RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB Group D CBT · 27 Nov 2025 · Shift 1 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB Group D CBT · 27 Nov 2025 · Shift 1 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 50 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
अजय बिंदु A से गाड़ी चलाना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 16 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 8 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 7 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 8 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है, और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Ajay starts driving from Point A and drives 16 km towards the west. He then turns right, drives 8 km, then turns left and drives 7 km. He then turns left and drives 8 km. Finally, he turns right, drives 2 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पूर्व की ओर 25 km
25 km towards the east

A = (0, 0): पश्चिम 16 → (−16, 0), उत्तर 8 → (−16, 8), पश्चिम 7 → (−23, 8), दक्षिण 8 → (−23, 0), पश्चिम 2 → (−25, 0)। A, 25 km पूर्व में है।
Taking A as (0, 0): W 16 → (−16, 0), N 8 → (−16, 8), W 7 → (−23, 8), S 8 → (−23, 0), W 2 → (−25, 0). A is 25 km towards the east.
2.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 61 85 109 133 157 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 61 85 109 133 157 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

181

प्रत्येक पद 24 बढ़ता है: 61, 85, 109, 133, 157, 157 + 24 = 181।
Each term increases by 24: 61, 85, 109, 133, 157, 157 + 24 = 181. So the answer is 181.
3.
सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाईं ओर केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। B के बाईं ओर केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। G और E का निकटतम पड़ोसी F है। C, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। G के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven people, A, B, C, D, E, F and G, are sitting in a row, facing north. Only five people sit to the right of A. Only five people sit to the left of B. F is the immediate neighbour of both G and E. C sits second to the left of E. How many people sit to the left of G?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

चार
Four

A बाएँ से दूसरा और B छठा। E, F, G तीसरे से पाँचवें स्थान में साथ हैं; C, E के बाएँ दूसरा, अतः E तीसरा, C पहला, F चौथा और G पाँचवाँ। G के बाएँ चार व्यक्ति।
A is 2nd and B is 6th from left. E, F, G sit together in 3rd to 5th; C is second to the left of E, so E is 3rd and C 1st, giving F 4th and G 5th. Four people sit to the left of G.
4.
एलेक्स बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 8 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है, बाएं मुड़ता है और 17 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 9 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Alex starts from Point A and drives 8 km towards the east. He then turns left, drives 6 km, turns left and drives 17 km. He then turns left and drives 13 km. Finally, he turns left, drives 9 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (All turns are 90 degrees only unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

उत्तर में 7 km
7 km to the north

A = (0, 0): पूर्व 8 → (8, 0), उत्तर 6 → (8, 6), पश्चिम 17 → (−9, 6), दक्षिण 13 → (−9, −7), पूर्व 9 → (0, −7)। A, 7 km उत्तर में है।
Taking A as (0, 0): E 8 → (8, 0), N 6 → (8, 6), W 17 → (−9, 6), S 13 → (−9, −7), E 9 → (0, −7). A is 7 km to the north.
5.
मधुर अपनी कक्षा में ऊपर से 58वें स्थान पर और नीचे से 6वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Madhur ranks 58th from the top and 6th from the bottom in her class. How many students are there in her class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

63

कुल = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 58 + 6 − 1 = 63।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 58 + 6 − 1 = 63. So the answer is 63.
6.
किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘O + P # T @ G - V’ है, तो O का V से क्‍या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the sister of B’, A @ B means ‘A is the brother of B’, A - B means ‘A is the wife of B’, and A # B means ‘A is the father of B’. If ‘O + P # T @ G - V’, then how is O related to V?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पत्नी के पिता की बहन
Wife's father's sister

O, P की बहन है; P, T का पिता है; T, G का भाई है; G, V की पत्नी है। अतः P, G का पिता है और O, G की बुआ। O, V की पत्नी के पिता की बहन है।
O is the sister of P; P is the father of T; T is the brother of G; G is the wife of V. So P is G's father and O is G's father's sister. O is V's wife's father's sister.
7.
राधिका अपनी कक्षा में ऊपर से 21वें स्थान पर और नीचे से 7वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Radhika ranks 21st from the top and 7th from the bottom in her class. How many students are there in the class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

27

कुल = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 21 + 7 − 1 = 27।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 21 + 7 − 1 = 27. So the answer is 27.
8.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'house sip head' को 'bm ma px' और 'head wood robot' को 'pz bm ey' लिखा जाता है। दी गई भाषा में 'head' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
In a certain code language, 'house sip head' is written as 'bm ma px' and 'head wood robot' is written as 'pz bm ey'. How will 'head' be written in the given language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

bm

दोनों वाक्यों में केवल 'head' उभयनिष्ठ है और केवल 'bm' उभयनिष्ठ कोड है। अतः 'head' का कोड bm।
'head' is the only word common to both sentences and 'bm' is the only common code. So 'head' is written as bm.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 991 989 985 979 971 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 991 989 985 979 971 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

961

पद क्रमशः 2, 4, 6, 8 घटते हैं, अतः अगला 10: 971 − 10 = 961।
The terms decrease by 2, 4, 6, 8, so next by 10: 971 − 10 = 961. So the answer is 961.
10.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'OVAL' को '5294' और 'LOVE' को '8549' लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में 'E' का कूट क्या है?
In a certain code language, 'OVAL' is written as '5294' and 'LOVE' is written as '8549'. What is the code for 'E' in the given code language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

8

OVAL = 5294 और LOVE = 8549। उभयनिष्ठ अक्षर O, V, L के कोड 5, 9, 4 हैं। बचे अक्षर E को बचा अंक 8 मिलता है।
OVAL = 5294 and LOVE = 8549. Common letters O, V, L share digits 5, 9, 4. The leftover letter E gets the leftover digit 8. So the answer is 8.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? RJV QIU PHT OGS ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series, based on the English alphabetical order? RJV QIU PHT OGS ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

NFR

प्रत्येक अक्षर −1 चलता है: R→Q→P→O→N, J→I→H→G→F, V→U→T→S→R। उत्तर NFR।
Each letter moves −1: R→Q→P→O→N, J→I→H→G→F, V→U→T→S→R. So the answer is NFR.
12.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) 6 5 8 8 5 4 7 7 4 2 7 9 2 2 5 7 4 8 8 2 1 8 9 (दाएँ) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 6 5 8 8 5 4 7 7 4 2 7 9 2 2 5 7 4 8 8 2 1 8 9 (Right) How many such odd digits are there, each of which is immediately preceded by an odd digit and also immediately followed by an odd digit?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

कोई नहीं
None

जिन विषम अंकों से पहले विषम अंक है, वे 7 (7-7-4), 9 (7-9-2) और 7 (5-7-4) हैं, पर सबके बाद सम अंक है। अतः कोई नहीं।
Odd digits with an odd digit before them are 7 (in 7-7-4), 9 (in 7-9-2) and 7 (in 5-7-4), but each is followed by an even digit. So no digit qualifies: None.
13.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। URIC - CRUI - RIUC KIDS - SIKD - IDKS
In the following triads, each group of letters is related to the next group following a certain logic. Select the option that follows the same logic from the given options. URIC - CRUI - RIUC KIDS - SIKD - IDKS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

FADE - EAFD - ADFE

पहले शब्द (अक्षर 1234) से: दूसरा = अक्षर 4, 2, 1, 3 (URIC → CRUI); तीसरा = अक्षर 2, 3, 1, 4 (URIC → RIUC)। FADE → EAFD और ADFE यही नियम मानता है।
From the first word (letters 1234): second = letters 4, 2, 1, 3 (URIC → CRUI); third = letters 2, 3, 1, 4 (URIC → RIUC). FADE → EAFD and ADFE fits. So the answer is FADE - EAFD - ADFE.
14.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं।) (गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।) (बाएँ) 2 8 2 3 2 7 9 3 5 4 6 8 9 4 4 7 8 7 5 4 3 5 5 6 2 9 8 (दाएँ) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. (All numbers are single-digit numbers only.) (Counting to be done from left to right only.) (Left) 2 8 2 3 2 7 9 3 5 4 6 8 9 4 4 7 8 7 5 4 3 5 5 6 2 9 8 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

3

दो विषम संख्याओं के बीच विषम संख्या: 7-9-3, 9-3-5 और 3-5-5। 3-5-4 या 7-5-4 जैसे मामले नहीं गिने जाते। उत्तर 3।
Odd number between two odd numbers: 7-9-3, 9-3-5 and 3-5-5. Others like 3-5-4 or 7-5-4 fail. So the count is 3.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? RJV QIU PHT OGS ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? RJV QIU PHT OGS ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

NFR

प्रत्येक अक्षर −1 चलता है: R→Q→P→O→N, J→I→H→G→F, V→U→T→S→R। उत्तर NFR।
Each letter moves −1: R→Q→P→O→N, J→I→H→G→F, V→U→T→S→R. So the answer is NFR.
16.
राधिका अपनी कक्षा में ऊपर से 21वें स्थान पर और नीचे से 7वें स्थान पर रही। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Radhika ranked 21^st from the top and 7^th from the bottom in her class. How many students are there in the class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

27

कुल = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 21 + 7 − 1 = 27।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 21 + 7 − 1 = 27. So the answer is 27.
17.
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? HBE22 ICF29 JDG36 KEH43 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? HBE22 ICF29 JDG36 KEH43 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

LFI50

प्रत्येक अक्षर +1: H→I→J→K→L, B→C→D→E→F, E→F→G→H→I; संख्या +7: 43 + 7 = 50। उत्तर LFI50।
Each letter moves +1: H→I→J→K→L, B→C→D→E→F, E→F→G→H→I; numbers increase by 7: 43 + 7 = 50. So the answer is LFI50.
18.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। URIC - CRUI - RIUC KIDS - SIKD - IDKS
In the following triads, each group of letters is related to the subsequent one following a certain logic. Select from the given options, the one which follows the same logic. URIC - CRUI - RIUC KIDS - SIKD - IDKS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

FADE - EAFD - ADFE

पहले शब्द (अक्षर 1234) से: दूसरा = अक्षर 4, 2, 1, 3 (URIC → CRUI); तीसरा = अक्षर 2, 3, 1, 4 (URIC → RIUC)। FADE → EAFD और ADFE यही नियम मानता है।
From the first word (letters 1234): second = letters 4, 2, 1, 3 (URIC → CRUI); third = letters 2, 3, 1, 4 (URIC → RIUC). FADE → EAFD and ADFE fits. So the answer is FADE - EAFD - ADFE.
19.
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (14 , 42, 3) (12, 60, 5)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. take 13 – operations on 13 such as adding / subtracting / multiplying to 13, etc. can be performed on 13 only. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (14 , 42, 3) (12, 60, 5)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

(13 , 39 , 3)

नियम: दूसरी संख्या = पहली × तीसरी (14 × 3 = 42, 12 × 5 = 60)। (13, 39, 3) में 13 × 3 = 39।
Rule: second number = first × third (14 × 3 = 42, 12 × 5 = 60). In (13, 39, 3), 13 × 3 = 39. So the answer is (13 , 39 , 3).
20.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 15 A 3 B 10 C 8 D 12 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’ , ‘B’ stands for ‘x’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘-‘ , what will be come in place of question mark ‘?’ in the following equation? 15 A 3 B 10 C 8 D 12 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

46

चिह्न रखने पर: 15 ÷ 3 × 10 + 8 − 12 = 50 + 8 − 12 = 46।
Substituting: 15 ÷ 3 × 10 + 8 − 12 = 50 + 8 − 12 = 46. So the answer is 46.
21.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

ZZW

नियम: −1 फिर −2 (U→T→R, I→H→F, N→M→K)। ZZW में 0 फिर −3 है। अतः भिन्न ZZW।
Pattern: −1 then −2 (U→T→R, I→H→F, N→M→K). ZZW has 0 then −3. So the odd one is ZZW.
22.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 4 6 5 8 2 2 1 8 2 9 8 4 7 4 8 2 4 3 1 4 1 2 7 2 6 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद में भी एक पूर्ण वर्ग है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
Look at the following number series and answer the question that follows. All numbers are single-digit numbers only. Counting is to be done from left to right only. (Left) 4 6 5 8 2 2 1 8 2 9 8 4 7 4 8 2 4 3 1 4 1 2 7 2 6 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a perfect square and also immediately followed by a perfect square? (Note: 1 is also a perfect square.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

चार
Four

यहाँ पूर्ण वर्ग अंक 1, 4 और 9 हैं। इनके बीच स्थित संख्याएँ: 9-8-4, 4-7-4, 4-3-1 और 1-4-1। अतः चार।
Perfect-square digits here are 1, 4 and 9. Numbers between two of them: 9-8-4, 4-7-4, 4-3-1 and 1-4-1. So there are Four.
23.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 991 989 985 979 971 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 991 989 985 979 971 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

961

पद क्रमशः 2, 4, 6, 8 घटते हैं, अतः अगला 10: 971 − 10 = 961।
The terms decrease by 2, 4, 6, 8, so next by 10: 971 − 10 = 961. So the answer is 961.
24.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 61 85 109 133 157 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 61 85 109 133 157 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

181

प्रत्येक पद 24 बढ़ता है: 61, 85, 109, 133, 157, 157 + 24 = 181।
Each term increases by 24: 61, 85, 109, 133, 157, 157 + 24 = 181. So the answer is 181.
25.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ हैट, कैप हैं। कोई कैप, वेस्ट नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ हैट, वेस्ट हैं। (II) कुछ कैप, हैट हैं।
Read the given statement(s) and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statement(s) is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statement(s). Statements: Some hats are caps. No cap is a vest. Conclusions: (I) Some hats are vests. (II) Some caps are hats.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Only conclusion (II) follows.

'कुछ हैट कैप हैं' से 'कुछ कैप हैट हैं' निकलता है, अतः II अनुसरण करता है। कोई कैप वेस्ट नहीं, और अन्य हैट के वेस्ट होने की कोई जानकारी नहीं, अतः I नहीं। केवल निष्कर्ष (II)।
'Some hats are caps' converts to 'some caps are hats', so II follows. Since no cap is a vest, the hats that are caps are not vests, and nothing says other hats are vests, so I does not follow. Only conclusion (II) follows.
26.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘OVAL’ को ‘5294’ और ‘LOVE’ को ‘8549’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ का कूट क्या है?
In a certain code language, ‘OVAL’ is coded as ‘5294’ and ‘LOVE’ is coded as ‘8549’. What is the code for ‘E’ in the given code language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

8

OVAL = 5294 और LOVE = 8549। उभयनिष्ठ अक्षर O, V, L के कोड 5, 9, 4 हैं। बचे अक्षर E को बचा अंक 8 मिलता है।
OVAL = 5294 and LOVE = 8549. Common letters O, V, L share digits 5, 9, 4. The leftover letter E gets the leftover digit 8. So the answer is 8.
27.
अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

OSN

नियम: +4 फिर −6 (N→R→L, G→K→E, L→P→J)। OSN में S→N, −5 है। अतः भिन्न OSN।
Pattern: +4 then −6 (N→R→L, G→K→E, L→P→J). In OSN, S→N is −5. So the odd one is OSN.
28.
सात व्यक्ति B, C, D, I, J, K और L, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और K के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J, I के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। L के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven people B, C, D, I, J, K and L are sitting in a straight line, facing north. Only two people sit to the right of C. Only two people sit between C and B. Only two people sit between D and K. Only three people sit between C and D. J sits immediately to the right of I. How many people sit to the right of L?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

चार
Four

बाएँ से: C पाँचवाँ, अतः B दूसरा और D पहला (C और D के बीच तीन)। K चौथा (D और K के बीच दो)। I और J छठे-सातवें, अतः L तीसरा। क्रम: D B L K C I J। L के दाएँ चार व्यक्ति।
From left: C is 5th, so B is 2nd and D is 1st (three between C and D). K is 4th (two between D and K). I and J take 6th and 7th, leaving L 3rd. Order: D B L K C I J. Four people sit to the right of L.
29.
किसी निश्चित तरीके से RR 4 का संबंध UQ −14 से है। उसी प्रकार, II 8 का संबंध LH −10 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MO 12 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
RR 4 is related to UQ −14 in a certain way. In the same way, II 8 is related to LH −10. To which of the given options is MO 12 related, following the same logic?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

PN −6

पहला अक्षर +3, दूसरा अक्षर −1 और संख्या −18 (RR 4 → UQ −14, II 8 → LH −10)। MO 12 → PN −6।
First letter +3, second letter −1 and number −18 (RR 4 → UQ −14, II 8 → LH −10). MO 12 → PN −6. So the answer is PN −6.
30.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

OSN

नियम: +4 फिर −6 (N→R→L, G→K→E, L→P→J)। OSN में S→N, −5 है। अतः भिन्न OSN।
Pattern: +4 then −6 (N→R→L, G→K→E, L→P→J). In OSN, S→N is −5. So the odd one is OSN.
31.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 6 5 8 8 5 4 7 7 4 2 7 9 2 2 5 7 4 8 8 2 1 8 9 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद में भी एक विषम अंक है?
Refer to the following number series and answer the question given below (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 6 5 8 8 5 4 7 7 4 2 7 9 2 2 5 7 4 8 8 2 1 8 9 (Right) How many such odd digits are there, each of which is immediately preceded by an odd digit and also immediately followed by an odd digit?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

एक भी नहीं
None

जिन विषम अंकों से पहले विषम अंक है, वे 7 (7-7-4), 9 (7-9-2) और 7 (5-7-4) हैं, पर सबके बाद सम अंक है। अतः कोई नहीं।
Odd digits with an odd digit before them are 7 (in 7-7-4), 9 (in 7-9-2) and 7 (in 5-7-4), but each is followed by an even digit. So no digit qualifies: None.
32.
किसी निश्चित तरीके से UI 12 का संबंध YK -2 से है। उसी प्रकार, OL 9 का संबंध SN -5 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PQ 15 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
UI 12 is related to YK -2 in a certain way. In the same way, OL 9 is related to SN -5. To which of the following is PQ 15 related, following the same logic?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

TS 1

पहला अक्षर +4, दूसरा अक्षर +2 और संख्या −14 (UI 12 → YK −2, OL 9 → SN −5)। PQ 15 → TS 1।
First letter +4, second letter +2 and number −14 (UI 12 → YK −2, OL 9 → SN −5). PQ 15 → TS 1. So the answer is TS 1.
33.
सात व्यक्ति B, C, D, I, J, K और L एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और K के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J, I के ठीक दाईं ओर बैठा है। L के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven people B, C, D, I, J, K and L are sitting in a straight line facing north. Only two people sit to the right of C. Only two people sit between C and B. Only two people sit between D and K. Only three people sits between C and D. J sits to the immediate right of I. How many people sit(s) to the right of L?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

चार
Four

बाएँ से: C पाँचवाँ, अतः B दूसरा और D पहला (C और D के बीच तीन)। K चौथा (D और K के बीच दो)। I और J छठे-सातवें, अतः L तीसरा। क्रम: D B L K C I J। L के दाएँ चार व्यक्ति।
From left: C is 5th, so B is 2nd and D is 1st (three between C and D). K is 4th (two between D and K). I and J take 6th and 7th, leaving L 3rd. Order: D B L K C I J. Four people sit to the right of L.
34.
यदि + का अर्थ −, − का अर्थ ×, × का अर्थ ÷ और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 84 − 6 ÷ 371 + 648 × 8 = ?
If + means −, − means ×, × means ÷ and ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 84 − 6 ÷ 371 + 648 × 8 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

794

चिह्न बदलने पर: 84 × 6 + 371 − 648 ÷ 8 = 504 + 371 − 81 = 794।
Substituting: 84 × 6 + 371 − 648 ÷ 8 = 504 + 371 − 81 = 794. So the answer is 794.
35.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 2 8 2 3 2 7 9 3 5 4 6 8 9 4 4 7 8 7 5 4 3 5 5 6 2 9 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद में भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. (All numbers are single-digit numbers only.) (Counting is to be done from left to right only.) (Left) 2 8 2 3 2 7 9 3 5 4 6 8 9 4 4 7 8 7 5 4 3 5 5 6 2 9 8 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

3

दो विषम संख्याओं के बीच विषम संख्या: 7-9-3, 9-3-5 और 3-5-5। 3-5-4 या 7-5-4 जैसे मामले नहीं गिने जाते। उत्तर 3।
Odd number between two odd numbers: 7-9-3, 9-3-5 and 3-5-5. Others like 3-5-4 or 7-5-4 fail. So the count is 3.
36.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 15 A 3 B 10 C 8 D 12 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’, ‘B’ stands for ‘x’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘-’, then what will come in place of the question mark ‘?’ in the following equation? 15 A 3 B 10 C 8 D 12 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

46

चिह्न रखने पर: 15 ÷ 3 × 10 + 8 − 12 = 50 + 8 − 12 = 46।
Substituting: 15 ÷ 3 × 10 + 8 − 12 = 50 + 8 − 12 = 46. So the answer is 46.
37.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन : कुछ हैट, कैप हैं। कोई कैप, बनियान नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ हैट, बनियान हैं। (II) कुछ कैप, हैट हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements. Statements: Some hats are caps. No cap is a vest. Conclusions: (I) Some hats are vests. (II) Some caps are hats.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Only conclusion (II) follows.

'कुछ हैट कैप हैं' से 'कुछ कैप हैट हैं' निकलता है, अतः II अनुसरण करता है। कोई कैप वेस्ट नहीं, और अन्य हैट के वेस्ट होने की कोई जानकारी नहीं, अतः I नहीं। केवल निष्कर्ष (II)।
'Some hats are caps' converts to 'some caps are hats', so II follows. Since no cap is a vest, the hats that are caps are not vests, and nothing says other hats are vests, so I does not follow. Only conclusion (II) follows.
38.
अजय बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 16 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 8 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 7 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 8 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Ajay starts from Point A and drives 16 km towards the west. He then takes a right turn, drives 8 km, then turns left and drives 7 km. He then takes a left turn and drives 8 km. He takes a final right turn, drives 2 km, and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degrees turns only, unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पूर्व की ओर 25 km
25 km towards east

A = (0, 0): पश्चिम 16 → (−16, 0), उत्तर 8 → (−16, 8), पश्चिम 7 → (−23, 8), दक्षिण 8 → (−23, 0), पश्चिम 2 → (−25, 0)। A, 25 km पूर्व में है।
Taking A as (0, 0): W 16 → (−16, 0), N 8 → (−16, 8), W 7 → (−23, 8), S 8 → (−23, 0), W 2 → (−25, 0). A is 25 km towards east.
39.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानिए, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, और निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ पिज़्ज़ा, कपकेक हैं। सभी बन, कपकेक हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पिज़्ज़ा, बन हैं। (II) सभी कपकेक, बन हैं।
Read the given statement(s) and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statement(s) is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statement(s). Statements: Some pizzas are cupcakes. All buns are cupcakes. Conclusions: (I) Some pizzas are buns. (II) All cupcakes are buns.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

पिज़्ज़ा और बन दोनों कपकेक से जुड़े हैं, पर पिज़्ज़ा और बन में सीधा संबंध नहीं, अतः I नहीं। 'सभी बन कपकेक हैं' से सभी कपकेक बन नहीं होते, अतः II नहीं। कोई नहीं।
Pizzas and buns are both linked to cupcakes, but there is no direct link between pizzas and buns, so I fails. 'All buns are cupcakes' does not make all cupcakes buns, so II fails. Neither follows.
40.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 616 610 612 606 608 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 616 610 612 606 608 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

602

क्रम −6, +2 बारी-बारी से: 616 − 6 = 610, + 2 = 612, − 6 = 606, + 2 = 608, − 6 = 602।
The pattern alternates −6, +2: 616 − 6 = 610, + 2 = 612, − 6 = 606, + 2 = 608, − 6 = 602. So the answer is 602.
41.
यदि + का अर्थ −, − का अर्थ ×, × का अर्थ ÷ और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 173 − 3 ÷ 282 + 164 × 4 = ?
If + means −, − means ×, × means ÷ and ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 173 − 3 ÷ 282 + 164 × 4 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

760

चिह्न बदलने पर: 173 × 3 + 282 − 164 ÷ 4 = 519 + 282 − 41 = 760।
Substituting: 173 × 3 + 282 − 164 ÷ 4 = 519 + 282 − 41 = 760. So the answer is 760.
42.
एलेक्स बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 8 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 17 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 13 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएँ मुड़ता है, 9 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Alex starts from Point A and drives 8 km towards the east. He then takes a left turn, drives 6 km, turns left and drives 17 km. He then takes a left turn and drives 13 km. He takes a final left turn, drives 9 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90 degrees turns only, unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

उत्तर में 7 km
7 km to the north

A = (0, 0): पूर्व 8 → (8, 0), उत्तर 6 → (8, 6), पश्चिम 17 → (−9, 6), दक्षिण 13 → (−9, −7), पूर्व 9 → (0, −7)। A, 7 km उत्तर में है।
Taking A as (0, 0): E 8 → (8, 0), N 6 → (8, 6), W 17 → (−9, 6), S 13 → (−9, −7), E 9 → (0, −7). A is 7 km to the north.
43.
किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’, A @ B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’, A - B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’, और A # B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’। यदि ‘O + P # T @ G - V’ है, तो O का V से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the sister of B’, A @ B means ‘A is the brother of B’, A - B means ‘A is the wife of B’, and A # B means ‘A is the father of B’. How is O related to V if ‘O + P # T @ G - V’?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पत्नी के पिता की बहन
Wife's father's sister

O, P की बहन है; P, T का पिता है; T, G का भाई है; G, V की पत्नी है। अतः P, G का पिता है और O, G की बुआ। O, V की पत्नी के पिता की बहन है।
O is the sister of P; P is the father of T; T is the brother of G; G is the wife of V. So P is G's father and O is G's father's sister. O is V's wife's father's sister.
44.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ केवल एकल अंक वाली संख्याएँ हैं। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) 4 6 5 8 2 2 1 8 2 9 8 4 7 4 8 2 4 3 1 4 1 2 7 2 6 (दाएँ) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद भी एक पूर्ण वर्ग है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
Refer to the following number series and answer the question that follows. All numbers are single-digit numbers only. Counting to be done from left to right only. (Left) 4 6 5 8 2 2 1 8 2 9 8 4 7 4 8 2 4 3 1 4 1 2 7 2 6 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a perfect square and also immediately followed by a perfect square? (Note: 1 is also a perfect square.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

चार
Four

यहाँ पूर्ण वर्ग अंक 1, 4 और 9 हैं। इनके बीच स्थित संख्याएँ: 9-8-4, 4-7-4, 4-3-1 और 1-4-1। अतः चार।
Perfect-square digits here are 1, 4 and 9. Numbers between two of them: 9-8-4, 4-7-4, 4-3-1 and 1-4-1. So there are Four.
45.
मधुर अपनी कक्षा में ऊपर से 58वें स्थान पर और नीचे से 6वें स्थान पर रहा। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Madhur ranked 58^th from the top and 6^th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

63

कुल = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 58 + 6 − 1 = 63।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 58 + 6 − 1 = 63. So the answer is 63.
46.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘house sip head’ को ‘bm ma px’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘head wood robot’ को ‘pz bm ey’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘head’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है?
In a certain code language, ‘house sip head’ is coded as ‘bm ma px’ and ‘head wood robot’ is coded as ‘pz bm ey’. How is ‘head’ coded in the given language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

bm

दोनों वाक्यों में ‘head’ ही उभयनिष्ठ शब्द है और दोनों कूटों में ‘bm’ ही उभयनिष्ठ कूट है। अतः ‘head’ का कूट bm है।
‘head’ is the only word common to both sentences, and ‘bm’ is the only code common to both codes. So ‘head’ is coded as bm.
47.
उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि जैसी संक्रियाएँ 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़कर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) (14 , 42, 3) (12, 60, 5)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE : Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into its constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding / subtracting /multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (14 , 42, 3) (12, 60, 5)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

(13 , 39 , 3)

नियम: पहली संख्या × तीसरी संख्या = दूसरी संख्या। 14 × 3 = 42 और 12 × 5 = 60। इसी प्रकार 13 × 3 = 39। अतः उत्तर (13 , 39 , 3) है।
Rule: first × third = second. 14 × 3 = 42 and 12 × 5 = 60. Similarly 13 × 3 = 39. So the answer is (13 , 39 , 3).
48.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

ZZW

पैटर्न: −1, फिर −2। U−1=T, T−2=R; I−1=H, H−2=F; N−1=M, M−2=K। ZZW में Z−0=Z, Z−3=W है, जो पैटर्न से मेल नहीं खाता। अतः ZZW भिन्न है।
Pattern: −1, then −2. U−1=T, T−2=R; I−1=H, H−2=F; N−1=M, M−2=K. In ZZW, Z−0=Z, Z−3=W, which breaks the pattern. So the odd one is ZZW.
49.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? HBE22 ICF29 JDG36 KEH43 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the given series? HBE22 ICF29 JDG36 KEH43 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

LFI50

प्रत्येक अक्षर +1 बढ़ता है: H→I→J→K→L, B→C→D→E→F, E→F→G→H→I। संख्याएँ 7 बढ़ती हैं: 22, 29, 36, 43, 50। अतः उत्तर LFI50 है।
Each letter moves +1: H→I→J→K→L, B→C→D→E→F, E→F→G→H→I. Numbers increase by 7: 22, 29, 36, 43, 50. So the answer is LFI50.
50.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 616 610 612 606 608 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 616 610 612 606 608 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

602

बारी-बारी से −6 और +2: 616 − 6 = 610, 610 + 2 = 612, 612 − 6 = 606, 606 + 2 = 608, 608 − 6 = 602। अतः उत्तर 602 है।
Alternately −6 and +2: 616 − 6 = 610, 610 + 2 = 612, 612 − 6 = 606, 606 + 2 = 608, 608 − 6 = 602. So the answer is 602.

इसी पेपर के अन्य विषय

रेलवे सामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञानसामान्य ज्ञानगणित
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें