RRB NTPC Graduate CBT-1 · 17 Jun 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 17 Jun 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 24 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से किन करों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है?
1. अतिरिक्त सीमा शुल्क
2. राज्य VAT
3. केंद्रीय उत्पाद शुल्क
Which of the following taxes have been replaced by the Goods and Services Tax (GST)?
1. Additional Customs Duty
2. State VAT
3. Central Excise Duty
- (अ)केवल 2Only 2
- (ब)केवल 2 और 3Only 2 and 3
- (क)केवल 1 और 2Only 1 and 2
- (ड)1, 2 और 31, 2 and 3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
1, 2 और 3
1, 2 and 3
GST (2017) ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त सीमा शुल्क (CVD/SAD) और राज्य VAT के साथ सेवा कर आदि अप्रत्यक्ष करों को समाहित किया। अतः 1, 2 और 3 तीनों।
GST (2017) subsumed Central Excise Duty, Additional Customs Duty (CVD/SAD) and State VAT, along with service tax and other indirect taxes. So all of 1, 2 and 3.
2.
अप्रैल 2025 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निम्नलिखित में से किस श्रीलंकाई शहर का दौरा किया?
In April 2025, Prime Minister Modi visited which of the following Sri Lankan cities to pay homage at the sacred temple?
- (अ)कोलंबोColombo
- (ब)गैलGalle
- (क)कैंडीKandy
- (ड)अनुराधापुराAnuradhapura
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
अनुराधापुरा
Anuradhapura
अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराधापुरा जाकर पवित्र जय श्री महाबोधि मंदिर में श्रद्धांजलि दी।
In April 2025, PM Modi visited Anuradhapura and paid homage at the sacred Jaya Sri Maha Bodhi temple.
3.
नाइक दास विद्रोह संखेड़ा, 1858 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which of the following statements about the Naik Das revolt of Sankheda, 1858 is NOT correct?
- (अ)संखेड़ा के नाइक दास ने रूपा नाइक और के नाइक दोनों लीडरों के नेतृत्व में हथियार उठाए।Naik Das of Sankheda took up arms under the leadership of both Rupa Naik and Kewal Naik.
- (ब)उन्होंनेने गुरिल्ला रणनीति का सहारा लिया, ब्रिटिश सैनिकों को परेशान किया और ब्रिटिश थानों पर हमला किया।They resorted to guerrilla tactics, harassed British soldiers and attacked British police stations.
- (क)लीडर रूपा ने 1860 में अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।The leader Rupa surrendered to the British in 1860.
- (ड)यह विद्रोह गुजरात के छोटाउदेपुर (Chhotaudepur) जिले के आसपास हुआ था।The revolt took place around the Chhotaudepur district of Gujarat.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
लीडर रूपा ने 1860 में अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
The leader Rupa surrendered to the British in 1860.
सही उत्तर: लीडर रूपा ने 1860 में अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: The leader Rupa surrendered to the British in 1860. (official answer key).
4.
1 फरवरी 2025 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट में, नई आय सीमा क्या थी जिस तक व्यक्ति यों को नई व्यवस्था के तहत आयकर का भुगतान करने से छूट दी गई है?
In the Union Budget presented on 1 February 2025, what was the new income limit up to which individuals are exempted from paying income tax under the new regime?
- (अ)₹12.75 लाख₹12.75 lakh
- (ब)₹15 लाख₹15 lakh
- (क)₹10 लाख₹10 lakh
- (ड)₹12 लाख₹12 lakh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
₹12 लाख
₹12 lakh
बजट 2025-26 में नई कर व्यवस्था के तहत छूट के माध्यम से ₹12 लाख तक की आय कर-मुक्त की गई (वेतनभोगियों के लिए ₹75,000 मानक कटौती सहित ₹12.75 लाख)।
Budget 2025-26 made income up to ₹12 lakh tax-free under the new regime through a rebate (₹12.75 lakh for salaried people after the ₹75,000 standard deduction).
5.
अम्बाई उपनाम से लिखने वाली एक प्रसिद्ध नारीवादी लेखिका और तमिल उपन्यास 'अंदि मलई (Andhi Malai)' की लेखिका कौन हैं?
Who is the famous feminist writer who wrote under the pen name Ambai and is the author of the Tamil novel 'Andhi Malai'?
- (अ)दया पवारDaya Pawar
- (ब)अक्का महादेवीAkka Mahadevi
- (क)नलपत बालमणि अम्माNalapat Balamani Amma
- (ड)सीएस लक्ष्मीC. S. Lakshmi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
सीएस लक्ष्मी
C. S. Lakshmi
अंबई तमिल नारीवादी लेखिका और शोधकर्ता सी. एस. लक्ष्मी का उपनाम है, जिन्होंने उपन्यास 'अंधि मालै' लिखा।
Ambai is the pen name of Tamil feminist writer and researcher C. S. Lakshmi, author of the novel 'Andhi Malai'.
6.
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, भाषा के आधार पर अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की अनुमति देता है?
Which Article of the Indian Constitution allows minorities, based on language, to establish educational institutions?
- (अ)अनुच्छेद 30Article 30
- (ब)अनुच्छेद 28Article 28
- (क)अनुच्छेद 29Article 29
- (ड)अनुच्छेद 32Article 32
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अनुच्छेद 30
Article 30
अनुच्छेद 30 सभी धार्मिक या भाषाई अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद की शिक्षण संस्थाएँ स्थापित करने और चलाने का अधिकार देता है। अनुच्छेद 29 उनकी संस्कृति व लिपि की रक्षा करता है।
Article 30 gives all minorities, religious or linguistic, the right to establish and administer educational institutions of their choice. Article 29 protects their culture and script.
7.
द्वीपों का कौन-सा समूह, 8° – 12° 13″ उत्तरी अक्षांश और 71° – 74° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है?
Which group of islands is located between 8° – 12° 13″ North latitude and 71° – 74° East longitude?
- (अ)अंडमानAndaman
- (ब)निकोबारNicobar
- (क)लक्षद्वीपLakshadweep
- (ड)रामेश्वरमRameswaram
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
लक्षद्वीप
Lakshadweep
लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में लगभग 8°–12°13′ उ. अक्षांश और 71°–74° पू. देशांतर के बीच है। अंडमान-निकोबार लगभग 92°–94° पू. पर हैं।
The Lakshadweep islands lie in the Arabian Sea between about 8°–12°13′ N and 71°–74° E. The Andaman and Nicobar Islands are around 92°–94° E.
8.
मार्च 2025 में, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम में लचित बरफुकन की स्मृति में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया किया। लचित बरफुकन कौन थे?
In March 2025, Union Home Minister Amit Shah inaugurated the Lachit Borphukan Police Academy in Assam in memory of Lachit Borphukan. Who was Lachit Borphukan?
- (अ)अहोम साम्राज्य के एक सेनापतिA general of the Ahom kingdom
- (ब)ब्रिटिश काल के एक पुलिस अधिकारीA police officer of the British era
- (क)असम के एक कविA poet of Assam
- (ड)मुगलों के सैन्य कमांडरA military commander of the Mughals
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अहोम साम्राज्य के एक सेनापति
A general of the Ahom kingdom
लाचित बोड़फुकन अहोम साम्राज्य के सेनापति थे, जिन्होंने सराईघाट के युद्ध (1671) में मुगलों को हराया।
Lachit Borphukan was a general of the Ahom kingdom who defeated the Mughals in the Battle of Saraighat (1671).
9.
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार, संसद को निम्नलिखित में से किस सूची में उल्लि खित विषयों पर कानून बनाने की विशेष शक्ति प्राप्त है?
According to Article 246 of the Indian Constitution, Parliament has the exclusive power to make laws on the subjects mentioned in which of the following lists?
- (अ)राज्य सूचीState List
- (ब)संघ सूचीUnion List
- (क)स्थानीय सूचीLocal List
- (ड)समवर्ती सूचीConcurrent List
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
संघ सूची
Union List
अनुच्छेद 246(1) के तहत संसद को संघ सूची (सूची I) के विषयों पर कानून बनाने की अनन्य शक्ति है। राज्य सूची पर राज्य और समवर्ती सूची पर दोनों कानून बनाते हैं।
Under Article 246(1), Parliament has exclusive power to make laws on matters in the Union List (List I). States legislate on the State List; both share the Concurrent List.
10.
2025 की शुरुआत में, भारत ने किस मिसाइल प्रणाली के लिए फिलीपींस के साथ 200 मिलियन डॉलर से अधिक के रक्षा निर्यात सौदे को अंतिम रूप देने की उम्मीद की है?
At the beginning of 2025, India was expected to finalise a defence export deal worth more than $200 million with the Philippines for which missile system?
- (अ)आकाश- सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलAkash – surface-to-air missile
- (ब)ब्रह्मोस- सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलBrahMos – supersonic cruise missile
- (क)पृथ्वी- बैलिस्टि क मिसाइलPrithvi – ballistic missile
- (ड)नाग- एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलNag – anti-tank guided missile
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
आकाश- सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
Akash – surface-to-air missile
सही उत्तर: आकाश- सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Akash – surface-to-air missile (official answer key).
11.
निम्नलिखित में से किसने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ टीम को जीत दिलाई?
Who among the following led the Vidarbha team to victory in the Ranji Trophy 2024-25?
- (अ)अथर्व तायडेAtharva Taide
- (ब)फैज फजलFaiz Fazal
- (क)अक्षय वाडकरAkshay Wadkar
- (ड)श्रीकांत वाघShrikant Wagh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
अक्षय वाडकर
Akshay Wadkar
अक्षय वाडकर की कप्तानी में विदर्भ ने केरल के विरुद्ध रणजी ट्रॉफी 2024-25 जीती, जो उसका तीसरा खिताब था।
Vidarbha, captained by Akshay Wadkar, won the Ranji Trophy 2024-25 against Kerala, their third title.
12.
सिंधु घाटी सभ्यता का धोलावीरा स्थल निम्नलिखित में से किस कार्य (practices) के लिए जाना जाता है?
For which of the following practices is the Dholavira site of the Indus Valley Civilisation known?
- (अ)लोहे के औजारों का प्रयोगUse of iron tools
- (ब)जल संरक्षण प्रणालीWater conservation system
- (क)शिलाकृत वास्तुकलाRock-cut architecture
- (ड)गाड़ी बनानाCart making
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
जल संरक्षण प्रणाली
Water conservation system
गुजरात के कच्छ में स्थित धोलावीरा अपने जल प्रबंधन के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ वर्षा जल संग्रह हेतु जलाशय, बाँध और नालियाँ थीं।
Dholavira in Kutch, Gujarat, is famous for its water management, with reservoirs, dams and channels to collect and store rainwater.
13.
भारत में लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम कब लागू हुआ था?
When did the Lokpal and Lokayuktas Act come into force in India?
- (अ)16 जनवरी 201416 January 2014
- (ब)16 जनवरी 201316 January 2013
- (क)17 जनवरी 201317 January 2013
- (ड)16 जनवरी 201116 January 2011
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
16 जनवरी 2014
16 January 2014
लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 को 1 जनवरी 2014 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली और यह 16 जनवरी 2014 से लागू हुआ।
The Lokpal and Lokayuktas Act, 2013 received Presidential assent on 1 January 2014 and came into force on 16 January 2014.
14.
किस यूनानी राजदूत ने चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार का दौरा किया था?
Which Greek ambassador visited the court of Chandragupta Maurya?
- (अ)मेगस्थनीजMegasthenes
- (ब)टॉलेमीPtolemy
- (क)स्ट्रैबोStrabo
- (ड)प्लि नीPliny
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
मेगस्थनीज
Megasthenes
सेल्यूकस निकेटर द्वारा भेजा गया मेगस्थनीज़ चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी राजदूत था और उसने 'इंडिका' लिखी।
Megasthenes, sent by Seleucus Nicator, was the Greek ambassador at Chandragupta Maurya's court and wrote 'Indica'.
15.
PMAY-U 2.0 के एक भाग के रूप में, 2024 में शुरू किया गया प्रौद्योगिकी एवं नवाचार उप-मिशन (TISM) किससे संबंधित है?
As a part of PMAY-U 2.0, the Technology and Innovation Sub-Mission (TISM) launched in 2024 is related to which of the following?
- (अ)इसका उद्देश्य प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में कौशल प्रमाणन और श्रम सुधारों को बढ़ावा देना है।It aims to promote skill certification and labour reforms in the real estate sector through training schemes.
- (ब)इसे पहली बार घर खरीदने वालों को आय स्तर के आधार पर गतिशील ब्याज दरों पर आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।It has been launched to provide first-time homebuyers with housing loans at dynamic interest rates based on income level.
- (क)इसका उद्देश्य शहरी आवास अभिलेखों के डिजिटलीकरण को सुगम बनाना तथा निर्माण परमिट के लिए अनुमोदन प्रक्रि या को सरल बनाना है।It aims to facilitate the digitisation of urban housing records and simplify the approval process for building permits.
- (ड)यह भू-जलवायु क्षेत्रों में हरित भवन तकनीकों और ऊर्जा-कुशल आवास डिजाइनों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।It focuses on promoting green building technologies and energy-efficient housing designs across geo-climatic zones.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
यह भू-जलवायु क्षेत्रों में हरित भवन तकनीकों और ऊर्जा-कुशल आवास डिजाइनों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
It focuses on promoting green building technologies and energy-efficient housing designs across geo-climatic zones.
PMAY-U 2.0 के तहत प्रौद्योगिकी एवं नवाचार उप-मिशन विभिन्न भू-जलवायु क्षेत्रों के अनुरूप आधुनिक, हरित और आपदा-रोधी निर्माण तकनीकों व आवास डिज़ाइनों को बढ़ावा देता है।
Under PMAY-U 2.0, the Technology and Innovation Sub-Mission promotes modern, green and disaster-resilient construction technologies and housing designs suited to different geo-climatic zones.
16.
'रामोशी विद्रोह' के लिए कार्य करने वाले रामोशी किस समुदाय के किलों की रक्षा करने वाले रात्रि रक्षक (night guard) थे?
The Ramoshis of the 'Ramoshi revolt' were night guards who protected the forts of which community?
- (अ)सिखSikhs
- (ब)मराठाMarathas
- (क)राजपूतRajputs
- (ड)मुगलMughals
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
मराठा
Marathas
रामोशी मराठा किलों के रक्षक थे; पेशवा के पतन के बाद पद छिनने पर उन्होंने चित्तूर सिंह और उमाजी नाइक के नेतृत्व में अंग्रेज़ों के विरुद्ध विद्रोह किया।
The Ramoshis had served as guards of Maratha forts; after the Peshwa's fall they lost their posts and revolted against the British under Chittur Singh and Umaji Naik.
17.
1909 में, सर विलियम हट कर्जन वायली, एक ब्रिटिश अधिकारी की लंदन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस कृत्य के लिए कौन उत्तरदायी था?
In 1909, Sir William Hutt Curzon Wyllie, a British officer, was shot dead in London. Who was responsible for this act?
- (अ)खुदीराम बोसKhudiram Bose
- (ब)मदन लाल ढींगराMadan Lal Dhingra
- (क)रास बिहारी बोसRash Behari Bose
- (ड)सुभाष चंद्र बोसSubhas Chandra Bose
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
मदन लाल ढींगरा
Madan Lal Dhingra
मदन लाल ढींगरा ने 1 जुलाई 1909 को लंदन में सर विलियम कर्ज़न वायली को गोली मारी और उसी वर्ष उन्हें फाँसी दी गई।
Madan Lal Dhingra shot Sir William Curzon Wyllie in London on 1 July 1909 and was hanged the same year.
18.
1793 के चार्टर एक्ट के अनुसार, ईस्ट इंडिया कंपनी का चार्टर कितने वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया था?
According to the Charter Act of 1793, for how many years was the charter of the East India Company renewed?
- (अ)20
- (ब)15
- (क)18
- (ड)25
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
20
1793 के चार्टर अधिनियम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार एकाधिकार को 20 वर्ष के लिए बढ़ाया; बाद के चार्टर 1813, 1833 और 1853 में आए।
The Charter Act of 1793 renewed the East India Company's trade monopoly for 20 years; later charters came in 1813, 1833 and 1853.
19.
भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय कहां है?
Where is the headquarters of the National Human Rights Commission in India?
- (अ)कोलकाताKolkata
- (ब)चेन्नईChennai
- (क)मुम्बईMumbai
- (ड)नई दिल्लीNew Delhi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
नई दिल्ली
New Delhi
मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 1993 में गठित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
The National Human Rights Commission, set up in 1993 under the Protection of Human Rights Act, has its headquarters in New Delhi.
20.
राजस्थान में स्थित निम्नलिखित में से कौन-सी झील एक कृत्रिम झील है?
Which of the following lakes located in Rajasthan is an artificial lake?
- (अ)पुष्करPushkar
- (ब)आनासागरAnasagar
- (क)रामगढ़Ramgarh
- (ड)सांभरSambhar
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
आनासागर
Anasagar
अजमेर की आनासागर झील कृत्रिम है, जिसे 12वीं शताब्दी में अर्णोराज (आनाजी) चौहान ने बनवाया। पुष्कर और सांभर प्राकृतिक झीलें हैं।
Anasagar Lake at Ajmer is artificial, built by Arnoraja (Anaji) Chauhan in the 12th century. Pushkar and Sambhar are natural lakes.
21.
हिमालय के सबसे पूर्वी विस्तार में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?
Which of the following is NOT included in the easternmost extension of the Himalayas?
- (अ)नागा पहाड़ियाँNaga Hills
- (ब)खासी पहाड़ियाँKhasi Hills
- (क)मिज़ो पहाड़ियाँMizo Hills
- (ड)पटकाई पहाड़ियाँPatkai Hills
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
खासी पहाड़ियाँ
Khasi Hills
पूर्वांचल (हिमालय का पूर्वी विस्तार) में पटकाई, नागा और मिज़ो पहाड़ियाँ आती हैं। खासी पहाड़ियाँ मेघालय पठार का भाग हैं, जो प्रायद्वीपीय खंड से जुड़ा है।
The Purvanchal (eastern extension of the Himalayas) includes the Patkai, Naga and Mizo Hills. The Khasi Hills belong to the Meghalaya Plateau, part of the Peninsular block.
22.
भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकालीन वर्षा निम्नलिखित में से किसके कारण होती है?
Winter rainfall in the northern plains of India is caused by which of the following?
- (अ)पश्चिमी विक्षोभWestern disturbances
- (ब)काल बैसाखीKal Baisakhi
- (क)पूर्वी हवाओंEasterly winds
- (ड)बंगाल की खाड़ी के चक्रवातCyclones of the Bay of Bengal
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पश्चिमी विक्षोभ
Western disturbances
उत्तर-पश्चिम भारत में शीतकालीन वर्षा भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभों से होती है; यह रबी फसल के लिए लाभदायक है।
Winter rain in north-west India comes from western disturbances, low-pressure systems from the Mediterranean region; it benefits the rabi crop.
23.
जनवरी 2025 में मनाया गया भारतीय सेना दिवस किस महत्त्वपूर्ण घटना को चिह्नित करता है?
Which significant event does Indian Army Day, observed in January 2025, mark?
- (अ)सेना मुख्यालयों की स्थापनाEstablishment of Army Headquarters
- (ब)प्रथम गणतंत्र दिवस परेडFirst Republic Day parade
- (क)ऑपरेशन विजय का शुभारंभLaunch of Operation Vijay
- (ड)सेना के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफFirst Indian Commander-in-Chief of the Army
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
सेना के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ
First Indian Commander-in-Chief of the Army
सेना दिवस (15 जनवरी) 1949 के उस दिन की याद में मनाया जाता है जब जनरल के. एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने।
Army Day (15 January) marks the day in 1949 when General K. M. Cariappa took over as the first Indian Commander-in-Chief of the Indian Army.
24.
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
The UNESCO World Heritage Site, the Kakatiya Rudreshwara (Ramappa) Temple, is located in which of the following states of India?
- (अ)कर्नाटकKarnataka
- (ब)आंध्र प्रदेशAndhra Pradesh
- (क)गुजरातGujarat
- (ड)तेलंगानाTelangana
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
तेलंगाना
Telangana
तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर 2021 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना।
The Kakatiya Rudreshwara (Ramappa) Temple at Palampet in Mulugu district, Telangana, became a UNESCO World Heritage Site in 2021.
इसी पेपर के अन्य विषय
गणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतासामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें