RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 3 — सामान्य विज्ञान

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 3 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 4 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, p-ब्लॉक में पाया जाता है?
Which of the following elements is found in the p-block?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

नाइट्रोजन
Nitrogen

नाइट्रोजन (समूह 15, विन्यास 2s²2p³) p-ब्लॉक का तत्व है। क्रोमियम d-ब्लॉक का तथा बेरियम और सोडियम s-ब्लॉक के तत्व हैं।
Nitrogen (group 15, configuration 2s²2p³) is a p-block element. Chromium is d-block, and barium and sodium are s-block.
2.
नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग सतत विकास में किस प्रकार योगदान देता है?
How does the use of renewable energy contribute to sustainable development?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और संसाधनों का संरक्षण होता है।
It reduces environmental pollution and conserves resources.

नवीकरणीय ऊर्जा (सौर, पवन, जल) प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाती है तथा सीमित जीवाश्म ईंधन संसाधनों का संरक्षण करती है, जिससे सतत विकास को बल मिलता है।
Renewable energy (solar, wind, hydro) reduces pollution and greenhouse gas emissions and conserves finite fossil resources, supporting sustainable development.
3.
प्लैज्मोडियम (Plasmodium) की सबसे प्राणघातक प्रजाति कौन-सी है, जो मनुष्यों में मलेरिया के फैलाव का कारण बनती है?
Which is the deadliest species of Plasmodium that causes the spread of malaria in humans?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम (Plasmodium falciparum)
Plasmodium falciparum

प्लाज़्मोडियम फैल्सीपेरम मनुष्यों में मलेरिया फैलाने वाली सबसे घातक प्रजाति है, जो सेरेब्रल मलेरिया का कारण बनती है।
Plasmodium falciparum is the deadliest malaria parasite in humans, causing cerebral malaria.
4.
उस परिघटना को क्या कहते हैं, जब एक तार बर्फ के एक टुकड़े को बिना विपाटित किए हुए गुजरा जाता है और तार गुजरने के बाद, जल पुनः जम जाता है?
What is the phenomenon called when a wire is passed through a block of ice without cutting it into pieces, and the water freezes again after the wire passes through?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

पुनर्हिमायन
Regelation

पुनर्हिमायन (रेगेलेशन) में दाब बढ़ने पर बर्फ पिघलती है और दाब हटने पर पुनः जम जाती है, जिससे तार बर्फ की सिल्ली को काटे बिना उसके आर-पार निकल जाता है।
Regelation is the melting of ice under pressure and re-freezing when the pressure is removed, which lets a wire pass through an ice block without cutting it.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य ज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें