RailPariksha logoRailParikshaBy students, for students

RRB NTPC UG CBT-1 · 13 Aug 2025 · Shift 1 — General Intelligence & Reasoning

RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper

25 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC UG CBT-1 · 13 Aug 2025 · Shift 1, with answers and Hindi and English explanations.
1.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 32 + 8 × 2 − 12 ÷ 5 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 32 + 8 × 2 − 12 ÷ 5 = ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

88

चिह्न बदलने पर: 32 − 8 ÷ 2 + 12 × 5 = 32 − 4 + 60 = 88।
After interchanging the signs: 32 − 8 ÷ 2 + 12 × 5 = 32 − 4 + 60 = 88.
2.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित तरीके से CHRX का संबंध HMXD से है। उसी तरीके से, WBPV का संबंध BGVB से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LQHN का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
Based on the English alphabetical order, CHRX is related to HMXD in a certain way. In the same way, WBPV is related to BGVB. Following the same logic, LQHN is related to which of the following options?
Show answer and explanation

Answer: (C)

QVNT

अक्षरों में +5, +5, +6, +6 का परिवर्तन होता है (C से H, H से M, R से X, X से D)। WBPV से BGVB में भी यही है। LQHN में L+5 = Q, Q+5 = V, H+6 = N, N+6 = T, अतः QVNT।
The shifts are +5, +5, +6, +6 (C to H, H to M, R to X, X to D). WBPV to BGVB follows the same. For LQHN: L+5 = Q, Q+5 = V, H+6 = N, N+6 = T, giving QVNT.
3.
सात डिब्बे G, H, I, K, L, M और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। I और K के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। I के ऊपर केवल S को रखा गया है। M और G के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। H को L के ठीक ऊपर रखा गया है। G को H के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। ऊपर से चौथे स्थान पर कौन-सा डिब्बा रखा है?
Seven boxes G, H, I, K, L, M and S are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only four boxes are kept between I and K. Only S is kept above I. Only two boxes are kept between M and G. H is kept immediately above L. G is not kept immediately above H. Which box is kept at the fourth position from the top?
Show answer and explanation

Answer: (B)

H

I के ऊपर केवल S है, अतः S पहले और I दूसरे स्थान पर है। I और K के बीच चार बॉक्स, अतः K सातवें स्थान पर है। M और G (बीच में दो) 3 और 6 स्थान पर, H और L 4 और 5 स्थान पर (H, L के ठीक ऊपर)। G, H के ठीक ऊपर नहीं है, अतः G = 6, M = 3। ऊपर से चौथा बॉक्स H है।
Only S is above I, so S is 1st and I is 2nd. Four boxes between I and K puts K 7th. M and G (two between) must be 3rd and 6th, H and L 4th and 5th with H above L. G not immediately above H means G = 6th, M = 3rd. The 4th box from the top is H.
4.
यह प्रश्न नीचे दी गई तीन अंको वाली पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 475 648 857 591 362 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) यदि प्रत्येक संख्या के तीसरे अंक में 1 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याएँ सम हो जाएंगी?
This question is based on the five three-digit numbers given below. (Left) 475 648 857 591 362 (Right) (Example- 697 – 1st digit = 6, 2nd digit = 9 and 3rd digit = 7) (Note: All operations should be performed from left to right.) If 1 is added to the third digit of each number, how many numbers will become even?
Show answer and explanation

Answer: (D)

तीन
Three

तीसरे अंक में 1 जोड़ने पर: 475 से 476 (सम), 648 से 649 (विषम), 857 से 858 (सम), 591 से 592 (सम), 362 से 363 (विषम)। तीन संख्याएँ सम बनेंगी।
Adding 1 to the third digit: 475 gives 476 (even), 648 gives 649 (odd), 857 gives 858 (even), 591 gives 592 (even), 362 gives 363 (odd). Three numbers become even.
5.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels in it or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

SNU

MHN, IDJ और PKQ में दूसरा अक्षर पहले से −5 और तीसरा अक्षर दूसरे से +6 है। SNU में S से N −5 है पर N से U +7 है, इसलिए SNU अलग है।
In MHN, IDJ and PKQ the second letter is −5 from the first and the third is +6 from the second. In SNU, S to N is −5 but N to U is +7, so SNU is the odd one.
6.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

CF-HB

FI-KD, JM-OH और NQ-SL में प्रत्येक युग्म का पहला अक्षर +5 और दूसरा −5 से बदलता है (F से K, I से D; J से O, M से H; N से S, Q से L)। CF-HB में C से H +5 है पर F से B −4 है, इसलिए CF-HB अलग है।
In FI-KD, JM-OH and NQ-SL the first letter of each pair goes +5 and the second letter goes −5 (F to K, I to D; J to O, M to H; N to S, Q to L). In CF-HB, C to H is +5 but F to B is −4, so CF-HB is the odd one.
7.
एक निश्चित तरीके से FI 11 का संबंध KN 8 से है। उसी तरीके से, NQ 25 का संबंध SV 22 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, OR 17 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
FI 11 is related to KN 8 in a certain way. In the same way, NQ 25 is related to SV 22. Following the same logic, OR 17 is related to which of the following?
Show answer and explanation

Answer: (C)

TW 14

प्रत्येक अक्षर में +5 होता है और संख्या 3 घटती है: FI 11 से KN 8, NQ 25 से SV 22। अतः OR 17 में O+5 = T, R+5 = W, 17 − 3 = 14, अर्थात TW 14।
Each letter moves +5 and the number falls by 3: FI 11 to KN 8, NQ 25 to SV 22. So OR 17 gives O+5 = T, R+5 = W, 17 − 3 = 14, i.e. TW 14.
8.
लक्ष्मण बिंदु A से यात्रा शुरू करता है और दक्षिण की ओर 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Laxman starts travelling from point A and drives 7 km towards the south. Then he turns right and drives 8 km, turns right and drives 9 km. Then he turns right and drives 9 km. Finally, he turns right, drives 2 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only.)
Show answer and explanation

Answer: (A)

1 km, पश्चिम की ओर
1 km, towards the west

A (0, 0) से: 7 किमी दक्षिण (0, −7); दाएँ, 8 किमी पश्चिम (−8, −7); दाएँ, 9 किमी उत्तर (−8, 2); दाएँ, 9 किमी पूर्व (1, 2); दाएँ, 2 किमी दक्षिण (1, 0)। P, A से 1 किमी पूर्व में है, अतः उसे 1 किमी पश्चिम की ओर जाना होगा।
From A (0, 0): 7 km south (0, −7); right, 8 km west (−8, −7); right, 9 km north (−8, 2); right, 9 km east (1, 2); right, 2 km south (1, 0). P is 1 km east of A, so he must drive 1 km towards the west.
9.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ होमस्टे, रिसॉर्ट हैं। कुछ रिसॉर्ट, महल हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ होमस्टे, महल हैं। (II) सभी महल, रिसॉर्ट हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements. Statements: Some homestays are resorts. Some resorts are palaces. Conclusions: (I) Some homestays are palaces. (II) All palaces are resorts.
Show answer and explanation

Answer: (C)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

दोनों कथन आंशिक (कुछ-कुछ) हैं, इनसे होमस्टे और महलों के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं बनता, अतः (I) सही नहीं है। यह भी नहीं कहा गया कि सभी महल रिज़ॉर्ट हैं, अतः (II) सही नहीं है।
Both statements are particular (some-some), which gives no definite link between homestays and palaces, so (I) does not follow. Nothing says all palaces are resorts, so (II) does not follow.
10.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 7 ÷ 4 + 20 − 72 × 6 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 7 ÷ 4 + 20 − 72 × 6 = ?
Show answer and explanation

Answer: (D)

20

चिह्न बदलने पर: 7 × 4 − 20 + 72 ÷ 6 = 28 − 20 + 12 = 20।
After interchanging the signs: 7 × 4 − 20 + 72 ÷ 6 = 28 − 20 + 12 = 20.
11.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 561 562 564 ? 571 576
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 561 562 564 ? 571 576
Show answer and explanation

Answer: (D)

567

अंतर +1, +2, +3, +4, +5 हैं: 561, 562, 564, 567, 571, 576। अतः ? = 567।
The differences are +1, +2, +3, +4, +5: 561, 562, 564, 567, 571, 576. So ? = 567.
12.
तीर्थ, बिंदु Y से यात्रा शुरू करके उत्तर की ओर 23 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 27 km ड्राइव करता है। अंतत: वह दाएं मुड़ता है, 12 km ड्राइव करता है और बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक विनिर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90- डिग्री के मोड़ हैं।)
Tirth starts travelling from point Y and drives 23 km towards the north. Then he turns right and drives 12 km. Then he turns right and drives 27 km. Finally, he turns right, drives 12 km and stops at point Z. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point Y again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only.)
Show answer and explanation

Answer: (B)

4 km, उत्तर की ओर
4 km, towards the north

Y (0, 0) से: 23 किमी उत्तर (0, 23); दाएँ, 12 किमी पूर्व (12, 23); दाएँ, 27 किमी दक्षिण (12, −4); दाएँ, 12 किमी पश्चिम (0, −4)। Z, Y से 4 किमी दक्षिण में है, अतः उसे 4 किमी उत्तर की ओर जाना होगा।
From Y (0, 0): 23 km north (0, 23); right, 12 km east (12, 23); right, 27 km south (12, −4); right, 12 km west (0, −4). Z is 4 km south of Y, so he must drive 4 km towards the north.
13.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 A 3 D 8 B 2 C 12 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 18 A 3 D 8 B 2 C 12 = ?
Show answer and explanation

Answer: (C)

2

A = ÷, B = ×, C = +, D = − रखने पर: 18 ÷ 3 − 8 × 2 + 12 = 6 − 16 + 12 = 2।
Substituting A = ÷, B = ×, C = +, D = −: 18 ÷ 3 − 8 × 2 + 12 = 6 − 16 + 12 = 2.
14.
L, M, N, O, Q, R, और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। R, O के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। S के बाएं गिनने पर O और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। L के दाएं गिनने पर Q और L के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N, Q का निकटतम पड़ोसी है। M के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
L, M, N, O, Q, R and S are sitting around a circular table facing its centre. R sits third to the left of O. Counting to the left of S, only one person sits between O and S. Counting to the right of L, only two persons sit between Q and L. N is an immediate neighbour of Q. Who sits third to the right of M?
Show answer and explanation

Answer: (D)

R

O को स्थान 0 मानकर दाईं ओर गिनें। R, O के बाएँ तीसरा है, अतः R = 4। S के बाएँ गिनने पर O तक बीच में एक व्यक्ति है, अतः S = 2। Q, L के दाएँ तीन स्थान आगे है और N, Q का पड़ोसी है: L = 3, Q = 6, N = 5, M = 1। क्रम: O, M, S, L, R, N, Q। M के दाएँ तीसरा व्यक्ति R है।
Place O at position 0 and count rightwards. R is third to the left of O, so R = 4. S is such that counting left from S one person sits before O, so S = 2. Q is three places to the right of L, N is next to Q: L = 3, Q = 6, N = 5, M = 1. Order: O, M, S, L, R, N, Q. Third to the right of M is R.
15.
दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 18 23 17 24 16 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 18 23 17 24 16 ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

25

दो वैकल्पिक श्रृंखलाएँ हैं: 18, 17, 16 (प्रत्येक −1) और 23, 24, 25 (प्रत्येक +1)। अतः ? = 25।
Two alternating series: 18, 17, 16 (−1 each) and 23, 24, 25 (+1 each). So ? = 25.
16.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी ईंट, चम्मच हैं। कोई भी ईंट, क्रि केट नहीं है। निष्कर्ष (I): कुछ क्रि केट, चम्मच हैं। निष्कर्ष (II): सभी चम्मच, क्रि केट हैं।
Study the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements. Statements: All bricks are spoons. No brick is a cricket. Conclusion (I): Some crickets are spoons. Conclusion (II): All spoons are crickets.
Show answer and explanation

Answer: (A)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

सभी ईंटें चम्मच हैं और कोई ईंट क्रिकेट नहीं है। ईंट के अलावा अन्य चम्मच क्रिकेट हो भी सकते हैं और नहीं भी, इसलिए न तो 'कुछ क्रिकेट चम्मच हैं' और न ही 'सभी चम्मच क्रिकेट हैं' निकलता है।
All bricks are spoons and no brick is a cricket. Spoons that are not bricks may or may not be crickets, so neither 'some crickets are spoons' nor 'all spoons are crickets' follows.
17.
सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के ऊपर केवल C को रखा गया है। D और E के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। B के नीचे केवल A को रखा गया है। F को E के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। B और F के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes A, B, C, D, E, F and G are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only C is kept above D. Only two boxes are kept between D and E. Only A is kept below B. F is not kept immediately above E. How many boxes are kept between B and F?
Show answer and explanation

Answer: (B)

दो
Two

D के ऊपर केवल C है, अतः C पहले और D दूसरे स्थान पर है। D और E के बीच दो बॉक्स, अतः E पाँचवें स्थान पर है। B के नीचे केवल A है, अतः B छठे और A सातवें स्थान पर है। F और G तीसरे व चौथे स्थान पर हैं; F, E के ठीक ऊपर नहीं है, अतः F तीसरे और G चौथे स्थान पर है। B (छठा) और F (तीसरा) के बीच चौथा और पाँचवाँ बॉक्स, अर्थात दो बॉक्स हैं।
Only C is above D, so C is 1st and D 2nd. Two boxes between D and E puts E 5th. Only A is below B, so B is 6th and A 7th. F and G fill 3rd and 4th; F is not immediately above E, so F = 3rd, G = 4th. Between B (6th) and F (3rd) are the 4th and 5th boxes, i.e. two boxes.
18.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 एवं 3 में तोड़ना और फिर 1 एवं 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 24, 66 18, 48
In the following pairs of numbers, the second number is obtained by performing some mathematical operations on the first number. Select the set in which the numbers are related in the same way as the numbers of the following sets are related. (Note: The operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations on 13, such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) 24, 66 18, 48
Show answer and explanation

Answer: (A)

30, 84

प्रत्येक युग्म में दूसरी संख्या = पहली × 3 − 6: 24 × 3 − 6 = 66 और 18 × 3 − 6 = 48। 30 के लिए 30 × 3 − 6 = 84।
In each pair, second = first × 3 − 6: 24 × 3 − 6 = 66 and 18 × 3 − 6 = 48. For 30: 30 × 3 − 6 = 84.
19.
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘DELT’ को ‘1473’ और ‘BLED’ को ‘7234’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘B’ का कूट क्या है?
In a certain code language, 'DELT' is coded as '1473' and 'BLED' is coded as '7234'. What is the code for 'B' in the given code language?
Show answer and explanation

Answer: (D)

2

DELT और BLED में उभयनिष्ठ अक्षर D, E, L हैं और उभयनिष्ठ अंक 4, 3, 7 हैं। BLED (7234) में शेष अंक 2 है, जो B का है। अतः B = 2।
The common letters of DELT and BLED are D, E, L with common digits 4, 3, 7. The digit left in BLED (7234) is 2, and it belongs to B. So B = 2.
20.
सात बॉक्स C, D, E, M, N, O और P एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों। केवल D को C के ऊपर रखा गया है। केवल E को C और M के बीच रखा गया है। केवल P को N के नीचे रखा गया है। O और P के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes C, D, E, M, N, O and P are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only D is kept above C. Only E is kept between C and M. Only P is kept below N. How many boxes are kept between O and P?
Show answer and explanation

Answer: (A)

एक
One

C के ऊपर केवल D है, अतः D पहले और C दूसरे स्थान पर है। C और M के बीच केवल E है, अतः E तीसरे और M चौथे स्थान पर है। N के नीचे केवल P है, अतः N छठे और P सातवें स्थान पर है, शेष O पाँचवें स्थान पर है। O (पाँचवाँ) और P (सातवाँ) के बीच केवल N है, अर्थात एक बॉक्स।
Only D is above C, so D = 1st, C = 2nd. Only E is between C and M, so E = 3rd, M = 4th. Only P is below N, so N = 6th, P = 7th, leaving O = 5th. Between O (5th) and P (7th) is only N, i.e. one box.
21.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 6 6 7 11 20 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 6 6 7 11 20 ?
Show answer and explanation

Answer: (B)

36

अंतर 0, 1, 4, 9 हैं, जो 0², 1², 2², 3² हैं। अगला अंतर 4² = 16 होगा, अतः ? = 20 + 16 = 36।
Differences are 0, 1, 4, 9, which are the squares 0², 1², 2², 3². The next difference is 4² = 16, so ? = 20 + 16 = 36.
22.
यदि संख्या 95423671 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे तथा दाएं से चौथे अंकों का योग कितना होगा?
If each digit in the number 95423671 is arranged in ascending order from left to right, then what will be the sum of the third digit from the left and the fourth digit from the right in the new number thus formed?
Show answer and explanation

Answer: (A)

8

95423671 को आरोही क्रम में लिखने पर 1 2 3 4 5 6 7 9। बाएँ से तीसरा = 3, दाएँ से चौथा = 5। योग = 8।
Ascending order of 95423671 is 1 2 3 4 5 6 7 9. Third from left = 3, fourth from right = 5. Sum = 8.
23.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? Z122Y V101U R82Q N65M ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the given series? Z122Y V101U R82Q N65M ?
Show answer and explanation

Answer: (A)

J50I

पहला और अंतिम अक्षर प्रत्येक −4 से बदलते हैं (Z, V, R, N, J तथा Y, U, Q, M, I)। संख्याएँ 21, 19, 17 और फिर 15 घटती हैं: 122, 101, 82, 65, 50। अतः ? = J50I।
The first and last letters each move −4 (Z, V, R, N, J and Y, U, Q, M, I). The numbers fall by 21, 19, 17 and then 15: 122, 101, 82, 65, 50. So ? = J50I.
24.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। MUV : QPZ UKD : YFH
Select the pair that follows the same pattern as the pairs given below. Both pairs follow the same pattern. MUV : QPZ UKD : YFH
Show answer and explanation

Answer: (B)

CAL : GVP

अक्षरों में +4, −5, +4 का परिवर्तन होता है: M से Q, U से P, V से Z; U से Y, K से F, D से H। CAL में C+4 = G, A−5 = V, L+4 = P, अतः GVP।
The letters shift +4, −5, +4: M to Q, U to P, V to Z; U to Y, K to F, D to H. For CAL: C+4 = G, A−5 = V, L+4 = P, giving GVP.
25.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels in it or their position.)
Show answer and explanation

Answer: (C)

YEI

PWZ, BIL और OVY में दूसरा अक्षर पहले से +7 और तीसरा अक्षर दूसरे से +3 है। YEI में Y से E +6 और E से I +4 है, इसलिए YEI अलग है।
In PWZ, BIL and OVY the second letter is +7 from the first and the third is +3 from the second. In YEI, Y to E is +6 and E to I is +4, so YEI is the odd one.

Other subjects in this paper

General KnowledgeMathematicsRailway General KnowledgeComputer & Financial AwarenessGeneral Science
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram