @ 7 % 2
A group of numbers/symbols is coded using letter codes as per the code given below and the conditions that follow. If none of the conditions applies, the codes should be given directly for the respective number/symbol as given in the table.
Number/Symbol: 9 2 @ & 3 7 5 % 1 8 ∆ 4 6
Code: L C Z M D W A P R T F B K
Conditions:
(i) If the first element is a symbol and the last element is a number, the codes of these two (the first and last elements) are to be interchanged.
(ii) If the first element is an odd number and the last element is an even number, the first and last elements are to be coded as ©.
(iii) If both the second and third elements are perfect squares, the third element is to be coded as the code of the second element.
What will be the code for the following group? 5 & 3 @ 7 % 2
- (A)© D M Z W P ©
- (B)© M D Z W P ©
- (C)© M D Z P W ©
- (D)© M D W Z P ©
Show answer and explanation
Answer: (B)
© M D Z W P ©
पहला अवयव 5 विषम है और अंतिम 2 सम है, अतः शर्त (ii) से दोनों का कोड © होगा। शर्त (iii) लागू नहीं होती क्योंकि & संख्या नहीं है। अन्य कोड: & = M, 3 = D, @ = Z, 7 = W, % = P, अतः © M D Z W P ©।
The first element 5 is odd and the last element 2 is even, so condition (ii) gives both as ©. Condition (iii) does not apply as & is not a number. Other codes: & = M, 3 = D, @ = Z, 7 = W, % = P, giving © M D Z W P ©.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? OKI 4, QLG 8, SME 12, UNC 16, ?
Which of the following letter-number clusters will come in place of the question mark (?) to complete the given series logically? OKI 4, QLG 8, SME 12, UNC 16, ?
- (A)WOV 20
- (B)VOW 16
- (C)WOA 20
- (D)WOA 24
Show answer and explanation
Answer: (C)
WOA 20
पहला अक्षर +2 (O, Q, S, U, W), दूसरा +1 (K, L, M, N, O), तीसरा −2 (I, G, E, C, A), संख्या +4। अतः उत्तर WOA 20 है।
First letter +2 (O, Q, S, U, W), second letter +1 (K, L, M, N, O), third letter −2 (I, G, E, C, A), number +4. So the answer is WOA 20.
10.
यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’, ‘−’ का अर्थ ‘×’, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 32 ÷ 14 + 16 – 8 × 4 = ?
If '+' means '−', '−' means '×', '×' means '÷' and '÷' means '+', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 32 ÷ 14 + 16 – 8 × 4 = ?
- (A)14
- (B)18
- (C)22
- (D)16
Show answer and explanation
Answer: (A)
14
चिह्न बदलने पर: 32 + 14 − 16 × 8 ÷ 4। पहले गुणा और भाग: 16 × 8 ÷ 4 = 32। फिर 32 + 14 − 32 = 14। अतः उत्तर 14 है।
Replace the symbols: 32 + 14 − 16 × 8 ÷ 4. Multiplication and division first: 16 × 8 ÷ 4 = 32. Then 32 + 14 − 32 = 14. So the answer is 14.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)SW - UY
- (B)HL - JN
- (C)NR - PT
- (D)MU - KH
Show answer and explanation
Answer: (D)
MU - KH
SW-UY, HL-JN और NR-PT में प्रत्येक युग्म में +4 का अंतर है और युग्म 2 के अंतर पर हैं। MU-KH में अंतर +8 और −3 है, अतः MU-KH अलग है।
In SW-UY, HL-JN and NR-PT each pair has a +4 gap and the pairs are 2 apart. In MU-KH the gaps are +8 and −3, so MU-KH is the odd one.
12.
संख्याओं और प्रतीकों के एक समूह को नीचे दिए गए कूट और उसके बाद की शर्तों के अनुसार अक्षर कूट का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। दिए गए कूट और शर्तों का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। नोट: यदि कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/प्रतीक के लिए कूट का सीधे अनुसरण किया जाना चाहिए जैसा कि तालिका में दिया गया है। संख्या/ 2 @ 9 5 $ & 3 % # 7 + 4 8 6 प्रतीक कूट T F A J L E W Q D P R B U S शर्तें: यदि पहला घटक एक प्रतीक है और अंतिम घटक एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम घटकों) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए। यदि पहला घटक विषम संख्या है और अंतिम घटक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम घटकों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना है। यदि दूसरा और तीसरा दोनों घटक पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे घटक को दूसरे घटक के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है। निम्नलिखित समूह के लिए कूट क्या होगा? 7 2 4 @ 5
A group of numbers and symbols is coded using letter codes as per the code given below and the conditions that follow. Study the given code and conditions and answer the question that follows. Note: If none of the conditions applies, the code should be followed directly for the respective number/symbol as given in the table.
Number/Symbol: 2 @ 9 5 $ & 3 % # 7 + 4 8 6
Code: T F A J L E W Q D P R B U S
Conditions:
(i) If the first element is a symbol and the last element is a number, the codes of these two (the first and last elements) are to be interchanged.
(ii) If the first element is an odd number and the last element is an even number, the first and last elements are to be coded as ©.
(iii) If both the second and third elements are perfect squares, the third element is to be coded as the code of the second element.
What will be the code for the following group? 7 2 4 @ 5
- (A)JBBFP
- (B)PTBFJ
- (C)PBBFJ
- (D)JTBFP
Show answer and explanation
Answer: (B)
PTBFJ
पहला अवयव 7 विषम संख्या है पर अंतिम 5 सम नहीं है; 2 पूर्ण वर्ग नहीं है; पहला अवयव चिह्न नहीं है। कोई शर्त लागू नहीं होती। सीधे कोड: 7 = P, 2 = T, 4 = B, @ = F, 5 = J, अतः PTBFJ।
First element 7 is an odd number but the last element 5 is not even; 2 is not a perfect square; the first is not a symbol. No condition applies. Direct codes: 7 = P, 2 = T, 4 = B, @ = F, 5 = J, giving PTBFJ.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? XBF UYC RVZ OSW ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? XBF UYC RVZ OSW ?
- (A)LTP
- (B)TLP
- (C)TPL
- (D)LPT
Show answer and explanation
Answer: (D)
LPT
प्रत्येक पद में हर अक्षर 3 स्थान पीछे जाता है (XBF→UYC→RVZ→OSW→LPT)। अतः उत्तर LPT है।
Every letter moves 3 steps back each term (XBF→UYC→RVZ→OSW→LPT). So the answer is LPT.
14.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित प्रकार से FARM का संबंध CXOJ से है। उसी प्रकार, FRESH का संबंध COBPE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RICH का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, FARM is related to CXOJ in a certain way. In the same way, FRESH is related to COBPE. Following the same logic, RICH is related to which of the given options?
- (A)OEZF
- (B)OEZE
- (C)OFZF
- (D)OFZE
Show answer and explanation
Answer: (D)
OFZE
प्रत्येक अक्षर 3 स्थान पीछे जाता है (FARM→CXOJ, FRESH→COBPE)। RICH के लिए: R−3 = O, I−3 = F, C−3 = Z, H−3 = E, अतः OFZE।
Each letter moves 3 steps back (FARM→CXOJ, FRESH→COBPE). For RICH: R−3 = O, I−3 = F, C−3 = Z, H−3 = E, giving OFZE.
15.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : JLH :: IKG : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that between the letter-cluster pair on the right of ::? # : JLH :: IKG : %
- (A)# = DEG, % = NIU
- (B)# = FJH, % = MHU
- (C)# = EGC, % = NPL
- (D)# = FDG, % = MLG
Show answer and explanation
Answer: (C)
# = EGC, % = NPL
# के प्रत्येक अक्षर को 5 स्थान आगे बढ़ाने पर JLH मिलता है: E+5 = J, G+5 = L, C+5 = H, अतः # = EGC। IKG पर +5 लगाने पर N, P, L मिलता है, अतः % = NPL।
Each letter of # moves 5 forward to give JLH: E+5 = J, G+5 = L, C+5 = H, so # = EGC. Applying +5 to IKG gives N, P, L, so % = NPL.
16.
सुंदर बिंदु A से चलना शुरू करता है और 12 km पूर्व की ओर ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार फिर बाएं मुड़ता है, 1 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Sundar starts from point A and drives 12 km towards the east. Then he turns left and drives 9 km, then he turns left and drives 13 km. Then he turns left and drives 11 km. Finally he turns left again, drives 1 km and stops at point P. What distance (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified otherwise, all turns are 90-degree turns only.)
- (A)दक्षिण में 1 km1 km towards the south
- (B)उत्तर में 2 km2 km towards the north
- (C)दक्षिण में 2 km2 km towards the south
- (D)उत्तर में 1 km1 km towards the north
Show answer and explanation
Answer: (B)
उत्तर में 2 km
2 km towards the north
A से: पूर्व 12, बाएँ (उत्तर) 9, बाएँ (पश्चिम) 13, बाएँ (दक्षिण) 11, बाएँ (पूर्व) 1। कुल पूर्व = 12 − 13 + 1 = 0, कुल उत्तर = 9 − 11 = −2। P, A से 2 km दक्षिण में है, अतः उसे 2 km उत्तर की ओर चलना होगा।
From A: east 12, left (north) 9, left (west) 13, left (south) 11, left (east) 1. Net east = 12 − 13 + 1 = 0, net north = 9 − 11 = −2. P is 2 km south of A, so he must drive 2 km towards the north.
17.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘M + N × O ÷ P – Q’ है, तो M का Q से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the mother of B', A – B means 'A is the brother of B', A × B means 'A is the wife of B' and A ÷ B means 'A is the father of B'. If 'M + N × O ÷ P – Q', then how is M related to Q?
- (A)पिता की माताFather's mother
- (B)माता की बहनMother's sister
- (C)माता की माताMother's mother
- (D)पिता की बहनFather's sister
Show answer and explanation
Answer: (C)
माता की माता
Mother's mother
M, N की माँ है; N, O की पत्नी है; O, P का पिता है, अतः N, P की माँ है; P, Q का भाई है, अतः N, Q की भी माँ है। M, Q की माँ की माँ है: नानी (माँ की माँ)।
M is mother of N; N is wife of O; O is father of P, so N is mother of P; P is brother of Q, so N is Q's mother too. M is mother of Q's mother: mother's mother.
18.
फरदीन बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 13 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 6 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है और 19 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)?
Fardeen starts driving from point A and drives 13 km towards the west. Then he turns left and drives 7 km, then turns right and drives 6 km. Then he turns left and drives 8 km. Finally he turns left and drives 19 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again (all turns are 90-degree turns only, unless specified otherwise)?
- (A)15 km, दक्षिण15 km, south
- (B)15 km, उत्तर15 km, north
- (C)12 km, दक्षिण12 km, south
- (D)10 km, उत्तर10 km, north
Show answer and explanation
Answer: (B)
15 km, उत्तर
15 km, north
A से: पश्चिम 13, बाएँ (दक्षिण) 7, दाएँ (पश्चिम) 6, बाएँ (दक्षिण) 8, बाएँ (पूर्व) 19। कुल पश्चिम 13 + 6 − 19 = 0, दक्षिण 7 + 8 = 15। P, A से 15 km दक्षिण में है, अतः उसे 15 km उत्तर चलना होगा।
From A: west 13, left (south) 7, right (west) 6, left (south) 8, left (east) 19. Net: west 13 + 6 − 19 = 0, south 7 + 8 = 15. P is 15 km south of A, so he must drive 15 km north.
19.
यदि '+' और '–' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा ? 1125 × 45 ÷ 39 – 17 + 19 = ?
If '+' and '–' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 1125 × 45 ÷ 39 – 17 + 19 = ?
- (A)973
- (B)992
- (C)975
- (D)379
Show answer and explanation
Answer: (A)
973
चिह्न बदलने पर: 1125 ÷ 45 × 39 + 17 − 19। 1125 ÷ 45 = 25; 25 × 39 = 975; 975 + 17 − 19 = 973। अतः उत्तर 973 है।
After interchanging: 1125 ÷ 45 × 39 + 17 − 19. 1125 ÷ 45 = 25; 25 × 39 = 975; 975 + 17 − 19 = 973. So the answer is 973.
20.
यदि ‘+’ और ‘−‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 38 ÷ 21 + 436 × 4 − 73 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 38 ÷ 21 + 436 × 4 − 73 = ?
- (A)762
- (B)763
- (C)764
- (D)761
Show answer and explanation
Answer: (A)
762
चिह्न बदलने पर: 38 × 21 − 436 ÷ 4 + 73। 38 × 21 = 798; 436 ÷ 4 = 109; 798 − 109 + 73 = 762। अतः उत्तर 762 है।
After interchanging: 38 × 21 − 436 ÷ 4 + 73. 38 × 21 = 798; 436 ÷ 4 = 109; 798 − 109 + 73 = 762. So the answer is 762.
21.
उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे 73 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, गीता बाएं छोर से 16वें स्थान पर है। यदि सुनीता गीता के दाएं से 21वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएं छोर से सुनीता का स्थान क्या है?
In a row of 73 students sitting facing north, Geeta is at the 16th position from the left end. If Sunita is at the 21st position to the right of Geeta, what is Sunita's position from the right end of the row?
- (A)37वां37th
- (B)31वां31st
- (C)28वां28th
- (D)22वां22nd
Show answer and explanation
Answer: (A)
37वां
37th
सुनीता बाएँ से 16 + 21 = 37वें स्थान पर है। दाएँ से: 73 − 37 + 1 = 37। अतः उत्तर 37वाँ है।
Sunita is at 16 + 21 = 37th from the left. From the right: 73 − 37 + 1 = 37. So the answer is 37th.
22.
सात व्यक्ति N, O, P, Q, R, S और T, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। T पंक्ति के एक छोर पर बैठा है। R के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, R के ठीक दाईं ओर पड़ोस में और S के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Q, O के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Q पंक्ति के छोर पर नहीं बैठा है। O और N के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons N, O, P, Q, R, S and T are sitting in a straight row facing north. T sits at one end of the row. Only two persons sit to the left of R. P sits immediately to the right of R and immediately to the left of S. Q sits immediately to the left of O. Q does not sit at an end of the row. How many persons sit between O and N?
- (A)एकOne
- (B)एक भी नहींNone
- (C)दोTwo
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (D)
चार
Four
R के बाएँ दो व्यक्ति, अतः R तीसरे स्थान पर, फिर P चौथे और S पाँचवें पर। Q, O के ठीक बाएँ है और सिरे पर नहीं, अतः Q छठे, O सातवें, T पहले और N दूसरे स्थान पर। O (7) और N (2) के बीच स्थान 3 से 6 हैं: चार व्यक्ति।
Two persons left of R gives R = 3rd, then P = 4th, S = 5th. Q is immediately left of O and not at an end, so Q = 6th, O = 7th, T = 1st, N = 2nd. Between O (7) and N (2) sit positions 3 to 6: Four persons.
Other subjects in this paper
MathematicsGeneral KnowledgeRailway General KnowledgeComputer & Financial AwarenessCurrent AffairsGeneral Science
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram