RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 16 Mar 2026 · Shift 2 — General Intelligence & Reasoning

RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper

26 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC Graduate CBT-1 · 16 Mar 2026 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : EGC :: QSO : %
By which of the following letter-clusters should # and % be replaced so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of ::? # : EGC :: QSO : %
Show answer and explanation

Answer: (B)

# = HJF; % = NPL

HJF → EGC: प्रत्येक अक्षर −3। यही नियम QSO पर: Q→N, S→P, O→L, अर्थात् NPL। अतः # = HJF और % = NPL।
HJF → EGC: each letter −3. Apply the same to QSO: Q→N, S→P, O→L, giving NPL. So # = HJF and % = NPL.
2.
X, Y, Z, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे वाले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। U के ऊपर केवल Z रहता है। U के ठीक नीचे T रहता है। S के नीचे केवल Y रहता है। तल क्रमांक 4 पर कौन रहता है?
X, Y, Z, S, T and U live on six different floors of the same building. The lowermost floor of the building is numbered 1, the floor immediately above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only Z lives above U. T lives immediately below U. Only Y lives below S. Who lives on floor number 4?
Show answer and explanation

Answer: (C)

T

U के ऊपर केवल Z है, अतः U = 5 और Z = 6। T, U के ठीक नीचे है, अतः T = 4। S के नीचे केवल Y है, अतः Y = 1 और S = 2, और X = 3 बचता है। मंज़िल 4 पर T रहता है।
Only Z is above U, so U = 5 and Z = 6. T is immediately below U, so T = 4. Only Y is below S, so Y = 1 and S = 2, leaving X = 3. Floor 4 is T.
3.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 20 22 25 30 37 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 20 22 25 30 37 ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

48

अंतर अभाज्य संख्याएँ +2, +3, +5, +7 हैं, अतः अगला +11 होगा। 37 + 11 = 48।
Differences are the primes +2, +3, +5, +7, so the next is +11. 37 + 11 = 48.
4.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी बाघ, भेड़िया हैं। सभी सियार, भेड़िया हैं। सभी जानवर, भेड़िया हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जानवर, बाघ हैं। (II) कुछ सियार, जानवर हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All tigers are wolves. All jackals are wolves. All animals are wolves. Conclusions: (I) Some animals are tigers. (II) Some jackals are animals.
Show answer and explanation

Answer: (C)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

तीनों कथन केवल यह बताते हैं कि बाघ, सियार और जानवर प्रत्येक भेड़ियों के समूह के भीतर हैं। जानवरों का बाघों या सियारों से कोई संबंध नहीं बनता, अतः न 'कुछ जानवर बाघ हैं' और न 'कुछ सियार जानवर हैं' अनुसरण करता है।
All three statements only say that tigers, jackals and animals are each inside the set of wolves. Nothing links animals with tigers or jackals, so neither 'some animals are tigers' nor 'some jackals are animals' follows.
5.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALIT’ को ‘2159’ के रूप में और ‘HILT’ को ‘6912’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'ALIT' is coded as '2159' and 'HILT' is coded as '6912'. What is the code for 'H' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (B)

6

ALIT और HILT में अक्षर I, L, T उभयनिष्ठ हैं, जिनके अंक उभयनिष्ठ अंक 1, 2, 9 हैं। HILT के कोड में शेष अंक 6, H का है। अतः H का कोड 6 है।
ALIT and HILT share the letters I, L, T, whose digits are the common digits 1, 2, 9. The remaining digit in HILT's code, 6, stands for H. So the code for H is 6.
6.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चाय, स्नैक है। सभी चाय, ब्रंच है। सभी ब्रंच, डिनर हैं। निष्कर्ष: (I) सभी चाय, डिनर है। (II) कुछ ब्रंच, स्नैक हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All teas are snacks. All teas are brunches. All brunches are dinners. Conclusions: (I) All teas are dinners. (II) Some brunches are snacks.
Show answer and explanation

Answer: (A)

निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।
Both conclusions (I) and (II) follow.

सभी चाय ब्रंच हैं और सभी ब्रंच डिनर हैं, अतः सभी चाय डिनर हैं: (I) अनुसरण करता है। सभी चाय स्नैक्स भी हैं और ब्रंच भी, अतः कुछ ब्रंच स्नैक्स हैं: (II) अनुसरण करता है। दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
All teas are brunches and all brunches are dinners, so all teas are dinners: (I) follows. All teas are both snacks and brunches, so some brunches are snacks: (II) follows. Both follow.
7.
सात व्यक्ति B, C, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के दाएँ से गिनने पर, P और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O और P के बीच केवल S बैठा है। Q, B के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। C, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के बाएँ, तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons B, C, O, P, Q, R and S are sitting around a circular table facing its centre. Counting from the right of P, only two persons sit between P and B. Only S sits between O and P. Q sits immediately to the left of B. C is not an immediate neighbour of P. Who sits third to the left of R?
Show answer and explanation

Answer: (B)

O

P = 0 मानकर सीटें दक्षिणावर्त गिनें (बायाँ = दक्षिणावर्त, दायाँ = वामावर्त)। B, P के दाएँ तीसरा है, अतः B = 4; Q, B के ठीक बाएँ है, अतः Q = 5। O और P के बीच केवल S है, अतः S = 1 और O = 2। C, P के पास नहीं है, अतः C = 3 और R = 6। R (6) के बाएँ तीसरी सीट 2 है = O।
Number seats clockwise with P = 0 (left = clockwise, right = anticlockwise). B is third to the right of P, so B = 4; Q is immediately left of B, so Q = 5. Only S is between O and P, so S = 1 and O = 2. C is not next to P, so C = 3 and R = 6. Third to the left of R (6) is seat 2 = O.
8.
दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? 3 10 24 45 73 ?
What should come in place of '?' in the given series? 3 10 24 45 73 ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

108

अंतर 7, 14, 21, 28 (7 के गुणज) हैं, अतः अगला 35 होगा। 73 + 35 = 108।
Differences are 7, 14, 21, 28 (multiples of 7), so the next is 35. 73 + 35 = 108.
9.
विहाना 11 km उत्तर की ओर चलती है, फिर बाएं मुड़कर 7 km चलती है। इसके बाद वह पुनः बाएं मुड़कर 11 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 2 km चलती है और बिंदु R पर पहुँचती है। बिंदु R आरंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
Vihana walks 11 km towards the north, then turns left and walks 7 km. After this, she again turns left and walks 11 km. Then she turns right and walks 2 km and reaches point R. How far and in which direction is point R from the starting point? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

9 km, पश्चिम
9 km, west

प्रारंभ बिंदु को (0,0) मानें: उत्तर 11 → (0,11); बाएँ (पश्चिम) 7 → (−7,11); बाएँ (दक्षिण) 11 → (−7,0); दाएँ (पश्चिम) 2 → (−9,0)। R प्रारंभ बिंदु से 9 km पश्चिम में है।
Taking the start as (0,0): North 11 → (0,11); left (west) 7 → (−7,11); left (south) 11 → (−7,0); right (west) 2 → (−9,0). R is 9 km west of the starting point.
10.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which of the following letter-cluster pairs does not belong to that group? (Note: The odd pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

FI-JM

ZD–CG, QU–TX और KO–NR में दोनों अक्षर +3 चलते हैं। FI–JM में दोनों अक्षर +4 चलते हैं। अतः FI-JM अलग है।
In ZD–CG, QU–TX and KO–NR both letters move +3. In FI–JM both letters move +4. So FI-JM is the odd one.
11.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न "?" के स्थान पर आयेगा? QIL 14, UMP 18, YQT 22, CUX 26, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark '?' to make the given series logically complete? QIL 14, UMP 18, YQT 22, CUX 26, ?
Show answer and explanation

Answer: (A)

GYB 30

प्रत्येक पद में हर अक्षर +4 चलता है (Q→U→Y→C→G, I→M→Q→U→Y, L→P→T→X→B)। संख्याएँ 4 बढ़ती हैं: 14, 18, 22, 26, 30। अगला पद GYB 30 है।
Every letter moves +4 in each term (Q→U→Y→C→G, I→M→Q→U→Y, L→P→T→X→B). Numbers increase by 4: 14, 18, 22, 26, 30. The next term is GYB 30.
12.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। सभी संख्याएँ एक अंक वाली संख्याएँ हैं। (बाएँ) G 6 E * @ # 3 D 2 % 7 4 Y & 5 + C R K S T (दाएँ) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद एक अक्षर है?
Refer to the following letter, number and symbol series and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) G 6 E * @ # 3 D 2 % 7 4 Y & 5 + C R K S T (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a letter?
Show answer and explanation

Answer: (C)

1

केवल '# 3 D' का 3 ऐसा है जिसके पहले चिह्न और बाद में अक्षर है। अन्य संख्याएँ एक शर्त पूरी नहीं करतीं। कुल = 1।
Only the 3 in '# 3 D' has a symbol before it and a letter after it. Other numbers fail one condition. Count = 1.
13.
नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्‍याएं प्राप्‍त होती है। दिए गए विकल्पों में से कौन- सा विकल्प प्रश्न में दी गई संक्रि याओं के समान समूह का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रि या 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 6 - 11 - 22 - 32; 9 - 14 - 28 - 38
Two sets of numbers are given below. In each set, the second number is obtained by performing a certain mathematical operation on the first number. Similarly, the third number is obtained by performing a certain mathematical operation on the second number, and so on. Which of the given options follows the same set of operations as in the question? (Note – A two/three-digit number cannot be broken into individual digits for operations; for example, if 37 is followed by 10, the operation cannot be 3+7, because a two-digit number cannot be broken into individual digits.) 6 - 11 - 22 - 32; 9 - 14 - 28 - 38
Show answer and explanation

Answer: (A)

13-18-36-46

क्रियाएँ हैं +5, ×2, +10: 6 → 11 → 22 → 32 तथा 9 → 14 → 28 → 38। जाँच 13 → 18 → 36 → 46: +5, ×2, +10। अतः 13-18-36-46 में वही क्रियाएँ हैं।
The operations are +5, ×2, +10: 6 → 11 → 22 → 32 and 9 → 14 → 28 → 38. Check 13 → 18 → 36 → 46: +5, ×2, +10. So 13-18-36-46 follows the same operations.
14.
एक निश्चित कूट भाषा में, T + J का अर्थ है कि ‘T, J का पिता है’, T - J का अर्थ है कि ‘T, J की पुत्री है’, T X J का अर्थ है कि ‘T, J की माता है’, और T # J का अर्थ है कि ‘T, J का पति है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G # A - R + K' हो, तो G का R से क्या संबंध है?
In a certain code language, T + J means 'T is the father of J', T - J means 'T is the daughter of J', T X J means 'T is the mother of J', and T # J means 'T is the husband of J'. Based on the above, if 'G # A - R + K', then how is G related to R?
Show answer and explanation

Answer: (C)

पुत्री का पति
Daughter's husband

G # A: G, A का पति है। A − R: A, R की पुत्री है। R + K: R, K का पिता है। अतः G, R की पुत्री का पति है, अर्थात् R का दामाद (पुत्री का पति)।
G # A: G is A's husband. A − R: A is R's daughter. R + K: R is K's father. So G is the husband of R's daughter, i.e. R's daughter's husband (daughter's husband).
15.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) B * £ J E % $ * V € G * D H @ A £ O V $ T Y (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
Refer to the following letter and symbol series and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (Left) B * £ J E % $ * V € G * D H @ A £ O V $ T Y (Right) How many letters are there, each of which is immediately preceded by a symbol and also immediately followed by a symbol?
Show answer and explanation

Answer: (C)

3

जिन अक्षरों के दोनों ओर चिह्न हैं: V (* V €), G (€ G *), A (@ A £)। कुल = 3।
Letters with a symbol on both sides: V (* V €), G (€ G *), A (@ A £). Count = 3.
16.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'VAJR' को '102' के रूप में और 'DOTG' को '92' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'ZELW' का कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'VAJR' is coded as '102' and 'DOTG' is coded as '92'. What will be the code for 'ZELW' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (A)

132

कोड = 2 × (अक्षरों के स्थानीय मानों का योग)। VAJR = 22+1+10+18 = 51, × 2 = 102; DOTG = 4+15+20+7 = 46, × 2 = 92। ZELW = 26+5+12+23 = 66, × 2 = 132।
The code is 2 × (sum of letter positions). VAJR = 22+1+10+18 = 51, × 2 = 102; DOTG = 4+15+20+7 = 46, × 2 = 92. ZELW = 26+5+12+23 = 66, × 2 = 132.
17.
J, K, L, R, S और T एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। J और T के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। S और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। L और K के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। L क्रमांक 1 वाले तल पर रहता है। J, K के ऊपर रहता है। R और S के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
J, K, L, R, S and T live on six different floors of the same building. The lowermost floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only two persons live between J and T. Only two persons live between S and K. Only one person lives between L and K. L lives on floor number 1. J lives above K. How many persons live between R and S?
Show answer and explanation

Answer: (B)

एक
One

L = 1 मंज़िल। L और K के बीच केवल एक व्यक्ति, अतः K = 3। S और K के बीच दो व्यक्ति, अतः S = 6। J, K के ऊपर है और J व T के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः J = 5 और T = 2, और R = 4 बचता है। R (4) और S (6) के बीच मंज़िल 5 है, अर्थात् एक व्यक्ति।
L = floor 1. Only one person between L and K gives K = 3. Two between S and K gives S = 6. J is above K and two persons are between J and T, so J = 5 and T = 2, leaving R = 4. Between R (4) and S (6) is floor 5 = one person.
18.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G + R x W ÷ D - M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the daughter of B', A - B means 'A is the mother of B', A x B means 'A is the wife of B', A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'G + R x W ÷ D - M', then how is G related to M?
Show answer and explanation

Answer: (B)

माता की बहन
Mother's sister

G + R: G, R की पुत्री है। R x W: R, W की पत्नी है, अतः W, G का पिता है। W ÷ D: W, D का पिता है, अतः D, G की बहन है। D − M: D, M की माता है। अतः G, M की माता की बहन (मौसी) है।
G + R: G is R's daughter. R x W: R is W's wife, so W is G's father. W ÷ D: W is D's father, so D is G's sister. D − M: D is M's mother. So G is M's mother's sister.
19.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। केवल चार व्‍यक्ति यों की परीक्षा V के बाद है। केवल चार व्‍यक्ति यों की परीक्षा S से पहले है। P की परीक्षा R के बाद लेकिन V से पहले है। T की परीक्षा Q के बाद किसी दिन है लेकिन रविवार को नहीं है। Q और U के बीच कितने व्‍यक्ति यों की परीक्षा है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. Only four persons have their examinations after V. Only four persons have their examinations before S. P has the examination after R but before V. T has the examination on some day after Q but not on Sunday. How many persons have their examinations between Q and U?
Show answer and explanation

Answer: (D)

दो
Two

V के बाद चार व्यक्ति, अतः V = बुधवार; S के पहले चार व्यक्ति, अतः S = शुक्रवार। P, R के बाद पर V के पहले है, अतः R = सोमवार, P = मंगलवार। T, Q के बाद है और रविवार को नहीं, अतः Q = गुरुवार, T = शनिवार, U = रविवार। Q (गुरु) और U (रवि) के बीच शुक्र और शनि अर्थात् 2 व्यक्ति हैं।
Four after V gives V = Wednesday; four before S gives S = Friday. P is after R but before V, so R = Monday, P = Tuesday. T is after Q and not on Sunday, so Q = Thursday, T = Saturday, U = Sunday. Between Q (Thu) and U (Sun) are Fri and Sat = 2 persons.
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? JMO 50 MPR 61 PSU 72 SVX 83 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? JMO 50 MPR 61 PSU 72 SVX 83 ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

VYA 94

प्रत्येक अक्षर-समूह में हर अक्षर +3 बढ़ता है (J→M→P→S→V, M→P→S→V→Y, O→R→U→X→A) और संख्या हर बार 11 बढ़ती है (50, 61, 72, 83, 94)। अतः उत्तर VYA 94 है।
Each letter cluster moves +3 in every letter (J→M→P→S→V, M→P→S→V→Y, O→R→U→X→A), and the number increases by 11 each time (50, 61, 72, 83, 94). So the answer is VYA 94.
21.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाता है तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 156 × 12 − 13 ÷ 8 + 71 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of '?' in the following equation? 156 × 12 − 13 ÷ 8 + 71 = ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

46

चिह्न बदलने पर: 156 ÷ 12 + 13 × 8 − 71 = 13 + 104 − 71 = 46। अतः उत्तर 46 है।
After interchanging the signs: 156 ÷ 12 + 13 × 8 − 71 = 13 + 104 − 71 = 46. So the answer is 46.
22.
निम्नलिखित में से किस अक्षर समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : OIM :: ICG : %
By which of the following letter-clusters should # and % be replaced so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of ::? # : OIM :: ICG : %
Show answer and explanation

Answer: (C)

# = QKO, % = GAE

पहले समूह के प्रत्येक अक्षर में −2 करने पर दूसरा समूह बनता है: QKO → OIM (Q→O, K→I, O→M)। यही ICG पर लगाने से GAE (I→G, C→A, G→E) मिलता है। अतः # = QKO और % = GAE।
Each letter of the first cluster is shifted by −2 to get the second: QKO → OIM (Q→O, K→I, O→M). Applying the same to ICG gives GAE (I→G, C→A, G→E). So # = QKO and % = GAE.
23.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : ZJR :: PZH : %
By which of the following letter-clusters should # and % be replaced so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of ::? # : ZJR :: PZH : %
Show answer and explanation

Answer: (A)

# = TDL % = VFN

TDL → ZJR में प्रत्येक अक्षर +6 (T→Z, D→J, L→R) है। PZH में +6 करने पर VFN (P→V, Z→F, H→N) मिलता है। अतः # = TDL और % = VFN।
TDL → ZJR: each letter +6 (T→Z, D→J, L→R). PZH + 6 = VFN (P→V, Z→F, H→N). So # = TDL and % = VFN.
24.
सात व्यक्ति , K, L, M, N, P, Q और R, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों। N के दाएँ से गिनती करने पर N और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, R के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। K के बाएँ से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons, K, L, M, N, P, Q and R, are sitting around a circular table facing the centre, but not necessarily in the same order. Counting from the right of N, only two persons sit between N and Q. Only two persons sit between Q and M. Only three persons sit between N and P. L sits immediately to the left of R. Who sits third to the left of K?
Show answer and explanation

Answer: (D)

R

N से दाईं ओर गिनने पर: N(1), _, _, Q(4), _, _, M(7)। P और N के बीच तीन व्यक्ति हैं, अतः P पाँचवें स्थान पर है। K, L, R शेष स्थानों पर हैं; L, R के ठीक बाएँ है, अतः L = 2, R = 3 और K = 6। K के बाएँ से तीसरा व्यक्ति R है।
Going to the right from N: N(1), _, _, Q(4), _, _, M(7). P has three persons between it and N, so P is 5th. K, L, R fill 2, 3, 6; L is immediately left of R, so L = 2, R = 3, K = 6. Third to the left of K is R.
25.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which of the following letter-cluster pairs does not belong to that group? (Note: The odd pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

KM-NP

DF-EG, LN-MO और HJ-IK में पहले जोड़े के प्रत्येक अक्षर में +1 करने पर दूसरा जोड़ा बनता है, जबकि KM-NP में +3 है। अतः KM-NP भिन्न है।
In DF-EG, LN-MO and HJ-IK each letter of the pair moves +1 to form the second pair. In KM-NP each letter moves +3. So KM-NP is the odd one.
26.
इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। प्रश्न: पाँच मित्र - गौरव, हिमांशु, ईशान, लोकेश और मुकुल - की आयु अलग-अलग है। तीसरा सबसे बड़ा कौन है? (I) ईशान, गौरव से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है। (II) मुकुल, ईशान से बड़ा है लेकिन लोकेश से छोटा है।
In this question, a question is followed by two statements numbered (I) and (II). You have to decide whether the information given in the statements is sufficient to answer the question. Read both statements and choose the appropriate answer. Question: Five friends - Gaurav, Himanshu, Ishaan, Lokesh and Mukul - are of different ages. Who is the third oldest? (I) Ishaan is older than Gaurav but younger than Lokesh. (II) Mukul is older than Ishaan but younger than Lokesh.
Show answer and explanation

Answer: (D)

कथन I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
Both statements I and II together are not sufficient to answer the question.

दोनों कथनों से लोकेश > मुकुल > ईशान > गौरव मिलता है, परंतु हिमांशु का स्थान ज्ञात नहीं है, इसलिए तीसरा सबसे बड़ा निर्धारित नहीं हो सकता। दोनों कथन मिलकर भी पर्याप्त नहीं हैं।
Both statements together give Lokesh > Mukul > Ishaan > Gaurav, but Himanshu's position is unknown, so the third oldest cannot be determined. Together they are not sufficient.

Other subjects in this paper

MathematicsGeneral ScienceGeneral KnowledgeRailway General KnowledgeComputer & Financial Awareness
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram