RRB NTPC Graduate CBT-1 · 24 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 24 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 26 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी गाजर, मटर हैं। सभी मटर, प्याज हैं। कोई भी मटर, टमाटर नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई भी प्याज, टमाटर नहीं है। (II) कोई भी गाजर, टमाटर नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements.
Statements: All carrots are peas. All peas are onions. No pea is a tomato.
Conclusions: (I) No onion is a tomato. (II) No carrot is a tomato.
- (अ)न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।Neither conclusion I nor II follows.
- (ब)निष्कर्ष I और II, दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions I and II follow.
- (क)केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।Only conclusion I follows.
- (ड)केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।Only conclusion II follows.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Only conclusion II follows.
सभी गाजर मटर हैं और कोई मटर टमाटर नहीं है, इसलिए कोई गाजर टमाटर नहीं है (II सही)। प्याज़ में मटर शामिल हैं पर अन्य भी हो सकते हैं, इसलिए सभी प्याज़ों और टमाटरों के बारे में निश्चित नहीं कहा जा सकता: I सही नहीं। केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
All carrots are peas and no pea is a tomato, so no carrot is a tomato (II follows). Onions include peas but may include other things, so nothing definite about all onions and tomatoes: I does not follow. Only conclusion II follows.
2.
सात डिब्बे K, L, O, P, S, T और W एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। T के नीचे केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। O और T के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। T और W के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। O के ऊपर केवल W रखा गया है। S, O के ठीक नीचे रखा गया है। L को K के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है और P के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। T और L के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Seven boxes K, L, O, P, S, T and W are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only three boxes are kept below T. Only one box is kept between O and T. Only two boxes are kept between T and W. Only W is kept above O. S is kept immediately below O. L is kept somewhere above K and somewhere below P. How many boxes are kept between T and L?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
एक
One
नीचे से गिनने पर: T के नीचे तीन बक्से हैं, अतः T = 4; T और W के बीच दो बक्से, अतः W = 7 (सबसे ऊपर); O के ऊपर केवल W, अतः O = 6; S, O के ठीक नीचे, अतः S = 5। P ऊपर, L मध्य, K नीचे होने से P = 3, L = 2, K = 1। T (4) और L (2) के बीच केवल P है, अतः एक बक्सा।
Numbering from the bottom: three boxes below T gives T = 4; W is two boxes away from T, so W = 7 (top); only W above O gives O = 6; S is immediately below O, so S = 5. P, L, K with P above L above K gives P = 3, L = 2, K = 1. Between T (4) and L (2) is only P, so one box.
3.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which of the following letter-cluster pairs does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)AD-BE
- (ब)LO-PS
- (क)RU-SV
- (ड)EH-FI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
LO-PS
AD-BE, RU-SV और EH-FI में पहले समूह के दोनों अक्षर 1 स्थान आगे जाते हैं। LO-PS में दोनों 4 स्थान आगे जाते हैं, इसलिए LO-PS भिन्न है।
In AD-BE, RU-SV and EH-FI, both letters of the first cluster move 1 step forward. In LO-PS, both move 4 steps forward, so LO-PS is the odd one.
4.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) B R © # # # W & S @ Z @ @ A & L @ @ I © O © (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
Refer to the following series of letters and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) B R © # # # W & S @ Z @ @ A & L @ @ I © O © (Right) How many letters are there, each of which is immediately preceded by a letter and also immediately followed by a symbol?
- (अ)2
- (ब)1
- (क)0
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
1
हमें ऐसा अक्षर चाहिए जिसके ठीक पहले अक्षर और ठीक बाद चिह्न हो। केवल R ऐसा है (पहले B, बाद में ©)। अन्य सभी अक्षरों के पहले चिह्न है। अतः गिनती 1 है।
We need a letter preceded by a letter and followed by a symbol. Only R qualifies (B before it, © after it). Every other letter has a symbol before it. So the count is 1.
5.
A, B, C, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। C के नीचे केवल दो व्यक्ति रहते हैं। B और C के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, E के ऊपर लेकिन C के नीचे रहता है। F, D के ऊपर नहीं रहता है। B के ठीक नीचे कौन रहता है?
A, B, C, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only two persons live below C. Only two persons live between B and C. A lives above E but below C. F does not live above D. Who lives immediately below B?
- (अ)F
- (ब)C
- (क)D
- (ड)A
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
D
C के नीचे केवल दो व्यक्ति हैं, अतः C = 3। B और C के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः B = 6। A, E के ऊपर और C के नीचे है, इसलिए E = 1, A = 2। F, D से ऊपर नहीं है, अतः F = 4, D = 5। B (मंज़िल 6) के ठीक नीचे मंज़िल 5 पर D रहता है।
Only two persons below C gives C = 3. Two persons between B and C gives B = 6. A is above E and below C, so E = 1, A = 2. F is not above D, so F = 4, D = 5. The person immediately below B (floor 6) is on floor 5, which is D.
6.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four are alike in a certain way and thus form a group. Which one does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels in it or their position.)
- (अ)ILN
- (ब)QTW
- (क)JMP
- (ड)HKN
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
ILN
QTW, JMP और HKN में प्रत्येक अक्षर पिछले से 3 स्थान आगे है (+3, +3)। ILN में अंतर +3 और +2 है, इसलिए ILN भिन्न है।
In QTW, JMP and HKN each letter is 3 steps after the previous one (+3, +3). In ILN the gaps are +3 and +2, so ILN is the odd one out.
7.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से HEGK का संबंध DBEJ से है। उसी प्रकार, ILNP का संबंध EILO से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, FMRT का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, HEGK is related to DBEJ in a certain way. In the same way, ILNP is related to EILO. Following the same logic, FMRT is related to which of the following?
- (अ)BJPS
- (ब)AIOS
- (क)DLRS
- (ड)CKQS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
BJPS
अक्षर क्रमशः −4, −3, −2, −1 चलते हैं (H→D, E→B, G→E, K→J; I→E, L→I, N→L, P→O)। FMRT के लिए: F−4 = B, M−3 = J, R−2 = P, T−1 = S, अर्थात BJPS।
The letters move −4, −3, −2, −1 (H→D, E→B, G→E, K→J; I→E, L→I, N→L, P→O). For FMRT: F−4 = B, M−3 = J, R−2 = P, T−1 = S, giving BJPS.
8.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 A 5 B 7 C 9 D 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 25 A 5 B 7 C 9 D 2 = ?
- (अ)42
- (ब)41
- (क)43
- (ड)40
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
42
चिह्न बदलने पर: 25 ÷ 5 × 7 + 9 − 2। BODMAS से: 5 × 7 = 35, फिर 35 + 9 − 2 = 42। अतः उत्तर 42 है।
Substituting the symbols: 25 ÷ 5 × 7 + 9 − 2. By BODMAS: 5 × 7 = 35, then 35 + 9 − 2 = 42. So the answer is 42.
9.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MEAT’ को ‘5267’ के रूप में और ‘TIME’ को ‘5362’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘I’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'MEAT' is coded as '5267' and 'TIME' is coded as '5362'. What is the code for 'I' in the given code language?
- (अ)2
- (ब)6
- (क)3
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
3
MEAT = 5267 और TIME = 5362। उभयनिष्ठ अक्षर M, E, T उभयनिष्ठ अंकों 5, 2, 6 के संगत हैं। TIME में शेष अंक 3, I का कूट है। अतः I = 3।
MEAT = 5267 and TIME = 5362. The common letters M, E, T match the common digits 5, 2, 6. The digit left in TIME, 3, is the code for I. So I = 3.
10.
प्रशासनिक शब्दों को उनके विवरणों से सुमेलित कीजिए। शब्द/शासक विवरण
A. न्याय चक्र (Circle of Justice) 1. शासकों, सैनिकों और कृषकों की परस्पर निर्भरता को समझाने वाली अवधारणा
B. इक्ता (Iqta) 2. राजस्व संग्रह और सैन्य रखरखाव के लिए राज्यपालों को दी जाने वाली भूमि
C. रज़ि या सुल्तान (Razia Sultan ) 3. इल्तुतमिश की पुत्री; जिसे जेंडर के कारण विरोध का सामना करना पड़ा
D. मिनहाज-उस-सिराज (Minhaj-us-Siraj) 4. महिला शासकों की आलोचना करने वाला इतिहासकार
Match the administrative terms with their descriptions.
Term/Ruler: Description
A. Circle of Justice 1. A concept explaining the interdependence of rulers, soldiers and farmers
B. Iqta 2. Land granted to governors for revenue collection and military maintenance
C. Razia Sultan 3. Daughter of Iltutmish; faced opposition because of her gender
D. Minhaj-us-Siraj 4. Historian who criticised women rulers
- (अ)A-4, B-2, C-1, D-3
- (ब)A-1, B-2, C-3, D-4
- (क)A-2, B-1, C-4, D-3
- (ड)A-3, B-4, C-1, D-2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
A-1, B-2, C-3, D-4
न्याय का चक्र शासकों, सैनिकों और किसानों की परस्पर निर्भरता बताता है (A-1); इक्ता राजस्व वसूली व सेना के रखरखाव हेतु गवर्नरों को दी गई भूमि थी (B-2); रज़िया सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री थीं जिन्हें महिला होने के कारण विरोध झेलना पड़ा (C-3); मिन्हाज-उस-सिराज वह इतिहासकार थे जिन्होंने महिला शासकों की आलोचना की (D-4)।
Circle of Justice explains the interdependence of rulers, soldiers and farmers (A-1); Iqta was land granted to governors for revenue and military upkeep (B-2); Razia Sultan was Iltutmish's daughter who faced opposition for being a woman (C-3); Minhaj-us-Siraj was the historian who criticised women rulers (D-4).
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, WXPL का संबंध VZMP से है। इसी प्रकार, ZUQH का संबंध YWNL से है। समान तर्क का अनुसरण करने पर, TRKF का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, WXPL is related to VZMP. In the same way, ZUQH is related to YWNL. Following the same logic, TRKF is related to which of the following?
- (अ)SUGK
- (ब)RTFL
- (क)STHJ
- (ड)UPNB
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
STHJ
अक्षर क्रमशः −1, +2, −3, +4 चलते हैं (W→V, X→Z, P→M, L→P; Z→Y, U→W, Q→N, H→L)। TRKF के लिए: T−1 = S, R+2 = T, K−3 = H, F+4 = J, अर्थात STHJ।
The letters move −1, +2, −3, +4 (W→V, X→Z, P→M, L→P; Z→Y, U→W, Q→N, H→L). For TRKF: T−1 = S, R+2 = T, K−3 = H, F+4 = J, giving STHJ.
12.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं) (गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है) (बाएं) Z Q Y 7 * 9 E D V Z R X 4 * N G T B 3 X A T 4 H (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में एक अक्षर भी है?
Refer to the following series of letters, numbers and symbols and answer the question given below. (All numbers are single-digit numbers only) (Counting is to be done from left to right only) (Left) Z Q Y 7 * 9 E D V Z R X 4 * N G T B 3 X A T 4 H (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a letter?
- (अ)एक भी नहींNone
- (ब)दोTwo
- (क)एकOne
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
एक
One
दो * चिह्न हैं: पहला 7 (संख्या) और 9 (संख्या) के बीच है, इसलिए नहीं गिना जाएगा; दूसरे के पहले 4 (संख्या) और बाद में N (अक्षर) है, इसलिए वह गिना जाएगा। अतः गिनती एक है।
The two * symbols: the first is between 7 (a number) and 9 (a number), so it does not qualify; the second is preceded by 4 (a number) and followed by N (a letter), so it qualifies. So the count is one.
13.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी सूअर, सियार हैं। सभी सूअर, बिल्ली हैं। सभी हाथी, बिल्ली हैं।
निष्कर्ष: (I) सभी हाथी, सियार हैं। (II) कुछ बिल्ली, सियार हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements.
Statements: All pigs are jackals. All pigs are cats. All elephants are cats.
Conclusions: (I) All elephants are jackals. (II) Some cats are jackals.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ब)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (क)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (ड)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Only conclusion (II) follows.
सभी सूअर जंगली कुत्ते (जैकल) भी हैं और बिल्लियाँ भी, इसलिए कुछ बिल्लियाँ जैकल हैं (II सही)। हाथी बिल्लियाँ हैं, पर हाथियों और जैकल के बीच कोई संबंध नहीं, इसलिए I सही नहीं। केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
All pigs are both jackals and cats, so some cats are jackals (II follows). Elephants are cats, but nothing links elephants to jackals, so I does not follow. Only conclusion II follows.
14.
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न- चिह्न "?" को प्रतिस्थापित करेगा? LEV 16, IBS 20, FYP 24, CVM 28, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark "?" to complete the given series logically? LEV 16, IBS 20, FYP 24, CVM 28, ?
- (अ)ZTL 32
- (ब)ZSJ 32
- (क)ZRH 35
- (ड)ATK 33
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
ZSJ 32
प्रत्येक चरण में हर अक्षर −3 चलता है (L→I→F→C→Z, E→B→Y→V→S, V→S→P→M→J) और संख्या 4 बढ़ती है (16, 20, 24, 28, 32)। अतः अगला पद ZSJ 32 है।
Each letter moves −3 in every step (L→I→F→C→Z, E→B→Y→V→S, V→S→P→M→J) and the number increases by 4 (16, 20, 24, 28, 32). So the next term is ZSJ 32.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, SGYU का संबंध किसी निश्चित तरीके से UJAX से है। इसी प्रकार, ASGG का संबंध CVIJ से है। इसी तर्क के आधार पर, GBMP का संबंध, निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
Based on the English alphabetical order, SGYU is related to UJAX in a certain way. In the same way, ASGG is related to CVIJ. Following the same logic, GBMP is related to which of the following options?
- (अ)SOMK
- (ब)EIKO
- (क)IEOS
- (ड)SOMI
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
IEOS
अक्षर क्रमशः +2, +3, +2, +3 चलते हैं (S→U, G→J, Y→A, U→X; A→C, S→V, G→I, G→J)। GBMP के लिए: G+2 = I, B+3 = E, M+2 = O, P+3 = S, अर्थात IEOS।
The letters move +2, +3, +2, +3 (S→U, G→J, Y→A, U→X; A→C, S→V, G→I, G→J). For GBMP: G+2 = I, B+3 = E, M+2 = O, P+3 = S, giving IEOS.
16.
स्नेहा बिंदु Q से चलना प्रारंभ करती है, पूर्व दिशा की ओर 5 km चलती है, बाईं ओर मुड़ती है और 7 km चलती है, फिर दाईं ओर मुड़ती है और 3 km चलती है, फिर दाईं ओर मुड़ती है और 7 km चलती है और फिर बाईं ओर मुड़ती है और 2 km चलती है। वह बिंदु Q से कितनी दूर और किस दिशा में है? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Sneha starts walking from point Q, walks 5 km towards the east, turns left and walks 7 km, then turns right and walks 3 km, then turns right and walks 7 km and then turns left and walks 2 km. How far and in which direction is she from point Q? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (अ)5 km, दक्षिण की ओर5 km, towards the south
- (ब)10 km, पूर्व की ओर10 km, towards the east
- (क)7 km, उत्तर की ओर7 km, towards the north
- (ड)2 km, पश्चिम की ओर2 km, towards the west
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
10 km, पूर्व की ओर
10 km, towards the east
Q को (0,0) मानें: पूर्व 5 → (5,0); बाएँ (उत्तर) 7 → (5,7); दाएँ (पूर्व) 3 → (8,7); दाएँ (दक्षिण) 7 → (8,0); बाएँ (पूर्व) 2 → (10,0)। वह Q से 10 km पूर्व की ओर है।
With Q at (0,0): east 5 → (5,0); left (north) 7 → (5,7); right (east) 3 → (8,7); right (south) 7 → (8,0); left (east) 2 → (10,0). She is 10 km towards the east of Q.
17.
सात व्यक्ति , B, C, O, P, Q, R और S, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। S के दाईं ओर केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। B, P के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। P और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, जिनमें से कोई भी किसी छोर पर नहीं बैठा है। R, Q के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। O और R के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons B, C, O, P, Q, R and S are sitting in a straight row facing north. Only four persons sit to the right of S. B sits immediately to the left of P. Only three persons sit between P and C, none of whom sits at either end. R sits immediately to the right of Q. How many persons sit between O and R?
- (अ)दोTwo
- (ब)एकOne
- (क)एक भी नहींNone
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
बाएँ से स्थान 1-7 गिनें। S के दाएँ चार व्यक्ति हैं, अतः S = 3। P और C के बीच तीन व्यक्ति हैं और कोई छोर पर नहीं है; B, P के ठीक बाएँ है, अतः B = 1, P = 2, C = 6 (दूसरी स्थिति में Q, R पास-पास नहीं आ सकते)। Q, R पास-पास होने से Q = 4, R = 5, अतः O = 7। O (7) और R (5) के बीच केवल C है, अतः एक व्यक्ति।
Number positions 1-7 from the left. Four persons to the right of S gives S = 3. P and C have three persons between them and neither is at an end, so with B immediately left of P: B = 1, P = 2, C = 6 (the other case fails since Q, R cannot be adjacent). Q, R adjacent gives Q = 4, R = 5, so O = 7. Between O (7) and R (5) is only C, so one person.
18.
सात व्यक्ति B, C, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। S, Q के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। C, R के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। C, B के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। O, S के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। P के दाएँ से चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons B, C, O, P, Q, R and S are sitting around a circular table facing its centre. S sits immediately to the right of Q. C sits immediately to the right of R. C sits second to the left of B. O sits third to the left of S. Who sits fourth to the right of P?
- (अ)O
- (ब)B
- (क)Q
- (ड)R
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
B
दाएँ को +1 मानें और Q को 0: S = 1, O = 1 − 3 = 5। C, R के ठीक दाएँ है और B, C से 2 स्थान दाएँ है, जो केवल R = 3, C = 4, B = 6 पर बैठता है, अतः P = 2। P से दाएँ चौथा = 2 + 4 = 6, जो B है।
Taking right as +1 and Q at 0: S = 1, O = 1 − 3 = 5. C is immediately right of R, and B is 2 to the right of C, which fits only R = 3, C = 4, B = 6, leaving P = 2. Fourth to the right of P = 2 + 4 = 6, which is B.
19.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? TVA 7, QSX 10, NPU 13, KMR 16, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to complete the given series logically? TVA 7, QSX 10, NPU 13, KMR 16, ?
- (अ)IKP 21
- (ब)HJO 19
- (क)HKQ 19
- (ड)HIM 20
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
HJO 19
प्रत्येक चरण में हर अक्षर −3 चलता है (T→Q→N→K→H, V→S→P→M→J, A→X→U→R→O) और संख्या 3 बढ़ती है (7, 10, 13, 16, 19)। अतः अगला पद HJO 19 है।
Each letter moves −3 in every step (T→Q→N→K→H, V→S→P→M→J, A→X→U→R→O) and the number increases by 3 (7, 10, 13, 16, 19). So the next term is HJO 19.
20.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) O ? Q ! R + S – T $ U * V / A P < W = X : (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक और अक्षर है तथा ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the following series of letters and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) O ? Q ! R + S – T $ U * V / A P < W = X : (Right) How many letters are there, each of which is immediately preceded by another letter and immediately followed by a symbol?
- (अ)दोTwo
- (ब)एकOne
- (क)चारFour
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
हमें ऐसा अक्षर चाहिए जिसके ठीक पहले अक्षर और ठीक बाद चिह्न हो। केवल P ऐसा है (पहले A, बाद में <)। A के बाद P (अक्षर) है। अन्य सभी अक्षरों के पहले चिह्न है। अतः गिनती एक है।
We need a letter preceded by a letter and followed by a symbol. Only P qualifies (A before it, < after it). A is followed by P, a letter. Every other letter has a symbol before it. So the count is one.
21.
एक निश्चित तर्क के अनुसार, 6 का संबंध 80 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 12 का संबंध 140 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 24 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/में से घटाना/के साथ गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है)
According to a certain logic, 6 is related to 80. Following the same logic, 12 is related to 140. Following the same logic, 24 is related to which of the following? (Note: The operations must be performed on whole numbers only, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding/subtracting/multiplying, etc. to 13, can be performed. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (अ)270
- (ब)260
- (क)280
- (ड)290
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
260
6 × 10 + 20 = 80 और 12 × 10 + 20 = 140। अतः नियम है: संख्या × 10 + 20। 24 के लिए: 24 × 10 + 20 = 260। अतः उत्तर 260 है।
6 × 10 + 20 = 80 and 12 × 10 + 20 = 140. So the rule is number × 10 + 20. For 24: 24 × 10 + 20 = 260. So the answer is 260.
22.
C, D, N, O, P और Q एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। O, D के ठीक ऊपर रहता है। P के ऊपर केवल Q रहता है। C और N के बीच केवल दो लोग रहते हैं। C एक विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है। सबसे निचले तल पर कौन रहता है?
C, D, N, O, P and Q live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. O lives immediately above D. Only Q lives above P. Only two persons live between C and N. C lives on an odd-numbered floor. Who lives on the lowest floor?
- (अ)P
- (ब)N
- (क)C
- (ड)D
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
C
P के ऊपर केवल Q है, अतः Q = 6, P = 5। C और N के बीच दो व्यक्ति हैं और मंज़िल 5, 6 भरी हैं, इसलिए वे मंज़िल 1 और 4 पर हैं; C विषम मंज़िल पर है, अतः C = 1, N = 4। O, D के ठीक ऊपर है, अतः D = 2, O = 3। सबसे नीचे की मंज़िल पर C रहता है।
Only Q above P gives Q = 6, P = 5. Two persons between C and N, with floors 5 and 6 taken, gives floors 1 and 4; C is on an odd floor, so C = 1, N = 4. O is immediately above D, so D = 2, O = 3. C lives on the lowest floor.
23.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘G – C + D # L % Q’ है, तो G का Q से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the mother of B', A – B means 'A is the brother of B', A × B means 'A is the wife of B', A % B means 'A is the father of B', A # B means 'A is the daughter of B'. Based on the above, if 'G – C + D # L % Q', then how is G related to Q?
- (अ)पत्नी का भाईWife's brother
- (ब)बहन का पतिSister's husband
- (क)माता का भाईMother's brother
- (ड)बहन की पुत्रीSister's daughter
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
माता का भाई
Mother's brother
G – C: G, C का भाई है। C + D: C, D की माता है। D # L: D, L की पुत्री है। L % Q: L, Q का पिता है। अतः C, L की पत्नी और Q की माता है। G, C का भाई है, अतः G, Q की माता का भाई (मामा) है।
G – C: G is the brother of C. C + D: C is the mother of D. D # L: D is the daughter of L. L % Q: L is the father of Q. So C is the mother of D and Q's siblings' mother (L's wife), i.e. Q's mother. G is C's brother, so G is Q's mother's brother.
24.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NEAR’ को ‘3519’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GROW’ को ‘8645’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘R’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'NEAR' is coded as '3519' and 'GROW' is coded as '8645'. What is the code for 'R' in that language?
- (अ)8
- (ब)9
- (क)6
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
5
NEAR = 3519 और GROW = 8645। उभयनिष्ठ अक्षर केवल R है और उभयनिष्ठ अंक केवल 5। अतः R = 5।
NEAR = 3519 and GROW = 8645. The only common letter is R, and the only common digit is 5. So R = 5.
25.
इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। प्रश्न: पाँच व्यक्ति – रिया, मीना, तनु, सुनीता और कविता – उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है? (I) तनु, मीना के ठीक दाएं पड़ोस में बैठी है, और सुनीता, तनु के ठीक दाएं पड़ोस में बैठी है। (II) रिया किसी छोर पर बैठी है, और कविता रिया के ठीक बाएं पड़ोस में बैठी है।
In this question, a question is followed by two statements numbered (I) and (II). You have to decide whether the information given in the statements is sufficient to answer the question. Read both statements and choose the appropriate answer. Question: Five persons – Riya, Meena, Tanu, Sunita and Kavita – are sitting in a row facing north. Who sits exactly in the middle of the row? (I) Tanu sits immediately to the right of Meena, and Sunita sits immediately to the right of Tanu. (II) Riya sits at one of the ends, and Kavita sits immediately to the left of Riya.
- (अ)कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The information given in statement II alone is sufficient to answer the question, while the information given in statement I is not sufficient.
- (ब)कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The information given in statement I alone is sufficient to answer the question, while the information given in statement II is not sufficient.
- (क)कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।The information given in statements I and II together is not sufficient to answer the question.
- (ड)प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।The information given in statements I and II together is sufficient to answer the question (not statement I alone or statement II alone).
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)।
The information given in statements I and II together is sufficient to answer the question (not statement I alone or statement II alone).
केवल I से सिर्फ मीना-तनु-सुनीता का खंड मिलता है, मध्य स्थान नहीं। केवल II से सिर्फ छोर पर कविता-रिया मिलता है। दोनों साथ: रिया दाएँ छोर पर होगी (बाएँ छोर वाले के बाएँ कोई नहीं हो सकता), अतः क्रम मीना, तनु, सुनीता, कविता, रिया है। सुनीता बीच में बैठी है। दोनों कथन आवश्यक हैं।
I alone gives only the block Meena-Tanu-Sunita, not the middle seat. II alone gives only Kavita-Riya at an end. Together: Riya must be at the right end (Kavita cannot be left of a left-end person), so the order is Meena, Tanu, Sunita, Kavita, Riya. Sunita sits in the middle. Both statements are needed.
26.
एक निश्चित कूट भाषा में, V @ I का अर्थ है कि ‘V, I का पति है’, V + I का अर्थ है कि ‘V, I की पुत्री है’, V x I का अर्थ है कि ‘V, I का पिता है’, और V - I का अर्थ है कि ‘V, I की माता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘R + J @ K + C’ हो, तो K का R से क्या संबंध है?
In a certain code language, V @ I means 'V is the husband of I', V + I means 'V is the daughter of I', V x I means 'V is the father of I', and V - I means 'V is the mother of I'. Based on the above, if 'R + J @ K + C', then how is K related to R?
- (अ)भाईBrother
- (ब)माताMother
- (क)बहनSister
- (ड)पुत्रSon
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
माता
Mother
R + J: R, J की पुत्री है। J @ K: J, K का पति है। अतः K, J की पत्नी और R की माता है। K, R की माता है।
R + J: R is the daughter of J. J @ K: J is the husband of K. So K is J's wife and R's mother. K is R's mother.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें