RRB Group D CBT · 28 Nov 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning
RRB Group D · previous year paper
36 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 28 Nov 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 50 विद्यार्थी की एक पंक्ति में, श्रुति बाएं सिरे से 23वें स्थान पर है। यदि दक्ष, श्रुति के दाएं से 17वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएं सिरे से दक्ष का स्थान कौन-सा है?
In a row of 50 students sitting facing North, Shruti is 23rd from the left end. If Daksh is 17th to the right of Shruti, what is Daksh's position from the right end of the row?
- (A)11वां11th
- (B)12वां12th
- (C)10वां10th
- (D)9वां9th
Show answer and explanation
Answer: (A)
11वां
11th
बाएँ से दक्ष = 23 + 17 = 40वाँ। दाएँ से = 50 − 40 + 1 = 11। अतः उत्तर 11वाँ है।
Daksh from left = 23 + 17 = 40th. From right = 50 − 40 + 1 = 11. So the answer is 11th.
2.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'LOVE' को '2436' और 'VALE' को '3245' लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में 'A' का कूट क्या है?
In a certain code language, ‘LOVE’ is coded as ‘2436’ and ‘VALE’ is coded as ‘3245’. What is the code for ‘A’ in the given code language?
- (A)3
- (B)2
- (C)4
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (D)
5
उभयनिष्ठ अक्षर L, V, E के कोड 2, 3, 4 हैं। अतः O = 6 और A = 5। A का कोड 5 है।
Common letters L, V, E share codes 2, 3, 4. So O = 6 and A = 5. The code for A is 5.
3.
यदि ‘E’ का अर्थ ‘+’ है, ‘F’ का अर्थ ‘-’ है, ‘G’ का अर्थ ‘×’ है और ‘H’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 45 G 3 E 28 H 7 F 8 = ?
If ‘E’ stands for ‘+’, ‘F’ stands for ‘-’, ‘G’ stands for ‘×’ and ‘H’ stands for ‘÷’, what will come in place of question mark ‘?’ in the following equation? 45 G 3 E 28 H 7 F 8 = ?
- (A)133
- (B)131
- (C)129
- (D)135
Show answer and explanation
Answer: (B)
131
चिह्न बदलें: 45 × 3 + 28 ÷ 7 − 8। BODMAS: 45 × 3 = 135, 28 ÷ 7 = 4। अतः 135 + 4 − 8 = 131। उत्तर 131 है।
Replace symbols: 45 × 3 + 28 ÷ 7 − 8. BODMAS: 45 × 3 = 135, 28 ÷ 7 = 4. So 135 + 4 − 8 = 131. The answer is 131.
4.
D, E, F, G, L, M और N उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी रेखा में बैठे हैं। D के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। N, M के ठीक दाईं ओर बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
D, E, F, G, L, M and N are sitting in a straight line, facing north. Only two people sit to the right of D. Only two people sit between D and G. Only two people sit between E and F. F sits to the immediate left of D. N sits to the immediate right of M. Who sits at the third position from the left end of the line?
- (A)M
- (B)L
- (C)D
- (D)G
Show answer and explanation
Answer: (B)
L
D बाएँ से 5वाँ (दाएँ दो लोग), F चौथा, G दूसरा। E, F से दो स्थान दूर: पहला या सातवाँ। M-N साथ होने चाहिए, जो केवल E पहला, M छठा, N सातवाँ होने पर संभव है। अतः L तीसरा है। उत्तर L है।
D is 5th from left (two to its right), F is 4th, G is 2nd. E is two places from F: 1st or 7th. M-N must be adjacent, which works only with E 1st, M 6th, N 7th. So L is 3rd. The answer is L.
5.
उत्तर की ओर अभिमुख 50 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, श्रुति बाएं सिरे से 23वें स्थान पर है। यदि दक्ष, श्रुति के दाएं से 17वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएं सिरे से दक्ष का स्थान कौन-सा है?
In a row of 50 students facing North, Shruti is 23^rd from the left end. If Daksh is 17^th to the right of Shruti, what is Daksh's position from the right end of the line?
- (A)12वां12th
- (B)11वां11th
- (C)10वां10th
- (D)9वां9th
Show answer and explanation
Answer: (B)
11वां
11th
बाएँ से दक्ष = 23 + 17 = 40वाँ। दाएँ से = 50 − 40 + 1 = 11। अतः उत्तर 11वाँ है।
Daksh from left = 23 + 17 = 40th. From right = 50 − 40 + 1 = 11. So the answer is 11th.
6.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। (बाएं) 6 1 5 6 8 5 5 7 7 9 9 5 7 4 9 7 6 1 9 2 6 7 6 3 7 4 9 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं (बाएं से दाएं) जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है तथा ठीक बाद में भी एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single digit numbers only). (Left) 6 1 5 6 8 5 5 7 7 9 9 5 7 4 9 7 6 1 9 2 6 7 6 3 7 4 9 (Right) How many such odd numbers are there (from left to right) each of which is immediately preceded by an even number and also immediately followed by an even number?
- (A)3
- (B)2
- (C)0
- (D)1
Show answer and explanation
Answer: (D)
1
प्रत्येक विषम संख्या के दोनों ओर सम संख्या जाँचें। केवल '6 7 6' वाला 7 ही शर्त पूरी करता है। अतः उत्तर 1 है।
Check each odd number for even neighbours on both sides. Only the 7 in '6 7 6' qualifies. So the answer is 1.
7.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएँ एक अंकीय हैं। (बाएं) % € € % 6 £ 3 & 1 £ 4 5 7 2 2 & & 9 & 8 8 * (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) % € € % 6 £ 3 & 1 £ 4 5 7 2 2 & & 9 & 8 8 * (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (A)6
- (B)3
- (C)5.5
- (D)4
Show answer and explanation
Answer: (D)
4
दोनों ओर संख्या वाले प्रतीक: £ (6 £ 3), & (3 & 1), £ (1 £ 4), & (9 & 8)। अतः उत्तर 4 है।
Symbols with a number on both sides: £ (6 £ 3), & (3 & 1), £ (1 £ 4), & (9 & 8). So the answer is 4.
8.
उत्तर दिशा के अभिमुख 47 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, नेहा दाएं छोर से 21वें स्थान पर है। यदि किंजल, नेहा के बाएं 8वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से किंजल का स्थान क्या है?
In a row of 47 students facing north, Neha is 21st from the right end. If Kinjal is 8th to the left of Neha, what is Kinjal's position from the left end of the row?
- (A)19वीं19th
- (B)18वीं18th
- (C)17वीं17th
- (D)20वीं20th
Show answer and explanation
Answer: (A)
19वीं
19th
बाएँ से नेहा = 47 − 21 + 1 = 27वीं। किंजल = 27 − 8 = बाएँ से 19वीं। अतः उत्तर 19वाँ है।
Neha from left = 47 − 21 + 1 = 27th. Kinjal = 27 − 8 = 19th from left. So the answer is 19th.
9.
करण बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 6 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Karan starts from Point A and drives 12 km towards the North. He then takes a right turn, drives 6 km, then turns right and drives 16 km. He then takes a right turn and drives 8 km. He takes a final right turn, drives 4 km, and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (A)पश्चिम की ओर 2 km2 km to the west
- (B)पश्चिम की ओर 3 km3 km to the west
- (C)पूर्व की ओर 2 km2 km to the east
- (D)पूर्व की ओर 3 km3 km to the east
Show answer and explanation
Answer: (C)
पूर्व की ओर 2 km
2 km to the east
A = (0, 0) लें। उत्तर 12 → (0, 12); पूर्व 6 → (6, 12); दक्षिण 16 → (6, −4); पश्चिम 8 → (−2, −4); उत्तर 4 → (−2, 0) = P। P, A से 2 km पश्चिम में है, अतः 2 km पूर्व की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 12 → (0, 12); east 6 → (6, 12); south 16 → (6, −4); west 8 → (−2, −4); north 4 → (−2, 0) = P. P is 2 km west of A, so he drives 2 km to the east.
10.
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, B के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। E, F के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। C, D के ठीक दाएं पड़ोस में है। A के ठीक बाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
A, B, C, D, E and F are sitting around a circular table facing the centre. D sits second to the left of B. E sits second to the right of F. C is the immediate right neighbour of D. Who sits to the immediate left of A?
- (A)E
- (B)F
- (C)B
- (D)C
Show answer and explanation
Answer: (B)
F
B से दाईं ओर क्रम: B, F, A, E, D, C (D, B के बाएँ दूसरा; C, D के ठीक दाएँ; E, F के दाएँ दूसरा)। A के ठीक बाएँ F है।
Going rightwards from B: B, F, A, E, D, C (D second to the left of B, C immediate right of D, E second to the right of F). The person to A's immediate left is F.
11.
करण बिंदु A से गाड़ी चलाना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 12 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 16 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 8 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 4 km गाड़ी चलाता है, और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Karan starts driving from Point A and drives 12 km towards the north. He then turns right and drives 6 km, then turns right and drives 16 km. He then turns right and drives 8 km. Finally, he turns right, drives 4 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
- (A)पूर्व में 2 km2 km to the east
- (B)पूर्व में 3 km3 km to the east
- (C)पश्चिम में 2 km2 km to the west
- (D)पश्चिम में 3 km3 km to the west
Show answer and explanation
Answer: (A)
पूर्व में 2 km
2 km to the east
A = (0, 0) लें। उत्तर 12 → (0, 12); पूर्व 6 → (6, 12); दक्षिण 16 → (6, −4); पश्चिम 8 → (−2, −4); उत्तर 4 → (−2, 0) = P। P, A से 2 km पश्चिम में है, अतः 2 km पूर्व की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 12 → (0, 12); east 6 → (6, 12); south 16 → (6, −4); west 8 → (−2, −4); north 4 → (−2, 0) = P. P is 2 km west of A, so he drives 2 km to the east.
12.
श्री Z बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हैं और उत्तर दिशा में 18 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, 14 km ड्राइव करते हैं, फिर बाएं मुड़ते हैं और 14 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, 13 km ड्राइव करते हैं, फिर बाएं मुड़ते हैं और 25 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 34 km ड्राइव करते हैं। अंत में वह बाएं मुड़ते हैं, 21 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Mr. Z starts from Point A and drives 18 km towards the North. He then takes a left turn, drives 14 km, then turns left and drives 14 km. He then takes a right turn, drives 13 km, then turns left and drives 25 km. He then takes a left turn and drives 34 km. He takes a final left turn, drives 21 km, and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (A)पश्चिम की ओर 7 km7 km to the west
- (B)दक्षिण की ओर 9 km9 km to the south
- (C)पूर्व की ओर 8 km8 km to the east
- (D)उत्तर की ओर 10 km10 km to the north
Show answer and explanation
Answer: (A)
पश्चिम की ओर 7 km
7 km to the west
A = (0, 0) लें। उत्तर 18 → (0, 18); पश्चिम 14 → (−14, 18); दक्षिण 14 → (−14, 4); पश्चिम 13 → (−27, 4); दक्षिण 25 → (−27, −21); पूर्व 34 → (7, −21); उत्तर 21 → (7, 0) = P। P, A से 7 km पूर्व में है, अतः 7 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 18 → (0, 18); west 14 → (−14, 18); south 14 → (−14, 4); west 13 → (−27, 4); south 25 → (−27, −21); east 34 → (7, −21); north 21 → (7, 0) = P. P is 7 km east of A, so he drives 7 km to the west.
13.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ पाइप, होज हैं। सभी होज, सुरंग हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ पाइप, सुरंग हैं। (II) सभी सुरंग, होज हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some pipes are hoses. All hoses are tunnels.
Conclusions: (I) Some pipes are tunnels. (II) All tunnels are hoses.
- (A)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (B)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (C)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
Show answer and explanation
Answer: (A)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
Only conclusion (I) follows
कुछ पाइप होज़ हैं और सभी होज़ सुरंग हैं, अतः वे पाइप सुरंग हैं: I अनुसरण करता है। सभी होज़ सुरंग हैं का अर्थ सभी सुरंग होज़ नहीं: II अनुसरण नहीं करता। केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Some pipes are hoses and all hoses are tunnels, so those pipes are tunnels: I follows. All hoses are tunnels does not mean all tunnels are hoses: II does not follow. Only conclusion (I) follows.
14.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B की बहन है', A @ B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A - B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', और A # B का अर्थ है 'A, B का पिता है'। यदि 'O + P - T # G @ V' है, तो O का V से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the sister of B’, A @ B means ‘A is the brother of B’, A - B means ‘A is the wife of B’, and A # B means ‘A is the father of B’. How is O related to V if ‘O + P - T # G @ V’?
- (A)बहनSister
- (B)माताMother
- (C)माता की बहनMother's sister
- (D)माता की माताMother's mother
Show answer and explanation
Answer: (C)
माता की बहन
Mother's sister
T, G का पिता है और G, V का भाई है, अतः T, V का पिता है। P, T की पत्नी है, अतः P, V की माँ है। O, P की बहन है, अतः O, V की माँ की बहन है।
T is G's father and G is V's brother, so T is V's father. P is T's wife, so P is V's mother. O is P's sister, so O is V's mother's sister.
15.
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों द्वारा अनुसरण किए गए समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। RK-NH-LO TM-PJ-NQ
Select the triad which follows the same pattern as that followed by the two triads given below. Both triads follow the same pattern. RK-NH-LO TM-PJ-NQ
- (A)WO-SL-PT
- (B)VO-RL-PS
- (C)WO-RL-PT
- (D)VO-RL-PT
Show answer and explanation
Answer: (B)
VO-RL-PS
पहले अक्षर: −4 फिर −2 (R→N→L)। दूसरे अक्षर: −3 फिर +7 (K→H→O)। VO-RL-PS में V→R→P और O→L→S यही नियम है। अतः उत्तर VO-RL-PS है।
First letters: −4 then −2 (R→N→L). Second letters: −3 then +7 (K→H→O). VO-RL-PS: V→R→P and O→L→S follow it. So the answer is VO-RL-PS.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (A)DF – ZY
- (B)RT – NM
- (C)JL – FE
- (D)EG – AB
Show answer and explanation
Answer: (D)
EG – AB
DF-ZY, RT-NM और JL-FE में पहला युग्म +2 और दूसरा युग्म −1 है (Z→Y, N→M, F→E)। EG-AB में A→B +1 है। अतः भिन्न युग्म EG – AB है।
In DF-ZY, RT-NM and JL-FE: first pair is +2 and second pair is −1 (Z→Y, N→M, F→E). In EG-AB, A→B is +1. So the odd pair is EG – AB.
17.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 29 B 6 C 243 A 9 D 33 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’ , ‘B’ stands for ‘x’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘-‘ , what will come in place of question mark ‘?’ in the following equation? 29 B 6 C 243 A 9 D 33 = ?
- (A)171
- (B)168
- (C)166
- (D)173
Show answer and explanation
Answer: (B)
168
चिह्न बदलें: 29 × 6 + 243 ÷ 9 − 33। BODMAS: 29 × 6 = 174, 243 ÷ 9 = 27। अतः 174 + 27 − 33 = 168। उत्तर 168 है।
Replace symbols: 29 × 6 + 243 ÷ 9 − 33. BODMAS: 29 × 6 = 174, 243 ÷ 9 = 27. So 174 + 27 − 33 = 168. The answer is 168.
18.
P, Q, R, S, T और U एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। U, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Q, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q के ठीक बाईं ओर पड़ोस में है। T के ठीक बाईं ओर पड़ोस में कौन बैठा है?
P, Q, R, S, T and U are sitting around a circular table facing the centre. U sits second to the right of R. Q sits second to the left of S. P is on the immediate left of Q. Who sits on the immediate left of T?
- (A)S
- (B)Q
- (C)U
- (D)R
Show answer and explanation
Answer: (C)
U
R से दाईं ओर क्रम: R, S, U, T, P, Q (U, R के दाएँ दूसरा; Q, S के बाएँ दूसरा; P, Q के ठीक बाएँ)। T के ठीक बाएँ U है।
Going rightwards from R: R, S, U, T, P, Q (U second to the right of R, Q second to the left of S, P immediate left of Q). The person to T's immediate left is U.
19.
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 6 6 8 6 7 4 5 9 9 1 7 6 8 1 4 5 4 7 1 4 1 1 4 3 5 4 3 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या आती है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 6 6 8 6 7 4 5 9 9 1 7 6 8 1 4 5 4 7 1 4 1 1 4 3 5 4 3 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an even number?
- (A)3
- (B)0
- (C)2
- (D)1
Show answer and explanation
Answer: (D)
1
ऐसी सम संख्याएँ जिनसे पहले विषम और बाद में सम हो: केवल '7 6 8' वाला 6। अन्य सभी सम संख्याएँ किसी एक शर्त में असफल हैं। अतः उत्तर 1 है।
Even numbers with an odd number before and an even number after: only the 6 in '7 6 8'. Every other even number fails one side. So the answer is 1.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? BLS DNU FPW HRY ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? BLS DNU FPW HRY ?
- (A)ITB
- (B)JTA
- (C)ISZ
- (D)JSZ
Show answer and explanation
Answer: (B)
JTA
प्रत्येक अक्षर +2 चलता है: B, D, F, H, J; L, N, P, R, T; S, U, W, Y, A। अतः अगला पद JTA है।
Each letter moves +2: B, D, F, H, J; L, N, P, R, T; S, U, W, Y, A. So the next term is JTA.
21.
P, Q, R, S, T और U एक गोल मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर उसके चारों ओर बैठे हैं। U, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Q, S के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q के ठीक बाईं ओर है। T के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
P, Q, R, S, T and U are sitting around a circular table facing the centre. U sits second to the right of R. Q sits second to the left of S. P is on the immediate left of Q. Who is sitting on the immediate left of T?
- (A)Q
- (B)U
- (C)S
- (D)R
Show answer and explanation
Answer: (B)
U
R से दाईं ओर क्रम: R, S, U, T, P, Q (U, R के दाएँ दूसरा; Q, S के बाएँ दूसरा; P, Q के ठीक बाएँ)। T के ठीक बाएँ U है।
Going rightwards from R: R, S, U, T, P, Q (U second to the right of R, Q second to the left of S, P immediate left of Q). The person to T's immediate left is U.
22.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘pig issue nod’ को 'cd hx gj' के रूप में और ‘love nod news’ को ‘vn va hx’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘nod’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, ‘pig issue nod’ is coded as 'cd hx gj' and ‘love nod news’ is coded as ‘vn va hx’. How is ‘nod’ coded in the given language?
- (A)hx
- (B)cd
- (C)gi
- (D)vn
Show answer and explanation
Answer: (A)
hx
दोनों वाक्यांशों में उभयनिष्ठ शब्द केवल 'nod' है और उभयनिष्ठ कोड केवल 'hx' है। अतः nod = hx।
'nod' is the only word common to both phrases and 'hx' is the only common code. So nod = hx.
23.
यदि + का अर्थ है ÷ है, − का अर्थ है × है, × का अर्थ है −, तथा ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 639 + 9 × 6 − 44 ÷ 279 = ?
If + means ÷, − means ×, × means −, and ÷ means +, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 639 + 9 × 6 − 44 ÷ 279 = ?
- (A)89
- (B)81
- (C)86
- (D)80
Show answer and explanation
Answer: (C)
86
चिह्न बदलें: 639 ÷ 9 − 6 × 44 + 279। BODMAS: 639 ÷ 9 = 71, 6 × 44 = 264। अतः 71 − 264 + 279 = 86। उत्तर 86 है।
Replace symbols: 639 ÷ 9 − 6 × 44 + 279. BODMAS: 639 ÷ 9 = 71, 6 × 44 = 264. So 71 − 264 + 279 = 86. The answer is 86.
24.
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (59, 71, 55) (85, 97, 81)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding to/subtracting from/multiplying with 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (59, 71, 55) (85, 97, 81)
- (A)(121, 133, 116)
- (B)(99, 111, 95)
- (C)(117, 129, 114)
- (D)(78, 90, 76)
Show answer and explanation
Answer: (B)
(99, 111, 95)
नियम: दूसरी = पहली + 12, तीसरी = पहली − 4। 59 + 12 = 71, 59 − 4 = 55; 85 + 12 = 97, 85 − 4 = 81। जाँच: 99 + 12 = 111, 99 − 4 = 95। अतः उत्तर (99, 111, 95) है।
Rule: 2nd = 1st + 12, 3rd = 1st − 4. 59 + 12 = 71, 59 − 4 = 55; 85 + 12 = 97, 85 − 4 = 81. Check: 99 + 12 = 111, 99 − 4 = 95. So the answer is (99, 111, 95).
25.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? BTM 25 DVO 27 FXQ 29 HZS 31 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? BTM 25 DVO 27 FXQ 29 HZS 31 ?
- (A)JBU 33
- (B)KDV 33
- (C)KCV 33
- (D)LBU 33
Show answer and explanation
Answer: (A)
JBU 33
प्रत्येक अक्षर +2 चलता है: B, D, F, H, J; T, V, X, Z, B; M, O, Q, S, U। संख्या 2 बढ़ती है: 31 + 2 = 33। अतः उत्तर JBU 33 है।
Each letter moves +2: B, D, F, H, J; T, V, X, Z, B; M, O, Q, S, U. Number increases by 2: 31 + 2 = 33. So the answer is JBU 33.
26.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which is the letter-cluster that does NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their positions in the letter-cluster.)
- (A)PNQ
- (B)ECF
- (C)TRU
- (D)GFH
Show answer and explanation
Answer: (D)
GFH
नियम: पहला −2 = दूसरा, दूसरा +3 = तीसरा (P→N→Q, E→C→F, T→R→U)। GFH में −1, +2 है। अतः भिन्न GFH है।
Pattern: 1st −2 = 2nd, 2nd +3 = 3rd (P→N→Q, E→C→F, T→R→U). GFH is −1, +2. So the odd one is GFH.
27.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, NJOM का संबंध एक निश्चित तरीके से TPUS से है। उसी प्रकार, PLQO का संबंध VRWU से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RNSQ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
NJOM is related to TPUS in a certain way based on the English alphabetical order. In the same way, PLQO is related to VRWU. To which of the following is RNSQ related, following the same logic?
- (A)TXYW
- (B)XTWY
- (C)TXWY
- (D)XTYW
Show answer and explanation
Answer: (D)
XTYW
प्रत्येक अक्षर +6 चलता है (N→T, J→P, O→U, M→S; P→V, L→R, Q→W, O→U)। RNSQ: R+6 = X, N+6 = T, S+6 = Y, Q+6 = W। अतः उत्तर XTYW है।
Each letter moves +6 (N→T, J→P, O→U, M→S; P→V, L→R, Q→W, O→U). RNSQ: R+6 = X, N+6 = T, S+6 = Y, Q+6 = W. So the answer is XTYW.
28.
श्रीमान Z, बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और उत्तर दिशा में 18 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, और 14 km गाड़ी चलाते हैं, फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 14 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, और 13 km गाड़ी चलाते हैं, फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 25 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 34 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वह बाएं मुड़ते हैं, और 21 km गाड़ी चलाकर बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Mr. Z starts driving from Point A and drives 18 km towards the North. He then turns left and drives 14 km, then turns left and drives 14 km. He then turns right and drives 13 km, then turns left and drives 25 km. He then turns left and drives 34 km. Finally, he turns left, drives 21 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
- (A)8 km, पूर्व में8 km to the East
- (B)9 km, दक्षिण में9 km to the South
- (C)7 km, पश्चिम में7 km to the West
- (D)10 km, उत्तर में10 km to the North
Show answer and explanation
Answer: (C)
7 km, पश्चिम में
7 km to the West
A = (0, 0) लें। उत्तर 18 → (0, 18); पश्चिम 14 → (−14, 18); दक्षिण 14 → (−14, 4); पश्चिम 13 → (−27, 4); दक्षिण 25 → (−27, −21); पूर्व 34 → (7, −21); उत्तर 21 → (7, 0) = P। P, A से 7 km पूर्व में है, अतः 7 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 18 → (0, 18); west 14 → (−14, 18); south 14 → (−14, 4); west 13 → (−27, 4); south 25 → (−27, −21); east 34 → (7, −21); north 21 → (7, 0) = P. P is 7 km east of A, so he drives 7 km to the West.
29.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: कुछ पाइप, होज हैं। सभी होज, सुरंग हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ पाइप, सुरंग हैं। (II) सभी सुरंग, होज हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some pipe are hose. All hose are tunnel.
Conclusions: (I) Some pipe are tunnel. (II) All tunnel are hose.
- (A)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (B)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (C)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (D)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
Only conclusion (I) follows
कुछ पाइप होज़ हैं और सभी होज़ सुरंग हैं, अतः वे पाइप सुरंग हैं: I अनुसरण करता है। सभी होज़ सुरंग हैं का अर्थ सभी सुरंग होज़ नहीं: II अनुसरण नहीं करता। केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Some pipes are hoses and all hoses are tunnels, so those pipes are tunnels: I follows. All hoses are tunnels does not mean all tunnels are hoses: II does not follow. Only conclusion (I) follows.
30.
उत्तर की ओर अभिमुख 47 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, नेहा दाएं छोर से 21वें स्थान पर है। यदि किंजल, नेहा के बाईं ओर 8वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से किंजल का स्थान क्या है?
In a row of 47 students facing north, Neha is 21^st from the right end. If Kinjal is 8^th to the left of Neha, what is Kinjal's position from the left end of the line?
- (A)19वां19th
- (B)18वां18th
- (C)20वां20th
- (D)17वां17th
Show answer and explanation
Answer: (A)
19वां
19th
बाएँ से नेहा = 47 − 21 + 1 = 27वीं। किंजल = 27 − 8 = बाएँ से 19वीं। अतः उत्तर 19वाँ है।
Neha from left = 47 − 21 + 1 = 27th. Kinjal = 27 − 8 = 19th from left. So the answer is 19th.
31.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, DGRZ का संबंध एक निश्चित तरीके से HNVG से है। उसी प्रकार, TIHB का संबंध XPLI से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FDTW का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
DGRZ is related to HNVG in a certain way based on the English alphabetical order. In the same way, TIHB is related to XPLI. To which of the given options is FDTW related, following the same logic?
- (A)JXDE
- (B)JKXS
- (C)JKOP
- (D)JKXD
Show answer and explanation
Answer: (D)
JKXD
नियम: +4, +7, +4, +7 (D→H, G→N, R→V, Z→G; T→X, I→P, H→L, B→I)। FDTW: F+4 = J, D+7 = K, T+4 = X, W+7 = D। अतः उत्तर JKXD है।
Pattern: +4, +7, +4, +7 (D→H, G→N, R→V, Z→G; T→X, I→P, H→L, B→I). FDTW: F+4 = J, D+7 = K, T+4 = X, W+7 = D. So the answer is JKXD.
32.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 29 49 69 89 109 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 29 49 69 89 109 ?
- (A)119
- (B)121
- (C)129
- (D)131
Show answer and explanation
Answer: (C)
129
प्रत्येक पद 20 बढ़ता है: 29, 49, 69, 89, 109, 109 + 20 = 129। अतः उत्तर 129 है।
Each term increases by 20: 29, 49, 69, 89, 109, 109 + 20 = 129. So the answer is 129.
33.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 747 740 732 723 713 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 747 740 732 723 713 ?
- (A)703
- (B)701
- (C)704
- (D)702
Show answer and explanation
Answer: (D)
702
अंतर −7, −8, −9, −10 हैं, अतः अगला −11। 713 − 11 = 702। अतः उत्तर 702 है।
Differences are −7, −8, −9, −10, so next is −11. 713 − 11 = 702. So the answer is 702.
34.
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर उसके चारों ओर बैठे हैं। D, B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, D के ठीक दाईं ओर है। A के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
A, B, C, D, E and F are sitting around a circular table facing the centre. D sits second to the left of B. E sits second to the right of F. C is on the immediate right of D. Who is sitting on the immediate left of A?
- (A)F
- (B)E
- (C)B
- (D)C
Show answer and explanation
Answer: (A)
F
B से दाईं ओर क्रम: B, F, A, E, D, C (D, B के बाएँ दूसरा; C, D के ठीक दाएँ; E, F के दाएँ दूसरा)। A के ठीक बाएँ F है।
Going rightwards from B: B, F, A, E, D, C (D second to the left of B, C immediate right of D, E second to the right of F). The person to A's immediate left is F.
35.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 5 15 26 38 51 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 5 15 26 38 51 ?
- (A)64
- (B)65
- (C)63
- (D)62
Show answer and explanation
Answer: (B)
65
अंतर +10, +11, +12, +13 हैं, अतः अगला +14। 51 + 14 = 65। अतः उत्तर 65 है।
Differences are +10, +11, +12, +13, so next is +14. 51 + 14 = 65. So the answer is 65.
36.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: कुछ अनार, आड़ू हैं। कुछ आड़ू, नींबू हैं। सभी नींबू, अंजीर हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ आड़ू, अंजीर हैं। (II) कुछ अनार, अंजीर हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some Pomegranates are Peaches. Some Peaches are Lemons. All Lemons are Figs.
Conclusions: (I) Some Peaches are Figs. (II) Some Pomegranates are Figs.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
Show answer and explanation
Answer: (C)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
Only conclusion (I) follows
कुछ आड़ू नींबू हैं और सभी नींबू अंजीर हैं, अतः कुछ आड़ू अंजीर हैं: I अनुसरण करता है। अनार केवल 'कुछ' के माध्यम से जुड़ते हैं, अतः II निश्चित नहीं। केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Some peaches are lemons and all lemons are figs, so some peaches are figs: I follows. Pomegranates link to figs only through peaches via 'some', so II is not certain. Only conclusion (I) follows.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram