RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC UG CBT-1 · 20 Aug 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC UG CBT-1 · 20 Aug 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 23 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 15 − 3 ÷ 21 + 3 × 36 = ?
If '+' and '÷' are interchanged and '−' and '×' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 15 − 3 ÷ 21 + 3 × 36 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

16

चिह्न बदलने पर: 15 × 3 + 21 ÷ 3 − 36 = 45 + 7 − 36 = 16। अतः उत्तर 16 है।
Interchanging signs: 15 × 3 + 21 ÷ 3 − 36 = 45 + 7 − 36 = 16. So the answer is 16.
2.
अनुज बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और उत्तर की ओर 5 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 6 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। अंतत: वह बाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Anuj starts travelling from point A and drives 5 km towards the north. Then he turns left, drives 6 km, turns left and drives 9 km. Then he turns left and drives 11 km. Finally he turns left, drives 4 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless otherwise specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

5 km, पश्चिम की ओर
5 km, towards the west

A (0, 0): उत्तर 5 → (0, 5); बाएँ (पश्चिम) 6 → (−6, 5); बाएँ (दक्षिण) 9 → (−6, −4); बाएँ (पूर्व) 11 → (5, −4); बाएँ (उत्तर) 4 → (5, 0)। P, A से 5 km पूर्व में है। अतः उसे पश्चिम की ओर 5 km चलना होगा।
A (0, 0): north 5 → (0, 5); left (west) 6 → (−6, 5); left (south) 9 → (−6, −4); left (east) 11 → (5, −4); left (north) 4 → (5, 0). P is 5 km east of A. So he must drive 5 km towards the west.
3.
प्रशांत अपनी कक्षा में नीचे से 11^वें स्थान पर तथा शीर्ष से 23^वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने छात्र हैं?
Prashant's rank in his class is 11th from the bottom and 23rd from the top. How many students are there in his class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

33

कुल विद्यार्थी = 11 + 23 − 1 = 33। अतः कक्षा में 33 विद्यार्थी हैं।
Total = 11 + 23 − 1 = 33. So there are 33 students.
4.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 550 551 555 556 560 561 ? 566
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 550 551 555 556 560 561 ? 566
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

565

श्रृंखला में बारी-बारी से +1 और +4 जुड़ता है: 550, 551, 555, 556, 560, 561, फिर +4 = 565, फिर +1 = 566। अतः उत्तर 565 है।
The series alternately adds 1 and 4: 550, 551, 555, 556, 560, 561, then +4 = 565, then +1 = 566. So the answer is 565.
5.
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 49 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, अंकुर दाएं छोर से 19वें स्थान पर है। यदि टीनू, अंकुर के बाएं से 11वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से टीनू का स्थान कौन-सा है?
In a row of 49 students facing north, Ankur is at the 19th position from the right end. If Tinu is at the 11th position to the left of Ankur, what is Tinu's position from the left end of the row?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

20

अंकुर दाएँ से 19वें स्थान पर है, यानी बाएँ से 49 − 19 + 1 = 31वें स्थान पर। टीनू उसके बाएँ 11वें स्थान पर है: 31 − 11 = 20वाँ स्थान बाएँ से। अतः उत्तर 20 है।
Ankur is 19th from the right, i.e. 49 − 19 + 1 = 31st from the left. Tinu is 11th to his left: 31 − 11 = 20th from the left. So the answer is 20.
6.
छह मित्र, J, K, L, M, N और O, उत्तर की ओर अभिमुख हो एक सीधी पंक्ति में बैठे हुए हैं। L, M के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है, जो K के ठीक बाएं पड़ोस में है। J, N के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। L पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। O के दाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Six friends, J, K, L, M, N and O, are sitting in a straight line facing north. L sits second to the left of M, who is immediately to the left of K. J sits immediately to the left of N. L does not sit at either end of the line. Who sits second to the right of O?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

K

L, M के बाएँ दूसरे स्थान पर है और M, K के ठीक बाएँ है, अतः क्रम L _ M K है। L किसी छोर पर नहीं है, इसलिए यह खंड सीट 3-6 पर है और बीच में O है, तथा J N सीट 1-2 पर हैं। पंक्ति J N L O M K है। O के दाएँ दूसरा व्यक्ति K है।
L is second to the left of M and M is immediately left of K, so the order is L _ M K. L is not at an end, so this block sits in seats 3-6 with O in the gap, and J N take seats 1-2. The row is J N L O M K. Second to the right of O is K.
7.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, MONK एक निश्चित प्रकार से RTSP से संबंधित है। GIHE उसी प्रकार LNMJ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VXWT निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
Based on the English alphabetical order, MONK is related to RTSP in a certain way. GIHE is related to LNMJ in the same way. Following the same logic, VXWT is related to which of the following?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

ACBY

MONK → RTSP में प्रत्येक अक्षर +5 होता है। GIHE → LNMJ में भी +5। VXWT के लिए: V+5 = A, X+5 = C, W+5 = B, T+5 = Y। अतः उत्तर ACBY है।
MONK → RTSP: each letter moves +5. GIHE → LNMJ also +5. For VXWT: V+5 = A, X+5 = C, W+5 = B, T+5 = Y. So the answer is ACBY.
8.
शिवानी बिंदु A से यात्रा शुरू करके पूर्व की ओर 11 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है, 5 km ड्राइव करती है, दाएं मुड़ती है और 5 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 7 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 7 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है और 10 km ड्राइव करती है। अंतत: वह दाएं मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है और बिंदु B पर रुक जाती है। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ 90 डिग्री के हैं)
Shivani starts travelling from point A and drives 11 km towards the east. Then she turns left, drives 5 km, turns right and drives 5 km. Then she turns right and drives 7 km. Then she turns right and drives 7 km. Then she turns left and drives 10 km. Finally she turns right, drives 9 km and stops at point B. How far and in which direction should she drive to reach point A again? (All turns are 90 degrees, unless otherwise specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

12 km उत्तर
12 km north

A (0, 0): पूर्व 11 → (11, 0); बाएँ (उत्तर) 5 → (11, 5); दाएँ (पूर्व) 5 → (16, 5); दाएँ (दक्षिण) 7 → (16, −2); दाएँ (पश्चिम) 7 → (9, −2); बाएँ (दक्षिण) 10 → (9, −12); दाएँ (पश्चिम) 9 → (0, −12)। B, A से 12 km दक्षिण में है। अतः उसे उत्तर की ओर 12 km चलना होगा।
A (0, 0): east 11 → (11, 0); left (north) 5 → (11, 5); right (east) 5 → (16, 5); right (south) 7 → (16, −2); right (west) 7 → (9, −2); left (south) 10 → (9, −12); right (west) 9 → (0, −12). B is 12 km south of A. So she must drive 12 km north.
9.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

SU-LP

UW-NW, QS-JS और WY-PY में पहला अक्षर −7 और दूसरा 0 बदलता है। SU-LP में −7 और −5 (U→P) है। अतः SU-LP असंगत है।
UW-NW, QS-JS and WY-PY move −7 for the first letter and 0 for the second. SU-LP moves −7 and −5 (U→P). So SU-LP is the odd one.
10.
यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा, ? 26 + 2 × 12 − 2 ÷ 16 = ?
If '+' and '÷' are interchanged and '−' and '×' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 26 + 2 × 12 − 2 ÷ 16 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

5

चिह्न बदलने पर: 26 ÷ 2 − 12 × 2 + 16 = 13 − 24 + 16 = 5। अतः उत्तर 5 है।
Interchanging signs: 26 ÷ 2 − 12 × 2 + 16 = 13 − 24 + 16 = 5. So the answer is 5.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? KPX MOU ONR ? SLL
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? KPX MOU ONR ? SLL
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

QMO

पहले अक्षर: K, M, O, Q, S (+2)। दूसरे अक्षर: P, O, N, M, L (−1)। तीसरे अक्षर: X, U, R, O, L (−3)। अतः लुप्त समूह QMO है।
First letters: K, M, O, Q, S (+2). Second letters: P, O, N, M, L (−1). Third letters: X, U, R, O, L (−3). So the missing cluster is QMO.
12.
सात व्यक्ति , D, E, F, G, H, I और X, एक गोल मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। E के बाएं से गिनती करने पर E और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D और H के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F, I के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। I के बाएं से गिनती करने पर X और I के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons, D, E, F, G, H, I and X, are sitting around a circular table facing the centre of the table. E sits immediately to the right of D. Counting from the left of E, only three persons sit between E and G. Only three persons sit between D and H. F sits immediately to the right of I. Counting from the left of I, how many persons sit between X and I?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

दो
Two

D से दक्षिणावर्त क्रम: D, F, I, G, H, X, E (E, D के ठीक दाएँ है; G, E के बाएँ चौथा है; H, D से चौथा है; F, I के ठीक दाएँ है)। I के बाएँ से गिनने पर G, H और फिर X आता है। अतः I और X के बीच दो (Two) व्यक्ति बैठे हैं।
Going clockwise from D: D, F, I, G, H, X, E (E is immediately right of D; G is 4th to the left of E; H is 4th from D; F is immediately right of I). Counting from the left of I: G, H, then X. So Two persons sit between I and X.
13.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? UKM 1 SML 3 QOK 9 OQJ 27 ?
Which of the following letter-number clusters, when placed in place of the question mark (?) in the given series, will make the series logically complete? UKM 1 SML 3 QOK 9 OQJ 27 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

MSI 81

पहले अक्षर −2 (U, S, Q, O, M), दूसरे अक्षर +2 (K, M, O, Q, S), तीसरे अक्षर −1 (M, L, K, J, I) बदलते हैं, और संख्याएँ 3 से गुणा होती हैं (1, 3, 9, 27, 81)। अतः उत्तर MSI 81 है।
First letters move −2 (U, S, Q, O, M), second letters +2 (K, M, O, Q, S), third letters −1 (M, L, K, J, I), and the numbers are multiplied by 3 (1, 3, 9, 27, 81). So the answer is MSI 81.
14.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएं हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 18, 141 42, 165
In the following number pairs, the second number is obtained by applying certain mathematical operations to the first number. Select the number pair in which the numbers are related in the same way as the numbers of the following pairs. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding to/subtracting from/multiplying by 13 etc. can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) 18, 141 42, 165
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

36, 159

18 → 141 और 42 → 165 में दूसरी संख्या = पहली संख्या + 123 है। जाँच: 36 + 123 = 159। अतः उत्तर 36, 159 है।
18 → 141 and 42 → 165: the second number is the first plus 123. Checking: 36 + 123 = 159. So the answer is 36, 159.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

MT-ID

IP-FZ, FM-CW और RY-OI में पहला अक्षर −3 और दूसरा +10 बदलता है। MT-ID में −4 और +10 है। अतः MT-ID असंगत है।
IP-FZ, FM-CW and RY-OI move −3 for the first letter and +10 for the second. MT-ID moves −4 and +10. So MT-ID is the odd one.
16.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 55 64 81 106 139 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 55 64 81 106 139 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

180

अंतर 9, 17, 25, 33 हैं, जो 8 से बढ़ रहे हैं। अगला अंतर 41: 139 + 41 = 180। अतः उत्तर 180 है।
Differences are 9, 17, 25, 33, increasing by 8. Next difference is 41: 139 + 41 = 180. So the answer is 180.
17.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

JU - OS

OA-SY, CN-GL और GR-KP में पहला अक्षर +4 और दूसरा −2 बदलता है। JU-OS में +5 और −2 है। अतः JU-OS असंगत है।
OA-SY, CN-GL and GR-KP move +4 for the first letter and −2 for the second. JU-OS moves +5 and −2. So JU-OS is the odd one.
18.
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए युग्मों के दो समुच्चय के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KFD : IIB UDD : SGB
Select the pair that follows the same pattern as the two sets of pairs given below. Both pairs follow the same pattern. KFD : IIB UDD : SGB
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

WBI : UEG

KFD : IIB और UDD : SGB में अक्षर −2, +3, −2 से बदलते हैं। WBI के लिए: W−2 = U, B+3 = E, I−2 = G। अतः उत्तर WBI : UEG है।
In KFD : IIB and UDD : SGB the letters change by −2, +3, −2. For WBI: W−2 = U, B+3 = E, I−2 = G. So the answer is WBI : UEG.
19.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 591 592 596 605 621 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 591 592 596 605 621 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

646

अंतर 1, 4, 9, 16 हैं (वर्ग)। अगला 5² = 25 होगा। 621 + 25 = 646। अतः उत्तर 646 है।
Differences are 1, 4, 9, 16 (squares). The next is 5² = 25. 621 + 25 = 646. So the answer is 646.
20.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं? कथन: सभी गिलास, कटोरे हैं। सभी कटोरे, प्लेट हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ प्लेट, कटोरे हैं। (II) सभी गिलास, प्लेट हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statement is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statement(s). Statements: All glasses are bowls. All bowls are plates. Conclusions: (I) Some plates are bowls. (II) All glasses are plates.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
Both conclusions (I) and (II) follow.

सभी गिलास कटोरे हैं और सभी कटोरे प्लेट हैं, अतः सभी गिलास प्लेट हैं (II)। चूँकि सभी कटोरे प्लेट हैं, अतः कुछ प्लेट कटोरे हैं (I)। अतः दोनों निष्कर्ष निकलते हैं।
All glasses are bowls and all bowls are plates, so all glasses are plates (II). Since all bowls are plates, some plates are bowls (I). So both conclusions follow.
21.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FEAR’ को ‘2461’ और ‘THEM’ को ‘1593’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'FEAR' is coded as '2461' and 'THEM' is coded as '1593'. What is the code for 'E' in that language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

1

FEAR (2461) और THEM (1593) में केवल अक्षर E और केवल अंक 1 समान है। अतः E का कोड 1 है।
FEAR (2461) and THEM (1593) have only the letter E in common and only the digit 1 in common. So the code for E is 1.
22.
शिखर अपनी कक्षा में शीर्ष से 38^वें स्थान पर तथा नीचे से 24^वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
Shikhar's rank in his class is 38th from the top and 24th from the bottom. How many students are there in his class in total?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

61

कुल विद्यार्थी = 38 + 24 − 1 = 61। अतः कक्षा में 61 विद्यार्थी हैं।
Total = 38 + 24 − 1 = 61. So there are 61 students.
23.
यदि संख्या 7642915 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो कितने अंकों की स्थिति, मूल संख्या की तुलना में अपरिवर्तित रहेगी?
If each digit of the number 7642915 is arranged in ascending order from left to right, how many digits will remain in the same position as compared to the original number?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

एक
One

7642915 को आरोही क्रम में लिखने पर 1245679 मिलता है। स्थान-दर-स्थान तुलना करने पर केवल तीसरा अंक (4) समान स्थान पर है। अतः एक अंक अपने स्थान पर रहेगा।
7642915 in ascending order is 1245679. Comparing position by position, only the 3rd digit (4) matches. So one digit stays in the same position.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य विज्ञानसामान्य ज्ञानकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतारेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें