RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 12 Jun 2025 · Shift 3 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 12 Jun 2025 · Shift 3 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 7 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
किसी स्प्रेडशीट से कॉपी किए गए कंटेंट को इन्सर्ट करने के लिए एमएस वर्ड में 'Paste Special' फ़ंक्शन का उपयोग करते समय, निम्न में से कौन-सा पेस्ट आप्‍शन, वर्ड डॉक्यूमेंट में गणना किए गए मानों को डिस्प्ले करते हुए मूल सूत्र गणनाओं को संरक्षित करेगा?
When using the 'Paste Special' function in MS Word to insert content copied from a spreadsheet, which of the following paste options will preserve the original formula calculations while displaying the calculated values in the Word document?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

एमएस एक्सेल वर्कशीट ऑब्जेक्ट (MS Excel Worksheet Object)
MS Excel Worksheet Object

Paste Special में 'Microsoft Excel Worksheet Object' चुनने पर वर्कशीट Word में एम्बेड हो जाती है और सूत्र तथा परिकलित मान संपादन योग्य रहते हैं। HTML, Unformatted Text और Picture केवल मान या चित्र चिपकाते हैं।
Paste Special with 'Microsoft Excel Worksheet Object' embeds the worksheet in Word, keeping the formulas and calculated values editable. HTML, Unformatted Text and Picture paste only values or an image.
2.
मार्च 2025 में, किस बैंक ने ‘ग्लोबल वूमेन NRE और NRO बचत खाता’ शुरू किया?
In March 2025, which bank launched the 'Global Women NRE and NRO Savings Account'?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

बैंक ऑफ बड़ौदा
Bank of Baroda

मार्च 2025 में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिला प्रवासी भारतीयों के लिए 'ग्लोबल वूमन NRE और NRO सेविंग्स अकाउंट' शुरू किया।
In March 2025, Bank of Baroda launched the 'Global Women NRE and NRO Savings Account' for women NRIs.
3.
एक यूजर एमएस पॉवरपॉइंट में बुलेटेड सूची (bulleted list) बनाना चाहता है। सूची आइटम टाइप करने और Enter दबाने के बाद, वह एक सब-बुलेट पॉइंट (एक निम्न-स्तरीय बुलेट) क्रि एट करना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रि या इसे विश्वसनीय रूप से प्राप्त करेंगी?
A user wants to create a bulleted list in MS PowerPoint. After typing a list item and pressing Enter, he wants to create a sub-bullet point (a lower-level bullet). Which of the following actions will reliably achieve this?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

Paragraph ग्रुप में 'Increase List Level' बटन पर क्लिक करना
Clicking the 'Increase List Level' button in the Paragraph group

'Increase List Level' (या Tab) दबाने से वर्तमान बुलेट उप-बुलेट बन जाती है। 'Decrease List Level' इसका उलटा करता है।
Clicking 'Increase List Level' (or pressing Tab) demotes the current bullet to a sub-bullet. 'Decrease List Level' does the opposite.
4.
2025 में लॉन्च किए गए विक्रम 3201 माइक्रोप्रोसेसर को बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस तकनीक का उपयोग किया गया था?
Which of the following technologies was used to manufacture the Vikram 3201 microprocessor launched in 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

180nm CMOS तकनीक
180nm CMOS technology

इसरो का पहला पूर्णतः स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विक्रम 3201 SCL मोहाली में 180nm CMOS तकनीक से बनाया गया।
The Vikram 3201, ISRO's first fully indigenous 32-bit microprocessor, was made at SCL Mohali using 180nm CMOS technology.
5.
एमएस-पावरपॉइंट 365 में .ppsx फ़ाइल फॉर्मेट का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
What is the primary purpose of the .ppsx file format in MS-PowerPoint 365?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

प्रेजेंटेटेशन को ऐसे फ़ॉर्मेट में सेव करना जो सीधे स्लाइड शो (Slide Show) मोड में ओपन हो
To save a presentation in a format that opens directly in Slide Show mode

.ppsx फ़ॉर्मेट PowerPoint Show फ़ाइल है, जो सीधे स्लाइड शो मोड में खुलती है।
The .ppsx format is a PowerPoint Show file, which opens directly in Slide Show mode.
6.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कंप्यूटर सिस्टम में RAM और ROM के कार्यों का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Which of the following statements best describes the functions of RAM and ROM in a computer system?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

ROM का उपयोग सिस्टम फ़र्मवेयर (firmware) को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है, जबकि RAM ऐक्टि व प्रासेसेज के लिए अस्थायी डेटा संग्रहीत करता है।
ROM is used to store system firmware, whereas RAM stores temporary data for active processes.

ROM में स्थायी सिस्टम फ़र्मवेयर (जैसे बूट प्रोग्राम) संग्रहीत होता है, जबकि RAM अस्थायी मेमोरी है जिसमें चालू प्रक्रियाओं का अस्थायी डेटा रहता है।
ROM holds permanent system firmware (like the boot program), while RAM is volatile memory holding temporary data and programs in use.
7.
एमएस पावरपॉइंट 2019 में, जब आप टेक्स्ट बॉक्स में टाइप करते समय एंटर कुंजी दबाते हैं, तो क्या होता है?
In MS PowerPoint 2019, what happens when you press the Enter key while typing in a text box?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

कर्सर उसी टेक्स्ट बॉक्स में अगली पंक्ति पर चला जाता है।
The cursor moves to the next line in the same text box.

PowerPoint के टेक्स्ट बॉक्स में Enter दबाने पर कर्सर उसी टेक्स्ट बॉक्स की अगली पंक्ति (नए अनुच्छेद) में चला जाता है।
In a PowerPoint text box, pressing Enter moves the cursor to the next line (a new paragraph) within the same text box.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य ज्ञानगणितसामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें