RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 16 Jun 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning

RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper

29 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-1 · 16 Jun 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी गाय, एमु हैं। सभी एमु, शुतुरमुर्ग हैं। कुछ शुतुरमुर्ग, बत्तख हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ बत्तखें, गाय हैं। (II) सभी शुतुरमुर्ग, गाय हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All cows are emus. All emus are ostriches. Some ostriches are ducks. Conclusions: (I) Some ducks are cows. (II) All ostriches are cows.
Show answer and explanation

Answer: (A)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor conclusion (II) follows

कथनों से: गाय ⊂ एमू ⊂ शुतुरमुर्ग, और केवल कुछ शुतुरमुर्ग बत्तख हैं। ये बत्तख गाय हों, यह आवश्यक नहीं, अतः (I) अनुसरण नहीं करता। शुतुरमुर्ग गायों से अधिक हो सकते हैं, अतः (II) भी नहीं। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
From the statements: cows ⊂ emus ⊂ ostriches, and only some ostriches are ducks. These ducks need not be cows, so (I) does not follow. Ostriches may be more than cows, so (II) does not follow. Neither follows.
2.
QP 15 एक निश्चित तरीके से TR 6 से संबंधित है। उसी तरह KN 8, NP −1 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, दिए गए विकल्पों में से LO 3 किससे संबंधित है?
QP 15 is related to TR 6 in a certain way. In the same way, KN 8 is related to NP −1. Following the same logic, LO 3 is related to which of the given options?
Show answer and explanation

Answer: (D)

OQ −6

QP 15 → TR 6: अक्षर +3 और +2 चलते हैं, संख्या में −9 (KN 8 → NP −1 से पुष्टि)। LO 3 के लिए: L+3 = O, O+2 = Q, 3 − 9 = −6। अतः उत्तर OQ −6 है।
QP 15 → TR 6: letters move +3 and +2, number −9 (KN 8 → NP −1 confirms). For LO 3: L+3 = O, O+2 = Q, 3 − 9 = −6. So the answer is OQ −6.
3.
OJ 9 एक निश्चित तरीके से QM -8 से संबंधित है। JK 14 उसी तरह LN -3 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VP 1 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
OJ 9 is related to QM -8 in a certain way. In the same way, JK 14 is related to LN -3. Following the same logic, VP 1 is related to which of the given options?
Show answer and explanation

Answer: (A)

XS -16

OJ 9 → QM −8: अक्षर +2 और +3 चलते हैं, संख्या 17 घटती है (JK 14 → LN −3 से पुष्टि)। VP 1 के लिए: V+2 = X, P+3 = S, 1 − 17 = −16। अतः उत्तर XS −16 है।
OJ 9 → QM −8: letters move +2 and +3, number falls by 17 (JK 14 → LN −3 confirms). For VP 1: V+2 = X, P+3 = S, 1 − 17 = −16. So the answer is XS −16.
4.
संख्या 691478325 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से दूसरे अंक का योगफल कितना होगा?
Each digit of the number 691478325 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the third digit from the left and the second digit from the right in the new number thus formed?
Show answer and explanation

Answer: (A)

11

आरोही क्रम में संख्या 123456789 बनती है। बाएँ से तीसरा अंक = 3, दाएँ से दूसरा अंक = 8। योग = 11।
Ascending order gives 123456789. Third digit from the left = 3, second digit from the right = 8. Sum = 11.
5.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एक अंक वाली संख्याएँ हैं।) (बाएं) 5 $ 6 @ 3 * 6 4 & $ 2 9 5 9 € £ 7 8 # 1 & 2 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question given below it. Counting is to be done from left to right only. (Note: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 5 $ 6 @ 3 * 6 4 & $ 2 9 5 9 € £ 7 8 # 1 & 2 (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a symbol?
Show answer and explanation

Answer: (D)

3

जिन संख्याओं के दोनों ओर चिह्न हैं: 6 ($ और @ के बीच), 3 (@ और *), 1 (# और &)। कुल = 3।
Numbers with a symbol on both sides: 6 (between $ and @), 3 (@ and *), 1 (# and &). Count = 3.
6.
मान लीजिए ABC और DEF दो त्रिभुज इस प्रकार हैं कि ∠A = ∠D = 40° और AB = DE है। ABC और DEF के समरूप त्रिभुज होने के लिए निम्न में से कौन-सी शर्त पूरी होनी चाहिए?
Let ABC and DEF be two triangles such that ∠A = ∠D = 40° and AB = DE. Which of the following conditions must be satisfied for ABC and DEF to be similar triangles?
Show answer and explanation

Answer: (C)

∠C = ∠F

यहाँ ∠A = ∠D पहले से दिया है। AA कसौटी के अनुसार एक और संगत कोण-युग्म बराबर होना चाहिए, और वह ∠C = ∠F है। अतः ∠C = ∠F होने पर त्रिभुज समरूप होंगे।
We already have ∠A = ∠D. By the AA criterion one more pair of equal angles is needed, and the corresponding pair is ∠C = ∠F. So the triangles are similar when ∠C = ∠F.
7.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए जिससे कि :: के बाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर वाले अक्षर-समूह युग्म के बीच के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : OLR :: LIO : %
By which of the following letter-clusters should # and % be replaced so that the pattern and relationship between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that between the letter-cluster pair on the right of ::? # : OLR :: LIO : %
Show answer and explanation

Answer: (D)

# = ROU, % = IFL

ROU के प्रत्येक अक्षर को −3 खिसकाने पर OLR मिलता है (R→O, O→L, U→R)। यही नियम LIO पर: L→I, I→F, O→L, अर्थात् IFL। अतः # = ROU और % = IFL।
Each letter of ROU is shifted −3 to give OLR (R→O, O→L, U→R). Applying the same to LIO: L→I, I→F, O→L, giving IFL. So # = ROU and % = IFL.
8.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। Q की परीक्षा शुक्रवार को है। R और T के बीच केवल 3 व्यक्ति यों की परीक्षा है, जिनमें से किसी की भी परीक्षा रविवार को नहीं है। P की परीक्षा U के ठीक बाद है। V की परीक्षा T से ठीक पहले है। निम्नलिखित में से किसकी परीक्षा बुधवार को है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. Q has the examination on Friday. Only 3 persons have their examinations between R and T, none of whom has the examination on Sunday. P has the examination immediately after U. V has the examination immediately before T. Who among the following has the examination on Wednesday?
Show answer and explanation

Answer: (D)

U

सही उत्तर: U (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: U (official answer key).
9.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 12, 4 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 24, 8 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 60, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।)
According to a certain logic, 12 is related to 4. According to the same logic, 24 is related to 8. According to the same logic, 60 is related to which of the following? (Note: The operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

20

12 → 4 और 24 → 8: दूसरी संख्या पहली संख्या को 3 से भाग देने पर मिलती है। अतः 60 ÷ 3 = 20।
12 → 4 and 24 → 8: the second number is the first divided by 3. So 60 ÷ 3 = 20.
10.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? TMP RKN PIL NGJ ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? TMP RKN PIL NGJ ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

LEH

प्रत्येक पद में तीनों अक्षर −2 चलते हैं (T→R→P→N→L, M→K→I→G→E, P→N→L→J→H)। अतः अगला पद LEH है।
Each term: first letter −2, second letter −2, third letter −2 (T→R→P→N→L, M→K→I→G→E, P→N→L→J→H). So the next term is LEH.
11.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (46 B 8) A 16 C 15 B 3 D 27 =?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? (46 B 8) A 16 C 15 B 3 D 27 =?
Show answer and explanation

Answer: (A)

41

अक्षरों को चिह्नों से बदलने पर: (46 × 8) ÷ 16 + 15 × 3 − 27। 46 × 8 = 368; 368 ÷ 16 = 23; 15 × 3 = 45; 23 + 45 − 27 = 41।
Replace the letters: (46 × 8) ÷ 16 + 15 × 3 − 27. 46 × 8 = 368; 368 ÷ 16 = 23; 15 × 3 = 45; 23 + 45 − 27 = 41.
12.
सात मित्र, A, B, C, D, P, Q और R, उत्तर की ओर मुंह करके एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। R के बाईं ओर केवल दो लोग बैठे हैं। R और P के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। P और A के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D, Q के तुरंत बाईं ओर बैठा है। B, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C के दाईं ओर कितने लोग बैठे हैं?
Seven friends, A, B, C, D, P, Q and R, are sitting in a straight row facing north. Only two people sit to the left of R. Only three people sit between R and P. Only one person sits between P and A. D sits immediately to the left of Q. B is not an immediate neighbour of P. How many people sit to the right of C?
Show answer and explanation

Answer: (A)

एक
One

R बाएँ से तीसरे स्थान पर है; P उससे 4 स्थान दूर, अर्थात् 7वें स्थान पर है। A 5वें स्थान पर है। D और Q (D, Q के ठीक बाएँ) 1 और 2 स्थान पर हैं। B, P के पास नहीं हो सकता, अतः B 4था और C 6ठा है। C के दाएँ केवल P है, अर्थात् एक व्यक्ति।
R is 3rd from the left; P is 3 places away, so P is 7th. A is 5th. D and Q (D immediately left of Q) take 1st and 2nd. B cannot be next to P, so B is 4th and C is 6th. Only P is to the right of C, so one person.
13.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘FISH’ को ‘6147’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘SALE’ को ‘9512’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में, ‘S’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'FISH' is coded as '6147' and 'SALE' is coded as '9512'. What is the code for 'S' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (C)

1

FISH और SALE में उभयनिष्ठ अक्षर केवल S है। 6147 और 9512 में उभयनिष्ठ अंक केवल 1 है। अतः S का कोड 1 है।
The only letter common to FISH and SALE is S. The only digit common to 6147 and 9512 is 1. So the code for S is 1.
14.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which of the following letter-cluster pairs does not belong to that group? (Note: The odd pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

GC – LF

IE–NG, QM–VO और DZ–IB में पहला अक्षर +5 तथा दूसरा +2 चलता है। GC–LF में पहला +5 चलता है, पर C से F तक +3 है। अतः GC – LF अलग है।
In IE–NG, QM–VO and DZ–IB the first letter moves +5 and the second moves +2. In GC–LF, the first moves +5 but C to F is +3. So GC – LF is the odd one.
15.
मनीष अपनी कक्षा में शीर्ष से 18वें स्थान पर तथा नीचे से 49वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Manish ranks 18th from the top and 49th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
Show answer and explanation

Answer: (C)

66

कुल विद्यार्थी = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 18 + 49 − 1 = 66।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 18 + 49 − 1 = 66.
16.
अनुज बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Anuj starts walking from point A and drives 12 km towards the east. Then he turns right, drives 8 km, turns right and drives 14 km. Then he turns right and drives 11 km. Finally, he turns right, drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90° turns only, unless specified otherwise.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

3 km, दक्षिण की ओर
3 km, towards the south

A को (0,0) मानें: पूर्व 12 → (12,0); दाएँ (दक्षिण) 8 → (12,−8); दाएँ (पश्चिम) 14 → (−2,−8); दाएँ (उत्तर) 11 → (−2,3); दाएँ (पूर्व) 2 → (0,3)। P, A से ठीक 3 km उत्तर में है, अतः उसे 3 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
Taking A as (0,0): East 12 → (12,0); right (south) 8 → (12,−8); right (west) 14 → (−2,−8); right (north) 11 → (−2,3); right (east) 2 → (0,3). P is directly 3 km north of A, so he must drive 3 km towards the south.
17.
दाब का विमीय सूत्र क्या है?
What is the dimensional formula of pressure?
Show answer and explanation

Answer: (A)

[M L⁻¹ T⁻²]

दाब = बल ÷ क्षेत्रफल = [M L T⁻²] ÷ [L²] = [M L⁻¹ T⁻²]।
Pressure = force ÷ area = [M L T⁻²] ÷ [L²] = [M L⁻¹ T⁻²].
18.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? XDO BBQ FZS JXU ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? XDO BBQ FZS JXU ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

NVW

पहले अक्षर +4 चलते हैं (X→B→F→J→N), दूसरे −2 (D→B→Z→X→V), तीसरे +2 (O→Q→S→U→W)। अगला पद NVW है।
First letters move +4 (X→B→F→J→N), second letters −2 (D→B→Z→X→V), third letters +2 (O→Q→S→U→W). The next term is NVW.
19.
सात व्यक्ति , I, J, K, L, O, P और Q उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। I के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। I और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, I के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। Q, L के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons, I, J, K, L, O, P and Q, are sitting in a row facing north. Only two persons sit to the right of I. Only two persons sit between I and O. Only two persons sit between J and P. P sits immediately to the left of I. Q sits immediately to the right of L. Who sits third from the left end of the row?
Show answer and explanation

Answer: (A)

K

I बाएँ से 5वें स्थान पर है (उसके दाएँ दो व्यक्ति)। O दूसरे, P चौथे स्थान पर (I के ठीक बाएँ)। J पहले स्थान पर होना चाहिए (J और P के बीच दो व्यक्ति)। तब L और Q (Q, L के दाएँ) 6वें और 7वें स्थान पर हैं, और तीसरे स्थान पर K बचता है। अतः बाएँ से तीसरे स्थान पर K है।
I is 5th from the left (two to its right). O is 2nd, P is 4th (immediately left of I). J must be 1st (two between J and P). Then L and Q (Q right of L) take 6th and 7th, leaving K in 3rd place. So K is third from the left.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनो/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

WC – BY

HN–MI, LR–QM और BH–GC में पहला अक्षर +5 तथा दूसरा −5 चलता है। WC–BY में W से B तक +5 है, पर C से Y तक −4 है। अतः WC – BY अलग है।
In HN–MI, LR–QM and BH–GC the first letter moves +5 and the second moves −5. In WC–BY, W to B is +5 but C to Y is −4. So WC – BY is the odd one.
21.
विनोद बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 6 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री मोड़ हैं।)
Vinod starts walking from point A and drives 8 km towards the west. Then he turns left, drives 6 km, then turns left and drives 12 km. Then he turns left and drives 11 km. He turns left for the last time, drives 4 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90-degree turns only.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

5 km दक्षिण की ओर
5 km towards the south

A को (0,0) मानें: पश्चिम 8 → (−8,0); बाएँ (दक्षिण) 6 → (−8,−6); बाएँ (पूर्व) 12 → (4,−6); बाएँ (उत्तर) 11 → (4,5); बाएँ (पश्चिम) 4 → (0,5)। P, A से 5 km उत्तर में है, अतः उसे 5 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
Taking A as (0,0): West 8 → (−8,0); left (south) 6 → (−8,−6); left (east) 12 → (4,−6); left (north) 11 → (4,5); left (west) 4 → (0,5). P is 5 km north of A, so he must drive 5 km towards the south.
22.
QQ 3 एक निश्चित तरीके से NU -1 से संबंधित है। OK 11 उसी तरीके से LO 7 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PL -2 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
QQ 3 is related to NU -1 in a certain way. OK 11 is related to LO 7 in the same way. Following the same logic, PL -2 is related to which of the given options?
Show answer and explanation

Answer: (C)

MP -6

QQ 3 → NU −1: पहला अक्षर −3, दूसरा +4, संख्या −4 (OK 11 → LO 7 से पुष्टि)। PL −2 के लिए: P−3 = M, L+4 = P, −2 − 4 = −6। अतः उत्तर MP −6 है।
QQ 3 → NU −1: first letter −3, second letter +4, number −4 (OK 11 → LO 7 confirms). For PL −2: P−3 = M, L+4 = P, −2 − 4 = −6. So the answer is MP −6.
23.
I, J, K, L, M और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है उसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपर के तल का क्रमांक 6 है। Y के ऊपर केवल L रहता है। I, J के नीचे के किसी एक तल पर रहता है। K के नीचे केवल M रहता है। J और M के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
I, J, K, L, M and Y live on six different floors of the same building. The lowermost floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only L lives above Y. I lives on one of the floors below J. Only M lives below K. How many persons live between J and M?
Show answer and explanation

Answer: (D)

दो
Two

केवल L, Y के ऊपर है, अतः Y = 5वीं और L = 6ठी मंज़िल। केवल M, K के नीचे है, अतः M = 1 और K = 2। I, J के नीचे है, अतः I = 3 और J = 4। J (4) और M (1) के बीच मंज़िल 2 और 3 हैं, अर्थात् दो व्यक्ति।
Only L is above Y, so Y = floor 5 and L = floor 6. Only M is below K, so M = 1 and K = 2. I is below J, so I = 3 and J = 4. Between J (4) and M (1) are floors 2 and 3, so two persons.
24.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एक अंक वाली संख्याएँ हैं।) (बाएं) 7 @ £ 1 @ 7 # * 8 7 8 6 5 3 8 4 € # £ 9 1 £ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question given below it. Counting is to be done from left to right only. (Note: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 7 @ £ 1 @ 7 # * 8 7 8 6 5 3 8 4 € # £ 9 1 £ (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
Show answer and explanation

Answer: (C)

1

प्रत्येक चिह्न की जाँच करने पर केवल '1 @ 7' का @ ऐसा है जिसके दोनों ओर संख्या है। अन्य चिह्नों के एक ओर चिह्न है या वे सिरे पर हैं। कुल = 1।
Checking each symbol, only the @ in '1 @ 7' has a number on both sides. The other symbols have a symbol on one side or are at an end. Count = 1.
25.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MEAN’ को ‘6248’ और ‘AIDS’ को ‘5721’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'MEAN' is coded as '6248' and 'AIDS' is coded as '5721'. What is the code for 'A' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (A)

2

MEAN और AIDS में उभयनिष्ठ अक्षर केवल A है। 6248 और 5721 में उभयनिष्ठ अंक केवल 2 है। अतः A का कोड 2 है।
The only letter common to MEAN and AIDS is A. The only digit common to 6248 and 5721 is 2. So the code for A is 2.
26.
​F, G का पति है। G, H की माता है। H, I का पति है। I, J की माता है। F का J से क्या संबंध है?
F is the husband of G. G is the mother of H. H is the husband of I. I is the mother of J. How is F related to J?
Show answer and explanation

Answer: (B)

पिता का पिता
Father's father

F, G का पति है और G, H की माता है, अतः F, H का पिता है। H, J का पिता है (H, I का पति और I, J की माता है)। अतः F, J का पिता का पिता है।
F is G's husband and G is H's mother, so F is H's father. H is J's father (H is I's husband and I is J's mother). So F is J's father's father.
27.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 76 ÷ 9 + 818 × 2 − 93 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 76 ÷ 9 + 818 × 2 − 93 = ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

368

चिह्न आपस में बदलने पर 76 × 9 − 818 ÷ 2 + 93। 76 × 9 = 684; 818 ÷ 2 = 409; 684 − 409 + 93 = 368।
Interchanging the signs gives 76 × 9 − 818 ÷ 2 + 93. 76 × 9 = 684; 818 ÷ 2 = 409; 684 − 409 + 93 = 368.
28.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एक अंक वाली संख्याएँ हैं।) (बाएं) 3 # 6 5 2 @ 8 * 7 9 1 % 2 8 1 9 3 # 1 £ © 7 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक भी है?
Refer to the following number and symbol series and answer the question given below it. Counting is to be done from left to right only. (Note: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 3 # 6 5 2 @ 8 * 7 9 1 % 2 8 1 9 3 # 1 £ © 7 (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a symbol?
Show answer and explanation

Answer: (B)

3

जिन संख्याओं के पहले संख्या और बाद में चिह्न है: 2 (5 2 @), 1 (9 1 %), 3 (9 3 #)। कुल = 3।
Numbers with a number before and a symbol after: 2 (5 2 @), 1 (9 1 %), 3 (9 3 #). Count = 3.
29.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MUST’ को ‘4268’ और ‘SALE’ को ‘3527’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'MUST' is coded as '4268' and 'SALE' is coded as '3527'. What is the code for 'S' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (B)

2

MUST और SALE में उभयनिष्ठ अक्षर केवल S है। 4268 और 3527 में उभयनिष्ठ अंक केवल 2 है। अतः S का कोड 2 है।
The only letter common to MUST and SALE is S. The only digit common to 4268 and 3527 is 2. So the code for S is 2.

Other subjects in this paper

MathematicsGeneral KnowledgeComputer & Financial AwarenessGeneral ScienceRailway General Knowledge
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram