RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB Group D CBT · 6 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB Group D CBT · 6 Aug 2026 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 38 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्‍म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्‍म के बीच अनुसरण किए गए के पैटर्न और संबंध के समान हो? # : SNQ :: JEH : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left side of :: is the same as that on the right side of :: ? # : SNQ :: JEH : %
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

# = PKN, % = MHK

पहले से दूसरे समूह में प्रत्येक अक्षर +3 बढ़ता है। PKN → SNQ (P→S, K→N, N→Q) और JEH → MHK (J→M, E→H, H→K)। अतः # = PKN, % = MHK।
Each letter moves +3 from the first cluster to the second. PKN → SNQ (P→S, K→N, N→Q), and JEH → MHK (J→M, E→H, H→K). So # = PKN, % = MHK.
2.
B, F, N, K, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है, जो उसी सप्ताह के सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होते हैं। B की परीक्षा शुक्रवार को है। U के बाद केवल पाँच व्यक्तियों की परीक्षा है। F और U के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। K की परीक्षा T से ठीक पहले है। V की परीक्षा सोमवार को नहीं है। V और B के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?
Each of B, F, N, K, T, U and V has an exam on a different day of a week, starting from Monday and ending on Sunday of the same week. B has exam on Friday. Only five people have exams after U. Only one person has exam between F and U. K has exam immediately before T. V does not have exam on Monday. How many people have exams between V and B?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

एक
One

B = शुक्रवार। U के बाद पाँच, अतः U = मंगलवार और F = गुरुवार। K और T लगातार: शनिवार और रविवार। V सोमवार नहीं, अतः V = बुधवार और N = सोमवार। V (बुध) और B (शुक्र) के बीच केवल F: एक।
B = Friday. Five after U gives U = Tuesday, so F = Thursday. K and T are consecutive: Saturday and Sunday. V is not Monday, so V = Wednesday and N = Monday. Between V (Wed) and B (Fri) only F sits: One.
3.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस संख्या-युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित युग्मों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) 13 - 28 20 - 42
​In the following number-pairs, the second number is obtained by applying certain mathematical operations to the first number. Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding / subtracting /multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) 13 - 28 20 - 42
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

17 - 36

नियम: दूसरी = पहली × 2 + 2 (13 × 2 + 2 = 28, 20 × 2 + 2 = 42)। जाँच: 17 × 2 + 2 = 36। अतः समुच्चय 17 - 36 है।
Rule: second = first × 2 + 2 (13 × 2 + 2 = 28, 20 × 2 + 2 = 42). Check: 17 × 2 + 2 = 36. So the set is 17 - 36.
4.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A − B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S × E ÷ W − T + N’ है, तो S का N से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the sister of B', A − B means 'A is the brother of B', A × B means 'A is the wife of B' and A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'S × E ÷ W − T + N', then how is S related to N?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

माता
Mother

E ÷ W: E, W का पिता है। W − T: W, T का भाई है। T + N: T, N की बहन है, अतः E, N का पिता है। S × E: S, E की पत्नी है। अतः S, N की माता है।
E ÷ W: E is W's father. W − T: W is T's brother. T + N: T is N's sister, so E is N's father. S × E: S is E's wife. So S is N's Mother.
5.
यह प्रश्न दिए गए शब्दों पर आधारित है। FAX KEY POT GYM प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में कोई भी स्वर नहीं होगा?
This question is based on the given words. FAX KEY POT GYM In each of the words, each vowel is changed to the letter immediately following it in the English alphabetical order and each consonant is changed to the letter immediately preceding it in the English alphabetical order. In how many letter-clusters thus formed, will no vowel appear?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

दो
Two

FAX → EBW, KEY → JFX, POT → OPS, GYM → FXL। EBW और OPS में स्वर हैं, अतः दो समूहों (JFX, FXL) में कोई स्वर नहीं है।
FAX → EBW, KEY → JFX, POT → OPS, GYM → FXL. EBW and OPS contain vowels, so Two clusters (JFX, FXL) have no vowel.
6.
करण, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और उत्तर की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 8 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। इसके बाद, वह फिर बाएं मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है और 2 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Karan starts driving from point A and drives 12 km towards the north. Then he turns left and drives 8 km, then he turns left and drives 14 km. After this, he again turns left and drives 13 km. Finally, he turns left and drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

5 km, पश्चिम की ओर
5 km, towards the west

माना A = (0, 0)। उत्तर 12 → (0, 12); पश्चिम 8 → (−8, 12); दक्षिण 14 → (−8, −2); पूर्व 13 → (5, −2); उत्तर 2 → P (5, 0)। P, A से 5 km पूर्व में है, अतः उसे 5 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 12 → (0, 12); west 8 → (−8, 12); south 14 → (−8, −2); east 13 → (5, −2); north 2 → P (5, 0). P is 5 km east of A, so he must drive 5 km, towards the west.
7.
संख्या 81532976 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में निम्नलिखित में से कौन-सा अंक बाएँ छोर से चौथे स्थान पर होगा?
Each of the digits in the number 81532976 is arranged in the ascending order from left to right. Which of the following digits will be fourth from the left in the new number thus formed?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

5

81532976 का आरोही क्रम: 1 2 3 5 6 7 8 9। बाएँ से चौथा अंक 5 है।
Ascending order of 81532976: 1 2 3 5 6 7 8 9. The fourth digit from the left is 5.
8.
यदि शब्द LANDMARK के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
If each letter of the word LANDMARK is arranged in English alphabetical order, how many letters are there in the English alphabetical series between the fourth letter from the left and the second letter from the right in the new letter-cluster thus formed?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

2

LANDMARK वर्णानुक्रम में: A A D K L M N R। बाएँ से चौथा = K, दाएँ से दूसरा = N। K और N के बीच अक्षर: L, M, अर्थात 2।
LANDMARK in alphabetical order: A A D K L M N R. Fourth from left = K, second from right = N. Letters between K and N: L, M, i.e. 2.
9.
संख्या 31598756 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे अंक और दाएं से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?
Each of the digits in the number 31598756 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the digits which are second from the left and third from the right in the new number thus formed?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

10

31598756 का आरोही क्रम: 1 3 5 5 6 7 8 9। बाएँ से दूसरा = 3, दाएँ से तीसरा = 7। योग = 3 + 7 = 10।
Ascending order of 31598756: 1 3 5 5 6 7 8 9. Second from left = 3, third from right = 7. Sum = 3 + 7 = 10.
10.
नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रि याओं के समान संक्रि याओं का अनुसरण करता है? (नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3 + 7 नहीं हो सकती है, क्योंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है) 2 – 6 – 18 – 38; 3 – 9 – 27 – 47
Below are given two sets of numbers. In each set of numbers, a certain mathematical operation on the first number results in the second number. Similarly, a certain mathematical operation on the second number results in the third number and so on. Which of the given options follows the same set of operations as in the question? (NOTE: A two/three digit number cannot be broken into individual digits for operations. E.g. if 37 is followed by 10, the operation cannot be 3+7 as a two-digit number cannot be broken into individual digits.) 2 – 6 – 18 – 38 ; 3 – 9 – 27 – 47
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

5 - 15 - 45 - 65

नियम: ×3, ×3, +20 (2 → 6 → 18 → 38; 3 → 9 → 27 → 47)। जाँच: 5 × 3 = 15, 15 × 3 = 45, 45 + 20 = 65। अतः समुच्चय 5 - 15 - 45 - 65 है।
Rule: ×3, ×3, +20 (2 → 6 → 18 → 38; 3 → 9 → 27 → 47). Check: 5 × 3 = 15, 15 × 3 = 45, 45 + 20 = 65. So the set is 5 - 15 - 45 - 65.
11.
मिस्टर निमा बिंदु A से शुरू करते हुए, दक्षिण की ओर 26 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 31 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 42 km ड्राइव करते हैं। इसके बाद, वह दाएं मुड़ते हैं और 25 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 11 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 14 km ड्राइव करते हैं। अंत में वह दाएं मुड़ते हैं और 5 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Starting from point A, Mr. Nima drives 26 km towards the south. Then he turns right and drives 31 km. Then he turns right and drives 42 km. After this, he turns right and drives 25 km. Then he turns right and drives 11 km. Then he turns left and drives 14 km. Finally, he turns right and drives 5 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

8 km पश्चिम की ओर
8 km towards the west

माना A = (0, 0)। दक्षिण 26 → (0, −26); पश्चिम 31 → (−31, −26); उत्तर 42 → (−31, 16); पूर्व 25 → (−6, 16); दक्षिण 11 → (−6, 5); पूर्व 14 → (8, 5); दक्षिण 5 → P (8, 0)। P, A से 8 km पूर्व में है, अतः 8 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). South 26 → (0, −26); west 31 → (−31, −26); north 42 → (−31, 16); east 25 → (−6, 16); south 11 → (−6, 5); east 14 → (8, 5); south 5 → P (8, 0). P is 8 km east of A, so drive 8 km towards the west.
12.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which is the one that does not belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

XXT

CBY, YXU और NMJ में क्रम −1 फिर −3 है (C→B→Y, Y→X→U, N→M→J)। XXT में 0 फिर −4 है। अतः XXT भिन्न है।
In CBY, YXU and NMJ the pattern is −1 then −3 (C→B→Y, Y→X→U, N→M→J). In XXT it is 0 then −4. So XXT is the odd one.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? BDF HJL NPR TVX ?
What should come in place of ? in the given series based on the English alphabetical order? BDF HJL NPR TVX ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

ZBD

प्रत्येक पद में तीन एकांतर अक्षर हैं और प्रत्येक पद पिछले से 6 अक्षर आगे शुरू होता है: B, H, N, T, Z। अतः अगला पद ZBD है।
Each term has three alternate letters, and each term starts 6 letters after the previous: B, H, N, T, Z. So the next term is Z B D.
14.
तरुण अपनी कक्षा में शीर्ष से 49वें स्थान पर और नीचे से 69वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
Tarun ranked 49th from the top and 69th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

117

कुल छात्र = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 49 + 69 − 1 = 117।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 49 + 69 − 1 = 117.
15.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘five minutes only’ को ‘ta bs yk’ के रूप में और ‘only the truth’ को ‘cz ta gp’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘only’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा? (सभी कूट केवल दो अक्षरों के कूट हैं।)
In a certain code language, ‘five minutes only’ is coded as ‘ta bs yk’ and ‘only the truth’ is coded as ‘cz ta gp’. How is ‘only’ coded in that language? (All the codes are two-letter codes only.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

ta

दोनों वाक्यों में केवल 'only' उभयनिष्ठ है और दोनों कूटों में केवल 'ta' उभयनिष्ठ है। अतः 'only' का कूट ta है।
'only' is the only word common to both sentences, and 'ta' is the only code common to both. So 'only' is coded as ta.
16.
A, D, F, G, H और S एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल का क्रमांक 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल का क्रमांक 6 है। A एक विषम क्रमांक वाली मंजिल पर रहता है, लेकिन क्रमांक 3 पर नहीं। A और S जिन मंजिलों पर रहते हैं, उनके क्रमांक का योग 7 है। D, F के ठीक नीचे रहता है। H सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। H और G जिन मंजिलों पर रहते हैं, उनके क्रमांक का योग क्या है?
A, D, F, G, H and S live on six different floors of the same building. The lowermost floor in the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, till the topmost floor is numbered 6. A lives on an odd numbered floor but not 3. The sum of floors on which A and S live is 7. D lives immediately below F. H lives on the top floor. What is the sum of floors on which H and G live?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

7

H = 6। A तल 1 या 5 पर; A = 1 पर S = 6 होगा, अतः A = 5 और S = 2। D, F के ठीक नीचे केवल 3 और 4 पर संभव, अतः G = 1। H और G का योग = 6 + 1 = 7।
H = 6. A is 1 or 5; A = 1 would make S = 6, so A = 5 and S = 2. D just below F fits only at 3 and 4, leaving G = 1. Sum of H and G = 6 + 1 = 7.
17.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 51 55 63 75 91 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 51 55 63 75 91 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

111

अंतर 4-4 बढ़ते हैं: +4, +8, +12, +16, अतः अगला +20। 91 + 20 = 111।
Differences increase by 4: +4, +8, +12, +16, so next is +20. 91 + 20 = 111.
18.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B की बहन है', A − B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A × B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है' और A ÷ B का अर्थ है 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'S × E ÷ W − T + N' है, तो S का N से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the sister of B’, A − B means ‘A is the brother of B’, A × B means ‘A is the wife of B’ and A ÷ B means ‘A is the father of B’. Based on the above, how is S related to N if ‘S × E ÷ W − T + N’?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

माता
Mother

E ÷ W: E, W का पिता है। W − T: W, T का भाई है। T + N: T, N की बहन है, अतः E, N का पिता है। S × E: S, E की पत्नी है। अतः S, N की माता है।
E ÷ W: E is W's father. W − T: W is T's brother. T + N: T is N's sister, so E is N's father. S × E: S is E's wife. So S is N's Mother.
19.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B की माता है', A – B का अर्थ है 'A, B का भाई है', A × B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', A % B का अर्थ है 'A, B का पिता है' और A # B का अर्थ है 'A, B की पुत्री है'। यदि 'Fb # Ki × Tn % Ec × Yt' है, तो Fb का Yt से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the mother of B’, A – B means ‘A is the brother of B’, A × B means ‘A is the wife of B’, A % B means ‘A is the father of B’ and A # B means ‘A is the daughter of B’. How is Fb related to Yt if ‘Fb # Ki × Tn % Ec × Yt’?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

पत्नी की बहन
Wife’s sister

Fb # Ki: Fb, Ki की पुत्री है। Ki × Tn: Ki, Tn की पत्नी है। Tn % Ec: Ec, Tn की संतान है, अतः Fb और Ec बहनें हैं। Ec × Yt: Ec, Yt की पत्नी है। अतः Fb, Yt की पत्नी की बहन है।
Fb # Ki: Fb is Ki's daughter. Ki × Tn: Ki is Tn's wife. Tn % Ec: Ec is Tn's child, so Fb and Ec are sisters. Ec × Yt: Ec is Yt's wife. So Fb is Yt's wife's sister.
20.
शब्द LANDMARK के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएँ से चौथे अक्षर और दाएँ से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
Each letter in the word LANDMARK is arranged in the English alphabetical order. How many letters are there in the English alphabetical order between the letter that is fourth from the left and the one that is second from the right in the new letter-cluster thus formed?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

2

LANDMARK वर्णानुक्रम में: A A D K L M N R। बाएँ से चौथा = K, दाएँ से दूसरा = N। K और N के बीच अक्षर: L, M, अर्थात 2।
LANDMARK in alphabetical order: A A D K L M N R. Fourth from left = K, second from right = N. Letters between K and N: L, M, i.e. 2.
21.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। (बाएँ) G # M + B & H % $ F # E ^ & W @ W $ D S ! (दाएँ) यदि श्रृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएँ, तो दाएँ से सातवाँ कौन-सा होगा?
Refer to the following letter, symbol series and answer the question. (Left) G # M + B & H % $ F # E ^ & W @ W $ D S ! (Right) If all the letters are dropped from the series, which of the following will be seventh from the right?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

$

अक्षर हटाने पर: # + & % $ # ^ & @ $ !। दाएँ से गिनने पर: !, $, @, &, ^, #, $। दाएँ से सातवाँ $ है।
After dropping letters: # + & % $ # ^ & @ $ !. Counting from the right: !, $, @, &, ^, #, $. The seventh from the right is $.
22.
यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। WAR ITS NOT BET प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में कोई स्वर नहीं आएगा?
This question is based on the following words. WAR ITS NOT BET In each of the words, each vowel is changed to the letter immediately following it in the English alphabetical order and each consonant is changed to the letter immediately preceding it in the English alphabetical order. In how many letter-clusters thus formed, will no vowel appear?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

तीन
Three

WAR → VBQ, ITS → JSR, NOT → MPS, BET → AFS। केवल AFS में स्वर है, अतः तीन समूहों में कोई स्वर नहीं है।
WAR → VBQ, ITS → JSR, NOT → MPS, BET → AFS. Only AFS has a vowel, so Three clusters have no vowel.
23.
शब्द CHEMIST में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में दाएँ से दूसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
Each vowel in the word CHEMIST is changed to the letter immediately following it in the English alphabetical order and each consonant is changed to the letter immediately preceding it in the English alphabetical order. Which of the following letters will be second from the right in the new group of letters thus formed?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

R

CHEMIST बदलकर B G F L J R S बनता है (स्वर +1, व्यंजन −1)। दाएँ से दूसरा अक्षर R है।
CHEMIST becomes B G F L J R S (vowels +1, consonants −1). The second letter from the right is R.
24.
सात विद्यार्थी I, J, K, P, Q, R और Z एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। J के बाईं ओर से गिनती करने पर, R और J के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, K के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। P, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। I के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven students I, J, K, P, Q, R and Z are sitting around a circular table facing the centre. Q is sitting third to the left of K. Counting from the left of J, only two people sit between R and J. P is sitting immediate neighbour to the right of K. P is sitting second to the left of R. Z is not an immediate neighbour of Q. Who is sitting second to the right of I?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

K

K = 0 से बाईं ओर स्थान गिनें: Q = 3; P (K के ठीक दाएँ) = 6; R = 4 (P उसके बाएँ दूसरा)। R, J के बाएँ तीसरा है, अतः J = 1। Z, Q का पड़ोसी नहीं, अतः Z = 5 और I = 2। I के दाएँ दूसरा K है।
Number seats leftward from K = 0: Q = 3; P (just right of K) = 6; R = 4 (P is second to its left). R is third to the left of J, so J = 1. Z avoids Q's neighbours, so Z = 5 and I = 2. Second to the right of I is K.
25.
दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लें और आगे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) W N E U S X J U C G Z A D R M I A G Y E A Z (दाएँ) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में एक स्वर भी है?
Refer to the given letter series and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (Left) W N E U S X J U C G Z A D R M I A G Y E A Z (Right) How many such vowels are there, each of which is immediately preceded by a consonant and also immediately followed by a vowel?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

3

जिन स्वरों के ठीक पहले व्यंजन और ठीक बाद स्वर है: N-E-U, M-I-A, Y-E-A। अतः ऐसे 3 स्वर हैं।
Vowels preceded by a consonant and followed by a vowel: N-E-U, M-I-A, Y-E-A. So there are 3 such vowels.
26.
यदि '+' और '−' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 3 ÷ 2 + 15 × 3 − 5 = ?
What will come in place of the question mark (?) in the following equation, if ‘+’ and ‘−‘ are interchanged and ‘×’ and ‘÷’ are interchanged? 3 ÷ 2 + 15 × 3 − 5 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

6

चिह्न बदलने पर: 3 × 2 − 15 ÷ 3 + 5 = 6 − 5 + 5 = 6।
After interchanging: 3 × 2 − 15 ÷ 3 + 5 = 6 − 5 + 5 = 6.
27.
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DZA−XTU YUV−SOP
Select the pair that follows the same pattern as that followed by the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. DZA−XTU YUV−SOP
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

SOP−MIJ

प्रत्येक अक्षर −6 पीछे जाता है: D→X, Z→T, A→U तथा Y→S, U→O, V→P। इसी प्रकार S→M, O→I, P→J, अतः युग्म SOP−MIJ है।
Each letter moves −6: D→X, Z→T, A→U and Y→S, U→O, V→P. Similarly S→M, O→I, P→J, so the pair is SOP−MIJ.
28.
नीचे दिए गए दो युग्मों के समुच्चय के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FTN : IWL JSU : MVS
Select the pair which follows the same pattern as that followed by the two pairs given below. Both pairs follow the same pattern. FTN : IWL JSU : MVS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

NGJ : QJH

नियम: +3, +3, −2 (F→I, T→W, N→L; J→M, S→V, U→S)। NGJ के लिए: N→Q, G→J, J→H, अतः युग्म NGJ : QJH है।
Rule: +3, +3, −2 (F→I, T→W, N→L; J→M, S→V, U→S). For NGJ: N→Q, G→J, J→H, so the pair is NGJ : QJH.
29.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which is the one that does not belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

HNT

JPU, CIN और KQV में क्रम +6 फिर +5 है (J→P→U, C→I→N, K→Q→V)। HNT में +6 फिर +6 है। अतः HNT भिन्न है।
In JPU, CIN and KQV the pattern is +6 then +5 (J→P→U, C→I→N, K→Q→V). In HNT it is +6 then +6. So HNT is the odd one.
30.
B, F, N, K, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। B की परीक्षा शुक्रवार को है। U के बाद केवल पांच व्यक्ति यों की परीक्षा है। F और U के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। K की परीक्षा T से ठीक पहले है। V की परीक्षा सोमवार को नहीं है। V और B के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
Each of B, F, N, K, T, U and V has an exam on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. B has exam on Friday. Only five people have exams after U. Only one person has exam between F and U. K has exam immediately before T. V does not have exam on Monday. How many people have exams between V and B?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

एक
One

B = शुक्रवार। U के बाद पाँच, अतः U = मंगलवार और F = गुरुवार। K और T लगातार: शनिवार और रविवार। V सोमवार नहीं, अतः V = बुधवार और N = सोमवार। V (बुध) और B (शुक्र) के बीच केवल F: एक।
B = Friday. Five after U gives U = Tuesday, so F = Thursday. K and T are consecutive: Saturday and Sunday. V is not Monday, so V = Wednesday and N = Monday. Between V (Wed) and B (Fri) only F: One.
31.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘may get prize’ को ‘gm qv bn’ के रूप में और ‘get more water’ को ‘kp bn tz’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘get’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा? (सभी कूट केवल दो अक्षरों के कूट हैं।)
In a certain code language, ‘may get prize’ is coded as ‘gm qv bn’ and ‘get more water’ is coded as ‘kp bn tz’. How is ‘get’ coded in that language? (All the codes are two-letter codes only.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

bn

दोनों वाक्यों में केवल 'get' उभयनिष्ठ है और दोनों कूटों में केवल 'bn' उभयनिष्ठ है। अतः 'get' का कूट bn है।
'get' is the only word common to both sentences, and 'bn' is the only code common to both. So 'get' is coded as bn.
32.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) & B @ 8 X 9 * $ J @ P 4 L 4 @ & 5 @ F # € 5 (दाएं) यदि शृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएं, तो निम्नलिखित में से क्या बाएं से छठे स्थान पर आएगा?
Refer to the following letter, number and symbol series and answer the given question. All numbers are single-digit numbers. (Left) & B @ 8 X 9 * $ J @ P 4 L 4 @ & 5 @ F # € 5 (Right) If all the letters are dropped from the series, which of the following will be sixth from the left?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

$

अक्षर हटाने पर श्रेणी & @ 8 9 * $ @ 4 ... से शुरू होती है। बाएँ से गिनने पर छठा तत्व $ है।
After dropping letters the series begins & @ 8 9 * $ @ 4 ... Counting from the left, the sixth element is $.
33.
करण बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 12 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 8 km ड्राइव करता है, बाएँ मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Karan starts from Point A and drives 12 km towards north. He then takes a left turn, drives 8 km, turns left and drives 14 km. He then takes a left turn and drives 13 km. He takes a final left turn, drives 2 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90 degree turns only, unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

5 km पश्चिम की ओर
5 km to the west

माना A = (0, 0)। उत्तर 12 → (0, 12); पश्चिम 8 → (−8, 12); दक्षिण 14 → (−8, −2); पूर्व 13 → (5, −2); उत्तर 2 → P (5, 0)। P, A से 5 km पूर्व में है, अतः उसे 5 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). North 12 → (0, 12); west 8 → (−8, 12); south 14 → (−8, −2); east 13 → (5, −2); north 2 → P (5, 0). P is 5 km east of A, so he must drive 5 km to the west.
34.
सात विद्यार्थी I, J, K, P, Q, R और Z एक गोल मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। J के बाईं ओर से गिनने पर R और J के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, K के ठीक दाईं ओर बैठा है। P, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। I के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven students I, J, K, P, Q, R and Z are sitting around a circular table facing the center of the table. Q sits third to the left of K. Only two people sit between R and J when counted from the left of J. P sits to the immediate right of K. P sits second to the left of R. Z is not an immediate neighbor of Q. Who sits second to the right of I?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

K

K = 0 से बाईं ओर स्थान गिनें: Q = 3; P (K के ठीक दाएँ) = 6; R = 4 (P उसके बाएँ दूसरा)। R, J के बाएँ तीसरा है, अतः J = 1। Z, Q का पड़ोसी नहीं, अतः Z = 5 और I = 2। I के दाएँ दूसरा K है।
Number seats leftward from K = 0: Q = 3; P (just right of K) = 6; R = 4 (P is second to its left). R is third to the left of J, so J = 1. Z avoids Q's neighbours, so Z = 5 and I = 2. Second to the right of I is K.
35.
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) W N E U S X J U C G Z A D R M I A G Y E A Z (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में एक स्वर है?
Refer to the given letter series and answer the question that follows. Counting is to be done from left to right only. (Left) W N E U S X J U C G Z A D R M I A G Y E A Z (Right) How many such vowels are there, each of which is immediately preceded by a consonant and also immediately followed by a vowel?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

3

जिन स्वरों के ठीक पहले व्यंजन और ठीक बाद स्वर है: N-E-U, M-I-A, Y-E-A। अतः ऐसे 3 स्वर हैं।
Vowels preceded by a consonant and followed by a vowel: N-E-U, M-I-A, Y-E-A. So there are 3 such vowels.
36.
श्री निमा बिंदु A से शुरू करके दक्षिण की ओर 26 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएँ मुड़ते हैं, 31 km ड्राइव करते हैं, दाएँ मुड़ते हैं और 42 km ड्राइव करते हैं। इसके बाद, वह दाएँ मुड़ते हैं, 25 km ड्राइव करते हैं, दाएँ मुड़ते हैं और 11 km ड्राइव करते हैं। फिर वह बाएँ मुड़ते हैं और 14 km ड्राइव करते हैं। अंत में वह दाएँ मुड़ते हैं, 5 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर पुनः पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
Mr. Nima starts from Point A and drives 26 km towards south. He then takes a right turn, drives 31 km, turns right and drives 42 km. Next, he takes a right turn, drives 25 km, turns right and drives 11 km. He then takes a left turn and drives 14 km. He takes a final right turn, drives 5 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should he drive in order to reach Point A again? (All turns are 90° turns only, unless specified.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

8 km पश्चिम की ओर
8 km towards west

माना A = (0, 0)। दक्षिण 26 → (0, −26); पश्चिम 31 → (−31, −26); उत्तर 42 → (−31, 16); पूर्व 25 → (−6, 16); दक्षिण 11 → (−6, 5); पूर्व 14 → (8, 5); दक्षिण 5 → P (8, 0)। P, A से 8 km पूर्व में है, अतः 8 km पश्चिम की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). South 26 → (0, −26); west 31 → (−31, −26); north 42 → (−31, 16); east 25 → (−6, 16); south 11 → (−6, 5); east 14 → (8, 5); south 5 → P (8, 0). P is 8 km east of A, so drive 8 km towards west.
37.
दी गई अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और आगे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। (बाएँ) & B @ 8 X 9 * $ J @ P 4 L 4 @ & 5 @ F # € 5 (दाएँ) यदि श्रृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएँ, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएँ से छठे स्थान पर होगा?
Refer to the given letter, number and symbol series and answer the question that follows. All numbers are single-digit numbers. (Left) & B @ 8 X 9 * $ J @ P 4 L 4 @ & 5 @ F # € 5 (Right) If all the letters are dropped from the series, which of the following will be sixth from the left?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

$

अक्षर हटाने पर श्रेणी & @ 8 9 * $ @ 4 ... से शुरू होती है। बाएँ से गिनने पर छठा तत्व $ है।
After dropping letters the series begins & @ 8 9 * $ @ 4 ... Counting from the left, the sixth element is $.
38.
निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) G # M + B & H % $ F # E ^ & W @ W $ D S ! (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, दाएं से सातवें स्थान पर होगा?
Refer to the following letter, symbol series and answer the given question. (Left) G # M + B & H % $ F # E ^ & W @ W $ D S ! (Right) If all the letters are dropped from the series, which of the following will be seventh from the right?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

$

अक्षर हटाने पर: # + & % $ # ^ & @ $ !। दाएँ से गिनने पर: !, $, @, &, ^, #, $। दाएँ से सातवाँ $ है।
After dropping letters: # + & % $ # ^ & @ $ !. Counting from the right: !, $, @, &, ^, #, $. The seventh from the right is $.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य विज्ञानसामान्य ज्ञानगणितरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें