RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB Group D CBT · 9 Jan 2026 · Shift 3 — General Intelligence & Reasoning

RRB Group D · previous year paper

36 General Intelligence & Reasoning questions from RRB Group D CBT · 9 Jan 2026 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 8 9 1 3 8 3 8 9 9 5 9 6 5 5 1 7 7 4 2 3 1 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
Refer to the following series and answer the question that follows (all numbers are single digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 1 8 9 1 3 8 3 8 9 9 5 9 6 5 5 1 7 7 4 2 3 1 6 (Right) How many such even digits are there each of which is immediately preceded by an even digit and also immediately followed by an even digit?
Show answer and explanation

Answer: (A)

एक भी नहीं
None

प्रत्येक सम अंक जाँचें: 8 के पहले 1 या 3, 6 के पहले 9 या 1, और 4 के पहले 7 है। केवल 2 के पहले सम अंक (4) है, पर उसके बाद 3 है। अतः कोई अंक शर्त पूरी नहीं करता: कोई नहीं।
Check each even digit: the 8s are preceded by 1 or 3, the 6s by 9 or 1, and 4 by 7. Only 2 is preceded by an even digit (4), but it is followed by 3. So no digit qualifies: None.
2.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ARJ KBT ULD EVN ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? ARJ KBT ULD EVN ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

OFX

प्रत्येक अक्षर +10 बढ़ता है: A→K→U→E→O, R→B→L→V→F, J→T→D→N→X। अतः उत्तर OFX है।
Every letter moves +10: A→K→U→E→O, R→B→L→V→F, J→T→D→N→X. So the answer is OFX.
3.
सात डिब्बे, D, E, F, U, V, W और X, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। D को V के ठीक ऊपर रखा गया है। W को F के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल U को E के ऊपर रखा गया है। U और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। W नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। X और U के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Seven boxes, D, E, F, U, V, W and X, are kept one over the other, but not necessarily in the same order. D is kept immediately above V. W is kept immediately above F. Only U is kept above E. Only one box is kept between U and D. W is not kept at the third position from the bottom. How many boxes are kept between X and U?
Show answer and explanation

Answer: (C)

तीन
Three

स्थान 1 (नीचे) से 7 (ऊपर): U = 7, E = 6, D = 5, V = 4। W, F के ठीक ऊपर है और W स्थान 3 पर नहीं, अतः W = 2, F = 1 और X = 3। X (3) और U (7) के बीच तीन बॉक्स हैं।
Positions 1 (bottom) to 7 (top): U = 7, E = 6, D = 5, V = 4. W immediately above F, and W not at 3, gives W = 2, F = 1, so X = 3. Between X (3) and U (7) there are Three boxes.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? EQL 2 GMN 6 IIP 18 KER 54 ?
Which of the following terms will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? EQL 2 GMN 6 IIP 18 KER 54 ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

MAT 162

पहले अक्षर E, G, I, K → M (+2); दूसरे Q, M, I, E → A (−4); तीसरे L, N, P, R → T (+2)। संख्याएँ 2, 6, 18, 54 में ×3, अतः 162। अतः उत्तर MAT 162 है।
First letters E, G, I, K → M (+2); second Q, M, I, E → A (−4); third L, N, P, R → T (+2). Numbers 2, 6, 18, 54 are ×3, giving 162. So the answer is MAT 162.
5.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है', A - B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A x B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', और A & B का अर्थ है 'A, B का पिता है'। यदि 'K-T+R&ZxV' है, तो K का V से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the son of B’, A - B means ‘A is the brother of B’, A x B means ‘A is the wife of B’, and A & B means ‘A is the father of B’. How is K related to V if ‘K-T+R&ZxV’?
Show answer and explanation

Answer: (D)

पत्नी का भाई
Wife's brother

K, T का भाई है; T, R का पुत्र है; R, Z का पिता है, अतः K और Z भाई-बहन हैं। Z, V की पत्नी है। अतः K, V की पत्नी का भाई है।
K is T's brother; T is R's son; R is Z's father, so K and Z are siblings. Z is the wife of V. So K is V's wife's brother.
6.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘SKATE’ को ‘51324’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘ASKEW’ को ‘47315’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘W’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, ‘SKATE’ is coded as ‘51324’ and ‘ASKEW’ is coded as ‘47315’. How is ‘W’ coded in that language?
Show answer and explanation

Answer: (B)

7

SKATE = 51324 और ASKEW = 47315। उभयनिष्ठ अक्षर S, K, A, E के कोड उभयनिष्ठ अंक 1, 3, 4, 5 हैं। अतः T = 2 और W = 7। इसलिए W का कोड 7 है।
SKATE = 51324 and ASKEW = 47315. The common letters S, K, A, E take the common digits 1, 3, 4, 5. So T = 2 and W = 7. So W is coded as 7.
7.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

UT−RT

FE−DC, YX−WV और BA−ZY में चारों अक्षर एक-एक कदम उल्टे क्रम में हैं (F E D C; Y X W V; B A Z Y)। UT−RT में यह क्रम टूटता है (U T R T)। अतः UT−RT भिन्न है।
In FE−DC, YX−WV and BA−ZY the four letters run backward one step each (F E D C; Y X W V; B A Z Y). In UT−RT the sequence breaks (U T R T). So UT−RT is the odd one.
8.
रोहित बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 15 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 11 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 18 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 14 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Rohit starts from point A and drives 15 km towards the west. He then turns left, drives 11 km, then turns left and drives 18 km. He then turns left and drives 14 km. Finally, he turns left, drives 3 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
Show answer and explanation

Answer: (D)

3 km दक्षिण में
3 km to the south

A = (0, 0) मानें। पश्चिम 15 → (−15, 0); बाएँ, दक्षिण 11 → (−15, −11); बाएँ, पूर्व 18 → (3, −11); बाएँ, उत्तर 14 → (3, 3); बाएँ, पश्चिम 3 → (0, 3)। P, A से 3 km उत्तर है, अतः उसे 3 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). West 15 → (−15, 0); left, south 11 → (−15, −11); left, east 18 → (3, −11); left, north 14 → (3, 3); left, west 3 → (0, 3). P is 3 km north of A, so he must drive 3 km to the south.
9.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तर्क के अनुसार GWCL का संबंध PFLU से है। उसी तर्क के अनुसार QGMV का संबंध ZPVE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए RHNW का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
GWCL is related to PFLU in a certain way based on the English alphabetical order. In the same way, QGMV is related to ZPVE. To which of the given options is RHNW related, following the same logic?
Show answer and explanation

Answer: (C)

AQWF

GWCL → PFLU में प्रत्येक अक्षर +9 (G→P, W→F, C→L, L→U); QGMV → ZPVE में भी +9। RHNW में +9: R→A, H→Q, N→W, W→F। अतः उत्तर AQWF है।
GWCL → PFLU: each letter +9 (G→P, W→F, C→L, L→U); QGMV → ZPVE also +9. RHNW + 9: R→A, H→Q, N→W, W→F. So the answer is AQWF.
10.
यदि संख्या 321854 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले और अंतिम अंकों का योगफल कितना होगा?
If 1 is added to each even digit and 1 is added to each odd digit in the number 321854, what will be the sum of the first and last digits in the new number thus formed?
Show answer and explanation

Answer: (D)

9

321854 के प्रत्येक अंक में 1 जोड़ने पर 432965 बनता है। पहला अंक 4 + अंतिम अंक 5 = 9। अतः उत्तर 9 है।
Adding 1 to every digit of 321854 gives 432965. First digit 4 + last digit 5 = 9. So the answer is 9.
11.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी साबुन, तेल हैं। सभी तेल, डिस्पेंसर हैं। कुछ डिस्पेंसर, तौलिए हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ साबुन, तौलिए हैं। (II) कुछ तेल, तौलिए हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements. Statements: All soaps are oils. All oils are dispensers. Some dispensers are towels. Conclusions: (I) Some soaps are towels. (II) Some oils are towels.
Show answer and explanation

Answer: (D)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows

सभी साबुन तेल के अंदर और सभी तेल डिस्पेंसर के अंदर हैं, पर केवल कुछ डिस्पेंसर तौलिए हैं; वे तौलिए तेल से बाहर भी हो सकते हैं। अतः न I निश्चित है न II। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Soaps lie inside oils and oils inside dispensers, but only some dispensers are towels; those towels may lie outside oils. So neither some soaps nor some oils are necessarily towels. Neither conclusion follows.
12.
निम्नलिखित संख्‍या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 2 4 8 4 7 1 5 7 4 3 4 2 8 7 4 3 6 8 5 4 9 1 6 9 3 5 2 4 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 2 4 8 4 7 1 5 7 4 3 4 2 8 7 4 3 6 8 5 4 9 1 6 9 3 5 2 4 8 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and immediately followed by an even number?
Show answer and explanation

Answer: (A)

तीन
Three

ऐसी विषम संख्याएँ खोजें जिनके पहले विषम और बाद में सम संख्या हो: 5-7-4, 9-1-6 और 3-5-2 शर्त पूरी करते हैं; अन्य नहीं (जैसे 7-1-5, 1-5-7, 9-3-5)। अतः तीन हैं।
Look for odd numbers with an odd number before and an even number after: 5-7-4, 9-1-6 and 3-5-2 qualify; others fail (e.g. 7-1-5, 1-5-7, 9-3-5). So there are Three.
13.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 210 212 209 213 208 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 210 212 209 213 208 ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

214

अंतर +2, −3, +4, −5 हैं, अतः अगला +6 होगा: 208 + 6 = 214। अतः उत्तर 214 है।
Differences are +2, −3, +4, −5, so the next is +6: 208 + 6 = 214. So the answer is 214.
14.
नयन बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 45 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 37 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 60 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 56 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 15 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
Nayan starts from point A and drives 45 km towards the north. He then turns right, drives 37 km, then turns right and drives 60 km. He then turns right and drives 56 km. Finally, he turns right, drives 15 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
Show answer and explanation

Answer: (D)

पूर्व में 19 km
19 km to the east

A = (0, 0) मानें। उत्तर 45 → (0, 45); दाएँ, पूर्व 37 → (37, 45); दाएँ, दक्षिण 60 → (37, −15); दाएँ, पश्चिम 56 → (−19, −15); दाएँ, उत्तर 15 → (−19, 0)। P, A से 19 km पश्चिम है, अतः उसे 19 km पूर्व की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 45 → (0, 45); right, east 37 → (37, 45); right, south 60 → (37, −15); right, west 56 → (−19, −15); right, north 15 → (−19, 0). P is 19 km west of A, so he must drive 19 km to the east.
15.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी मेज, सोना है। कोई मेज, हेलमेट नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ हेलमेट, सोना है। (II): सभी सोना, हेलमेट है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All tables are gold. No table is a helmet. Conclusions: (I): Some helmets are gold. (II): All gold is helmet.
Show answer and explanation

Answer: (C)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows

मेज़ें गोल्ड के अंदर और हेलमेट से बाहर हैं। हेलमेट गोल्ड से मिलें या न मिलें, अतः I निश्चित नहीं; और मेज़ें गोल्ड हैं पर हेलमेट नहीं, अतः II गलत है। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Tables lie inside gold and outside helmet. Helmets may or may not touch gold, so I is not certain; and since tables are gold but not helmets, II is false. Neither conclusion follows.
16.
छह व्यक्ति, A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, F के ठीक बाएं बैठा है। C, B के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। F, C का निकटतम पड़ोसी है। E, C के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के ठीक बाएं बैठा है। पंक्ति के दाएं छोर पर कौन बैठा है?
Six people, A, B, C, D, E and F, are sitting in a row, facing north. D sits to the immediate left of F. C sits third to the left of B. F is an immediate neighbour of C. E sits second to the right of C. A sits to the immediate left of E. Who sits at the extreme right end of the row?
Show answer and explanation

Answer: (B)

B

C को स्थान c पर मानें: A = c + 1, E = c + 2, B = c + 3। F, C का दूसरा पड़ोसी c − 1 और D = c − 2 होगा। अतः c = 3 और क्रम D F C A E B है। दाएँ छोर पर B बैठा है।
With C at position c: A = c + 1, E = c + 2, B = c + 3. F must be C's other neighbour, c − 1, and D = c − 2. So c = 3 and the row is D F C A E B. B sits at the extreme right end.
17.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 5 5 7 8 2 3 3 2 3 3 9 5 5 7 9 8 5 6 3 5 3 8 3 5 5 8 9 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 5 5 7 8 2 3 3 2 3 3 9 5 5 7 9 8 5 6 3 5 3 8 3 5 5 8 9 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an even number?
Show answer and explanation

Answer: (A)

5

ऐसी विषम संख्याएँ जिनके पहले विषम और बाद में सम संख्या हो: 5-7-8, 3-3-2, 7-9-8, 5-3-8 और 5-5-8। कुल 5। अतः उत्तर 5 है।
Odd numbers with an odd number before and an even number after: 5-7-8, 3-3-2, 7-9-8, 5-3-8 and 5-5-8. That makes 5. So the answer is 5.
18.
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर ठीक पड़ोस में E बैठा है। G के दाईं ओर ठीक पड़ोस में D बैठा है। F के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven persons A, B, C, D, E, F and G are sitting in a straight line facing north. A sits third from the left end of the row. Only one person sits between A and B. Only three persons sit between C and B. E sits to the immediate right of C. D sits to the immediate right of G. How many persons sit to the right of F?
Show answer and explanation

Answer: (C)

तीन
Three

A = 3, अतः B = 1 या 5। यदि B = 1, तो C = 5, E = 6 और G, D के लिए कोई आसन्न जोड़ी नहीं बचती। अतः B = 5, C = 1, E = 2, तब G = 6, D = 7, F = 4। F के दाईं ओर B, G, D हैं: तीन।
A = 3, so B = 1 or 5. If B = 1, C = 5, E = 6, and no adjacent pair is left for G, D. So B = 5, C = 1, E = 2, then G = 6, D = 7, F = 4. To the right of F are B, G, D: Three.
19.
निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एक अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं)1 8 9 1 3 8 3 8 9 9 5 9 6 5 5 1 7 7 4 2 3 1 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद भी एक सम अंक है?
Refer to the following series and answer the question that follows (all numbers are single-digit numbers only). Counting is to be done from left to right only. (Left) 1 8 9 1 3 8 3 8 9 9 5 9 6 5 5 1 7 7 4 2 3 1 6 (Right) How many such even digits are there, each of which is immediately preceded by an even digit and also immediately followed by an even digit?
Show answer and explanation

Answer: (B)

एक भी नहीं
None

प्रत्येक 8 के पहले 1 या 3, प्रत्येक 6 के पहले 9 या 1, और 4 के पहले 7 है। केवल 2 के पहले सम अंक (4) है, पर उसके बाद 3 है। अतः ऐसा कोई अंक नहीं।
Each 8 is preceded by 1 or 3, each 6 by 9 or 1, and 4 by 7. Only 2 is preceded by an even digit (4), but it is followed by 3. So the count is None.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
Show answer and explanation

Answer: (D)

PTWZ

HLNR, NRTX और QUWA में +4, +2, +4 का क्रम है (जैसे Q→U→W→A)। PTWZ में +4, +3, +3 है। अतः PTWZ भिन्न है।
HLNR, NRTX and QUWA follow +4, +2, +4 (e.g. Q→U→W→A). PTWZ follows +4, +3, +3. So PTWZ is the odd one.
21.
नयन बिंदु A से शुरू होकर उत्तर की ओर 45 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 37 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 60 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 56 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 15 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Nayan starts from Point A and drives 45 km towards the north. He then takes a right turn, drives 37 km, turns right and drives 60 km. He then takes a right turn and drives 56 km. He takes a final right turn, drives 15 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

पूर्व की ओर 19 km
19 km to the east

A = (0, 0) मानें। उत्तर 45 → (0, 45); पूर्व 37 → (37, 45); दक्षिण 60 → (37, −15); पश्चिम 56 → (−19, −15); उत्तर 15 → (−19, 0)। P, A से 19 km पश्चिम है, अतः उसे 19 km पूर्व की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 45 → (0, 45); east 37 → (37, 45); south 60 → (37, −15); west 56 → (−19, −15); north 15 → (−19, 0). P is 19 km west of A, so he must drive 19 km to the east.
22.
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, C के ठीक दाएं बैठा है। D, G के ठीक दाएं बैठा है। F के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven people, A, B, C, D, E, F and G, are sitting in a straight line, facing the north. A sits third from the left end of the line. Only one person sits between A and B. Only three people sit between C and B. E sits to the immediate right of C. D sits to the immediate right of G. How many people sit to the right of F?
Show answer and explanation

Answer: (C)

तीन
Three

A = 3, अतः B = 1 या 5। B = 1 होने पर C = 5, E = 6 और G, D के लिए आसन्न सीटें नहीं बचतीं। अतः B = 5, C = 1, E = 2, G = 6, D = 7, F = 4। F के दाईं ओर B, G और D हैं: तीन।
A = 3, so B = 1 or 5. B = 1 forces C = 5, E = 6 and leaves no adjacent seats for G, D. So B = 5, C = 1, E = 2, G = 6, D = 7, F = 4. B, G and D sit to the right of F: Three.
23.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी मेज, सोना हैं। कोई मेज, हेलमेट नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ हेलमेट, सोना हैं। (II): सभी सोना, हेलमेट हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All tables are golds. No table is a helmet. Conclusions: (I): Some helmets are golds. (II): All golds are helmets.
Show answer and explanation

Answer: (D)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows

मेज़ें गोल्ड के अंदर और हेलमेट से अलग हैं। हेलमेट गोल्ड से मिलें या नहीं, निश्चित नहीं, अतः I अनिश्चित है; II गलत है क्योंकि मेज़ें गोल्ड हैं पर हेलमेट नहीं। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Tables are inside golds and separate from helmets. Helmets may or may not overlap golds, so I is uncertain; II is false because tables are golds but not helmets. Neither conclusion follows.
24.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद आने वाले प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 2 4 8 4 7 1 5 7 4 3 4 2 8 7 4 3 6 8 5 4 9 1 6 9 3 5 2 4 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद में भी एक सम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 2 4 8 4 7 1 5 7 4 3 4 2 8 7 4 3 6 8 5 4 9 1 6 9 3 5 2 4 8 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an even number?
Show answer and explanation

Answer: (C)

तीन
Three

ऐसी विषम संख्याएँ जिनके पहले विषम और बाद में सम संख्या हो: 5-7-4, 9-1-6 और 3-5-2। अन्य कोई नहीं। अतः तीन हैं।
Odd numbers preceded by an odd number and followed by an even number: 5-7-4, 9-1-6 and 3-5-2. No others qualify. So there are Three.
25.
उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DHL : FKN QJM : SMO
Select the pair which follows the same pattern as that followed by the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. DHL : FKN QJM : SMO
Show answer and explanation

Answer: (D)

AWN:CZP

DHL : FKN में +2, +3, +2 है (D→F, H→K, L→N); QJM : SMO में भी यही है। AWN : CZP में A→C (+2), W→Z (+3), N→P (+2)। अतः उत्तर AWN:CZP है।
DHL : FKN shows +2, +3, +2 (D→F, H→K, L→N); QJM : SMO follows the same. AWN : CZP gives A→C (+2), W→Z (+3), N→P (+2). So the answer is AWN:CZP.
26.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 9 3 9 2 4 4 1 9 1 6 9 4 9 9 6 3 2 6 1 7 9 8 3 9 8 7 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows (all numbers are single digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 9 9 3 9 2 4 4 1 9 1 6 9 4 9 9 6 3 2 6 1 7 9 8 3 9 8 7 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
Show answer and explanation

Answer: (C)

4

ऐसी विषम संख्याएँ जिनके दोनों ओर विषम संख्या हो: 9-9-3, 9-3-9, 1-9-1 और 1-7-9। अन्य नहीं (जैसे 3-9-2, 9-1-6)। अतः 4 हैं।
Odd numbers with an odd number on both sides: 9-9-3, 9-3-9, 1-9-1 and 1-7-9. Others fail (e.g. 3-9-2, 9-1-6). So there are 4.
27.
यदि संख्या 542816379 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
If 1 is added to each even digit and 1 is subtracted from each odd digit in the number 542816379, how many digits will appear more than once in the new number thus formed?
Show answer and explanation

Answer: (A)

एक भी नहीं
None

542816379 बदलकर 4 5 3 9 0 7 2 6 8 बनता है (सम +1, विषम −1)। सभी नौ अंक 4, 5, 3, 9, 0, 7, 2, 6, 8 भिन्न हैं, अतः कोई अंक दोहराया नहीं: कोई नहीं।
542816379 becomes 4 5 3 9 0 7 2 6 8 (even +1, odd −1). All nine digits 4, 5, 3, 9, 0, 7, 2, 6, 8 are different, so no digit repeats: None.
28.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी साबुन, तेल हैं। सभी तेल, डिस्पेंसर हैं। कुछ डिस्पेंसर, तौलिए हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ साबुन, तौलिए हैं। (II) कुछ तेल, तौलिए हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All soaps are oils. All oils are dispensers. Some dispensers are towels. Conclusions: (I) Some soaps are towels. (II) Some oils are towels.
Show answer and explanation

Answer: (B)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows

साबुन ⊂ तेल ⊂ डिस्पेंसर, और केवल कुछ डिस्पेंसर तौलिए हैं; वे तौलिए तेल से बाहर हो सकते हैं। अतः न कुछ साबुन न कुछ तेल निश्चित रूप से तौलिए हैं। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Soaps ⊂ oils ⊂ dispensers, and only some dispensers are towels; those towels may lie outside oils. So neither some soaps nor some oils are definitely towels. Neither conclusion follows.
29.
उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार से निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (5, 18, 11) (9, 26, 19)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding to/subtracting from/multiplying with 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (5, 18, 11) (9, 26, 19)
Show answer and explanation

Answer: (B)

(7, 22, 15)

नियम: तीसरी = 2 × पहली + 1 और दूसरी = तीसरी + 7। जाँच: 2 × 5 + 1 = 11, 11 + 7 = 18; 2 × 9 + 1 = 19, 19 + 7 = 26। इसी प्रकार 2 × 7 + 1 = 15, 15 + 7 = 22। अतः उत्तर (7, 22, 15) है।
Rule: third = 2 × first + 1 and second = third + 7. Check: 2 × 5 + 1 = 11, 11 + 7 = 18; 2 × 9 + 1 = 19, 19 + 7 = 26. Likewise 2 × 7 + 1 = 15, 15 + 7 = 22. So the answer is (7, 22, 15).
30.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, MKBZ का संबंध एक निश्चित तरीके से SQHF से है। उसी प्रकार, PDRW का संबंध VJXC से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UFLQ का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
MKBZ is related to SQHF in a certain way based on the English alphabetical order. In the same way, PDRW is related to VJXC. To which of the given options is UFLQ related, following the same logic?
Show answer and explanation

Answer: (B)

ALRW

MKBZ → SQHF में प्रत्येक अक्षर +6 (M→S, K→Q, B→H, Z→F); PDRW → VJXC में भी +6। UFLQ में +6: U→A, F→L, L→R, Q→W। अतः उत्तर ALRW है।
MKBZ → SQHF: each letter +6 (M→S, K→Q, B→H, Z→F); PDRW → VJXC also +6. UFLQ + 6: U→A, F→L, L→R, Q→W. So the answer is ALRW.
31.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LEMA’ को ‘4753’ और ‘MALT’ को ‘3479’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ का कूट क्या होगा?
In a certain code language, ‘LEMA’ is coded as ‘4753’ and ‘MALT’ is coded as ‘3479’. What is the code for ‘T’ in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (C)

9

LEMA = 4753 और MALT = 3479। उभयनिष्ठ अक्षर L, M, A के कोड उभयनिष्ठ अंक 3, 4, 7 हैं। अतः E = 5 और T = 9। T का कोड 9 है।
LEMA = 4753 and MALT = 3479. Common letters L, M, A take the common digits 3, 4, 7. So E = 5 and T = 9. The code for T is 9.
32.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 48 66 83 99 114 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 48 66 83 99 114 ?
Show answer and explanation

Answer: (A)

128

अंतर +18, +17, +16, +15 हैं, अतः अगला +14 होगा: 114 + 14 = 128। अतः उत्तर 128 है।
Differences are +18, +17, +16, +15, so the next is +14: 114 + 14 = 128. So the answer is 128.
33.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 3 6 ? 144 1152 11520
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 3 6 ? 144 1152 11520
Show answer and explanation

Answer: (B)

24

गुणक ×2, ×4, ×6, ×8, ×10 हैं: 3 × 2 = 6, 6 × 4 = 24, 24 × 6 = 144, 144 × 8 = 1152, 1152 × 10 = 11520। अतः उत्तर 24 है।
Multipliers are ×2, ×4, ×6, ×8, ×10: 3 × 2 = 6, 6 × 4 = 24, 24 × 6 = 144, 144 × 8 = 1152, 1152 × 10 = 11520. So the answer is 24.
34.
रोहित बिंदु A से शुरू होकर पश्चिम की ओर 15 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 11 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 18 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 14 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Rohit starts from Point A and drives 15 km towards west. He then takes a left turn, drives 11 km, turns left and drives 18 km. He then takes a left turn and drives 14 km. He takes a final left turn, drives 3 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (Note: All turns are 90° turns only unless specified.)
Show answer and explanation

Answer: (D)

दक्षिण की ओर 3 km
3 km to the south

A = (0, 0) मानें। पश्चिम 15 → (−15, 0); दक्षिण 11 → (−15, −11); पूर्व 18 → (3, −11); उत्तर 14 → (3, 3); पश्चिम 3 → (0, 3)। P, A से 3 km उत्तर है, अतः उसे 3 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). West 15 → (−15, 0); south 11 → (−15, −11); east 18 → (3, −11); north 14 → (3, 3); west 3 → (0, 3). P is 3 km north of A, so he must drive 3 km to the south.
35.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘K-T+R&ZxV’ है, तो K का V से क्‍या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the son of B', A - B means 'A is the brother of B', A x B means 'A is the wife of B', and A & B means 'A is the father of B'. If 'K-T+R&ZxV', how is K related to V?
Show answer and explanation

Answer: (B)

पत्नी का भाई
Wife's brother

K, T का भाई है और T, R का पुत्र है, अतः K, R का पुत्र है। R, Z का पिता है, अतः K और Z भाई-बहन हैं। Z, V की पत्नी है। अतः K, V की पत्नी का भाई है।
K is T's brother and T is R's son, so K is R's son. R is Z's father, so K and Z are siblings. Z is V's wife. So K is V's wife's brother.
36.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 89 ÷ 8 + 684 × 6 − 87 = ?
What will come in the place of the question mark (?) in the following equation, if ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? 89 ÷ 8 + 684 × 6 − 87 = ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

685

चिह्न बदलने पर: 89 × 8 − 684 ÷ 6 + 87 = 712 − 114 + 87 = 685। अतः उत्तर 685 है।
After interchanging: 89 × 8 − 684 ÷ 6 + 87 = 712 − 114 + 87 = 685. So the answer is 685.

Other subjects in this paper

General ScienceGeneral KnowledgeMathematicsRailway General KnowledgeComputer & Financial Awareness
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram