RRB Group D CBT · 2 Dec 2025 · Shift 2 — General Science
RRB Group D · previous year paper
43 General Science questions from RRB Group D CBT · 2 Dec 2025 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
जब लेड नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाइड के साथ अभिक्रिया करता है, तो यौगिक 'X' का एक पीला अवक्षेप बनता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।
When lead nitrate reacts with potassium iodide, a yellow precipitate of compound ‘X’ is formed. Identify compound X.
- (A)लेड(II) नाइट्राइट [Pb(NO2)2]Lead(II) nitrite [Pb(NO2)2]
- (B)लेड(II) नाइट्रेट [Pb(NO3)2]Lead(II) nitrate [Pb(NO3)2]
- (C)लेड(II) आयोडाइड (PbI2)Lead(II) iodide (PbI2)
- (D)पोटैशियम नाइट्रेट (KNO3)Potassium nitrate (KNO3)
Show answer and explanation
Answer: (C)
लेड(II) आयोडाइड (PbI2)
Lead(II) iodide (PbI2)
Pb(NO₃)₂ + 2KI → PbI₂ + 2KNO₃। लेड(II) आयोडाइड (PbI₂) पीला अवक्षेप है।
Pb(NO₃)₂ + 2KI → PbI₂ + 2KNO₃. Lead(II) iodide (PbI₂) is the yellow precipitate.
2.
कोशिका केंद्रक में स्थित DNA निम्नलिखित में से किस पदार्थ के निर्माण के लिए सूचना का स्रोत है?
The DNA in the cell nucleus is the information source for the making of which of the following substances?
- (A)फ्रुक्टोज़Fructose
- (B)लिपिडLipid
- (C)प्रोटीनProtein
- (D)ग्लूकोज़Glucose
Show answer and explanation
Answer: (C)
प्रोटीन
Protein
DNA प्रोटीन बनाने की आनुवंशिक सूचना (RNA के माध्यम से) रखता है; DNA का क्रम प्रोटीन में अमीनो अम्लों का क्रम तय करता है।
DNA carries the genetic information for making proteins (through RNA); the sequence of DNA decides the sequence of amino acids in a protein.
3.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (SER) के कार्य को संदर्भित करता है?
Which of the following options refers to the function of the smooth endoplasmic reticulum (SER)?
- (A)शर्करा का आपरिवर्तनModification of sugars
- (B)लिपिड का निर्माणFormation of lipids
- (C)प्रोटीन का संश्लेषणSynthesis of proteins
- (D)राइबोसोम का संयोजनAssembly of ribosomes
Show answer and explanation
Answer: (B)
लिपिड का निर्माण
Formation of lipids
चिकना अंतर्द्रव्यी जालिका (SER) लिपिड (वसा और स्टेरॉयड) के संश्लेषण तथा विषहरण में सहायता करती है। प्रोटीन संश्लेषण राइबोसोम युक्त खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका पर होता है।
The smooth endoplasmic reticulum (SER) helps in the synthesis of lipids (fats and steroids) and detoxification. Protein synthesis occurs on the rough ER with ribosomes.
4.
अवतल दर्पण के लिए, मुख्य अक्ष के ऊपर प्रतिबिंब की ऊँचाई _______।
For concave mirror, the height of an image above the principal axis _______.
- (A)वस्तु की स्थिति पर निर्भर करती हैdepends on object position
- (B)धनात्मक मानी जाती हैis considered positive
- (C)ऋणात्मक मानी जाती हैis considered negative
- (D)शून्य मानी जाती हैis considered zero
Show answer and explanation
Answer: (B)
धनात्मक मानी जाती है
is considered positive
चिह्न परिपाटी के अनुसार मुख्य अक्ष से ऊपर की ओर मापी गई ऊँचाइयाँ धनात्मक मानी जाती हैं। मुख्य अक्ष के ऊपर बने प्रतिबिंब की ऊँचाई धनात्मक होती है।
By the sign convention, heights measured upwards from the principal axis are positive. An image above the principal axis has positive height.
5.
एक पुरुष एक छोटी शल्य प्रक्रिया से गुजरता है, जो शुक्राणुओं को वीर्य (semen) के साथ मिलने से रोकती है। किस संरचना में सबसे अधिक संभावना से परिवर्तन किया गया था?
A man undergoes a minor surgical procedure that prevents sperm from mixing with semen. Which structure was most likely altered?
- (A)शिश्नPenis
- (B)वृषणTestis
- (C)शुक्रवाहिकाVas deferens
- (D)मूत्रमार्गUrethra
Show answer and explanation
Answer: (C)
शुक्रवाहिका
Vas deferens
नसबंदी (वेसेक्टॉमी) में शुक्रवाहिका (वास डेफेरेंस) को काटकर बाँध दिया जाता है, जिससे शुक्राणु मूत्रमार्ग तक पहुँचकर वीर्य में नहीं मिल पाते।
In vasectomy the vas deferens is cut and tied, so sperm can no longer reach the urethra to mix with semen.
6.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, धातुओं के विशिष्ट भौतिक गुणधर्म का सही वर्णन करता है?
Which of the following statements correctly describes a characteristic physical property of metals?
- (A)धातुओं का गलनांक और क्वथनांक निम्न होता है।Metals have low melting and boiling points.
- (B)धातुएं ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं।Metals are poor conductors of heat and electricity.
- (C)धातुएं सामान्यत: भंगुर होती हैं और हथौड़े से पीटने पर आसानी से टूट जाती हैं।Metals are generally brittle and break easily when hammered.
- (D)धातुएं ध्वानिक होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।Metals are sonorous and produce a sound when struck.
Show answer and explanation
Answer: (D)
धातुएं ध्वानिक होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
Metals are sonorous and produce a sound when struck.
धातुएँ ध्वानिक होती हैं, अर्थात चोट करने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं। धातुओं के गलनांक सामान्यतः उच्च होते हैं, वे अच्छी चालक और आघातवर्ध्य होती हैं।
Metals are sonorous, i.e. they produce a ringing sound when struck. Metals generally have high melting points, are good conductors and are malleable.
7.
एथेनॉल किस प्रकार्यात्मक समूह की उपस्थिति के कारण जल के साथ मिश्रणीय है?
Ethanol is miscible with water due to the presence of which functional group?
- (A)कार्बोक्सि ल समूहCarboxyl group
- (B)हाइड्रॉक्सिल समूहHydroxyl group
- (C)द्विक् आबंधDouble bond
- (D)कार्बन श्रृंखलाCarbon chain
Show answer and explanation
Answer: (B)
हाइड्रॉक्सिल समूह
Hydroxyl group
एथेनॉल का हाइड्रॉक्सिल (−OH) समूह जल के अणुओं के साथ हाइड्रोजन बंध बनाता है, इसलिए एथेनॉल जल में मिश्रणीय है।
The hydroxyl (−OH) group of ethanol forms hydrogen bonds with water molecules, making ethanol miscible with water.
8.
निम्नलिखित में से कौन-सी फसल सुरक्षा की एक जैविक विधि है?
Which of the following is a biological method of crop protection?
- (A)DDT का छिड़कावSpraying DDT
- (B)कीट-परभक्षियों को शामिल करनाIntroducing pest predators
- (C)जुताईPloughing
- (D)फसल अवशेष जलानाBurning crop residues
Show answer and explanation
Answer: (B)
कीट-परभक्षियों को शामिल करना
Introducing pest predators
जैविक नियंत्रण में फसल की रक्षा के लिए जीवित जीवों, जैसे कीटों के प्राकृतिक परभक्षियों, का उपयोग होता है। DDT रासायनिक विधि है।
Biological control uses living organisms, such as natural predators of pests, to protect crops. DDT is a chemical method.
9.
कृष्णा जयशंकर ने 2025 में अपने रिकॉर्ड-तोड़ इनडोर शॉट पुट प्रदर्शन में कितनी दूरी तय की?
What was the distance Krishna Jayasankar achieved in her record-breaking indoor shot put performance in 2025?
- (A)14.2 m
- (B)16.03 m
- (C)17.5 m
- (D)12.7 m
Show answer and explanation
Answer: (B)
16.03 m
सही उत्तर: 16.03 m (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: 16.03 m (official answer key).
10.
विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements about electric field lines is correct?
- (A)वे ऋणात्मक आवेश से शुरू होते हैं और धनात्मक आवेश पर समाप्त होती हैंThey start from a negative charge and end at a positive charge
- (B)वे बंद लूप बना सकती हैंThey can form closed loops
- (C)वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करती हैंThey never intersect
- (D)वे हमेशा सीधी रेखाएँ होती हैंThey are always straight lines
Show answer and explanation
Answer: (C)
वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करती हैं
They never intersect
विद्युत क्षेत्र रेखाएँ कभी एक-दूसरे को नहीं काटतीं, क्योंकि कटान बिंदु पर क्षेत्र की दो दिशाएँ हो जाएँगी। वे धनावेश से शुरू होकर ऋणावेश पर समाप्त होती हैं और प्रायः वक्र होती हैं।
Electric field lines never intersect, because at a point of intersection the field would have two directions. They start on positive charges, end on negative charges, and are generally curved.
11.
स्टेथोस्कोप का कार्य सिद्धांत _______ पर आधारित है।
The working principle of a stethoscope is based on _______.
- (A)उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि के अवशोषणabsorption of high-frequency sound
- (B)ध्वनि के केवल विद्युत संकेतों में रूपांतरणconversion of sound into electrical signals only
- (C)ध्वनि के परावर्तनreflection of sound
- (D)अवलोकन के लिए ध्वनि के प्रकाश में रूपांतरणconversion of sound into light for observation
Show answer and explanation
Answer: (C)
ध्वनि के परावर्तन
reflection of sound
स्टेथोस्कोप ध्वनि के परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है: हृदय की धड़कन की ध्वनि नली के भीतर बार-बार परावर्तित होकर डॉक्टर के कानों तक पहुँचती है।
A stethoscope works on the reflection of sound: the sound from the heartbeat is reflected repeatedly inside the tube and reaches the doctor's ears.
12.
निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी तरल में डूबे हुए पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल को प्रभावित नहीं करती है?
Which of the following quantities does NOT affect the buoyant force acting on a body immersed in a liquid?
- (A)विस्थापित तरल का आयतनVolume of the liquid displaced
- (B)तरल का घनत्वDensity of the liquid
- (C)वस्तु का घनत्वDensity of the object
- (D)गुरुत्वीय त्वरणAcceleration due to gravity
Show answer and explanation
Answer: (C)
वस्तु का घनत्व
Density of the object
उत्प्लावन बल = विस्थापित आयतन × द्रव का घनत्व × g। यह वस्तु के अपने घनत्व पर निर्भर नहीं करता।
Buoyant force = volume displaced × density of liquid × g. It does not depend on the density of the object itself.
13.
निम्नलिखित में से कौन-सा उस विलयन की सही पहचान करता है जिसमें विलेय और विलायक दोनों तत्व हैं, और विलयन समांगी है?
Which of the following correctly identifies a solution where the solute and solvent are both elements, and the solution is homogeneous?
- (A)पानी में घुला कार्बनCarbon dissolved in water
- (B)पानी में घुली चीनीSugar dissolved in water
- (C)सल्फर के साथ मिश्रित लोहे का बुरादाIron filings mixed with Sulphur
- (D)वायु में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजनOxygen mixed with Nitrogen in air
Show answer and explanation
Answer: (D)
वायु में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजन
Oxygen mixed with Nitrogen in air
ऑक्सीजन और नाइट्रोजन दोनों तत्व हैं और वे वायु में समांगी गैसीय विलयन बनाते हैं। जल यौगिक है तथा आयरन और सल्फर का मिश्रण विषमांगी होता है।
Oxygen and nitrogen are both elements and they form a homogeneous gaseous solution (air). Water is a compound, and iron with sulphur is a heterogeneous mixture.
14.
एक पिंड एक सरल रेखा में परिवर्तनशील चाल से गतिमान है। 10 s में इसका विस्थापन 50 m है। औसत वेग कितना होगा?
A body moves along a straight line with varying speed. Its displacement in 10 s is 50 m. What is the average velocity?
- (A)5 m/s
- (B)50 m/s
- (C)10 m/s
- (D)25 m/s
Show answer and explanation
Answer: (A)
5 m/s
औसत वेग = कुल विस्थापन ÷ कुल समय = 50 ÷ 10 = 5 m/s।
Average velocity = total displacement ÷ total time = 50 ÷ 10 = 5 m/s.
15.
किसी पदार्थ का तापमान बढ़ने पर उसके घनत्व का क्या होता है?
What happens to the density of a substance when the temperature of a substance increases?
- (A)घनत्व बढ़ता हैDensity increases
- (B)घनत्व घटता हैDensity decreases
- (C)घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ताDensity has no effect
- (D)घनत्व दोगुना हो जाता हैDensity doubles
Show answer and explanation
Answer: (B)
घनत्व घटता है
Density decreases
गर्म करने पर पदार्थ का आयतन बढ़ता है जबकि द्रव्यमान वही रहता है। घनत्व = द्रव्यमान ÷ आयतन, अतः घनत्व घटता है।
On heating, a substance expands, so its volume rises while its mass stays the same. Density = mass ÷ volume, so density decreases.
16.
स्टेथोस्कोप का कार्य सिद्धांत _______ पर आधारित है।
The working principle of a stethoscope is based on the _______.
- (A)केवल ध्वनि के विद्युत संकेतों में रूपांतरणconversion of sound into electric signals only
- (B)अवलोकन के लिए ध्वनि के प्रकाश में रूपांतरणconversion of sound into light for observation
- (C)उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि के अवशोषणabsorption of high-frequency sound
- (D)ध्वनि के परावर्तनreflection of sound
Show answer and explanation
Answer: (D)
ध्वनि के परावर्तन
reflection of sound
स्टेथोस्कोप ध्वनि के परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है: हृदय की धड़कन की ध्वनि नली के भीतर बार-बार परावर्तित होकर डॉक्टर के कानों तक पहुँचती है।
A stethoscope works on the reflection of sound: the sound from the heartbeat is reflected repeatedly inside the tube and reaches the doctor's ears.
17.
खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण में धूमन किस प्रकार सहायक है?
How does fumigation help in the safe storage of food grains?
- (A)यह अनाज से नमी की हानि को रोकता है।It prevents loss of moisture from the grains.
- (B)यह अनाजों का वजन बढ़ाता है।It increases the weight of the grains.
- (C)यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुंचा सकते हैं।It kills the pests and insects that could otherwise damage the stored grain.
- (D)यह अनाजों में पोषक-तत्व जोड़ता है।It adds nutrients to the grains.
Show answer and explanation
Answer: (C)
यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुंचा सकते हैं।
It kills the pests and insects that could otherwise damage the stored grain.
धूमन में ऐसे रसायन प्रयोग किए जाते हैं जो भंडारित अनाज में कीटों को नष्ट कर देते हैं, जिससे अनाज खराब होने से बचता है।
Fumigation uses chemicals that kill pests and insects in stored grain, preventing damage and spoilage.
18.
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है?
Which of the following helps in maintaining reproductive health?
- (A)जंक फूडJunk food
- (B)स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा देखभालHealth education and medical care
- (C)जल्दी शादीEarly marriage
- (D)स्वच्छता की अनदेखीIgnoring hygiene
Show answer and explanation
Answer: (B)
स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा देखभाल
Health education and medical care
स्वास्थ्य शिक्षा और उचित चिकित्सा देखभाल जागरूकता, स्वच्छता और समय पर उपचार को बढ़ावा देती है, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य बना रहता है।
Health education and proper medical care promote awareness, hygiene and early treatment, which maintain reproductive health.
19.
अधिवृक्क स्राव (Adrenaline) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
Which of the following statements about adrenaline is incorrect?
- (A)यह पेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए हृदय गति और श्वास दर को बढ़ाता है।It increases the heart rate and breathing rate to supply more oxygen to the muscles.
- (B)यह पेट में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।It promotes digestion by increasing blood flow to the stomach.
- (C)यह पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति को कम कर देता है और इसे कंकाल की पेशियों की ओर निर्देशित करता है।It reduces the blood supply to the digestive system and directs it towards the skeletal muscles.
- (D)यह शरीर को तनाव या आपात स्थिति में 'लड़ो या भागो' प्रतिक्रिया को सक्रिय करके प्रतिक्रिया करने में सहायक होता है।It helps the body respond to stress or emergencies by activating the 'fight or flight' response.
Show answer and explanation
Answer: (B)
यह पेट में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।
It promotes digestion by increasing blood flow to the stomach.
एड्रीनलिन पाचन तंत्र में रक्त प्रवाह घटाकर उसे पेशियों की ओर भेजता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। अतः यह कहना कि यह पाचन बढ़ाता है, गलत है।
Adrenaline reduces blood flow to the digestive system and sends it to the muscles, so digestion slows down. The statement that it promotes digestion is incorrect.
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उस विलयन की सही पहचान करता है जहाँ विलेय और विलायक दोनों तत्व हैं, तथा विलयन समांगी है?
Which of the following correctly identifies a solution in which both the solute and the solvent are elements, and the solution is homogeneous?
- (A)पानी में घुला कार्बनCarbon dissolved in water
- (B)हवा में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजनOxygen mixed with nitrogen in air
- (C)सल्फर के साथ मिश्रित लोहे का बुरादाIron filings mixed with sulphur
- (D)पानी में घुली चीनीSugar dissolved in water
Show answer and explanation
Answer: (B)
हवा में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजन
Oxygen mixed with nitrogen in air
ऑक्सीजन और नाइट्रोजन दोनों तत्व हैं और वे वायु में समांगी गैसीय विलयन बनाते हैं। जल यौगिक है तथा आयरन और सल्फर का मिश्रण विषमांगी होता है।
Oxygen and nitrogen are both elements and they form a homogeneous gaseous solution (air). Water is a compound, and iron with sulphur is a heterogeneous mixture.
21.
एथेनॉल किस प्रकार्यात्मक समूह की उपस्थिति के कारण जल में मिश्रणीय है?
Ethanol is miscible with water due to presence of which functional group?
- (A)हाइड्रॉक्सिल समूहHydroxyl group
- (B)कार्बन शृंखलाCarbon chain
- (C)कार्बोक्सिल समूहCarboxyl group
- (D)द्विबंधDouble bond
Show answer and explanation
Answer: (A)
हाइड्रॉक्सिल समूह
Hydroxyl group
एथेनॉल का हाइड्रॉक्सिल (−OH) समूह जल के अणुओं के साथ हाइड्रोजन बंध बनाता है, इसलिए एथेनॉल जल में मिश्रणीय है।
The hydroxyl (−OH) group of ethanol forms hydrogen bonds with water molecules, making ethanol miscible with water.
22.
कोशिका केंद्रक में DNA निम्नलिखित में से किस पदार्थ के निर्माण के लिए सूचना स्रोत है?
The DNA in the cell nucleus is the source of information for the making of which of the following substances?
- (A)ग्लूकोजGlucose
- (B)लिपिडLipid
- (C)फ्रक्टोजFructose
- (D)प्रोटीनProtein
Show answer and explanation
Answer: (D)
प्रोटीन
Protein
DNA प्रोटीन बनाने की आनुवंशिक सूचना (RNA के माध्यम से) रखता है; DNA का क्रम प्रोटीन में अमीनो अम्लों का क्रम तय करता है।
DNA carries the genetic information for making proteins (through RNA); the sequence of DNA decides the sequence of amino acids in a protein.
23.
विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements about electric field lines is correct?
- (A)वे बंद लूप बना सकती हैंThey can form closed loops
- (B)वे ऋणात्मक आवेशों से शुरू होती हैं और धनात्मक आवेशों पर समाप्त होती हैंThey start on negative charges and end on positive charges
- (C)वे हमेशा सीधी रेखाएँ होती हैंThey are always straight lines
- (D)वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करतींThey never intersect
Show answer and explanation
Answer: (D)
वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करतीं
They never intersect
विद्युत क्षेत्र रेखाएँ कभी एक-दूसरे को नहीं काटतीं, क्योंकि कटान बिंदु पर क्षेत्र की दो दिशाएँ हो जाएँगी। वे धनावेश से शुरू होकर ऋणावेश पर समाप्त होती हैं और प्रायः वक्र होती हैं।
Electric field lines never intersect, because at a point of intersection the field would have two directions. They start on positive charges, end on negative charges, and are generally curved.
24.
फरवरी 2025 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित ठोस रॉकेट मोटर के लिए विश्व के सबसे बड़े ऊर्ध्वाधर नोदक मिक्सर (vertical propellant mixer) का वजन कितना है?
In February 2025, what is the weight of the world's largest vertical propellant mixer for solid rocket motors, as announced by the Indian Space Research Organisation (ISRO)?
- (A)10 टन10 tonnes
- (B)7 टन7 tonnes
- (C)5 टन5 tonnes
- (D)13 टन13 tonnes
Show answer and explanation
Answer: (A)
10 टन
10 tonnes
फरवरी 2025 में इसरो ने ठोस रॉकेट मोटरों के लिए विश्व के सबसे बड़े ऊर्ध्वाधर प्रणोदक मिक्सर की घोषणा की, जिसकी क्षमता 10 टन है।
In February 2025 ISRO announced the world's largest vertical propellant mixer for solid rocket motors, with a capacity of 10 tonnes.
25.
न्यूरॉन के किस भाग में केंद्रक और कोशिका द्रव्य होता है?
Which part of the neuron contains the nucleus and the cytoplasm?
- (A)तंत्रिकाक्ष (Axon)Axon
- (B)द्रुमिकाओं (Dendrites)Dendrites
- (C)कोशिका काय (Cell body)Cell body
- (D)तंत्रिका अंतों (Nerve endings)Nerve endings
Show answer and explanation
Answer: (C)
कोशिका काय (Cell body)
Cell body
न्यूरॉन का कोशिका काय (साइटॉन या सोमा) केंद्रक और कोशिकाद्रव्य युक्त होता है। द्रुमिकाएँ आवेग ग्रहण करती हैं और एक्सॉन उन्हें आगे ले जाता है।
The cell body (cyton or soma) of a neuron contains the nucleus and cytoplasm. Dendrites receive impulses and the axon carries them away.
26.
खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण में धूमन (fumigation) किस प्रकार सहायक है?
How does fumigation help in the safe storage of food grains?
- (A)यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुँचा सकते हैं।It kills pests and insects that could otherwise damage stored grains.
- (B)यह अनाजों का वजन बढ़ाता है।It increases the weight of the grains.
- (C)यह अनाजों में पोषक तत्व जोड़ता है।It adds nutrients to the grains.
- (D)यह अनाजों से नमी की हानि को रोकता है।It prevents moisture loss from grains.
Show answer and explanation
Answer: (A)
यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुँचा सकते हैं।
It kills pests and insects that could otherwise damage stored grains.
धूमन में ऐसे रसायन प्रयोग किए जाते हैं जो भंडारित अनाज में कीटों को नष्ट कर देते हैं, जिससे अनाज खराब होने से बचता है।
Fumigation uses chemicals that kill pests and insects in stored grain, preventing damage and spoilage.
27.
विषमांगी मिश्रणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
Which of the following is true about heterogeneous mixtures?
- (A)इसका संघटन पूरे मिश्रण में समान होता हैThe composition is the same throughout
- (B)यह यौगिक की तरह व्यवहार करता हैIt behaves like a compound
- (C)इसके घटकों को पृथक नहीं किया जा सकताThe components cannot be separated
- (D)इसके अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैंThe individual substances retain their properties
Show answer and explanation
Answer: (D)
इसके अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैं
The individual substances retain their properties
विषमांगी मिश्रण में संघटन एकसमान नहीं होता, घटकों को भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है और प्रत्येक पदार्थ अपने गुण बनाए रखता है।
In a heterogeneous mixture the composition is not uniform, the components can be separated physically, and each substance keeps its own properties.
28.
विद्युत धारा को ............... के रूप में व्यक्त किया जाता है:
Electric current is expressed as:
- (A)प्रति इकाई समय में खपत ऊर्जाenergy consumed per unit time
- (B)प्रति इकाई लंबाई आवेश की मात्राamount of charge per unit length
- (C)प्रति इकाई क्षेत्रफल आवेश की मात्राamount of charge per unit area
- (D)विद्युत आवेश के प्रवाह की दरrate of flow of electric charge
Show answer and explanation
Answer: (D)
विद्युत आवेश के प्रवाह की दर
rate of flow of electric charge
विद्युत धारा विद्युत आवेश के प्रवाह की दर है: I = Q ÷ t, जिसे ऐम्पियर में मापा जाता है।
Electric current is the rate of flow of electric charge: I = Q ÷ t, measured in amperes.
29.
एड्रीनलीन (adrenaline) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
Which of the following statements about adrenaline is INCORRECT?
- (A)यह पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति कम करता है और उसे कंकाल की पेशियों की ओर निर्देशित करता है।It reduces blood supply to the digestive system and directs it toward the skeletal muscles.
- (B)यह 'लड़ो या भागो' (fight or flight) प्रतिक्रिया को सक्रिय करके शरीर को तनाव या आपात स्थिति में प्रतिक्रिया करने में सहायता करता है।It helps the body respond to stress or emergency by triggering the ‘fight or flight’ response.
- (C)यह पेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए हृदय गति और श्वसन दर को बढ़ाता है।It increases heart rate and breathing rate to supply more oxygen to the muscles.
- (D)यह पेट में रक्त प्रवाह बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।It promotes digestion by increasing blood flow to the stomach.
Show answer and explanation
Answer: (D)
यह पेट में रक्त प्रवाह बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।
It promotes digestion by increasing blood flow to the stomach.
एड्रीनलिन पाचन तंत्र में रक्त प्रवाह घटाकर उसे पेशियों की ओर भेजता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। अतः यह कहना कि यह पाचन बढ़ाता है, गलत है।
Adrenaline reduces blood flow to the digestive system and sends it to the muscles, so digestion slows down. The statement that it promotes digestion is incorrect.
30.
निम्नलिखित में से कौन-सा ऐल्कोहॉल, सामान्यतः ईंधन या ईंधन योज्य के रूप में उपयोग किया जाता है?
Which of the following alcohols is commonly used as a fuel or fuel additive?
- (A)मेथेनॉल (Methanol)Methanol
- (B)ब्यूटेनॉल (Butanol)Butanol
- (C)एथेनॉल (Ethanol)Ethanol
- (D)प्रोपेनॉल (Propanol)Propanol
Show answer and explanation
Answer: (C)
एथेनॉल (Ethanol)
Ethanol
एथेनॉल वह ऐल्कोहॉल है जिसे सामान्यतः ईंधन या ईंधन योजक के रूप में प्रयोग किया जाता है (जैसे पेट्रोल में मिश्रित करके)।
Ethanol is the alcohol commonly used as a fuel or fuel additive (for example, blended with petrol).
31.
अवतल दर्पण के लिए, मुख्य अक्ष के ऊपर एक प्रतिबिंब की ऊंचाई _______।
For a concave mirror, the height of an image above the principal axis _______.
- (A)को शून्य माना जाता हैis considered zero
- (B)वस्तु की स्थिति पर निर्भर करती हैdepends on the position of the object
- (C)को ऋणात्मक माना जाता हैis considered negative
- (D)को धनात्मक माना जाता हैis considered positive
Show answer and explanation
Answer: (D)
को धनात्मक माना जाता है
is considered positive
चिह्न परिपाटी के अनुसार मुख्य अक्ष से ऊपर की ओर मापी गई ऊँचाइयाँ धनात्मक मानी जाती हैं। मुख्य अक्ष के ऊपर बने प्रतिबिंब की ऊँचाई धनात्मक होती है।
By the sign convention, heights measured upwards from the principal axis are positive. An image above the principal axis has positive height.
32.
किसी गतिशील वस्तु को विराम अवस्था में लाने के लिए बाह्य बल द्वारा आवश्यक कार्य किसके बराबर होता है?
The work required by an external force to bring a moving body to rest is equal to:
- (A)उसके भारits weight
- (B)उसकी गतिज ऊर्जाits kinetic energy
- (C)उसके संवेगits momentum
- (D)उसकी स्थितिज ऊर्जाits potential energy
Show answer and explanation
Answer: (B)
उसकी गतिज ऊर्जा
its kinetic energy
कार्य-ऊर्जा प्रमेय के अनुसार गतिशील वस्तु को विराम में लाने के लिए आवश्यक कार्य उसकी गतिज ऊर्जा (½mv²) के बराबर होता है।
By the work-energy theorem, the work needed to bring a moving body to rest equals its kinetic energy (½mv²).
33.
फरवरी 2025 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित, ठोस रॉकेट मोटरों के लिए विश्व के सबसे बड़े ऊर्ध्वाधर नोदक मिक्सर का वजन कितना है?
As announced by Indian Space Research Organisation (ISRO) in February 2025, what is the weight of the world's largest vertical propellant mixer for solid rocket motors?
- (A)5 टन5 tonnes
- (B)10 टन10 tonnes
- (C)7 टन7 tonnes
- (D)13 टन13 tonnes
Show answer and explanation
Answer: (B)
10 टन
10 tonnes
फरवरी 2025 में इसरो ने ठोस रॉकेट मोटरों के लिए विश्व के सबसे बड़े ऊर्ध्वाधर प्रणोदक मिक्सर की घोषणा की, जिसकी क्षमता 10 टन है।
In February 2025 ISRO announced the world's largest vertical propellant mixer for solid rocket motors, with a capacity of 10 tonnes.
34.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन धातुओं के एक विशिष्ट भौतिक गुणधर्म का सही वर्णन करता है?
Which of the following statements correctly describes a typical physical property of metals?
- (A)धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं।Metals are poor conductors of heat and electricity.
- (B)धातुओं के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।Metals have low melting and boiling points.
- (C)धातुएँ सामान्यतः भंगुर होती हैं और हथौड़े से पीटने पर आसानी से टूट जाती हैं।Metals are generally brittle and break easily when hammered.
- (D)धातुएँ ध्वनिक (सोनोरस) होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।Metals are sonorous and produce sound when struck.
Show answer and explanation
Answer: (D)
धातुएँ ध्वनिक (सोनोरस) होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
Metals are sonorous and produce sound when struck.
धातुएँ ध्वानिक होती हैं, अर्थात चोट करने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं। धातुओं के गलनांक सामान्यतः उच्च होते हैं, वे अच्छी चालक और आघातवर्ध्य होती हैं।
Metals are sonorous, i.e. they produce a ringing sound when struck. Metals generally have high melting points, are good conductors and are malleable.
35.
निम्नलिखित में से कौन-सी राशि किसी तरल (द्रव) में डूबे हुए पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल को प्रभावित नहीं करती है?
Which of the following quantities does NOT affect the buoyant force acting on a body immersed in a fluid?
- (A)तरल का घनत्वDensity of fluid
- (B)विस्थापित तरल का आयतनVolume of displaced fluid
- (C)गुरुत्वीय त्वरणGravitational acceleration
- (D)वस्तु का घनत्वDensity of object
Show answer and explanation
Answer: (D)
वस्तु का घनत्व
Density of object
उत्प्लावन बल = विस्थापित आयतन × द्रव का घनत्व × g। यह वस्तु के अपने घनत्व पर निर्भर नहीं करता।
Buoyant force = volume displaced × density of fluid × g. It does not depend on the density of the object itself.
36.
एक कार विरामावस्था से गति करना शुरू करती है और 4 सेकंड में 20 m/s का वेग प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण कितना है?
A car starts to move from rest and attains a velocity of 20 m/s in 4 seconds. What is the acceleration of the car?
- (A)100 m/s2
- (B)80 m/s2
- (C)4 m/s2
- (D)5 m/s2
Show answer and explanation
Answer: (D)
5 m/s2
a = (v − u) ÷ t = (20 − 0) ÷ 4 = 5 m/s²।
a = (v − u) ÷ t = (20 − 0) ÷ 4 = 5 m/s².
37.
अवतल लेंस के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Which of the following statements is true for a concave lens?
- (A)प्रतिबिम्ब सदैव आभासी और विपरीत दिशा में होता हैThe image is always virtual and on the opposite side
- (B)प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान दिशा में होता हैThe image is always virtual, erect and on the same side as the object
- (C)प्रतिबिम्ब सदैव वास्तविक होता हैThe image is always real
- (D)प्रतिबिंब वस्तु से बहुत बड़ा होता हैThe image is much larger than the object
Show answer and explanation
Answer: (B)
प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान दिशा में होता है
The image is always virtual, erect and on the same side as the object
अवतल लेंस सदैव वस्तु की ओर ही आभासी, सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
A concave lens always forms a virtual, erect and diminished image on the same side of the lens as the object.
38.
अवतल लेंस के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Which of the following statements is true for a concave lens?
- (A)प्रतिबिंब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान ओर होता हैImage is always virtual, erect, and on the same side as the object
- (B)प्रतिबिंब वस्तु से बहुत बड़ा होता हैImage is much larger than object
- (C)प्रतिबिंब सदैव आभासी और विपरीत ओर होता हैImage is always virtual and on the opposite side
- (D)प्रतिबिंब सदैव वास्तविक होता हैImage is always real
Show answer and explanation
Answer: (A)
प्रतिबिंब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान ओर होता है
Image is always virtual, erect, and on the same side as the object
अवतल लेंस सदैव वस्तु की ओर ही आभासी, सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
A concave lens always forms a virtual, erect and diminished image on the same side of the lens as the object.
39.
विषमांगी मिश्रणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Which of the following statements about heterogeneous mixtures is true?
- (A)यह एक यौगिक की तरह व्यवहार करता हैIt behaves like a compound
- (B)इसकी संरचना पूरी तरह एक जैसी हैIts composition is completely uniform
- (C)घटकों को अलग नहीं किया जा सकताThe components cannot be separated
- (D)अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैंThe individual substances retain their properties
Show answer and explanation
Answer: (D)
अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैं
The individual substances retain their properties
विषमांगी मिश्रण में संघटन एकसमान नहीं होता, घटकों को भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है और प्रत्येक पदार्थ अपने गुण बनाए रखता है।
In a heterogeneous mixture the composition is not uniform, the components can be separated physically, and each substance keeps its own properties.
40.
निम्नलिखित में से कौन-सा चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका (SER) का एक कार्य है?
Which of the following is a function of the Smooth Endoplasmic Reticulum (SER)?
- (A)लिपिड का निर्माणManufacture of lipids
- (B)शर्करा का आपरिवर्तनModification of sugars
- (C)प्रोटीन का संश्लेषणSynthesis of proteins
- (D)राइबोसोम का संयोजनAssembly of ribosomes
Show answer and explanation
Answer: (A)
लिपिड का निर्माण
Manufacture of lipids
चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (SER) लिपिड (वसा और स्टेरॉयड) के निर्माण तथा विषहरण में सहायता करती है। प्रोटीन संश्लेषण राइबोसोम युक्त खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका पर होता है।
The smooth endoplasmic reticulum (SER) helps in the manufacture of lipids (fats and steroids) and detoxification. Protein synthesis occurs on the rough ER with ribosomes.
41.
जब किसी पदार्थ का तापमान बढ़ता है तो उसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?
What is the effect on the density of a substance when its temperature increases?
- (A)घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैDensity is not affected
- (B)घनत्व घटता हैDensity decreases
- (C)घनत्व दोगुना हो जाता हैDensity doubles
- (D)घनत्व बढ़ता हैDensity increases
Show answer and explanation
Answer: (B)
घनत्व घटता है
Density decreases
गर्म करने पर पदार्थ का आयतन बढ़ता है जबकि द्रव्यमान वही रहता है। घनत्व = द्रव्यमान ÷ आयतन, अतः घनत्व घटता है।
On heating, a substance expands, so its volume rises while its mass stays the same. Density = mass ÷ volume, so density decreases.
42.
एल्डि हाइड में कौन-सा प्रकार्यात्मक समूह उपस्थित होता है?
Which functional group present in aldehyde?
- (A)-COOH
- (B)-CHO
- (C)-OH
- (D)-CO
Show answer and explanation
Answer: (B)
-CHO
ऐल्डिहाइड का क्रियात्मक समूह −CHO है। −COOH कार्बोक्सिलिक अम्ल, −OH ऐल्कोहॉल और −CO− कीटोन का समूह है।
The functional group of aldehydes is −CHO. −COOH is carboxylic acid, −OH is alcohol and −CO− is ketone.
43.
किसी पुरुष की एक ऐसी मामूली सर्जिकल प्रक्रि या की गई जिसमें उसके शुक्राणुओं को वीर्य में मिश्रित होने से रोका जा सके। किस संरचना में सर्वाधिक परिवर्तन होने की संभावना है?
A man undergoes a minor surgical procedure so that his sperms are prevented from mixing with semen. Which structure was most likely altered?
- (A)शिश्नPenis
- (B)वृषणTestis
- (C)मूत्रमार्गUrethra
- (D)शुक्रवाहिकाVas deferens
Show answer and explanation
Answer: (D)
शुक्रवाहिका
Vas deferens
नसबंदी (वेसेक्टॉमी) में शुक्रवाहिका (वास डेफेरेंस) को काटकर बाँध दिया जाता है, जिससे शुक्राणु मूत्रमार्ग तक पहुँचकर वीर्य में नहीं मिल पाते।
In vasectomy the vas deferens is cut and tied, so sperm can no longer reach the urethra to mix with semen.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram