RRB NTPC UG CBT-1 · 13 Jun 2026 · Shift 1 — General Knowledge
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
31 General Knowledge questions from RRB NTPC UG CBT-1 · 13 Jun 2026 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
मैदानी क्षेत्रों में कोसी नदी प्रायः अपना चैनल बदलती रहती है, इसका मुख्य कारण क्या है?
What is the main reason why the Kosi River frequently changes its channel in the plains?
- (A)ऊपरी धारा क्षेत्र में स्थित बड़े बाँध इसके प्राकृतिक प्रवाह को निरंतर संशोधित करते हैं।Large dams located in the upper catchment continuously modify its natural flow.
- (B)यह हिमालय से भारी मात्रा में अवसाद लेकर आती है।It brings a huge amount of sediment from the Himalayas.
- (C)इसका प्रवाह केवल मौसमी मानसूनी वर्षा द्वारा बना रहता है।Its flow is sustained only by seasonal monsoon rainfall.
- (D)यह विवर्तनिक दरारों वाली निचली भूमि के एक लंबे हिस्से से होकर गुज़रती है।It passes through a long stretch of low-lying land with tectonic faults.
Show answer and explanation
Answer: (B)
यह हिमालय से भारी मात्रा में अवसाद लेकर आती है।
It brings a huge amount of sediment from the Himalayas.
कोसी हिमालय से अत्यधिक गाद लाती है और समतल मैदानों में उसे जमा करती है, जिससे उसका तल भर जाता है और मार्ग बदल जाता है। इसीलिए इसे 'बिहार का शोक' कहते हैं।
The Kosi carries a very heavy silt load from the Himalayas; it deposits this on the flat plains, choking its bed and shifting course. Hence it is called the 'Sorrow of Bihar'.
2.
2025 महिला ODI विश्व कप के दौरान 350 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्रथम महिला बनी क्रि केट खिलाड़ी सूजी बेट्स (Suzie Bates) का संबंध किस देश से है?
Suzie Bates, who became the first woman cricketer to play 350 international matches during the 2025 Women's ODI World Cup, belongs to which country?
- (A)ऑस्ट्रेलियाAustralia
- (B)न्यूजीलैंडNew Zealand
- (C)इंग्लैंडEngland
- (D)दक्षिण अफ्रीकाSouth Africa
Show answer and explanation
Answer: (B)
न्यूजीलैंड
New Zealand
सूज़ी बेट्स न्यूज़ीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान हैं, जो 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला बनीं।
Suzie Bates is a veteran New Zealand batter and former captain who became the first woman to play 350 international matches.
3.
अनुच्छेद 226 के अंतर्गत, उच्च न्यायालय अपने क्षेत्रीय अधिकारिता क्षेत्र के भीतर किन प्राधिकारियों को रिट जारी कर सकते हैं?
Under Article 226, to which authorities can High Courts issue writs within their territorial jurisdiction?
- (A)केवल राज्य सरकारOnly the State Government
- (B)कोई भी व्यक्ति , प्राधिकरण या सरकारAny person, authority or government
- (C)केवल निजी कंपनियांOnly private companies
- (D)केवल केंद्र सरकारOnly the Central Government
Show answer and explanation
Answer: (B)
कोई भी व्यक्ति , प्राधिकरण या सरकार
Any person, authority or government
अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालयों को अपने क्षेत्राधिकार में किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण या सरकार को मौलिक अधिकारों और अन्य विधिक अधिकारों के लिए रिट जारी करने का अधिकार देता है।
Article 226 empowers High Courts to issue writs to any person, authority or government within their territorial jurisdiction, for Fundamental Rights and other legal rights.
4.
डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने के राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को ______________ के रूप में वर्णित किया।
Dr. B.R. Ambedkar described the Directive Principles of State Policy as ______________.
- (A)एक आवश्यक विशेषता (an essential feature)an essential feature
- (B)एक नवीन विशेषता (a novel feature)a novel feature
- (C)एक मूलभूत विशेषता (a fundamental feature)a fundamental feature
- (D)एक अविभाज्य विशेषता (an inalienable feature)an inalienable feature
Show answer and explanation
Answer: (B)
एक नवीन विशेषता (a novel feature)
a novel feature
डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने राज्य के नीति निदेशक तत्वों को भारतीय संविधान की 'अनोखी विशेषता' (novel feature) कहा; ये आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं।
Dr. B.R. Ambedkar described the Directive Principles of State Policy as a 'novel feature' of the Indian Constitution, borrowed from the Irish Constitution.
5.
कोयला मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, अप्रैल 2024 तक भारत में लिग्नाइट भंडार का उच्चतम अनुपात किस राज्य में पाया गया?
According to the Ministry of Coal Annual Report 2024-25, which state had the highest proportion of lignite reserves in India as of April 2024?
- (A)राजस्थानRajasthan
- (B)तमिलनाडुTamil Nadu
- (C)झारखंडJharkhand
- (D)गुजरातGujarat
Show answer and explanation
Answer: (B)
तमिलनाडु
Tamil Nadu
भारत के लिग्नाइट भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा, लगभग 79%, तमिलनाडु में है, मुख्यतः नेवेली क्षेत्र में; इसके बाद राजस्थान और गुजरात आते हैं।
Tamil Nadu holds the largest share of India's lignite reserves, about 79%, mainly in the Neyveli area, followed by Rajasthan and Gujarat.
6.
ज्ञानदेव की प्रसिद्ध रचना भावार्थदीपिका (ज्ञानेश्वरी) निम्नलिखित में से किस धर्मग्रंथ पर विस्तृत टीका है?
Dnyandev's famous work Bhavarthadipika (Dnyaneshwari) is a detailed commentary on which of the following scriptures?
- (A)विष्णु पुराणVishnu Purana
- (B)उपनिषदUpanishads
- (C)भगवद गीताBhagavad Gita
- (D)ब्रह्म सूत्रBrahma Sutras
Show answer and explanation
Answer: (C)
भगवद गीता
Bhagavad Gita
भावार्थदीपिका, जिसे ज्ञानेश्वरी कहा जाता है, संत ज्ञानेश्वर द्वारा 1290 ई. में रचित भगवद्गीता की मराठी टीका है।
Bhavarthadipika, popularly called Dnyaneshwari, is Sant Dnyaneshwar's Marathi commentary on the Bhagavad Gita, composed in 1290 CE.
7.
भारत में आर्थिक गतिविधियों के लिए नई वर्गीकरण प्रणाली, जिसे राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण 2025 (NIC-2025) कहा जाता है, किस राष्ट्रीय निकाय द्वारा तैयार की गई थी?
The new classification system for economic activities in India, called the National Industrial Classification 2025 (NIC-2025), was prepared by which national body?
- (A)राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC)National Statistical Commission (NSC)
- (B)भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)Reserve Bank of India (RBI)
- (C)सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI)
- (D)नीति आयोगNITI Aayog
Show answer and explanation
Answer: (C)
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI)
NIC-2025 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (NSO के माध्यम से) ने आर्थिक गतिविधियों के वर्गीकरण हेतु NIC-2008 को अद्यतन करके तैयार किया।
NIC-2025 was prepared by the Ministry of Statistics and Programme Implementation (through the NSO), updating NIC-2008 to classify economic activities.
8.
'प्लेइंग इट माय वे (Playing It My Way)' निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?
'Playing It My Way' is the autobiography of which of the following players?
- (A)सचिन तेंदुलकरSachin Tendulkar
- (B)देबाशीष मिश्राDebashish Mishra
- (C)सुभद्रा प्रधानSubhadra Pradhan
- (D)मोहम्मद शाहिदMohammad Shahid
Show answer and explanation
Answer: (A)
सचिन तेंदुलकर
Sachin Tendulkar
'प्लेइंग इट माई वे' (2014) सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा है, जिसे उन्होंने बोरिया मजूमदार के साथ लिखा।
'Playing It My Way' (2014) is the autobiography of Sachin Tendulkar, written with Boria Majumdar.
9.
राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) के तहत "काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं तथा प्रसूति सहायता" का उपबंध ___________ में निहित है।
Under the Directive Principles of State Policy (DPSP), the provision for "just and humane conditions of work and maternity relief" is contained in ___________.
- (A)अनुच्छेद 47Article 47
- (B)अनुच्छेद 42Article 42
- (C)अनुच्छेद 41Article 41
- (D)अनुच्छेद 43Article 43
Show answer and explanation
Answer: (B)
अनुच्छेद 42
Article 42
अनुच्छेद 42 राज्य को काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाएँ तथा प्रसूति सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश देता है। अनुच्छेद 43 निर्वाह मज़दूरी, 41 काम का अधिकार और 47 पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित है।
Article 42 directs the State to secure just and humane conditions of work and maternity relief. Article 43 covers living wage, Article 41 right to work and Article 47 nutrition and public health.
10.
कौन-सा कथन, कुमारगुप्त प्रथम के शासन की प्रकृति का सही वर्णन करता है?
Which statement correctly describes the nature of the rule of Kumaragupta I?
- (A)उनके शासनकाल में बार-बार आंतरिक विद्रोह होते रहे, जिससे गुप्त सत्ता कमजोर हो गई।His reign saw repeated internal rebellions, which weakened Gupta authority.
- (B)उनके शासनकाल में पुष्यभूतियों का प्रारंभिक उदय हुआ—ये ऐसे खतरे थे जिनसे कोई बड़ा व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।His reign saw the early rise of the Pushyabhutis - threats that did not cause any major disruption.
- (C)उनका शासनकाल मुख्यत: गुप्त साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण और समृद्धि पर केंद्रित था।His reign was mainly focused on the consolidation and prosperity of the Gupta empire.
- (D)उनके शासन में मध्य भारत में सतत क्षेत्रीय विस्तार देखा गया।His rule saw continuous territorial expansion in central India.
Show answer and explanation
Answer: (C)
उनका शासनकाल मुख्यत: गुप्त साम्राज्य के सुदृढ़ीकरण और समृद्धि पर केंद्रित था।
His reign was mainly focused on the consolidation and prosperity of the Gupta empire.
कुमारगुप्त प्रथम (लगभग 415-455 ई.) ने मुख्यतः चंद्रगुप्त द्वितीय से मिले विशाल साम्राज्य को सुदृढ़ और समृद्ध बनाए रखा; उसका शासन शांतिपूर्ण था और नालंदा की स्थापना इसी काल में हुई।
Kumaragupta I (c. 415-455 CE) mainly consolidated and maintained the large empire left by Chandragupta II; his reign was peaceful and prosperous, and Nalanda was founded then.
11.
निम्नलिखित में से कौन-सी योजना विज्ञान धारा के अंतर्गत विलय की गई योजनाओं में से एक नहीं है?
Which of the following is not one of the schemes merged under the Vigyan Dhara?
- (A)अनुसंधान एवं विकासResearch and Development
- (B)राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयनNational Education Policy Implementation
- (C)नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और परिनियोजनInnovation, Technology Development and Deployment
- (D)विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माणScience and Technology Institutional and Human Capacity Building
Show answer and explanation
Answer: (B)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन
National Education Policy Implementation
विज्ञान धारा में DST की तीन योजनाएँ मिलाई गई हैं: S&T संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण; अनुसंधान एवं विकास; तथा नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और परिनियोजन। NEP कार्यान्वयन इसका भाग नहीं है।
Vigyan Dhara merges three DST schemes: S&T Institutional and Human Capacity Building; Research and Development; and Innovation, Technology Development and Deployment. NEP implementation is not part of it.
12.
स्वतंत्रता-पूर्व भारत में, निम्नलिखित में से किसने अपनी पुस्तक 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un-British Rule in India)' में सबसे पहले गरीबी रेखा की अवधारणा पर चर्चा की थी?
In pre-independence India, who among the following first discussed the concept of the poverty line in his book 'Poverty and Un-British Rule in India'?
- (A)रवींद्रनाथ टैगोरRabindranath Tagore
- (B)महात्मा गांधीMahatma Gandhi
- (C)जवाहरलाल नेहरूJawaharlal Nehru
- (D)दादाभाई नौरोजीDadabhai Naoroji
Show answer and explanation
Answer: (D)
दादाभाई नौरोजी
Dadabhai Naoroji
दादाभाई नौरोजी ने 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' (1901) में जीवन-निर्वाह पर आधारित गरीबी रेखा का अनुमान लगाया और धन-निकासी सिद्धांत समझाया।
Dadabhai Naoroji, in 'Poverty and Un-British Rule in India' (1901), estimated a subsistence-based poverty line and explained the economic drain of wealth from India.
13.
लोक अदालतों के संदर्भ में, कौन-सा कथन सही है?
With reference to Lok Adalats, which statement is correct?
- (A)कार्यवाही अनौपचारिक, लचीली और कम तकनीकी होती है।Proceedings are informal, flexible and less technical.
- (B)औपचारिक प्रक्रि याओं और साक्ष्य के कड़े नियमों का पालन किया जाता है।Formal procedures and strict rules of evidence are followed.
- (C)लोक अदालत सत्रों की अध्यक्षता केवल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ही कर सकते हैं।Lok Adalat sessions can be presided over only by Supreme Court judges.
- (D)लोक अदालत में प्रस्तुत प्रत्येक मामले में वकीलों का होना अनिवार्य है।The presence of lawyers is mandatory in every case presented in a Lok Adalat.
Show answer and explanation
Answer: (A)
कार्यवाही अनौपचारिक, लचीली और कम तकनीकी होती है।
Proceedings are informal, flexible and less technical.
लोक अदालतें बिना कठोर प्रक्रिया नियमों या साक्ष्य अधिनियम के अनौपचारिक और लचीले ढंग से समझौते द्वारा विवाद सुलझाती हैं; वकील अनिवार्य नहीं और कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता।
Lok Adalats settle disputes by compromise in an informal, flexible way without strict procedural rules or the Evidence Act; lawyers are not mandatory and no court fee is charged.
14.
किस सामाजिक-आर्थिक स्थिति ने माप्पि ला विद्रोह के लंबे समय तक चलने में योगदान दिया?
Which socio-economic condition contributed to the prolonged duration of the Moplah (Mappila) Rebellion?
- (A)काली मिर्च के निर्यात पर कराधान जिसने समुद्री गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दियाTaxation on pepper exports that restricted maritime activities
- (B)मालाबार क्षेत्र में कठोर भूमि कानून और ज़मींदारों द्वारा उत्पीड़नHarsh land laws in the Malabar region and oppression by landlords
- (C)मैसूर और मालाबार को जोड़ने वाले कारवां व्यापार मार्गों का व्यवधानDisruption of caravan trade routes connecting Mysore and Malabar
- (D)तटीय बस्ति यों को प्रभावित करने वाले नए मछली पकड़ने के प्रतिबंधों का प्रवर्तनEnforcement of new fishing restrictions affecting coastal settlements
Show answer and explanation
Answer: (B)
मालाबार क्षेत्र में कठोर भूमि कानून और ज़मींदारों द्वारा उत्पीड़न
Harsh land laws in the Malabar region and oppression by landlords
मालाबार के मोपला विद्रोह (1921) को मप्पिला काश्तकारों की दमनकारी ज़मींदारों (जन्मियों) और कठोर काश्तकारी कानूनों के विरुद्ध पुरानी कृषि शिकायतों से बल मिला।
The Moplah Rebellion (1921) in Malabar drew strength from long-standing agrarian grievances of Mappila tenants against oppressive landlords (janmis) and harsh tenancy laws.
15.
भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा नहीं गुजरती है?
The Tropic of Cancer does not pass through which of the following states of India?
- (A)मध्य प्रदेशMadhya Pradesh
- (B)ओडिशाOdisha
- (C)पश्चिम बंगालWest Bengal
- (D)गुजरातGujarat
Show answer and explanation
Answer: (B)
ओडिशा
Odisha
कर्क रेखा 8 राज्यों से गुज़रती है: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम। यह ओडिशा से नहीं गुज़रती।
The Tropic of Cancer passes through 8 states: Gujarat, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Jharkhand, West Bengal, Tripura and Mizoram. It does not pass through Odisha.
16.
2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का सबसे कम लिंग अनुपात दर्ज किया गया?
According to the 2011 Census, which of the following states and union territories of India recorded the lowest sex ratio?
- (A)हरियाणाHaryana
- (B)दमन और दीवDaman and Diu
- (C)दिल्लीDelhi
- (D)चंडीगढ़Chandigarh
Show answer and explanation
Answer: (B)
दमन और दीव
Daman and Diu
जनगणना 2011 के अनुसार दमन और दीव का लिंगानुपात भारत में सबसे कम, 618 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष, था; राज्यों में हरियाणा 879 के साथ सबसे कम था।
As per Census 2011, Daman and Diu had the lowest sex ratio in India at 618 females per 1,000 males; among states, Haryana was lowest at 879.
17.
2025 में, मध्य प्रदेश के किस वन्यजीव अभ्यारण्य को बाघ अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था?
Which wildlife sanctuary in Madhya Pradesh was notified as a tiger reserve in 2025?
- (A)ओंकारेश्वर अभयारण्यOmkareshwar Sanctuary
- (B)कान्हा अभयारण्यKanha Sanctuary
- (C)पन्ना अभयारण्यPanna Sanctuary
- (D)पेंच वन्यजीव अभयारण्यPench Wildlife Sanctuary
Show answer and explanation
Answer: (A)
ओंकारेश्वर अभयारण्य
Omkareshwar Sanctuary
सही उत्तर: ओंकारेश्वर अभयारण्य (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Omkareshwar Sanctuary (official answer key).
18.
पाल शासक धर्मपाल को बिहार में भागलपुर के पास निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है?
The Pala ruler Dharmapala is credited with founding which of the following famous universities near Bhagalpur in Bihar?
- (A)ओदंतपुरी विश्वविद्यालयOdantapuri University
- (B)वल्लभी विश्वविद्यालयVallabhi University
- (C)नालंदा विश्वविद्यालयNalanda University
- (D)विक्रमशिला विश्वविद्यालयVikramshila University
Show answer and explanation
Answer: (D)
विक्रमशिला विश्वविद्यालय
Vikramshila University
बिहार के भागलपुर के पास विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल राजा धर्मपाल ने 8वीं सदी के अंत में की थी। ओदंतपुरी गोपाल और नालंदा कुमारगुप्त प्रथम से जुड़ा है।
Vikramshila University near Bhagalpur, Bihar, was founded by the Pala king Dharmapala in the late 8th century. Odantapuri is linked to Gopala and Nalanda to Kumaragupta I.
19.
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025 में कौन-सा देश शीर्ष स्थान पर है?
Which country tops the World Happiness Index 2025?
- (A)डेनमार्कDenmark
- (B)नॉर्वेNorway
- (C)फ़ि नलैंडFinland
- (D)स्वीडनSweden
Show answer and explanation
Answer: (C)
फ़ि नलैंड
Finland
फ़िनलैंड लगातार आठवें वर्ष विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2025 में शीर्ष पर रहा, उसके बाद डेनमार्क और आइसलैंड रहे।
Finland topped the World Happiness Report 2025 for the eighth consecutive year, followed by Denmark and Iceland.
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम, भारत में यूरोपीय प्रतिद्वंद्विता पर वांडीवाश के युद्ध के प्रभाव को सही ढंग से दर्शाता है?
Which of the following outcomes correctly reflects the impact of the Battle of Wandiwash on European rivalry in India?
- (A)ब्रिटिश प्रभुत्व में वृद्धि हुई क्योंकि फ्रांसीसी सैन्य प्रभाव स्थायी रूप से समाप्त हो गया।British dominance increased because French military influence was permanently ended.
- (B)ब्रिटिश क्षेत्रों पर सफल कब्जे के माध्यम से फ्रांसीसी सत्ता का विस्तार हुआ।French power expanded through the successful capture of British territories.
- (C)प्रमुख दक्षिणी बंदरगाहों से सेनाओं के पीछे हटने के साथ ही ब्रिटिश नियंत्रण कमजोर हो गया।British control weakened as forces withdrew from major southern ports.
- (D)दक्कन स्थित शासकों के साथ नए गठबंधनों के कारण फ्रांसीसी वर्चस्व में वृद्धि हुई।French dominance increased because of new alliances with rulers in the Deccan.
Show answer and explanation
Answer: (A)
ब्रिटिश प्रभुत्व में वृद्धि हुई क्योंकि फ्रांसीसी सैन्य प्रभाव स्थायी रूप से समाप्त हो गया।
British dominance increased because French military influence was permanently ended.
वांडीवाश के युद्ध (1760) में आयर कूट ने लैली के नेतृत्व वाली फ्रांसीसी सेना को हराया, जिससे भारत में फ्रांसीसी महत्वाकांक्षाएँ समाप्त हुईं और दक्षिण में ब्रिटिश प्रभुत्व स्थापित हुआ।
At the Battle of Wandiwash (1760), Eyre Coote defeated the French under Lally, ending French ambitions in India and securing British dominance in the south.
21.
17 नवंबर 2025 को, निम्नलिखित में से किस संस्थान को क्वांटम AI और कंप्यूटिंग (Quantum AI and Computing) में उत्कृष्टता केंद्र की मेजबानी के लिए चुना गया?
On 17 November 2025, which of the following institutes was selected to host the Centre of Excellence in Quantum AI and Computing?
- (A)भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरुIndian Institute of Science, Bengaluru
- (B)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़Indian Institute of Technology, Dharwad
- (C)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़कीIndian Institute of Technology, Roorkee
- (D)भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़Indian Institute of Information Technology, Dharwad
Show answer and explanation
Answer: (B)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़
Indian Institute of Technology, Dharwad
सही उत्तर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Indian Institute of Technology, Dharwad (official answer key).
22.
2025 में यूनेस्को के तहत, किस उच्च ऊंचाई वाले वन्यजीव क्षेत्र को भारत का पहला "कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व" घोषित किया गया था?
In 2025, which high-altitude wildlife area was declared India's first "Cold Desert Biosphere Reserve" under UNESCO?
- (A)नुब्रा घाटी रिजर्वNubra Valley Reserve
- (B)स्पीति घाटीSpiti Valley
- (C)कारगिल वन्यजीव अभयारण्यKargil Wildlife Sanctuary
- (D)लद्दाख वन्यजीव प्रभागLadakh Wildlife Division
Show answer and explanation
Answer: (B)
स्पीति घाटी
Spiti Valley
2025 में यूनेस्को ने हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के शीत मरुस्थल जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र को अपने विश्व नेटवर्क में शामिल किया; यह इस सूची में भारत का पहला उच्च हिमालयी शीत मरुस्थल रिज़र्व है।
In 2025 UNESCO added the Cold Desert Biosphere Reserve in Spiti Valley, Himachal Pradesh, to its World Network of Biosphere Reserves, India's first high-altitude cold desert reserve on the list.
23.
आधुनिक भारतीय साहित्य में स्थानीय भाषाओं का उदय मुख्यत: ___________ के कारण हुआ।
The rise of vernacular languages in modern Indian literature was mainly due to ___________.
- (A)ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा और मुद्रण प्रौद्योगिकीBritish colonial education and printing technology
- (B)पश्चिमी उपनिवेशीकरण के कारण क्षेत्रीय राज्यों का पतनthe decline of regional states due to Western colonisation
- (C)मुगल दरबार के दस्तावेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में छापनाthe printing of Mughal court documents in regional languages
- (D)विभिन्न भारतीय भाषाओं में कथाकारिता की परंपराओं में वृद्धिthe increase in storytelling traditions in various Indian languages
Show answer and explanation
Answer: (A)
ब्रिटिश औपनिवेशिक शिक्षा और मुद्रण प्रौद्योगिकी
British colonial education and printing technology
छापाखाने और औपनिवेशिक शिक्षा ने भारतीय भाषाओं में पुस्तकों, समाचारपत्रों और उपन्यासों का प्रसार किया, जिससे 19वीं सदी में आधुनिक देशी भाषा साहित्य का उदय हुआ।
The printing press and colonial-era education spread books, newspapers and novels in Indian languages, which drove the rise of modern vernacular literature in the 19th century.
24.
निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यकारी शक्ति याँ भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रयोग की जाती हैं?
Which of the following executive powers are exercised by the President of India?
- (A)राज्यपालों का कार्यकाल निर्धारित करनाDetermining the tenure of Governors
- (B)संसद के लिए चुनाव आयोजित करनाConducting elections to Parliament
- (C)प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और उसकी सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति करनाAppointing the Prime Minister and, on his advice, other Union Ministers
- (D)उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति करना और सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रि या के नियम बनानाAppointing the judges of High Courts and making rules of procedure of the Supreme Court
Show answer and explanation
Answer: (C)
प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना और उसकी सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति करना
Appointing the Prime Minister and, on his advice, other Union Ministers
अनुच्छेद 75 के तहत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं और प्रधानमंत्री की सलाह पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों को नियुक्त करते हैं। चुनाव निर्वाचन आयोग कराता है।
Under Article 75, the President appoints the Prime Minister and, on the PM's advice, other Union Ministers. Elections are conducted by the Election Commission.
25.
निम्नलिखित में से किसे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
Which of the following is listed as an effect of global warming?
- (A)ग्लेशियरों का पिघलना और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का आनाMelting of glaciers and flooding of coastal areas
- (B)वायुमंडलीय तापमान में कमीDecrease in atmospheric temperature
- (C)विश्वभर में समुद्र-स्तर में कमीDecrease in sea level worldwide
- (D)महासागरीय सतही जल का स्थायी शीतलनPermanent cooling of ocean surface water
Show answer and explanation
Answer: (A)
ग्लेशियरों का पिघलना और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का आना
Melting of glaciers and flooding of coastal areas
वैश्विक तापन से तापमान बढ़ता है और हिमनद व हिमचादरें पिघलती हैं; इससे समुद्र स्तर बढ़ता है और निचले तटीय क्षेत्र डूबते हैं। अन्य विकल्प इसके विपरीत प्रभाव हैं।
Global warming raises temperatures, melting glaciers and ice sheets; this raises sea level and floods low-lying coastal areas. The other options are the opposite effects.
26.
अनुच्छेद 22, गिरफ्तार या निरुद्ध व्यक्ति यों को किन दो निरोध श्रेणियों के तहत सुरक्षा प्रदान करता है?
Under which two categories of detention does Article 22 provide protection to arrested or detained persons?
- (A)नागरिक और सैन्यCivil and military
- (B)अस्थायी और स्थायीTemporary and permanent
- (C)न्यायिक और कार्यकारीJudicial and executive
- (D)दंडात्मक और निवारकPunitive and preventive
Show answer and explanation
Answer: (D)
दंडात्मक और निवारक
Punitive and preventive
अनुच्छेद 22 दो प्रकार की निरोध में व्यक्तियों को संरक्षण देता है: दंडात्मक निरोध (अपराध के बाद) और निवारक निरोध (संभावित अपराध रोकने के लिए)।
Article 22 protects persons under two kinds of detention: punitive detention (after an offence) and preventive detention (to prevent a possible offence).
27.
निम्नलिखित में से कौन-सा वर्तमान में देश में एक स्टॉक एक्सचेंज नहीं है?
Which of the following is currently not a stock exchange in the country?
- (A)नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेडNational Stock Exchange of India Limited
- (B)मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेडMulti Commodity Exchange of India Limited
- (C)नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेडNational Commodity and Derivatives Exchange Limited
- (D)दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेडDelhi Stock Exchange Limited
Show answer and explanation
Answer: (D)
दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड
Delhi Stock Exchange Limited
SEBI ने 2014 में दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज की मान्यता रद्द कर दी और वह बंद हो गया, जबकि NSE, MCX और NCDEX कार्यरत एक्सचेंज हैं।
SEBI de-recognised the Delhi Stock Exchange in 2014 and it exited the business, while NSE, MCX and NCDEX are functioning exchanges.
28.
आर्थिक मंदी के दौरान समग्र मांग में गिरावट के कारण किस प्रकार की बेरोजगारी उत्पन्न होती है?
Which type of unemployment arises due to a decline in aggregate demand during an economic slowdown?
- (A)चक्रीयCyclical
- (B)मौसमीSeasonal
- (C)संरचनात्मकStructural
- (D)ऐच्छिकVoluntary
Show answer and explanation
Answer: (A)
चक्रीय
Cyclical
चक्रीय बेरोज़गारी मंदी के दौरान बढ़ती है, जब समग्र माँग घटती है और कंपनियाँ नौकरियाँ घटाती हैं; अर्थव्यवस्था सुधरने पर यह फिर घटती है।
Cyclical unemployment rises during recessions when aggregate demand falls and firms cut jobs; it falls again when the economy recovers.
29.
वास्को डी गामा भारतीय शासकों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के लिए किस तिथि को कालीकट के निकट कप्पड़ (Kappad) पहुँचा था?
On what date did Vasco da Gama reach Kappad, near Calicut, to establish trade relations with Indian rulers?
- (A)20 नवंबर 150020 November 1500
- (B)10 जून 149510 June 1495
- (C)14 अप्रैल 149214 April 1492
- (D)20 मई 149820 May 1498
Show answer and explanation
Answer: (D)
20 मई 1498
20 May 1498
वास्को द गामा 20 मई 1498 को कालीकट के पास कप्पड़ पहुँचा, जिससे यूरोप से भारत का समुद्री मार्ग खुला; कालीकट के ज़मोरिन ने उसका स्वागत किया।
Vasco da Gama reached Kappad near Calicut on 20 May 1498, opening the sea route from Europe to India; the Zamorin of Calicut received him.
30.
सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा का नाम क्या है?
What is the name of the world's tallest statue, dedicated to Sardar Vallabhbhai Patel?
- (A)स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी (Statue of Equality)Statue of Equality
- (B)स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty)Statue of Liberty
- (C)स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)Statue of Unity
- (D)स्टैच्यू ऑफ इक्वि टी (Statue of Equity)Statue of Equity
Show answer and explanation
Answer: (C)
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)
Statue of Unity
182 मीटर ऊँची स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी गुजरात में सरदार सरोवर बाँध के पास है और सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। स्टैच्यू ऑफ़ इक्वालिटी रामानुजाचार्य की है।
The Statue of Unity, 182 metres tall, stands near the Sardar Sarovar Dam in Gujarat and is dedicated to Sardar Vallabhbhai Patel. The Statue of Equality honours Ramanujacharya.
31.
2025 में, BRICS द्वारा न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) के 9वें सदस्य के रूप में कौन- सा देश शामिल हुआ?
Which country joined as the 9th member of the New Development Bank of BRICS in 2025?
- (A)अल्जीरियाAlgeria
- (B)वियतनामVietnam
- (C)म्यांमारMyanmar
- (D)ब्रुनेईBrunei
Show answer and explanation
Answer: (A)
अल्जीरिया
Algeria
अल्जीरिया 2025 में ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक का 9वाँ सदस्य बना; इससे पहले पाँच संस्थापक देशों के बाद बांग्लादेश, UAE और मिस्र जुड़े थे।
Algeria joined the BRICS New Development Bank in 2025 as its 9th member, after Bangladesh, UAE and Egypt joined the five founding countries.
Other subjects in this paper
General Intelligence & ReasoningMathematicsComputer & Financial AwarenessGeneral ScienceRailway General Knowledge
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram