RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 19 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 19 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 8 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
किस भारतीय बैंक ने अपने दूतावास जमा (Embassy Deposits) का विवरण रेखांकित किया है, जो मार्च 2025 में विशेष रूप से राजनयिकों, गैर-राजनयिक कर्मचारियों और राजनयिक मिशनों के लिए उपलब्ध है?
Which Indian bank outlined the details of its Embassy Deposits, available in March 2025 exclusively for diplomats, non-diplomatic staff and diplomatic missions?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

HDFC बैंक
HDFC Bank

सही उत्तर: HDFC बैंक (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: HDFC Bank (official answer key).
2.
भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS) की टीम ने 2025 में किस प्रकार के AI मॉडल का उपयोग सिंथेटिक इमेज बनाने के लिए किया, जो ऑब्जेक्ट डिटेक्शन को बेहतर बनाने में सहायक है?
What type of AI model did the Indian Institute of Science (IISc) team use in 2025 to generate synthetic images that help improve object detection?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

डिफ्यूजन मॉडल
Diffusion Model

सही उत्तर: डिफ्यूजन मॉडल (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Diffusion Model (official answer key).
3.
वारली चित्रकला में उस प्रक्रि या को क्या कहा जाता है जिसमें पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए उसे गाय के गोबर और पानी से लेपा जाता है?
In Warli painting, what is the process called in which the background is prepared by smearing it with cow dung and water?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

लिपाने
Lipane

वारली चित्रकला में मिट्टी की दीवार की पृष्ठभूमि को गोबर और पानी से लीपने की प्रक्रिया 'लिपाने' कहलाती है।
In Warli painting the mud-wall background is prepared by smearing it with cow dung and water, a process called lipane.
4.
विंडोज़ सिस्टम में किसी फ़ोल्डर को दिया जाने वाला डिफ़ॉल्ट नाम क्या होता है?
What is the default name given to a folder in a Windows system?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

New Folder

विंडोज़ में नया बनाया गया फोल्डर डिफ़ॉल्ट रूप से 'New Folder' नाम से बनता है।
Windows names a newly created folder 'New Folder' by default.
5.
विंडोज OS में कौन सा डेस्कटॉप अवयव उपयोगकर्ताओं को डिलीट की गई फ़ाइलों और फ़ोल्डरों को रिस्‍टोर करने की सुविधा देता है?
Which desktop element in the Windows OS allows users to restore deleted files and folders?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

रीसायकल बिन
Recycle Bin

हटाई गई फ़ाइलें और फोल्डर रीसायकल बिन में जाते हैं, जहाँ से उन्हें पुनर्स्थापित (Restore) किया जा सकता है।
Deleted files and folders go to the Recycle Bin, from where they can be restored.
6.
MS एक्‍सेल में स्प्रेडशीट प्रिंट करने का सही तरीका क्या है?
What is the correct way to print a spreadsheet in MS Excel?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

'File' टैब पर क्लिक करें और 'Print' का चयन करे
Click on the 'File' tab and select 'Print'

MS Excel में प्रिंट करने के लिए File टैब में जाकर Print चुनते हैं (शॉर्टकट Ctrl + P)। Ctrl + S सेव करने के लिए है।
In MS Excel you print via the File tab and then Print (shortcut Ctrl + P). Ctrl + S is Save.
7.
निम्नलिखित में से कौन-सी ऑपरेटिंग सिस्टम अवधारणा सबसे अधिक प्रत्यक्ष रूप से यह सुनिश्चित करने में शामिल है कि एकाधिक प्रक्रि याएं डेटा करप्ट किए के बिना एक साथ फ़ाइलों को एक्सैस और मॉडिफाई कर सकती हैं?
Which of the following operating system concepts is most directly involved in ensuring that multiple processes can access and modify files simultaneously without corrupting data?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

फ़ाइल लॉकिंग मेकैनिज़्म्स (File locking mechanisms)
File locking mechanisms

फ़ाइल लॉकिंग तंत्र एक साथ चल रही प्रक्रियाओं की फ़ाइल तक पहुँच को नियंत्रित करता है, जिससे डेटा दूषित नहीं होता।
File locking mechanisms control concurrent access so that simultaneous processes do not corrupt a file's data.
8.
जब कोई उपयोगकर्ता MS वर्ड में बुलेट बटन (•) दबाता है तो निम्‍न में से क्या होता है?
What happens when a user presses the Bullet button (•) in MS Word?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

सेलेक्‍ट किया गया टेक्‍स्‍ट बुलेट लिस्‍ट में परिवर्तित हो जाता है
The selected text is converted into a bulleted list

MS Word में बुलेट बटन चयनित पाठ को बुलेट वाली सूची में बदल देता है।
The Bullet button in MS Word converts the selected text into a bulleted list.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य ज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें