RRB NTPC Graduate CBT-1 · 22 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 22 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 23 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, DUMB का संबंध किसी निश्चित तरीके से FXOE से है। इसी प्रकार, LGUN का संबंध NJWQ से है। इसी तर्क के आधार पर, RPAW का संबंध, निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
Based on the English alphabetical order, DUMB is related to FXOE in a certain way. In the same way, LGUN is related to NJWQ. Following the same logic, RPAW is related to which of the following options?
- (अ)TZCS
- (ब)TCXS
- (क)TSCZ
- (ड)TCDS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
TSCZ
अक्षर क्रमशः +2, +3, +2, +3 बढ़ते हैं (D→F, U→X, M→O, B→E; L→N, G→J, U→W, N→Q)। RPAW के लिए: R+2 = T, P+3 = S, A+2 = C, W+3 = Z। इसलिए उत्तर TSCZ है।
The letters move +2, +3, +2, +3 (D→F, U→X, M→O, B→E; L→N, G→J, U→W, N→Q). For RPAW: R+2 = T, P+3 = S, A+2 = C, W+3 = Z. So the answer is TSCZ.
2.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘food is delicious’ को ‘ga dc vr’ के रूप में और ‘harry loves food’ को ‘dc hu bw’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘food’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, 'food is delicious' is coded as 'ga dc vr' and 'harry loves food' is coded as 'dc hu bw'. How is 'food' coded in that language?
- (अ)dc
- (ब)bw
- (क)vr
- (ड)ga
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
dc
दोनों वाक्यों में केवल food समान शब्द है और केवल dc समान कोड है। अतः food = dc।
The only common word in both sentences is food, and the only common code is dc. So food = dc.
3.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D + F – G ÷ H x J’ है, तो D का J से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the daughter of B', A – B means 'A is the brother of B', A x B means 'A is the wife of B', A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'D + F – G ÷ H x J', then how is D related to J?
- (अ)पत्नी के पिता के भाई की पत्नीWife's father's brother's wife
- (ब)पत्नी के पिता के भाई की पुत्रीWife's father's brother's daughter
- (क)पत्नी की माता के भाई की पत्नीWife's mother's brother's wife
- (ड)पत्नी की माता के भाई की पुत्रीWife's mother's brother's daughter
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पत्नी के पिता के भाई की पुत्री
Wife's father's brother's daughter
D + F: D, F की पुत्री है। F − G: F, G का भाई है। G ÷ H: G, H का पिता है। H x J: H, J की पत्नी है। अतः D, J की पत्नी के पिता के भाई की पुत्री है: पत्नी के पिता के भाई की पुत्री।
D + F: D is daughter of F. F − G: F is brother of G. G ÷ H: G is father of H. H x J: H is wife of J. So D is the daughter of the brother of J's wife's father: wife's father's brother's daughter.
4.
इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। Q: अनुज, भावेश, चिराग, दर्शन और एकलव्य - की लंबाई अलग-अलग है। इनमें से सबसे लंबा कौन है? (I) चिराग की लंबाई अनुज और भावेश से अधिक है, लेकिन दर्शन से कम है। (II) एकलव्य, चिराग से लंबा है, लेकिन दर्शन से छोटा है।
In this question, a question is followed by two statements, numbered (I) and (II). You have to decide whether the information given in the statements is sufficient to answer the question. Read both statements and choose the appropriate answer. Q: Anuj, Bhavesh, Chirag, Darshan and Eklavya have different heights. Who is the tallest among them? (I) Chirag is taller than Anuj and Bhavesh, but shorter than Darshan. (II) Eklavya is taller than Chirag, but shorter than Darshan.
- (अ)प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।Both statements I and II together are sufficient to answer the question (neither statement I alone nor statement II alone is).
- (ब)कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The information given in statement II alone is sufficient to answer the question, while the information given in statement I is not sufficient.
- (क)कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।Statements I and II together are not sufficient to answer the question.
- (ड)कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The information given in statement I alone is sufficient to answer the question, while the information given in statement II is not sufficient.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।
Both statements I and II together are sufficient to answer the question (neither statement I alone nor statement II alone is).
I से Darshan > Chirag > Anuj, Bhavesh मिलता है, पर Eklavya का स्थान अज्ञात है। II से Darshan > Eklavya > Chirag मिलता है, पर Anuj और Bhavesh अज्ञात हैं। दोनों साथ लेने पर Darshan सबसे लंबा है। अतः दोनों कथन साथ में आवश्यक हैं।
I gives Darshan > Chirag > Anuj, Bhavesh, but Eklavya is not placed. II gives Darshan > Eklavya > Chirag, but Anuj and Bhavesh are not placed. Together Darshan is above everyone, so Darshan is tallest. Both statements are needed.
5.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है (बाएँ) € A © D R & I % B B V @ A J $ £ * S B £ N L (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
Refer to the following series of letters and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) € A © D R & I % B B V @ A J $ £ * S B £ N L (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a letter and also immediately followed by a symbol?
- (अ)1
- (ब)3
- (क)0
- (ड)2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
1
ऐसे प्रतीक देखें जिनके पहले अक्षर और बाद में प्रतीक हो। केवल $ (J $ £) ऐसा है। © (A © D), & (R & I), % (I % B), @ (V @ A) तथा अन्य ऐसे नहीं हैं। अतः ऐसा 1 प्रतीक है।
Check symbols with a letter before and a symbol after. Only $ (J $ £) fits. © (A © D), & (R & I), % (I % B), @ (V @ A), and the others do not. So there is 1.
6.
सात व्यक्ति , B, C, O, P, Q, R और S, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। S के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B और O के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q और O के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं, जिनमें से कोई भी बाएं छोर पर नहीं बैठा है। C, R के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। P और R के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons, B, C, O, P, Q, R and S, are sitting in a straight line facing north. Only three persons sit to the left of S. Only three persons sit between B and O. Only four persons sit between Q and O, none of whom sits at the left end. C sits immediately to the left of R. How many persons sit between P and R?
- (अ)दोTwo
- (ब)तीनThree
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
चार
Four
S के बाएँ तीन व्यक्ति हैं, अतः S चौथे स्थान पर है। Q और O के बीच चार व्यक्ति हैं और कोई बाएँ सिरे पर नहीं, अतः वे स्थान 2 और 7 पर हैं। B और O के बीच तीन व्यक्ति: O = 7, Q = 2, B = 3। C, R के ठीक बाएँ है: C पाँचवाँ, R छठा, अतः P पहला है। P (1ला) और R (6ठा) के बीच चार व्यक्ति हैं।
Three to the left of S puts S 4th. Four between Q and O with neither at the left end gives positions 2 and 7. B is 3 apart from O: O = 7, Q = 2, B = 3. C is immediately left of R: C 5th, R 6th, so P is 1st. Between P (1st) and R (6th) are four persons.
7.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्क पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से
निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: कुछ कस्बे, जिले हैं। कोई भी जिला, राज्य नहीं है। कोई भी राज्य, शहर नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई भी कस्बा, राज्य नहीं है। (II) कोई भी जिला, शहर नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Taking the information given in the statements to be true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusion(s) logically follow(s) from the statements.
Statements: Some Towns are Districts. No District is a State. No State is a City.
Conclusions: (I) No Town is a State. (II) No District is a City.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ब)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (क)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
केवल कुछ नगर ज़िले हैं, इसलिए अन्य नगर राज्य हो सकते हैं; (I) अनुसरण नहीं करता। ज़िले और शहर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं दिया गया, अतः (II) भी नहीं निकलता। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Only some Towns are Districts, so other Towns may be States; (I) does not follow. District and City are related only through State (no link given), so (II) does not follow either. Neither follows.
8.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Three of the following four letter-clusters are alike in a certain way based on the English alphabetical order and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)RNU
- (ब)TPW
- (क)HDK
- (ड)EAG
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
EAG
RNU, TPW और HDK में पैटर्न −4, +7 है (R→N −4, N→U +7; T→P, P→W; H→D, D→K)। EAG में −4, +6 है, इसलिए वह असंगत है।
RNU, TPW and HDK each go −4, +7 (R→N −4, N→U +7; T→P, P→W; H→D, D→K). EAG goes −4, +6, so it is the odd one.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? IJM 77 PQT 69 WXA 61 DEH 53 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? IJM 77 PQT 69 WXA 61 DEH 53 ?
- (अ)KMN 45
- (ब)KKN 44
- (क)KSB 44
- (ड)KLO 45
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
KLO 45
प्रत्येक अक्षर +7 बढ़ता है (IJM → PQT → WXA → DEH → KLO) और संख्या 8 घटती है (77, 69, 61, 53, 45)। इसलिए उत्तर KLO 45 है।
Each letter moves +7 (IJM → PQT → WXA → DEH → KLO) and the number decreases by 8 (77, 69, 61, 53, 45). So the answer is KLO 45.
10.
निखिल बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हुए उत्तर की ओर 84 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 80 km ड्राइव करता है तथा बाएँ मुड़ता है और 83 km ड्राइव करता है। फिर वह पुनः बाएँ मुड़ता है और 90 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ता है, 1 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हो)
Nikhil starts driving from point A and drives 84 km towards the north. Then he turns left and drives 80 km, and turns left and drives 83 km. Then he turns left again and drives 90 km. Finally he turns right, drives 1 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (अ)13 km, पूर्व की ओर13 km, towards the east
- (ब)10 km, पश्चिम की ओर10 km, towards the west
- (क)11 km, पश्चिम की ओर11 km, towards the west
- (ड)12 km, पूर्व की ओर12 km, towards the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
10 km, पश्चिम की ओर
10 km, towards the west
A (0,0) से: उत्तर 84: (0,84); बाएँ (पश्चिम) 80: (−80,84); बाएँ (दक्षिण) 83: (−80,1); बाएँ (पूर्व) 90: (10,1); दाएँ (दक्षिण) 1: (10,0) = P। P, A से 10 किमी पूर्व में है, इसलिए उसे 10 km, towards the west (पश्चिम की ओर 10 किमी) चलना होगा।
From A (0,0): north 84 gives (0,84); left (west) 80 gives (−80,84); left (south) 83 gives (−80,1); left (east) 90 gives (10,1); right (south) 1 gives (10,0) = P. P is 10 km east of A, so he must drive 10 km towards the west.
11.
J, K, L, R, S और T एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। R और J के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। T और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। T के ऊपर कोई नहीं रहता है। J, K के नीचे लेकिन S के ऊपर रहता है। L के नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
J, K, L, R, S and T live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only two persons live between R and J. Only two persons live between T and K. No one lives above T. J lives below K but above S. How many persons live below L?
- (अ)एकOne
- (ब)चारFour
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
तीन
Three
T के ऊपर कोई नहीं रहता, अतः T छठी मंज़िल पर है। T और K के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः K तीसरी मंज़िल पर है। J, K के नीचे और S के ऊपर है, इसलिए J दूसरी और S पहली मंज़िल पर है। R और J के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः R पाँचवीं और L चौथी मंज़िल पर है। L के नीचे मंज़िल 1, 2, 3 पर तीन व्यक्ति रहते हैं।
No one lives above T, so T is on 6. Two persons between T and K puts K on 3. J is below K and above S, so J is 2 and S is 1. Two between R and J puts R on 5, so L is on 4. Persons below L are on floors 1, 2, 3: three.
12.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 23 24 32 59 123 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 23 24 32 59 123 ?
- (अ)198
- (ब)218
- (क)168
- (ड)248
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
248
अंतर 1, 8, 27, 64 हैं (1, 2, 3, 4 के घन), अतः अगला अंतर 5³ = 125 होगा। 123 + 125 = 248। इसलिए उत्तर 248 है।
Differences are 1, 8, 27, 64 (cubes of 1, 2, 3, 4), so the next is 5³ = 125. 123 + 125 = 248. So the answer is 248.
13.
A, B, C, D, E और F एक ही भवन के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। भवन में सबसे नीचे वाले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। D के ऊपर केवल एक व्यक्ति रहता है। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। F, B के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। E, D के ऊपर नहीं रहता है। C के नीचे कितने व्यक्ति रहते हैं?
A, B, C, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only one person lives above D. Only two persons live between A and D. F lives on the floor immediately above B. E does not live above D. How many persons live below C?
- (अ)दोTwo
- (ब)तीनThree
- (क)पांचFive
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पांच
Five
D के ऊपर केवल एक व्यक्ति है, अतः D पाँचवीं मंज़िल पर है। A और D के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः A दूसरी मंज़िल पर है। F ठीक B के ऊपर है, इसलिए B तीसरी और F चौथी मंज़िल पर है। E, D के ऊपर नहीं है, अतः E पहली और C छठी मंज़िल पर है। C के नीचे पाँच व्यक्ति रहते हैं।
Only one person above D puts D on 5. Two between A and D puts A on 2. F is immediately above B, so B = 3 and F = 4. E is not above D, so E = 1 and C = 6. Persons below C (floor 6) are five.
14.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी फोन, मोबाइल हैं। कोई भी मोबाइल, पेजर नहीं है। कोई भी मोबाइल, वॉकी-टॉकी नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई भी फोन, पेजर नहीं है। (II) कुछ वॉकी-टॉकी, पेजर हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All Phones are Mobiles. No Mobile is a Pager. No Mobile is a Walkie-Talkie.
Conclusions: (I) No Phone is a Pager. (II) Some Walkie-Talkies are Pagers.
- (अ)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (ब)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (क)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Only conclusion (I) follows.
सभी फोन मोबाइल हैं और कोई मोबाइल पेजर नहीं है, अतः कोई फोन पेजर नहीं है (I सही)। वॉकी-टॉकी और पेजर के बीच कोई संबंध नहीं दिया गया, अतः II गलत है। केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
All Phones are Mobiles and no Mobile is a Pager, so no Phone is a Pager (I follows). Nothing links Walkie-Talkies to Pagers, so II does not follow. Only I follows.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से LEKO का संबंध OIPU से है। उसी प्रकार, CANQ का संबंध FESW से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, EIJS का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, LEKO is related to OIPU in a certain way. In the same way, CANQ is related to FESW. Following the same logic, EIJS is related to which of the following?
- (अ)LLPP
- (ब)MNPZ
- (क)HMOY
- (ड)NOPA
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
HMOY
अक्षर क्रमशः +3, +4, +5, +6 बढ़ते हैं (L→O, E→I, K→P, O→U; C→F, A→E, N→S, Q→W)। EIJS के लिए: E+3 = H, I+4 = M, J+5 = O, S+6 = Y। इसलिए उत्तर HMOY है।
The letters move +3, +4, +5, +6 (L→O, E→I, K→P, O→U; C→F, A→E, N→S, Q→W). For EIJS: E+3 = H, I+4 = M, J+5 = O, S+6 = Y. So the answer is HMOY.
16.
सात व्यक्ति B, C, D, O, P, Q और R एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, O के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर से गणना करने पर, D और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर B बैठा है। B और R का निकटतम पड़ोसी Q है। P के दाईं ओर से गणना करने पर, P और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons B, C, D, O, P, Q and R are sitting around a circular table facing the centre of the table. D sits fourth to the right of O. Counting from the left of D, only two persons sit between D and B. B sits third to the right of C. Q is the immediate neighbour of both B and R. How many persons sit between P and Q, counting from the right of P?
- (अ)एकOne
- (ब)दोTwo
- (क)तीनThree
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
दो
Two
O से दाईं ओर क्रम: O, B, Q, R, D, C, P। (D, O के दाएँ चौथा है; B, D के बाएँ तीसरा है; C, B के बाएँ तीसरा है; Q, B और R के बीच है।) P के दाएँ से गिनने पर: O, B, फिर Q। अतः P और Q के बीच दो व्यक्ति हैं।
Going rightwards from O: O, B, Q, R, D, C, P. (D is 4th right of O; B is 3rd left of D; C is 3rd left of B; Q is between B and R.) Counting to the right from P: O, B, then Q. So two persons sit between P and Q.
17.
सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G को एक के ऊपर एक करके रखा गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे हों। B और G के बीच केवल दो बॉक्स रखे जाते हैं। केवल D को E के ऊपर रखा जाता है। G के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा जाता है। A को F के नीचे किसी स्थान पर लेकिन C के ऊपर किसी स्थान पर रखा जाता है। C के ऊपर कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes, A, B, C, D, E, F and G, are placed one above the other, but not necessarily in the same order. Only two boxes are placed between B and G. Only D is placed above E. No box is placed below G. A is placed somewhere below F but somewhere above C. How many boxes are placed above C?
- (अ)5
- (ब)3
- (क)2
- (ड)4
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
5
G सबसे नीचे (7वाँ) है। B और G के बीच दो बॉक्स हैं, अतः B चौथा है। E के ऊपर केवल D है, अतः D पहला और E दूसरा है। शेष तीसरे, पाँचवें, छठे स्थानों पर F, A, C क्रम से: F तीसरा, A पाँचवाँ, C छठा। C के ऊपर 5 बॉक्स हैं।
G is at the bottom (7th). Two boxes between B and G puts B 4th. Only D above E gives D 1st, E 2nd. F > A > C in the remaining 3rd, 5th, 6th: F 3rd, A 5th, C 6th. Boxes above C: 5.
18.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) R # L ? V ! M S + N - $ O T * P / < Q U (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक और प्रतीक है?
Refer to the following series of letters and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) R # L ? V ! M S + N - $ O T * P / < Q U (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a letter and immediately followed by another symbol?
- (अ)चारFour
- (ब)दोTwo
- (क)एकOne
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
दो
Two
जिन प्रतीकों के पहले अक्षर और बाद में प्रतीक हो: - (N - $) और / (P / <)। #, ?, !, + और * के दोनों ओर अक्षर हैं। अतः ऐसे दो प्रतीक हैं।
Symbols with a letter before and a symbol after: - (N - $) and / (P / <). Others such as #, ?, !, + and * have a letter on both sides. So there are two.
19.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : MIN :: RNS : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of ::? # : MIN :: RNS : %
- (अ)# = OKP , % = PLR
- (ब)# = OKP , % = PMQ
- (क)# = OKP , % = PLQ
- (ड)# = OKO , % = PLQ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
# = OKP , % = PLQ
OKP के प्रत्येक अक्षर में −2 करने पर MIN मिलता है (O→M, K→I, P→N)। RNS पर −2 करने पर P, L, Q यानी PLQ मिलता है। अतः # = OKP और % = PLQ।
Each letter of OKP moves −2 to give MIN (O→M, K→I, P→N). Applying −2 to RNS gives P, L, Q = PLQ. So # = OKP and % = PLQ.
20.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G + R - W x D ÷ M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the daughter of B', A - B means 'A is the mother of B', A x B means 'A is the wife of B', A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'G + R - W x D ÷ M', then how is G related to M?
- (अ)माता की माताMother's mother
- (ब)बहनSister
- (क)माता की बहनMother's sister
- (ड)माताMother
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
माता की बहन
Mother's sister
G + R: G, R की पुत्री है। R − W: R, W की माँ है। W x D: W, D की पत्नी है। D ÷ M: D, M का पिता है। अतः W, M की माँ है और G (R की पुत्री) W की बहन है। G, M की मौसी (माँ की बहन) है।
G + R: G is daughter of R. R − W: R is mother of W. W x D: W is wife of D. D ÷ M: D is father of M. So W is M's mother, and G (R's daughter) is W's sister. G is M's mother's sister.
21.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four are alike in a certain way and thus form a group. Which one does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (अ)QSO
- (ब)SUR
- (क)DFB
- (ड)NPL
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
SUR
QSO, DFB और NPL में पैटर्न +2, −4 है (Q→S +2, S→O −4)। SUR में +2, −3 है, इसलिए वह असंगत है।
QSO, DFB and NPL each go +2, −4 (Q→S +2, S→O −4). SUR goes +2, −3, so it is the odd one.
22.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? SWD 9 HLS 12 WAH 16 LPW 21 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? SWD 9 HLS 12 WAH 16 LPW 21 ?
- (अ)AEL 27
- (ब)AKM 32
- (क)KDT 27
- (ड)CIK 30
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
AEL 27
प्रत्येक अक्षर −11 होता है (SWD → HLS → WAH → LPW → AEL) और संख्याएँ 3, 4, 5, 6 से बढ़ती हैं (9, 12, 16, 21, 27)। इसलिए उत्तर AEL 27 है।
Each letter moves −11 (SWD → HLS → WAH → LPW → AEL) and the numbers increase by 3, 4, 5, 6 (9, 12, 16, 21, 27). So the answer is AEL 27.
23.
दिए गए अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) K Y C K & A A C P N P Y M R B # + J $ & ^ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अक्षर है?
Refer to the given series of letters and symbols and answer the following question. Counting is to be done from left to right only. (Left) K Y C K & A A C P N P Y M R B # + J $ & ^ (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a symbol and immediately followed by a letter?
- (अ)दोTwo
- (ब)तीनThree
- (क)एकOne
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
एक
One
केवल + (# + J) के पहले प्रतीक और बाद में अक्षर है। & ($ & ^) के बाद प्रतीक है तथा $ के पहले अक्षर है। अतः ऐसा एक प्रतीक है।
Only + (# + J) has a symbol before it and a letter after it. & ($ & ^) is followed by a symbol, and $ is preceded by a letter. So there is one.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें