RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB Group D CBT · 27 Dec 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 28 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (3, 15, 5) (7, 35, 5)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. take 13 – operations on 13 such as adding / subtracting / multiplying to 13, etc. can be performed on 13 only. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (3, 15, 5) (7, 35, 5)
- (अ)(8, 40, 5)
- (ब)(9, 27, 9)
- (क)(5, 30, 5)
- (ड)(6, 24, 6)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
(8, 40, 5)
नियम: दूसरी संख्या = पहली × तीसरी (3 × 5 = 15, 7 × 5 = 35)। (8, 40, 5) में 8 × 5 = 40। अतः उत्तर (8, 40, 5)।
Rule: second number = first × third (3 × 5 = 15, 7 × 5 = 35). In (8, 40, 5), 8 × 5 = 40. So the answer is (8, 40, 5).
2.
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 40 व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, रीना दाएं छोर से 8वें स्थान पर है। यदि तारा, रीना के बाएं छठे स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से तारा का स्थान क्या है?
In a row of 40 people facing north, Reena is 8th from the right end. If Tara is sixth to the left of Reena, what is Tara's position from the left end of the row?
- (अ)26वां26th
- (ब)28वां28th
- (क)25वां25th
- (ड)27वां27th
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
27वां
27th
रीना बाएँ से = 40 − 8 + 1 = 33वीं। तारा उसके 6 स्थान बाएँ: 33 − 6 = 27वीं।
Reena from left = 40 − 8 + 1 = 33rd. Tara is 6 places to her left: 33 − 6 = 27th. So the answer is 27th.
3.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GKN−QUX XBE−HLO
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. GKN−QUX XBE−HLO
- (अ)EHJ−OSV
- (ब)EHJ−NRU
- (क)EIL−OSV
- (ड)EIL−NSU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
EIL−OSV
समूह के अंदर: +4, +3 (G→K→N, X→B→E)। दूसरा समूह = प्रत्येक अक्षर +10 (G→Q, K→U, N→X)। EIL में +4, +3 है और +10 से OSV। उत्तर EIL−OSV।
Within a cluster: +4, +3 (G→K→N, X→B→E). Second cluster = each letter +10 (G→Q, K→U, N→X). EIL follows +4, +3 and +10 gives OSV. So the answer is EIL−OSV.
4.
सात मित्र, D, E, F, U, V, W और X, एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। D और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X, V के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। W, V के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। U और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Seven friends, D, E, F, U, V, W and X, are sitting in a straight line, facing north. No one sits to the right of D. Only three people sit between D and F. Only two people sit between F and E. X sits third to the left of V. W sits immediately to the right of V. How many people sit between U and E?
- (अ)एकOne
- (ब)तीनThree
- (क)दोTwo
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
तीन
Three
D दाएँ छोर (7वाँ) पर। F तीसरे और E छठे स्थान पर। V-W साथ और X, V के बाएँ तीसरा: X 1, V 4, W 5, अतः U 2। क्रम: X U F V W E D। U और E के बीच तीन।
D is at the right end (7th). F is 3rd and E is 6th. V and W are together with X third to the left of V: X 1st, V 4th, W 5th, so U is 2nd. Order: X U F V W E D. Between U and E: Three.
5.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 21 57 87 111 129 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 21 57 87 111 129 ?
- (अ)139
- (ब)141
- (क)136
- (ड)143
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
141
अंतर 36, 30, 24, 18 हैं (6-6 घटते), अतः अगला 12: 129 + 12 = 141।
Differences are 36, 30, 24, 18 (decreasing by 6), so next is 12: 129 + 12 = 141. So the answer is 141.
6.
A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, E के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। D, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F, A के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। यदि सभी व्यक्ति यों को A (A सहित) से शुरू करके अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में दक्षिणावर्त दिशा में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्ति यों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A, B, C, D, E and F are sitting around a circular table, facing the centre. B sits third to the right of C. D sits immediately to the left of E. D is not an immediate neighbour of C. F sits immediately to the right of A. If all the people are arranged in the English alphabetical order in the clockwise direction, starting from A (including A), the positions of how many people will remain unchanged?
- (अ)तीनThree
- (ब)एकOne
- (क)दोTwo
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
तीन
Three
A से दक्षिणावर्त क्रम: A, C, E, D, B, F (B, C के सामने, E, D के दाएँ, F, A के दाएँ, D, C का पड़ोसी नहीं)। वर्णक्रम A, B, C, D, E, F करने पर A, D और F अपने स्थान पर रहते हैं: तीन।
Clockwise from A the seating is A, C, E, D, B, F (B opposite C, E right of D, F right of A, D not next to C). Alphabetical clockwise order is A, B, C, D, E, F. A, D and F keep their places: Three.
7.
श्री अकाई बिंदु A से शुरू होकर दक्षिण की ओर 21 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, 25 km गाड़ी चलाते हैं, फिर बाएं मुड़ते हैं और 8 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 7 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, 12 km गाड़ी चलाते हैं, दाएं मुड़ते हैं और 5 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वह दाएं मुड़ते हैं, 25 km गाड़ी चलाते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
Mr. Akai starts from Point A and drives 21 km towards the south. He then turns left, drives 25 km, then turns left and drives 8 km. He then turns left and drives 7 km. He then turns left, drives 12 km, turns right and drives 5 km. Finally, he turns right, drives 25 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
- (अ)पूर्व में 10 km10 km to the east
- (ब)पूर्व में 7 km7 km to the east
- (क)पश्चिम में 13 km13 km to the west
- (ड)दक्षिण में 10 km10 km to the south
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पश्चिम में 13 km
13 km to the west
A = (0, 0): दक्षिण 21 → (0, −21), पूर्व 25 → (25, −21), उत्तर 8 → (25, −13), पश्चिम 7 → (18, −13), दक्षिण 12 → (18, −25), पश्चिम 5 → (13, −25), उत्तर 25 → (13, 0)। A, 13 km पश्चिम में है।
Taking A as (0, 0): S 21 → (0, −21), E 25 → (25, −21), N 8 → (25, −13), W 7 → (18, −13), S 12 → (18, −25), W 5 → (13, −25), N 25 → (13, 0). A is 13 km to the west.
8.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-से निष्कर्ष, दिए गए
कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी चट्टानें, जहाज हैं। कुछ जहाज, मेज हैं। सभी बर्तन, मेज हैं।
निष्कर्ष I: कुछ बर्तन, चट्टानें हैं।
निष्कर्ष II: कुछ बर्तन, जहाज हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. You have to take the given statements to be true, even if they seem to be at variance with commonly known facts. You have to decide which conclusions logically follow from the given statements.
Statements: All rocks are ships. Some ships are tables. All utensils are tables.
Conclusion I: Some utensils are rocks.
Conclusion II: Some utensils are ships.
- (अ)केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता हैOnly conclusion I follows
- (ब)न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता हैNeither conclusion I nor II follows
- (क)केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता हैOnly conclusion II follows
- (ड)निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions I and II follow
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
Neither conclusion I nor II follows
बर्तन केवल मेज़ों से जुड़े हैं और मेज़ जहाज़ों से केवल आंशिक रूप से, अतः बर्तनों का चट्टानों या जहाज़ों से कोई निश्चित संबंध नहीं। न I न II अनुसरण करता है।
Utensils are linked only to tables, and tables only partly to ships, so there is no definite link between utensils and rocks or ships. Neither conclusion I nor II follows.
9.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 5 11 23 47 95 ?
What will come in place of the question mark (?) in the given series? 5 11 23 47 95 ?
- (अ)181
- (ब)191
- (क)193
- (ड)189
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
191
प्रत्येक पद = पिछला × 2 + 1: 5 → 11 → 23 → 47 → 95 → 95 × 2 + 1 = 191।
Each term = previous × 2 + 1: 5 → 11 → 23 → 47 → 95 → 95 × 2 + 1 = 191. So the answer is 191.
10.
किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B की माता है', A – B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', A x B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है', A % B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है', और A # B का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है'. यदि 'K x N – L # E % C' है, तो E का K से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the mother of B', A – B means 'A is the brother of B', A x B means 'A is the wife of B', A % B means 'A is the father of B', and A # B means 'A is the daughter of B'. If 'K x N – L # E % C', then how is E related to K?
- (अ)पति के पिताHusband's father
- (ब)पुत्रSon
- (क)पत्नी की माताWife's mother
- (ड)पुत्र की पत्नीSon's wife
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पति के पिता
Husband's father
K, N की पत्नी है; N, L का भाई है; L, E की पुत्री है; E, C का पिता है। अतः E, N का पिता है और N, K का पति है। E, K के पति का पिता है।
K is the wife of N; N is the brother of L; L is the daughter of E; E is the father of C. So E is N's father, and N is K's husband. E is K's husband's father.
11.
यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। COP, TIK, ANY, CAN, OWN यदि प्रत्येक शब्द में प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में आने वाले उसके अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
This question is based on the following words. COP, TIK, ANY, CAN, OWN If each letter in each word is replaced with its next letter in the English alphabet, how many of the words so formed will have no vowels?
- (अ)चारFour
- (ब)एकOne
- (क)तीनThree
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
अगले अक्षर: COP → DPQ, TIK → UJL, ANY → BOZ, CAN → DBO, OWN → PXO। केवल DPQ में कोई स्वर नहीं। उत्तर एक।
Next letters: COP → DPQ, TIK → UJL, ANY → BOZ, CAN → DBO, OWN → PXO. Only DPQ has no vowel. So the answer is One.
12.
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 24 30 25 29 26 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 24 30 25 29 26 ?
- (अ)32
- (ब)30
- (क)27
- (ड)28
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
28
दो एकांतर श्रेणियाँ: 24, 25, 26 (+1) और 30, 29, ? (−1)। अतः अगला पद 28।
Two alternating series: 24, 25, 26 (+1) and 30, 29, ? (−1). So the next term is 28.
13.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FAME’ को ‘7469’ और ‘COAT’ को ‘2387’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या होगा?
In a certain code language, ‘FAME’ is coded as ‘7469’ and ‘COAT’ is coded as ‘2387’. What will be the code for ‘A’ in the given code language?
- (अ)8
- (ब)7
- (क)4
- (ड)2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
7
FAME = 7469 और COAT = 2387। केवल A उभयनिष्ठ अक्षर है और केवल 7 उभयनिष्ठ अंक है। अतः A का कोड 7।
FAME = 7469 and COAT = 2387. The only common letter is A and the only common digit is 7. So A is coded as 7.
14.
रमन बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और उत्तर दिशा में 44 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 47 km ड्राइव करता है, बाएँ मुड़ता है और 53 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 62 km ड्राइव करता है। वह अंत में बाएँ मुड़ता है, 9 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ होगें।)
Raman starts from Point A and drives 44 km towards the north. He then turns left, drives 47 km, turns left and drives 53 km. He then turns left and drives 62 km. Finally, he turns left, drives 9 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach Point A again? (All turns will be 90-degree turns only unless specified.)
- (अ)15 km, पश्चिम में15 km, towards the west
- (ब)13 km, पश्चिम में13 km, towards the west
- (क)14 km, पश्चिम में14 km, towards the west
- (ड)16 km, पूर्व में16 km, towards the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
15 km, पश्चिम में
15 km, towards the west
A = (0, 0): उत्तर 44 → (0, 44), पश्चिम 47 → (−47, 44), दक्षिण 53 → (−47, −9), पूर्व 62 → (15, −9), उत्तर 9 → (15, 0)। A, 15 km पश्चिम में है।
Taking A as (0, 0): N 44 → (0, 44), W 47 → (−47, 44), S 53 → (−47, −9), E 62 → (15, −9), N 9 → (15, 0). A is 15 km to the west.
15.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 6 1 7 8 5 5 6 1 1 4 2 9 2 3 8 9 5 9 1 5 3 7 8 8 3 2 5 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers only. (Left) 6 1 7 8 5 5 6 1 1 4 2 9 2 3 8 9 5 9 1 5 3 7 8 8 3 2 5 (Right) How many such even numbers are there, each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (अ)4
- (ब)6
- (क)7
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
5
दो विषम संख्याओं के बीच सम संख्या: 7-8-5, 5-6-1, 9-2-3, 3-8-9 और 3-2-5। 1-4-2 या 7-8-8 जैसे मामले नहीं गिने जाते। उत्तर 5।
Even number between two odd numbers: 7-8-5, 5-6-1, 9-2-3, 3-8-9 and 3-2-5. Others like 1-4-2 or 7-8-8 fail. So the count is 5.
16.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? PGE 18, TEI 26, XCM 34, BAQ 42, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the given series? PGE 18, TEI 26, XCM 34, BAQ 42, ?
- (अ)FCU 52
- (ब)FYU 50
- (क)GYV 50
- (ड)FCV 52
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
FYU 50
पहले अक्षर P, T, X, B (+4) → F; दूसरे G, E, C, A (−2) → Y; तीसरे E, I, M, Q (+4) → U; संख्याएँ +8: 42 + 8 = 50। उत्तर FYU 50।
First letters P, T, X, B (+4) → F; second G, E, C, A (−2) → Y; third E, I, M, Q (+4) → U; numbers +8: 42 + 8 = 50. So the answer is FYU 50.
17.
सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। G को B के ठीक ऊपर रखा गया है। D को F के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल E को A के ऊपर रखा गया है। G के ऊपर केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। D को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। D के ऊपर कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Seven boxes A, B, C, D, E, F and G are placed one above the other, but not necessarily in the same order. G is placed immediately above B. D is placed immediately above F. Only E is placed above A. Only two boxes are placed above G. D is not placed third from the bottom. How many boxes are placed above D?
- (अ)4
- (ब)5
- (क)3
- (ड)2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
5
ऊपर से: E 1, A 2, G 3, B 4। D ठीक F के ऊपर और D नीचे से तीसरा (5वाँ) नहीं, अतः D 6वाँ, F 7वाँ और C 5वाँ। D के ऊपर 5 डिब्बे।
From top: E 1st, A 2nd, G 3rd, B 4th. D is directly above F and D cannot be 3rd from bottom (5th), so D is 6th, F 7th and C 5th. Boxes above D = 5.
18.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (अ)LB – PH
- (ब)MG – QM
- (क)YJ – CP
- (ड)KH – OM
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
KH – OM
LB–PH, MG–QM और YJ–CP में पहला अक्षर +4 और दूसरा +6 होता है। KH–OM में दूसरा अक्षर केवल +5 (H→M) है। अतः भिन्न युग्म KH – OM।
In LB–PH, MG–QM and YJ–CP the first letter moves +4 and the second +6. In KH–OM the second letter moves only +5 (H→M). So the odd pair is KH – OM.
19.
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'let me speak' को 'ko df ty' के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा 'speak the truth' को 'df op np' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में 'speak' को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है? (सभी कूट दो-अक्षर वाले कूट हैं)
In a certain code language, 'let me speak' is coded as 'ko df ty' and 'speak the truth' is coded as 'df op np'. How is 'speak' coded in the given language? (All codes are two-letter codes.)
- (अ)ko
- (ब)op
- (क)ty
- (ड)df
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
df
दोनों वाक्यों में केवल 'speak' उभयनिष्ठ है और केवल 'df' उभयनिष्ठ कोड है। अतः 'speak' का कोड df।
'speak' is the only word common to both sentences and 'df' is the only common code. So 'speak' is coded as df.
20.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दोनों युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। YAB−FHI KMN−RTU
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. YAB−FHI KMN−RTU
- (अ)MNN−SUV
- (ब)MOP−SVV
- (क)MOP−TVW
- (ड)MNN−TVW
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
MOP−TVW
समूह में अक्षर +2, +1 चलते हैं (Y→A→B, K→M→N) और प्रत्येक अक्षर +7 से दूसरा समूह बनता है (Y→F, A→H, B→I)। MOP में +2, +1 है और +7 से TVW। उत्तर MOP−TVW।
Within a cluster the letters move +2, +1 (Y→A→B, K→M→N), and each letter +7 gives the second cluster (Y→F, A→H, B→I). MOP fits +2, +1 and +7 gives TVW. So the answer is MOP−TVW.
21.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)TQK
- (ब)ROI
- (क)FCV
- (ड)DAU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
FCV
नियम: −3 फिर −6 (T→Q→K, R→O→I, D→A→U)। FCV में C→V, −7 है। अतः भिन्न FCV।
Pattern: −3 then −6 (T→Q→K, R→O→I, D→A→U). In FCV, C→V is −7. So the odd one is FCV.
22.
निम्नलिखित श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से कौन-सा प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? IHD 78 EDZ 87 AZV 96 WVR 105 ?
Which of the given letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the following series? IHD 78 EDZ 87 AZV 96 WVR 105 ?
- (अ)SQM 113
- (ब)SSM 114
- (क)SRN 114
- (ड)SBL 113
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
SRN 114
प्रत्येक अक्षर −4: I→E→A→W→S, H→D→Z→V→R, D→Z→V→R→N। संख्या +9: 105 + 9 = 114। उत्तर SRN 114।
Each letter moves −4: I→E→A→W→S, H→D→Z→V→R, D→Z→V→R→N. Numbers increase by 9: 105 + 9 = 114. So the answer is SRN 114.
23.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 9 B 4 D 18 A 9 C 12 = ?
If ‘A’ means ‘÷’, ‘B’ means ‘x’, ‘C’ means ‘+’ and ‘D’ means ‘-’, then what will come in place of the question mark ‘?’ in the following equation? 9 B 4 D 18 A 9 C 12 = ?
- (अ)48
- (ब)46
- (क)44
- (ड)51
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
46
चिह्न रखने पर: 9 × 4 − 18 ÷ 9 + 12 = 36 − 2 + 12 = 46।
Substituting: 9 × 4 − 18 ÷ 9 + 12 = 36 − 2 + 12 = 46. So the answer is 46.
24.
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 4 1 5 1 9 7 2 9 5 8 2 4 6 5 6 2 7 8 3 5 9 1 4 7 5 6 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद ‘5’ है?
Refer to the following number series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 4 1 5 1 9 7 2 9 5 8 2 4 6 5 6 2 7 8 3 5 9 1 4 7 5 6 8 (Right) How many such odd numbers are there, each of which is immediately preceded by an even number and immediately followed by ‘5’?
- (अ)तीन से अधिकMore than three
- (ब)तीनThree
- (क)दोTwo
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
तीन से अधिक
More than three
जिस विषम संख्या के पहले सम और बाद में 5 हो: 4-1-5, 2-9-5, 8-3-5 और 4-7-5। कुल 4, अतः उत्तर तीन से अधिक।
Odd number with even before and 5 after: 4-1-5, 2-9-5, 8-3-5 and 4-7-5. That is 4 cases, so the answer is More than three.
25.
यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है , ‘−’ का अर्थ ‘×’ है , ‘×’ का अर्थ ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ +’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 88 − 9 ÷ 195 + 988 × 19 = ?
If ‘+’ means ‘−’, ‘−’ means ‘×’, ‘×’ means ‘÷’ and ‘÷’ means ‘+’, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 88 − 9 ÷ 195 + 988 × 19 = ?
- (अ)955
- (ब)915
- (क)935
- (ड)930
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
935
चिह्न बदलने पर: 88 × 9 + 195 − 988 ÷ 19 = 792 + 195 − 52 = 935।
Substituting: 88 × 9 + 195 − 988 ÷ 19 = 792 + 195 − 52 = 935. So the answer is 935.
26.
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए? (84 × 12) ÷ 4 - (72 × 9) ÷ 3 + 15 = ?
What will come in place of the question mark (?) in the following equation, if ‘+’ and ‘−’ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? (84 × 12) ÷ 4 - (72 × 9) ÷ 3 + 15 = ?
- (अ)37
- (ब)24
- (क)48
- (ड)59
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
37
चिह्न बदलने पर: (84 ÷ 12) × 4 + (72 ÷ 9) × 3 − 15 = 28 + 24 − 15 = 37।
After interchanging: (84 ÷ 12) × 4 + (72 ÷ 9) × 3 − 15 = 28 + 24 − 15 = 37. So the answer is 37.
27.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी खरबूज, नींबू हैं। कोई नींबू, मटर नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई नींबू, खरबूज नहीं है। (II) कोई खरबूज, मटर नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All melons are lemons. No lemon is a pea.
Conclusions: (I) No lemon is a melon. (II) No melon is a pea.
- (अ)केवल II अनुसरण करता हैOnly II follows
- (ब)केवल I अनुसरण करता हैOnly I follows
- (क)कोई भी अनुसरण नहीं करताNone follows
- (ड)दोनों अनुसरण करते हैंBoth follow
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
केवल II अनुसरण करता है
Only II follows
सभी खरबूजे नींबू में हैं और कोई नींबू मटर नहीं, अतः कोई खरबूजा मटर नहीं: II अनुसरण करता है। I गलत है क्योंकि खरबूजे नींबू हैं। केवल II।
All melons lie inside lemons, and no lemon is a pea, so no melon is a pea: II follows. I is false since melons are lemons. So only II follows.
28.
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GDS : LHV QLY : VPB
Select the pair that follows the same pattern as the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. GDS : LHV QLY : VPB
- (अ)HES : MHX
- (ब)TED : XHF
- (क)GNL : KSP
- (ड)ATE : FXH
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
ATE : FXH
अक्षर +5, +4, +3 चलते हैं: G→L, D→H, S→V तथा Q→V, L→P, Y→B। ATE: A→F, T→X, E→H। उत्तर ATE : FXH।
Letters move +5, +4, +3: G→L, D→H, S→V and Q→V, L→P, Y→B. ATE: A→F, T→X, E→H. So the answer is ATE : FXH.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें