RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC UG CBT-1 · 29 Aug 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC UG CBT-1 · 29 Aug 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 22 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
विसुद्धि मग्ग (Visuddhimagga), एक प्रमुख बौद्ध ग्रंथ, निम्नलिखित में से किस विद्वान द्वारा लिखा गया था?
The Visuddhimagga, a major Buddhist text, was written by which of the following scholars?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

बुद्धघोष
Buddhaghosa

थेरवाद का प्रमुख पालि ग्रंथ 'विसुद्धिमग्ग' (शुद्धि का मार्ग) 5वीं शताब्दी ईस्वी में श्रीलंका में बुद्धघोष ने लिखा।
The Visuddhimagga ('Path of Purification'), a key Theravada text in Pali, was written by Buddhaghosa in Sri Lanka in the 5th century CE.
2.
निम्नलिखित में से किसने 6 अगस्त 1857 को यह लिखते हुए एक तार भेजा था कि, "हमारे लोग विरोधियों की भारी संख्या और अंतहीन लड़ाई से डरे हुए हैं। हर गांव हमारे खिलाफ है, ज़मींदार हमारे विरोध में उठ खड़े हुए हैं"?
Who among the following sent a telegram on 6 August 1857 stating, "Our people are terrified by the overwhelming numbers of the opponents and the endless fighting. Every village is against us, the zamindars have risen against us"?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

लेफ्टि नेंट कर्नल टाइटलर
Lieutenant Colonel Tytler

6 अगस्त 1857 को लेफ्टिनेंट कर्नल टायलर ने अपने कमांडर-इन-चीफ़ को तार भेजा कि हर गाँव और ज़मींदार अंग्रेज़ों के विरुद्ध खड़े हो गए हैं।
On 6 August 1857 Lieutenant Colonel Tytler telegraphed his Commander-in-Chief that every village and the zamindars had risen against the British.
3.
पश्चिमी विक्षोभ मुख्यतः भारत के किस क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करते हैं?
Western disturbances mainly affect the weather of which region of India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

उत्तर-पश्चिम भारत
North-West India

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय मूल के निम्न दाब तंत्र हैं, जो उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दियों में वर्षा और हिमपात लाते हैं; यह रबी फसलों के लिए लाभदायक है।
Western disturbances are Mediterranean-origin low-pressure systems that bring winter rain and snow to north-west India, helpful for rabi crops.
4.
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित है?
Which of the following Articles of the Indian Constitution relates to Union Territories?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

अनुच्छेद 239
Article 239

अनुच्छेद 239 (भाग VIII) के अनुसार हर केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन राष्ट्रपति एक प्रशासक के माध्यम से करते हैं।
Article 239 (Part VIII) provides that every Union Territory is administered by the President through an Administrator.
5.
ई-नाम (e-NAM) भारत में कृषि बाजारों को एकीकृत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सुधार है। ई-नाम कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
e-NAM is an important reform aimed at integrating agricultural markets in India. What is the primary goal of the e-NAM programme?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

कृषि उपज का ऑनलाइन व्यापार (Online trading of agricultural produce)
Online trading of agricultural produce

e-NAM (2016) एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है जो APMC मंडियों को जोड़ता है, ताकि किसान बेहतर दाम के लिए उपज ऑनलाइन बेच सकें।
e-NAM (2016) is a pan-India electronic trading portal linking APMC mandis so farmers can sell produce online for better prices.
6.
निम्नलिखित में से किस समूह के लोगों के संबंध में कहा जाता है कि वे सिंधु घाटी युग के उत्तरार्ध में मध्य एशिया से भारत में आए थे?
Which of the following groups of people are said to have come to India from Central Asia in the later part of the Indus Valley era?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

आर्य (Aryans)
Aryans

माना जाता है कि हड़प्पा सभ्यता के उत्तरार्ध या पतन के चरण में हिंद-आर्य भाषी समूह मध्य एशिया से उत्तर-पश्चिम भारत में आए।
Indo-Aryan speaking groups are believed to have migrated from Central Asia into north-west India around the late or declining phase of the Harappan civilisation.
7.
बिर्च और रोडोडेंड्रोन (Birch and Rhododendron) किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं?
In which type of forests are Birch and Rhododendron found?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

पर्वतीय वन
Montane forests

भोजपत्र (बर्च), बुरांश (रोडोडेंड्रॉन) और जुनिपर पर्वतीय (हिमालयी अल्पाइन) वनों में ऊँचाई पर, हिमरेखा के ठीक नीचे उगते हैं।
Birch, rhododendron and junipers grow at high altitudes in montane (Himalayan alpine) forests, just below the snowline.
8.
निम्नलिखित में से कौन-सा, 8 मई 2025 को भारतीय नौसेना को प्रदत्त आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Crafts - ASW SWCs) में से पहला है?
Which of the following is the first of the eight Anti-Submarine Warfare Shallow Water Crafts (ASW SWCs) delivered to the Indian Navy on 8 May 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

अर्नाला (Arnala)
Arnala

GRSE द्वारा निर्मित 'अर्नाला' 8 मई 2025 को आठ ASW शैलो वॉटर क्राफ्ट में पहले के रूप में नौसेना को सौंपा गया। कमोर्टा, कदमत और किल्तान ASW कॉर्वेट हैं।
Arnala, built by GRSE, was delivered to the Navy on 8 May 2025 as the first of eight ASW Shallow Water Crafts. Kamorta, Kadmatt and Kiltan are ASW corvettes.
9.
इंडिया जस्टि स रिपोर्ट 2025 के अनुसार, किन दो राज्यों में उच्च न्यायालय स्तर पर महिला न्यायाधीशों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जो 33% है?
According to the India Justice Report 2025, which two states have the highest share of women judges at the High Court level, at 33%?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

सिक्किम और तेलंगाना
Sikkim and Telangana

सही उत्तर: सिक्किम और तेलंगाना (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Sikkim and Telangana (official answer key).
10.
RTI अधिनियम भारत के नागरिकों को निम्नलिखित में से किससे सूचना मांगने का अधिकार देता है?
The RTI Act gives citizens of India the right to seek information from which of the following?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

सरकारी विभागों से
Government departments

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 नागरिकों को लोक प्राधिकरणों, अर्थात सरकारी विभागों और सरकार के स्वामित्व या पर्याप्त वित्तपोषण वाले निकायों से सूचना माँगने का अधिकार देता है।
The RTI Act, 2005 lets citizens seek information from public authorities, i.e. government departments and bodies owned or substantially funded by government.
11.
निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने अप्रैल 2025 में, T20 क्रि केट में 12,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाला आठवां खिलाड़ी बन गया?
Which of the following players completed 12,000 runs in T20 cricket in April 2025, becoming the eighth player to achieve this feat?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

रोहित शर्मा
Rohit Sharma

रोहित शर्मा अप्रैल 2025 में IPL के दौरान T20 में 12,000 रन पूरे कर ऐसा करने वाले आठवें खिलाड़ी और विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बने।
Rohit Sharma reached 12,000 T20 runs in April 2025 during IPL, becoming the eighth player overall and second Indian after Virat Kohli.
12.
निम्नलिखित में से किस वर्ष बंगाल सरकार ने कलकत्ता इलेक्ट्रिक लाइटिंग अधिनियम पारित किया?
In which of the following years did the Government of Bengal pass the Calcutta Electric Lighting Act?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

1895

बंगाल सरकार ने 1895 में कलकत्ता इलेक्ट्रिक लाइटिंग अधिनियम पारित किया, जिसके बाद दिए गए लाइसेंस से CESC का गठन हुआ।
The Government of Bengal passed the Calcutta Electric Lighting Act in 1895, after which a licence was granted that led to the formation of CESC.
13.
मई 2025 के दौरान, चौथा यूरोप-अफ्रीका फोरम किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
In May 2025, where was the fourth Europe-Africa Forum held?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

मार्सिले (Marseille)
Marseille

सही उत्तर: मार्सिले (Marseille) (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Marseille (official answer key).
14.
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP21) के दौरान विश्व के नेताओं द्वारा जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक पेरिस समझौते को कब अपनाया गया?
When was the historic Paris Agreement on climate change adopted by world leaders during the United Nations Climate Change Conference (COP21)?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

2015

पेरिस समझौता दिसंबर 2015 में पेरिस में COP21 में अपनाया गया, जिसका लक्ष्य तापवृद्धि को 2°C से काफ़ी नीचे रखना है।
The Paris Agreement was adopted at COP21 in Paris in December 2015, aiming to keep warming well below 2°C.
15.
सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान, छोटे शहरों में कीमती धातुओं और अर्ध-कीमती पत्थरों से बने आभूषणों की उपस्थिति इस तर्क का समर्थन करती है कि ________।
During the Indus Valley Civilisation, the presence of ornaments made of precious metals and semi-precious stones in small towns supports the argument that ________.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

वहां प्रबल सामाजिक स्तरीकरण था
there was strong social stratification

सही उत्तर: वहां प्रबल सामाजिक स्तरीकरण था (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: there was strong social stratification (official answer key).
16.
क्रि श्चियन स्टॉकर (Christian Stalker) किस देश के संघीय चांसलर हैं?
Christian Stocker is the Federal Chancellor of which country?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

ऑस्ट्रिया
Austria

ÖVP के क्रिश्चियन श्टॉकर मार्च 2025 में ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर बने और तीन-दलीय गठबंधन का नेतृत्व किया।
Christian Stocker of the ÖVP became Federal Chancellor of Austria in March 2025, leading a three-party coalition.
17.
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, भारत में जनसंख्या वितरण को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करता है?
Which of the following factors does not directly affect population distribution in India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

आधिकारिक भाषा
Official language

जनसंख्या वितरण मिट्टी की उर्वरता, जलवायु, स्थलाकृति जैसे भौतिक और आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। राजभाषा इसे सीधे प्रभावित नहीं करती।
Population distribution depends on physical factors like soil fertility, climate and topography, and on economic factors. Official language does not directly affect it.
18.
निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत और जापान की सेनाओं के बीच प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका छठा संस्करण, 2025 में माउंट फ़ूजी (Mount Fuji) के निकट सम्पन्न हुआ?
Which of the following joint military exercises is held annually between the armies of India and Japan, the sixth edition of which concluded near Mount Fuji in 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

धर्म गार्डियन
Dharma Guardian

धर्म गार्जियन भारत-जापान का वार्षिक सेना अभ्यास है; इसका छठा संस्करण 2025 में जापान के ईस्ट फ़ूजी में हुआ। मैत्री थाईलैंड और शक्ति फ्रांस के साथ है।
Dharma Guardian is the annual India-Japan army exercise; its 6th edition was held at East Fuji, Japan in 2025. Maitree is with Thailand, Shakti with France.
19.
निम्नलिखित में से किस राज्य को अपने विशिष्ट प्रथागत विधि और भूमि स्वामित्व प्रथाओं के कारण अनुच्छेद 371A के तहत विशेष प्रावधान प्राप्त है?
Which of the following states has special provisions under Article 371A because of its distinct customary law and land ownership practices?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

नागालैंड
Nagaland

अनुच्छेद 371A नागालैंड के प्रथागत कानून, धार्मिक-सामाजिक प्रथाओं तथा भूमि व संसाधनों के स्वामित्व और हस्तांतरण की रक्षा करता है।
Article 371A protects Nagaland's customary law, religious and social practices, and ownership and transfer of land and resources.
20.
एलोरा का कैलाश मंदिर निम्नलिखित में से किस प्रकार की वास्तुकला का उदाहरण है?
The Kailasa Temple at Ellora is an example of which of the following types of architecture?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

रॉक-कट वास्तुकला
Rock-cut architecture

राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम के समय बना एलोरा का कैलाश मंदिर (गुफा 16) एक ही चट्टान को ऊपर से नीचे काटकर बनाया गया, जो शैलकृत स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
The Kailasa Temple (Cave 16) at Ellora, built under Rashtrakuta king Krishna I, was carved top-down from a single rock, a prime example of rock-cut architecture.
21.
अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण का अधिकार (दोहरा (परि)संकट और आत्म-दोषसिद्धि से संरक्षण सहित) _________के अंतर्गत आता है।
Protection in respect of conviction for offences (including protection against double jeopardy and self-incrimination) falls under _________.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

अनुच्‍छेद 20
Article 20

अनुच्छेद 20 पूर्वव्यापी कानून, दोहरे दंड और आत्म-अभिशंसन से संरक्षण देता है। अनुच्छेद 22 गिरफ़्तारी और निरोध से संबंधित है।
Article 20 protects against ex post facto laws, double jeopardy and self-incrimination. Article 22 deals with arrest and detention.
22.
9 जुलाई, 1951 को प्रथम पंचवर्षीय योजना निम्नलिखित में से किसने प्रस्तुत की थी?
Who presented the First Five-Year Plan on 9 July 1951?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

जवाहरलाल नेहरू
Jawaharlal Nehru

प्रधानमंत्री और योजना आयोग के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने 9 जुलाई 1951 को संसद में पहली पंचवर्षीय योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया।
Prime Minister Jawaharlal Nehru, also Chairman of the Planning Commission, presented the draft First Five-Year Plan in Parliament on 9 July 1951.

इसी पेपर के अन्य विषय

रेलवे सामान्य ज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिगणितसामान्य विज्ञानकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें