RRB Group D CBT · 2 Dec 2025 · Shift 2 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
42 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 2 Dec 2025 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
A, B, C, D, W, X और Y उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, X के ठीक बाईं ओर बैठा है। B, Y के ठीक दाईं ओर बैठा है। रेखा के बाएँ छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, D, W, X and Y are sitting in a straight line, facing the north. Only two people sit to the right of X. Only two people sit between X and C. Only two people sit between A and D. D sits to the immediate left of X. B sits to the immediate right of Y. Who sits at the third position from the left end of the line?
- (A)W
- (B)C
- (C)A
- (D)D
Show answer and explanation
Answer: (A)
W
बाएँ से 1 से 7 गिनने पर: X के दाएँ दो व्यक्ति हैं, अतः X स्थान 5 पर; D, X के ठीक बाएँ है, अतः D = 4; X और C के बीच दो व्यक्ति, अतः C = 2; A और D के बीच दो व्यक्ति, अतः A = 1 (7 होने पर B-Y की शर्त नहीं बनती)। तब Y = 6, B = 7 और W तीसरे स्थान पर बचता है।
Numbering from the left (1 to 7): two people on X's right puts X at 5; D is immediately left of X, so D = 4; two people between X and C puts C at 2; two between A and D puts A at 1 (7 would break the B-right-of-Y pair). Then Y = 6, B = 7, leaving W at 3.
2.
संख्या 5628743 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
Each digit of the number 5628743 is arranged in ascending order from left to right. The positions of how many digits will remain unchanged as compared to the original number?
- (A)एक भी नहींNone
- (B)तीनThree
- (C)एकOne
- (D)दोTwo
Show answer and explanation
Answer: (A)
एक भी नहीं
None
5628743 को आरोही क्रम में लिखने पर 2345678 मिलता है। स्थान-दर-स्थान तुलना: 5/2, 6/3, 2/4, 8/5, 7/6, 4/7, 3/8 सभी भिन्न हैं। अतः कोई भी अंक अपने स्थान पर नहीं रहता।
Ascending order of 5628743 is 2345678. Comparing place by place with 5628743: 5/2, 6/3, 2/4, 8/5, 7/6, 4/7, 3/8 all differ. So no digit keeps its position.
3.
D, E, F, G, L, M और N उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। D के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। D और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, E के ठीक बाईं ओर बैठा है। N, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। रेखा के सबसे दाएँ छोर पर कौन बैठा है?
D, E, F, G, L, M and N are sitting in a straight line facing north. No one sits to the left of D. Only four people sit between D and G. Only three people sit to the right of M. L sits to the immediate left of E. N is not an immediate neighbour of M. Who sits at the rightmost end of the line?
- (A)N
- (B)D
- (C)G
- (D)F
Show answer and explanation
Answer: (A)
N
बाएँ से (1 से 7): D = 1; D और G के बीच चार व्यक्ति, अतः G = 6; M के दाएँ तीन व्यक्ति, अतः M = 4। L, E के ठीक बाएँ है, अतः वे 2 और 3 पर हैं (5 और 7 आसन्न नहीं हैं)। N, M का पड़ोसी नहीं है, अतः N = 7 और F = 5। N सबसे दाएँ छोर पर बैठा है।
From the left (1 to 7): D = 1; four people between D and G puts G = 6; three people on M's right puts M = 4. L is immediately left of E, so they take 2 and 3 (5 and 7 are not adjacent). N is not next to M, so N = 7 and F = 5. N sits at the rightmost end.
4.
शांतनु बिंदु A से गाड़ी चलाना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 4 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 5 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 7 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 10 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है, और फिर बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)।
Shantanu starts driving from point A and drives 4 km towards the north. He then turns right and drives 5 km, then turns right and drives 7 km. He then turns right and drives 10 km. Finally, he turns right, drives 3 km, and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (A)उत्तर की ओर 5 km5 km towards the north
- (B)दक्षिण की ओर 9 km9 km towards the south
- (C)पश्चिम की ओर 4 km4 km towards the west
- (D)पूर्व की ओर 5 km5 km towards the east
Show answer and explanation
Answer: (D)
पूर्व की ओर 5 km
5 km towards the east
A = (0,0)। उत्तर 4: (0,4)। दाएँ (पूर्व) 5: (5,4)। दाएँ (दक्षिण) 7: (5,−3)। दाएँ (पश्चिम) 10: (−5,−3)। दाएँ (उत्तर) 3: (−5,0) = P। P, A से 5 km पश्चिम में है, इसलिए उसे 5 km पूर्व की ओर चलना होगा।
A = (0,0). North 4: (0,4). Right (east) 5: (5,4). Right (south) 7: (5,−3). Right (west) 10: (−5,−3). Right (north) 3: (−5,0) = P. P is 5 km west of A, so he must drive 5 km towards the east.
5.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/ करते है/हैं।
कथन: सभी डेनिम, ट्राउज़र हैं। सभी ट्राउज़र, जूते हैं।
निष्कर्ष: (I): कुछ जूते, ट्राउज़र हैं। (II): सभी डेनिम, जूते हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All denims are trousers. All trousers are shoes.
Conclusions: (I): Some shoes are trousers. (II): All denims are shoes.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (D)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
Show answer and explanation
Answer: (A)
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
Both conclusions (I) and (II) follow
सभी डेनिम ट्राउज़र हैं और सभी ट्राउज़र जूते हैं, अतः सभी डेनिम जूते हैं: (II) अनुसरण करता है। ट्राउज़र जूते हैं, इसलिए कुछ जूते ट्राउज़र हैं: (I) भी अनुसरण करता है। दोनों अनुसरण करते हैं।
All denims are trousers and all trousers are shoes, so all denims are shoes: (II) follows. Since trousers are shoes, some shoes are trousers: (I) follows. Both follow.
6.
सात बॉक्स B, C, D, I, J, K और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। केवल I को C के ऊपर रखा गया है। C और J के बीच केवल L को रखा गया है। केवल K को D के नीचे रखा गया है। B और I के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes, B, C, D, I, J, K and L, are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only I is kept above C. Only L is kept between C and J. Only K is kept below D. How many boxes are kept between B and I?
- (A)दोTwo
- (B)चारFour
- (C)एकOne
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (D)
तीन
Three
ऊपर से 1 से 7 गिनने पर: C के ऊपर केवल I है, अतः I स्थान 1 और C स्थान 2 पर। C और J के बीच केवल L है, अतः L स्थान 3 और J स्थान 4 पर। D के नीचे केवल K है, अतः D स्थान 6 और K स्थान 7 पर। B स्थान 5 पर है। B (5) और I (1) के बीच स्थान 2, 3, 4 के तीन बॉक्स हैं।
Numbering from the top (1 to 7): only I above C puts I at 1 and C at 2. Only L between C and J puts L at 3 and J at 4. Only K below D puts D at 6 and K at 7. B is at 5. Between B (5) and I (1) are positions 2, 3, 4: three boxes.
7.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) (46, 56, 10) (22, 33, 11)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (46, 56, 10) (22, 33, 11)
- (A)(4, 17, 10)
- (B)(35, 63, 25)
- (C)(12, 29, 14)
- (D)(15, 20, 5)
Show answer and explanation
Answer: (D)
(15, 20, 5)
प्रत्येक सेट में दूसरी संख्या − पहली संख्या = तीसरी संख्या: 56 − 46 = 10 और 33 − 22 = 11। (15, 20, 5) में: 20 − 15 = 5, जो मेल खाता है।
In each set the second number minus the first gives the third: 56 − 46 = 10 and 33 − 22 = 11. For (15, 20, 5): 20 − 15 = 5, which matches.
8.
निम्नलिखित त्रिकों में, प्रत्येक अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। MANY - YMNA - MYAN WING - GWNI - WGIN
In the following triads, each group of letters is related to the subsequent one following a certain logic. Select from the given options, the one which follows the same logic. MANY - YMNA - MYAN WING - GWNI - WGIN
- (A)DUSK - KDUS - USKD
- (B)ROSE - ORSE - EOSR
- (C)UNIT - TUIN - UTNI
- (D)LADY - YLDA - LAYD
Show answer and explanation
Answer: (C)
UNIT - TUIN - UTNI
नियम: अक्षर-क्रम 1234 से दूसरा समूह 4132 क्रम में और तीसरा, दूसरे समूह का 2143 क्रम में बनता है। MANY → YMNA → MYAN तथा WING → GWNI → WGIN इसी नियम पर हैं। UNIT → TUIN (4132) → UTNI (2143) भी यही नियम मानता है।
Rule: from 1234 the second group is 4132 and the third is 2143 of the second. MANY → YMNA → MYAN fits this, as does WING → GWNI → WGIN. UNIT → TUIN (4132) → UTNI (2143) follows the same rule.
9.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FIRE’ को ‘2739’ और ‘RISE’ को ‘3978’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या है?
In a certain code language, ‘FIRE’ is coded as ‘2739’ and ‘RISE’ is coded as ‘3978’. What is the code for ‘S’ in the given code language?
- (A)8
- (B)9
- (C)7
- (D)3
Show answer and explanation
Answer: (A)
8
FIRE = 2739 और RISE = 3978। उभयनिष्ठ अक्षर R, I, E के उभयनिष्ठ अंक 3, 9, 7 हैं। RISE में शेष अंक 8 है, जो S का है। अतः S = 8।
FIRE = 2739 and RISE = 3978. The common letters R, I, E have the common digits 3, 9, 7. The leftover digit in RISE is 8, which belongs to S. So S = 8.
10.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B का पिता है', A - B का अर्थ है 'A, B की माता है', A * B का अर्थ है 'A, B की बहन है' और A ÷ B का अर्थ है 'A, B का भाई है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'P – Q * R + S ÷ T' है, तो P का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the father of B’, A - B means ‘A is the mother of B’, A * B means ‘A is the sister of B’ and A ÷ B means ‘A is the brother of B’. Based on the above, how is P related to T if ‘P – Q * R + S ÷ T’?
- (A)माता की बहनMother’s sister
- (B)बहनSister
- (C)पिता की माताFather’s mother
- (D)माता की माताMother’s mother
Show answer and explanation
Answer: (C)
पिता की माता
Father’s mother
P − Q: P, Q की माता है। Q * R: Q, R की बहन है। अतः P, R की माता है। R + S: R, S का पिता है। S ÷ T: S, T का भाई है, अतः R, T का पिता है। P, R की माता है, इसलिए P, T के पिता की माता है।
P − Q: P is mother of Q. Q * R: Q is sister of R. So P is mother of R. R + S: R is father of S. S ÷ T: S is brother of T, so R is father of T. P is mother of R, so P is T's father's mother.
11.
शांतनु बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 4 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 10 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ता है, 3 km ड्राइव करता है, और फिर बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)।
Shantanu starts from Point A and drives 4 km towards the north. He then takes a right turn, drives 5 km, then turns right and drives 7 km. He then takes a right turn and drives 10 km. He takes a final right turn, drives 3 km, and then stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified).
- (A)उत्तर की ओर 5 km5 km towards north
- (B)पश्चिम की ओर 4 km4 km towards west
- (C)पूर्व की ओर 5 km5 km towards east
- (D)दक्षिण की ओर 9 km9 km towards south
Show answer and explanation
Answer: (C)
पूर्व की ओर 5 km
5 km towards east
A = (0,0)। उत्तर 4: (0,4)। दाएँ (पूर्व) 5: (5,4)। दाएँ (दक्षिण) 7: (5,−3)। दाएँ (पश्चिम) 10: (−5,−3)। दाएँ (उत्तर) 3: (−5,0) = P। P, A से 5 km पश्चिम में है, इसलिए उसे 5 km पूर्व की ओर चलना होगा।
A = (0,0). North 4: (0,4). Right (east) 5: (5,4). Right (south) 7: (5,−3). Right (west) 10: (−5,−3). Right (north) 3: (−5,0) = P. P is 5 km west of A, so he must drive 5 km towards the east.
12.
संख्या 5628743 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
Each of the digits in the number 5628743 is arranged in ascending order from left to right. The position(s) of how many digits will remain unchanged as compared to that in the original number?
- (A)एकOne
- (B)कोई नहींNone
- (C)दोTwo
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (B)
कोई नहीं
None
5628743 को आरोही क्रम में लिखने पर 2345678 मिलता है। स्थान-दर-स्थान तुलना: 5/2, 6/3, 2/4, 8/5, 7/6, 4/7, 3/8 सभी भिन्न हैं। अतः कोई भी अंक अपने स्थान पर नहीं रहता।
Ascending order of 5628743 is 2345678. Comparing place by place with 5628743: 5/2, 6/3, 2/4, 8/5, 7/6, 4/7, 3/8 all differ. So no digit keeps its position.
13.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी डेनिम, ट्राउज़र हैं। सभी ट्राउज़र, जूते हैं।
निष्कर्ष: (I): कुछ जूते, ट्राउज़र हैं। (II): सभी डेनिम, जूते हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All denims are trousers. All trousers are shoes.
Conclusions: (I): Some shoes are trousers. (II): All denims are shoes.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
Show answer and explanation
Answer: (A)
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
Both conclusions (I) and (II) follow
सभी डेनिम ट्राउज़र हैं और सभी ट्राउज़र जूते हैं, अतः सभी डेनिम जूते हैं: (II) अनुसरण करता है। ट्राउज़र जूते हैं, इसलिए कुछ जूते ट्राउज़र हैं: (I) भी अनुसरण करता है। दोनों अनुसरण करते हैं।
All denims are trousers and all trousers are shoes, so all denims are shoes: (II) follows. Since trousers are shoes, some shoes are trousers: (I) follows. Both follow.
14.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 312 310 306 300 292 282 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 312 310 306 300 292 282 ?
- (A)272
- (B)270
- (C)274
- (D)276
Show answer and explanation
Answer: (B)
270
अंतर −2, −4, −6, −8, −10 हैं, अतः अगला −12 होगा। 282 − 12 = 270।
The differences are −2, −4, −6, −8, −10, so the next is −12. 282 − 12 = 270.
15.
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। NG-LE-JL KD-IB-GI
Select the triad which follows the same pattern as that followed by the two triads given below. Both triads follow the same pattern. NG-LE-JL KD-IB-GI
- (A)QJ-OH-MO
- (B)RJ-OH-MP
- (C)RJ-OG-MP
- (D)QJ-OH-MP
Show answer and explanation
Answer: (A)
QJ-OH-MO
NG-LE-JL और KD-IB-GI में पहले अक्षर −2, −2 से घटते हैं; दूसरे अक्षर पहले −2 फिर +7 होते हैं (G→E→L, D→B→I)। QJ-OH-MO में भी Q→O→M और J→H→O (−2, +7) है।
In NG-LE-JL and KD-IB-GI, the first letters go −2, −2; the second letters go −2 then +7 (G→E→L, D→B→I). QJ-OH-MO follows this: Q→O→M and J→H→O (−2, +7).
16.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। C, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, A के ठीक दाईं ओर बैठा है। G के बाईं ओर से गिनने पर, G और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. B sits to the immediate left of F. C sits second to the right of F. E sits third to the left of B. D sits to the immediate right of A. How many people sit between G and D when counted from the left of G?
- (A)पाँचFive
- (B)तीनThree
- (C)दोTwo
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (C)
दो
Two
F को 0 पर रखकर बाईं ओर गिनें। B, F के ठीक बाएँ है: 1। C, F के दाएँ दूसरा है: 5। E, B के बाएँ तीसरा है: 4। D, A के ठीक दाएँ है, अतः D = 2, A = 3 और G = 6। G के बाएँ से: F (0), B (1), फिर D (2)। G और D के बीच दो व्यक्ति, F और B, बैठे हैं।
Place F at 0 and count to the left. B is immediately left of F: 1. C is second to the right of F: 5. E is third to the left of B: 4. D is immediately right of A, so D, A are consecutive in that order: D = 2, A = 3, leaving G = 6. From G's left: F (0), B (1), then D (2). Two people, F and B, sit between G and D.
17.
नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 4 5 5 4 7 9 8 4 3 9 2 1 5 7 9 7 8 3 3 8 2 1 9 6 9 7 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
Refer to the number series given below and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. (Note: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 7 4 5 5 4 7 9 8 4 3 9 2 1 5 7 9 7 8 3 3 8 2 1 9 6 9 7 (Right) How many even digits are there, each of which is immediately preceded by an even digit and immediately followed by an odd digit?
- (A)एकOne
- (B)दोTwo
- (C)तीनThree
- (D)तीन से अधिकMore than three
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
हमें ऐसा सम अंक चाहिए जिसके पहले सम अंक और बाद में विषम अंक हो। श्रृंखला में '8 4 3' का 4 और '8 2 1' का 2 योग्य हैं। अन्य कोई अंक योग्य नहीं है, अतः दो अंक हैं।
We need an even digit with an even digit before it and an odd digit after it. Scanning the series, the 4 in '8 4 3' and the 2 in '8 2 1' qualify. No other digit does, so there are two.
18.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। BEST - TSBE - BSET COWS - SWCO - CWOS
In the following triads, each group of letters is related to the subsequent one following a certain logic. Select from the given options, the one which follows the same logic. BEST - TSBE - BSET COWS - SWCO - CWOS
- (A)SALT - SLAT - TLAS
- (B)PAGE - EGPA - AGPE
- (C)MADE - EDMA - MDAE
- (D)URIC - RIUC - RICU
Show answer and explanation
Answer: (C)
MADE - EDMA - MDAE
नियम: अक्षर-क्रम 1234 से दूसरा समूह 4312 क्रम में और तीसरा, दूसरे समूह का 3241 क्रम में बनता है। BEST → TSBE → BSET तथा COWS → SWCO → CWOS इसी नियम पर हैं। MADE → EDMA (4312) → MDAE (3241) भी यही नियम मानता है।
Rule: from 1234 the second group is 4312 and the third is 3241 of the second. BEST → TSBE → BSET fits, as does COWS → SWCO → CWOS. MADE → EDMA (4312) → MDAE (3241) follows the same rule.
19.
रिद्धि मा अपनी कक्षा में ऊपर से 18वें स्थान पर और नीचे से 43वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Riddhima ranked 18^th from the top and 43^rd from the bottom in his class. How many students are there in the class?
- (A)60
- (B)61
- (C)43
- (D)50
Show answer and explanation
Answer: (A)
60
कुल विद्यार्थी = ऊपर से स्थान + नीचे से स्थान − 1 = 18 + 43 − 1 = 60।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 18 + 43 − 1 = 60.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)JM-HL
- (B)FI-DH
- (C)HK-FJ
- (D)DG-BE
Show answer and explanation
Answer: (D)
DG-BE
JM-HL, FI-DH और HK-FJ में पहला अक्षर −2 और दूसरा −1 होता है। DG-BE में पहला −2 और दूसरा भी −2 है। अतः DG-BE भिन्न है।
In JM-HL, FI-DH and HK-FJ the first letter goes −2 and the second −1. In DG-BE the first goes −2 and the second −2. So DG-BE is the odd one.
21.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 310 320 321 331 332 342 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 310 320 321 331 332 342 ?
- (A)341
- (B)342
- (C)344
- (D)343
Show answer and explanation
Answer: (D)
343
पद बारी-बारी से 10 और 1 बढ़ते हैं: 310 +10 = 320, +1 = 321, +10 = 331, +1 = 332, +10 = 342, अतः अगला पद 342 + 1 = 343 है।
The terms alternately increase by 10 and 1: 310 +10 = 320, +1 = 321, +10 = 331, +1 = 332, +10 = 342, so the next is 342 + 1 = 343.
22.
यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। (बाएँ) TOK, THE, HAS, ALL, COW (दाएँ) यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर में बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
This question is based on the following words. (Left) TOK, THE, HAS, ALL, COW (Right) If in each of the words, each letter is changed to the letter immediately following it in the English alphabetical order, how many words thus formed will have no vowel?
- (A)एकOne
- (B)दोTwo
- (C)चारFour
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
प्रत्येक अक्षर को एक स्थान आगे करने पर: TOK → UPL, THE → UIF, HAS → IBT, ALL → BMM, COW → DPX। UPL, UIF और IBT में स्वर (U, I) हैं। BMM और DPX में कोई स्वर नहीं है, अतः दो शब्दों में कोई स्वर नहीं है।
Shifting each letter one step forward: TOK → UPL, THE → UIF, HAS → IBT, ALL → BMM, COW → DPX. UPL, UIF and IBT contain vowels (U, I). BMM and DPX have none, so two words have no vowel.
23.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और आगे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) 4 8 2 7 3 9 8 5 3 9 4 1 4 8 9 8 3 8 5 6 4 8 4 5 8 4 6 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या भी है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 4 8 2 7 3 9 8 5 3 9 4 1 4 8 9 8 3 8 5 6 4 8 4 5 8 4 6 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an even number?
- (A)दोTwo
- (B)पाँचFive
- (C)तीनThree
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (C)
तीन
Three
हमें ऐसा सम अंक चाहिए जिसके पहले विषम और बाद में सम अंक हो। श्रृंखला में ये हैं: '1 4 8' का 4, '5 6 4' का 6 और '5 8 4' का 8। कुल तीन।
We need an even digit with an odd digit before and an even digit after. In the series these are the 4 in '1 4 8', the 6 in '5 6 4' and the 8 in '5 8 4'. That makes three.
24.
A, B, C, D, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X के ठीक बाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। Y के ठीक दाईं ओर पड़ोस में B बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, D, W, X and Y are sitting in a straight row facing north. Only two people sit to the right of X. Only two people sit between X and C. Only two people sit between A and D. D sits immediately to the left of X. B sits immediately to the right of Y. Who sits third from the left end of the row?
- (A)C
- (B)D
- (C)W
- (D)A
Show answer and explanation
Answer: (C)
W
बाएँ से 1 से 7 गिनने पर: X के दाएँ दो व्यक्ति हैं, अतः X स्थान 5 पर; D, X के ठीक बाएँ है, अतः D = 4; X और C के बीच दो व्यक्ति, अतः C = 2; A और D के बीच दो व्यक्ति, अतः A = 1। B, Y के ठीक दाएँ है, अतः Y = 6 और B = 7, और W तीसरे स्थान पर बचता है।
Numbering from the left (1 to 7): two people on X's right puts X at 5; D is immediately left of X, so D = 4; two between X and C puts C at 2; two between A and D puts A at 1. B is immediately right of Y, so Y = 6 and B = 7, leaving W at 3.
25.
सात बक्से B, C, D, I, J, K और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। केवल I को C के ऊपर रखा गया है। C और J के बीच केवल L रखा गया है। केवल K को D के नीचे रखा गया है। B और I के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?
Seven boxes B, C, D, I, J, K and L are kept one over the other but not necessarily in the same order. Only I is kept above C. Only L is kept between C and J. Only K is kept below D. How many boxes are kept between B and I?
- (A)तीनThree
- (B)दोTwo
- (C)चारFour
- (D)एकOne
Show answer and explanation
Answer: (A)
तीन
Three
ऊपर से 1 से 7 गिनने पर: C के ऊपर केवल I है, अतः I स्थान 1 और C स्थान 2 पर। C और J के बीच केवल L है, अतः L स्थान 3 और J स्थान 4 पर। D के नीचे केवल K है, अतः D स्थान 6 और K स्थान 7 पर। B स्थान 5 पर है। B (5) और I (1) के बीच स्थान 2, 3, 4 के तीन बॉक्स हैं।
Numbering from the top (1 to 7): only I above C puts I at 1 and C at 2. Only L between C and J puts L at 3 and J at 4. Only K below D puts D at 6 and K at 7. B is at 5. Between B (5) and I (1) are positions 2, 3, 4: three boxes.
26.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी चालान, टैक्स हैं। सभी चालान, रिबेट हैं।
निष्कर्ष: (I): कुछ टैक्स, रिबेट हैं। (II): सभी रिबेट, चालान हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All challans are taxes. All challans are rebates.
Conclusions: (I): Some taxes are rebates. (II): All rebates are challans.
- (A)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (B)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (C)दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (D)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Only conclusion (I) follows.
सभी चालान कर और छूट दोनों हैं, अतः कुछ कर छूट हैं: (I) अनुसरण करता है। यह नहीं कहा गया कि सभी छूट चालान हैं, इसलिए (II) अनुसरण नहीं करता।
All challans are both taxes and rebates, so some taxes are rebates: (I) follows. Nothing says all rebates are challans, so (II) does not follow.
27.
यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 428 ÷ 2 + 183 x 3 - 127 = ?
What will come in the place of ‘?’ in the following equation, if ‘+’ and ‘-‘ are interchanged and ‘x’ and ‘÷’ are interchanged? 428 ÷ 2 + 183 x 3 - 127 = ?
- (A)922
- (B)821
- (C)811
- (D)942
Show answer and explanation
Answer: (A)
922
+ और − तथा × और ÷ को आपस में बदलने पर: 428 × 2 − 183 ÷ 3 + 127। यह 856 − 61 + 127 = 922 है।
After interchanging + with − and × with ÷: 428 × 2 − 183 ÷ 3 + 127. This is 856 − 61 + 127 = 922.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? KM 17, NP 20, QS 23, TV 26, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? KM 17, NP 20, QS 23, TV 26, ?
- (A)WY 29
- (B)XY 30
- (C)XY 29
- (D)WY 30
Show answer and explanation
Answer: (A)
WY 29
प्रत्येक अक्षर 3 स्थान आगे बढ़ता है और संख्या 3 बढ़ती है: K→N→Q→T→W, M→P→S→V→Y, 26 + 3 = 29। अगला पद WY 29 है।
Each letter moves 3 places ahead and the number increases by 3: K→N→Q→T→W, M→P→S→V→Y, 26 + 3 = 29. The next term is WY 29.
29.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which is the letter-cluster that DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)FBZ
- (B)CZW
- (C)XTR
- (D)MIG
Show answer and explanation
Answer: (B)
CZW
FBZ, XTR और MIG में अक्षर −4 फिर −2 से घटते हैं (F→B→Z, X→T→R, M→I→G)। CZW में चरण −3 और −3 हैं। अतः CZW भिन्न है।
In FBZ, XTR and MIG the letters step −4 then −2 (F→B→Z, X→T→R, M→I→G). In CZW the steps are −3 and −3. So CZW is the odd one.
30.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी चालान, टैक्स हैं। सभी चालान, रिबेट हैं।
निष्कर्ष: (I): कुछ टैक्स, रिबेट हैं। (II): सभी रिबेट, चालान हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All chalan are tax. All chalan are rebate.
Conclusions: (I): Some tax are rebate. (II): All rebate are chalan.
- (A)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (B)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (C)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
Show answer and explanation
Answer: (B)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Only conclusion (I) follows.
सभी चालान कर और छूट दोनों हैं, अतः कुछ कर छूट हैं: (I) अनुसरण करता है। यह नहीं कहा गया कि सभी छूट चालान हैं, इसलिए (II) अनुसरण नहीं करता।
All chalan are both tax and rebate, so some tax are rebate: (I) follows. Nothing says all rebate are chalan, so (II) does not follow.
31.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए। (बाएँ) 4 8 2 7 3 9 8 5 3 9 4 1 4 8 9 8 3 8 5 6 4 8 4 5 8 4 6 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question given below (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 4 8 2 7 3 9 8 5 3 9 4 1 4 8 9 8 3 8 5 6 4 8 4 5 8 4 6 (Right) How many even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and immediately followed by an even number?
- (A)पाँचFive
- (B)दोTwo
- (C)तीनThree
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (C)
तीन
Three
हमें ऐसा सम अंक चाहिए जिसके पहले विषम और बाद में सम अंक हो। श्रृंखला में ये हैं: '1 4 8' का 4, '5 6 4' का 6 और '5 8 4' का 8। कुल तीन।
We need an even digit with an odd digit before and an even digit after. In the series these are the 4 in '1 4 8', the 6 in '5 6 4' and the 8 in '5 8 4'. That makes three.
32.
D, E, F, G, L, M और N, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाएं कोई नहीं बैठा है। D और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M के दाएं केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के ठीक बाएं पड़ोस में L बैठा है। M का निकटतम पड़ोसी N नहीं है। पंक्ति के दाएं छोर पर कौन बैठा है?
D, E, F, G, L, M and N are sitting in a straight row facing north. No one sits to the left of D. Only four people sit between D and G. Only three people sit to the right of M. L sits immediately to the left of E. N is not an immediate neighbour of M. Who sits at the right end of the row?
- (A)D
- (B)G
- (C)F
- (D)N
Show answer and explanation
Answer: (D)
N
बाएँ से (1 से 7): D = 1; D और G के बीच चार व्यक्ति, अतः G = 6; M के दाएँ तीन व्यक्ति, अतः M = 4। L, E के ठीक बाएँ है, अतः वे 2 और 3 पर हैं। N, M का पड़ोसी नहीं है, अतः N = 7 और F = 5। N दाएँ छोर पर बैठा है।
From the left (1 to 7): D = 1; four people between D and G puts G = 6; three people on M's right puts M = 4. L is immediately left of E, so they take 2 and 3. N is not next to M, so N = 7 and F = 5. N sits at the right end.
33.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘CLAW’ को ‘3948’ और ‘FLAW’ को ‘9748’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘F’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, ‘CLAW’ is coded as ‘3948’ and ‘FLAW’ is coded as ‘9748’. What is the code for ‘F’ in that language?
- (A)7
- (B)8
- (C)9
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (A)
7
CLAW = 3948 और FLAW = 9748। उभयनिष्ठ अक्षर L, A, W के उभयनिष्ठ अंक 9, 4, 8 हैं। FLAW में शेष अंक 7 है, जो F का है। अतः F = 7।
CLAW = 3948 and FLAW = 9748. The common letters L, A, W have the common digits 9, 4, 8. The leftover digit in FLAW is 7, which belongs to F. So F = 7.
34.
यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। (बाएं) TOK, THE, HAS, ALL, COW (दाएं) यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
This question is based on the following words. (Left) TOK, THE, HAS, ALL, COW (Right) If in each word, each letter is changed to the letter immediately following it in the English alphabetical order, how many words thus formed will have no vowel?
- (A)दोTwo
- (B)तीनThree
- (C)एकOne
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (A)
दो
Two
प्रत्येक अक्षर को एक स्थान आगे करने पर: TOK → UPL, THE → UIF, HAS → IBT, ALL → BMM, COW → DPX। UPL, UIF और IBT में स्वर (U, I) हैं। BMM और DPX में कोई स्वर नहीं है, अतः दो शब्दों में कोई स्वर नहीं है।
Shifting each letter one step forward: TOK → UPL, THE → UIF, HAS → IBT, ALL → BMM, COW → DPX. UPL, UIF and IBT contain vowels (U, I). BMM and DPX have none, so two words have no vowel.
35.
श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षिण की ओर 5 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएँ मुड़ते हैं, 15 km ड्राइव करते हैं, दाएँ मुड़ते हैं और 24 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएँ मुड़ते हैं और 29 km ड्राइव करते हैं। वह अंतिम बार दाएँ मुड़ते हैं, 19 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
Mr. Akai starts from Point A and drives 5 km towards south. He then takes a right turn, drives 15 km, turns right and drives 24 km. He then takes a right turn and drives 29 km. He takes a final right turn, drives 19 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90 degrees turns only unless specified)
- (A)पूर्व की ओर 14 km14 km to the east
- (B)पश्चिम की ओर 14 km14 km to the west
- (C)दक्षिण की ओर 10 km10 km to the south
- (D)उत्तर की ओर 10 km10 km to the north
Show answer and explanation
Answer: (B)
पश्चिम की ओर 14 km
14 km to the west
A = (0,0)। दक्षिण 5: (0,−5)। दाएँ (पश्चिम) 15: (−15,−5)। दाएँ (उत्तर) 24: (−15,19)। दाएँ (पूर्व) 29: (14,19)। दाएँ (दक्षिण) 19: (14,0) = P। P, A से 14 km पूर्व में है, इसलिए उसे 14 km पश्चिम की ओर चलना होगा।
A = (0,0). South 5: (0,−5). Right (west) 15: (−15,−5). Right (north) 24: (−15,19). Right (east) 29: (14,19). Right (south) 19: (14,0) = P. P is 14 km east of A, so he must drive 14 km to the west.
36.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 23 40 57 74 91 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 23 40 57 74 91 ?
- (A)107
- (B)106
- (C)105
- (D)108
Show answer and explanation
Answer: (D)
108
प्रत्येक पद पिछले पद से 17 अधिक है: 23, 40, 57, 74, 91, फिर 91 + 17 = 108।
Each term is 17 more than the previous one: 23, 40, 57, 74, 91, then 91 + 17 = 108.
37.
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 548 658 254 369 714 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक से गुणा किया जाए, तो परिणाम कितना होगा?
This question is based on the five, three-digit numbers given below. (Left) 548 658 254 369 714 (Right) (Example: 697 – First digit = 6, second digit = 9 and third digit = 7) (NOTE: All operations to be done from left to right.) What will be the resultant if the second digit of the second highest number is multiplied with the the third digit of the lowest number?
- (A)17
- (B)18
- (C)20
- (D)19
Show answer and explanation
Answer: (C)
20
संख्याएँ क्रम में: 714 (सबसे बड़ी), 658 (दूसरी सबसे बड़ी), 548, 369, 254 (सबसे छोटी)। 658 का दूसरा अंक = 5; 254 का तीसरा अंक = 4। 5 × 4 = 20।
The numbers in order are 714 (highest), 658 (second highest), 548, 369, 254 (lowest). Second digit of 658 = 5; third digit of 254 = 4. 5 × 4 = 20.
38.
श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षिण की ओर 5 km ड्राइव करते हैं। फिर वे दाएँ मुड़ते हैं, 15 km ड्राइव करते हैं, दाएँ मुड़ते हैं और 24 km ड्राइव करते हैं। फिर वे दाएँ मुड़ते हैं और 29 km ड्राइव करते हैं। अंत में वे दाएँ मुड़ते हैं, 19 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
Mr. Akai starts from point A and drives 5 km towards the south. He then turns right and drives 15 km, then turns right and drives 24 km. He then turns right and drives 29 km. Finally, he turns right, drives 19 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only)
- (A)10 km उत्तर में10 km to the north
- (B)14 km पश्चिम में14 km to the west
- (C)10 km दक्षिण में10 km to the south
- (D)14 km पूर्व में14 km to the east
Show answer and explanation
Answer: (B)
14 km पश्चिम में
14 km to the west
A = (0,0)। दक्षिण 5: (0,−5)। दाएँ (पश्चिम) 15: (−15,−5)। दाएँ (उत्तर) 24: (−15,19)। दाएँ (पूर्व) 29: (14,19)। दाएँ (दक्षिण) 19: (14,0) = P। P, A से 14 km पूर्व में है, इसलिए उसे 14 km पश्चिम की ओर चलना होगा।
A = (0,0). South 5: (0,−5). Right (west) 15: (−15,−5). Right (north) 24: (−15,19). Right (east) 29: (14,19). Right (south) 19: (14,0) = P. P is 14 km east of A, so he must drive 14 km to the west.
39.
दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? ILL LKN OJP RIR ?
Which letter cluster will replace the question mark (?) to complete the given series? ILL LKN OJP RIR ?
- (A)OLI
- (B)UHT
- (C)MKP
- (D)JMK
Show answer and explanation
Answer: (B)
UHT
पहले अक्षर I, L, O, R में +3, अतः U। दूसरे अक्षर L, K, J, I में −1, अतः H। तीसरे अक्षर L, N, P, R में +2, अतः T। अगला समूह UHT है।
First letters: I, L, O, R go +3, so U. Second letters: L, K, J, I go −1, so H. Third letters: L, N, P, R go +2, so T. The next cluster is UHT.
40.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। C, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, A के ठीक दाईं ओर बैठा है। G के बायीं ओर से गिने जाने पर G और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing the centre. B sits immediately to the left of F. C sits second to the right of F. E sits third to the left of B. D sits immediately to the right of A. How many people sit between G and D when counted from the left of G?
- (A)तीनThree
- (B)चारFour
- (C)दोTwo
- (D)पाँचFive
Show answer and explanation
Answer: (C)
दो
Two
F को 0 पर रखकर बाईं ओर गिनें। B, F के ठीक बाएँ है: 1। C, F के दाएँ दूसरा है: 5। E, B के बाएँ तीसरा है: 4। D, A के ठीक दाएँ है, अतः D = 2, A = 3 और G = 6। G के बाएँ से: F (0), B (1), फिर D (2)। G और D के बीच दो व्यक्ति, F और B, बैठे हैं।
Place F at 0 and count to the left. B is immediately left of F: 1. C is second to the right of F: 5. E is third to the left of B: 4. D is immediately right of A, so D = 2, A = 3, leaving G = 6. From G's left: F (0), B (1), then D (2). Two people, F and B, sit between G and D.
41.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 10 B 2 C 7 D 8 A 2 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’ , ‘B’ stands for ‘x’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘-‘ , what will come in place of the question mark ‘?’ in the following equation? 10 B 2 C 7 D 8 A 2 = ?
- (A)24
- (B)23
- (C)22
- (D)21
Show answer and explanation
Answer: (B)
23
अक्षरों को चिह्नों से बदलने पर: 10 × 2 + 7 − 8 ÷ 2। BODMAS से: 20 + 7 − 4 = 23।
Replace the letters: 10 × 2 + 7 − 8 ÷ 2. By BODMAS: 20 + 7 − 4 = 23.
42.
नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा आगे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।) (बाएँ) 7 4 5 5 4 7 9 8 4 3 9 2 1 5 7 9 7 8 3 3 8 2 1 9 6 9 7 (दाएँ) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक भी है?
Refer to the number series given below and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (NOTE: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 7 4 5 5 4 7 9 8 4 3 9 2 1 5 7 9 7 8 3 3 8 2 1 9 6 9 7 (Right) How many such even digits are there, each of which is immediately preceded by an even digit and also immediately followed by an odd digit?
- (A)दोTwo
- (B)तीन से अधिकMore than three
- (C)तीनThree
- (D)एकOne
Show answer and explanation
Answer: (A)
दो
Two
हमें ऐसा सम अंक चाहिए जिसके पहले सम अंक और बाद में विषम अंक हो। श्रृंखला में '8 4 3' का 4 और '8 2 1' का 2 योग्य हैं। अन्य कोई अंक योग्य नहीं है, अतः दो अंक हैं।
We need an even digit with an even digit before and an odd digit after. Scanning the series, the 4 in '8 4 3' and the 2 in '8 2 1' qualify. No other digit does, so there are two.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram