RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB NTPC Graduate CBT-2 · 10 Jul 2026 — General Intelligence & Reasoning

RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper

33 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-2 · 10 Jul 2026, with answers and Hindi and English explanations.
1.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which one does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

LMK

ORM, RUP और GJE में अक्षर +3, −5 के क्रम में बदलते हैं। LMK में ये +1, −2 हैं। अतः LMK विषम है।
ORM, RUP and GJE: the letters go +3, −5. In LMK they go +1, −2. So LMK is the odd one out.
2.
यह प्रश्न दिए गए शब्दों पर आधारित है। (बाएं) TON TAR DEV TAB (दाएं) अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार, दाएं से दूसरे शब्द के दूसरे अक्षर और बाएं से पहले शब्द के दूसरे अक्षर के बीच कितने अक्षर हैं?
This question is based on the words given below. (Left) TON TAR DEV TAB (Right) As per the English alphabetical order, how many letters are there between the second letter of the second word from the right and the second letter of the first word from the left?
Show answer and explanation

Answer: (D)

9

दाएँ से दूसरा शब्द DEV है, उसका दूसरा अक्षर E है। बाएँ से पहला शब्द TON है, उसका दूसरा अक्षर O है। E और O के बीच के अक्षर F, G, H, I, J, K, L, M, N = 9 हैं। उत्तर 9 है।
Second word from the right is DEV; its second letter is E. First word from the left is TON; its second letter is O. Letters between E and O are F, G, H, I, J, K, L, M, N = 9. So the answer is 9.
3.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) Y 7 H # 4 B Q $ 3 L 9 @ N 8 X Z * & T 2 R (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक अक्षर भी है?
Refer to the following series of letters, numbers and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) Y 7 H # 4 B Q $ 3 L 9 @ N 8 X Z * & T 2 R (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a letter?
Show answer and explanation

Answer: (C)

एक
One

हमें ऐसा प्रतीक चाहिए जिसके ठीक पहले संख्या और ठीक बाद में अक्षर हो। @ (पहले 9, बाद में N) यह शर्त पूरी करता है। # (पहले H), $ (पहले Q), * (पहले Z) और & (पहले *) नहीं करते। अतः One (एक) है।
We need a symbol preceded by a number and followed by a letter. @ (9 before, N after) qualifies. # (preceded by H), $ (preceded by Q), * (preceded by Z) and & (preceded by *) do not. So there is One.
4.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which one does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

OSV

JOR, HMP और DIL में अक्षर +5, +3 के क्रम में बदलते हैं। OSV में ये +4, +3 हैं। अतः OSV विषम है।
JOR, HMP and DIL: the letters go +5, +3. In OSV they go +4, +3. So OSV is the odd one out.
5.
V, U, T, O, N, M और L में से प्रत्येक का जन्म, जनवरी से शुरू होकर दिसंबर में समाप्त होने वाले एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात् जनवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई, सितंबर और दिसंबर में हुआ था। M से बड़े केवल दो व्यक्ति हैं। L और M के बीच केवल दो व्यक्ति यों का जन्म हुआ था। O से बड़ा केवल U है। T, N से बड़ा है लेकिन V से छोटा है। T और U के बीच कितने व्यक्ति यों का जन्म हुआ?
Each of V, U, T, O, N, M and L was born in a different month of the same year, starting from January and ending in December, namely January, March, May, June, July, September and December. Only two persons are older than M. Only two persons were born between L and M. Only U is older than O. T is older than N but younger than V. How many persons were born between T and U?
Show answer and explanation

Answer: (B)

तीन
Three

सात महीने क्रम में: जनवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई, सितंबर, दिसंबर। M से केवल दो बड़े हैं, अतः M तीसरा है। L और M के बीच दो व्यक्ति, अतः L छठा। O से केवल U बड़ा है: U = पहला, O = दूसरा। शेष V > T > N: V = चौथा, T = पाँचवाँ, N = सातवाँ। T (5वें) और U (1ले) के बीच O, M, V हैं, अर्थात तीन व्यक्ति।
Seven months in order: Jan, Mar, May, Jun, Jul, Sep, Dec. Only two are older than M, so M is 3rd. Two between L and M gives L = 6th. Only U is older than O: U = 1st, O = 2nd. V > T > N fill the rest: V = 4th, T = 5th, N = 7th. Between T (5th) and U (1st): O, M, V, so three persons.
6.
दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आएगा? 111, 223, 449, 903, 1813, ?
What will come in place of '?' in the given series? 111, 223, 449, 903, 1813, ?
Show answer and explanation

Answer: (A)

3635

पैटर्न: ×2 के साथ विषम संख्याएँ 1, 3, 5, 7, 9 जोड़ना: 111×2+1 = 223, 223×2+3 = 449, 449×2+5 = 903, 903×2+7 = 1813, 1813×2+9 = 3635। उत्तर 3635 है।
Pattern: ×2 plus odd numbers 1, 3, 5, 7, 9: 111×2+1 = 223, 223×2+3 = 449, 449×2+5 = 903, 903×2+7 = 1813, 1813×2+9 = 3635. So the answer is 3635.
7.
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। E पंक्ति के बाएं छोर पर बैठा है। E और F के बीच केवल सात व्यक्ति बैठे हैं। A, F के दाएं तीसरे स्थान पर है। C और B के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। E और F के ठीक बीच में C बैठा है। B और D के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। D किसी एक छोर पर बैठा है। पंक्ति में बैठे व्यक्ति यों की कुल संख्या कितनी है?
A certain number of persons are sitting in a row facing north. E sits at the left end of the row. Only seven persons sit between E and F. A is third to the right of F. Only four persons sit between C and B. C sits exactly in the middle of E and F. Only four persons sit between B and D. D sits at one of the ends. What is the total number of persons sitting in the row?
Show answer and explanation

Answer: (A)

15

E स्थान 1 पर है। E और F के बीच सात व्यक्ति, अतः F = 9। C, E और F के ठीक मध्य में है: C = 5। C और B के बीच चार, अतः B = 10। A = 12। B और D के बीच चार और D किनारे पर, अतः D = 15 (स्थान 5 पहले से भरा है)। इसलिए पंक्ति में 15 व्यक्ति हैं।
E is at position 1. Seven persons between E and F gives F = 9. C is in the middle of E and F: C = 5. Four between C and B gives B = 10. A is 12. Four between B and D with D at an end gives D = 15 (position 5 is taken). So the row has 15 persons.
8.
ओमैरा बिंदु F से चलना शुरू करती है और दक्षिण की ओर 45 m चलती है। वह बाएं मुड़ती है और 30 m चलती है और फिर बाएं मुड़ती है और 20 m चलती है तथा बिंदु C पर पहुँचकर रुक जाती है। अंजन बिंदु Q से चलना शुरू करता है, जो बिंदु C से उत्तर की ओर 15 m की दूरी पर स्थित है। वह पूर्व की ओर 30 m चलता है फिर बाएं मुड़ता है और 10 m चलकर बिंदु U पर रुक जाता है। बिंदु F और बिंदु U के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
Omaira starts walking from point F and walks 45 m towards the south. She turns left and walks 30 m, then turns left and walks 20 m and stops on reaching point C. Anjan starts walking from point Q, which is 15 m to the north of point C. He walks 30 m towards the east, then turns left and walks 10 m and stops at point U. What is the minimum distance between point F and point U? (All turns are 90° turns only.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

60 m

F को (0,0) लें। दक्षिण 45: (0,−45)। बाएँ (पूर्व) 30: (30,−45)। बाएँ (उत्तर) 20: (30,−25) = C। Q, C से 15 m उत्तर में है: (30,−10)। पूर्व 30: (60,−10)। बाएँ (उत्तर) 10: (60,0) = U। दूरी FU = 60 m। उत्तर 60 m है।
Take F as (0,0). South 45: (0,−45). Left (east) 30: (30,−45). Left (north) 20: (30,−25) = C. Q is 15 m north of C: (30,−10). East 30: (60,−10). Left (north) 10: (60,0) = U. Distance FU = 60 m. So the answer is 60 m.
9.
नीचे दिए गए कथनों में से चतुभुजों के संबंध में सही कथनों का चयन कीजिए। A. समिबाहु समलंब चतुर्भुज में समांतर भुजाएँ बराबर होती हैं। B. पतंग एक प्रकार का समांतर चतुर्भुज है। C. सभी वर्ग, समचतुर्भुज होते हैं। D. किसी भी चतुर्भुज की भुजाओं के मध्य बिंदुओं को मिलाने से बना चतुर्भुज एक समलंब चतुर्भुज होता है।
From the statements given below, select the correct statements regarding quadrilaterals. A. In an isosceles trapezium, the parallel sides are equal. B. A kite is a type of parallelogram. C. All squares are rhombuses. D. The quadrilateral formed by joining the midpoints of the sides of any quadrilateral is a trapezium.
Show answer and explanation

Answer: (D)

केवल C
C only

A गलत है (समद्विबाहु समलंब में केवल एक जोड़ी भुजाएँ समानांतर और असमान होती हैं)। B गलत है (पतंग समांतर चतुर्भुज नहीं है)। C सही है, क्योंकि हर वर्ग समकोण वाला समचतुर्भुज है। D गलत है, क्योंकि मध्य-बिंदुओं से बना चतुर्भुज समांतर चतुर्भुज होता है। अतः केवल C सही है।
A is false (an isosceles trapezium has only one pair of parallel sides, and they are unequal). B is false (a kite is not a parallelogram). C is true, since every square is a rhombus with right angles. D is false, since the midpoint quadrilateral is a parallelogram. So only C is correct.
10.
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। B, H के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। B किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। E और B का निकटतम पड़ोसी F है। D, H के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। G किसी कोने पर बैठा है। C, A के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। D के बाएं से गिनती करने पर D और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F, G and H are sitting around a square table facing its centre. Some of them sit at the corners while some sit exactly in the middle of the sides. B sits second to the right of H. B does not sit in the middle of any side. F is the immediate neighbour of both E and B. D sits third to the left of H. G sits at a corner. C sits second to the right of A. How many persons sit between D and A, counting from the left of D?
Show answer and explanation

Answer: (B)

पांच
Five

दाईं ओर 0 से 7 तक स्थान गिनें, कोने सम संख्याओं पर हैं। H=0, B=2 (H के दाएँ दूसरा, कोना)। F, E और B दोनों का पड़ोसी है, अतः F=3, E=4। G कोने पर है: G=6। D, H के बाएँ तीसरा है: D=5। C, A के दाएँ दूसरा है, अतः A=7, C=1। क्रम: H, C, B, F, E, D, G, A। D के बाएँ से: E, F, B, C, H, फिर A, अतः D और A के बीच पाँच व्यक्ति बैठे हैं।
Number seats rightwards 0 to 7 with corners at even numbers. H=0, B=2 (second right of H, a corner). F is the neighbour of both E and B, so F=3, E=4. G is at a corner: G=6. D is third to the left of H: D=5. C is second right of A, so A=7, C=1. Order: H, C, B, F, E, D, G, A. From D's left: E, F, B, C, H, then A, so five persons sit between D and A.
11.
एक निश्चित तक का अनुसरण करते हुए, 9 का संबंध 117 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 12 का संबंध 156 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 17 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं, केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
Following a certain logic, 9 is related to 117. Following the same logic, 12 is related to 156. Following the same logic, 17 is related to which of the following? (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

221

9 × 13 = 117 और 12 × 13 = 156, अतः संख्या को 13 से गुणा किया जाता है। 17 × 13 = 221। उत्तर 221 है।
9 × 13 = 117 and 12 × 13 = 156, so the number is multiplied by 13. 17 × 13 = 221. So the answer is 221.
12.
एक निश्चित कूट में, 'wishing everyone well' को 'lh cv vd' के रूप में कूटबद्ध किया गया है, 'wishing happy days' को 'fv fz lh' के रूप में कूटबद्ध किया गया है, 'days everyone enjoy' को 'cv vm fz' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। (सभी कूट केवल दो-अक्षरों के कूट हैं।) ‘happy everyone’ के लिए संभावित कूट क्या है?
In a certain code, 'wishing everyone well' is coded as 'lh cv vd', 'wishing happy days' is coded as 'fv fz lh', and 'days everyone enjoy' is coded as 'cv vm fz'. (All codes are two-letter codes only.) What is the possible code for 'happy everyone'?
Show answer and explanation

Answer: (C)

fv cv

पहले दो वाक्यों में उभयनिष्ठ 'wishing' = lh। पहले और तीसरे में उभयनिष्ठ 'everyone' = cv। दूसरे और तीसरे में उभयनिष्ठ 'days' = fz। अतः दूसरे वाक्य का शेष कोड 'happy' = fv है। इसलिए 'happy everyone' = fv cv।
'wishing' is common to the first two sentences: lh. 'everyone' is common to the first and third: cv. 'days' is common to the second and third: fz. So 'happy' = fv (the remaining code in sentence 2). 'happy everyone' is therefore fv cv.
13.
अभिकथन (A) और कारण (R) से लेबलित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A): भारत का निर्वाचन आयोग, विनिर्दिष्ट मानदंडों के आधार पर दलों को राष्ट्रीय या राज्य दलों के रूप में मान्यता देता है। कारण (R): राजनीतिक दलों की मान्यता, चुनावी प्रदर्शन और भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन पर निर्भर करती है।
Select the correct option with regard to the following two statements labelled Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): The Election Commission of India recognises parties as national or state parties on the basis of specified criteria. Reason (R): The recognition of political parties depends on electoral performance and compliance with the rules laid down by the Election Commission of India.
Show answer and explanation

Answer: (D)

A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
Both A and R are true, and R is the correct explanation of A.

भारत निर्वाचन आयोग निर्धारित मानदंडों (मत प्रतिशत और जीती गई सीटें) के आधार पर दलों को राष्ट्रीय या राज्य दल की मान्यता देता है, अतः A सही है। R कारण बताता है कि मान्यता चुनावी प्रदर्शन और नियमों पर निर्भर है, इसलिए R, A की सही व्याख्या है।
The ECI does recognise parties as national or state parties using set criteria (vote share and seats won), so A is true. R states why: recognition depends on electoral performance and the rules, so R correctly explains A.
14.
L, M की माता है। M, O की माता है। O, H की बहन है। H, P की पत्नी है। P, F का पिता है। F, G की माता है। M का F से क्या संबंध है?
L is the mother of M. M is the mother of O. O is the sister of H. H is the wife of P. P is the father of F. F is the mother of G. How is M related to F?
Show answer and explanation

Answer: (A)

माता की माता
Mother's mother

M, O की माता है और O, H की बहन है, अतः M, H की माता है। H, P की पत्नी है और P, F का पिता है, अतः H, F की माता है। इसलिए M, F की माता की माता है।
M is the mother of O, and O is H's sister, so M is H's mother. H is P's wife and P is F's father, so H is F's mother. Hence M is F's mother's mother.
15.
A, B, C, D, S, T और U में से प्रत्येक का जन्म जनवरी से शुरू होकर दिसंबर में समाप्त होने वाले एक ही वर्ष के विभिन्न महीनों अर्थात् जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई, जून, सितंबर और दिसंबर में हुआ था। D का जन्म जून में हुआ था। B से छोटा केवल S है। C, T से बड़ा लेकिन A से छोटा है। U का जन्म फरवरी में हुआ था। B और A के बीच कितने व्यक्ति यों का जन्म हुआ था?
Each of A, B, C, D, S, T and U was born in a different month of the same year, starting from January and ending in December, namely January, February, April, May, June, September and December. D was born in June. Only S is younger than B. C is older than T but younger than A. U was born in February. How many persons were born between B and A?
Show answer and explanation

Answer: (A)

चार
Four

महीनों का क्रम: जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई, जून, सितंबर, दिसंबर। D = जून, U = फरवरी। B से केवल S छोटा है: S = दिसंबर, B = सितंबर। A > C > T (आयु में) जनवरी, अप्रैल, मई लेते हैं: A = जनवरी, C = अप्रैल, T = मई। B (सितंबर) और A (जनवरी) के बीच फरवरी, अप्रैल, मई, जून, अर्थात चार व्यक्ति।
Months in order: Jan, Feb, Apr, May, Jun, Sep, Dec. D = Jun, U = Feb. Only S is younger than B: S = Dec, B = Sep. A > C > T in age fill Jan, Apr, May: A = Jan, C = Apr, T = May. Between B (Sep) and A (Jan): Feb, Apr, May, Jun, which is four persons.
16.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) S R E S 2 U ^ $ + X B 7 N M 7 4 C Z 5 @ U 4 D / (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
Refer to the following series of letters, numbers and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) S R E S 2 U ^ $ + X B 7 N M 7 4 C Z 5 @ U 4 D / (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a letter and also immediately followed by a symbol?
Show answer and explanation

Answer: (B)

एक
One

हमें ऐसी संख्या चाहिए जिसके ठीक पहले अक्षर और ठीक बाद में प्रतीक हो। केवल 5 (पहले Z, बाद में @) यह शर्त पूरी करती है। अन्य विफल हैं: 2 के बाद U, 7 के बाद N, 7 के बाद 4, 4 से पहले 7 और अंतिम 4 के बाद D है। अतः One (एक) है।
We need a number preceded by a letter and followed by a symbol. Only 5 (Z before, @ after) fits. Others fail: 2 (next is U), 7 (next is N), 7 (next is 4), 4 (preceded by 7) and the last 4 (next is D). So there is One.
17.
इस प्रश्न में, नीचे दिए गए कूटों और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार संख्या/प्रतीक के एक समूह को अक्षर कूटों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का अनुसरण करने वाला कूटों का सही संयोजन ही आपका उत्तर है। यदि कोई भी शत अनुसरण नहीं होती है, तो संबंधित संख्या/प्रतीक के कूटों का सीधा उपयोग तालिका में दिए गए अनुसार ही किया जाना है। संख्या/प्रतीक 3 $ 5 1 @ % 2 & + 7 # 8 4 6 कूट W I D M O H Z T G S U E X V शर्तें: (i) यदि पहला और अंतिम दोनों ही अवयव प्रतीक हैं, तो इन दोनों (पहले और अंतिम अवयव) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए। (ii) यदि पहला अवयव एक विषम संख्या है और अंतिम अवयव एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम दोनों अवयवों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। (iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों ही अवयव पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे अवयव को दूसरे अवयव के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए। निम्नलिखित संख्या-प्रतीक समूह के लिए कूट क्या है? 3 % @ 1 4
In this question, a group of numbers/symbols is coded using letter codes as per the codes given below, followed by the conditions. The correct combination of codes following the conditions is your answer. If none of the conditions is followed, the codes for the respective numbers/symbols are to be used directly as given in the table. Number/Symbol 3 $ 5 1 @ % 2 & + 7 # 8 4 6 Code W I D M O H Z T G S U E X V Conditions: (i) If both the first and the last elements are symbols, the codes of these two (the first and last elements) are to be interchanged. (ii) If the first element is an odd number and the last element is an even number, both the first and last elements are to be coded as ©. (iii) If both the second and third elements are perfect squares, the third element is to be coded as the code of the second element. What is the code for the following number-symbol group? 3 % @ 1 4
Show answer and explanation

Answer: (A)

© H O M ©

3 % @ 1 4 में पहला (3) विषम और अंतिम (4) सम संख्या है, अतः शर्त (ii) से दोनों का कोड © होगा। (i) लागू नहीं (दोनों संख्याएँ हैं) और (iii) भी लागू नहीं (दूसरा और तीसरा प्रतीक हैं)। बीच के कोड: %=H, @=O, 1=M। अतः कोड © H O M © है।
For 3 % @ 1 4: first (3) is odd and last (4) is even, so by (ii) both are coded ©. (i) does not apply (they are numbers) and (iii) does not apply (second and third are symbols). Middle codes: %=H, @=O, 1=M. So the code is © H O M ©.
18.
∆ABC का शीर्ष C (x, y) ज्ञात कीजिए, जिसके अन्य शीर्ष, A(1, 5) और B(4, 7) हैं और केंद्रक D(4, 5) है।
Find the vertex C (x, y) of ∆ABC whose other vertices are A(1, 5) and B(4, 7) and whose centroid is D(4, 5).
Show answer and explanation

Answer: (C)

C (7, 3)

केंद्रक: (1 + 4 + x)/3 = 4 से x = 7; (5 + 7 + y)/3 = 5 से y = 3। अतः C = (7, 3)।
Centroid: (1 + 4 + x)/3 = 4 gives x = 7; (5 + 7 + y)/3 = 5 gives y = 3. So C = (7, 3).
19.
दी गई शृंखला को तार्कि क रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए? LTP25 MUQ36 NVR47 OWS58 ?
Which of the following letter-number clusters should replace the question mark (?) to make the given series logically complete? LTP25 MUQ36 NVR47 OWS58 ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

PXT69

हर पद में तीनों अक्षर +1 बढ़ते हैं (LTP → MUQ → NVR → OWS → PXT) और संख्या 11 बढ़ती है (25, 36, 47, 58, 69)। उत्तर PXT69 है।
Letters each move +1 in every term (LTP → MUQ → NVR → OWS → PXT) and the numbers increase by 11 (25, 36, 47, 58, 69). So the answer is PXT69.
20.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 108 × 4 − 13 + 4 ÷ 7 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 108 × 4 − 13 + 4 ÷ 7 = ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

12

चिह्न बदलने पर 108 × 4 − 13 + 4 ÷ 7 बनता है 108 ÷ 4 + 13 − 4 × 7 = 27 + 13 − 28 = 12। उत्तर 12 है।
Interchanging signs: 108 × 4 − 13 + 4 ÷ 7 becomes 108 ÷ 4 + 13 − 4 × 7 = 27 + 13 − 28 = 12. So the answer is 12.
21.
H, I, J, K, U, V, W और X एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं, जबकि चार भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। J और W के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। I, W के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। H, J के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। V, W और H दोनों का निकटतम पड़ोसी है। U, J का निकटतम पड़ोसी है। X, W के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। K के बाएं ओर से गिनने पर, K और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
H, I, J, K, U, V, W and X are sitting around a circular table facing its centre. Four of them sit at the corners, while four sit exactly in the middle of the sides. Only three persons sit between J and W. J does not sit at any corner. I sits third to the left of W. H sits second to the left of J. V is the immediate neighbour of both W and H. U is the immediate neighbour of J. X sits second to the left of W. How many persons sit between K and H, counting from the left of K?
Show answer and explanation

Answer: (B)

चार
Four

दाईं ओर 0 से 7 तक स्थान गिनें। माना J=1 (भुजा का मध्य)। W चार स्थान दूर है: W=5। I, W के बाएँ तीसरा है: I=2। X, W के बाएँ दूसरा है: X=3। H, J के बाएँ दूसरा है: H=7। V, W और H का पड़ोसी है: V=6। U, J का पड़ोसी है: U=0। K=4। K के बाएँ से: X, I, J, U, फिर H, अतः K और H के बीच चार व्यक्ति बैठे हैं।
Number seats rightwards 0 to 7. Let J=1 (a middle). W is 4 away: W=5. I is third left of W: I=2. X is second left of W: X=3. H is second left of J: H=7. V neighbours W and H: V=6. U neighbours J: U=0. K=4. From K's left: X, I, J, U, then H, so four persons sit between K and H.
22.
इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद (I) और (II) से क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर तय करें। पांच, लड़कियां - गौरी, रागिनी, नव्या, काजल और लवली - एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर बैठी हैं। लवली के ठीक बाएं पड़ोस में कौन बैठा है? (I) गौरी, लवली के ठीक दाएं पड़ोस में बैठी है। रागिनी, काजल के ठीक बाएं पड़ोस में बैठी है। (II) नव्या, काजल के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी है। नव्या और लवली दोनों की निकटतम पड़ोसी गौरी है।
In this question, a question is followed by two statements numbered (I) and (II). You have to decide whether the data given in the statements is sufficient to answer the question. Read both the statements and decide the appropriate answer. Five girls - Gauri, Ragini, Navya, Kajal and Lovely - are sitting around a circular table facing its centre. Who sits to the immediate left of Lovely? (I) Gauri sits to the immediate right of Lovely. Ragini sits to the immediate left of Kajal. (II) Navya sits second to the left of Kajal. Gauri is the immediate neighbour of both Navya and Lovely.
Show answer and explanation

Answer: (A)

प्रश्न का उत्तर देने के लिए अकेले कथन II में दिया गया डेटा पर्याप्त है जबकि कथन I में दिया गया डेटा पर्याप्त नहीं है
The data in statement II alone is sufficient to answer the question, while the data in statement I is not sufficient

केवल कथन I से दो संभावित व्यवस्थाएँ बनती हैं (लवली के बाएँ काजल या नव्या हो सकती है), अतः वह अपर्याप्त है। कथन II में गौरी, नव्या और लवली के बीच बैठी है और नव्या, काजल के बाएँ दूसरी है; इससे क्रम एकमात्र बनता है और लवली के ठीक बाएँ काजल आती है। अतः केवल II पर्याप्त है।
Statement I alone leaves two possible arrangements (Kajal or Navya could be left of Lovely), so it is insufficient. Statement II: Gauri sits between Navya and Lovely, and Navya is second left of Kajal; this fixes the order uniquely and puts Kajal to Lovely's immediate left. So II alone is sufficient.
23.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित तरीके से CM24 का संबंध HR26 से है। उसी तरीके से, AT15 का संबंध FY17 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, CR12 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, CM24 is related to HR26 in a certain way. In the same way, AT15 is related to FY17. Following the same logic, CR12 is related to which of the following?
Show answer and explanation

Answer: (D)

HW14

CM24 → HR26: C+5=H, M+5=R, 24+2=26। AT15 → FY17 में भी यही है। CR12: C+5=H, R+5=W, 12+2=14। उत्तर HW14 है।
CM24 → HR26: C+5=H, M+5=R, 24+2=26. AT15 → FY17 follows the same. CR12: C+5=H, R+5=W, 12+2=14. So the answer is HW14.
24.
यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘-’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? (42 Q 6) P 5 S 7 P 11 R (64 Q 8) P 2 R 5 P 6 = ?
If 'P' means '×', 'Q' means '÷', 'R' means '-' and 'S' means '+', then what will come in place of the question mark '?' in the following equation? (42 Q 6) P 5 S 7 P 11 R (64 Q 8) P 2 R 5 P 6 = ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

66

P = ×, Q = ÷, R = −, S = + रखें: (42 ÷ 6) × 5 + 7 × 11 − (64 ÷ 8) × 2 − 5 × 6 = 7 × 5 + 77 − 8 × 2 − 30 = 35 + 77 − 16 − 30 = 66। उत्तर 66 है।
Replace P = ×, Q = ÷, R = −, S = +: (42 ÷ 6) × 5 + 7 × 11 − (64 ÷ 8) × 2 − 5 × 6 = 7 × 5 + 77 − 8 × 2 − 30 = 35 + 77 − 16 − 30 = 66. So the answer is 66.
25.
A, B, C, M, N और O में से प्रत्येक के अंक अलग-अलग हैं। केवल दो व्‍यि यों के अंक B से कम हैं। C के अंक M से ठीक अधिक हैं। केवल दो व्‍यि यों के अंक M और O के बीच हैं। A के अंक N से अधिक हैं। किसी के भी अंक O से कम नहीं हैं। N से अधिक अंक कितने व्‍यि यों के हैं?
A, B, C, M, N and O each scored different marks. Only two persons scored less than B. C scored just more than M. Only two persons scored between M and O. A scored more than N. No one scored less than O. How many persons scored more than N?
Show answer and explanation

Answer: (A)

चार
Four

नीचे से क्रम: O सबसे कम (1ला) है। B से केवल दो कम हैं, अतः B नीचे से तीसरा है। M और O के बीच दो व्यक्ति, अतः M नीचे से चौथा। C, M के ठीक ऊपर: पाँचवाँ। शेष A और N में A > N, अतः N दूसरा और A छठा है। N से अधिक अंक B, M, C, A के हैं, अर्थात चार।
Ranking from the bottom: O is lowest (1st). Only two scored less than B, so B is 3rd from bottom. Two between M and O means M is 4th from bottom. C is just above M: 5th. Of the remaining A and N, A > N, so N is 2nd and A is 6th. Persons above N: B, M, C, A = four.
26.
यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्‍पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्‍पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 81 x 9 – 14 ÷ 2 + (60 x 6) ÷ 3 – 49 + 15 = ?
If '+' and '–' are interchanged and 'x' and '÷' are interchanged, what will come in place of '?' in the following equation? 81 x 9 – 14 ÷ 2 + (60 x 6) ÷ 3 – 49 + 15 = ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

41

चिह्न बदलने पर 81 x 9 – 14 ÷ 2 + (60 x 6) ÷ 3 – 49 + 15 बनता है 81 ÷ 9 + 14 × 2 − (60 ÷ 6) × 3 + 49 − 15 = 9 + 28 − 30 + 49 − 15 = 41। उत्तर 41 है।
After interchanging, 81 x 9 – 14 ÷ 2 + (60 x 6) ÷ 3 – 49 + 15 becomes 81 ÷ 9 + 14 × 2 − (60 ÷ 6) × 3 + 49 − 15 = 9 + 28 − 30 + 49 − 15 = 41. So the answer is 41.
27.
यदि 'A' का अर्थ '÷' है, 'B' का अर्थ '×' है, 'C' का अर्थ '+' है और 'D' का अर्थ '−' है, तो निम्नलिखित समीकरण में '?' के स्थान पर क्या आएगा? 24 C 16 D 8 A 4 B 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of '?' in the following equation? 24 C 16 D 8 A 4 B 2 = ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

36

A = ÷, B = ×, C = +, D = − रखने पर: 24 + 16 − 8 ÷ 4 × 2 = 24 + 16 − 2 × 2 = 40 − 4 = 36। उत्तर 36 है।
Replacing A = ÷, B = ×, C = +, D = −: 24 + 16 − 8 ÷ 4 × 2 = 24 + 16 − 2 × 2 = 40 − 4 = 36. So the answer is 36.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्कि क रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? KDW 25, NGZ 35, QJC 55, TMF 95, WPI 175, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? KDW 25, NGZ 35, QJC 55, TMF 95, WPI 175, ?
Show answer and explanation

Answer: (A)

ZSL 335

अक्षर: हर पद में प्रत्येक अक्षर +3 बढ़ता है (KDW → NGZ → QJC → TMF → WPI → ZSL)। संख्याएँ: अंतर दुगुने होते हैं (10, 20, 40, 80, 160), अतः 175 + 160 = 335। उत्तर ZSL 335 है।
Letters: each position moves +3 in every term (KDW → NGZ → QJC → TMF → WPI → ZSL). Numbers: differences double (10, 20, 40, 80, 160), so 175 + 160 = 335. So the answer is ZSL 335.
29.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, और A # B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’। निम्नलिखित में से किसका अर्थ है कि Q, L की पत्नी की बहन है? I. V % Q # K + Z – T x L I. V + Q # K % Z – T + L I. V # K x Q % L + T # Z V. V + Q # G – Z % T + L
In a certain code language, A + B means 'A is the mother of B', A – B means 'A is the brother of B', A x B means 'A is the wife of B', A % B means 'A is the father of B', and A # B means 'A is the daughter of B'. Which of the following means that Q is the sister of L's wife? I. V % Q # K + Z – T x L I. V + Q # K % Z – T + L I. V # K x Q % L + T # Z V. V + Q # G – Z % T + L
Show answer and explanation

Answer: (C)

केवल I
Only I

I में: V%Q#K+Z–T×L से Q, K की पुत्री है; K, Z की माँ है; Z, T का भाई है, अतः T भी K की पुत्री और L की पत्नी है। Q और T बहनें हैं, इसलिए Q, L की पत्नी की बहन है। अन्य कथनों में ऐसा संबंध नहीं बनता (II व IV में T, L की माँ है)। अतः केवल I।
In I: V%Q#K+Z–T×L means Q is K's daughter, K is Z's mother, Z is T's brother, so T is K's daughter and L's wife. Q and T are both daughters of K, so Q is the sister of L's wife. The other expressions fail (e.g. II and IV make T the mother of L). So only I.
30.
यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्‍पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्‍पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 42 x 3 – 25 ÷ 5 + (56 x 8) ÷ 2 – 24 = ?
If '+' and '–' are interchanged and 'x' and '÷' are interchanged, what will come in place of '?' in the following equation? 42 x 3 – 25 ÷ 5 + (56 x 8) ÷ 2 – 24 = ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

149

चिह्न बदलने पर 42 x 3 – 25 ÷ 5 + (56 x 8) ÷ 2 – 24 बनता है 42 ÷ 3 + 25 × 5 − (56 ÷ 8) × 2 + 24 = 14 + 125 − 14 + 24 = 149। उत्तर 149 है।
After interchanging, 42 x 3 – 25 ÷ 5 + (56 x 8) ÷ 2 – 24 becomes 42 ÷ 3 + 25 × 5 − (56 ÷ 8) × 2 + 24 = 14 + 125 − 14 + 24 = 149. So the answer is 149.
31.
एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद (I) और (II) के रूप में लेबल किए गए दो कथन दिए गए हैं। पहचान कीजिए कि इनमें से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं। H, I, J, K और L में से, किसकी लंबाई सबसे अधिक है? (I) J की लंबाई H और I से अधिक है लेकिन K से कम है। (II) L की लंबाई K से कम है लेकिन J से अधिक है।
A question is given, followed by two statements labelled (I) and (II). Identify which of the statement(s) is/are sufficient to answer the question. Among H, I, J, K and L, who is the tallest? (I) J is taller than H and I but shorter than K. (II) L is shorter than K but taller than J.
Show answer and explanation

Answer: (B)

संयुक्त रूप से कथन I और II दोनों (अकेले कथन 1 या अकेले कथन 2 नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
The data in both statements I and II together (and neither statement 1 alone nor statement 2 alone) is sufficient to answer the question.

सही उत्तर: संयुक्त रूप से कथन I और II दोनों (अकेले कथन 1 या अकेले कथन 2 नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: The data in both statements I and II together (and neither statement 1 alone nor statement 2 alone) is sufficient to answer the question. (official answer key).
32.
यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 35 + 10 × 2 − 15 ÷ 3 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 35 + 10 × 2 − 15 ÷ 3 = ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

75

चिह्न बदलने पर 35 + 10 × 2 − 15 ÷ 3 बनता है 35 − 10 ÷ 2 + 15 × 3 = 35 − 5 + 45 = 75। उत्तर 75 है।
Interchanging signs: 35 + 10 × 2 − 15 ÷ 3 becomes 35 − 10 ÷ 2 + 15 × 3 = 35 − 5 + 45 = 75. So the answer is 75.
33.
एक डिब्बा जो प्रारंभ में विरामावस्था में है, उसे दाईं ओर 30 N के बल के साथ धकेला जाता है, जबकि घषण के कारण 30 N का बल बाईं ओर लगता है। डिब्बे की गति पर क्या प्रभाव होगा?
A box initially at rest is pushed to the right with a force of 30 N, while a force of 30 N acts to the left due to friction. What will be the effect on the motion of the box?
Show answer and explanation

Answer: (A)

डिब्बा विरामावस्था में रहेगा
The box will remain at rest

30 N का धक्का और 30 N का घर्षण बल बराबर और विपरीत हैं, अतः परिणामी बल शून्य है। न्यूटन के प्रथम नियम के अनुसार विरामावस्था में रखा बक्सा विरामावस्था में ही रहेगा।
The 30 N push and 30 N friction are equal and opposite, so the net force is zero. By Newton's first law, a box at rest remains at rest.

Other subjects in this paper

MathematicsGeneral KnowledgeRailway General KnowledgeComputer & Financial AwarenessGeneral Science
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram