RRB Group D CBT · 4 Dec 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB Group D CBT · 4 Dec 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 32 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
विनय बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 10 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Vinay starts from Point A and drives 10 km towards the south. He then takes a right turn, drives 4 km, turns right and drives 14 km. He then takes a right turn and drives 8 km. He takes a final right turn, drives 4 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90 degrees turns only, unless specified.)
- (अ)3 km पूर्व में3 km to the east
- (ब)4 km पश्चिम में4 km to the west
- (क)3 km पश्चिम में3 km to the west
- (ड)4 km पूर्व में4 km to the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
4 km पश्चिम में
4 km to the west
माना A = (0, 0)। दक्षिण 10 → (0, −10); दाएँ/पश्चिम 4 → (−4, −10); दाएँ/उत्तर 14 → (−4, 4); दाएँ/पूर्व 8 → (4, 4); दाएँ/दक्षिण 4 → P (4, 0)। A, P से 4 km पश्चिम है। अतः उत्तर 4 km पश्चिम की ओर है।
Take A = (0, 0). South 10 → (0, −10); right/west 4 → (−4, −10); right/north 14 → (−4, 4); right/east 8 → (4, 4); right/south 4 → P (4, 0). A is 4 km west of P. So the answer is 4 km to the west.
2.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 1 4 6 7 3 8 5 3 2 1 5 9 6 6 6 6 8 7 1 6 6 3 1 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
Refer to the following series and answer the question (all numbers are single-digit numbers only). (Counting to be done from left to right only.) (Left) 1 4 6 7 3 8 5 3 2 1 5 9 6 6 6 6 8 7 1 6 6 3 1 (Right) How many such odd digits are there, each of which is immediately preceded by an odd digit and also immediately followed by an odd digit?
- (अ)तीन से अधिकMore than three
- (ब)एकOne
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
हर विषम अंक के दोनों ओर विषम अंक जाँचें। केवल '1 5 9' वाला 5 शर्त पूरी करता है; बाकी विषम अंकों के पास सम अंक है या वे किनारे पर हैं। अतः उत्तर एक है।
Check each odd digit for odd digits on both sides. Only the 5 in '1 5 9' qualifies; all other odd digits have an even neighbour or are at an end. So the answer is One.
3.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: कुछ पतंगें, गुब्बारे हैं। कोई गुब्बारा, विमान नहीं है।
निष्कर्ष: (I): कुछ पतंगें, विमान हैं। (II): कुछ गुब्बारे, पतंगें हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some kites are balloons. No balloon is a plane.
Conclusions: (I): Some kites are planes. (II): Some balloons are kites.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (ब)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (क)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (ड)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
Only conclusion (II) follows
'कुछ पतंग गुब्बारे हैं' का परिवर्तन 'कुछ गुब्बारे पतंग हैं' है, अतः (II) अनुसरण करता है। जो पतंग गुब्बारे हैं वे विमान नहीं हो सकते, बाकी का संबंध अनिश्चित है, अतः (I) नहीं। केवल (II)।
'Some kites are balloons' converts to 'Some balloons are kites', so (II) follows. Kites that are balloons cannot be planes, and the rest are not linked, so (I) does not follow. Only (II).
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? SGN 5 RFM 7 QEL 9 PDK 11 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? SGN 5 RFM 7 QEL 9 PDK 11 ?
- (अ)RCJ 12
- (ब)QEL 12
- (क)OEL 13
- (ड)OCJ 13
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
OCJ 13
हर अक्षर −1 घटता है: S, R, Q, P, O; G, F, E, D, C; N, M, L, K, J। संख्याएँ 2 बढ़ती हैं: 5, 7, 9, 11, 13। अतः उत्तर OCJ 13 है।
Each letter moves −1: S, R, Q, P, O; G, F, E, D, C; N, M, L, K, J. Numbers rise by 2: 5, 7, 9, 11, 13. So the answer is OCJ 13.
5.
सहाना अपनी कक्षा में, ऊपर से चौथे और नीचे से अठारहवें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Sahana ranks 4th from the top and 18th from the bottom in her class. How many students are there in the class?
- (अ)25
- (ब)21
- (क)23
- (ड)16
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
21
कुल छात्र = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 4 + 18 − 1 = 21। अतः उत्तर 21 है।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 4 + 18 − 1 = 21. So the answer is 21.
6.
A, B, C, D, W, X और Y उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। W और Y के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, Y के ठीक बाएं बैठा है। B के दाएं कोई नहीं बैठा है। B और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X, D के ठीक दाएं बैठा है। C और X के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, W, X and Y are sitting in a straight line, facing the north. Only three people sit between W and Y. A sits to the immediate left of Y. No one sits to the right of B. Only two people sit between B and A. X sits to the immediate right of D. How many people sit between C and X?
- (अ)एकOne
- (ब)चारFour
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
दो
Two
B दाएँ सिरे (7वें) पर है। B और A के बीच दो: A चौथा, अतः Y पाँचवाँ। W और Y के बीच तीन: W पहला। X, D के ठीक दाएँ: D दूसरा, X तीसरा, C छठा। C और X के बीच A और Y हैं। अतः उत्तर दो है।
B is at the right end (7th). Two between B and A: A is 4th, so Y is 5th. Three between W and Y: W is 1st. X is just right of D: D 2nd, X 3rd, leaving C 6th. Between C and X sit A and Y. So the answer is Two.
7.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 − 33 × 44 ÷ 24 + 39 = ?
What will come in place of the question mark (?) in the following equation if ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? 25 − 33 × 44 ÷ 24 + 39 = ?
- (अ)6
- (ब)5
- (क)2
- (ड)4
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
4
चिह्न बदलने पर: 25 + 33 ÷ 44 × 24 − 39 = 25 + 0.75 × 24 − 39 = 25 + 18 − 39 = 4। अतः उत्तर 4 है।
After interchanging: 25 + 33 ÷ 44 × 24 − 39 = 25 + 0.75 × 24 − 39 = 25 + 18 − 39 = 4. So the answer is 4.
8.
विनय बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 10 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 14 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 4 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Vinay starts from Point A and drives 10 km towards the south. He then takes a right turn, drives 4 km, turns right and drives 14 km. He then takes a right turn and drives 8 km. He takes a final right turn, drives 4 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (अ)पश्चिम में 3 km3 km to the west
- (ब)पश्चिम में 4 km4 km to the west
- (क)पूर्व में 4 km4 km to the east
- (ड)पूर्व में 3 km3 km to the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पश्चिम में 4 km
4 km to the west
माना A = (0, 0)। दक्षिण 10 → (0, −10); दाएँ/पश्चिम 4 → (−4, −10); दाएँ/उत्तर 14 → (−4, 4); दाएँ/पूर्व 8 → (4, 4); दाएँ/दक्षिण 4 → P (4, 0)। A, P से 4 km पश्चिम है। अतः उत्तर 4 km पश्चिम की ओर है।
Take A = (0, 0). South 10 → (0, −10); right/west 4 → (−4, −10); right/north 14 → (−4, 4); right/east 8 → (4, 4); right/south 4 → P (4, 0). A is 4 km west of P. So the answer is 4 km to the west.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 304 313 320 325 ? 329
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 304 313 320 325 ? 329
- (अ)328
- (ब)325
- (क)326
- (ड)327
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
328
अंतर 9, 7, 5, 3 हैं, फिर 1: 325 + 3 = 328, और 328 + 1 = 329 मेल खाता है। अतः उत्तर 328 है।
Differences are 9, 7, 5, 3, so next is 1: 325 + 3 = 328, and 328 + 1 = 329 checks. So the answer is 328.
10.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 11, 23, 47, 83, 131, ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 11, 23, 47, 83, 131, ?
- (अ)192
- (ब)193
- (क)191
- (ड)190
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
191
अंतर 12, 24, 36, 48 (12 के गुणज) हैं, अतः अगला अंतर 60 है। 131 + 60 = 191। अतः उत्तर 191 है।
Differences are 12, 24, 36, 48 (multiples of 12), so the next difference is 60. 131 + 60 = 191. So the answer is 191.
11.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'FOUR' को '5812' के रूप में और 'ROUT' को '5628' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'T' का कूट क्या होगा?
In a certain code language, ‘FOUR’ is coded as ‘5812’ and ‘ROUT’ is coded as ‘5628’. What is the code for ‘T’ in the given code language?
- (अ)8
- (ब)6
- (क)5
- (ड)2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
6
FOUR और ROUT में O, U, R समान हैं, और दोनों कूटों में 5, 8, 2 समान हैं। ROUT का अतिरिक्त अक्षर T, 5628 के अतिरिक्त अंक 6 से मेल खाता है। अतः T का कूट 6 है।
O, U, R are common to FOUR and ROUT, and 5, 8, 2 are common to both codes. The extra letter T in ROUT matches the extra digit 6 in 5628. So T is coded as 6.
12.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं) (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 1 4 6 7 3 8 5 3 2 1 5 9 6 6 6 6 8 7 1 6 6 3 1 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद में भी एक विषम अंक है?
Refer to the following series and answer the given question (all numbers are single-digit numbers only). (Counting is to be done from left to right only.) (Left) 1 4 6 7 3 8 5 3 2 1 5 9 6 6 6 6 8 7 1 6 6 3 1 (Right) How many such odd digits are there, each of which is immediately preceded by an odd digit and also immediately followed by an odd digit?
- (अ)एकOne
- (ब)तीनThree
- (क)तीन से अधिकMore than three
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
एक
One
हर विषम अंक के दोनों ओर विषम अंक जाँचें। केवल '1 5 9' वाला 5 शर्त पूरी करता है; बाकी के पास सम अंक है या वे किनारे पर हैं। अतः उत्तर एक है।
Check each odd digit for odd digits on both sides. Only the 5 in '1 5 9' qualifies; all other odd digits have an even neighbour or are at an end. So the answer is One.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which is the letter-cluster pair that DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)RO-KP
- (ब)LI-EJ
- (क)OL-HM
- (ड)IF-BH
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
IF-BH
RO-KP: R −3 = O, K +5 = P। LI-EJ और OL-HM भी −3, +5 नियम पर हैं। IF-BH: I −3 = F, पर B +6 = H। अतः उत्तर IF-BH है।
RO-KP: R −3 = O, K +5 = P. LI-EJ and OL-HM follow the same −3, +5 pattern. IF-BH: I −3 = F, but B +6 = H. So the answer is IF-BH.
14.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (6, 21, 15) (47, 2197, 12)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (6, 21, 15) (47, 2197, 12)
- (अ)(26, 663, 12)
- (ब)(30, 887, 13)
- (क)(34, 1130, 25)
- (ड)(35, 1215, 9)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
(30, 887, 13)
बीच की संख्या = पहली² − तीसरी: 6² − 15 = 21 और 47² − 12 = 2209 − 12 = 2197। इसी प्रकार 30² − 13 = 900 − 13 = 887। अतः उत्तर (30, 887, 13) है।
Middle number = first² − third: 6² − 15 = 21 and 47² − 12 = 2209 − 12 = 2197. Similarly 30² − 13 = 900 − 13 = 887. So the answer is (30, 887, 13).
15.
संख्या 54761829 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे तथा दाएं से दूसरे अंक का गुणनफल कितना होगा?
Each of the digits in the number 54761829 is arranged in descending order from left to right. What will the product of the digits that are third from the left and second from the right in the new number thus formed be?
- (अ)16
- (ब)14
- (क)18
- (ड)28
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
14
अंक अवरोही क्रम में: 98765421। बाएँ से तीसरा = 7, दाएँ से दूसरा = 2। गुणनफल = 7 × 2 = 14। अतः उत्तर 14 है।
Digits in descending order: 98765421. Third from left = 7, second from right = 2. Product = 7 × 2 = 14. So the answer is 14.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)MSO
- (ब)DJF
- (क)BHE
- (ड)PVR
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
BHE
MSO: M +6 = S, S −4 = O। DJF और PVR भी +6, −4 नियम पर हैं। BHE: B +6 = H, पर H −3 = E। अतः उत्तर BHE है।
MSO: M +6 = S, S −4 = O. DJF and PVR follow the same +6, −4 pattern. BHE: B +6 = H, but H −3 = E. So the answer is BHE.
17.
सात बॉक्स, M, N, O, P, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। O के ऊपर केवल P रखा गया है। O और R के बीच केवल Q रखा गया है। S के नीचे केवल N रखा गया है। M और N के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes, M, N, O, P, Q, R, and S, are kept one over the other but not necessarily in the same order. Only P is kept above O. Only Q is kept between O and R. Only N is kept below S. How many boxes are kept between M and N?
- (अ)एकOne
- (ब)चारFour
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
एक
One
केवल P, O के ऊपर: P = 1 (सबसे ऊपर), O = 2। O और R के बीच केवल Q: Q = 3, R = 4। केवल N, S के नीचे: S = 6, N = 7, अतः M = 5। M और N के बीच केवल S है। अतः उत्तर एक है।
Only P above O: P = 1st (top), O = 2nd. Only Q between O and R: Q = 3rd, R = 4th. Only N below S: S = 6th, N = 7th, so M = 5th. Only S lies between M and N. So the answer is One.
18.
MR 8 एक निश्चित तरीके से RU −10 से संबंधित है। इसी प्रकार IB 12, NE −6 से संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, US 1 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
MR 8 is related to RU −10 in a certain way. In the same way, IB 12 is related to NE −6. To which of the given options is US 1 related, following the same logic?
- (अ)MJ −19
- (ब)BH −12
- (क)ZV −17
- (ड)HU −11
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
ZV −17
पहला अक्षर +5, दूसरा अक्षर +3, संख्या −18: M→R, R→U, 8→−10 (IB 12→NE −6 भी ऐसे ही)। US 1 के लिए: U +5 = Z, S +3 = V, 1 − 18 = −17। अतः उत्तर ZV −17 है।
First letter +5, second letter +3, number −18: M→R, R→U, 8→−10 (same for IB 12→NE −6). For US 1: U +5 = Z, S +3 = V, 1 − 18 = −17. So the answer is ZV −17.
19.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है 'A, B का पिता है', 'A - B' का अर्थ है 'A, B की माता है', 'A × B' का अर्थ है 'A, B की बहन है', 'A ÷ B' का अर्थ है 'A, B की पत्नी है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'L ÷ M + N - O × P' है, तो L का P से क्या संबंध है?
In a certain code language, ‘A + B’ means ‘A is the father of B’ ‘A - B’ means ‘A is the mother of B’ ‘A × B’ means ‘A is the sister of B’ ‘A ÷ B’ means ‘A is the wife of B’ Based on the above, how is L related to P if ‘L ÷ M + N - O × P’?
- (अ)माता की बहनMother’s sister
- (ब)पिता की बहनFather’s sister
- (क)पिता की माताFather’s mother
- (ड)माता की माताMother’s mother
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
माता की माता
Mother’s mother
O × P: O, P की बहन है। N − O: N, O (और P) की माँ है। M + N: M, N का पिता है। L ÷ M: L, M की पत्नी, अतः N की माँ है। इस प्रकार L, P की माँ की माँ है।
O × P: O is P's sister. N − O: N is O's (and P's) mother. M + N: M is N's father. L ÷ M: L is M's wife, so L is N's mother. Thus L is P's mother's mother.
20.
यदि + का अर्थ – है, – का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 20 – 6 ÷ 4 + 60 x 15 = ?
If + means - , - means x , x means ÷ , ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 20 – 6 ÷ 4 + 60 x 15 = ?
- (अ)126
- (ब)118
- (क)123
- (ड)120
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
120
चिह्न बदलने पर: 20 × 6 + 4 − 60 ÷ 15 = 120 + 4 − 4 = 120। अतः उत्तर 120 है।
Replacing signs: 20 × 6 + 4 − 60 ÷ 15 = 120 + 4 − 4 = 120. So the answer is 120.
21.
A, B, C, D, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और W के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। W और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D, A के ठीक बाईं ओर बैठा है। Y, W का ठीक पड़ोसी नहीं है। B के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, W, X and Y are sitting in a straight line, facing the north. Only two people sit to the left of C. Only three people sit between C and W. Only one person sits between W and X. D sits to the immediate left of A. Y is not an immediate neighbour of W. How many people sit to the right of B?
- (अ)चारFour
- (ब)दोTwo
- (क)एकOne
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
एक
One
C बाएँ से तीसरा है; C और W के बीच तीन, अतः W सातवाँ; X पाँचवाँ। D, A के ठीक बाएँ, यह केवल 1 और 2 पर संभव है। Y, W का पड़ोसी नहीं, अतः Y चौथा और B छठा। B के दाएँ केवल W है। अतः उत्तर एक है।
C is 3rd from left; three between C and W, so W is 7th; X is 5th. D is just left of A, possible only at 1st and 2nd. Y is not next to W, so Y is 4th and B is 6th. Only W is to the right of B. So the answer is One.
22.
यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 426 125 357 489 627 (दाएं) (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं किए जाएं। यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितनी संख्याओं का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
This question is based on the five three-digit numbers given below. (Left) 426 125 357 489 627 (Right) (Example: 697 - 1st digit = 6, 2nd digit = 9 and 3rd digit = 7) NOTE: All operations are to be performed from left to right. If all the numbers are arranged in ascending order, how many numbers will remain unchanged in their position?
- (अ)एकOne
- (ब)चारFour
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
दो
Two
मूल क्रम: 426, 125, 357, 489, 627। आरोही: 125, 357, 426, 489, 627। केवल 489 (चौथा) और 627 (पाँचवाँ) अपने स्थान पर रहते हैं। अतः उत्तर दो है।
Original: 426, 125, 357, 489, 627. Ascending: 125, 357, 426, 489, 627. Only 489 (4th) and 627 (5th) stay in place. So the answer is Two.
23.
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। YCE−FJL LPR−SWY
Select the pair that follows the same pattern as that followed by the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. YCE−FJL LPR−SWY
- (अ)TXZ−ZEF
- (ब)TXZ−AEG
- (क)TWX−AEG
- (ड)TWX−ZDF
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
TXZ−AEG
समूह के भीतर अक्षर +4, +2 (Y, C, E) हैं, और दूसरे समूह का हर अक्षर पहले से +7 है (Y→F, C→J, E→L)। TXZ में +4, +2 है और T→A, X→E, Z→G। अतः उत्तर TXZ−AEG है।
Within a cluster letters go +4, +2 (Y, C, E), and each letter of the second cluster is +7 of the first (Y→F, C→J, E→L). TXZ fits +4, +2 and T→A, X→E, Z→G. So the answer is TXZ−AEG.
24.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘star city lemon’ को 'fq vn ln' के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘zip lid star’ को ‘vn iu km’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘star’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, ‘star city lemon’ is coded as 'fq vn ln' and ‘zip lid star’ is coded as ‘vn iu km’. How is ‘star’ coded in the given language?
- (अ)ln
- (ब)iu
- (क)fq
- (ड)vn
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
vn
दोनों वाक्यों में केवल 'star' समान है और दोनों कूटों में केवल 'vn' समान है। अतः 'star' का कूट vn है।
'star' is the only word common to both sentences, and 'vn' is the only code common to both. So 'star' is coded as vn.
25.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' 'A - B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है' 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B की बहन है' 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' उपरोक्त के आधार पर, यदि 'L ÷ M + N - O × P' है तो L का P से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A + B' means 'A is the father of B', 'A - B' means 'A is the mother of B', 'A × B' means 'A is the sister of B', and 'A ÷ B' means 'A is the wife of B'. Based on the above, how is L related to P if 'L ÷ M + N - O × P'?
- (अ)माता की बहनMother's sister
- (ब)माता की माताMother's mother
- (क)पिता की माताFather's mother
- (ड)पिता की बहनFather's sister
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
माता की माता
Mother's mother
O × P: O, P की बहन है। N − O: N, O (और P) की माँ है। M + N: M, N का पिता है। L ÷ M: L, M की पत्नी, अतः N की माँ है। इस प्रकार L, P की माँ की माँ है।
O × P: O is P's sister. N − O: N is O's (and P's) mother. M + N: M is N's father. L ÷ M: L is M's wife, so L is N's mother. Thus L is P's mother's mother.
26.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: कोई गुड़िया, अंगूठी नहीं है। कोई अंगूठी, लैंप नहीं है।
निष्कर्ष: (I) सभी गुड़िया, लैंप हैं। (II) कोई लैंप, गुड़िया नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: No dolls are rings. No rings are lamps.
Conclusions: (I) All dolls are lamps. (II) No lamps are dolls.
- (अ)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (ब)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (क)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
डॉल और लैंप दोनों रिंग से अलग हैं, पर डॉल और लैंप के बीच कोई संबंध नहीं दिया है। अतः न 'सभी डॉल लैंप हैं' निश्चित है, न 'कोई लैंप डॉल नहीं'। कोई भी अनुसरण नहीं करता।
Dolls and lamps are both separated from rings, but nothing links dolls and lamps to each other. So neither 'All dolls are lamps' nor 'No lamps are dolls' is certain. Neither follows.
27.
सहाना अपनी कक्षा में ऊपर से 4वें और नीचे से 18वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Sahana ranked 4^th from the top and 18^th from the bottom in her class. How many students are there in the class?
- (अ)25
- (ब)16
- (क)21
- (ड)23
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
21
कुल छात्र = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 4 + 18 − 1 = 21। अतः उत्तर 21 है।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 4 + 18 − 1 = 21. So the answer is 21.
28.
सक्षम बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 71 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 48 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 81 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 89 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 10 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हों।)
Saksham starts from Point A and drives 71 km towards the east. He then takes a left turn, drives 48 km, turns left and drives 81 km. He then takes a left turn and drives 89 km. He takes a final left turn, drives 10 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive in order to reach Point A again? (Note: All turns are 90° turns only, unless specified.)
- (अ)उत्तर में 41 km41 km to the north
- (ब)उत्तर में 40 km40 km to the north
- (क)उत्तर में 44 km44 km to the north
- (ड)दक्षिण में 42 km42 km to the south
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
उत्तर में 41 km
41 km to the north
माना A = (0, 0)। पूर्व 71 → (71, 0); बाएँ/उत्तर 48 → (71, 48); बाएँ/पश्चिम 81 → (−10, 48); बाएँ/दक्षिण 89 → (−10, −41); बाएँ/पूर्व 10 → P (0, −41)। A, P से 41 km उत्तर है। अतः उत्तर 41 km उत्तर की ओर है।
Take A = (0, 0). East 71 → (71, 0); left/north 48 → (71, 48); left/west 81 → (−10, 48); left/south 89 → (−10, −41); left/east 10 → P (0, −41). A is 41 km north of P. So the answer is 41 km to the north.
29.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 821 823 827 833 841 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 821 823 827 833 841 ?
- (अ)856
- (ब)848
- (क)853
- (ड)851
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
851
अंतर 2, 4, 6, 8 हैं, अतः अगला अंतर 10 है। 841 + 10 = 851। अतः उत्तर 851 है।
Differences are 2, 4, 6, 8, so the next difference is 10. 841 + 10 = 851. So the answer is 851.
30.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। ACNE - CANE - ENCA INCH - NICH - HCNI
In the following triads, each group of letters is related to the subsequent one following a certain logic. Select from the given options, the one which follows the same logic. ACNE - CANE - ENCA INCH - NICH - HCNI
- (अ)QUAD - QAUD - DAUQ
- (ब)GIRL - IGRL - LIRG
- (क)LADY - ALDY - YDAL
- (ड)RAKE - ARKE - AKER
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
LADY - ALDY - YDAL
दूसरे शब्द में पहले दो अक्षर आपस में बदलते हैं (ACNE → CANE, INCH → NICH); तीसरा शब्द पहले शब्द का उल्टा है (ACNE → ENCA, INCH → HCNI)। LADY → ALDY → YDAL इसमें सही बैठता है।
Second word swaps the first two letters (ACNE → CANE, INCH → NICH); third word is the first word reversed (ACNE → ENCA, INCH → HCNI). LADY → ALDY → YDAL fits. So the answer is LADY - ALDY - YDAL.
31.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? VMQ TKO RIM PGK ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? VMQ TKO RIM PGK ?
- (अ)NEJ
- (ब)NFJ
- (क)NEI
- (ड)NFI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
NEI
हर अक्षर −2 घटता है: V, T, R, P, N; M, K, I, G, E; Q, O, M, K, I। अतः उत्तर NEI है।
Each letter moves −2: V, T, R, P, N; M, K, I, G, E; Q, O, M, K, I. So the answer is NEI.
32.
सक्षम बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 71 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 48 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 81 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 89 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 10 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Saksham starts from point A and drives 71 km towards east. He then takes a left turn, drives 48 km, turns left and drives 81 km. He then takes a left turn and drives 89 km. He takes a final left turn, drives 10 km and stops at point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
- (अ)42 km दक्षिण में42 km to the south
- (ब)41 km उत्तर में41 km to the north
- (क)40 km उत्तर में40 km to the north
- (ड)44 km उत्तर में44 km to the north
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
41 km उत्तर में
41 km to the north
माना A = (0, 0)। पूर्व 71 → (71, 0); बाएँ/उत्तर 48 → (71, 48); बाएँ/पश्चिम 81 → (−10, 48); बाएँ/दक्षिण 89 → (−10, −41); बाएँ/पूर्व 10 → P (0, −41)। A, P से 41 km उत्तर है। अतः उत्तर 41 km उत्तर की ओर है।
Take A = (0, 0). East 71 → (71, 0); left/north 48 → (71, 48); left/west 81 → (−10, 48); left/south 89 → (−10, −41); left/east 10 → P (0, −41). A is 41 km north of P. So the answer is 41 km to the north.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें