RRB NTPC UG CBT-1 · 7 Aug 2025 · Shift 3 — General Intelligence & Reasoning
RRB NTPC (UG/Graduate) · previous year paper
25 General Intelligence & Reasoning questions from RRB NTPC UG CBT-1 · 7 Aug 2025 · Shift 3, with answers and Hindi and English explanations.
1.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (117 A 3) C (119 A 7) C 24 D 6 C (117 A 13) B 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? (117 A 3) C (119 A 7) C 24 D 6 C (117 A 13) B 2 = ?
- (A)92
- (B)100
- (C)108
- (D)98
Show answer and explanation
Answer: (A)
92
चिह्न बदलने पर: (117 ÷ 3) + (119 ÷ 7) + 24 − 6 + (117 ÷ 13) × 2 = 39 + 17 + 24 − 6 + 18 = 92। अतः उत्तर 92 है।
Replacing: (117 ÷ 3) + (119 ÷ 7) + 24 − 6 + (117 ÷ 13) × 2 = 39 + 17 + 24 − 6 + 18 = 92. So the answer is 92.
2.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) © & 9 4 5 # 6 2 $ © 8 2 £ @ & # 5 £ % & # 1 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. (Left) © & 9 4 5 # 6 2 $ © 8 2 £ @ & # 5 £ % & # 1 (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and immediately followed by a symbol?
- (A)4
- (B)3
- (C)2
- (D)5
Show answer and explanation
Answer: (B)
3
शर्त पूरी करने वाले चिह्न: '$' (2 के बाद, © से पहले), '£' (2 के बाद, @ से पहले) और '£' (5 के बाद, % से पहले)। बाकी चिह्न शर्त पूरी नहीं करते। अतः उत्तर 3 है।
Qualifying symbols: '$' (after 2, before ©), '£' (after 2, before @) and '£' (after 5, before %). Other symbols are not preceded by a number or are followed by a number. So the answer is 3.
3.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 84, 85, 87, 91, 99, ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 84, 85, 87, 91, 99, ?
- (A)254
- (B)511
- (C)125
- (D)115
Show answer and explanation
Answer: (D)
115
अंतर दोगुने होते हैं: +1, +2, +4, +8 (84→85→87→91→99)। अगला +16: 99 + 16 = 115। अतः उत्तर 115 है।
Differences double: +1, +2, +4, +8 (84→85→87→91→99). Next is +16: 99 + 16 = 115. So the answer is 115.
4.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)NE - RK
- (B)XK - BQ
- (C)PA - TH
- (D)QI - UO
Show answer and explanation
Answer: (C)
PA - TH
नियम: पहला अक्षर +4, दूसरा +6 (N→R, E→K; X→B, K→Q; Q→U, I→O)। PA - TH में A→H, +7 है, जो नियम तोड़ता है। अतः PA - TH भिन्न है।
Pattern: first letter +4, second +6 (N→R, E→K; X→B, K→Q; Q→U, I→O). In PA - TH, A→H is +7, breaking the rule. So PA - TH is the odd one.
5.
राजीव, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है और 4 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
Rajeev starts driving from point A and drives 8 km towards the east. Then he turns left and drives 4 km, then turns left and drives 4 km. He again turns left and drives 11 km. Finally, he turns right, drives 4 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless specified, all turns are 90° turns only.)
- (A)7 km, उत्तर की ओर7 km, towards the north
- (B)9 km, उत्तर की ओर9 km, towards the north
- (C)9 km, दक्षिण की ओर9 km, towards the south
- (D)7 km, पश्चिम की ओर7 km, towards the west
Show answer and explanation
Answer: (A)
7 km, उत्तर की ओर
7 km, towards the north
A से: 8 किमी पूर्व, 4 किमी उत्तर, 4 किमी पश्चिम, 11 किमी दक्षिण, फिर दाएँ (पश्चिम) 4 किमी। पूर्व-पश्चिम: 8 − 4 − 4 = 0। उत्तर-दक्षिण: 4 − 11 = 7 किमी दक्षिण। P, A से 7 किमी दक्षिण है, अतः 7 किमी उत्तर की ओर जाना होगा।
From A: 8 km east, 4 km north, 4 km west, 11 km south, then right (west) 4 km. East-west: 8 − 4 − 4 = 0. North-south: 4 − 11 = 7 km south. So P is 7 km south of A, and he must drive 7 km towards the north.
6.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘YOUR’ को ‘4628’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘UNIT’ को ‘1385’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘U’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'YOUR' is coded as '4628' and 'UNIT' is coded as '1385'. What is the code for 'U' in the given code language?
- (A)1
- (B)2
- (C)8
- (D)3
Show answer and explanation
Answer: (C)
8
YOUR = 4628 और UNIT = 1385। उभयनिष्ठ अक्षर केवल U है और उभयनिष्ठ अंक केवल 8 है। अतः U का कोड 8 है।
YOUR = 4628 and UNIT = 1385. The only common letter is U and the only common digit is 8. So the code for U is 8.
7.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? COB 5, EQD 10, GSF 15, IUH 20, ?
Which of the following alphanumeric clusters will replace the question mark (?) in the given series so as to make it logically complete? COB 5, EQD 10, GSF 15, IUH 20, ?
- (A)JWI 25
- (B)KWJ 25
- (C)KVJ 22
- (D)JVI 22
Show answer and explanation
Answer: (B)
KWJ 25
प्रत्येक अक्षर +2 आगे: C, E, G, I, K; O, Q, S, U, W; B, D, F, H, J। संख्याएँ 5-5 बढ़ती हैं: 5, 10, 15, 20, 25। अतः उत्तर KWJ 25 है।
Each letter moves +2: C, E, G, I, K; O, Q, S, U, W; B, D, F, H, J. Numbers rise by 5: 5, 10, 15, 20, 25. So the answer is KWJ 25.
8.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A = B' का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, 'A ¥ B' का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, 'A # B' का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और 'A % B' का अर्थ है कि ‘A, B की माता है। यदि 'D % E = L ¥ T # A' है, तो D का A से क्या संबंध है?
In a certain code language, 'A = B' means 'A is the wife of B', 'A ¥ B' means 'A is the father of B', 'A # B' means 'A is the brother of B' and 'A % B' means 'A is the mother of B'. If 'D % E = L ¥ T # A', then how is D related to A?
- (A)माता की माताMother's mother
- (B)माता की बहनMother's sister
- (C)माता का भाईMother's brother
- (D)माता का पिताMother's father
Show answer and explanation
Answer: (A)
माता की माता
Mother's mother
D % E: D, E की माता। E = L: E, L की पत्नी। L ¥ T: L, T का पिता। T # A: T, A का भाई। अतः E, A की माता है और D, A की माता की माता (नानी) है।
D % E: D is E's mother. E = L: E is L's wife. L ¥ T: L is T's father. T # A: T is A's brother. So E is A's mother and D is A's mother's mother.
9.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 ÷ 6 − 8 + 20 × 4 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 25 ÷ 6 − 8 + 20 × 4 = ?
- (A)154
- (B)152
- (C)151
- (D)153
Show answer and explanation
Answer: (D)
153
चिह्न बदलने पर: 25 × 6 + 8 − 20 ÷ 4। BODMAS से: 150 + 8 − 5 = 153। अतः उत्तर 153 है।
After interchanging: 25 × 6 + 8 − 20 ÷ 4. By BODMAS: 150 + 8 − 5 = 153. So the answer is 153.
10.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से ETHC का संबंध XOMJ से है। उसी तरीके से, CZBE का संबंध VUGL से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से HKQZ का संबंध किससे है?
Based on the English alphabetical order, ETHC is related to XOMJ in a certain way. In the same way, CZBE is related to VUGL. Following the same logic, HKQZ is related to which of the given options?
- (A)AFGV
- (B)AVGH
- (C)AVGF
- (D)AFVG
Show answer and explanation
Answer: (D)
AFVG
बदलाव −7, −5, +5, +7 है: E→X, T→O, H→M, C→J तथा C→V, Z→U, B→G, E→L। अतः H→A, K→F, Q→V, Z→G से AFVG बनता है।
Shifts are −7, −5, +5, +7: E→X, T→O, H→M, C→J and C→V, Z→U, B→G, E→L. So H→A, K→F, Q→V, Z→G gives AFVG.
11.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (A)EY-HC
- (B)ZT-CX
- (C)KE-MI
- (D)MG-PK
Show answer and explanation
Answer: (C)
KE-MI
नियम: पहला अक्षर +3, दूसरा +4 (E→H, Y→C; Z→C, T→X; M→P, G→K)। KE-MI में K→M केवल +2 है, जो नियम तोड़ता है। अतः KE-MI भिन्न है।
Pattern: first letter +3, second +4 (E→H, Y→C; Z→C, T→X; M→P, G→K). In KE-MI, K→M is only +2, breaking the rule. So KE-MI is the odd one.
12.
एक निश्चित तरीके से VR 27 का संबंध YU 32 से है। उसी तरीके से, MI 9 का संबंध PL 14 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, GC 13 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
VR 27 is related to YU 32 in a certain way. In the same way, MI 9 is related to PL 14. Following the same logic, GC 13 is related to which of the following?
- (A)MP 18
- (B)JF 22
- (C)JK 16
- (D)JF 18
Show answer and explanation
Answer: (D)
JF 18
प्रत्येक अक्षर +3 और संख्या +5: V→Y, R→U, 27→32; M→P, I→L, 9→14। अतः G→J, C→F, 13→18 से JF 18 बनता है।
Each letter moves +3 and the number increases by 5: V→Y, R→U, 27→32; M→P, I→L, 9→14. So G→J, C→F, 13→18 gives JF 18.
13.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए
निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ पतंगें, टोपी हैं। कोई टोपी, बैट नहीं है।
निष्कर्ष: (I): कुछ पतंगें, बैट हैं। (II): कुछ टोपी, पतंगें हैं।
Study the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some kites are caps. No cap is a bat.
Conclusions: (I): Some kites are bats. (II): Some caps are kites.
- (A)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (B)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (C)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (D)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Only conclusion (II) follows.
'कुछ पतंगें टोपी हैं' का रूपांतरण 'कुछ टोपियाँ पतंगें हैं' है, अतः II सही है। पतंग और बल्ले का संबंध निश्चित नहीं, अतः I नहीं। केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
'Some kites are caps' converts to 'Some caps are kites', so II follows. Kites and bats are linked only through caps, which exclude bats, so I is not certain. Only conclusion (II) follows.
14.
टाउन B, टाउन A के दक्षिण में है। टाउन C, टाउन A के पश्चिम में है। टाउन D, टाउन C के पश्चिम में है। टाउन E, टाउन D के उत्तर में है और टाउन F के दक्षिण में है। टाउन D के संबंध में टाउन F की स्थिति क्या है?
Town B is to the south of town A. Town C is to the west of town A. Town D is to the west of town C. Town E is to the north of town D and to the south of town F. What is the position of town F with respect to town D?
- (A)उत्तरNorth
- (B)दक्षिणSouth
- (C)पूर्वEast
- (D)पश्चिमWest
Show answer and explanation
Answer: (A)
उत्तर
North
E, D के उत्तर में है और F, E के उत्तर में है (E, F के दक्षिण में)। अतः F, D के उत्तर में है।
E is north of D, and F is north of E (E is south of F). So F lies to the north of D.
15.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 7 7 10 18 33 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 7 7 10 18 33 ?
- (A)57
- (B)61
- (C)64
- (D)69
Show answer and explanation
Answer: (A)
57
अंतर n² − 1 हैं: 0, 3, 8, 15 (7→7→10→18→33)। अगला 5² − 1 = 24: 33 + 24 = 57। अतः उत्तर 57 है।
Differences are n² − 1: 0, 3, 8, 15 (7→7→10→18→33). Next is 5² − 1 = 24: 33 + 24 = 57. So the answer is 57.
16.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LEFT’ को ‘5427’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘EARS’ को ‘6153’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'LEFT' is coded as '5427' and 'EARS' is coded as '6153'. What is the code for 'E' in the given code language?
- (A)5
- (B)4
- (C)3
- (D)6
Show answer and explanation
Answer: (A)
5
LEFT = 5427 और EARS = 6153। उभयनिष्ठ अक्षर केवल E है और उभयनिष्ठ अंक केवल 5 है। अतः E का कोड 5 है।
LEFT = 5427 and EARS = 6153. The only common letter is E and the only common digit is 5. So the code for E is 5.
17.
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर- संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। KDU 94, HIQ 107, ENM 120, BSI 133, YXE 146, ?
Which of the following alphanumeric clusters should replace the question mark (?) to make the given series logically complete? KDU 94, HIQ 107, ENM 120, BSI 133, YXE 146, ?
- (A)UDB 159
- (B)VCA 159
- (C)WDC 161
- (D)WBZ 161
Show answer and explanation
Answer: (B)
VCA 159
पहले अक्षर −3: K, H, E, B, Y, V। दूसरे अक्षर +5: D, I, N, S, X, C। तीसरे अक्षर −4: U, Q, M, I, E, A। संख्याएँ +13: 94 … 146, 159। अतः उत्तर VCA 159 है।
First letters −3: K, H, E, B, Y, V. Second letters +5: D, I, N, S, X, C. Third letters −4: U, Q, M, I, E, A. Numbers +13: 94 … 146, 159. So the answer is VCA 159.
18.
अमित अपनी कक्षा में ऊपर से 34वें स्थान पर और नीचे से 45वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
Amit ranks 34th from the top and 45th from the bottom in his class. What is the total number of students in his class?
- (A)77
- (B)76
- (C)78
- (D)79
Show answer and explanation
Answer: (C)
78
कुल छात्र = ऊपर से स्थान + नीचे से स्थान − 1 = 34 + 45 − 1 = 78। अतः उत्तर 78 है।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 34 + 45 − 1 = 78. So the answer is 78.
19.
उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे 47 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, सोनिका बाएँ छोर से 18वें स्थान पर है। यदि ध्रुव, सोनिका के दाएँ से 11वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ-छोर से ध्रुव का स्थान क्या है?
In a row of 47 students sitting facing north, Sonika is 18th from the left end. If Dhruv is 11th to the right of Sonika, what is Dhruv's position from the right end of the row?
- (A)21वाँ21st
- (B)19वाँ19th
- (C)18वाँ18th
- (D)20वाँ20th
Show answer and explanation
Answer: (B)
19वाँ
19th
ध्रुव बाएँ से 18 + 11 = 29वाँ है। दाएँ से: 47 − 29 + 1 = 19। अतः ध्रुव दाएँ से 19वाँ है।
Dhruv is 18 + 11 = 29th from the left. From the right: 47 − 29 + 1 = 19. So Dhruv is 19th from the right.
20.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 5 # % 2 ^ @ 3 & 1 $ 7 Ω 5 2 # 6 * 1 9 (दाएं) श्रृंखला में ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. All numbers are single-digit numbers. Counting is to be done from left to right only. (Left) 5 # % 2 ^ @ 3 & 1 $ 7 Ω 5 2 # 6 * 1 9 (Right) How many such symbols are there in the series, each of which is immediately preceded by a number and immediately followed by a symbol?
- (A)दो से अधिकMore than two
- (B)दोTwo
- (C)एकOne
- (D)एक भी नहींNone
Show answer and explanation
Answer: (B)
दो
Two
शर्त पूरी करने वाले चिह्न: '#' (5 के बाद, % से पहले) और '^' (2 के बाद, @ से पहले)। बाकी (&, $, Ω, #, *) के बाद संख्या है। अतः उत्तर Two है।
Qualifying symbols: '#' (after 5, before %) and '^' (after 2, before @). The others (&, $, Ω, #, *) are followed by a number. So the answer is Two.
21.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 86 88 92 100 116 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 86 88 92 100 116 ?
- (A)144
- (B)148
- (C)180
- (D)132
Show answer and explanation
Answer: (B)
148
अंतर दोगुने होते हैं: +2, +4, +8, +16 (86→88→92→100→116)। अगला +32: 116 + 32 = 148। अतः उत्तर 148 है।
Differences double: +2, +4, +8, +16 (86→88→92→100→116). Next is +32: 116 + 32 = 148. So the answer is 148.
22.
यदि संख्या 6243514 के प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक के बीच का अंतर कितना होगा?
If 3 is added to each odd digit and 1 is subtracted from each even digit of the number 6243514, what will be the difference between the largest and the smallest digit in the number thus formed?
- (A)5
- (B)7
- (C)6
- (D)8
Show answer and explanation
Answer: (B)
7
6243514: विषम अंकों में +3 (3→6, 5→8, 1→4), सम अंकों में −1 (6→5, 2→1, 4→3, 4→3)। नई संख्या 5136843। सबसे बड़ा 8 − सबसे छोटा 1 = 7। अतः उत्तर 7 है।
6243514: odd digits +3 (3→6, 5→8, 1→4), even digits −1 (6→5, 2→1, 4→3, 4→3). New number 5136843. Largest 8 − smallest 1 = 7. So the answer is 7.
23.
A, B, C, D, J, K और L एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। L, D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। L के बाईं ओर से गिनने पर L और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, K के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। K के दाईं ओर से गिनने पर D और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, J, K and L are sitting around a circular table facing the centre. L sits immediate right of D. Counting from the left of L, only three people sit between L and C. Only three people sit between D and J. A sits immediate right of K. How many people sit between D and K when counted from the right of K?
- (A)तीनThree
- (B)दोTwo
- (C)एकOne
- (D)चारFour
Show answer and explanation
Answer: (C)
एक
One
D से दक्षिणावर्त (केंद्र की ओर मुख होने पर बायाँ) क्रम: D, A, K, C, J, B, L। जाँच: L, D के ठीक दाएँ; L के बाएँ से L और C के बीच तीन; D और J के बीच तीन; A, K के ठीक दाएँ। K के दाएँ से D तक बीच में केवल A, अतः एक।
Going clockwise (to the left when facing centre) from D: D, A, K, C, J, B, L. Checks: L immediate right of D, three between L and C from L's left, three between D and J, A immediate right of K. From K's right only A sits before D, so One.
24.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, एक निश्चित तरीके से CFJP का संबंध GJMS से है। उसी तरीके से, SVVB का संबंध WZYE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, दिए गए विकल्पों में से EHEK का संबंध किससे है?
Based on the English alphabetical order, CFJP is related to GJMS in a certain way. In the same way, SVVB is related to WZYE. Following the same logic, EHEK is related to which of the given options?
- (A)ILHN
- (B)LNHG
- (C)LIHN
- (D)LINJ
Show answer and explanation
Answer: (A)
ILHN
बदलाव +4, +4, +3, +3 है: C→G, F→J, J→M, P→S तथा S→W, V→Z, V→Y, B→E। अतः E→I, H→L, E→H, K→N से ILHN बनता है।
Shifts are +4, +4, +3, +3: C→G, F→J, J→M, P→S and S→W, V→Z, V→Y, B→E. So E→I, H→L, E→H, K→N gives ILHN.
25.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरीके से संबंधित हैं जिस तरीके से निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 को लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/ 13 में से घटाना/ 13 से गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 तथा 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (75, 62, 49) (61, 48, 35)
Select the set in which the numbers are related in the same way as the numbers of the following sets are related. (Note: Operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 – operations such as adding to 13/subtracting from 13/multiplying by 13 can be performed on 13. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (75, 62, 49) (61, 48, 35)
- (A)(48, 24, 12)
- (B)(66, 52, 41)
- (C)(73, 60, 53)
- (D)(92, 79, 66)
Show answer and explanation
Answer: (D)
(92, 79, 66)
हर संख्या पिछली से 13 कम है: 75 − 13 = 62, 62 − 13 = 49; 61, 48, 35। इसी प्रकार 92 − 13 = 79, 79 − 13 = 66। अतः उत्तर (92, 79, 66) है।
Each number is 13 less than the previous: 75 − 13 = 62, 62 − 13 = 49; 61, 48, 35. Similarly 92 − 13 = 79, 79 − 13 = 66. So the answer is (92, 79, 66).
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram