RRB Technician Grade III · 10 Mar 2026 · Shift 2 — General Science (part 1)
RRB Technician · previous year paper
50 General Science questions from RRB Technician Grade III · 10 Mar 2026 · Shift 2, with answers and Hindi and English explanations.
1.
निम्नलिखित में से कौन-से, आयनिक यौगिकों के गुणधर्म हैं?
A. उच्च गलनांक
B. अध्रुवीय विलायकों में विलेय
C. ठोस अवस्था में विद्युत चालक
D. प्रकृति में भंगुर
Which of the following are properties of ionic compounds?
A. High melting point
B. Soluble in non-polar solvents
C. Conduct electricity in the solid state
D. Brittle in nature
- (A)केवल (A) और (B)Only (A) and (B)
- (B)केवल (A) और (D)Only (A) and (D)
- (C)केवल (C) और (B)Only (C) and (B)
- (D)केवल (C) और (D)Only (C) and (D)
Show answer and explanation
Answer: (B)
केवल (A) और (D)
Only (A) and (D)
प्रबल स्थिरवैद्युत बलों के कारण आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है और वे कठोर पर भंगुर होते हैं। वे जल (ध्रुवीय) में घुलते हैं, अध्रुवीय विलायकों में नहीं, और केवल गलित या विलयन अवस्था में विद्युत चालन करते हैं, ठोस में नहीं।
Ionic compounds have high melting points due to strong electrostatic forces and are hard but brittle. They dissolve in water (polar), not in non-polar solvents, and conduct only when molten or dissolved, not as solids.
2.
पुष्प के मादा जनन भाग को किस नाम से जाना जाता है?
The female reproductive part of the flower is known as:
- (A)बाह्यदल (sepals)sepals
- (B)पुंकेसर (stamens)stamens
- (C)दल (petals)petals
- (D)स्त्रीकेसर (pistil)pistil
Show answer and explanation
Answer: (D)
स्त्रीकेसर (pistil)
pistil
वर्तिकाग्र, वर्तिका और अंडाशय से बना स्त्रीकेसर (पिस्टिल) फूल का मादा जनन अंग है; पुंकेसर नर अंग हैं।
The pistil (carpel), made of stigma, style and ovary, is the female reproductive part of a flower; stamens are the male part.
3.
यदि किसी चालक के सिरों के बीच विभवांतर 1 V है तथा उसमें से 1 A की धारा प्रवाहित होती है, तो चालक का प्रतिरोध कितना होगा?
If a conductor has a potential difference of 1 V across its ends and a current of 1 A flows through it, what is the resistance of the conductor?
- (A)0.5 Ω
- (B)2 Ω
- (C)10 Ω
- (D)1 Ω
Show answer and explanation
Answer: (D)
1 Ω
ओम के नियम से R = V ÷ I = 1 V ÷ 1 A = 1 Ω; यही एक ओम की परिभाषा है।
By Ohm's law, R = V ÷ I = 1 V ÷ 1 A = 1 Ω; this is the definition of one ohm.
4.
यदि A, B को विस्थापित करता है और C, A को विस्थापित करता है, तो अभिक्रियाशीलता का क्रम है:
If A displaces B, and C displaces A, then the order of reactivity is:
- (A)B > A > C
- (B)C > A > B
- (C)C > B > A
- (D)A > B > C
Show answer and explanation
Answer: (B)
C > A > B
धातु केवल कम सक्रिय धातु को विस्थापित करती है। A ने B को विस्थापित किया, अतः A > B; C ने A को, अतः C > A। क्रम: C > A > B।
A metal displaces only a less reactive one. A displaces B, so A > B; C displaces A, so C > A. Order: C > A > B.
5.
दो बीकरों में अलग-अलग सांद्रता के चीनी के विलयन हैं। एक अर्धपारगम्य झिल्ली उन्हें अलग करती है। कुछ समय बाद, एक बीकर में विलयन का स्तर बढ़ जाता है जबकि दूसरे में घट जाता है। यह प्रयोग विलयनों के किस गुण को सबसे अच्छी तरह दर्शाता है, और क्यों?
Two beakers contain sugar solution of different concentrations. A semipermeable membrane separates them. After some time, the level of solution in one beaker rises while in the other, it falls. Which property of solutions does this experiment best demonstrate, and why?
- (A)अवसादन (Sedimentation) – क्योंकि चीनी के क्रिस्टल गुरुत्व के कारण तली में बैठ जाते हैंSedimentation – because sugar crystals settle at the bottom due to gravity
- (B)विसरण (Diffusion) – क्योंकि चीनी के अणु साम्यावस्था प्राप्त होने तक झिल्ली के पार स्वतंत्र रूप से गति करते हैंDiffusion – because sugar molecules move freely across the membrane until equilibrium is reached
- (C)वाष्पीकरण (Evaporation) – क्योंकि जल के अणु विलयन की सतह से निकल जाते हैं, जिससे स्तर में अंतर आता हैEvaporation – because water molecules escape from the surface of the solution causing a level difference
- (D)परासरण (Osmosis) – क्योंकि विलायक के अणु अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर जाते हैंOsmosis – because solvent molecules move from the dilute solution to the concentrated solution through the semipermeable membrane
Show answer and explanation
Answer: (D)
परासरण (Osmosis) – क्योंकि विलायक के अणु अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर जाते हैं
Osmosis – because solvent molecules move from the dilute solution to the concentrated solution through the semipermeable membrane
विलायक (जल) अर्धपारगम्य झिल्ली से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर जाता है और उसका स्तर बढ़ता है; यही परासरण है। शर्करा झिल्ली पार नहीं करती, अतः यह विसरण नहीं है।
Water (solvent) moves through the semipermeable membrane from the dilute to the concentrated solution, raising its level; this is osmosis. Sugar cannot pass the membrane, so it is not diffusion.
6.
उपकला (Epithelial) ऊतक मुख्यत: कौन-सा कार्य करता है?
What is the main function performed by epithelial tissue?
- (A)समन्वयCoordination
- (B)पेशी संकुचनMuscle contraction
- (C)स्राव और रक्षणSecretion and protection
- (D)सहारा प्रदान करनाProviding support
Show answer and explanation
Answer: (C)
स्राव और रक्षण
Secretion and protection
उपकला ऊतक शरीर की सतह और अंगों को ढककर उनकी रक्षा करता है; ग्रंथिल उपकला पसीना, एंज़ाइम जैसे पदार्थों का स्राव भी करती है।
Epithelial tissue covers body surfaces and lines organs, protecting them; glandular epithelium also secretes substances like sweat and enzymes.
7.
किसी खोदे हुए कुएं में, जल _______ से एकत्रित होता है।
In a dug well, water is collected from:
- (A)प्रतिवेशी स्तर (Neighbouring strata)Neighbouring strata
- (B)गभीर स्तर (Deep strata)Deep strata
- (C)जलवाही स्तर (Water-bearing strata)Water-bearing strata
- (D)अप्रवेश्य स्तर (Impervious strata)Impervious strata
Show answer and explanation
Answer: (C)
जलवाही स्तर (Water-bearing strata)
Water-bearing strata
खोदा गया कुआँ जल स्तर के नीचे जलधारी स्तर (जलभृत) में संचित भूजल प्राप्त करता है; अपारगम्य स्तर उपयोगी जल नहीं रखते।
A dug well taps groundwater stored in the water-bearing strata (aquifer) below the water table; impervious strata do not hold usable water.
8.
M कोश में अधिकतम ____ इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं, लेकिन Ca में ______ इलेक्ट्रॉन होते हैं। [Ca का परमाणु क्रमांक = 20]
The M shell can take a maximum of ____ electrons, but in Ca it has _____ electrons. [Atomic Number of Ca = 20]
- (A)18, 10
- (B)18, 8
- (C)8, 8
- (D)8, 10
Show answer and explanation
Answer: (B)
18, 8
M कोश (n = 3) में अधिकतम 2n² = 18 इलेक्ट्रॉन आ सकते हैं। Ca (20) का विन्यास 2, 8, 8, 2 है, अतः उसके M कोश में 8 इलेक्ट्रॉन हैं।
The M shell (n = 3) can hold 2n² = 18 electrons. Ca (20) has configuration 2, 8, 8, 2, so its M shell has 8 electrons.
9.
फ्लेमिंग के वामहस्त नियम में, कौन-सी अंगुली चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को निरूपित करती है?
In Fleming’s Left Hand Rule, which finger represents the direction of the magnetic field?
- (A)कनिष्ठिका (Little finger)Little finger
- (B)अंगूठा (Thumb)Thumb
- (C)तर्जनी [First (index) finger]First (index) finger
- (D)मध्यमा (Middle finger)Middle finger
Show answer and explanation
Answer: (C)
तर्जनी [First (index) finger]
First (index) finger
फ्लेमिंग के वामहस्त नियम में तर्जनी (पहली उँगली) चुंबकीय क्षेत्र, मध्यमा धारा और अँगूठा चालक पर बल (गति) की दिशा दर्शाता है।
In Fleming's left-hand rule, the first (index) finger shows the magnetic field, the middle finger the current and the thumb the force (motion) on the conductor.
10.
किसी तत्व के अणुओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements is correct regarding molecules of an element?
- (A)किसी तत्व के अणुओं में सदैव दो या अधिक भिन्न प्रकार के परमाणु होते हैं।Molecules of an element always contain two or more different types of atoms.
- (B)सभी तत्व अपनी प्राकृतिक अवस्था में एकपरमाणुक अणुओं के रूप में विद्यमान होते हैं।All elements exist as monoatomic molecules in their natural state.
- (C)किसी तत्व के अणु में केवल एक ही प्रकार के परमाणु परस्पर आबद्ध होते हैं।A molecule of an element consists of only one type of atom bonded together.
- (D)तत्व अणु नहीं बनाते, केवल यौगिक ही अणु बनाते हैं।Elements do not form molecules, only compounds do.
Show answer and explanation
Answer: (C)
किसी तत्व के अणु में केवल एक ही प्रकार के परमाणु परस्पर आबद्ध होते हैं।
A molecule of an element consists of only one type of atom bonded together.
तत्व के अणु में केवल एक ही प्रकार के परमाणु होते हैं, जैसे O₂, N₂, P₄, S₈; भिन्न प्रकार के परमाणुओं वाले अणु यौगिक होते हैं।
A molecule of an element contains only one kind of atom, e.g. O₂, N₂, P₄, S₈; molecules with different kinds of atoms are compounds.
11.
खाद्य श्रृंखलाएँ सामान्यतः चार पोषण स्तरों (trophic levels) से आगे नहीं बढ़तीं, क्योंकि:
Food chains generally do not extend beyond four trophic levels because:
- (A)मांसाहारी केवल उत्पादकों को खाते हैंcarnivores feed only on producers
- (B)अपघटकों की संख्या उपभोक्ताओं से अधिक होती हैdecomposers outnumber consumers
- (C)उत्पादकों की संख्या सीमित होती हैof limited number of producers
- (D)प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा की बहुत अधिक हानि होती हैof large loss of energy at each level
Show answer and explanation
Answer: (D)
प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा की बहुत अधिक हानि होती है
of large loss of energy at each level
हर अगले पोषी स्तर तक केवल लगभग 10% ऊर्जा पहुँचती है, अतः चार स्तरों के बाद इतनी कम ऊर्जा बचती है कि अगला स्तर संभव नहीं होता।
Only about 10% of energy passes to the next trophic level, so after four levels too little energy remains to support another level.
12.
2.0 cm लंबे एक बिंब को 15 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 20 cm की दूरी पर रखा गया है। लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना है?
An object 2.0 cm long is placed at a distance of 20 cm from a convex lens of focal length 15 cm. What is the magnification produced by the lens?
- (A)-3
- (B)+1
- (C)- 1
- (D)+3
Show answer and explanation
Answer: (A)
-3
u = −20 cm, f = +15 cm। 1/v = 1/f + 1/u = 1/15 − 1/20 = 1/60, अतः v = 60 cm। आवर्धन m = v/u = 60 ÷ (−20) = −3।
u = −20 cm, f = +15 cm. 1/v = 1/f + 1/u = 1/15 − 1/20 = 1/60, so v = 60 cm. m = v/u = 60 ÷ (−20) = −3.
13.
एथेनॉल और एथेनोइक अम्ल सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में अभिक्रिया करके एक मीठी गंध वाला यौगिक बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अभिक्रिया के प्रकार और सांद्र H₂SO₄ की भूमिका को सही ढंग से पहचानता है?
Ethanol and ethanoic acid react in the presence of concentrated sulphuric acid to form a sweet-smelling compound. Which of the following correctly identifies the reaction type and the role of concentrated H₂SO₄?
- (A)यह उदासीनीकरण अभिक्रिया है; H₂SO₄ अम्ल के रूप में कार्य करके क्षार को उदासीन करता है।It is a neutralization reaction; H₂SO₄ acts as an acid to neutralize the base.
- (B)यह ऑक्सीकरण अभिक्रिया है; H₂SO₄ ऑक्सीकारक के रूप में कार्य करता है।It is an oxidation reaction; H₂SO₄ acts as an oxidizing agent.
- (C)यह एस्टरीकरण अभिक्रिया है; H₂SO₄ उत्प्रेरक और निर्जलीकारक के रूप में कार्य करता है।It is an esterification reaction; H₂SO₄ acts as a catalyst and a dehydrating agent.
- (D)यह प्रतिस्थापन अभिक्रिया है; H₂SO₄ जल के अणुओं को हटाने के लिए निर्जलीकारक के रूप में कार्य करता है।It is a substitution reaction; H₂SO₄ acts as a dehydrating agent to remove water molecules.
Show answer and explanation
Answer: (C)
यह एस्टरीकरण अभिक्रिया है; H₂SO₄ उत्प्रेरक और निर्जलीकारक के रूप में कार्य करता है।
It is an esterification reaction; H₂SO₄ acts as a catalyst and a dehydrating agent.
एथेनॉल + एथेनॉइक अम्ल → एथिल एथेनोएट (मीठी गंध वाला एस्टर) + जल, यह एस्टरीकरण है। सांद्र H₂SO₄ उत्प्रेरक का कार्य करता है और बने जल को सोखता है (निर्जलीकारक)।
Ethanol + ethanoic acid → ethyl ethanoate (sweet-smelling ester) + water is esterification. Conc. H₂SO₄ acts as a catalyst and absorbs the water formed (dehydrating agent).
14.
फसल सुधार कार्यक्रमों में संकरण (hybridisation) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
What is the main purpose of hybridisation in crop improvement programmes?
- (A)क्लोनिंग द्वारा आनुवंशिक रूप से समान पौधे उत्पन्न करनाTo produce genetically identical plants through cloning
- (B)उर्वरकों या सिंचाई का उपयोग किए बिना फसलें उगानाTo combine desirable traits by crossing genetically dissimilar plants
- (C)आनुवंशिक रूप से भिन्न पौधों का संकरण कराकर वांछनीय लक्षणों को संयोजित करनाTo grow crops without using fertilizers or irrigation
- (D)फसल पौधों में प्राकृतिक उत्परिवर्तन की दर बढ़ानाTo increase the natural mutation rate in crop plants
Show answer and explanation
Answer: (B)
उर्वरकों या सिंचाई का उपयोग किए बिना फसलें उगाना
To combine desirable traits by crossing genetically dissimilar plants
संकरण में आनुवंशिक रूप से भिन्न पौधों (अंतराकिस्मीय, अंतरजातीय या अंतरवंशीय) का संकरण करके उच्च उपज, रोग प्रतिरोध जैसे वांछित गुणों को एक किस्म में लाया जाता है।
Hybridisation crosses genetically dissimilar plants (inter-varietal, inter-specific or inter-generic) to bring desirable traits like high yield and disease resistance together in one variety.
15.
एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 2 kHz और तरंगदैर्घ्य 45 cm है। 1.8 km की दूरी तय करने में इसे कितना समय लगेगा?
A sound wave has a frequency of 2 kHz and a wavelength of 45 cm. How much time will it take to cover a distance of 1.8 km?
- (A)2 सेकंड2 seconds
- (B)0.5 सेकंड0.5 seconds
- (C)1 सेकंड1 second
- (D)4 सेकंड4 seconds
Show answer and explanation
Answer: (A)
2 सेकंड
2 seconds
चाल v = f × λ = 2000 × 0.45 = 900 m/s। समय = 1800 ÷ 900 = 2 सेकंड।
Speed v = f × λ = 2000 × 0.45 = 900 m/s. Time = 1800 ÷ 900 = 2 seconds.
16.
खाद्य श्रृंखलाएं सामान्यतः चार पोषण स्तरों से आगे क्यों नहीं बढ़ती हैं?
Why do food chains generally not extend beyond four trophic levels?
- (A)क्योंकि प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा की अधिक हानि होती है।Because there is a large loss of energy at each level.
- (B)क्योंकि मांसाहारी केवल उत्पादकों को ही खाते हैं।Because carnivores feed only on producers.
- (C)क्योंकि अपघटकों की संख्या उपभोक्ताओं से अधिक होती है।Because decomposers outnumber consumers.
- (D)क्योंकि उत्पादकों की संख्या सीमित होती है।Because the number of producers is limited.
Show answer and explanation
Answer: (A)
क्योंकि प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा की अधिक हानि होती है।
Because there is a large loss of energy at each level.
हर अगले पोषी स्तर तक केवल लगभग 10% ऊर्जा पहुँचती है, अतः चार स्तरों के बाद इतनी कम ऊर्जा बचती है कि अगला स्तर संभव नहीं होता।
Only about 10% of energy passes to the next trophic level, so after four levels too little energy remains to support another level.
17.
निम्नलिखित में से कौन-सी गति, अरेखित और अनैच्छिक चिकनी पेशी ऊतक द्वारा नियंत्रित होती है?
Which of the following movements is controlled by unstriated and involuntary smooth muscle tissue?
- (A)हाथ को लहरानाWaving of the hand
- (B)चलने के लिए पैरों की गतिMovement of the legs for walking
- (C)हृदय का लयबद्ध संकुचनRhythmic contraction of the heart
- (D)आहार नाल में भोजन की गतिMovement of food in the alimentary canal
Show answer and explanation
Answer: (D)
आहार नाल में भोजन की गति
Movement of food in the alimentary canal
आहार नाल की भित्ति की चिकनी (अरेखित, अनैच्छिक) पेशी क्रमाकुंचन द्वारा भोजन आगे बढ़ाती है। हाथ-पैर की गति कंकाल पेशी से और हृदय की गति हृदय पेशी से होती है।
Smooth (unstriated, involuntary) muscle in the alimentary canal wall moves food by peristalsis. Limb movements use skeletal muscle and the heart uses cardiac muscle.
18.
जब श्वेत प्रकाश की किरण-पुंज किसी काँच के प्रिज़्म पर आपतित होती है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) श्वेत प्रकाश का विक्षेपण (dispersion) होता है।
(ii) वायु से प्रिज़्म में जाने पर प्रकाश की चाल नियत रहती है।
(iii) वायु से प्रिज़्म में जाने पर प्रकाश की चाल घट जाती है।
Which of the following statement(s) is/are true when a beam of white light is incident on a glass prism?
(i) The white light undergoes dispersion.
(ii) The speed of light remains constant when it goes from air into the prism.
(iii) The speed of light decreases as the light goes from air into the prism.
- (A)केवल (ii)Only (ii)
- (B)(i) और (iii) दोनोंBoth (i) and (iii)
- (C)केवल (i)Only (i)
- (D)(ii) और (iii) दोनोंBoth (ii) and (iii)
Show answer and explanation
Answer: (B)
(i) और (iii) दोनों
Both (i) and (iii)
प्रिज़्म में श्वेत प्रकाश अपने रंगों में विभाजित (विक्षेपण) होता है, और काँच वायु से प्रकाशतः सघन होने के कारण उसमें प्रवेश पर प्रकाश की चाल घटती है। अतः (i) और (iii) सत्य हैं।
White light splits into its colours (dispersion) in a prism, and since glass is optically denser than air, light slows down on entering it. So (i) and (iii) are true.
19.
दो बीकरों में अलग-अलग सांद्रता वाले चीनी के विलयन हैं। एक अर्धपारगम्य झिल्ली उन्हें पृथक करती है। कुछ समय बाद, एक बीकर में विलयन का स्तर बढ़ जाता है जबकि दूसरे में यह घट जाता है। यह प्रयोग विलयनों के किस गुणधर्म को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है, और क्यों?
Two beakers contain sugar solutions of different concentrations. A semipermeable membrane separates them. After some time, the level of the solution in one beaker rises while in the other it falls. Which property of solutions does this experiment best demonstrate, and why?
- (A)परासरण – क्योंकि विलायक के अणु अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर गति करते हैं।Osmosis – because solvent molecules move from the dilute solution to the concentrated solution through the semipermeable membrane.
- (B)विसरण – क्योंकि चीनी के अणु झिल्ली के आर-पार तब तक स्वतंत्र रूप से गति करते हैं जब तक संतुलन स्थापित नहीं हो जाता।Diffusion – because sugar molecules move freely across the membrane until equilibrium is established.
- (C)अवसादन – क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण चीनी के क्रिस्टल तल पर बैठ जाते हैं।Sedimentation – because sugar crystals settle at the bottom due to gravity.
- (D)वाष्पन – क्योंकि जल के अणु विलयन की सतह से पलायन करते हैं जिससे स्तर में अंतर होता है।Evaporation – because water molecules escape from the surface of the solution, causing a difference in level.
Show answer and explanation
Answer: (A)
परासरण – क्योंकि विलायक के अणु अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर गति करते हैं।
Osmosis – because solvent molecules move from the dilute solution to the concentrated solution through the semipermeable membrane.
विलायक (जल) अर्धपारगम्य झिल्ली से तनु विलयन से सांद्र विलयन की ओर जाता है और उसका स्तर बढ़ता है; यही परासरण है। शर्करा झिल्ली पार नहीं करती, अतः यह विसरण नहीं है।
Water (solvent) moves through the semipermeable membrane from the dilute to the concentrated solution, raising its level; this is osmosis. Sugar cannot pass the membrane, so it is not diffusion.
20.
अमोनियम सल्फेट (NH4)2SO4 का सूत्र इकाई द्रव्यमान क्या है?
What is the formula unit mass of ammonium sulphate (NH4)2SO4?
- (A)146 u
- (B)114 u
- (C)132 u
- (D)98 u
Show answer and explanation
Answer: (C)
132 u
(NH₄)₂SO₄ = 2 × (14 + 4 × 1) + 32 + 4 × 16 = 36 + 32 + 64 = 132 u।
(NH₄)₂SO₄ = 2 × (14 + 4 × 1) + 32 + 4 × 16 = 36 + 32 + 64 = 132 u.
21.
दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कौन-से कथन सही हैं?
कथन-I: कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं, जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में बदल जाती है। इन्हें घ्राण सूचक कहते हैं।
कथन-II: वेनिला निष्कर्ष और प्याज का घ्राण सूचक के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
Read the given statements carefully. Which statements are correct?
Statement-I: There are some substances whose odour changes in acidic or basic media. These are called olfactory indicators.
Statement-II: Vanilla extract and onion can be used as olfactory indicators.
- (A)कथन-I असत्य है, लेकिन कथन-II सत्य है।Statement-I is false, but Statement-II is true.
- (B)कथन I और II दोनों सत्य हैं।Both Statements I and II are true.
- (C)कथन-I सत्य है, लेकिन कथन-II असत्य है।Statement-I is true, but Statement-II is false.
- (D)कथन I और II दोनों असत्य हैं।Both Statements I and II are false.
Show answer and explanation
Answer: (B)
कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Both Statements I and II are true.
गंधीय (ओल्फ़ैक्टरी) सूचक वे पदार्थ हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में बदल जाती है; वैनिला सत और प्याज़ (तथा लौंग का तेल) इसके उदाहरण हैं। दोनों कथन सत्य हैं।
Olfactory indicators are substances whose smell changes in acidic or basic media; vanilla extract and onion (and clove oil) are common examples. Both statements are true.
22.
आयनिक यौगिकों के गुणधर्म निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
A. उच्च गलनांक
B. अध्रुवीय विलायकों में विलेय
C. ठोस अवस्था में विद्युत चालन
D. प्रकृति में भंगुर
Which of the following are properties of ionic compounds?
A. High melting point
B. Soluble in non-polar solvents
C. Conduct electricity in solid state
D. Brittle in nature
- (A)केवल (C) और (B)Only (C) and (B)
- (B)केवल (A) और (B)Only (A) and (B)
- (C)केवल (C) और (D)Only (C) and (D)
- (D)केवल (A) और (D)Only (A) and (D)
Show answer and explanation
Answer: (D)
केवल (A) और (D)
Only (A) and (D)
प्रबल स्थिरवैद्युत बलों के कारण आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है और वे कठोर पर भंगुर होते हैं। वे जल (ध्रुवीय) में घुलते हैं, अध्रुवीय विलायकों में नहीं, और केवल गलित या विलयन अवस्था में विद्युत चालन करते हैं, ठोस में नहीं।
Ionic compounds have high melting points due to strong electrostatic forces and are hard but brittle. They dissolve in water (polar), not in non-polar solvents, and conduct only when molten or dissolved, not as solids.
23.
संभोग के दौरान कंडोम का उपयोग करने की सलाह क्यों दी जाती है?
Why is the use of condoms recommended during sexual intercourse?
- (A)कंडोम यौन संचारित रोगों के प्रसार को कुछ हद तक रोकने में सहायता करते हैं।Condoms help prevent the transmission of sexually transmitted diseases to some extent.
- (B)कंडोम गर्भावस्था और संक्रमण के जोखिम को पूर्णतः समाप्त कर देते हैं।Condoms completely eliminate the risk of pregnancy and infection.
- (C)जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए कंडोम का उपयोग कानूनी रूप से अनिवार्य है।The use of condoms is legally mandatory to maintain population balance.
- (D)पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कंडोम का उपयोग किया जाता है।Condoms are used to increase fertility in both men and women.
Show answer and explanation
Answer: (A)
कंडोम यौन संचारित रोगों के प्रसार को कुछ हद तक रोकने में सहायता करते हैं।
Condoms help prevent the transmission of sexually transmitted diseases to some extent.
कंडोम एक अवरोधक विधि है जो शुक्राणुओं के स्थानांतरण को रोकती है और HIV-AIDS जैसे यौन संचारित रोगों के संक्रमण को काफ़ी हद तक (पूरी तरह नहीं) कम करती है।
Condoms are a barrier method that prevents sperm transfer and reduces, though does not fully eliminate, the transmission of sexually transmitted diseases like HIV-AIDS.
24.
सोने की पन्नी (gold foil) से सीधे निकल जाने वाले ऐल्फ़ा कणों ने दर्शाया कि:
The alpha particles that passed straight through the gold foil showed that:
- (A)नाभिक ऋणावेशित हैthe nucleus is negatively charged
- (B)परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त स्थान हैthe atom is mostly empty space
- (C)नाभिक विशाल हैthe nucleus is huge
- (D)परमाणु धनावेशित हैthe atom has a positive charge
Show answer and explanation
Answer: (B)
परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त स्थान है
the atom is mostly empty space
रदरफ़ोर्ड के प्रयोग में अधिकांश अल्फ़ा कण सोने की पन्नी से बिना विचलित हुए सीधे निकल गए, जिससे पता चला कि परमाणु का अधिकांश भाग खाली है।
In Rutherford's experiment most alpha particles passed straight through the gold foil undeflected, showing that most of the space inside an atom is empty.
25.
जब कोई अम्ल किसी धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता है, तो क्या उत्पन्न होता है?
What is produced when an acid reacts with a metal hydrogen carbonate?
- (A)लवण, ऑक्सीजन और जलSalt, oxygen and water
- (B)लवण, कार्बन डाइऑक्साइड और जलSalt, carbon dioxide and water
- (C)लवण, हाइड्रोजन गैस और जलSalt, hydrogen gas and water
- (D)लवण, अमोनिया और जलSalt, ammonia and water
Show answer and explanation
Answer: (B)
लवण, कार्बन डाइऑक्साइड और जल
Salt, carbon dioxide and water
अम्ल + धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट → लवण + कार्बन डाइऑक्साइड + जल, जैसे NaHCO₃ + HCl → NaCl + CO₂ + H₂O।
Acid + metal hydrogen carbonate → salt + carbon dioxide + water, e.g. NaHCO₃ + HCl → NaCl + CO₂ + H₂O.
26.
यदि पृथ्वी की त्रिज्या दोगुनी हो जाए और द्रव्यमान अपरिवर्तीत रहे, तो g का नया मान, मूल मान का ___________ होगा।
If the radius of the Earth is doubled and the mass remains unchanged, the new value of g will be ___________ of the original value.
- (A)4 गुना4 times
- (B)एक-चौथाईone-fourth
- (C)2 गुना2 times
- (D)आधाhalf
Show answer and explanation
Answer: (B)
एक-चौथाई
one-fourth
g = GM/R²। M स्थिर रहते R दोगुना करने पर g′ = GM/(2R)² = g/4, यानी मूल मान का एक-चौथाई।
g = GM/R². If R is doubled with M constant, g′ = GM/(2R)² = g/4, i.e. one-fourth of the original value.
27.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से यह वर्णन करता है, कि अनॉक्सीय श्वसन में ऑक्सीश्वसन की तुलना में कम ऊर्जा क्यों मुक्त होती है?
Which of the following statements best describes why anaerobic respiration releases less energy than aerobic respiration?
- (A)इसमें एंजाइमों की आवश्यकता नहीं होती है।It does not require enzymes.
- (B)यह ग्लूकोज को आंशिक रूप से विखंडित करता है।It partially breaks down glucose.
- (C)यह कम ग्लूकोज का उपयोग करता है।It uses less glucose.
- (D)यह ऑक्सीश्वसन की तुलना में मंद गति से होता है।It occurs at a slower rate than aerobic respiration.
Show answer and explanation
Answer: (B)
यह ग्लूकोज को आंशिक रूप से विखंडित करता है।
It partially breaks down glucose.
ऑक्सीजन के बिना ग्लूकोज़ का केवल आंशिक विखंडन होकर एथेनॉल + CO₂ या लैक्टिक अम्ल बनता है, जिनमें ऊर्जा बची रहती है; वायवीय श्वसन में यह पूरी तरह CO₂ व जल में बदलकर कहीं अधिक ATP देता है।
Without oxygen, glucose is only partially broken down into ethanol + CO₂ or lactic acid, which still hold much energy; aerobic respiration oxidises it fully to CO₂ and water, releasing far more ATP.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से स्पष्ट करता है कि अनॉक्सी श्वसन में ऑक्सी श्वसन की तुलना में कम ऊर्जा क्यों मुक्त होती है?
Which of the following best explains why anaerobic respiration releases less energy than aerobic respiration?
- (A)इसमें एंज़ाइमों की आवश्यकता नहीं होती।It does not require enzymes.
- (B)यह ग्लूकोज़ को आंशिक रूप से विखंडित करता है।It partially breaks down glucose.
- (C)यह कम ग्लूकोज़ का उपयोग करता है।It uses less glucose.
- (D)यह ऑक्सी श्वसन की तुलना में धीमी गति से होता है।It occurs slower than aerobic respiration.
Show answer and explanation
Answer: (B)
यह ग्लूकोज़ को आंशिक रूप से विखंडित करता है।
It partially breaks down glucose.
ऑक्सीजन के बिना ग्लूकोज़ का केवल आंशिक विखंडन होकर एथेनॉल + CO₂ या लैक्टिक अम्ल बनता है, जिनमें ऊर्जा बची रहती है; वायवीय श्वसन में यह पूरी तरह CO₂ व जल में बदलकर कहीं अधिक ATP देता है।
Without oxygen, glucose is only partially broken down into ethanol + CO₂ or lactic acid, which still hold much energy; aerobic respiration oxidises it fully to CO₂ and water, releasing far more ATP.
29.
परिपक्व पादप कोशिकाओं में वृहत केंद्रीय रिक्तिका की प्रमुख भूमिका निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Which of the following is the major role of the large central vacuole in mature plant cells?
- (A)कोशिका रस को संग्रहीत करना और स्फीति दाब बनाए रखने में मदद करनाStoring cell sap and helping to maintain turgor pressure
- (B)निर्यात के लिए प्रोटीन का संश्लेषण करनाSynthesising proteins for export
- (C)ऊर्जा उत्पादन के लिए कोशिकीय श्वसन करनाCarrying out cellular respiration for energy production
- (D)कोशिका विभाजन और आनुवंशिकता को नियंत्रित करनाControlling cell division and heredity
Show answer and explanation
Answer: (A)
कोशिका रस को संग्रहीत करना और स्फीति दाब बनाए रखने में मदद करना
Storing cell sap and helping to maintain turgor pressure
बड़ी केंद्रीय रिक्तिका कोशिका रस (जल, लवण, शर्करा, अपशिष्ट) संचित करती है और कोशिका भित्ति पर उसका दबाव कोशिका को स्फीत व दृढ़ बनाए रखता है।
The large central vacuole stores cell sap (water, salts, sugars, wastes) and its pressure on the cell wall keeps the cell turgid and rigid.
30.
दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन-I: अधिकांश कार्बन यौगिक विद्युत के दुर्बल चालक होते हैं।
कथन-II: आयनिक यौगिकों की तुलना में कार्बन यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं।
Read the given statements carefully and select the correct option.
Statement-I: Most carbon compounds are poor conductors of electricity.
Statement-II: Carbon compounds have low melting and boiling points as compared to ionic compounds.
- (A)दोनों कथन असत्य हैं।Both the statements are false.
- (B)कथन-I असत्य है, किंतु कथन-II सत्य है।Statement-I is false but statement-II is true.
- (C)कथन-I सत्य है, किंतु कथन-II असत्य है।Statement-I is true but statement-II is false.
- (D)दोनों कथन सत्य हैं।Both the statements are true.
Show answer and explanation
Answer: (D)
दोनों कथन सत्य हैं।
Both the statements are true.
कार्बन यौगिक अधिकतर सहसंयोजी होते हैं, अतः आयन नहीं बनाते और विद्युत के कुचालक होते हैं, तथा दुर्बल अंतराअणुक बलों के कारण इनके गलनांक व क्वथनांक आयनिक यौगिकों से कम होते हैं। दोनों कथन सत्य हैं।
Carbon compounds are mostly covalent, so they form no ions and conduct poorly, and their weak intermolecular forces give low melting and boiling points compared with ionic compounds. Both statements are true.
31.
जाइलम और फ्लोएम को "जटिल स्थायी ऊतक (complex permanent tissues)" क्यों कहा जाता है?
Why are xylem and phloem called "complex permanent tissues"?
- (A)इनका कार्य अस्थायी होता है और वृद्धि के बाद ये विलुप्त हो जाती हैंTheir function is temporary and they disappear after growth
- (B)इनकी कोशिकाएं विभाजित होकर नए ऊतक का निर्माण कर सकती हैंTheir cells can divide to form new tissue
- (C)इनमें परिवहन के लिए एक साथ कार्य करने वाली विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं होती हैंThey contain different types of cells that work together for transport
- (D)इनमें एक ही कार्य करने के लिए केवल एक ही प्रकार की कोशिका होती हैThey contain only one type of cell to perform a single function
Show answer and explanation
Answer: (C)
इनमें परिवहन के लिए एक साथ कार्य करने वाली विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं होती हैं
They contain different types of cells that work together for transport
जाइलम (वाहिनिकाएँ, वाहिकाएँ, जाइलम मृदूतक, रेशे) और फ्लोएम (चालनी नलिकाएँ, सहचर कोशिकाएँ, फ्लोएम मृदूतक, रेशे) कई प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने हैं, इसलिए जटिल; ये विभाजित नहीं होते, इसलिए स्थायी।
Xylem (tracheids, vessels, xylem parenchyma, fibres) and phloem (sieve tubes, companion cells, phloem parenchyma, fibres) are made of several cell types working together, hence complex; they no longer divide, hence permanent.
32.
यदि पृथ्वी की त्रिज्या दोगुनी हो जाए और द्रव्यमान वही रहे, तो g का नया मान मूल मान का ___________ होगा।
If the radius of the Earth were to double while mass remains the same, the new value of g would be ___________the original value.
- (A)4 गुना4 times
- (B)एक-चौथाईOne-fourth
- (C)2 गुना2 times
- (D)आधाHalf
Show answer and explanation
Answer: (B)
एक-चौथाई
One-fourth
g = GM/R²। M स्थिर रहते R दोगुना करने पर g′ = GM/(2R)² = g/4, यानी मूल मान का एक-चौथाई।
g = GM/R². If R is doubled with M constant, g′ = GM/(2R)² = g/4, i.e. one-fourth of the original value.
33.
स्कूल की कैंटीन में विद्यार्थियों ने देखा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्लास्टिक के कप और प्लेटें फेंकी जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए, उन्होंने स्टील की प्लेटों और पुन: उपयोग योग्य पानी की बोतलों का उपयोग करने का सुझाव दिया। यह कदम मुख्य रूप से ________ को बढ़ावा देता है।
In the school canteen, students noticed that a large number of plastic cups and plates were thrown away every day. To solve this problem, they suggested using steel plates and reusable water bottles. This step mainly promotes ________.
- (A)अपशिष्ट को कम करने और उसका पुनः उपयोग करनेreducing and reusing waste
- (B)बेहतर पैकेजिंग डिज़ाइनbetter packaging design
- (C)तेजी से कचरा संग्रहणfaster garbage collection
- (D)अधिक प्लास्टिक रीसाइक्लिं गmore plastic recycling
Show answer and explanation
Answer: (A)
अपशिष्ट को कम करने और उसका पुनः उपयोग करने
reducing and reusing waste
डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक की जगह स्टील की प्लेट और दोबारा भरी जाने वाली बोतलें कचरा कम करती हैं (Reduce) और एक ही वस्तु बार-बार उपयोग होती है (Reuse), जो 3R के पहले दो सिद्धांत हैं।
Replacing disposable plastic with steel plates and refillable bottles cuts the waste produced (reduce) and uses the same items many times (reuse), the first two of the 3 Rs.
34.
दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। चुनिए कि कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
कथन-I: कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में बदल जाती है। इन्हें घ्राण सूचक (olfactory indicators) कहते हैं।
कथन-II: वेनिला सार और प्याज का उपयोग घ्राण सूचक के रूप में किया जा सकता है।
Read the given statements carefully. Select which statement(s) is/are correct.
Statement-I: There are some substances whose odour changes in acidic or basic media. These are called olfactory indicators.
Statement-II: Vanilla extract and onion can be used as olfactory indicators.
- (A)कथन I और II दोनों सत्य हैं।Both statements I and II are true.
- (B)कथन-I सत्य है, किंतु कथन-II असत्य है।Statement-I is true but statement-II is false.
- (C)कथन I और II दोनों असत्य हैं।Both statements I and II are false.
- (D)कथन-I असत्य है, किंतु कथन-II सत्य है।Statement-I is false but statement-II is true.
Show answer and explanation
Answer: (A)
कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Both statements I and II are true.
गंधीय (ओल्फ़ैक्टरी) सूचक वे पदार्थ हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में बदल जाती है; वैनिला सत और प्याज़ (तथा लौंग का तेल) इसके उदाहरण हैं। दोनों कथन सत्य हैं।
Olfactory indicators are substances whose smell changes in acidic or basic media; vanilla extract and onion (and clove oil) are common examples. Both statements are true.
35.
पादप कोशिका का कौन-सा भाग उसे अक्षुण्ण (intact) रहने में सहायता करता है तथा अल्पपरासारी वातावरण में प्रस्फोटन से बचाता है?
Which part of a plant cell helps it stay intact and prevents bursting in a hypotonic environment?
- (A)रसधानी (Vacuole)Vacuole
- (B)कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm)Cytoplasm
- (C)सेल्यूलोज से बनी कोशिका भित्ति (Cell wall made of cellulose)Cell wall made of cellulose
- (D)कोशिका झिल्ली (Cell membrane)Cell membrane
Show answer and explanation
Answer: (C)
सेल्यूलोज से बनी कोशिका भित्ति (Cell wall made of cellulose)
Cell wall made of cellulose
अल्पपरासारी माध्यम में पादप कोशिका परासरण से फूलती है, पर सेलुलोस की दृढ़ कोशिका भित्ति दबाव सह लेती है, इसलिए कोशिका फटने के बजाय स्फीत हो जाती है।
In a hypotonic medium the plant cell swells by osmosis, but its rigid cellulose cell wall resists the pressure, so the cell becomes turgid instead of bursting.
36.
संभोग के दौरान कंडोम के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
Why is the use of condoms during sexual intercourse recommended?
- (A)कंडोम गर्भावस्था और संक्रमण के जोखिम को पूरी तरह समाप्त कर देते हैंCondoms completely eliminate the risk of pregnancy and infections
- (B)कंडोम का उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता हैCondoms are used to increase fertility in both males and females
- (C)कंडोम यौन संचारित रोगों के प्रसार को कुछ हद तक रोकने में सहायता करते हैंCondoms help prevent the transmission of sexually transmitted diseases to some extent
- (D)जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए कंडोम का उपयोग कानूनी रूप से अनिवार्य हैCondoms are required by law to maintain the population balance
Show answer and explanation
Answer: (C)
कंडोम यौन संचारित रोगों के प्रसार को कुछ हद तक रोकने में सहायता करते हैं
Condoms help prevent the transmission of sexually transmitted diseases to some extent
कंडोम एक अवरोधक विधि है जो शुक्राणुओं के स्थानांतरण को रोकती है और HIV-AIDS जैसे यौन संचारित रोगों के संक्रमण को काफ़ी हद तक (पूरी तरह नहीं) कम करती है।
Condoms are a barrier method that prevents sperm transfer and reduces, though does not fully eliminate, the transmission of sexually transmitted diseases like HIV-AIDS.
37.
यदि A, B को विस्थापित करता है और C, A को विस्थापित करता है, तो अभिक्रि याशीलता का क्रम ___________ है।
If A displaces B and C displaces A, then the order of reactivity is ___________.
- (A)C > A > B
- (B)C > B > A
- (C)B > A > C
- (D)A > B > C
Show answer and explanation
Answer: (A)
C > A > B
धातु केवल कम सक्रिय धातु को विस्थापित करती है। A ने B को विस्थापित किया, अतः A > B; C ने A को, अतः C > A। क्रम: C > A > B।
A metal displaces only a less reactive one. A displaces B, so A > B; C displaces A, so C > A. Order: C > A > B.
38.
विरामवस्था से चलना प्रारंभ करने वाली एक रेलगाड़ी 10 मिनट में 40 km/h की चाल प्राप्त कर लेती है। इसका अंतिम वेग (m/s में) कितना होगा?
A train starting from rest reaches a speed of 40 km/h in 10 minutes. What is its final speed in m/s?
- (A)4 m/s
- (B)400 m/s
- (C)6.67 m/s
- (D)11.11 m/s
Show answer and explanation
Answer: (D)
11.11 m/s
अंतिम चाल = 40 km/h = 40 × 1000 ÷ 3600 = 40 × 5/18 = 11.11 m/s। (10 मिनट केवल त्वरण निकालने में काम आता है।)
Final speed = 40 km/h = 40 × 1000 ÷ 3600 = 40 × 5/18 = 11.11 m/s. (The 10 minutes is needed only for acceleration.)
39.
जब श्वेत प्रकाश का किरणपुंज कांच के प्रिज्म पर आपतित होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) श्वेत प्रकाश विक्षेपित होता है।
(ii) जब प्रकाश वायु से प्रिज्म में प्रवेश करता है तो उसकी चाल नियत बनी रहती है।
(iii) जब प्रकाश वायु से प्रिज्म में प्रवेश करता है तो उसकी चाल घट जाती है।
Which of the following statement(s) is/are true when a beam of white light is incident on a glass prism?
(i) The white light is dispersed.
(ii) The speed of light remains constant when it enters the prism from air.
(iii) The speed of light decreases when it enters the prism from air.
- (A)(ii) और (iii) दोनोंBoth (ii) and (iii)
- (B)(i) और (iii) दोनोंBoth (i) and (iii)
- (C)केवल (i)Only (i)
- (D)केवल (ii)Only (ii)
Show answer and explanation
Answer: (B)
(i) और (iii) दोनों
Both (i) and (iii)
प्रिज़्म में श्वेत प्रकाश अपने रंगों में विभाजित (विक्षेपण) होता है, और काँच वायु से प्रकाशतः सघन होने के कारण उसमें प्रवेश पर प्रकाश की चाल घटती है। अतः (i) और (iii) सत्य हैं।
White light splits into its colours (dispersion) in a prism, and since glass is optically denser than air, light slows down on entering it. So (i) and (iii) are true.
40.
यदि 420 N वजन वाली एक लड़की 6 m की ऊंचाई तक रस्सी पर चढ़ती है तथा उसे ऐसा करने में 20 सेकंड लगते हैं, तो उसका शक्ति आउटपुट (power output) ज्ञात कीजिए।
A girl weighing 420 N climbs a rope to a height of 6 m and takes 20 seconds to do it. What is her power output?
- (A)126 W
- (B)105 W
- (C)155 W
- (D)90 W
Show answer and explanation
Answer: (A)
126 W
कार्य = भार × ऊँचाई = 420 × 6 = 2520 J। शक्ति = कार्य ÷ समय = 2520 ÷ 20 = 126 W।
Work = weight × height = 420 × 6 = 2520 J. Power = work ÷ time = 2520 ÷ 20 = 126 W.
41.
परिनालिका (solenoid) के भीतर उत्पन्न प्रबल चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग कुंडली के भीतर रखे नरम लोहे के टुकड़े को चुंबकित करने के लिए किया जा सकता है। परिणामी चुंबक को _________ कहा जाता है।
A strong magnetic field produced inside a solenoid can be used to magnetise a piece of soft iron placed inside the coil. The resulting magnet is called a/an __________.
- (A)टोरॉइडToroid
- (B)स्थायी चुंबकPermanent magnet
- (C)प्राकृतिक चुंबकNatural magnet
- (D)विद्युत चुंबकElectromagnet
Show answer and explanation
Answer: (D)
विद्युत चुंबक
Electromagnet
धारावाही परिनालिका में रखा नर्म लोहा केवल धारा बहने तक प्रबल चुंबक बनता है; ऐसा अस्थायी चुंबक विद्युत चुंबक कहलाता है।
Soft iron placed in a current-carrying solenoid becomes a strong magnet only while current flows; such a temporary magnet is an electromagnet.
42.
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण इसकी सर्वोत्तम पुष्टि करता है कि उदासीनीकरण अभिक्रिया हुई है?
Which of the following observations best confirms that a neutralisation reaction has occurred?
- (A)विलयन का तापमान बहुत अधिक गिर जाता है।The temperature of the solution drops drastically.
- (B)विलयन नीले से लाल हो जाता है।The solution changes from blue to red.
- (C)विलयन का pH 7 के निकट हो जाता है।The pH of the solution becomes close to 7.
- (D)तीखी गंध वाली गैस निकलती है।A gas with a pungent smell is evolved.
Show answer and explanation
Answer: (C)
विलयन का pH 7 के निकट हो जाता है।
The pH of the solution becomes close to 7.
उदासीनीकरण में अम्ल और क्षार मिलकर लवण व जल बनाते हैं, इसलिए विलयन का pH लगभग 7 हो जाता है। यह ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है (ताप बढ़ता है) और कोई तीखी गैस नहीं बनती।
In neutralisation an acid and a base form salt and water, so the solution's pH moves to about 7. The reaction is exothermic (temperature rises), and no pungent gas is formed.
43.
अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले यात्रियों को आकाश काला क्यों दिखाई देता है?
Why does the sky appear black to passengers flying at very high altitudes?
- (A)इस ऊंचाई पर वायु के अणु समस्त नीले प्रकाश को अवशोषित कर लेते हैं।At this altitude, the air molecules absorb all the blue light.
- (B)प्रकाश का पथ प्रकीर्णित होकर सूर्य की ओर हो जाता है।The path of light is scattered towards the Sun.
- (C)इस ऊंचाई पर प्रकाश का प्रकीर्णन पर्याप्त रूप में नहीं होता है।At this altitude, light is not scattered sufficiently.
- (D)वे वायुमंडल के ऊपर होते हैं।They are above the atmosphere.
Show answer and explanation
Answer: (C)
इस ऊंचाई पर प्रकाश का प्रकीर्णन पर्याप्त रूप में नहीं होता है।
At this altitude, light is not scattered sufficiently.
आकाश का नीला रंग वायु के अणुओं द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन से है। बहुत अधिक ऊँचाई पर वायु इतनी विरल होती है कि प्रकीर्णन नगण्य होता है, इसलिए आकाश काला दिखता है।
The blue sky is due to scattering of light by air molecules. At very high altitudes the air is so thin that scattering is negligible, so the sky looks dark.
44.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, द्रव्यमान और भार के बीच अंतर का सही वर्णन करता है?
Which of the following statements correctly describes the difference between mass and weight?
- (A)द्रव्यमान एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर बदलता है, लेकिन भार एक समान रहता है।Mass changes from one planet to another, but weight remains the same.
- (B)द्रव्यमान और भार दोनों ही स्थान के साथ बदलते हैं।Both mass and weight change with location.
- (C)द्रव्यमान हर जगह एक समान रहता है, लेकिन भार स्थान के साथ बदलता है।Mass remains the same everywhere, but weight changes with location.
- (D)भार और द्रव्यमान दोनों ही हर जगह नियत रहते हैं।Both weight and mass remain constant everywhere.
Show answer and explanation
Answer: (C)
द्रव्यमान हर जगह एक समान रहता है, लेकिन भार स्थान के साथ बदलता है।
Mass remains the same everywhere, but weight changes with location.
द्रव्यमान पदार्थ की मात्रा है और हर जगह समान रहता है, जबकि भार = mg गुरुत्व पर निर्भर है और स्थान के साथ बदलता है (जैसे चंद्रमा पर लगभग 1/6)।
Mass is the amount of matter and stays constant everywhere, while weight = mg depends on gravity and changes from place to place (e.g. on the Moon it is about 1/6).
45.
निम्नलिखित में से कौन-सा अवलोकन, सर्वोत्तम रूप से पुष्टि करता है कि एक उदासीनीकरण अभिक्रि या हुई है?
Which of the following observations best confirms that a neutralisation reaction has occurred?
- (A)विलयन का pH 7 के निकट हो जाता है।The pH of the solution becomes close to 7.
- (B)विलयन के तापमान में भारी कमी हो जाती है।The temperature of the solution decreases drastically.
- (C)एक तीखी गंध वाली गैस विकसित होती है।A gas with a pungent smell is evolved.
- (D)विलयन नीले से लाल में परिवर्तित हो जाता है।The solution changes from blue to red.
Show answer and explanation
Answer: (A)
विलयन का pH 7 के निकट हो जाता है।
The pH of the solution becomes close to 7.
उदासीनीकरण में अम्ल और क्षार मिलकर लवण व जल बनाते हैं, इसलिए विलयन का pH लगभग 7 हो जाता है। यह ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है (ताप बढ़ता है) और कोई तीखी गैस नहीं बनती।
In neutralisation an acid and a base form salt and water, so the solution's pH moves to about 7. The reaction is exothermic (temperature rises), and no pungent gas is formed.
46.
न्यूरॉन में तंत्रिकाक्ष (axon) का प्राथमिक कार्य क्या है?
What is the primary function of the axon in a neuron?
- (A)कोशिका काय को पोषकों की आपूर्ति करनाSupplying nutrients to the cell body
- (B)विद्युत आवेगों को अन्य न्यूरॉन्स या लक्षित अंगों में संचारित करनाTransmitting electrical impulses to other neurons or target organs
- (C)न्यूरोट्रांसमीटर्स (neurotransmitters) को बाद में उपयोग के लिए संग्रहित करनाStoring neurotransmitters for later use
- (D)न्यूरॉन को संरचनात्मक सपोर्ट प्रदान करनाProviding structural support to the neuron
Show answer and explanation
Answer: (B)
विद्युत आवेगों को अन्य न्यूरॉन्स या लक्षित अंगों में संचारित करना
Transmitting electrical impulses to other neurons or target organs
तंत्रिकाक्ष (एक्सॉन) लंबा तंतु है जो विद्युत आवेगों को कोशिका काय से दूर अन्य न्यूरॉन, पेशियों या ग्रंथियों तक ले जाता है; द्रुमिकाएँ संकेत ग्रहण करती हैं।
The axon is the long fibre that carries electrical impulses away from the cell body to other neurons, muscles or glands; dendrites receive signals.
47.
जब कोई अम्ल किसी धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट के साथ अभिक्रि या करता है, तो क्या निर्मित होता है?
What is formed when an acid reacts with a metal hydrogen carbonate?
- (A)लवण, हाइड्रोजन गैस और जलSalt, hydrogen gas and water
- (B)लवण, अमोनिया और जलSalt, ammonia and water
- (C)लवण, ऑक्सीजन और जलSalt, oxygen and water
- (D)लवण, कार्बन डाइऑक्साइड और जलSalt, carbon dioxide and water
Show answer and explanation
Answer: (D)
लवण, कार्बन डाइऑक्साइड और जल
Salt, carbon dioxide and water
अम्ल + धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट → लवण + कार्बन डाइऑक्साइड + जल, जैसे NaHCO₃ + HCl → NaCl + CO₂ + H₂O।
Acid + metal hydrogen carbonate → salt + carbon dioxide + water, e.g. NaHCO₃ + HCl → NaCl + CO₂ + H₂O.
48.
सोने की पन्नी (स्वर्ण पत्र) से सीधे गुजरने वाले अल्फा कण क्या दर्शाते हैं?
What do the alpha particles that pass straight through gold foil indicate?
- (A)परमाणु में अधिकांशतः खाली स्थान है।The atom is mostly empty space.
- (B)नाभिक ऋणावेशित है।The nucleus is negatively charged.
- (C)परमाणु पर धनात्मक आवेश है।The atom has a positive charge.
- (D)नाभिक विशाल है।The nucleus is huge.
Show answer and explanation
Answer: (A)
परमाणु में अधिकांशतः खाली स्थान है।
The atom is mostly empty space.
रदरफ़ोर्ड के प्रयोग में अधिकांश अल्फ़ा कण सोने की पन्नी से बिना विचलित हुए सीधे निकल गए, जिससे पता चला कि परमाणु का अधिकांश भाग खाली है।
In Rutherford's experiment most alpha particles passed straight through the gold foil undeflected, showing that most of the space inside an atom is empty.
49.
10 kg द्रव्यमान वाले किसी पिंड को 10 m/s के वेग के साथ ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर फेंका जाता है। जब वह अधिकतम ऊँचाई तक पहुँच जाएगा तो उस पिंड की स्थितिज ऊर्जा कितनी होगी? (g = 10 m/s² लीजिए)
A body of mass 10 kg is thrown vertically upwards with a velocity of 10 m/s. How much potential energy will be possessed by the body when it reaches the maximum height? (Take g = 10 m/s²)
- (A)500 J
- (B)25 J
- (C)2.5 J
- (D)250 J
Show answer and explanation
Answer: (A)
500 J
अधिकतम ऊँचाई पर सारी गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा बन जाती है। KE = ½mv² = ½ × 10 × 10² = 500 J। (जाँच: h = v²/2g = 5 m, PE = mgh = 10 × 10 × 5 = 500 J)
At maximum height all KE becomes PE. KE = ½mv² = ½ × 10 × 10² = 500 J. (Check: h = v²/2g = 5 m, PE = mgh = 10 × 10 × 5 = 500 J.)
50.
द्रव्यमान और भार के बीच अंतर का सही वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा कथन करता है?
Which of the following statements correctly describes the difference between mass and weight?
- (A)द्रव्यमान एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर बदलता है, लेकिन भार वही रहता है।Mass changes from one planet to another, but weight stays the same.
- (B)द्रव्यमान और भार दोनों स्थान के साथ बदलते हैं।Both mass and weight change with location.
- (C)द्रव्यमान हर जगह समान रहता है, लेकिन भार स्थान के साथ बदलता है।Mass stays the same everywhere, but weight changes with location.
- (D)भार और द्रव्यमान दोनों हर जगह नियत रहते हैं।Weight and mass both remain constant everywhere.
Show answer and explanation
Answer: (C)
द्रव्यमान हर जगह समान रहता है, लेकिन भार स्थान के साथ बदलता है।
Mass stays the same everywhere, but weight changes with location.
द्रव्यमान पदार्थ की मात्रा है और हर जगह समान रहता है, जबकि भार = mg गुरुत्व पर निर्भर है और स्थान के साथ बदलता है (जैसे चंद्रमा पर लगभग 1/6)।
Mass is the amount of matter and stays constant everywhere, while weight = mg depends on gravity and changes from place to place (e.g. on the Moon it is about 1/6).
Other subjects in this paper
Practise free, every day!
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram
Daily 10, flashcards, mock tests, streaks and 45,000+ real PYQs in Hindi and English.
Get it on Google Play Join our Telegram