RRB ALP CBT-1 · 2 May 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB Assistant Loco Pilot (ALP) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB ALP CBT-1 · 2 May 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 43 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
ऑनलाइन बातचीत में किसी गलतफहमी को संभालने का उपयुक्त तरीका क्या है?
What is an appropriate way to handle a misunderstanding in an online conversation?
- (अ)दूसरे व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करनाPublicly shaming the other person
- (ब)गलतफहमी को विनम्रतापूर्वक और निजी तौर पर सुलझानाAddressing the misunderstanding politely and privately
- (क)व्यक्ति को तुरंत ब्लॉक कर देनाBlocking the person immediately
- (ड)बातचीत की उपेक्षा करनाIgnoring the conversation
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
गलतफहमी को विनम्रतापूर्वक और निजी तौर पर सुलझाना
Addressing the misunderstanding politely and privately
ऑनलाइन गलतफ़हमी को विनम्रता से और निजी रूप में सुलझाना सबसे उचित है, इससे किसी को शर्मिंदा किए बिना भ्रम दूर होता है। सार्वजनिक अपमान, ब्लॉक करना या अनदेखी करना स्थिति बिगाड़ते हैं।
A misunderstanding online is best resolved by addressing it politely and privately, which clears the confusion without embarrassing anyone. Shaming, blocking or ignoring only worsens it.
2.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', 'A − B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और 'A % B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। यदि 'M × N − P % S + T' है, तो M का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A × B' means ‘A is the son of B’, 'A − B' means ‘A is the brother of B’, 'A + B' means ‘A is the wife of B’ and 'A % B' means ‘A is the father of B’. How is M related to T if ‘M × N − P % S + T’?
- (अ)पत्नी की माता का भाईWife's mother's brother
- (ब)पत्नी के पिता का भाईWife's father's brother
- (क)पत्नी की माता के भाई का पुत्रWife's mother's brother's son
- (ड)पत्नी के पिता के भाई का पुत्रWife's father's brother's son
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
पत्नी के पिता के भाई का पुत्र
Wife's father's brother's son
M × N: M, N का पुत्र है। N − P: N, P का भाई है। P % S: P, S का पिता है। S + T: S, T की पत्नी है। अतः P, T की पत्नी का पिता, N उसके पिता का भाई और M, T की पत्नी के पिता के भाई का पुत्र है।
M × N: M is the son of N. N − P: N is the brother of P. P % S: P is the father of S. S + T: S is the wife of T. So P is T's wife's father, N is her father's brother, and M is T's wife's father's brother's son.
3.
दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 67 106 88 127 109 148 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 67 106 88 127 109 148 ?
- (अ)126
- (ब)130
- (क)108
- (ड)117
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
130
अंतर बारी-बारी से +39 और −18 हैं। 67 + 39 = 106, 106 − 18 = 88, 88 + 39 = 127, 127 − 18 = 109, 109 + 39 = 148, 148 − 18 = 130। अतः उत्तर 130 है।
The differences alternate: +39, −18. 67 + 39 = 106, 106 − 18 = 88, 88 + 39 = 127, 127 − 18 = 109, 109 + 39 = 148, 148 − 18 = 130. So the answer is 130.
4.
विद्युत सुरक्षा पद्धतियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. मल्टी-आउटलेट बार (multi-outlet bars) को अन्य मल्टी-आउटलेट बार में प्लग करना तब तक सुरक्षित है, जब तक कि कुल लोड, आउटलेट की निर्धारित क्षमता से अधिक न हो।
2. विद्युत उपकरणों का उपयोग नम पृष्ठों के पास या जब आपके हाथ गीले हों, तब नहीं किया जाना चाहिए, और विद्युत तारों को गलीचे या चटाई के नीचे न रखकर सुरक्षित किया जाना चाहिए।
Which of the following statements regarding electrical safety practices are true?
1. It is safe to plug multi-outlet bars into other multi-outlet bars as long as the total load does not exceed the rated capacity of the outlet.
2. Electrical equipment should not be used near wet surfaces or when your hands are wet, and electrical cords should be secured rather than placed under rugs or mats.
- (अ)केवल कथन 1 सत्य है।Only statement 1 is true.
- (ब)केवल कथन 2 सत्य है।Only statement 2 is true.
- (क)कथन 1 और कथन 2 दोनों सत्य हैं।Both statements 1 and 2 are true.
- (ड)न तो कथन 1 और न ही कथन 2 सत्य है।Neither statement 1 nor statement 2 is true.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
केवल कथन 2 सत्य है।
Only statement 2 is true.
एक मल्टी-आउटलेट बार को दूसरे में लगाना (डेज़ी-चेनिंग) असुरक्षित है और परिपथ पर अधिक भार डालता है, अतः कथन 1 गलत है। उपकरण को गीली सतह या गीले हाथों से दूर रखना और तारों को दरी के नीचे न रखना सही है, अतः केवल कथन 2 सत्य है।
Plugging one multi-outlet bar into another (daisy-chaining) is unsafe and can overload the circuit, so statement 1 is false. Keeping equipment away from water and wet hands, and not running cords under rugs, is correct, so only statement 2 is true.
5.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G, E के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। B, A के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। E और B दोनों का निकटतम पड़ोसी C है। D, G के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। E के दाएं से गिनने पर E और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. G sits second to the left of E. B sits third to the right of A. C is the immediate neighbour of both E and B. D sits to the immediate left of G. How many persons sit between E and F when counted from the right of E?
- (अ)एकOne
- (ब)तीनThree
- (क)दोTwo
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
दो
Two
सही उत्तर: दो (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Two (official answer key).
6.
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। F एक सम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन तल क्रमांक 6 पर नहीं। D और F जिन तलों पर रहते हैं उनका योगफल 9 है। F और B जिन तलों पर रहते हैं उनका योगफल 5 है। E, C के ठीक नीचे वाले तल पर रहता है। D और E के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A, B, C, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowermost floor in the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2 and so on till the topmost floor, which is numbered 6. F lives on an even-numbered floor but not on floor
6. The sum of the floors on which D and F live is 9. The sum of the floors on which F and B live is 5. E lives immediately below C. How many people live between D and E?
- (अ)1
- (ब)2
- (क)4
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
2
F मंज़िल 2 या 4 पर है; D + F = 9 केवल F = 4, D = 5 से संभव है। F + B = 5 से B = 1। बची मंज़िलें 2, 3, 6; E, C के ठीक नीचे है, अतः E = 2, C = 3, A = 6। D (5) और E (2) के बीच C और F रहते हैं, अतः उत्तर 2 है।
F is on 2 or 4; D + F = 9 works only for F = 4, D = 5. F + B = 5 gives B = 1. Floors 2, 3, 6 remain; E just below C gives E = 2, C = 3, A = 6. Between D (5) and E (2) live C and F, so the answer is 2.
7.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) ^ T J # L R Ω Y # E % S U $ K Q & * £ B (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद में एक प्रतीक है?
Refer to the following letter and symbol series and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. (Left) ^ T J # L R Ω Y # E % S U $ K Q & * £ B (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a letter and immediately followed by a symbol?
- (अ)चारFour
- (ब)तीनThree
- (क)दोTwo
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
एक
One
हर प्रतीक के पहले अक्षर और बाद में प्रतीक की जाँच करें: # (J # L), Ω (R Ω Y), # (Y # E), % (E % S) और $ (U $ K) के बाद अक्षर है। केवल & (Q & *) शर्त पूरी करता है। अतः उत्तर एक है।
Check each symbol for letter before it and symbol after it: # (J # L) is followed by a letter, Ω (R Ω Y), # (Y # E), % (E % S) and $ (U $ K) are followed by letters. Only & (Q & *) fits. So the answer is One.
8.
इस प्रश्न में, कथन I और कथन II दिए गए हैं। ये कथन, स्वतंत्र कारण या स्वतंत्र कारणों के प्रभाव या सामान्य कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कथन, दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए।
I. स्थानीय नदी का जल स्तर इस ग्रीष्म ऋतु में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आसपास के कस्बों में जलापूर्ति बाधित हुई है।
II. इस क्षेत्र में कई पावर प्लांटों ने शीतलन प्रक्रि याओं के लिए अपर्याप्त जल के कारण विद्युत उत्पादन में कमी की सूचना दी है।
In this question, Statement I and Statement II are given. These statements may be independent causes, effects of independent causes, or effects of a common cause. One of the statements may be the effect of the other. Read both the statements carefully and select the correct answer.
I. The water level of the local river has reached its lowest level ever this summer, disrupting the water supply in the nearby towns.
II. Several power plants in the region have reported reduced electricity generation due to insufficient water for cooling processes.
- (अ)I और II दोनों स्वतंत्र कारण हैं।Both I and II are independent causes.
- (ब)I कारण है और II इसका संभावित प्रभाव है।I is the cause and II is its probable effect.
- (क)I और II दोनों स्वतंत्र कारणों के प्रभाव हैं।Both I and II are effects of independent causes.
- (ड)II कारण है और I इसका संभावित प्रभाव है।II is the cause and I is its probable effect.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
I कारण है और II इसका संभावित प्रभाव है।
I is the cause and II is its probable effect.
विद्युत संयंत्रों को शीतलन के लिए नदी का पानी चाहिए। नदी का जल-स्तर न्यूनतम होने (I) से संयंत्रों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता और उत्पादन घटता है (II)। अतः I कारण है और II उसका संभावित प्रभाव है।
Power plants need river water for cooling. Since the river has fallen to its lowest level (I), plants do not get enough cooling water and their generation falls (II). So I is the cause and II is its probable effect.
9.
I, J, K, L, U, V और W में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। V से पहले केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। L के बाद केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। V और I के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। J और K के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। W की परीक्षा J से ठीक पहले है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
Each of I, J, K, L, U, V and W has an exam on a different day of a week, starting from Monday and ending on Sunday of the same week. Only two people have the exam before V. Only one person has the exam after L. Only three people have the exam between V and I. Only one person has the exam between J and K. W has the exam immediately before J. Who among the following has the exam on Friday?
- (अ)W
- (ब)V
- (क)I
- (ड)U
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
U
V से पहले दो, अतः V = बुधवार; L के बाद एक, अतः L = शनिवार; V और I के बीच तीन, अतः I = रविवार। W, J से ठीक पहले और J-K के बीच एक, यह केवल W = सोमवार, J = मंगलवार, K = गुरुवार से संभव है। U = शुक्रवार।
Two before V gives V = Wednesday; one after L gives L = Saturday; three between V and I gives I = Sunday. W immediately before J with one between J and K fits only W = Monday, J = Tuesday, K = Thursday. U gets Friday.
10.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) ^ T J # L R Ω Y # % S U $ E K Q & * £ B (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक अक्षर भी है?
Refer to the following letter and symbol series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. (Left) ^ T J # L R Ω Y # % S U $ E K Q & * £ B (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a letter?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)एकOne
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
दो
Two
ऐसा प्रतीक खोजें जिसके पहले प्रतीक और बाद में अक्षर हो: % (# % S) और £ (* £ B) शर्त पूरी करते हैं। # (Y # %) या * (& * £) जैसे अन्य नहीं। अतः उत्तर दो है।
Look for a symbol with a symbol before it and a letter after it: % (# % S) and £ (* £ B) qualify. Others like # (Y # %) or * (& * £) fail. So the answer is Two.
11.
दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 197 112 189 129 181 146 173 163 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 197 112 189 129 181 146 173 163 ?
- (अ)144
- (ब)156
- (क)165
- (ड)153
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
165
दो एकांतर श्रेणियाँ: 197, 189, 181, 173 (हर बार −8) और 112, 129, 146, 163 (हर बार +17)। अगला पद पहली श्रेणी का है: 173 − 8 = 165। अतः उत्तर 165 है।
Two alternating series: 197, 189, 181, 173 (−8 each) and 112, 129, 146, 163 (+17 each). The next term belongs to the first series: 173 − 8 = 165. So the answer is 165.
12.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘while you wait’ को ‘ns bg sp’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘why wait now’ को ‘kc rw bg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘wait’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, ‘while you wait’ is coded as ‘ns bg sp’ and ‘why wait now’ is coded as ‘kc rw bg’. How will ‘wait’ be coded in the given language?
- (अ)ns
- (ब)bg
- (क)kc
- (ड)sp
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
bg
'wait' शब्द दोनों वाक्यांशों में उभयनिष्ठ है और दोनों में उभयनिष्ठ कोड केवल 'bg' है। अतः 'wait' का कोड bg है।
The word 'wait' is common to both phrases and the only common code is 'bg'. So 'wait' is coded as bg.
13.
कार्यशाला (workshop) में सामान्य सुरक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
कथन 1: काम के लिए कोई भी उपलब्ध औज़ार उपयोग करें, भले ही वह सही न हो।
कथन 2: उपयोग के बाद औज़ारों को उनके उचित स्थान पर रखें।
कथन 3: मशीन के चालू रहते हुए उसे साफ करें।
कथन 4: घिसे हुए या क्षतिग्रस्त औज़ारों को तुरंत बदलें।
Which of the following statements are true regarding general safety in the workshop?
Statement 1: Use any available tool for the job, even if it is not the correct one.
Statement 2: Keep the tools in their proper place after use.
Statement 3: Clean the machine while it is still running.
Statement 4: Replace worn-out or damaged tools immediately.
- (अ)कथन 2 और 4 सत्य हैं।Statements 2 and 4 are true.
- (ब)कथन 1 और 3 सत्य हैं।Statements 1 and 3 are true.
- (क)कथन 3 और 4 सत्य हैं।Statements 3 and 4 are true.
- (ड)कथन 1 और 2 सत्य हैं।Statements 1 and 2 are true.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
कथन 2 और 4 सत्य हैं।
Statements 2 and 4 are true.
औज़ारों को सही स्थान पर रखना और घिसे या टूटे औज़ार तुरंत बदलना सुरक्षित आदतें हैं। गलत औज़ार का प्रयोग या चलती मशीन की सफ़ाई खतरनाक है। अतः कथन 2 और 4 सत्य हैं।
Keeping tools in their proper place and replacing worn or damaged tools at once are safe practices. Using the wrong tool or cleaning a running machine is dangerous. So statements 2 and 4 are true.
14.
निम्नलिखित में से कौन ऊष्मारोधी नहीं है?
Which of the following is not an insulator of heat?
- (अ)चाँदीSilver
- (ब)ऊनWool
- (क)प्लास्टिकPlastic
- (ड)रबरRubber
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
चाँदी
Silver
सही उत्तर: चाँदी (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Silver (official answer key).
15.
संख्याओं के दो समुच्चय नीचे दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि या(एं) करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रि या(एं) करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएं प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए समुच्चयों में दी गई संक्रि याओं के समान समुच्चयों का अनुसरण करता है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करना अनुमत नहीं है।) 68 – 136 – 121 – 363; 29 – 58 – 43 – 129
Two sets of numbers are given below. In each set of numbers, the second number is obtained by applying certain mathematical operation(s) to the first number. Similarly, the third number is obtained by applying certain mathematical operation(s) to the second number, and so on. Select the option that follows the same set of operations as those in the given sets.
(Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed on 13. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
68 – 136 – 121 – 363; 29 – 58 – 43 – 129
- (अ)73 – 146 – 114 – 228
- (ब)42 – 84 – 74 – 222
- (क)35 – 70 – 55 – 165
- (ड)13 – 26 – 46 – 138
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
35 – 70 – 55 – 165
नियम: × 2, फिर − 15, फिर × 3। 68 × 2 = 136, 136 − 15 = 121, 121 × 3 = 363। 35 के लिए: 35 × 2 = 70, 70 − 15 = 55, 55 × 3 = 165। अतः उत्तर 35 – 70 – 55 – 165 है।
Rule: × 2, then − 15, then × 3. 68 × 2 = 136, 136 − 15 = 121, 121 × 3 = 363. For 35: 35 × 2 = 70, 70 − 15 = 55, 55 × 3 = 165. So the answer is 35 – 70 – 55 – 165.
16.
एक दादा, उसके पुत्र और उसके पोते की आयु का योग 128 वर्ष है। दादा की आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी है, और पुत्र की आयु पोते की आयु की पाँच गुनी है। पोते की आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
The sum of the ages of a grandfather, his son, and his grandson is 128 years. The grandfather is twice as old as his son, and the son is five times as old as the grandson. Determine the age (in years) of the grandson.
- (अ)7
- (ब)6
- (क)8
- (ड)9
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
8
माना पोता = x। पुत्र = 5x, दादा = 10x। x + 5x + 10x = 16x = 128, अतः x = 8। अतः पोते की आयु 8 वर्ष है।
Let grandson = x. Son = 5x, grandfather = 10x. x + 5x + 10x = 16x = 128, so x = 8. So the grandson is 8 years old.
17.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘while you wait’ को ‘ns bg sp’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘why wait now’ को ‘kc rw bg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘wait’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, ‘while you wait’ is coded as ‘ns bg sp’ and ‘why wait now’ is coded as ‘kc rw bg’. How is ‘wait’ coded in the given language?
- (अ)ns
- (ब)kc
- (क)bg
- (ड)sp
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
bg
'wait' दोनों वाक्यांशों में है और 'ns bg sp' तथा 'kc rw bg' में उभयनिष्ठ कोड केवल 'bg' है। अतः 'wait' का कोड bg है।
'wait' appears in both phrases, and the only code common to 'ns bg sp' and 'kc rw bg' is 'bg'. So 'wait' is coded as bg.
18.
निम्नलिखित श्रृंखला में, केवल एक अक्षर-समूह गलत है। गलत अक्षर-समूह का चयन कीजिए। INK KPJ MRI OTH QWG SXF
In the following series, only one letter-cluster is incorrect. Select the INCORRECT letter- cluster. INK KPJ MRI OTH QWG SXF
- (अ)QWG
- (ब)OTH
- (क)SXF
- (ड)MRI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
QWG
पहले अक्षर: I, K, M, O, Q, S (+2)। दूसरे अक्षर: N, P, R, T, V, X (+2)। तीसरे अक्षर: K, J, I, H, G, F (−1)। पाँचवाँ पद QVG होना चाहिए, अतः QWG गलत है।
First letters: I, K, M, O, Q, S (+2). Second letters: N, P, R, T, V, X (+2). Third letters: K, J, I, H, G, F (−1). The fifth term should be QVG, so QWG is incorrect.
19.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
(नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)RUNP
- (ब)NQIL
- (क)BEWZ
- (ड)WZRU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
RUNP
NQIL: N+3=Q, Q−8=I, I+3=L। BEWZ और WZRU भी यही +3, −8, +3 क्रम मानते हैं। RUNP: R+3=U, U−7=N, N+2=P। अतः RUNP असंगत है।
NQIL: N+3=Q, Q−8=I, I+3=L. BEWZ and WZRU follow the same +3, −8, +3 pattern. RUNP: R+3=U, U−7=N, N+2=P. So RUNP is the odd one.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)WC – UL
- (ब)DJ – BT
- (क)MS – KB
- (ड)TZ – RI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
DJ – BT
WC – UL: W−2=U, C+9=L। MS – KB: M−2=K, S+9=B। TZ – RI: T−2=R, Z+9=I। DJ – BT: D−2=B पर J+10=T। अतः DJ – BT असंगत युग्म है।
WC – UL: W−2=U, C+9=L. MS – KB: M−2=K, S+9=B. TZ – RI: T−2=R, Z+9=I. DJ – BT: D−2=B but J+10=T. So DJ – BT is the odd pair.
21.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह आएगा? 6S, 24T, 12V, 48Y, 24C, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series? 6S, 24T, 12V, 48Y, 24C, ?
- (अ)96I
- (ब)60H
- (क)96H
- (ड)96G
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
96H
संख्याएँ बारी-बारी से × 4 और ÷ 2 होती हैं: 6, 24, 12, 48, 24, 96। अक्षर +1, +2, +3, +4, +5 आगे बढ़ते हैं: S, T, V, Y, C, H। अतः उत्तर 96H है।
Numbers alternate × 4 and ÷ 2: 6, 24, 12, 48, 24, 96. Letters move +1, +2, +3, +4, +5: S, T, V, Y, C, H. So the answer is 96H.
22.
निम्नांकित त्रिक में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। GRAND–GRNAD–DNARG
In the following triad, each group of letters is related to the next group following a certain logic. Select the option that follows the same logic. GRAND–GRNAD–DNARG
- (अ)INDEX–DEXIN–XDEIN
- (ब)FRUIT–FRIUT–TIURF
- (क)NIGHT–NGHIT–THGIN
- (ड)MINOR–MOINR–RNOIM
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
FRUIT–FRIUT–TIURF
GRAND → GRNAD में तीसरा और चौथा अक्षर आपस में बदले गए हैं; DNARG, GRAND का उल्टा है। FRUIT → FRIUT (तीसरा-चौथा बदले) और TIURF (FRUIT उल्टा) यही नियम मानते हैं।
GRAND → GRNAD swaps the 3rd and 4th letters; DNARG is GRAND written in reverse. FRUIT → FRIUT (3rd and 4th swapped) and TIURF (FRUIT reversed) follow the same logic.
23.
कौशिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 32 m चलता है। वह दाएँ मुड़ता है, 16 m चलता है और फिर दाएँ मुड़ता है, 14 m चलता है, बिंदु B पर पहुँचता है और रुक जाता है। चित्रा बिंदु Z से चलना शुरू करती है जो बिंदु A से 60 m पूर्व की ओर है। वह उत्तर की ओर 18 m चलती है, दाएँ मुड़ती है, 19 m चलती है, दाएँ मुड़ती है और 65 m चलती है, दाएँ मुड़ती है और 61 m चलती है और बिंदु Y पर रुक जाती है। बिंदु B और बिंदु Y के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Kaushik starts from Point A and walks 32 m towards the east. He takes a right turn, walks 16 m and then takes a right turn, walks 14 m, reaches Point B and stops. Chitra starts from Point Z which is 60 m towards the east of Point A. She walks 18 m towards north, takes a right turn, walks 19 m, turns right and walks 65 m, turns right and walks 61 m and stops at Point Y. What is the shortest distance between Point B and Point Y? (All turns are 90 degree turns only.)
- (अ)31 m
- (ब)33 m
- (क)29 m
- (ड)25 m
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
31 m
माना A = (0, 0)। कौशिक: (32, 0) → (32, −16) → B = (18, −16)। चित्रा Z = (60, 0) से: (60, 18) → (79, 18) → (79, −47) → Y = (18, −47)। B और Y एक ही ऊर्ध्व रेखा पर हैं, अतः दूरी = 47 − 16 = 31 m।
Take A = (0, 0). Kaushik: (32, 0) → (32, −16) → B = (18, −16). Chitra from Z = (60, 0): (60, 18) → (79, 18) → (79, −47) → Y = (18, −47). B and Y are on the same vertical line, so distance = 47 − 16 = 31 m.
24.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A × B' का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, 'A − B' का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, 'A + B' का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और 'A % B' का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि 'M × N − P % S + T' है, तो M का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A × B' means 'A is the son of B', 'A − B' means 'A is the brother of B', 'A + B' means 'A is the wife of B' and 'A % B' means 'A is the father of B'. If 'M × N − P % S + T', how is M related to T?
- (अ)पत्नी के पिता का भाईWife's father's brother
- (ब)पत्नी की माता का भाईWife's mother's brother
- (क)पत्नी के पिता के भाई का पुत्रWife's father's brother's son
- (ड)पत्नी की माता के भाई का पुत्रWife's mother's brother's son
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पत्नी के पिता के भाई का पुत्र
Wife's father's brother's son
सही उत्तर: पत्नी के पिता के भाई का पुत्र (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Wife's father's brother's son (official answer key).
25.
विद्युत सुरक्षा पद्धतियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. मल्टी-आउटलेट बार को अन्य मल्टी-आउटलेट बारों में प्लग करना तब तक सुरक्षित है जब तक कि कुल भार आउटलेटों की निर्धारित क्षमता से अधिक न हो।
2. विद्युत उपकरणों का उपयोग नम सतहों के पास या जब आपके हाथ गीले हों तब नहीं करना चाहिए, और पावर कॉर्ड को गलीचों या चटाइयों के नीचे रखने से बचाकर सुरक्षित रखना चाहिए।
Which of the following statement(s) is/are true regarding electrical safety practices?
1. It is safe to plug multi-outlet bars into other multi-outlet bars as long as the total load does not exceed the rated capacity of the outlets.
2. Electrical equipment should not be used near wet surfaces or when your hands are wet, and power cords should be protected by avoiding placement under rugs or mats.
- (अ)कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।Both Statements 1 and 2 are true.
- (ब)केवल कथन 2 सत्य है।Only Statement 2 is true.
- (क)केवल कथन 1 सत्य है।Only Statement 1 is true.
- (ड)न तो कथन 1 और न ही 2 सत्य है।Neither Statement 1 nor 2 is true.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
केवल कथन 2 सत्य है।
Only Statement 2 is true.
एक मल्टी-आउटलेट बार को दूसरे में लगाना (डेज़ी-चेनिंग) असुरक्षित है और आउटलेट पर अधिक भार डालता है, अतः कथन 1 गलत है। गीले स्थानों से बचना और तारों को दरी के नीचे न रखना सही है, अतः केवल कथन 2 सत्य है।
Plugging one multi-outlet bar into another (daisy-chaining) is unsafe and can overload the outlet, so statement 1 is false. Avoiding wet areas and not running cords under rugs is correct, so only statement 2 is true.
26.
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'GIFT' को '8264' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'FEAR' को '3527' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'F' के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, ‘GIFT’ is coded as ‘8264’ and ‘FEAR’ is coded as ‘3527’. What is the code for ‘F’ in the given code language?
- (अ)6
- (ब)3
- (क)2
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
2
GIFT और FEAR में उभयनिष्ठ अक्षर केवल F है, और 8264 तथा 3527 में उभयनिष्ठ अंक केवल 2 है। अतः F का कोड 2 है।
The only letter common to GIFT and FEAR is F, and the only digit common to 8264 and 3527 is 2. So F is coded as 2.
27.
निम्नलिखित में से किन अक्षर-समूहों को # और % के स्थान पर रखा जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के समान हो?
# : EAG :: IEK : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left side of :: is the same as that on the right side of ::? # : EAG :: IEK : %
- (अ)# = FBH, % = HDJ
- (ब)# = FBG, % = HDJ
- (क)# = FBH, % = HEJ
- (ड)# = FBH, % = HDI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
# = FBH, % = HDJ
FBH : EAG में हर अक्षर 1 पीछे जाता है (F→E, B→A, H→G)। यही नियम IEK पर: I→H, E→D, K→J से HDJ मिलता है। अतः # = FBH, % = HDJ।
In FBH : EAG each letter moves back by 1 (F→E, B→A, H→G). Applying the same to IEK: I→H, E→D, K→J gives HDJ. So # = FBH, % = HDJ.
28.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बाईं ओर से गिनने पर G और C के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। F, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, F का निकटतम पड़ोसी है। C के दाईं ओर से गिनने पर A और C के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a round table facing the centre. Counting from the left of C, there are only two people sitting between G and C. F sits third to the left of E. B sits immediately next to the right of E. B sits second to the left of G. D is an immediate neighbour of F. How many people sit between A and C, counting from the right of C?
- (अ)4
- (ब)2
- (क)3
- (ड)1
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
2
दक्षिणावर्त (हर व्यक्ति के बाएँ) क्रम: E, C, D, F, G, A, B। यह सभी शर्तें पूरी करता है: B, E के दाएँ, B, G के बाएँ दूसरे स्थान पर, F, E के बाएँ तीसरे स्थान पर, D, F के पास। C के दाएँ से: E, B, फिर A, अतः बीच में 2 व्यक्ति हैं।
Going clockwise (each person's left): E, C, D, F, G, A, B. This fits all clues: B is right of E, B is second to the left of G, F is third to the left of E, D is next to F. From the right of C: E, B, then A, so 2 people sit between.
29.
यदि '+' और '−' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
9 ÷ 5 + 70 × 7 − 11 = ?
What will come in place of the question mark (?) in the following equation, if ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? 9 ÷ 5 + 70 × 7 − 11 = ?
- (अ)47
- (ब)44
- (क)45
- (ड)46
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
46
चिह्न बदलने पर: 9 × 5 − 70 ÷ 7 + 11 = 45 − 10 + 11 = 46। अतः उत्तर 46 है।
After interchanging: 9 × 5 − 70 ÷ 7 + 11 = 45 − 10 + 11 = 46. So the answer is 46.
30.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does NOT belong to that group?
(Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)WC – UL
- (ब)MS – KB
- (क)DJ – BT
- (ड)TZ – RI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
DJ – BT
प्रत्येक युग्म में पहला अक्षर −2 चलता है (W→U, M→K, T→R, D→B) और दूसरा अक्षर +9 चलता है (C→L, S→B, Z→I)। DJ – BT में J→T +10 है, जो नियम तोड़ता है। अतः भिन्न युग्म DJ – BT है।
In each pair, the 1st letter moves −2 (W→U, M→K, T→R, D→B) and the 2nd letter moves +9 (C→L, S→B, Z→I). In DJ – BT, J→T is +10, breaking the rule. So the odd pair is DJ – BT.
31.
I, J, K, L, U, V और W में से प्रत्येक की परीक्षा सप्ताह के अलग-अलग दिन, सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होती है। V से पहले केवल दो लोगों की परीक्षा है। L के बाद केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। V और I के बीच केवल तीन लोगों की परीक्षा है। J और K के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। W की परीक्षा, J से ठीक पहले है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा शुक्रवार को है?
Each of I, J, K, L, U, V and W has an exam on a different day of the week, starting from Monday and ending on Sunday of the same week. Only two persons have exams before V. Only one person has an exam after L. Only three persons have exams between V and I. Only one person has an exam between J and K. W's exam is immediately before J's exam. Whose exam is on Friday among the following?
- (अ)U
- (ब)W
- (क)V
- (ड)I
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
W
सही उत्तर: W। ध्यान दें: प्रकाशित उत्तर कुंजी में अलग विकल्प दिया गया है, पर प्रश्न हल करने पर यही उत्तर आता है।
Correct answer: W. Mon-Sun: W,J,V,K,U,L,I; Friday is U. Note: the published answer key lists a different option; working the question out gives this answer.
32.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह को # और % द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : EAG :: IEK : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the pair of letter-clusters on the left side of :: are the same as those followed between the pair of letter-clusters on the right side of ::? # : EAG :: IEK : %
- (अ)# = FBH, % = HEJ
- (ब)# = FBH, % = HDI
- (क)# = FBG, % = HDJ
- (ड)# = FBH, % = HDJ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
# = FBH, % = HDJ
पहले समूह के प्रत्येक अक्षर को −1 करने पर दूसरा समूह मिलता है: I−1 = H, E−1 = D, K−1 = J, अतः % = HDJ। इसी प्रकार EAG, # को −1 करने पर मिलता है, अतः # = FBH। अतः उत्तर # = FBH, % = HDJ है।
Each letter of the first cluster moves −1 to give the second: I−1 = H, E−1 = D, K−1 = J, so % = HDJ. Similarly, EAG is # moved −1, so # = FBH. So the answer is # = FBH, % = HDJ.
33.
अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में नामित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में उस विकल्प का चयन कीजिए जो सत्य है। अभिकथन (A): यदि आप जल्दी में हैं तो निलंबित भार के नीचे कार्य करना सुरक्षित है। कारण (R): जिस उपकरण का आप उपयोग कर रहे हैं उसके सुरक्षित कार्य-भार (safe working load - SWL) से कभी अधिक न करें।
Select the option that is true regarding the following two statements labelled Assertion (A) and Reason (R). Assertion (A): It is safe to work under a suspended load if you are in a hurry. Reason (R): Never exceed the safe working load (SWL) of the equipment you are using.
- (अ)अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
- (ब)(A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
- (क)(A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।Both (A) and (R) are true, and (R) is the correct explanation of (A).
- (ड)अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
लटके हुए भार के नीचे काम करना कभी सुरक्षित नहीं है, इसलिए A असत्य है। R एक सही सुरक्षा नियम है (SWL से अधिक भार न डालें), अतः A असत्य है परंतु R सत्य है।
Working under a suspended load is never safe, so A is false. R is a true safety rule (never exceed the SWL), so A is false but R is true.
34.
किसी विशेष पदार्थ के तार जिसकी लम्बाई L तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A है, का प्रतिरोध 2 Ω है। उसी पदार्थ के दूसरे तार जिसकी लम्बाई 2L तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A/2 है, का प्रतिरोध क्या होगा?
A wire of a particular material, having length L and cross-sectional area A, has a resistance of 2 Ω. What will be the resistance of another wire of the same material having length 2L and cross-sectional area A/2?
- (अ)4 Ω
- (ब)1 Ω
- (क)8 Ω
- (ड)2 Ω
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
8 Ω
R = ρL/A। नया R = ρ(2L) ÷ (A/2) = 4 × ρL/A। अतः नया प्रतिरोध = 4 × 2 Ω = 8 Ω।
R = ρL/A. New R = ρ(2L) ÷ (A/2) = 4 × ρL/A. So new resistance = 4 × 2 Ω = 8 Ω.
35.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
On the basis of the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)NQIL
- (ब)RUNP
- (क)WZRU
- (ड)BEWZ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
RUNP
क्रम +3, −8, +3 है: N→Q→I→L, W→Z→R→U, B→E→W→Z। RUNP में R→U +3 है, पर U→N −7 और N→P +2 है। अतः भिन्न समूह RUNP है।
Pattern is +3, −8, +3: N→Q→I→L, W→Z→R→U, B→E→W→Z. In RUNP, R→U is +3 but U→N is −7 and N→P is +2. So the odd one is RUNP.
36.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बाईं ओर से गिनने पर G और C के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। F, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, F का निकटतम पड़ोसी है। C के दाईं ओर से गिनने पर A और C के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. Only two people sit between G and C when counted from the left of C. F sits third to the left of E. B sits to the immediate right of E. B sits second to the left of G. D is an immediate neighbour of F. How many people sit between A and C when counted from the right of C?
- (अ)3
- (ब)1
- (क)2
- (ड)4
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
2
F, E के बाएँ तीसरे स्थान पर, B, E के ठीक दाएँ और G, B के दाएँ दूसरे स्थान पर है। C के बाएँ से G तक बीच में D और F हैं, और D, F का पड़ोसी है। E से बाईं ओर क्रम: E, C, D, F, G, A, B। C के दाएँ से: E, B, फिर A। अतः A और C के बीच 2 लोग हैं।
F is 3rd to the left of E, B is immediately right of E and G is 2nd to the right of B. C has D and F between itself and G on its left, and D sits next to F. Order moving left from E: E, C, D, F, G, A, B. Going right from C: E, B, then A. So 2 people sit between A and C.
37.
कार्यशाला में सामान्य सुरक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
कथन 1: जॉब के लिए किसी भी उपलब्ध औजार का उपयोग करना, भले ही वह सही उपकरण न हो।
कथन 2: उपयोग के बाद औजारों को उनके उचित स्थान पर रखना।
कथन 3: मशीन चालू रहने पर उसे साफ करना।
कथन 4: पुराने/टूटे फूटे या क्षतिग्रस्त औजारों को तुरंत बदलना।
Which of the following statements are true regarding general safety in the workshop?
Statement 1: Use any available tool for the job, even if it is not the right tool.
Statement 2: Keep the tools in their proper place after use.
Statement 3: Clean the machine while it is running.
Statement 4: Replace old/broken or damaged tools immediately.
- (अ)कथन 3 और 4 सत्य हैं।Statements 3 and 4 are true.
- (ब)कथन 2 और 4 सत्य हैं।Statements 2 and 4 are true.
- (क)कथन 1 और 3 सत्य हैं।Statements 1 and 3 are true.
- (ड)कथन 1 और 2 सत्य हैं।Statements 1 and 2 are true.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
कथन 2 और 4 सत्य हैं।
Statements 2 and 4 are true.
सही उत्तर: कथन 2 और 4 सत्य हैं। (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Statements 2 and 4 are true. (official answer key).
38.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 9 ÷ 5 + 70 × 7 − 11 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation?
9 ÷ 5 + 70 × 7 − 11 = ?
- (अ)47
- (ब)46
- (क)45
- (ड)44
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
46
चिह्न बदलने पर: 9 × 5 − 70 ÷ 7 + 11 = 45 − 10 + 11 = 46। अतः उत्तर 46 है।
After interchanging signs: 9 × 5 − 70 ÷ 7 + 11 = 45 − 10 + 11 = 46. So the answer is 46.
39.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, E और B दोनों का निकटतम पड़ोसी है। D, G के ठीक बाईं ओर बैठा है। E के दाईं ओर से गिनने पर E और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. G is sitting second to the left of E. B is sitting third to the right of A. C is the immediate neighbour of both E and B. D is sitting to the immediate left of G. How many people are sitting between E and F when counted from the right of E?
- (अ)दोTwo
- (ब)तीनThree
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
दो
Two
G, E के बाएँ दूसरे स्थान पर और D, G के ठीक बाएँ है। C, E के दूसरी ओर है और B, C के बगल में; A, B के बाएँ तीसरे स्थान पर है, शेष स्थान F का है। E के दाएँ से: C, B, फिर F। अतः E और F के बीच दो लोग हैं।
G is 2nd to the left of E and D is immediately left of G. C must be on E's other side with B next to C, and A is 3rd to the left of B, leaving F's seat. Going right from E: C, B, then F. So two people sit between E and F.
40.
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। F एक सम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन तल क्रमांक 6 पर नहीं। D और F जिन तलों पर रहते हैं उनका योगफल 9 है। F और B जिन तलों पर रहते हैं उनका योगफल 5 है। E, C के ठीक नीचे वाले तल पर रहता है। D और E के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A, B, C, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor immediately above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. F lives on an even-numbered floor, but not on floor number 6. The sum of the floor numbers on which D and F live is 9. The sum of the floor numbers on which F and B live is 5. E lives on the floor immediately below C. How many persons live between D and E?
- (अ)2
- (ब)1
- (क)3
- (ड)4
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
2
F मंज़िल 2 या 4 पर है; D + F = 9 से F = 4, D = 5। F + B = 5 से B = 1। E, C के ठीक नीचे है, अतः E = 2, C = 3 और A = 6। D (5) और E (2) के बीच मंज़िल 3 और 4 हैं, अतः 2 व्यक्ति।
F is on 2 or 4; D + F = 9 forces F = 4, D = 5. F + B = 5 gives B = 1. E is just below C, so E = 2, C = 3 and A = 6. Between D (5) and E (2) are floors 3 and 4, so 2 persons.
41.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) ^ T J # L R Ω Y # % S U $ E K Q & * £ B (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक अक्षर है?
Refer to the following letter and symbol series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (Left) ^ T J # L R Ω Y # % S U $ E K Q & * £ B (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a letter?
- (अ)चारFour
- (ब)तीनThree
- (क)एकOne
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दो
Two
प्रत्येक प्रतीक जाँचें: % से पहले # और बाद में S है, तथा £ से पहले * और बाद में B है। कोई अन्य प्रतीक दोनों शर्तें पूरी नहीं करता। अतः उत्तर दो है।
Check each symbol: % is preceded by # and followed by S, and £ is preceded by * and followed by B. No other symbol meets both conditions. So the answer is Two.
42.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) ^ T J # L R Ω Y # E % S U $ K Q & * £ B (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक अन्य प्रतीक भी है?
Refer to the following letter and symbol series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (Left) ^ T J # L R Ω Y # E % S U $ K Q & * £ B (Right) How many such symbols are there each of which is immediately preceded by a letter and also immediately followed by another symbol?
- (अ)चारFour
- (ब)एकOne
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
प्रत्येक प्रतीक के पहले अक्षर और बाद में प्रतीक की जाँच करें: केवल & (पहले Q, बाद में *) शर्त पूरी करता है। अन्य के बाद अक्षर है या पहले प्रतीक है। अतः उत्तर एक है।
Check each symbol for letter before and symbol after: only & (preceded by Q, followed by *) qualifies. The others are followed by letters or preceded by symbols. So the answer is One.
43.
निम्नलिखित त्रिक में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो।
GRAND–GRNAD–DNARG
In the following triad, each group of letters is related to the subsequent one following a certain logic. Select from the given options, the one which follows the same logic. GRAND–GRNAD–DNARG
- (अ)NIGHT–NGHIT–THGIN
- (ब)INDEX–DEXIN–XDEIN
- (क)MINOR–MOINR–RNOIM
- (ड)FRUIT–FRIUT–TIURF
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
FRUIT–FRIUT–TIURF
दूसरे समूह में तीसरे और चौथे अक्षर की अदला-बदली होती है: GRAND → GRNAD। तीसरा समूह पहले शब्द का उल्टा है: GRAND → DNARG। इसी प्रकार FRUIT → FRIUT और FRUIT का उल्टा = TIURF। अतः उत्तर FRUIT–FRIUT–TIURF है।
Second group swaps the 3rd and 4th letters: GRAND → GRNAD. Third group is the first word reversed: GRAND → DNARG. Likewise FRUIT → FRIUT and FRUIT reversed = TIURF. So the answer is FRUIT–FRIUT–TIURF.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें