RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB Group D CBT · 12 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य ज्ञान

RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB Group D CBT · 12 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 24 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
2026 में, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में सानु फॉर्मेशन से दांडेवाला फील्ड में एक नया गैस- बेयरिंग पे ज़ोन (gas-bearing pay zone) खोला था?
In 2026, in which state did Oil India Limited open a new gas-bearing pay zone from the Sanu Formation in the Dandewala field?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

राजस्थान
Rajasthan

ऑयल इंडिया का डंडेवाला गैस क्षेत्र राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में है, जहाँ सानू फॉर्मेशन में नया गैस-युक्त क्षेत्र खोला गया।
Oil India's Dandewala gas field lies in Jaisalmer district, Rajasthan, where it opened a new gas-bearing zone in the Sanu Formation.
2.
मई 2026 में DRDO और भारतीय वायु सेना द्वारा ओडिशा तट के निकट जिस हथियार का प्रथम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया था, उसका नाम क्या था?
What was the name of the weapon whose maiden flight-trial had been successfully conducted by DRDO and the Indian Air Force off the coast of Odisha in May 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन
Tactical Advanced Range Augmentation

सही उत्तर: टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Tactical Advanced Range Augmentation (official answer key).
3.
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक किस राज्य में आयोजित किए गए थे?
The Khelo India Tribal Games were held from 25 March to 3 April 2026 in which state?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

छत्तीसगढ़
Chhattisgarh

पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित हुए, जिनके स्थल रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा थे। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
The first Khelo India Tribal Games were held from 25 March to 3 April 2026 in Chhattisgarh, with venues at Raipur, Jagdalpur and Surguja. The event promotes tribal sporting talent.
4.
जनवरी 2026 में PSLV-C62 मिशन द्वारा ले जाए गए EOS-N1 उपग्रह को किस संगठन ने विकसित किया था?
The EOS-N1 satellite, carried by the PSLV-C62 mission in January 2026, was developed by which organisation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
Defence Research and Development Organisation

जनवरी 2026 में PSLV-C62 का मुख्य पेलोड EOS-N1 ('अन्वेषा') DRDO द्वारा रणनीतिक निगरानी हेतु विकसित हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह है।
EOS-N1 ('Anvesha'), the primary payload of PSLV-C62 in January 2026, is a hyperspectral imaging satellite developed by DRDO for strategic surveillance.
5.
किस राज्य सरकार ने, मार्च 2026 में विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए?
Which state government implemented cyber safety protocols specifically for school children in March 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

केरल
Kerala

सही उत्तर: केरल (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Kerala (official answer key).
6.
मार्च 2026 में किस राज्य सरकार ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए?
Which state government introduced cyber safety protocols specifically for school children in March 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केरल
Kerala

सही उत्तर: केरल (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Kerala (official answer key).
7.
2026 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार, संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के अंतर्गत अनुसूचित जाति का दर्जा किन धर्मों के अनुयायियों तक सीमित किया गया था?
According to the Supreme Court ruling in 2026, Scheduled Caste status had been restricted to followers of which religions under the Constitution (Scheduled Castes) Order, 1950?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म
Hinduism, Sikhism and Buddhism

संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 का पैरा 3 SC दर्जा केवल हिंदू, सिख (1956 में जोड़ा) या बौद्ध (1990 में जोड़ा) धर्म मानने वालों तक सीमित करता है।
Para 3 of the Constitution (Scheduled Castes) Order, 1950 limits SC status to those professing Hinduism, Sikhism (added 1956) or Buddhism (added 1990).
8.
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत जैसे निम्न-मध्यम आय वाले देश के लिए, 2023 में कौन-सा आंकड़ा कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ से कवर की गई जनसंख्या के औसत अनुपात को सर्वोत्तम तरीके से दर्शाता है?
For a lower-middle-income country like India, which figure in 2023 best reflects the average proportion of the population covered by at least one social protection benefit, according to the report?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

71.2%

सही उत्तर: 71.2% (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: 71.2% (official answer key).
9.
मई 2026 में, भारतीय पैरा-एथलीट सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके रिकॉर्ड-तोड़ थ्रो की दूरी कितनी थी?
In May 2026, the Indian para-athlete Sumit Antil broke his own World Record in the Men’s Javelin F64 category. What was the distance of his record-breaking throw?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

74.82 मीटर
74.82 meters

सही उत्तर: 74.82 मीटर (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: 74.82 meters (official answer key).
10.
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक किस राज्य में किया गया था?
In which state were the Khelo India Tribal Games held from 25 March to 3 April 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

छत्तीसगढ़
Chhattisgarh

सही उत्तर: छत्तीसगढ़ (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Chhattisgarh (official answer key).
11.
इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने नवंबर 2025 में नागालैंड मेडिकल काउंसिल, नागालैंड स्टेट ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (NSDCA) और नागालैंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के साथ मुख्य रूप से राज्य में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
The Indian Pharmacopoeia Commission (IPC) signed three MoUs in November 2025 with Nagaland Medical Council, Nagaland State Drugs Control Administration (NSDCA), and Nagaland State Pharmacy Council primarily to strengthen which of the following areas in the state?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

फार्माकोविजिलेंस (pharmacovigilance) और मटेरियोविजिलेंस (materiovigilance) गतिविधियों को बढ़ावा देना
Promotion of pharmacovigilance and materiovigilance activities

IPC भारत का फार्माकोविजिलेंस और मैटीरियोविजिलेंस कार्यक्रम चलाता है, इसलिए नागालैंड की संस्थाओं से MoU का उद्देश्य दवाओं व चिकित्सा उपकरणों के दुष्प्रभावों की निगरानी मज़बूत करना है।
IPC runs India's Pharmacovigilance Programme and Materiovigilance Programme, so its MoUs with Nagaland bodies aim to strengthen monitoring of adverse drug and device reactions.
12.
इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने नवंबर 2025 में नागालैंड मेडिकल काउंसिल, नागालैंड स्टेट ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (NSDCA) और नागालैंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के साथ मुख्य रूप से राज्य में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
The Indian Pharmacopoeia Commission (IPC) signed three MoUs in November 2025 with the Nagaland Medical Council, Nagaland State Drugs Control Administration (NSDCA) and Nagaland State Pharmacy Council, primarily to strengthen which of the following areas in the state?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

फार्माकोविजिलेंस (pharmacovigilance) और मटेरियोविजिलेंस (materiovigilance) गतिविधियों को बढ़ावा देना
Promotion of pharmacovigilance and materiovigilance activities

फार्माकोविजिलेंस और मैटीरियोविजिलेंस के राष्ट्रीय समन्वय केंद्र के रूप में IPC ने नागालैंड के साथ MoU इन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु किए।
As the national coordination centre for pharmacovigilance and materiovigilance, IPC signed the Nagaland MoUs to promote reporting of adverse drug and medical device reactions.
13.
लुप्तप्राय शॉर्ट-टेल्ड राउंडलीफ बैट (short-tailed roundleaf bat) और अफी माउंटेन वन्यजीव अभयारण्य में उसके आवास की रक्षा के लिए 2026 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किए जाने वाले डॉ. इरोरो तांशी (Dr. Iroro Tanshi) ने किस देश का प्रतिनिधित्व किया?
Dr. Iroro Tanshi, who was announced as a recipient of the 2026 Goldman Environmental Prize for protecting the endangered short-tailed roundleaf bat and its habitat in the Afi Mountain Wildlife Sanctuary, represented which country?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

नाइजीरिया
Nigeria

अफी माउंटेन वन्यजीव अभयारण्य नाइजीरिया के क्रॉस रिवर राज्य में है; डॉ. इरोरो तांशी नाइजीरियाई चमगादड़ संरक्षणवादी हैं।
Afi Mountain Wildlife Sanctuary is in Cross River State, Nigeria; Dr. Iroro Tanshi is a Nigerian bat conservationist.
14.
2026 में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में सानु फॉर्मेशन से दांडेवाला फील्ड में एक नया गैस-बेयरिंग पे ज़ोन (gas-bearing pay zone) खोला था?
In which state had Oil India Limited unlocked a new gas-bearing pay zone in the Dandewala Field from the Sanu Formation in 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

राजस्थान
Rajasthan

राजस्थान के जैसलमेर में स्थित डंडेवाला क्षेत्र ऑयल इंडिया लिमिटेड संचालित करता है, जहाँ सानू फॉर्मेशन में नया गैस क्षेत्र मिला।
The Dandewala field in Jaisalmer, Rajasthan, is operated by Oil India Limited, which unlocked a new gas pay zone there in the Sanu Formation.
15.
महाराष्ट्र के निम्नलिखित क्रिकेटरों में से किसे 2026 में पद्म श्री प्राप्त हुआ?
Which of the following cricketers from Maharashtra received the Padma Shri in 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

रोहित शर्मा
Rohit Sharma

सही उत्तर: रोहित शर्मा (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Rohit Sharma (official answer key).
16.
मई 2026 में ओडिशा तट के समीप, DRDO और भारतीय वायु सेना द्वारा किस हथियार के प्रथम उड़ान- परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था?
What was the name of the weapon whose maiden flight trial was successfully conducted by DRDO and the Indian Air Force off the coast of Odisha in May 2026?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

टैक्टि कल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेटेशन
Tactical Advanced Range Augmentation

TARA (Tactical Advanced Range Augmentation) भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार किट है, जो बिना गाइडेंस वाले बमों को सटीक निशाने वाले हथियार में बदलती है। DRDO और भारतीय वायुसेना ने मई 2026 में ओडिशा तट के पास इसका पहला उड़ान परीक्षण किया; इसे RCI हैदराबाद ने विकसित किया है।
TARA (Tactical Advanced Range Augmentation) is India's first indigenous glide weapon kit, which turns unguided bombs into precision-guided weapons. DRDO and the Indian Air Force conducted its maiden flight trial off the Odisha coast in May 2026; it was developed by RCI, Hyderabad.
17.
2026 की शुरुआत में, महाराष्ट्र के किस दिग्गज अभिनेता को भारतीय व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए कला क्षेत्र में पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया गया?
In early 2026, which legendary actor from Maharashtra was posthumously recognized for his significant contributions to Indian commercial and parallel cinema by receiving the Padma Vibhushan in Art?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

श्री धर्मेंद्र सिंह देओल
Shri Dharmendra Singh Deol

सही उत्तर: श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Shri Dharmendra Singh Deol (official answer key).
18.
अक्टूबर 2025 में RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का मुख्य परिणाम क्या था?
What was the key outcome of the RBI’s Monetary Policy Committee meeting in October 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय।
A decision to keep the repo rate unchanged at 5.50%.

अक्टूबर 2025 की बैठक में RBI की MPC ने रेपो दर 5.50% पर अपरिवर्तित रखी और तटस्थ रुख बनाए रखा; 5.25% की कटौती दिसंबर 2025 में हुई।
At its October 2025 meeting the RBI MPC kept the repo rate unchanged at 5.50% with a neutral stance; it was cut to 5.25% only in December 2025.
19.
2026 की शुरुआत में, महाराष्ट्र के किस दिग्गज अभिनेता को कला में पद्म विभूषण से सम्मानित करके भारतीय व्यावसायिक और पैरेलल सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत मान्यता दी गई?
In early 2026, which legendary actor from Maharashtra was posthumously recognised for his significant contributions to Indian commercial and parallel cinema by being awarded the Padma Vibhushan in Art?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

श्री धर्मेंद्र सिंह देओल "
Shri Dharmendra Singh Deol

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को, जिनका निधन नवंबर 2025 में हुआ, पद्म पुरस्कार 2026 में कला क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।
Dharmendra, the veteran Hindi film actor who died in November 2025, was posthumously awarded the Padma Vibhushan in the field of Art in the Padma Awards 2026. His award was received by his wife Hema Malini.
20.
लुप्तप्राय शॉर्ट-टेल्ड राउंडलीफ बैट (short-tailed roundleaf bat) और अफी माउंटेन वन्यजीव अभयारण्य में उसके आवास की रक्षा के लिए 2026 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किए गए डॉ. इरोरो तांशी (Dr. Iroro Tanshi) ने किस देश का प्रतिनिधित्व किया?
Which country was represented by Dr. Iroro Tanshi, who was announced as a recipient of the 2026 Goldman Environmental Prize for protecting the endangered short-tailed roundleaf bat and its habitat in the Afi Mountain Wildlife Sanctuary?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

नाइजीरिया
Nigeria

डॉ. इरोरो तांशी नाइजीरिया से हैं; शॉर्ट-टेल्ड राउंडलीफ चमगादड़ का आवास अफी माउंटेन वन्यजीव अभयारण्य नाइजीरिया के क्रॉस रिवर राज्य में है।
Dr. Iroro Tanshi is from Nigeria; Afi Mountain Wildlife Sanctuary, home of the short-tailed roundleaf bat, is in Cross River State, Nigeria.
21.
लैंगिक समानता संबंधी कानूनों और उनके कार्यान्वयन के बीच वैश्विक अंतर को उजागर करने वाली "वीमेन, बिज़नेस एंड द लॉ 2026" रिपोर्ट किस संगठन ने जारी की?
Which organisation released the “Women, Business and the Law 2026” report, highlighting the global gap between gender equality laws and their implementation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

विश्व बैंक समूह
World Bank Group

'वूमेन, बिज़नेस एंड द लॉ' विश्व बैंक समूह की प्रमुख रिपोर्ट श्रृंखला है, जो कानूनी लैंगिक अंतर और उनके क्रियान्वयन को मापती है।
'Women, Business and the Law' is a flagship report series of the World Bank Group measuring legal gender gaps and their implementation.
22.
अपनी बड़ी जीत के 11 वर्ष पश्चात, मास्टर्स जीतकर गोल्फ़ का 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा करने वाला खिलाड़ी कौन है, जिसने 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में 'लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द ईयर' का पुरस्कार जीता?
Who won the Laureus World Comeback of the Year Award at the 2026 Laureus World Sports Awards, after completing golf's Career Grand Slam with a Masters victory — 11 years after his last Major win?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

रोरी मैकलॉय (Rory McIlroy)
Rory McIlroy

रोरी मैकलरॉय ने मैड्रिड में 2026 के समारोह में लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। उन्होंने अपने पिछले मेजर के 11 साल बाद 2025 मास्टर्स जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया और ऐसा करने वाले छठे पुरुष गोल्फर बने।
Rory McIlroy won the Laureus World Comeback of the Year Award at the 2026 ceremony in Madrid. He completed the career Grand Slam by winning the 2025 Masters, 11 years after his last major, becoming the sixth man to do so.
23.
अक्टूबर 2025 में, RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का मुख्य परिणाम क्या था?
What was the key outcome of the RBI's Monetary Policy Committee meeting in October 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया।
A decision was taken to keep the repo rate unchanged at 5.50%.

अक्टूबर 2025 में MPC ने जून की कटौती के बाद रेपो दर 5.50% पर स्थिर रखी; अगली कटौती 5.25% पर दिसंबर 2025 में हुई।
In October 2025 the MPC held the repo rate at 5.50% after the June cut; the next cut, to 5.25%, came in December 2025.
24.
किस संगठन ने “महिला, व्यवसाय और कानून 2026” रिपोर्ट जारी की, जिसमें लैंगिक समानता कानूनों और उनके कार्यान्वयन के बीच वैश्विक अंतर पर प्रकाश डाला गया है?
Which organisation released the "Women, Business and the Law 2026" report, which highlights the global gap between gender equality laws and their implementation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

विश्व बैंक समूह
World Bank Group

विश्व बैंक समूह 'वूमेन, बिज़नेस एंड द लॉ' रिपोर्ट प्रकाशित करता है, जो लैंगिक समानता कानूनों और उनके क्रियान्वयन की तुलना करती है।
The World Bank Group publishes 'Women, Business and the Law', which compares gender-equality laws with how well they are implemented.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य विज्ञानगणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें