RPF SI CBT · 9 Dec 2024 · Shift 1 — सामान्य विज्ञान
RPF Sub-Inspector (SI) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RPF SI CBT · 9 Dec 2024 · Shift 1 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 7 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से कौन-सा pH मान किसी विलयन में उदासीनता को दर्शाता है?
Which of the following pH values indicates neutrality in a solution?
- (अ)−14
- (ब)14
- (क)7
- (ड)0
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
7
pH पैमाना 0 से 14 तक होता है, pH 7 उदासीन है; 7 से कम अम्लीय और 7 से अधिक क्षारीय। शुद्ध जल का pH 7 होता है।
On the pH scale 0 to 14, pH 7 is neutral; below 7 is acidic and above 7 is basic. Pure water has a pH of 7.
2.
क्षेत्र रेखाएँ चुंबकीय क्षेत्र को निरुपित करती हैं। वे उस पथ को निरुपित करती हैं जिसके साथ ___________________।
Field lines serve as a representation of a magnetic field. They represent a path along which ___________________.
- (अ)एक मुक्त इलेक्ट्रॉन गति करने की प्रवृत्ति रखता है।a free electron would tend to move.
- (ब)एक परिकल्पि त मुक्त उत्तरी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता है।a hypothetical free north pole would tend to move.
- (क)एक परिकल्पि त मुक्त दक्षिणी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता है।a hypothetical free south pole would tend to move.
- (ड)एक मुक्त प्रोटोन गति करने की प्रवृत्ति रखता है।a free proton would tend to move.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक परिकल्पि त मुक्त उत्तरी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता है।
a hypothetical free north pole would tend to move.
परिपाटी के अनुसार चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ उस पथ को दर्शाती हैं जिस पर एक काल्पनिक मुक्त उत्तरी ध्रुव चलने की प्रवृत्ति रखेगा: ये चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।
By convention, magnetic field lines show the direction a hypothetical free north pole would tend to move: they leave the north pole and enter the south pole of a magnet.
3.
निम्नलिखित में से कौन-सा उप संघ वर्टिब्रेटा का वर्ग नहीं है?
Which of the following is NOT a class of sub phylum vertebrata?
- (अ)एरेक्नि डा (Arachnida)Arachnida
- (ब)सरीसृप (Reptilia)Reptilia
- (क)स्तनधारी (Mammals)Mammals
- (ड)एवीज (Aves)Aves
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
एरेक्नि डा (Arachnida)
Arachnida
उपसंघ कशेरुकी (Vertebrata) में पिस्सीज़, एम्फीबिया, रेप्टीलिया, एवीज़ और मैमेलिया वर्ग आते हैं। अरैक्निडा (मकड़ी, बिच्छू) आर्थ्रोपोडा, एक अकशेरुकी संघ, का वर्ग है।
Subphylum Vertebrata includes classes Pisces, Amphibia, Reptilia, Aves and Mammalia. Arachnida (spiders, scorpions) is a class of Arthropoda, an invertebrate phylum.
4.
क्षेत्र रेखाएँ चुंबकीय क्षेत्र को निरूपित करती हैं। वे उस पथ को निरूपित करती हैं जिसके साथ:
Field lines serve as a representation of a magnetic field. They represent a path along which:
- (अ)एक मुक्त इलेक्ट्रॉन गति करने की प्रवृत्ति रखता हैa free electron would tend to move
- (ब)एक मुक्त प्रोटॉन गति करने की प्रवृत्ति रखता हैa free proton would tend to move
- (क)एक परिकल्पित मुक्त दक्षिणी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता हैa hypothetical free south pole would tend to move
- (ड)एक परिकल्पित मुक्त उत्तरी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता हैa hypothetical free north pole would tend to move
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
एक परिकल्पित मुक्त उत्तरी ध्रुव गति करने की प्रवृत्ति रखता है
a hypothetical free north pole would tend to move
परिपाटी के अनुसार चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ उस पथ को दर्शाती हैं जिस पर एक काल्पनिक मुक्त उत्तरी ध्रुव चलने की प्रवृत्ति रखेगा: ये चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।
By convention, magnetic field lines show the direction a hypothetical free north pole would tend to move: they leave the north pole and enter the south pole of a magnet.
5.
इसरो (ISRO) ने अपने कक्षीय प्लेटफार्म POEM3 में 100 W श्रेणी के पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल आधारित पावर सिस्टम (FCPS) का निम्नलिखित में से किन दो गैसों का उपयोग करके सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
ISRO successfully tested a 100 W class Polymer Electrolyte Membrane Fuel Cell based Power System (FCPS) in its orbital platform, POEM3, using which of the following two gases?
- (अ)हाइड्रोजन और हीलियमHydrogen and helium
- (ब)नाइट्रोजन और ऑक्सीजनNitrogen and oxygen
- (क)नाइट्रोजन और आर्गनNitrogen and argon
- (ड)हाइड्रोजन और ऑक्सीजनHydrogen and oxygen
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन
Hydrogen and oxygen
ISRO ने POEM3 प्लेटफ़ॉर्म पर 100 W श्रेणी के PEM फ्यूल सेल पावर सिस्टम का परीक्षण किया, जो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बिजली बनाता है और उप-उत्पाद के रूप में पानी देता है।
ISRO tested a 100 W class PEM Fuel Cell Power System on the POEM3 platform, which generates electricity from hydrogen and oxygen with water as the by-product.
6.
भाप इंजन निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर कार्य करता है?
On which of the following scientific principles does a steam engine work?
- (अ)अतिचालकताSuperconductivity
- (ब)प्रकाश विद्युत प्रभावPhotoelectric effect
- (क)ऊष्मागतिकी के नियमLaws of thermodynamics
- (ड)न्यूटन के गति के नियमNewton’s laws of motion
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
ऊष्मागतिकी के नियम
Laws of thermodynamics
भाप इंजन भाप की ऊष्मा को यांत्रिक कार्य में बदलता है, जो ऊष्मागतिकी (thermodynamics) के नियमों पर आधारित है।
A steam engine converts heat from steam into mechanical work, which is the application of the laws of thermodynamics (heat energy converted to work).
7.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, पादप कोशिका में संग्रहित वसा को शर्करा में रूपांतरित करने के लिए उत्तरदायी है।
Which of the following is responsible for the conversion of stored fats into sugars in plant cell?
- (अ)ग्लाइऑक्सीसोम (Glyoxysome)Glyoxysome
- (ब)गॉल्जी बॉडी (Golgi body)Golgi body
- (क)राइबोसोम (Ribosome)Ribosome
- (ड)ऑक्सीसोम (Oxysome)Oxysome
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
ग्लाइऑक्सीसोम (Glyoxysome)
Glyoxysome
अंकुरित तिलहन बीजों में पाए जाने वाले विशेष परऑक्सीसोम, ग्लाइऑक्सीसोम, ग्लाइऑक्सिलेट चक्र द्वारा संचित वसा को शर्करा (कार्बोहाइड्रेट) में बदलते हैं।
Glyoxysomes, special peroxisomes in germinating oilseeds, convert stored fats into carbohydrates (sugars) through the glyoxylate cycle.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें