RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB Group D CBT · 5 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य विज्ञान

RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB Group D CBT · 5 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 44 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
एक कार 5 सेकंड में अपना वेग 10 m/s से बढ़ाकर 30 m/s कर लेती है। कार का त्वरण क्या है?
A car increases its velocity from 10 m/s to 30 m/s in 5 seconds. What is the acceleration of the car?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

4 m/s²

a = (v − u) ÷ t = (30 − 10) ÷ 5 = 4. अतः उत्तर 4 m/s² है।
a = (v − u) ÷ t = (30 − 10) ÷ 5 = 4. So the answer is 4 m/s².
2.
अग्रमस्तिष्क (forebrain) का अन्य मस्तिष्क क्षेत्रों की तुलना में अद्वितीय कार्य क्या है?
What is a unique function of the forebrain compared to other brain regions?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

यह संवेदी आवेगों को ग्रहण करता है
It receives sensory impulses

अग्रमस्तिष्क (प्रमस्तिष्क) में संवेदी आवेग ग्रहण करने वाले क्षेत्र होते हैं और यह सोचने का मुख्य भाग है; हृदय गति मेडुला और संतुलन अनुमस्तिष्क (पश्चमस्तिष्क) नियंत्रित करते हैं।
The forebrain (cerebrum) has areas that receive sensory impulses and is the main thinking part; heartbeat is regulated by the medulla and balance by the cerebellum (hindbrain).
3.
सजातीय श्रेणी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? सभी सदस्यों का सामान्य सूत्र समान होता है। प्रत्येक क्रमिक सदस्य में एक –CH2– समूह का अंतर होता है। सभी सदस्यों के भौतिक गुण समान रहते हैं।
Which of the following statements are correct regarding a homologous series? 1. All members have the same general formula. 2. Each successive member differs by a –CH2– group. 3. All members have the same physical properties.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

केवल 1 और 2
Only 1 and 2

समजातीय श्रेणी के सभी सदस्यों का सामान्य सूत्र समान होता है और क्रमागत सदस्यों में –CH2– का अंतर होता है। रासायनिक गुण समान पर भौतिक गुण क्रमशः बदलते हैं। अतः केवल 1 और 2 सही हैं।
Members of a homologous series share the same general formula and successive members differ by –CH2–. Their chemical properties are similar but physical properties change gradually. So only 1 and 2 are correct.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा, SI प्रणाली में औसत वेग के लिए सही मात्रक को निरूपित करता है?
Which of the following represents the correct unit for average velocity in the SI system?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

मीटर प्रति सेकंड
Metre per second

औसत वेग = कुल विस्थापन ÷ कुल समय। SI पद्धति में विस्थापन मीटर में और समय सेकंड में होता है, अतः इसका मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है।
Average velocity = total displacement ÷ total time. In SI, displacement is in metres and time in seconds, so the unit is metre per second (m/s).
5.
एक विज्ञान संग्रहालय एक ऐसा प्रदर्शन तैयार कर रहा है जो यह समझाए कि दिन के दौरान आकाश नीला क्यों दिखाई देता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लाल रंग का क्यों हो जाता है। वायुमंडल में प्रकाश के प्रकीर्णन के आधार पर, कौन-सी व्याख्या इन अवलोकनों को सबसे अच्छी तरह से स्पष्ट करती है?
A science museum is designing an exhibit to explain why the sky appears blue during the day but turns red at sunrise and sunset. Based on the scattering of light in the atmosphere, which explanation best accounts for these observations?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

लघु तरंगदैर्ध्यें अधिक प्रबलता से प्रकीर्णित होती हैं, जबकि सूर्यास्त के समय लंबे वायुमंडलीय मार्ग लाल तरंगदैर्ध्य के लिए अनुकूल होते हैं।
Shorter wavelengths are scattered more strongly, while longer atmospheric paths at sunset favour red wavelengths.

वायु के अणु छोटी (नीली) तरंगदैर्ध्य को अधिक प्रकीर्णित करते हैं, इसलिए आकाश नीला दिखता है। सूर्योदय-सूर्यास्त पर प्रकाश लंबा पथ तय करता है, नीला प्रकाश बिखर जाता है और मुख्यतः लाल प्रकाश हम तक पहुँचता है।
Air molecules scatter shorter (blue) wavelengths much more, making the sky blue. At sunrise and sunset light travels a longer path, blue is scattered away and mostly red reaches us.
6.
एक मशीन किसी कार्य को पूरा करती है जिसके लिए आधे मिनट में 3000 J कार्य की आवश्यकता होती है। मशीन द्वारा प्रदत्त औसत शक्ति ___________ है।
A machine completes a task requiring 3000 J of work in half a minute. The average power delivered by the machine is ____.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

100 W

शक्ति = कार्य ÷ समय। आधा मिनट = 30 s, अतः P = 3000 ÷ 30 = 100 W. शक्ति 100 W है।
Power = work ÷ time. Half a minute = 30 s, so P = 3000 ÷ 30 = 100 W. So the power is 100 W.
7.
निम्नलिखित अभिक्रि या पर विचार कीजिए: MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 रेडॉक्स अभिक्रि याओं की ऑक्सीजन–हाइड्रोजन परिभाषा के आधार पर, इस अभिक्रि या में किस पदार्थ का अपचयन होता है?
Consider the following reaction: MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2. Based on the oxygen–hydrogen definition of redox reactions, which substance is reduced in this reaction?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

मैंगनीज डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन का त्याग करता है
Manganese dioxide loses oxygen

ऑक्सीजन–हाइड्रोजन परिभाषा के अनुसार ऑक्सीजन का ह्रास अपचयन है। MnO2 ऑक्सीजन खोकर MnCl2 बनता है, अतः मैंगनीज डाइऑक्साइड का अपचयन होता है, जबकि HCl (हाइड्रोजन खोकर) ऑक्सीकृत होता है।
Under the oxygen–hydrogen definition, loss of oxygen is reduction. MnO2 loses oxygen to become MnCl2, so manganese dioxide is reduced, while HCl is oxidised (loses hydrogen).
8.
जब मैग्नीशियम धातु, तप्‍त जल के साथ अभिक्रि या करती है, तो हाइड्रोजन गैस के साथ कौन-सा मुख्य उत्पाद बनता है?
When magnesium metal reacts with hot water, which main product is formed along with hydrogen gas?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
Magnesium hydroxide

मैग्नीशियम ठंडे जल से अभिक्रिया नहीं करता, पर गर्म जल से मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाता है: Mg + 2H2O → Mg(OH)2 + H2. भाप के साथ यह मैग्नीशियम ऑक्साइड देता है।
Magnesium does not react with cold water but reacts with hot water to form magnesium hydroxide and hydrogen gas: Mg + 2H2O → Mg(OH)2 + H2. With steam it gives magnesium oxide.
9.
मशीन M, 20 s में 600 J कार्य करती है। मशीन N, 15 s में 900 J कार्य करती है। कौन-सा कथन सही है?
Machine M does 600 J of work in 20 s. Machine N does 900 J of work in 15 s. Which statement is correct?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

मशीन N, मशीन M की तुलना में दोगुनी शक्ति उत्पन्न करती है।
Machine N develops twice the power of Machine M.

M की शक्ति = 600 ÷ 20 = 30 W. N की शक्ति = 900 ÷ 15 = 60 W. चूँकि 60 = 2 × 30, अतः मशीन N, मशीन M की दोगुनी शक्ति विकसित करती है।
Power of M = 600 ÷ 20 = 30 W. Power of N = 900 ÷ 15 = 60 W. Since 60 = 2 × 30, Machine N develops twice the power of Machine M.
10.
मृत संरचनाएँ प्रायः "कठोर और दृढ़" होती हैं। कौन-सा सरल स्थायी ऊतक मुख्यतः मृत कोशिकाओं से बना होता है, जो पादपों को यांत्रिक सामर्थ्य प्रदान करता है?
Dead structures are often “hard and rigid.” Which simple permanent tissue is mainly made of dead cells that provide mechanical strength to plants?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

स्क्लेरेनकाइमा (दृढ़ोतक)
Sclerenchyma

दृढ़ोतक (स्क्लेरेनकाइमा) लिग्निनयुक्त भित्ति वाली मृत कोशिकाओं का सरल स्थायी ऊतक है, जो पौधों को कठोर और मज़बूत बनाता है। मृदूतक जीवित कोशिकाओं का होता है और विभज्योतक स्थायी ऊतक नहीं है।
Sclerenchyma is a simple permanent tissue of dead cells with lignified walls, which makes plant parts hard and rigid. Parenchyma has living cells and meristematic tissue is not permanent.
11.
निम्नलिखित में से किन उपकरणों में पहले CFC का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था?
Which of the following devices earlier used CFCs extensively?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

रेफ्रिजरेटर
Refrigerator

CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) का उपयोग रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में प्रशीतक के रूप में बड़े पैमाने पर होता था। ये ओज़ोन परत को क्षति पहुँचाते हैं, इसलिए इनका उपयोग बंद किया गया।
CFCs (chlorofluorocarbons) were widely used as refrigerants in refrigerators and air conditioners. They deplete the ozone layer, so their use has been phased out.
12.
निम्नलिखित अभिक्रिया पर विचार कीजिए: MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 रेडॉक्स अभिक्रियाओं की ऑक्सीजन–हाइड्रोजन परिभाषा के आधार पर, इस अभिक्रिया में किस पदार्थ का अपचयन होता है?
Consider the reaction: MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 Based on the oxygen–hydrogen definition of redox reactions, which substance undergoes reduction in this reaction?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

मैंगनीज डाइऑक्साइड ऑक्सीजन का त्याग करता है
Manganese dioxide loses oxygen

ऑक्सीजन–हाइड्रोजन परिभाषा के अनुसार ऑक्सीजन खोने वाले पदार्थ का अपचयन होता है। MnO2 ऑक्सीजन खोकर MnCl2 बनता है, अतः मैंगनीज डाइऑक्साइड का अपचयन होता है; HCl हाइड्रोजन खोकर ऑक्सीकृत होता है।
By the oxygen–hydrogen definition, a substance that loses oxygen is reduced. MnO2 loses oxygen and becomes MnCl2, so manganese dioxide undergoes reduction; HCl loses hydrogen and is oxidised.
13.
मस्तिष्क के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अग्रमस्तिष्क का एक विशिष्ट प्रकार्य क्या है?
What is a unique function of the forebrain compared to other regions of the brain?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

यह संवेदी आवेग प्राप्त करता है
It receives sensory impulses

अग्रमस्तिष्क मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग है, जिसके क्षेत्र ग्राहियों से संवेदी आवेग ग्रहण करते हैं। हृदय गति मेडुला और संतुलन अनुमस्तिष्क (पश्चमस्तिष्क) नियंत्रित करते हैं।
The forebrain is the main thinking part of the brain and has regions that receive sensory impulses from receptors. Heartbeat is controlled by the medulla and balance by the cerebellum (hindbrain).
14.
निम्नलिखित में से किस डिवाइस में पहले CFC का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था?
In which of the following devices were CFCs earlier used extensively?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

रेफ्रि जरेटर
Refrigerator

CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) का उपयोग रेफ्रिजरेटर और AC में प्रशीतक के रूप में बड़े पैमाने पर होता था। ओज़ोन परत को क्षति पहुँचाने के कारण इन्हें अब बंद कर दिया गया है।
CFCs (chlorofluorocarbons) were extensively used as refrigerants in refrigerators and ACs. Because they deplete the ozone layer, they have since been phased out.
15.
कौन-सा कथन, निलंबन और विलयन में कणों के आकार की सही तुलना करता है?
Which statement correctly compares the particle size in a suspension with that in a solution?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

निलंबन के कण, विलयन के कणों से बड़े होते हैं
Suspension particles are larger than solution particles

विलयन के कण बहुत छोटे (1 nm से कम) होते हैं, जबकि निलंबन के कण इतने बड़े होते हैं कि दिखाई देते हैं और नीचे बैठ जाते हैं। अतः निलंबन के कण विलयन के कणों से बड़े होते हैं।
Solution particles are very small (less than 1 nm), while suspension particles are large enough to be seen and settle down. So suspension particles are larger than solution particles.
16.
वर्ण-विक्षेपण (dispersion) से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? (1) काँच के प्रिज़्म से गुजरते समय लाल प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है। (2) सभी रंगों के लिए विचलन कोण समान होता है। (3) वर्ण-विक्षेपण इंद्रधनुष के बनने के लिए उत्तरदायी परिघटनाओं में से एक है। (4) जब प्रकाश वायु से प्रिज़्म में जाता है, तो उसकी चाल घट जाती है।
Which of the following statements related to dispersion are true? (1) Red light bends the most when passing through a glass prism. (2) The angle of deviation is the same for all colours. (3) Dispersion is one of the phenomenon responsible for the formation of a rainbow. (4) The speed of light decreases as the light goes from air into the prism.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केवल कथन 3 और 4 दोनों
Both statements 3 and 4 only

सबसे अधिक बैंगनी प्रकाश मुड़ता है, लाल नहीं, और प्रत्येक रंग का विचलन अलग होता है, अतः 1 और 2 गलत हैं। इंद्रधनुष बनने में विक्षेपण की भूमिका है और काँच में प्रकाश की चाल घटती है, अतः केवल कथन 3 और 4 सही हैं।
Violet bends the most, not red, and the deviation differs for each colour, so 1 and 2 are false. Dispersion helps form a rainbow and light slows down in glass, so statements 3 and 4 only are true.
17.
SI प्रणाली में औसत वेग के लिए सही मात्रक को निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है?
Which of the following best represents the correct unit for average velocity in the SI system?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

मीटर प्रति सेकंड
meter per second

औसत वेग = विस्थापन ÷ समय। SI मात्रक मीटर और सेकंड हैं, अतः इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है।
Average velocity = displacement ÷ time. The SI units are metre and second, so its SI unit is meter per second (m/s).
18.
निम्नलिखित में से किस एक को छोड़ कर शेष सभी प्रक्रि याएं वायुमंडलीय ऑक्सीजन का उपभोग करती हैं?
All the following processes, except one, consume atmospheric oxygen. Which one is it?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

हरे पादपों में प्रकाश संश्लेषण
Photosynthesis in green plants

पौधों और जंतुओं का श्वसन तथा ईंधन का दहन ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं। हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण इसके विपरीत वायुमंडल में ऑक्सीजन छोड़ता है, अतः यही अपवाद है।
Respiration in plants and animals and the burning of fuels all use up oxygen. Photosynthesis in green plants instead releases oxygen into the atmosphere, so it is the exception.
19.
निम्नलिखित में से किस व्यवस्था के परिणामस्वरूप तार पाश (wire loop) में सर्वाधिक प्रेरित धारा उत्पन्न होगी?
Which of the following arrangements will result in the greatest induced current in a wire loop?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

पाश को शीघ्रता से एक प्रबल चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान कराना
Moving the loop quickly into a strong magnetic field

प्रेरित धारा चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर पर निर्भर करती है। लूप को तेज़ी से प्रबल क्षेत्र में ले जाने पर फ्लक्स सबसे तेज़ी से बदलता है, अतः धारा अधिकतम होती है; स्थिर लूप या क्षेत्र रेखाओं के समांतर गति में धारा नहीं बनती।
Induced current depends on the rate of change of magnetic flux. Moving the loop quickly into a strong field changes the flux fastest, giving the greatest current; a stationary loop or motion parallel to field lines gives none.
20.
कौन-सा कथन, निलंबन और विलयन में कणों के आकार की सही तुलना करता है?
Which statement correctly compares the particle size in a suspension and in a solution?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

निलंबन के कण, विलयन के कणों से बड़े होते हैं।
Suspension particles are larger than solution particles.

वास्तविक विलयन के कण 1 nm से छोटे होते हैं, जबकि निलंबन के कण दिखाई देते हैं और रखने पर नीचे बैठ जाते हैं। अतः निलंबन के कण विलयन के कणों से बड़े होते हैं।
Particles in a true solution are smaller than 1 nm, while suspension particles are large enough to be seen and settle on standing. So suspension particles are larger than solution particles.
21.
वायर के पाश (wire loop) में सर्वाधिक प्रेरित धारा किस व्यवस्था के परिणामस्वरूप उत्पन्न होगी?
Which arrangement will result in the greatest induced current in a wire loop?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पाश को शीघ्रता से एक प्रबल चुंबकीय क्षेत्र में ले जाना
Moving the loop quickly into a strong magnetic field

चुंबकीय फ्लक्स सबसे तेज़ी से बदलने पर प्रेरित धारा अधिकतम होती है। लूप को तेज़ी से प्रबल चुंबकीय क्षेत्र में ले जाने पर ऐसा होता है; स्थिर लूप या क्षेत्र रेखाओं के समांतर गति में धारा प्रेरित नहीं होती।
Induced current is greatest when magnetic flux changes fastest. Moving the loop quickly into a strong magnetic field does this; a stationary loop or one moving parallel to field lines has no induced current.
22.
निम्नलिखित में से किस एक को छोड़कर शेष सभी प्रक्रियाएँ वायुमंडलीय ऑक्सीजन का उपभोग करती हैं?
All of the following processes consume atmospheric oxygen, EXCEPT:
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

हरे पादपों द्वारा प्रकाश संश्लेषण
Photosynthesis by green plants

पौधों और जंतुओं का श्वसन तथा जीवाश्म ईंधनों का दहन ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं। हरे पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण ऑक्सीजन मुक्त करता है, अतः यही अपवाद है।
Respiration by plants and animals and combustion of fossil fuels consume oxygen. Photosynthesis by green plants releases oxygen, so it is the exception.
23.
फिनोलफथेलीन क्षारीय विलयन में कौन-सा रंग परिवर्तन दर्शाता है?
What colour change does phenolphthalein show in an alkaline solution?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

रंगहीन से धीरे-धीरे गुलाबी होना
Colourless to gradually pink

फिनॉल्फ्थेलिन अम्लीय और उदासीन विलयन में रंगहीन रहता है तथा क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है। अतः परिवर्तन रंगहीन से गुलाबी है।
Phenolphthalein is colourless in acidic and neutral solutions and turns pink in an alkaline (basic) solution. So the change is colourless to pink.
24.
सजातीय श्रेणी (homologous series) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? 1. सभी सदस्यों का सामान्य सूत्र समान होता है। 2. प्रत्येक क्रमिक सदस्य में एक –CH2– समूह का अंतर होता है। 3. सभी सदस्यों के भौतिक गुण समान रहते हैं।
Which of the following statements about a homologous series are CORRECT? All members have the same general formula. Each successive member differs by a –CH2– group. Physical properties remain identical for all members.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केवल 1 और 2
Only 1 and 2

समजातीय श्रेणी के सदस्यों का सामान्य सूत्र समान होता है और क्रमागत सदस्यों में –CH2– का अंतर होता है। क्वथनांक जैसे भौतिक गुण क्रमशः बदलते हैं, अतः कथन 3 गलत है। केवल 1 और 2 सही हैं।
Members of a homologous series have the same general formula and successive members differ by –CH2–. Physical properties such as boiling point change gradually, so statement 3 is wrong. Only 1 and 2 are correct.
25.
एक प्राणी-विज्ञानी वृक्षवासी (arboreal) और स्थलीय स्तनधारियों के नखरों (claws) की तुलना करता है। इनमें से कौन-सा संरचनात्मक अंतर मुख्य रूप से उनके अनुकूलन को दर्शाता है?
A zoologist compares the claws of arboreal and terrestrial mammals. Which of these defines the structural difference primarily indicating their adaptation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

समतल भूमि पर चलने की तुलना में चढ़ने के लिए उपयुक्तता
Suitability for climbing versus walking on flat ground

पंजों की बनावट आवास के प्रति अनुकूलन है: वृक्षवासी स्तनधारियों के मुड़े, नुकीले पंजे पकड़ने व चढ़ने के लिए होते हैं, जबकि स्थलीय स्तनधारियों के पंजे ज़मीन पर चलने या खोदने के अनुकूल होते हैं।
Claw shape is an adaptation to habitat: arboreal mammals have curved, sharp claws for gripping and climbing, while terrestrial mammals have claws suited to walking or digging on ground.
26.
एक विज्ञान संग्रहालय एक ऐसा प्रदर्शन तैयार कर रहा है जो यह समझाए कि दिन के दौरान आकाश नीला क्यों दिखाई देता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लालिमा लिए हुए क्यों हो जाता है। वायुमंडल में प्रकाश के प्रकीर्णन के आधार पर, कौन-सी व्याख्या इन अवलोकनों को सबसे अच्छी तरह से स्पष्ट करती है?
A science museum is designing a demonstration to explain why the sky appears blue during the day but takes on reddish hues during sunrise and sunset. Which explanation best accounts for these observations based on the scattering of light in the atmosphere?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

लघु तरंगदैर्ध्य अधिक प्रबलता से प्रकीर्णित होती हैं, जबकि सूर्यास्त के समय लंबे वायुमंडलीय मार्ग लाल तरंगदैर्ध्य के लिए अनुकूल होते हैं।
Shorter wavelengths scatter more strongly, while longer atmospheric paths at sunset favour red wavelengths.

वायु के अणु छोटी (नीली) तरंगदैर्ध्य को कहीं अधिक प्रकीर्णित करते हैं, इसलिए आकाश नीला दिखता है। सूर्योदय-सूर्यास्त पर प्रकाश लंबा पथ तय करता है, नीला बिखर जाता है और मुख्यतः लाल प्रकाश आँख तक पहुँचता है।
Air molecules scatter shorter (blue) wavelengths far more, so the sky looks blue. At sunrise and sunset sunlight crosses a longer path, blue is scattered out and mainly red reaches the eye.
27.
जब मैग्नीशियम धातु गर्म जल के साथ अभिक्रिया करती है, तो हाइड्रोजन गैस के साथ कौन-सा मुख्य उत्पाद बनता है?
When magnesium metal reacts with hot water, what is the main product formed alongside hydrogen gas?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
Magnesium hydroxide

मैग्नीशियम गर्म जल से अभिक्रिया करके मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन बनाता है: Mg + 2H2O → Mg(OH)2 + H2. मैग्नीशियम ऑक्साइड केवल भाप के साथ बनता है।
Magnesium reacts with hot water to form magnesium hydroxide and hydrogen: Mg + 2H2O → Mg(OH)2 + H2. Magnesium oxide forms only when it reacts with steam.
28.
किसी प्रयोग में, कोई धातु की छड़ पूर्व की ओर निर्देशित क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र में उत्तर की ओर गति करती है। फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम के अनुसार, छड़ में प्रेरित धारा की दिशा क्या है?
In an experiment, a metal rod moves northward in a horizontal magnetic field directed towards the east. According to Fleming's Right-Hand Rule, what is the direction of the induced current in the rod?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

प्रेरित धारा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रवाहित होती है
The induced current flows vertically downward

फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम में अंगूठा = गति (उत्तर), तर्जनी = क्षेत्र (पूर्व), मध्यमा = धारा। अंगूठा उत्तर और तर्जनी पूर्व की ओर रखने पर मध्यमा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर होती है।
In Fleming's right-hand rule, thumb = motion (north), forefinger = field (east), middle finger = current. With thumb north and forefinger east, the middle finger points vertically downward.
29.
एक प्राणिविज्ञानी वृक्षीय और स्थलीय स्तनधारियों के पंजों (claws) की तुलना करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा उस संरचनात्मक अंतर को परिभाषित करता है जो मुख्य रूप से उनके अनुकूलन को दर्शाता है?
A zoologist compares the claws of arboreal and terrestrial mammals. Which of the following defines the structural difference that primarily indicates their adaptation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

सपाट भूमि पर चलने की तुलना में चढ़ाई के लिए उपयुक्तता
Suitability for climbing versus walking on flat ground

पंजों की संरचना आवास को दर्शाती है: वृक्षवासी स्तनधारियों के मुड़े, नुकीले पंजे शाखाएँ पकड़ने के लिए होते हैं, जबकि स्थलीय स्तनधारियों के पंजे समतल ज़मीन पर चलने के अनुकूल होते हैं।
Claw structure reflects habitat: arboreal mammals have curved, sharp claws for gripping branches, while terrestrial mammals have claws suited to walking on flat ground.
30.
पादपों में विभज्योतकी ऊतक (meristematic tissue) का कौन-सा लक्षण अद्वितीय है?
Which characteristic is unique to meristematic tissue in plants?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

कोशिकाएँ निरंतर विभाजन करने में सक्षम होती हैं
Cells are capable of continuous division

विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएँ लगातार विभाजित होती रहती हैं और जड़-तने के अग्र भागों जैसे वृद्धि क्षेत्रों में पाई जाती हैं। सहारा दृढ़ोतक/स्थूलकोणोतक तथा संवहन जाइलम करता है।
Meristematic tissue consists of actively dividing cells found at growing regions like root and shoot tips. Support is given by sclerenchyma/collenchyma and conduction by xylem.
31.
मशीन M, 20 s में 600 J कार्य करती है। मशीन N, 15 s में 900 J कार्य करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Machine M does 600 J of work in 20 s. Machine N does 900 J of work in 15 s. Which of the following statements is correct?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

मशीन N, मशीन M से दोगुनी शक्ति उत्पन्न करती है।
Machine N develops twice the power of Machine M.

M की शक्ति = 600 ÷ 20 = 30 W. N की शक्ति = 900 ÷ 15 = 60 W. चूँकि 60 = 2 × 30, मशीन N, मशीन M की दोगुनी शक्ति विकसित करती है।
Power of M = 600 ÷ 20 = 30 W. Power of N = 900 ÷ 15 = 60 W. Since 60 = 2 × 30, Machine N develops twice the power of Machine M.
32.
पूर्व दिशा की ओर निर्दिष्ट क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र में एक प्रयोग के दौरान एक धातु की छड़ उत्तर की ओर गति करती है। फ्लेमिंग के दक्षिण-हस्त नियम के अनुसार, छड़ में प्रेरित धारा की दिशा क्या है?
In an experiment, a metal rod moves northward across a horizontal magnetic field directed east. According to Fleming's Right Hand Rule, what is the direction of the induced current in the rod?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

प्रेरित धारा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रवाहित होती है
The induced current flows vertically downward

फ्लेमिंग का दक्षिण-हस्त नियम: अंगूठा = गति (उत्तर), तर्जनी = क्षेत्र (पूर्व), मध्यमा = प्रेरित धारा। इस स्थिति में धारा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर बहती है।
Fleming's right-hand rule: thumb = motion (north), forefinger = field (east), middle finger = induced current. This orientation makes the current flow vertically downward.
33.
जब कोई विद्यार्थी जलती हुई मोमबत्ती को अनंत से उत्तल लेंस के फोकस की ओर ले जाता है, तो प्रतिबिंब का आकार कैसे बदलता है?
When a student moves a lighted candle from infinity towards the focus of a convex lens, how does the size of the image change?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

प्रतिबिंब का आकार बढ़ता है
The size of the image increases

उत्तल लेंस में वस्तु को अनंत से F की ओर लाने पर प्रतिबिंब लेंस से दूर जाता है और बिंदु आकार से बढ़कर अत्यधिक बड़ा हो जाता है। अतः प्रतिबिंब का आकार बढ़ता है।
For a convex lens, as the object moves from infinity towards F, the image moves away from the lens and grows from a point-sized image to a highly enlarged one. So the image size increases.
34.
निम्नलिखित में से कौन-सा, पादपों में विभज्योतकीय ऊतक का विशिष्ट लक्षण है?
Which of the following is a characteristic feature of meristematic tissue in plants?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

कोशिकाएँ निरंतर विभाजन करने में सक्षम होती हैं
Cells are capable of continuous division

विभज्योतक ऊतक जड़ और तने के अग्र भाग जैसे वृद्धि क्षेत्रों में लगातार विभाजित होने वाली कोशिकाओं से बना होता है। यांत्रिक सहारा और जल संवहन स्थायी ऊतकों के कार्य हैं।
Meristematic tissue is made of actively dividing cells at growing regions such as root and shoot tips. Mechanical support and water conduction are functions of permanent tissues.
35.
क्षारीय विलयन में फिनोलफ्थेलीन कौन-सा रंग परिवर्तन दर्शाता है?
Which colour change does phenolphthalein show in a basic solution?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

धीरे-धीरे रंगहीन से गुलाबी
Colourless to pink gradually

फिनॉल्फ्थेलिन अम्लीय और उदासीन विलयन में रंगहीन रहता है और क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है। अतः यह रंगहीन से गुलाबी होता है।
Phenolphthalein stays colourless in acidic and neutral solutions and turns pink in a basic solution. So it changes from colourless to pink.
36.
प्रकीर्णन से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? (1) कांच के प्रिज्म से गुजरते समय लाल प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है। (2) सभी रंगों के लिए विचलन कोण समान होता है। (3) प्रकीर्णन, इंद्रधनुष के निर्माण के लिए उत्तरदायी परिघटना में से एक है। (4) जब प्रकाश वायु से प्रिज्म में प्रवेश करता है तो उसकी चाल कम हो जाती है।
Which of the following statements related to dispersion are true? (1) Red light bends the most when passing through a glass prism. (2) The angle of deviation is the same for all colours. (3) Dispersion is one of the phenomena responsible for the formation of a rainbow. (4) The speed of light decreases when it enters the prism from air.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

केवल कथन 3 और 4 दोनों
Both statements 3 and 4 only

सबसे अधिक बैंगनी प्रकाश मुड़ता है, लाल नहीं, और हर रंग का विचलन अलग होता है, अतः 1 और 2 गलत हैं। इंद्रधनुष में विक्षेपण की भूमिका है और काँच में प्रवेश पर प्रकाश की चाल घटती है, अतः केवल कथन 3 और 4 सही हैं।
Violet bends the most, not red, and deviation differs for each colour, so 1 and 2 are false. Dispersion helps form a rainbow and light slows down on entering glass, so statements 3 and 4 only are true.
37.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कार्बन के एक अपररूप, हीरे, के एक प्रमुख गुणधर्म की सही पहचान करता है जो इसे ग्रेफाइट से विभेदित करता है?
Which of the following statements correctly identifies a key property of diamond, an allotrope of carbon, that distinguishes it from graphite?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

हीरे में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की अनुपस्थिति के कारण यह विद्युत का अचालक होता है।
Diamond is a non-conductor of electricity due to the absence of free electrons.

हीरे में प्रत्येक कार्बन चार अन्य कार्बनों से दृढ़ त्रिविमीय जाल में जुड़ा है, मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होते, अतः यह विद्युत का कुचालक है। ग्रेफाइट में परतें और मुक्त इलेक्ट्रॉन होने से यह सुचालक है।
In diamond each carbon is bonded to four others in a rigid 3-D network, leaving no free electrons, so it is a non-conductor. Graphite has layers and delocalised electrons, so it conducts.
38.
घासस्थल की खाद्य शृंखला में, रासायनिक पीड़कनाशी का अधिकतम संचय किसमें पाया जाएगा?
In a grassland food chain, the maximum accumulation of a chemical pesticide would be found in:
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

बाज़ (Hawk)
Hawk

जैव आवर्धन के कारण प्रत्येक पोषी स्तर पर कीटनाशक की सांद्रता बढ़ती है। घास → टिड्डा → मेंढक → बाज़ में सर्वोच्च उपभोक्ता बाज़ में सर्वाधिक संचय होता है।
Due to biological magnification, pesticide concentration increases at each trophic level. In grass → grasshopper → frog → hawk, the top consumer hawk accumulates the most.
39.
मानव हृदय का कौन-सा कोष्ठ (chamber) ऑक्सीजनन के लिए रक्त को सीधे फुफ्फुसों तक पंप करता है?
Which chamber of the human heart pumps blood directly to the lungs for oxygenation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

दायां निलय
Right ventricle

दायाँ निलय विऑक्सीजनित रक्त को फुफ्फुस धमनी द्वारा फेफड़ों में भेजता है। बायाँ निलय ऑक्सीजनित रक्त को पूरे शरीर में पंप करता है।
The right ventricle pumps deoxygenated blood through the pulmonary artery to the lungs. The left ventricle pumps oxygenated blood to the body.
40.
घासस्थल की खाद्य श्रृंखला में, रासायनिक पीड़कनाशी का अधिकतम संचय निम्न में से किसमें पाया जाता है?
In a grassland food chain, the maximum accumulation of chemical pesticide is found in which of the following?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

हॉक
Hawk

कीटनाशक विघटित नहीं होते और प्रत्येक उच्च पोषी स्तर पर संचित होते जाते हैं (जैव आवर्धन)। घास → टिड्डा → मेंढक → बाज़ में शीर्ष पर बाज़ में सर्वाधिक मात्रा होती है।
Pesticides are not broken down and get concentrated at each higher trophic level (biomagnification). In grass → grasshopper → frog → hawk, the hawk at the top has the maximum.
41.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कार्बन के अपररूप हीरे के उस प्रमुख गुण की सही पहचान करता है, जो इसे ग्रेफाइट से अलग करता है?
Which of the following statements correctly identifies a key property of diamond, an allotrope of carbon, that distinguishes it from graphite?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

मुक्त इलेक्ट्रॉनों की अनुपस्थिति के कारण हीरा विद्युत का अचालक होता है।
Diamond is a non-conductor of electricity due to the absence of free electrons.

हीरे में दृढ़ त्रिविमीय जाल है जिसमें प्रत्येक कार्बन के चारों संयोजी इलेक्ट्रॉन बंध में लगे हैं, मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं बचते, अतः परतदार ग्रेफाइट के विपरीत यह विद्युत का चालन नहीं करता।
Diamond has a rigid 3-D network in which every carbon uses all four valence electrons in bonds, so no free electrons remain and it does not conduct electricity, unlike layered graphite.
42.
क्लोरीन प्रकृति में 35 u और 37 u द्रव्यमान के साथ दो समस्थानिक रूपों में पाया जाता है, तो क्लोरीन परमाणु का अनुमानित औसत परमाणु द्रव्यमान कितना है?
Chlorine occurs in nature in two isotopic forms, with masses 35 u and 37 u, then average atomic mass of chlorine atom estimated would have been:
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

35.5 u

क्लोरीन-35 और क्लोरीन-37 लगभग 3 : 1 अनुपात में पाए जाते हैं। औसत द्रव्यमान = (35 × 3 + 37 × 1) ÷ 4 = 142 ÷ 4 = 35.5 u.
Chlorine-35 and chlorine-37 occur in about a 3 : 1 ratio. Average mass = (35 × 3 + 37 × 1) ÷ 4 = 142 ÷ 4 = 35.5 u.
43.
एक विद्यार्थी जलती हुई मोमबत्ती को अनंत से उत्तल लेंस के फोकस की ओर ले जाता है। प्रतिबिंब के आकार में कैसे परिवर्तन होता है?
A student moves a lighted candle from infinity towards the focus of a convex lens. How does the size of the image change?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

प्रतिबिंब का आकार बढ़ता है
The image increases in size

उत्तल लेंस में वस्तु को अनंत से फोकस की ओर लाने पर वास्तविक प्रतिबिंब लेंस से दूर जाता है और बिंदु आकार से बढ़कर बहुत बड़ा हो जाता है। अतः प्रतिबिंब का आकार बढ़ता है।
As the object moves from infinity towards the focus of a convex lens, the real image moves away from the lens and becomes larger, from point-sized to highly enlarged. So the image increases in size.
44.
जब पोटैशियम क्लोरीन के साथ अभिक्रि या करके पोटैशियम क्लोराइड बनाता है, तो उनके संयोजन अनुपातों के आधार पर कौन-सा सूत्र परिणामी यौगिक को सही ढंग से दर्शाता है?
When potassium reacts with chlorine to form potassium chloride, which formula correctly represents the resulting compound based on their combining ratios?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

KCl

पोटैशियम की संयोजकता 1 (K⁺) और क्लोरीन की संयोजकता 1 (Cl⁻) है। ये 1 : 1 अनुपात में जुड़ते हैं, अतः सूत्र KCl है।
Potassium has valency 1 (K⁺) and chlorine has valency 1 (Cl⁻). They combine in a 1 : 1 ratio, so the formula is KCl.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य ज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिरेलवे सामान्य ज्ञानकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें