RRB NTPC UG CBT-1 · 28 Aug 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC UG CBT-1 · 28 Aug 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 21 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
किया अपनी कक्षा में नीचे से 7वें स्थान पर तथा ऊपर से 15वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Kiya ranks 7th from the bottom and 15th from the top in her class. How many students are there in her class?
- (अ)20
- (ब)22
- (क)19
- (ड)21
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
21
कुल छात्र = 15 + 7 − 1 = 21। अतः उत्तर 21 है।
Total = 15 + 7 − 1 = 21. So the answer is 21.
2.
नीचे दी गई श्रृंखला में, प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 425 300 236 209 201 ?
What will come in place of the question mark (?) in the series given below? 425 300 236 209 201 ?
- (अ)200
- (ब)152
- (क)182
- (ड)172
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
200
अंतर घन संख्याएँ हैं: −125, −64, −27, −8, −1 (5³ से 1³)। अतः 201 − 1 = 200।
Differences are cubes: −125, −64, −27, −8, −1 (5³ down to 1³). So 201 − 1 = 200.
3.
सात बॉक्स, A, B, C, D, M, N और O, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। C के ऊपर केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। O और C के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। O और N के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। N को C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। A को N के ठीक नीचे रखा गया है। B को D के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। M को O के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। किस बॉक्स को सबसे नीचे रखा गया है?
Seven boxes, A, B, C, D, M, N and O, are placed one above the other, but not necessarily in the same order. Only three boxes are placed above C. Only one box is placed between O and C. Only three boxes are placed between O and N. N is placed somewhere above C. A is placed immediately below N. B is placed somewhere above D. M is not placed immediately above or below O. Which box is placed at the bottom?
- (अ)M
- (ब)A
- (क)O
- (ड)D
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
D
ऊपर से: C 4वें स्थान पर। O 2 या 6 पर; N, C के ऊपर है और O-N के बीच तीन बॉक्स, अतः O 6, N 2, A 3। M, O के पास नहीं, अतः M 1; B, D के ऊपर, अतः B 5, D 7। अतः सबसे नीचे D है।
From top: C is 4th. O is 2nd or 6th; N is above C with three boxes between O and N, so O 6th, N 2nd, A 3rd. M cannot touch O, so M is 1st; B above D gives B 5th, D 7th. So D is at the bottom.
4.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)SL-XQ
- (ब)CW-HA
- (क)GZ-LE
- (ड)WP-BU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
CW-HA
SL-XQ, GZ-LE, WP-BU में हर अक्षर +5 बढ़ता है (S→X, L→Q; G→L, Z→E; W→B, P→U)। CW-HA में W→A केवल +4 है। अतः भिन्न युग्म CW-HA है।
In SL-XQ, GZ-LE, WP-BU each letter of the first cluster moves +5 (S→X, L→Q; G→L, Z→E; W→B, P→U). In CW-HA, W→A is +4. So the odd pair is CW-HA.
5.
यदि संख्या 9254631 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो कितने अंकों की स्थिति, मूल संख्या की तुलना में अपरिवर्तित रहेगी?
Each digit of the number 9254631 is arranged in ascending order from left to right. How many digits will remain in the same position as compared to the original number?
- (अ)एक भी नहींNone
- (ब)तीनThree
- (क)दोTwo
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
दो
Two
मूल 9254631, आरोही क्रम 1234569। अंक 2 (दूसरा स्थान) और 4 (चौथा स्थान) अपनी जगह रहते हैं। अतः उत्तर दो है।
Original 9254631, ascending 1234569. Digit 2 (2nd place) and 4 (4th place) stay in place. So the answer is Two.
6.
छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, E के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। F पंक्ति के दाहिने छोर पर बैठा है। B और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Six persons, A, B, C, D, E and F, are sitting in a row facing north. Only two persons sit to the right of C. A sits second to the left of D. B sits immediately to the right of E. F sits at the right end of the row. How many persons sit between B and F?
- (अ)दोTwo
- (ब)एकOne
- (क)चारFour
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
तीन
Three
F 6वें, C 4थे स्थान पर। A–D (एक के अंतर पर) और E–B (सटे) को 1, 2, 3, 5 भरने हैं: केवल E 1, B 2, A 3, D 5 संभव। B (2) और F (6) के बीच 3 व्यक्ति। अतः उत्तर तीन है।
F is 6th, C is 4th. A–D (gap of one) and E–B (adjacent) must fill 1, 2, 3, 5: only E 1st, B 2nd, A 3rd, D 5th works. Between B (2nd) and F (6th) are 3 persons. So the answer is Three.
7.
एक निश्चित तरीके से JM 8 का संबंध FI 11 से है। उसी तरीके से, LO 19 का संबंध HK 22 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, UX 27 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
In a certain way, JM 8 is related to FI 11. In the same way, LO 19 is related to HK 22. Following the same logic, UX 27 is related to which of the given options?
- (अ)QT 33
- (ब)PT 33
- (क)QT 30
- (ड)PT 30
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
QT 30
अक्षर −4 (J→F, M→I; L→H, O→K) और संख्या +3 (8→11, 19→22)। UX 27 से QT 30 बनता है। अतः उत्तर QT 30 है।
Letters move −4 (J→F, M→I; L→H, O→K) and the number increases by 3 (8→11, 19→22). UX 27 gives QT 30. So the answer is QT 30.
8.
उत्तर की ओर अभिमुख होकर खड़े 161 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में मिस्टर इंटू, बाएं छोर से 98वें स्थान पर हैं। यदि मिस्टर टोनी, मिस्टर इंटू के दाएं से 20वें स्थान पर हैं, तो पंक्ति के दाएं छोर से मिस्टर टोनी का स्थान कौन-सा है?
In a row of 161 students standing facing north, Mr Intu is at the 98th position from the left end. If Mr Tony is at the 20th position to the right of Mr Intu, what is Mr Tony's position from the right end of the row?
- (अ)43वां43rd
- (ब)41वां41st
- (क)44वां44th
- (ड)42वां42nd
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
44वां
44th
टोनी का बाएँ से स्थान = 98 + 20 = 118। दाएँ से = 161 − 118 + 1 = 44। अतः उत्तर 44वाँ है।
Tony from the left = 98 + 20 = 118. From the right = 161 − 118 + 1 = 44. So the answer is 44th.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 312 320 329 ? 350 362
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 312 320 329 ? 350 362
- (अ)337
- (ब)336
- (क)339
- (ड)341
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
339
अंतर 1-1 बढ़ते हैं: +8, +9, +10, +11, +12। अतः 329 + 10 = 339 (और 339 + 11 = 350)। अतः उत्तर 339 है।
Differences increase by 1: +8, +9, +10, +11, +12. So 329 + 10 = 339 (and 339 + 11 = 350). So the answer is 339.
10.
M, L का पुत्र है। L, D का पिता है। D, N का भाई है। N, A की बहन है। A, K की पुत्री है। K, Q की माता है। N का विवाह S से हुआ है। S, C का पिता है। L का C से क्या संबंध है?
M is the son of L. L is the father of D. D is the brother of N. N is the sister of A. A is the daughter of K. K is the mother of Q. N is married to S. S is the father of C. How is L related to C?
- (अ)माता के भाईMother's brother
- (ब)पिता के पिताFather's father
- (क)माता के पिताMother's father
- (ड)पिता के भाईFather's brother
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
माता के पिता
Mother's father
L, D का पिता है और N, D की बहन है, अतः L, N का पिता है। N का विवाह S से हुआ है जो C का पिता है, अतः N, C की माँ है। इसलिए L, C की माँ का पिता है।
L is the father of D, and D's sister is N, so L is N's father. N is married to S, who is C's father, so N is C's mother. Hence L is C's mother's father.
11.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 82 , 83 , 85 , 89 , 97 , ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 82 , 83 , 85 , 89 , 97 , ?
- (अ)121
- (ब)131
- (क)113
- (ड)112
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
113
अंतर दोगुने होते हैं: +1, +2, +4, +8, +16। अतः 97 + 16 = 113।
Differences double: +1, +2, +4, +8, +16. So 97 + 16 = 113.
12.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से
निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी अभिनेता, नर्तक हैं। कुछ नर्तक, जादूगर हैं।
निष्कर्ष: (I) सभी नर्तक, अभिनेता हैं। (II) कोई भी जादूगर, नर्तक नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements.
Statements: All actors are dancers. Some dancers are magicians.
Conclusions: (I) All dancers are actors. (II) No magician is a dancer.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ब)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (क)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
सभी अभिनेता नर्तक हैं, इससे सभी नर्तक अभिनेता नहीं हो जाते, अतः I गलत। कुछ नर्तक जादूगर हैं, यह 'कोई जादूगर नर्तक नहीं' का खंडन करता है, अतः II गलत। अतः कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All actors are dancers does not mean all dancers are actors, so I fails. Some dancers are magicians directly contradicts 'no magician is a dancer', so II fails. So neither conclusion follows.
13.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 एवं 3 में तोड़ना और फिर 1 एवं 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 11, 96 10, 75
In the following pairs of numbers, the second number is obtained by performing certain mathematical operations on the first number. Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) 11, 96 10, 75
- (अ)13, 134
- (ब)12, 120
- (क)14, 172
- (ड)9, 56
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
9, 56
नियम: n² − 25। 11² − 25 = 96; 10² − 25 = 75। जाँच: 9² − 25 = 81 − 25 = 56। अतः उत्तर 9, 56 है।
Rule: n² − 25. 11² − 25 = 96; 10² − 25 = 75. Check: 9² − 25 = 81 − 25 = 56. So the answer is 9, 56.
14.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? ROP 1, VST 3, ZWX 5, DAB 7, ?
Which of the following letter-number clusters, when placed in place of the question mark (?) in the given series, will make the series logically complete? ROP 1, VST 3, ZWX 5, DAB 7, ?
- (अ)HGF 11
- (ब)HGF 9
- (क)HEF 11
- (ड)HEF 9
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
HEF 9
हर अक्षर +4: R→V→Z→D→H, O→S→W→A→E, P→T→X→B→F। संख्याएँ 2 बढ़ती हैं: 1, 3, 5, 7, 9। अतः उत्तर HEF 9 है।
Each letter moves +4: R→V→Z→D→H, O→S→W→A→E, P→T→X→B→F. Numbers rise by 2: 1, 3, 5, 7, 9. So the answer is HEF 9.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से URKE का संबंध QOGB से है। उसी तरीके से, EFUS का संबंध ACQP से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से SWIJ का संबंध किससे है?
Based on the English alphabetical order, URKE is related to QOGB in a certain way. In the same way, EFUS is related to ACQP. Following the same logic, SWIJ is related to which of the given options?
- (अ)OETY
- (ब)OTYU
- (क)OGET
- (ड)OTEG
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
OTEG
नियम −4, −3, −4, −3: U→Q, R→O, K→G, E→B; E→A, F→C, U→Q, S→P। SWIJ के लिए: S→O, W→T, I→E, J→G। अतः उत्तर OTEG है।
Pattern −4, −3, −4, −3: U→Q, R→O, K→G, E→B; E→A, F→C, U→Q, S→P. For SWIJ: S→O, W→T, I→E, J→G. So the answer is OTEG.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels in it or their position.)
- (अ)JMSZ
- (ब)NQWD
- (क)SVBI
- (ड)CELS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
CELS
JMSZ, NQWD, SVBI में +3, +6, +7 का क्रम है (जैसे J→M→S→Z)। CELS में +2, +7, +7 है। अतः भिन्न समूह CELS है।
JMSZ, NQWD, SVBI follow +3, +6, +7 (e.g. J→M→S→Z). CELS follows +2, +7, +7. So the odd one is CELS.
17.
हनीश, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है, फिर से दाएं मुड़ता है और 17 km ड्राइव करता है। वह फिर से दाएं मुड़ता है और 10 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री मोड़ हैं।)
Hanish starts driving from point A and drives 12 km towards the north. Then he turns right and drives 8 km, turns right again and drives 17 km. He turns right again and drives 10 km. He finally turns right and drives 5 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (अ)2 km, पूर्व की ओर2 km, towards the east
- (ब)3 km, पश्चिम की ओर3 km, towards the west
- (क)2 km, पश्चिम की ओर2 km, towards the west
- (ड)3 km, पूर्व की ओर3 km, towards the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
2 km, पूर्व की ओर
2 km, towards the east
A को (0,0) मानें। उत्तर 12 → (0,12); पूर्व 8 → (8,12); दक्षिण 17 → (8,−5); पश्चिम 10 → (−2,−5); उत्तर 5 → (−2,0)। P, A से 2 किमी पश्चिम में है, अतः 2 किमी पूर्व की ओर जाना होगा।
Take A at (0,0). North 12 → (0,12); east 8 → (8,12); south 17 → (8,−5); west 10 → (−2,−5); north 5 → (−2,0). P is 2 km west of A, so he drives 2 km towards the east.
18.
यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंको वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 666 714 792 824 596 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम कितना होगा?
This question is based on the five three-digit numbers given below. (Left) 666 714 792 824 596 (Right) (Example - 697 – 1st digit = 6, 2nd digit = 9 and 3rd digit = 7) (NOTE: All operations are to be done from left to right.) If the second digit of the largest number is added to the second digit of the smallest number, what will be the result?
- (अ)7
- (ब)9
- (क)11
- (ड)13
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
11
सबसे बड़ी संख्या 824 (दूसरा अंक 2); सबसे छोटी 596 (दूसरा अंक 9)। 2 + 9 = 11। अतः उत्तर 11 है।
Largest number = 824 (second digit 2); smallest = 596 (second digit 9). 2 + 9 = 11. So the answer is 11.
19.
कबीर, सुमित, रणवीर, मधु, समीर और तन्वी एक वृत्त के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। रणवीर, समीर के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। समीर, मधु के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। सुमित, समीर के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। कबीर, तन्वी के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। कबीर के ठीक दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
Kabir, Sumit, Ranveer, Madhu, Sameer and Tanvi are sitting around a circle facing the centre. Ranveer sits second to the right of Sameer. Sameer sits second to the right of Madhu. Sumit sits immediately to the left of Sameer. Kabir sits second to the left of Tanvi. Who sits immediately to the right of Kabir?
- (अ)समीरSameer
- (ब)तन्वीTanvi
- (क)सुमितSumit
- (ड)रणवीरRanveer
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
रणवीर
Ranveer
मधु को स्थान 0 पर रखें (दाईं ओर गिनती)। समीर 2, रणवीर 4, सुमित 1 (समीर के बाएँ)। कबीर, तन्वी के बाएँ से दूसरा है, अतः कबीर 3, तन्वी 5। कबीर के ठीक दाएँ रणवीर है।
Number seats moving to the right and place Madhu at 0; Sameer is 2 to the right, Ranveer 4, Sumit 1 (left of Sameer). Kabir is second left of Tanvi, so Kabir 3, Tanvi 5. Immediately right of Kabir is Ranveer.
20.
यदि संख्या 3147569 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
If each digit of the number 3147569 is arranged in ascending order from left to right, how many digits will remain in the same position as compared to the original number?
- (अ)एकOne
- (ब)तीनThree
- (क)एक की भी नहींNone
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दो
Two
मूल 3147569, आरोही क्रम 1345679। अंक 4 (तीसरा स्थान) और 9 (सातवाँ स्थान) अपनी जगह रहते हैं। अतः उत्तर दो है।
Original 3147569, ascending 1345679. Digit 4 (3rd place) and 9 (7th place) stay in place. So the answer is Two.
21.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ मैगपाई, हंस हैं। कोई हंस, सीगल नहीं है।
निष्कर्ष: I: कुछ मैगपाई, सीगल हैं। II: कोई सीगल, मैगपाई नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements.
Statements: Some magpies are swans. No swan is a seagull.
Conclusions: I: Some magpies are seagulls. II: No seagull is a magpie.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ब)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (क)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
जो मैगपाई हंस हैं वे सीगल नहीं हो सकते, पर बाकी मैगपाई सीगल हो भी सकते हैं और नहीं भी। अतः न I और न II निश्चित है। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
The magpies that are swans cannot be seagulls, but other magpies may or may not be seagulls. So neither 'some magpies are seagulls' nor 'no seagull is a magpie' is certain. Neither conclusion follows.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें