RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 3 — General Intelligence & Reasoning
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
24 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से
निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: कुछ भारतीय, अमेरिकी हैं। कुछ अमेरिकी, चीनी हैं।
निष्कर्ष (I): कोई भी चीनी, अमेरिकी नहीं है।
निष्कर्ष (II): सभी भारतीय, चीनी हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some Indians are Americans. Some Americans are Chinese.
Conclusion (I): No Chinese is an American.
Conclusion (II): All Indians are Chinese.
- (A)दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (C)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (D)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
Show answer and explanation
Answer: (B)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
कुछ अमेरिकी चीनी हैं, अतः (I) 'कोई चीनी अमेरिकी नहीं है' असत्य है। अमेरिकी भारतीयों का चीनी होना आवश्यक नहीं, अतः (II) 'सभी भारतीय चीनी हैं' अनुसरण नहीं करता। अतः कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Some Americans are Chinese, so (I) 'No Chinese is an American' is false. Indians who are Americans need not be Chinese, so (II) 'All Indians are Chinese' does not follow. Neither conclusion follows.
2.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)NJO
- (B)LHN
- (C)IEK
- (D)FBH
Show answer and explanation
Answer: (A)
NJO
LHN, IEK और FBH में प्रत्येक में −4, +6 है। NJO में −4, +5 है, जो पैटर्न से अलग है। अतः NJO विषम है।
LHN, IEK and FBH each go −4, +6. NJO goes −4, +5, which breaks the pattern. So NJO is the odd one.
3.
यदि संख्या 9238471 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग कितना होगा?
Each digit of the number 9238471 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the second digit from the left and the second digit from the right in the new number so formed?
- (A)7
- (B)8
- (C)10
- (D)6
Show answer and explanation
Answer: (C)
10
9238471 को आरोही क्रम में लिखने पर 1234789 बनता है। बाएँ से दूसरा अंक 2 है और दाएँ से दूसरा अंक 8 है। योग = 2 + 8 = 10। अतः उत्तर 10 है।
Ascending order of 9238471 gives 1234789. The second digit from the left is 2 and the second from the right is 8. Sum = 2 + 8 = 10. So the answer is 10.
4.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GDB OLJ WTR EBZ ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? GDB OLJ WTR EBZ ?
- (A)HJM
- (B)HMJ
- (C)MHJ
- (D)MJH
Show answer and explanation
Answer: (D)
MJH
प्रत्येक पद में हर अक्षर +8 से बढ़ता है: G→O→W→E→M, D→L→T→B→J, B→J→R→Z→H। अतः अगला पद MJH है।
Every letter moves +8 in each term: G→O→W→E→M, D→L→T→B→J, B→J→R→Z→H. So the next term is MJH.
5.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: कुछ पेंटिंग, फ्रेम हैं। सभी फ्रेम, डेकोरेटिव हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ पेंटिंग, डेकोरेटिव हैं। (II) सभी डेकोरेटिव, फ्रेम हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statement is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some paintings are frames. All frames are decorative.
Conclusions: (I) Some paintings are decorative. (II) All decorative things are frames.
- (A)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (B)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (C)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (D)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
Show answer and explanation
Answer: (A)
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Only conclusion (I) follows.
कुछ पेंटिंग फ्रेम हैं और सभी फ्रेम सजावटी हैं, अतः कुछ पेंटिंग सजावटी हैं: (I) अनुसरण करता है। सभी सजावटी वस्तुओं का फ्रेम होना आवश्यक नहीं, अतः (II) अनुसरण नहीं करता। अतः केवल (I) अनुसरण करता है।
Some paintings are frames and all frames are decorative, so some paintings are decorative: (I) follows. Decorative things need not all be frames, so (II) does not follow. Only (I) follows.
6.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) 6 & 3 * # 2 @ 4 # 1 & 8 £ Ω 5 * $ 7 % 9 (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है लेकिन ठीक बाद एक सम संख्या नहीं है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. (Left) 6 & 3 * # 2 @ 4 # 1 & 8 £ Ω 5 * $ 7 % 9 (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by an odd number but not immediately followed by an even number?
- (A)दोTwo
- (B)एक भी नहींNone
- (C)एकOne
- (D)तीनThree
Show answer and explanation
Answer: (D)
तीन
Three
ऐसे प्रतीक जिनके ठीक पहले विषम संख्या हो और ठीक बाद सम संख्या न हो: '3 * #' का *, '5 * $' का * और '7 % 9' का %। '1 & 8' का & के बाद सम संख्या है, अतः छोड़ा गया। कुल 3 प्रतीक हैं।
Symbols preceded by an odd number and not followed by an even number: * in '3 * #', * in '5 * $' and % in '7 % 9'. The & in '1 & 8' is followed by an even number, so it is excluded. That gives 3.
7.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)SLO
- (B)WPS
- (C)QJM
- (D)UNR
Show answer and explanation
Answer: (D)
UNR
SLO, WPS और QJM में प्रत्येक में −7, +3 है। UNR में −7, +4 है, जो पैटर्न से अलग है। अतः UNR विषम है।
SLO, WPS and QJM each go −7, +3. UNR goes −7, +4, which breaks the pattern. So UNR is the odd one.
8.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ZWR VSN ROJ NKF ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? ZWR VSN ROJ NKF ?
- (A)JGA
- (B)JHB
- (C)JGB
- (D)JHA
Show answer and explanation
Answer: (C)
JGB
प्रत्येक पद में हर अक्षर −4 से घटता है: Z→V→R→N→J, W→S→O→K→G, R→N→J→F→B। अतः अगला पद JGB है।
Every letter moves −4 in each term: Z→V→R→N→J, W→S→O→K→G, R→N→J→F→B. So the next term is JGB.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 59 , 60 , 64 , 73 , 89 , ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 59 , 60 , 64 , 73 , 89 , ?
- (A)113
- (B)115
- (C)116
- (D)114
Show answer and explanation
Answer: (D)
114
अंतर +1, +4, +9, +16 (वर्ग संख्याएँ) हैं, अतः अगला अंतर +25 होगा: 89 + 25 = 114। अतः उत्तर 114 है।
The differences are +1, +4, +9, +16 (squares), so the next is +25: 89 + 25 = 114. So the answer is 114.
10.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 49 A 7 C 24 D 8 B 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 49 A 7 C 24 D 8 B 2 = ?
- (A)15
- (B)28
- (C)37
- (D)21
Show answer and explanation
Answer: (A)
15
अक्षरों को चिह्नों से बदलने पर: 49 ÷ 7 + 24 − 8 × 2 = 7 + 24 − 16 = 15। अतः उत्तर 15 है।
Replace the letters: 49 ÷ 7 + 24 − 8 × 2 = 7 + 24 − 16 = 15. So the answer is 15.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से FRUZ का संबंध IVXD से है। उसी तरीके से, RHGP का संबंध ULJT से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से ATPB का संबंध किससे है?
Based on the English alphabetical order, FRUZ is related to IVXD in a certain way. In the same way, RHGP is related to ULJT. Following the same logic, ATPB is related to which of the given options?
- (A)DFSE
- (B)DESW
- (C)DXFS
- (D)DXSF
Show answer and explanation
Answer: (D)
DXSF
अक्षर क्रमशः +3, +4, +3, +4 से बदलते हैं (FRUZ → IVXD; RHGP → ULJT)। ATPB पर लगाने पर: A→D, T→X, P→S, B→F। अतः उत्तर DXSF है।
The letters move +3, +4, +3, +4 (FRUZ → IVXD; RHGP → ULJT). Applying this to ATPB: A→D, T→X, P→S, B→F. So the answer is DXSF.
12.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। CUTS - UCTS - CTSU AVID - VAID - AIDV
In the following triads, each group of letters is related to the next group following a certain logic. Select the option that follows the same logic. CUTS - UCTS - CTSU AVID - VAID - AIDV
- (A)RACK - RCAK - KCAR
- (B)LOAD - OLAD - DOAL
- (C)PLAY - LPAY - PAYL
- (D)JUTE - UJTE - UTEJ
Show answer and explanation
Answer: (C)
PLAY - LPAY - PAYL
पहले चरण में पहले दो अक्षर आपस में बदलते हैं (CUTS → UCTS)। दूसरे चरण में पहला अक्षर अंत में चला जाता है (UCTS → CTSU; VAID → AIDV)। PLAY → LPAY → PAYL इसी तर्क पर है।
Step 1 swaps the first two letters (CUTS → UCTS). Step 2 moves the first letter to the end (UCTS → CTSU; VAID → AIDV). PLAY → LPAY → PAYL follows this.
13.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 99 A 9 C 12 B 2 D 16 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 99 A 9 C 12 B 2 D 16 = ?
- (A)19
- (B)26
- (C)35
- (D)12
Show answer and explanation
Answer: (A)
19
अक्षरों को चिह्नों से बदलने पर: 99 ÷ 9 + 12 × 2 − 16 = 11 + 24 − 16 = 19। अतः उत्तर 19 है।
Replace the letters: 99 ÷ 9 + 12 × 2 − 16 = 11 + 24 − 16 = 19. So the answer is 19.
14.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा इत्यादि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 16, 47 24, 71
In the following pairs of numbers, the second number is obtained by performing some mathematical operations on the first number. Select the pair of numbers in which the numbers are related in the same way as the numbers of the following pairs are related. (Note: The operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) 16, 47 24, 71
- (A)27, 101
- (B)35, 104
- (C)15, 62
- (D)12, 45
Show answer and explanation
Answer: (B)
35, 104
16 × 3 − 1 = 47 और 24 × 3 − 1 = 71, अतः नियम ×3 − 1 है। 35 × 3 − 1 = 104। अतः युग्म 35, 104 है।
16 × 3 − 1 = 47 and 24 × 3 − 1 = 71, so the rule is ×3 − 1. 35 × 3 − 1 = 104. So the pair is 35, 104.
15.
सुमन अपनी कक्षा में शीर्ष से 22^वें स्थान पर तथा नीचे से 13^वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
Suman is at the 22nd position from the top and 13th position from the bottom in her class. How many students are there in her class in total?
- (A)31
- (B)34
- (C)32
- (D)33
Show answer and explanation
Answer: (B)
34
कुल विद्यार्थी = ऊपर से स्थान + नीचे से स्थान − 1 = 22 + 13 − 1 = 34। अतः उत्तर 34 है।
Total = rank from top + rank from bottom − 1 = 22 + 13 − 1 = 34. So the answer is 34.
16.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 81 ? 36 21 11 6
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 81 ? 36 21 11 6
- (A)54
- (B)56
- (C)48
- (D)52
Show answer and explanation
Answer: (B)
56
उल्टे क्रम में: 6, 11, 21, 36, ?, 81 जिनके अंतर +5, +10, +15, +20, +25 हैं। अतः लुप्त पद 36 + 20 = 56 है (और 56 + 25 = 81)।
Read backwards: 6, 11, 21, 36, ?, 81 with differences +5, +10, +15, +20, +25. So the missing term is 36 + 20 = 56 (and 56 + 25 = 81).
17.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A − B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ A × B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’ उपर्युक्त के आधार पर, यदि ‘Q + E − R × C ÷ D’ है, तो Q का D से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the daughter of B', A − B means 'A is the father of B', A × B means 'A is the son of B', A ÷ B means 'A is the sister of B'. Based on the above, if 'Q + E − R × C ÷ D', then how is Q related to D?
- (A)पुत्रीDaughter
- (B)बहन की पुत्रीSister's daughter
- (C)माताMother
- (D)बहनSister
Show answer and explanation
Answer: (B)
बहन की पुत्री
Sister's daughter
Q + E: Q, E की पुत्री है। E − R: E, R का पिता है। R × C: R, C का पुत्र है, अतः C, R की माता है। C ÷ D: C, D की बहन है। Q, R की बहन है, अतः Q, C की पुत्री है, अर्थात् D की बहन की पुत्री।
Q + E: Q is daughter of E. E − R: E is father of R. R × C: R is son of C, so C is R's mother. C ÷ D: C is sister of D. Q is R's sister, so Q is the daughter of C, i.e. D's sister's daughter.
18.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘life is good’ को ‘tu ro na’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘she loves life’ को ‘ko ie na’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘life’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, 'life is good' is coded as 'tu ro na' and 'she loves life' is coded as 'ko ie na'. How will 'life' be coded in the given language?
- (A)ko
- (B)na
- (C)tu
- (D)ie
Show answer and explanation
Answer: (B)
na
दोनों कथनों में उभयनिष्ठ शब्द 'life' है और उभयनिष्ठ कोड 'na' है। अतः life का कोड na है।
The word common to both statements is 'life' and the code common to both is 'na'. So life = na.
19.
रौफ़ बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 4 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
Rauf starts driving from point A and drives 4 km towards the south. Then he turns left and drives 9 km, then he turns left and drives 8 km. Then he turns left and drives 16 km. He turns left for the last time and drives 4 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90° turns only.)
- (A)7 km पूर्व की ओर7 km towards the east
- (B)5 km पश्चिम की ओर5 km towards the west
- (C)4 km दक्षिण की ओर4 km towards the south
- (D)6 km दक्षिण की ओर6 km towards the south
Show answer and explanation
Answer: (A)
7 km पूर्व की ओर
7 km towards the east
A(0,0) से: दक्षिण 4 → (0,−4); पूर्व 9 → (9,−4); उत्तर 8 → (9,4); पश्चिम 16 → (−7,4); दक्षिण 4 → (−7,0) = P। A, P से 7 किमी पूर्व में है।
From A(0,0): south 4 → (0,−4); east 9 → (9,−4); north 8 → (9,4); west 16 → (−7,4); south 4 → (−7,0) = P. A is 7 km to the east of P.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)JNO
- (B)INN
- (C)NRS
- (D)UYZ
Show answer and explanation
Answer: (B)
INN
JNO, NRS और UYZ में प्रत्येक में +4, +1 है। INN में +5, 0 है, जो पैटर्न से अलग है। अतः INN विषम है।
JNO, NRS and UYZ each go +4, +1. INN goes +5, 0, which breaks the pattern. So INN is the odd one.
21.
H, I, J, K, U, V और W एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। I के ठीक बाईं ओर पड़ोस में V बैठा है। J के ठीक बाईं ओर पड़ोस में H बैठा है। K के बाएं से दूसरे स्थान पर J बैठा है। I के बाएं से तीसरे स्थान पर W बैठा है। U के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
H, I, J, K, U, V and W are sitting around a circular table facing the centre. V sits immediate left of I. H sits immediate left of J. J sits second to the left of K. W sits third to the left of I. Who sits third to the right of U?
- (A)V
- (B)W
- (C)K
- (D)H
Show answer and explanation
Answer: (B)
W
I से दक्षिणावर्त क्रम: I, V, K, W, J, H, U। (V, I के ठीक बाएँ है, W, I के बाएँ तीसरा है, J, K के बाएँ दूसरा है, H, J के ठीक बाएँ है।) U के दाएँ तीसरा (वामावर्त) W है।
Clockwise from I: I, V, K, W, J, H, U. (V is to I's immediate left, W is third to I's left, J is second to K's left, H is immediately left of J.) Third to the right of U (anticlockwise) is W.
22.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 63 A 7 C 18 D 8 B 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 63 A 7 C 18 D 8 B 2 = ?
- (A)5
- (B)26
- (C)18
- (D)11
Show answer and explanation
Answer: (D)
11
अक्षरों को चिह्नों से बदलने पर: 63 ÷ 7 + 18 − 8 × 2 = 9 + 18 − 16 = 11। अतः उत्तर 11 है।
Replace the letters: 63 ÷ 7 + 18 − 8 × 2 = 9 + 18 − 16 = 11. So the answer is 11.
23.
छह व्यक्ति , L, M, N, O, P और Q उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। P के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q, M के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। N, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O, P के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। L के ठीक दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
Six persons, L, M, N, O, P and Q are sitting in a row facing north. Only two persons sit to the right of P. Q sits second to the left of M. N is not an immediate neighbour of M. O sits immediate right of P. Who sits immediate right of L?
- (A)P
- (B)N
- (C)M
- (D)Q
Show answer and explanation
Answer: (C)
M
P के दाएँ केवल दो व्यक्ति हैं, अतः P बाएँ से चौथा है; O पाँचवाँ है। Q, M के बाएँ दूसरा है, अतः M तीसरा और Q पहला है। N, M के पास नहीं है, अतः N छठा और L दूसरा है। L के ठीक दाएँ M बैठा है।
Only two persons are to the right of P, so P is 4th from the left; O is 5th. Q is second to the left of M, so M is 3rd and Q is 1st. N is not next to M, so N is 6th and L is 2nd. The person immediately right of L is M.
24.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘YORK’ को ‘0834’ और ‘KRAY’ को ‘3458’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'YORK' is coded as '0834' and 'KRAY' is coded as '3458'. What is the code for 'A' in the given code language?
- (A)3
- (B)4
- (C)5
- (D)8
Show answer and explanation
Answer: (C)
5
YORK और KRAY में अक्षर Y, R, K तथा अंक 8, 3, 4 उभयनिष्ठ हैं। KRAY में शेष अक्षर A का शेष अंक 5 है। अतः A का कोड 5 है।
YORK and KRAY share the letters Y, R, K and the digits 8, 3, 4. The remaining letter A in KRAY has the remaining digit 5. So A = 5.
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram