RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य विज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 4 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने स्वर्ण पन्नी प्रयोग के परिणामों के आधार पर परमाणु के नाभिकीय मॉडल का प्रस्ताव रखा था?
Which of the following scientists proposed the nuclear model of the atom based on the results of the gold foil experiment?
- (अ)नील्स बोहर (Niels Bohr)Niels Bohr
- (ब)जॉन डाल्टन (John Dalton)John Dalton
- (क)अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)Ernest Rutherford
- (ड)जे. जे. थॉमसन (J.J. Thomson)J.J. Thomson
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
Ernest Rutherford
गोल्ड फॉइल (अल्फा प्रकीर्णन) प्रयोग के आधार पर परमाणु का नाभिकीय मॉडल अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने प्रस्तावित किया।
Ernest Rutherford proposed the nuclear model of the atom from his gold foil (alpha scattering) experiment.
2.
जब कोई मोटरगाड़ी तेज चाल से अचानक मोड़ लेती है, तो हम एक तरफ उछल जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस परिघटना की व्याख्या करता है?
When a motor vehicle suddenly takes a turn at high speed, we are thrown to one side. Which of the following statements explains this phenomenon?
- (अ)जड़त्व नियम के कारण हमारा शरीर दिशा परिवर्तन का प्रतिरोध करता है।Due to the law of inertia, our body resists the change in direction.
- (ब)गुरुत्वीय बल विपरीत दिशा में कार्य करता है।The gravitational force acts in the opposite direction.
- (क)सड़क और टायरों के बीच घर्षण कम हो जाता है।The friction between the road and the tyres decreases.
- (ड)कार के अंदर वायु दाब में परिवर्तन हमें बाहर की ओर धकेलता है।The change in air pressure inside the car pushes us outwards.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
जड़त्व नियम के कारण हमारा शरीर दिशा परिवर्तन का प्रतिरोध करता है।
Due to the law of inertia, our body resists the change in direction.
यह जड़त्व के कारण होता है: हमारा शरीर सीधी रेखा में गति जारी रखना चाहता है, अतः दिशा परिवर्तन का विरोध करता है और हम एक ओर फेंके जाते हैं।
This is due to inertia: the body tends to continue in its straight-line motion, so it resists the change in direction and we feel thrown outwards.
3.
DNA अणु, कोशिका के शेष भाग से संचार (communicate) करने के लिए जिस मध्यवर्ती का उपयोग करता है, वह निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Which of the following is the intermediary that the DNA molecule uses to communicate with the rest of the cell?
- (अ)rRNA
- (ब)tRNA
- (क)mRNA
- (ड)miRNA
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
mRNA
mRNA (संदेशवाहक RNA) केंद्रक में DNA के आनुवंशिक निर्देशों को कोशिकाद्रव्य के राइबोसोम तक पहुँचाता है।
mRNA (messenger RNA) carries the genetic instructions from DNA in the nucleus to the ribosomes in the cytoplasm.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, वायु में ध्वनि की चाल के सबसे निकट है?
Which of the following options is closest to the speed of sound in air?
- (अ)340 m/s
- (ब)3400 km/s
- (क)12000 m/s
- (ड)3 x 108 m/s
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
340 m/s
लगभग 20°C पर वायु में ध्वनि की चाल लगभग 340 मी/से होती है।
The speed of sound in air at about 20°C is roughly 340 m/s.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें