RRB Group D CBT · 10 Dec 2025 · Shift 2 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
34 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 10 Dec 2025 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 11 13 16 20 ‘?’ 31
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 11 13 16 20 ‘?’ 31
- (A)23
- (B)28
- (C)29
- (D)25
Show answer and explanation
Answer: (D)
25
अंतर 1 से बढ़ते हैं: +2, +3, +4, +5, +6। अतः श्रृंखला 11, 13, 16, 20, 25, 31 है। लुप्त पद 25 है।
Differences increase by 1: +2, +3, +4, +5, +6. So 11, 13, 16, 20, 25, 31. The missing term is 25.
2.
सात व्यक्ति , B, C, D, I, J, K और L, एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में I बैठा है। B और K दोनों का निकटतम पड़ोसी J है। D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर K बैठा है। K का निकटतम पड़ोसी L नहीं है। C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven people B, C, D, I, J, K and L are sitting around a circular table facing the centre. I sits to the immediate left of D. J is the immediate neighbour of both B and K. K sits third to the left of D. L is not an immediate neighbour of K. Who sits second to the right of C?
- (A)I
- (B)J
- (C)K
- (D)D
Show answer and explanation
Answer: (D)
D
D से दक्षिणावर्त क्रम: D, I, C, K, J, B, L। (I, D के बाएँ है; K, D के बाएँ से तीसरा है; J, K और B के बीच है; L, K के पास नहीं है, इसलिए L अंतिम सीट पर और C, I व K के बीच बैठा है।) C के दाएँ से दूसरा (वामावर्त) D है।
Going clockwise from D: D, I, C, K, J, B, L. (I is left of D; K is third left of D; J must lie between K and B; L is not next to K, so L takes the last seat and C sits between I and K.) Second to the right of C (anticlockwise) is D.
3.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 3 2 2 4 6 1 7 7 5 8 7 6 9 5 2 4 7 8 5 3 7 8 4 2 6 7 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the given series and answer the question that follows. All numbers are single digit numbers only. Counting to be done from left to right, (Left) 9 3 2 2 4 6 1 7 7 5 8 7 6 9 5 2 4 7 8 5 3 7 8 4 2 6 7 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (A)5
- (B)3
- (C)2
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (B)
3
ऐसी विषम संख्याएँ ढूँढें जिनके दोनों ओर विषम संख्याएँ हों: 1 7 7 (पहला 7), 7 7 5 (दूसरा 7) और 5 3 7 (3)। इस प्रकार ऐसी 3 संख्याएँ हैं।
Find odd numbers with an odd number on both sides: 1 7 7 (the first 7), 7 7 5 (the second 7) and 5 3 7 (the 3). That gives 3 such numbers.
4.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण: 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/13 में से घटाना/13 से गुणा करना की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़कर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।) (24, 480, 10) (12, 552, 23)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding to/subtracting from/multiplying with 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (24, 480, 10) (12, 552, 23)
- (A)(11, 51, 2)
- (B)(19, 691, 18)
- (C)(13, 293, 11)
- (D)(4, 80, 10)
Show answer and explanation
Answer: (D)
(4, 80, 10)
(24, 480, 10) में: 24 × 10 × 2 = 480। (12, 552, 23) में: 12 × 23 × 2 = 552। (4, 80, 10) में: 4 × 10 × 2 = 80। अतः उत्तर (4, 80, 10) है।
In (24, 480, 10): 24 × 10 × 2 = 480. In (12, 552, 23): 12 × 23 × 2 = 552. For (4, 80, 10): 4 × 10 × 2 = 80. So the answer is (4, 80, 10).
5.
सात व्यक्ति B, C, D, I, J, K और L एक गोल मेज के चारों ओर उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। I, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। J, B और K दोनों का निकटतम पड़ोसी है। K, D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। L, K का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven people, B, C, D, I, J, K and L, are sitting around a circular table facing the centre of the table. I sits to the immediate left of D. J is the immediate neighbour of both B and K. K sits third to the left of D. L is not an immediate neighbour of K. Who sits second to the right of C?
- (A)I
- (B)D
- (C)K
- (D)J
Show answer and explanation
Answer: (B)
D
D से दक्षिणावर्त क्रम: D, I, C, K, J, B, L। (I, D के बाएँ है; K, D के बाएँ से तीसरा है; J, K और B के बीच है; L, K के पास नहीं है, इसलिए L अंतिम सीट पर और C, I व K के बीच बैठा है।) C के दाएँ से दूसरा (वामावर्त) D है।
Going clockwise from D: D, I, C, K, J, B, L. (I is left of D; K is third left of D; J must lie between K and B; L is not next to K, so L takes the last seat and C sits between I and K.) Second to the right of C (anticlockwise) is D.
6.
अमित अपनी कक्षा में ऊपर से 14वें और नीचे से 55वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Amit ranked 14^th from the top and 55^th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
- (A)68
- (B)67
- (C)66
- (D)69
Show answer and explanation
Answer: (A)
68
कुल विद्यार्थी = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 14 + 55 − 1 = 68।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 14 + 55 − 1 = 68.
7.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘bat fan world’ को ‘vd ru ua’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘world olive union’ को ‘ru bi rl’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘world’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, ‘bat fan world’ is coded as ‘vd ru ua’ and ‘world olive union’ is coded as ‘ru bi rl’. How is ‘world’ coded in that language?
- (A)vd
- (B)ru
- (C)bi
- (D)ua
Show answer and explanation
Answer: (B)
ru
दोनों कथनों में केवल 'world' शब्द उभयनिष्ठ है और केवल 'ru' कोड उभयनिष्ठ है। अतः 'world' का कोड ru है।
The only word common to both statements is 'world', and the only code common to both is 'ru'. So 'world' is coded as ru.
8.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? PPE NOH LNK JMN ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? PPE NOH LNK JMN ?
- (A)HYU
- (B)YHT
- (C)LPI
- (D)HLQ
Show answer and explanation
Answer: (D)
HLQ
पहले अक्षर: P, N, L, J, फिर H (प्रत्येक −2)। दूसरे अक्षर: P, O, N, M, फिर L (प्रत्येक −1)। तीसरे अक्षर: E, H, K, N, फिर Q (प्रत्येक +3)। अतः अगला समूह HLQ है।
First letters: P, N, L, J, then H (−2 each). Second letters: P, O, N, M, then L (−1 each). Third letters: E, H, K, N, then Q (+3 each). So the next cluster is HLQ.
9.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘tree third woman’ को ‘hw gw aa’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘ivy tree army’ को ‘aa hi wz’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘tree’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, ‘tree third woman’ is coded as ‘hw gw aa’ and ‘ivy tree army’ is coded as ‘aa hi wz’. How is ‘tree’ coded in that language?
- (A)aa
- (B)hi
- (C)gw
- (D)hw
Show answer and explanation
Answer: (A)
aa
दोनों कथनों में केवल 'tree' शब्द उभयनिष्ठ है और केवल 'aa' कोड उभयनिष्ठ है। अतः 'tree' का कोड aa है।
The only word common to both statements is 'tree', and the only code common to both is 'aa'. So 'tree' is coded as aa.
10.
आशीष बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 62 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 58 km गाड़ी चलाता है, दाएँ मुड़ता है और 64 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 78 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Aasish starts from point A and drives 62 km towards west. He then takes a right turn, drives 58 km, turns right and drives 64 km. He then takes a right turn and drives 78 km. He takes a final right turn, drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
- (A)दक्षिण की ओर 18 km18 km to the south
- (B)उत्तर की ओर 20 km20 km to the north
- (C)उत्तर की ओर 19 km19 km to the north
- (D)दक्षिण की ओर 17 km17 km to the south
Show answer and explanation
Answer: (B)
उत्तर की ओर 20 km
20 km to the north
A = (0, 0) लें। पश्चिम 62 → (−62, 0); दाएँ (उत्तर) 58 → (−62, 58); दाएँ (पूर्व) 64 → (2, 58); दाएँ (दक्षिण) 78 → (2, −20); दाएँ (पश्चिम) 2 → (0, −20)। P, A से 20 km दक्षिण में है, अतः उसे 20 km उत्तर की ओर चलना होगा।
Take A = (0, 0). West 62 → (−62, 0); right (north) 58 → (−62, 58); right (east) 64 → (2, 58); right (south) 78 → (2, −20); right (west) 2 → (0, −20). P is 20 km south of A, so he must drive 20 km to the north.
11.
यदि संख्या 7894562 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बायीं ओर से दूसरे तथा दायीं ओर से दूसरे अंकों का योगफल कितना होगा?
If 1 is added to each even digit and 2 is subtracted from each odd digit in the number 7894562, what will be the sum of the digits which are second from the left and second from the right in the new number thus formed?
- (A)17
- (B)15
- (C)13
- (D)16
Show answer and explanation
Answer: (D)
16
सम अंकों में +1 और विषम अंकों में −2 करने पर 7894562 से 5 9 7 5 3 7 3 बनता है। बाएँ से दूसरा अंक 9 और दाएँ से दूसरा अंक 7 है। योग = 9 + 7 = 16।
Even digits +1, odd digits −2: 7894562 becomes 5 9 7 5 3 7 3. Second from the left is 9 and second from the right is 7. Sum = 9 + 7 = 16.
12.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: सभी टाइटेनियम, टंगस्टन हैं। कुछ टंगस्टन, लेड हैं। कुछ लेड, कैडमियम हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ लेड, टाइटेनियम हैं। (II) कोई कैडमियम, टंगस्टन नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All Titanium are Tungsten. Some Tungsten are Lead. Some Lead are Cadmium.
Conclusions: (I) Some Lead are Titanium. (II) No Cadmium are Tungsten.
- (A)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (D)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
Show answer and explanation
Answer: (B)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows
सभी टाइटेनियम टंगस्टन हैं और केवल कुछ टंगस्टन लेड हैं, इसलिए लेड और टाइटेनियम के बीच संबंध निश्चित नहीं है; (I) अनुसरण नहीं करता। कैडमियम और टंगस्टन में अतिव्यापन हो भी सकता है और नहीं भी, अतः (II) भी अनुसरण नहीं करता। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All Titanium are Tungsten, and only some Tungsten are Lead, so no link between Lead and Titanium is forced: (I) does not follow. Cadmium may or may not overlap with Tungsten, so (II) does not follow either. Neither follows.
13.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी हैं। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 8 4 1 9 2 5 8 1 4 6 8 7 2 4 1 6 8 7 2 6 4 9 3 5 1 7 1 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या तथा ठीक बाद में भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) 8 4 1 9 2 5 8 1 4 6 8 7 2 4 1 6 8 7 2 6 4 9 3 5 1 7 1 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (A)दोTwo
- (B)एकOne
- (C)तीनThree
- (D)तीन से अधिकMore than three
Show answer and explanation
Answer: (A)
दो
Two
ऐसी सम संख्याएँ ढूँढें जिनके दोनों ओर विषम संख्याएँ हों: 9 2 5 (2) और 5 8 1 (8)। अन्य कोई सम संख्या यह शर्त पूरी नहीं करती। अतः ऐसी 2 संख्याएँ हैं।
Find even numbers with an odd number on both sides: 9 2 5 (the 2) and 5 8 1 (the 8). No other even number qualifies. So there are 2 such numbers.
14.
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर E बैठा है। B के ठीक बाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। A का निकटतम पड़ोसी B नहीं है। C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में F बैठा है। यदि सभी व्यक्ति यों को A से (A को सम्मि लित करते हुए) शुरू करके अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में दक्षिणावर्त दिशा में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्ति यों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A, B, C, D, E and F are sitting around a circular table facing the centre. E sits third to the right of A. D sits to the immediate left of B. B is not an immediate neighbour of A. F sits to the immediate right of C. If all the persons are arranged in English alphabetical order in the clockwise direction starting from A (including A), the positions of how many persons will remain unchanged?
- (A)तीनThree
- (B)दोTwo
- (C)एकOne
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
A से दक्षिणावर्त क्रम: A, F, C, E, B, D (E, A के सामने है; D, B के बाएँ है और B, A के पास नहीं है; F, C के दाएँ है)। A से दक्षिणावर्त वर्णमाला क्रम A, B, C, D, E, F होगा। तुलना करने पर केवल A और C अपनी सीट पर रहते हैं। अतः 2 व्यक्ति।
Clockwise from A: A, F, C, E, B, D (E is opposite A; D is left of B and B is not next to A; F is right of C). Alphabetical order clockwise from A would be A, B, C, D, E, F. Comparing seats, only A and C stay in place. So 2 persons.
15.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)GK-NI
- (B)DH-KF
- (C)AE-HD
- (D)JN-QL
Show answer and explanation
Answer: (C)
AE-HD
GK-NI, DH-KF और JN-QL में पहला अक्षर +7 और दूसरा अक्षर −2 चलता है। AE-HD में A→H तो +7 है, पर E→D −1 है। अतः AE-HD अलग है।
In GK-NI, DH-KF and JN-QL the first letter moves +7 and the second letter moves −2. In AE-HD, A→H is +7 but E→D is −1. So AE-HD is the odd one out.
16.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 6 D 18 A 9 C 3 B 4 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’ , ‘B’ stands for ‘x’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘-‘ , what will come in place of the question mark ‘?’ in the following equation? 6 D 18 A 9 C 3 B 4 = ?
- (A)16
- (B)14
- (C)15
- (D)17
Show answer and explanation
Answer: (A)
16
चिह्न बदलने पर: 6 − 18 ÷ 9 + 3 × 4। BODMAS से: 6 − 2 + 12 = 16।
Substituting the symbols: 6 − 18 ÷ 9 + 3 × 4. By BODMAS: 6 − 2 + 12 = 16.
17.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 & & 8 2 * 1 © $ 1 4 % £ 6 © 3 % 9 # 8 9 3 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. (Left) 9 & & 8 2 * 1 © $ 1 4 % £ 6 © 3 % 9 # 8 9 3 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (A)1
- (B)एक भी नहींNone
- (C)3
- (D)2
Show answer and explanation
Answer: (A)
1
ऐसी संख्या ढूँढें जिसके दोनों ओर संख्या हो। केवल '8 9 3' में 9 यह शर्त पूरी करता है (पहले 8 और बाद में 3)। अतः ऐसी 1 संख्या है।
Look for a number with a number on both sides. Only 9 in '8 9 3' qualifies (preceded by 8 and followed by 3). So there is 1 such number.
18.
HM 16 का संबंध एक निश्चित तरीके से JQ 19 से है। उसी प्रकार, CH 22 का संबंध EL 25 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, MR 27 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
HM 16 is related to JQ 19 in a certain way. In the same way, CH 22 is related to EL 25. To which of the given options is MR 27 related, following the same logic?
- (A)QV 29
- (B)OV 30
- (C)QZ 29
- (D)QV 30
Show answer and explanation
Answer: (B)
OV 30
HM 16 → JQ 19: पहला अक्षर +2, दूसरा अक्षर +4, संख्या +3। CH 22 → EL 25 में भी यही नियम है। MR 27: M+2 = O, R+4 = V, 27 + 3 = 30। अतः उत्तर OV 30 है।
HM 16 → JQ 19: first letter +2, second letter +4, number +3. CH 22 → EL 25 follows the same rule. MR 27: M+2 = O, R+4 = V, 27 + 3 = 30. So the answer is OV 30.
19.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 81 × 9 − 11 ÷ 2 + 6 = ?
What will come in place of the question mark (?) in the following equation, if ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? 81 × 9 − 11 ÷ 2 + 6 = ?
- (A)26
- (B)24
- (C)25
- (D)23
Show answer and explanation
Answer: (C)
25
चिह्न आपस में बदलने पर 81 ÷ 9 + 11 × 2 − 6 = 9 + 22 − 6 = 25।
Interchanging the signs gives 81 ÷ 9 + 11 × 2 − 6 = 9 + 22 − 6 = 25.
20.
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E पंक्ति के सबसे बाएँ छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। F, A के ठीक दाईं ओर बैठा है। पंक्ति के सबसे बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
Six people, A, B, C, D, E and F, are sitting in a row facing north. Only three people are sitting to the right of A. Only one person is sitting between A and C. E is sitting second to the extreme left end of the row. B is not the immediate neighbour of A. F is sitting to the immediate left of B. F is sitting to the immediate right of A. Who is sitting at the extreme left end of the row?
- (A)C
- (B)B
- (C)E
- (D)D
Show answer and explanation
Answer: (A)
C
A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति हैं, अतः A बाएँ से तीसरे स्थान पर है। F, A के ठीक दाएँ (चौथा) और B, F के ठीक दाएँ (पाँचवाँ) है। C और A के बीच एक व्यक्ति है, इसलिए C पहले स्थान पर है। E दूसरे स्थान पर और D छठे स्थान पर है। क्रम: C, E, A, F, B, D। बाएँ सिरे पर C है।
Only three people on A's right means A is 3rd from the left. F is right of A (4th) and B is right of F (5th). C has one person between it and A, so C is 1st. E is 2nd. D is 6th. Order: C, E, A, F, B, D. The extreme left is C.
21.
छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E पंक्ति के बाएँ छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। A का निकटतम पड़ोसी B नहीं है। B के ठीक बाएँ पड़ोस में F बैठा है। A के ठीक दाएँ पड़ोस में F बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
Six people, A, B, C, D, E and F, are sitting in a row facing north. Only three people sit to the right of A. Only one person sits between A and C. E sits second from the left end of the row. B is not an immediate neighbour of A. F sits to the immediate left of B. F sits to the immediate right of A. Who sits at the left end of the row?
- (A)E
- (B)C
- (C)D
- (D)B
Show answer and explanation
Answer: (B)
C
A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति हैं, अतः A बाएँ से तीसरे स्थान पर है। F, A के ठीक दाएँ (चौथा) और B, F के ठीक दाएँ (पाँचवाँ) है। C और A के बीच एक व्यक्ति है, इसलिए C पहले स्थान पर है। E दूसरे स्थान पर और D छठे स्थान पर है। क्रम: C, E, A, F, B, D। बाएँ सिरे पर C है।
Only three people on A's right means A is 3rd from the left. F is right of A (4th) and B is right of F (5th). C has one person between it and A, so C is 1st. E is 2nd. D is 6th. Order: C, E, A, F, B, D. The left end is C.
22.
आशीष बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 62 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 58 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 64 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 78 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Aasish starts driving from point A and drives 62 km towards the west. Then he turns right and drives 58 km, then turns right and drives 64 km. Then he turns right and drives 78 km. Finally, he turns right, drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
- (A)दक्षिण में 17 km17 km towards south
- (B)दक्षिण में 18 km18 km towards south
- (C)उत्तर में 20 km20 km towards north
- (D)उत्तर में 19 km19 km towards north
Show answer and explanation
Answer: (C)
उत्तर में 20 km
20 km towards north
A = (0, 0) लें। पश्चिम 62 → (−62, 0); दाएँ (उत्तर) 58 → (−62, 58); दाएँ (पूर्व) 64 → (2, 58); दाएँ (दक्षिण) 78 → (2, −20); दाएँ (पश्चिम) 2 → (0, −20)। P, A से 20 km दक्षिण में है, अतः उसे 20 km उत्तर की ओर चलना होगा।
Take A = (0, 0). West 62 → (−62, 0); right (north) 58 → (−62, 58); right (east) 64 → (2, 58); right (south) 78 → (2, −20); right (west) 2 → (0, −20). P is 20 km south of A, so he must drive 20 km towards north.
23.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 127 135 145 157 171 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 127 135 145 157 171 ?
- (A)191
- (B)189
- (C)187
- (D)185
Show answer and explanation
Answer: (C)
187
अंतर 8, 10, 12, 14 हैं, अतः अगला अंतर 16 होगा। 171 + 16 = 187।
Differences are 8, 10, 12, 14, so the next difference is 16. 171 + 16 = 187.
24.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: कुछ प्लास्टिक, धातु हैं। सभी काँच, धातु हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ प्लास्टिक, काँच हैं। (II) सभी धातु, काँच हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some plastics are metals. All glasses are metals.
Conclusions: (I) Some plastics are glasses. (II) All metals are glasses.
- (A)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (B)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (D)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
Show answer and explanation
Answer: (D)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
सभी काँच धातुएँ हैं और कुछ प्लास्टिक धातुएँ हैं, पर वे प्लास्टिक काँच हों, यह आवश्यक नहीं, अतः (I) अनुसरण नहीं करता। काँच धातुओं का केवल एक भाग हैं, अतः 'सभी धातुएँ काँच हैं' भी अनुसरण नहीं करता। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All glasses are metals and some plastics are metals, but the plastics need not be the glasses, so (I) does not follow. Glasses are only a part of metals, so 'All metals are glasses' does not follow either. Neither follows.
25.
दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी है। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। (बाएँ) 8 4 1 9 2 5 8 1 4 6 8 7 2 4 1 6 8 7 2 6 4 9 3 5 1 7 1 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the given number series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) 8 4 1 9 2 5 8 1 4 6 8 7 2 4 1 6 8 7 2 6 4 9 3 5 1 7 1 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (A)तीनThree
- (B)तीन से अधिकMore than three
- (C)दोTwo
- (D)एकOne
Show answer and explanation
Answer: (C)
दो
Two
ऐसी सम संख्याएँ ढूँढें जिनके दोनों ओर विषम संख्याएँ हों: 9 2 5 (2) और 5 8 1 (8)। अन्य कोई सम संख्या यह शर्त पूरी नहीं करती। अतः ऐसी 2 संख्याएँ हैं।
Find even numbers with an odd number on both sides: 9 2 5 (the 2) and 5 8 1 (the 8). No other even number qualifies. So there are 2 such numbers.
26.
XQ 4 का संबंध एक निश्चित तरीके से ZV -10 से है। उसी प्रकार, OH 8 का संबंध QM -6 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, SL 12 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
XQ 4 is related to ZV -10 in a certain way. In the same way, OH 8 is related to QM -6. To which of the given options is SL 12 related, following the same logic?
- (A)QX -6
- (B)JA -8
- (C)VQ -3
- (D)UQ -2
Show answer and explanation
Answer: (D)
UQ -2
XQ 4 → ZV −10: पहला अक्षर +2, दूसरा अक्षर +5, संख्या −14। OH 8 → QM −6 में भी यही नियम है। SL 12: S+2 = U, L+5 = Q, 12 − 14 = −2। अतः उत्तर UQ −2 है।
XQ 4 → ZV −10: first letter +2, second letter +5, number −14. OH 8 → QM −6 follows the same rule. SL 12: S+2 = U, L+5 = Q, 12 − 14 = −2. So the answer is UQ −2.
27.
रमन बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और पूर्व की ओर 44 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 20 km ड्राइव करता है, दाएँ मुड़ता है और 52 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 30 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएँ मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (नोट: जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
Raman starts driving from point A and drives 44 km towards the east. Then he turns right and drives 20 km, turns right and drives 52 km. Then he turns right and drives 30 km. Finally, he turns right, drives 8 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
- (A)8 km, दक्षिण में8 km, towards south
- (B)10 km, दक्षिण में10 km, towards south
- (C)9 km, उत्तर में9 km, towards north
- (D)7 km, दक्षिण में7 km, towards south
Show answer and explanation
Answer: (B)
10 km, दक्षिण में
10 km, towards south
A = (0, 0) लें। पूर्व 44 → (44, 0); दाएँ (दक्षिण) 20 → (44, −20); दाएँ (पश्चिम) 52 → (−8, −20); दाएँ (उत्तर) 30 → (−8, 10); दाएँ (पूर्व) 8 → (0, 10)। P, A से 10 km उत्तर में है, अतः उसे 10 km दक्षिण की ओर चलना होगा।
Take A = (0, 0). East 44 → (44, 0); right (south) 20 → (44, −20); right (west) 52 → (−8, −20); right (north) 30 → (−8, 10); right (east) 8 → (0, 10). P is 10 km north of A, so he must drive 10 km towards south.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 20, 20, 400, 23, 23, 529, 26, 26, ?
Which of the following numbers will replace the question mark (?) in the given series? 20, 20, 400, 23, 23, 529, 26, 26, ?
- (A)661
- (B)676
- (C)761
- (D)861
Show answer and explanation
Answer: (B)
676
प्रत्येक तीन पदों का समूह n, n, n² है: 20, 20, 400; 23, 23, 529; 26, 26, 26² = 676। अतः लुप्त पद 676 है।
Each group of three is n, n, n²: 20, 20, 400; 23, 23, 529; 26, 26, 26² = 676. So the missing term is 676.
29.
रमन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 44 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 20 km गाड़ी चलाता है, दाएँ मुड़ता है और 52 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 30 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 8 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Raman starts from Point A and drives 44 km towards east. He then takes a right turn, drives 20 km, turns right and drives 52 km. He then takes a right turn and drives 30 km. He takes a final right turn, drives 8 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
- (A)दक्षिण की ओर 7 km7 km to the south
- (B)उत्तर की ओर 9 km9 km to the north
- (C)दक्षिण की ओर 10 km10 km to the south
- (D)दक्षिण की ओर 8 km8 km to the south
Show answer and explanation
Answer: (C)
दक्षिण की ओर 10 km
10 km to the south
A = (0, 0) लें। पूर्व 44 → (44, 0); दाएँ (दक्षिण) 20 → (44, −20); दाएँ (पश्चिम) 52 → (−8, −20); दाएँ (उत्तर) 30 → (−8, 10); दाएँ (पूर्व) 8 → (0, 10)। P, A से 10 km उत्तर में है, अतः उसे 10 km दक्षिण की ओर चलना होगा।
Take A = (0, 0). East 44 → (44, 0); right (south) 20 → (44, −20); right (west) 52 → (−8, −20); right (north) 30 → (−8, 10); right (east) 8 → (0, 10). P is 10 km north of A, so he must drive 10 km to the south.
30.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह इसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)ILE
- (B)LOH
- (C)GJC
- (D)ORL
Show answer and explanation
Answer: (D)
ORL
ILE, LOH और GJC में दूसरा अक्षर पहले से +3 और तीसरा अक्षर दूसरे से −7 है (I→L→E, L→O→H, G→J→C)। ORL में O→R +3 है, पर R→L −6 है। अतः ORL अलग है।
In ILE, LOH and GJC, the second letter is +3 from the first and the third is −7 from the second (I→L→E, L→O→H, G→J→C). In ORL, O→R is +3 but R→L is −6. So ORL is the odd one out.
31.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B की पुत्री है', A – B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A x B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', A ÷ B का अर्थ है 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'D + F – G x H ÷ J' है, तो D का J से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the daughter of B’, A – B means ‘A is the brother of B’, A x B means ‘A is the wife of B’, A ÷ B means ‘A is the father of B’. Based on the above, how is D related to J if ‘D + F – G x H ÷ J’?
- (A)पिता के भाई की पुत्रीFather's brother's daughter
- (B)पिता के भाई की पत्नीFather's brother's wife
- (C)माता के भाई की पत्नीMother's brother's wife
- (D)माता के भाई की पुत्रीMother's brother's daughter
Show answer and explanation
Answer: (D)
माता के भाई की पुत्री
Mother's brother's daughter
D + F: D, F की पुत्री है। F – G: F, G का भाई है। G x H: G, H की पत्नी है। H ÷ J: H, J का पिता है, अतः G, J की माता है। F, G का भाई यानी J का मामा है और D उसकी पुत्री है। अतः D, J के मामा की पुत्री है।
D + F: D is daughter of F. F – G: F is brother of G. G x H: G is wife of H. H ÷ J: H is father of J, so G is J's mother. F is G's brother, i.e. J's mother's brother, and D is his daughter. So D is J's mother's brother's daughter.
32.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 5 * 1 & 1 6 $ © * 3 8 # © € 1 & © 1 © 8 % 4 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the following number, symbol series and answer the question. Counting to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) 5 * 1 & 1 6 $ © * 3 8 # © € 1 & © 1 © 8 % 4 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a symbol?
- (A)4
- (B)1
- (C)2
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (C)
2
ऐसी संख्या ढूँढें जिसके पहले संख्या और बाद में चिह्न हो: '1 6 $' में 6 और '3 8 #' में 8 यह शर्त पूरी करते हैं। अन्य संख्याएँ किसी एक ओर विफल रहती हैं। अतः ऐसी 2 संख्याएँ हैं।
Look for a number preceded by a number and followed by a symbol: in '1 6 $' the 6 fits, and in '3 8 #' the 8 fits. The other numbers fail on one side. So there are 2 such numbers.
33.
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के चारों ओर उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। E, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। B, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। यदि सभी व्यक्तियों को A (A सहित) से शुरू करके दक्षिणावर्त दिशा में अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्तियों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A, B, C, D, E and F are sitting around a circular table, facing the centre. E sits third to the right of A. D sits to the immediate left of B. B is not an immediate neighbour of A. F sits to the immediate right of C. The position(s) of how many persons will remain unchanged if all the persons are arranged in the English alphabetical order in the clockwise direction starting from A (including A)?
- (A)दोTwo
- (B)चारFour
- (C)एकOne
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (A)
दो
Two
A से दक्षिणावर्त क्रम: A, F, C, E, B, D (E, A के सामने है; D, B के बाएँ है और B, A के पास नहीं है; F, C के दाएँ है)। A से दक्षिणावर्त वर्णमाला क्रम A, B, C, D, E, F होगा। तुलना करने पर केवल A और C अपनी सीट पर रहते हैं। अतः 2 व्यक्ति।
Clockwise from A: A, F, C, E, B, D (E is opposite A; D is left of B and B is not next to A; F is right of C). Alphabetical order clockwise from A would be A, B, C, D, E, F. Comparing seats, only A and C stay in place. So 2 persons.
34.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी है। (बाएँ) 9 & & 8 2 * 1 © $ 1 4 % £ 6 © 3 % 9 # 8 9 3 (दाएँ) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद भी एक संख्या है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (Left) 9 & & 8 2 * 1 © $ 1 4 % £ 6 © 3 % 9 # 8 9 3 (Right) How many such numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (A)2
- (B)1
- (C)3
- (D)0
Show answer and explanation
Answer: (B)
1
ऐसी संख्या ढूँढें जिसके दोनों ओर संख्या हो। केवल '8 9 3' में 9 यह शर्त पूरी करता है (पहले 8 और बाद में 3)। अतः ऐसी 1 संख्या है।
Look for a number with a number on both sides. Only 9 in '8 9 3' qualifies (preceded by 8 and followed by 3). So there is 1 such number.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram