RRB NTPC UG CBT-1 · 1 Sep 2025 · Shift 2 — सामान्य ज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC UG CBT-1 · 1 Sep 2025 · Shift 2 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 27 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
2025 में, संयुक्त राष्ट्र ने किन दो देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष में मिसाइलों हमलों के तीव्र होने के बाद शांति वार्ता का आह्वान किया?
In 2025, the United Nations called for peace talks after missile attacks intensified in the long-standing conflict between which two countries?
- (अ)रूस और यूक्रेनRussia and Ukraine
- (ब)उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरियाNorth Korea and South Korea
- (क)भारत और श्रीलंकाIndia and Sri Lanka
- (ड)इज़राइल और ईरानIsrael and Iran
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
इज़राइल और ईरान
Israel and Iran
सही उत्तर: इज़राइल और ईरान (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Israel and Iran (official answer key).
2.
छठी शताब्दी ई. में बीजान्टि यम द्वारा रेशम का उत्पादन सीखने के कारण, निम्नलिखित में से कौन-सा विदेशी व्यापार संबंध बुरी तरह प्रभावित हुआ?
Which of the following foreign trade relations was severely affected because Byzantium learned silk production in the 6th century CE?
- (अ)इंडो-रोमन व्यापारIndo-Roman trade
- (ब)इंडो-अरब व्यापारIndo-Arab trade
- (क)इंडो-बीजान्टि न व्यापारIndo-Byzantine trade
- (ड)इंडो-फारसी व्यापारIndo-Persian trade
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
इंडो-बीजान्टि न व्यापार
Indo-Byzantine trade
छठी शताब्दी ई. में बाइज़ेंटाइन (पूर्वी रोमन) साम्राज्य ने चीन से रेशम उत्पादन सीख लिया, जिससे भारतीय रेशम की माँग घटी और भारत-बाइज़ेंटाइन व्यापार प्रभावित हुआ।
In the 6th century CE, the Byzantine (Eastern Roman) Empire learnt silk production from China, so it no longer needed Indian silk, which hurt Indo-Byzantine trade.
3.
2025 में बुद्ध पूर्णिमा किस तिथि को मनाई गई?
On which date was Buddha Purnima celebrated in 2025?
- (अ)19 फरवरी19 February
- (ब)23 मार्च23 March
- (क)12 मई12 May
- (ड)10 अप्रैल10 April
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
12 मई
12 May
बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में वैशाख पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को थी।
Buddha Purnima, the full moon of Vaishakha marking the Buddha's birth, enlightenment and death, fell on 12 May 2025.
4.
2025 में, किस संगठन ने उच्च दाब समुद्री जल विलवणीकरण के लिए एक नयी नैनोपोरस (nanoporous ) बहुस्तरित बहुलक कला विकसित किया है?
In 2025, which organisation developed a new nanoporous multilayer polymer membrane for high-pressure seawater desalination?
- (अ)वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषदCouncil of Scientific and Industrial Research
- (ब)भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेडBharat Heavy Electricals Limited
- (क)रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनDefence Research and Development Organisation
- (ड)भारतीय विज्ञान संस्थानIndian Institute of Science
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
Defence Research and Development Organisation
2025 में DRDO की कानपुर स्थित प्रयोगशाला DMSRDE ने तटरक्षक जहाज़ों के लिए उच्च दाब पर समुद्री जल के विलवणीकरण हेतु नैनोपोरस बहुपरत पॉलीमर झिल्ली विकसित की।
In 2025, DRDO's DMSRDE lab in Kanpur developed a nanoporous multilayer polymer membrane for high-pressure seawater desalination, aimed at Coast Guard ships.
5.
2025 में गुजरात की किस प्रख्यात कथक नृत्यांगना को भारतीय शास्त्रीय नृत्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया?
In 2025, which renowned Kathak dancer from Gujarat was awarded the Padma Vibhushan for her outstanding contribution to Indian classical dance?
- (अ)मल्लि का साराभाईMallika Sarabhai
- (ब)रुक्मि णी देवीRukmini Devi
- (क)कुमुदिनी लाखियाKumudini Lakhia
- (ड)सोनल मानसिंहSonal Mansingh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
कुमुदिनी लाखिया
Kumudini Lakhia
अहमदाबाद की कथक नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया को 2025 में पद्म विभूषण मिला। मल्लिका साराभाई भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं।
Ahmedabad-based Kathak dancer Kumudini Lakhia received the Padma Vibhushan in 2025. Mallika Sarabhai is a Bharatanatyam and Kuchipudi dancer.
6.
निम्नलिखित में से किस भारतीय मंत्रालय ने मार्च 2025 में परामर्श प्रक्रि या के हिस्से के रूप में आम जनता और हितधारकों से टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए खेलों में आयु धोखाधड़ी के विरुद्ध राष्ट्रीय संहिता (NCAAFS) 2025 का ड्राफ्ट सार्वजनिक डोमेन में रखा है?
Which Indian ministry placed the draft of the National Code Against Age Fraud in Sports (NCAAFS) 2025 in the public domain in March 2025 to invite comments and suggestions from the general public and stakeholders as part of the consultation process?
- (अ)विधि एवं न्याय मंत्रालयMinistry of Law and Justice
- (ब)सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालयMinistry of Social Justice and Empowerment
- (क)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयMinistry of Health and Family Welfare
- (ड)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयMinistry of Youth Affairs and Sports
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Ministry of Youth Affairs and Sports
खेलों में आयु धोखाधड़ी के विरुद्ध राष्ट्रीय संहिता 2025 का मसौदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने जनता की राय के लिए जारी किया, जो खेल नीति देखता है।
The draft National Code Against Age Fraud in Sports 2025 was released for public comments by the Ministry of Youth Affairs and Sports, which handles sports policy.
7.
फ़रायज़ी आंदोलन, 19^वीं शताब्दी में _______ में हुआ एक धार्मिक सुधार आंदोलन था।
The Faraizi Movement was a religious reform movement in the 19th century in _______.
- (अ)राजस्थानRajasthan
- (ब)महाराष्ट्रMaharashtra
- (क)बंगालBengal
- (ड)गुजरातGujarat
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
बंगाल
Bengal
फ़राज़ी आंदोलन 19वीं सदी के आरंभ में पूर्वी बंगाल में हाजी शरीयतुल्लाह ने शुरू किया और बाद में दूदू मियाँ ने इसका नेतृत्व किया।
The Faraizi Movement was started in eastern Bengal by Haji Shariatullah in the early 19th century and later led by Dudu Miyan.
8.
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावशाली कवि उलटबासी (जिसे उलटबांसी भी लिखा जाता है) के प्रयोग के लिए प्रसिद्ध था, जो विरोधाभासों और रहस्यों से युक्त एक विशिष्ट काव्य शैली थी?
Which of the following influential poets was famous for the use of Ulatbasi (also written Ulatbansi), a distinctive poetic style full of paradoxes and mysteries?
- (अ)रामधारी सिंह दिनकरRamdhari Singh Dinkar
- (ब)बाल कृष्ण शर्मा नवीनBal Krishna Sharma Naveen
- (क)कबीरKabir
- (ड)अज्ञेयAgyeya
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
कबीर
Kabir
कबीर 'उलटबाँसी' के लिए प्रसिद्ध हैं, जो विरोधाभासों से भरी ऐसी उक्तियाँ हैं जिनसे रहस्यमय आध्यात्मिक सत्य व्यक्त होता है।
Kabir is famous for 'ulatbasi', upside-down sayings full of paradox that express mystical truths.
9.
EWS आरक्षण प्रदान करने के लिए 103^वें संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में कौन-से अनुच्छेद जोड़े गए थे?
Which Articles were added to the Constitution by the 103rd Amendment Act to provide EWS reservation?
- (अ)अनुच्छेद 15(6) और 16(6)Articles 15(6) and 16(6)
- (ब)अनुच्छेद 18A और 19AArticles 18A and 19A
- (क)अनुच्छेद 21C और 22AArticles 21C and 22A
- (ड)अनुच्छेद 14A और 16AArticles 14A and 16A
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अनुच्छेद 15(6) और 16(6)
Articles 15(6) and 16(6)
103वें संशोधन अधिनियम, 2019 ने अनुच्छेद 15(6) और 16(6) जोड़कर आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) के लिए अधिकतम 10% आरक्षण की व्यवस्था की।
The 103rd Amendment Act, 2019 added Articles 15(6) and 16(6) to allow up to 10% reservation for economically weaker sections (EWS).
10.
2025 में ब्रिक्स (BRICS) बैठक में साझा किए गए भारत के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) मॉडल का एक प्रमुख लाभ क्या है?
What is a key benefit of India's Digital Public Infrastructure (DPI) model shared at the BRICS meeting in 2025?
- (अ)कर दरों में वृद्धि करनाIncreasing tax rates
- (ब)वित्तीय अपवर्जन को कम करनाReducing financial exclusion
- (क)अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देनाPromoting space exploration
- (ड)डिजिटल गैजेट्स का निर्यात करनाExporting digital gadgets
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
वित्तीय अपवर्जन को कम करना
Reducing financial exclusion
भारत का डिजिटल सार्वजनिक ढाँचा (आधार, UPI, जन धन) लोगों को कम लागत पर खाता खोलने और डिजिटल भुगतान की सुविधा देता है, इसलिए इसका मुख्य लाभ वित्तीय बहिष्करण घटाना है।
India's DPI (Aadhaar, UPI, Jan Dhan) lets people open accounts and pay digitally at low cost, so its key benefit is reducing financial exclusion.
11.
निम्नलिखित में से किस वर्ष राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (NTP) तैयार की गई थी, जिसमें शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक 500 व्यक्ति यों के लिए एक पब्लि क कॉल ऑफिस (PCO) के उद्देश्य की परिकल्पना की गई थी?
In which of the following years was the National Telecom Policy (NTP) formulated, envisaging the objective of one Public Call Office (PCO) for every 500 persons in urban areas?
- (अ)1994
- (ब)1992
- (क)1997
- (ड)1999
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
1994
राष्ट्रीय दूरसंचार नीति 1994 का लक्ष्य माँग पर टेलीफोन और 1997 तक शहरी क्षेत्रों में हर 500 लोगों पर एक PCO उपलब्ध कराना था।
The National Telecom Policy 1994 aimed at telephone on demand and one PCO for every 500 persons in urban areas by 1997.
12.
उदारीकरण के बाद भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?
What was the biggest challenge faced by the Indian manufacturing sector after liberalisation?
- (अ)पूंजी प्रवाह में कमीDecline in capital inflows
- (ब)उच्च औद्योगिक लाइसेंसिंग शुल्क (licensing fees)High industrial licensing fees
- (क)कच्चे माल की कमीShortage of raw materials
- (ड)सस्ते आयात से बढ़ती प्रतिस्पर्धाGrowing competition from cheap imports
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
सस्ते आयात से बढ़ती प्रतिस्पर्धा
Growing competition from cheap imports
उदारीकरण से आयात शुल्क घटे, इसलिए भारतीय विनिर्माताओं को सस्ते आयातित सामान, विशेषकर चीन से आए सामान, से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी।
Liberalisation cut import tariffs, so Indian manufacturers had to compete with cheap imported goods, especially from China.
13.
निम्नलिखित मुगल शासकों में से किसे अंतिम शक्ति शाली मुगल शासक माना जाता है?
Which of the following Mughal rulers is considered the last powerful Mughal ruler?
- (अ)औरंगज़ेब (Aurangzeb)Aurangzeb
- (ब)बहादुर शाह ज़फ़र (Bahadur Shah Zafar)Bahadur Shah Zafar
- (क)दारा शिकोह (Dara Shukoh)Dara Shukoh
- (ड)शाहजहाँ (Shah Jahan)Shah Jahan
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
औरंगज़ेब (Aurangzeb)
Aurangzeb
औरंगज़ेब (मृत्यु 1707) को अंतिम शक्तिशाली मुग़ल शासक माना जाता है। उसके बाद कमज़ोर 'उत्तरवर्ती मुग़लों' के समय साम्राज्य तेज़ी से गिरा।
Aurangzeb (died 1707) is regarded as the last powerful Great Mughal. After him the empire declined quickly under weak 'Later Mughals'.
14.
निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तकी है, जिन्हें भरतनाट्यम को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है?
Which of the following is a famous Indian classical dancer known for popularising Bharatanatyam globally?
- (अ)सोनल मानसिंहSonal Mansingh
- (ब)रुक्मि णी देवी अरुंडेलRukmini Devi Arundale
- (क)हेमा मालिनीHema Malini
- (ड)मल्लि का साराभाईMallika Sarabhai
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
रुक्मि णी देवी अरुंडेल
Rukmini Devi Arundale
रुक्मिणी देवी अरुंडेल ने भरतनाट्यम को पुनर्जीवित किया, 1936 में चेन्नई में कलाक्षेत्र की स्थापना की और इसे विश्व भर में प्रतिष्ठा दिलाई।
Rukmini Devi Arundale revived Bharatanatyam, founded Kalakshetra in Chennai in 1936 and made the dance respected worldwide.
15.
निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित हैं?
Which of the following Articles relate to the Right against Exploitation?
- (अ)अनुच्छेद 31–32Articles 31–32
- (ब)अनुच्छेद 29–30Articles 29–30
- (क)अनुच्छेद 25–28Articles 25–28
- (ड)अनुच्छेद 23–24Articles 23–24
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
अनुच्छेद 23–24
Articles 23–24
अनुच्छेद 23 और 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार हैं: 23 मानव तस्करी और बेगार पर रोक लगाता है, 24 कारखानों व खतरनाक कार्यों में बाल श्रम पर रोक लगाता है।
Articles 23 and 24 form the Right against Exploitation: 23 bans human trafficking and forced labour, 24 bans child labour in factories and hazardous work.
16.
गांधीजी ने रॉलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह का आह्वान निम्नलिखित में से किस वर्ष किया था?
In which of the following years did Gandhiji call for Satyagraha against the Rowlatt Act?
- (अ)1919
- (ब)1930
- (क)1915
- (ड)1922
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
1919
गांधीजी ने 1919 में रॉलेट एक्ट के विरुद्ध देशव्यापी सत्याग्रह का आह्वान किया। इसके दमन के बीच उसी अप्रैल जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड हुआ।
Gandhiji called for a nationwide Satyagraha against the Rowlatt Act in 1919. Its repression led to the Jallianwala Bagh massacre that April.
17.
दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, भारत में वर्षा के असमान वितरण का कारण निम्नलिखित में से क्या है?
Which of the following is the reason for the uneven distribution of rainfall in India during the south-west monsoon?
- (अ)मानसूनी पवनें हर जगह समान रूप से बहती हैं।Monsoon winds blow equally everywhere.
- (ब)हिमालय, मानसून की समस्त वर्षा को रोक देता है।The Himalayas block all the monsoon rainfall.
- (क)पर्वतमालाएं, पवन की दिशा और तीव्रता को प्रभावित करती हैं।Mountain ranges influence the direction and intensity of the wind.
- (ड)समस्त वर्षा दक्षिणी राज्यों में ही होती है।All the rainfall occurs only in the southern states.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पर्वतमालाएं, पवन की दिशा और तीव्रता को प्रभावित करती हैं।
Mountain ranges influence the direction and intensity of the wind.
उच्चावच मानसूनी वर्षा को नियंत्रित करता है: पश्चिमी घाट के पवनाभिमुख ढलानों पर भारी वर्षा होती है, जबकि पवनविमुख भाग सूखा रहता है। अतः पर्वत वर्षा लाने वाली पवनों की दिशा व तीव्रता प्रभावित करते हैं।
Relief controls monsoon rain: windward slopes of the Western Ghats get heavy rain while the leeward side stays dry. So mountains shape the direction and intensity of rain-bearing winds.
18.
भारत में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा की जाने वाली आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Which of the following is the classification of economic activities used by the Central Statistical Organisation (CSO) in India?
- (अ)औद्योगिक वर्गीकरण संरचना-2005Industrial Classification Structure-2005
- (ब)भारतीय वर्गीकरण संहिता-2000Indian Classification Code-2000
- (क)राष्ट्रीय कृषि एवं औद्योगिक वर्गीकरण संहिता-2009National Agricultural and Industrial Classification Code-2009
- (ड)राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण-1998National Industrial Classification-1998
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण-1998
National Industrial Classification-1998
CSO आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (NIC) से करता है। विकल्पों में केवल NIC-1998 वास्तविक संस्करण है (बाद में NIC-2008 आया)।
The CSO classifies economic activities using the National Industrial Classification (NIC). Of the options, only NIC-1998 is a real version (later revised as NIC-2008).
19.
भारत की सबसे लंबी झील, वेम्बनाड झील, जो गंभीर रूप से निम्नीकरण का सामना कर रही है, किस राज्य में स्थित है?
In which state is Vembanad Lake, India's longest lake, which is facing severe degradation, located?
- (अ)ओडिशा, जो चिलिका झील पारिस्थितिक तंत्र के लिए प्रसिद्ध हैOdisha, famous for the Chilika Lake ecosystem
- (ब)पश्चिम बंगाल, सुंदरबन मैंग्रोव वनों के पास हैWest Bengal, near the Sundarbans mangrove forests
- (क)केरल, जो अपने पश्चजल और लैगून के लिए प्रसिद्ध हैKerala, famous for its backwaters and lagoons
- (ड)असम, जो ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन का घर हैAssam, home to the Brahmaputra river basin
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
केरल, जो अपने पश्चजल और लैगून के लिए प्रसिद्ध है
Kerala, famous for its backwaters and lagoons
वेम्बनाड, भारत की सबसे लंबी झील और रामसर स्थल, केरल के बैकवाटर क्षेत्र में है और प्रदूषण व अतिक्रमण से संकट में है।
Vembanad, India's longest lake and a Ramsar site, lies in Kerala's backwater region and is threatened by pollution and encroachment.
20.
संविधान के अनुच्छेद 323B के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements is correct regarding Article 323B of the Constitution?
- (अ)यह कराधान, भूमि सुधार और श्रम विवादों जैसे मामलों के लिए अधिकरणों की अनुमति देता है।It permits tribunals for matters such as taxation, land reforms and labour disputes.
- (ब)यह केवल सशस्त्र बलों हेतु अधिकरणों के गठन की अनुमति देता है।It permits the constitution of tribunals only for the armed forces.
- (क)यह अधिकरणों को केवल पर्यावरणीय मामलों तक ही सीमित रखता है।It restricts tribunals to environmental matters only.
- (ड)यह राज्यों को स्थानीय शासन हेतु अधिकरण स्थापित करने का अधिकार देता है।It empowers states to establish tribunals for local governance.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
यह कराधान, भूमि सुधार और श्रम विवादों जैसे मामलों के लिए अधिकरणों की अनुमति देता है।
It permits tribunals for matters such as taxation, land reforms and labour disputes.
अनुच्छेद 323B संसद और राज्य विधानमंडलों को कराधान, विदेशी मुद्रा, भूमि सुधार और औद्योगिक व श्रम विवाद जैसे मामलों के लिए अधिकरण बनाने की अनुमति देता है।
Article 323B lets Parliament and state legislatures set up tribunals for matters such as taxation, foreign exchange, land reforms and industrial and labour disputes.
21.
निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है?
Which of the following subjects falls under the Concurrent List?
- (अ)दंड-विधिCriminal law
- (ब)बैंकिं गBanking
- (क)रक्षाDefence
- (ड)पुलिसPolice
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
दंड-विधि
Criminal law
आपराधिक विधि समवर्ती सूची की प्रविष्टि 1 है। बैंकिंग और रक्षा संघ सूची में तथा पुलिस राज्य सूची में है।
Criminal law is entry 1 of the Concurrent List. Banking and defence are in the Union List, and police is in the State List.
22.
2025 में, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर नज़र रखने के लिए 'शिष्टाचार' दस्ते का शुभारंभ किया?
In 2025, the police of which state/Union Territory launched the 'Shishtachar' squad to track sexual harassment of women in public places?
- (अ)हरियाणाHaryana
- (ब)पुडुचेरीPuducherry
- (क)महाराष्ट्रMaharashtra
- (ड)दिल्लीDelhi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दिल्ली
Delhi
2025 में दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए हर ज़िले में 'शिष्टाचार' दस्ते बनाए।
In 2025 Delhi Police set up 'Shishtachar' squads in every district to curb sexual harassment of women in public places.
23.
जनवरी 2025 में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में किस देश ने लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष स्थान बरकरार रखा?
Which country retained the top position for the second consecutive year in the Henley Passport Index released in January 2025?
- (अ)जर्मनीGermany
- (ब)जापानJapan
- (क)सिंगापुरSingapore
- (ड)दक्षिण कोरियाSouth Korea
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
सिंगापुर
Singapore
जनवरी 2025 के हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर 195 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुँच के साथ शीर्ष पर बना रहा।
In the January 2025 Henley Passport Index, Singapore stayed at the top, with visa-free access to 195 destinations.
24.
बेरोजगारी, कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति यों को रोजगार प्रदान करने में अर्थव्यवस्था की अक्षमता को दर्शाती है। भारत में कौन-सा संगठन आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) करता है?
Unemployment reflects the inability of an economy to provide jobs to persons willing to work. Which organisation in India conducts the Periodic Labour Force Survey (PLFS)?
- (अ)श्रम एवं रोजगार मंत्रालयMinistry of Labour and Employment
- (ब)नीति आयोगNITI Aayog
- (क)RBI (भारतीय रिजर्व बैंक)RBI (Reserve Bank of India)
- (ड)NSO (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय)NSO (National Statistical Office)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
NSO (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय)
NSO (National Statistical Office)
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) करता है।
The Periodic Labour Force Survey is conducted by the National Statistical Office (NSO) under the Ministry of Statistics and Programme Implementation.
25.
जलवायु मानचित्र मुख्यतः ___________ से संबंधित आंकड़ों पर आधारित होते हैं।
Climate maps are mainly based on data related to ___________.
- (अ)तापमान और वर्षाTemperature and rainfall
- (ब)केवल मृदा आर्द्रतांशSoil moisture content only
- (क)औद्योगिक क्षेत्रोंIndustrial areas
- (ड)जनसंख्या वृद्धिPopulation growth
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
तापमान और वर्षा
Temperature and rainfall
जलवायु मौसम का दीर्घकालिक औसत है, मुख्यतः तापमान और वर्षा, इसलिए जलवायु मानचित्र मुख्य रूप से इन्हीं आँकड़ों पर बनते हैं।
Climate is the long-term average of weather, chiefly temperature and rainfall, so climate maps are drawn mainly from these data.
26.
मैकिन्से एंड कंपनी और BoF की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 2028 तक भारत की अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल (UHNWI) आबादी में कितने प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है?
According to the 2025 report by McKinsey & Company and BoF, by what percentage is India's Ultra-High-Net-Worth Individual (UHNWI) population expected to grow by 2028?
- (अ)50%
- (ब)60%
- (क)30%
- (ड)40%
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
50%
मैकिन्ज़ी एंड कंपनी और BoF की 2025 रिपोर्ट के अनुसार भारत में अति-उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों की संख्या 2028 तक लगभग 50% बढ़ने की संभावना है।
The 2025 McKinsey & Company and BoF report said India's ultra-high-net-worth population is expected to grow by about 50% by 2028.
27.
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य का नीति निर्देशक सिद्धांत, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 के तहत प्रदान किया गया है?
Which of the following Directive Principles of State Policy is provided under Article 40 of the Indian Constitution?
- (अ)ग्राम पंचायतों का संगठनOrganisation of village panchayats
- (ब)समान नागरिक संहिता का प्रावधानProvision of a Uniform Civil Code
- (क)कृषि और पशुपालन का संगठनOrganisation of agriculture and animal husbandry
- (ड)ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों का संवर्धनPromotion of cottage industries in rural areas
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
ग्राम पंचायतों का संगठन
Organisation of village panchayats
अनुच्छेद 40 राज्य को ग्राम पंचायतों को स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित करने का निर्देश देता है। समान नागरिक संहिता अनुच्छेद 44 और कृषि व पशुपालन अनुच्छेद 48 में है।
Article 40 directs the State to organise village panchayats as units of self-government. Uniform Civil Code is Article 44 and agriculture and animal husbandry is Article 48.
इसी पेपर के अन्य विषय
गणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतारेलवे सामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें