RRB Group D CBT · 8 Dec 2025 · Shift 1 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB Group D · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB Group D CBT · 8 Dec 2025 · Shift 1 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 33 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
A, B, C, R, S, T और U एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। R, C और T दोनों का निकटतम पड़ोसी है। T, U के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। B, U के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। S, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के दाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, R, S, T and U are sitting around a circular table facing the centre. R is the immediate neighbour of both C and T. T sits third to the left of U. B sits to the immediate left of U. S is not an immediate neighbour of T. Who sits second to the right of A?
- (अ)S
- (ब)B
- (क)C
- (ड)U
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
U
U से बाएँ (दक्षिणावर्त): U, B, _, T। R, T और C का पड़ोसी है, अतः आगे T, R, C। S, T का पड़ोसी नहीं, अतः क्रम U, B, A, T, R, C, S। A के दाएँ (वामावर्त) दूसरा U है।
Going left (clockwise) from U: U, B, _, T. R is next to T and C, so going on: T, R, C. S is not next to T, so the order is U, B, A, T, R, C, S. Second to the right of A (anticlockwise) is U.
2.
निम्नलिखित श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 8 4 2 8 3 5 1 4 1 5 1 1 9 8 3 5 5 9 4 6 9 6 1 1 9 5 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
Refer to the following series and answer the question that follows (all numbers are single digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 1 8 4 2 8 3 5 1 4 1 5 1 1 9 8 3 5 5 9 4 6 9 6 1 1 9 5 (Right) How many such odd numbers are there each of which is immediately preceded by an even number and also immediately followed by an even number?
- (अ)2
- (ब)1
- (क)0
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
1
सम–विषम–सम समूह खोजें। केवल 6 9 6 शर्त पूरी करता है; अन्य हर विषम अंक के कम से कम एक ओर विषम अंक है। अतः उत्तर 1 है।
Look for even–odd–even groups. Only 6 9 6 fits; every other odd digit has an odd neighbour on at least one side. So the answer is 1.
3.
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। IC-LF-NP KE-NH-PR
Select the triad which follows the same pattern as that followed by the two triads given below. Both triads follow the same pattern. IC-LF-NP KE-NH-PR
- (अ)MG-PJ-RU
- (ब)MG-PJ-RT
- (क)NG-PI-RU
- (ड)NG-PJ-RU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
MG-PJ-RT
पहले अक्षर +3 फिर +2 (I→L→N, K→N→P); दूसरे अक्षर +3 फिर +10 (C→F→P, E→H→R)। MG-PJ-RT में M→P→R और G→J→T। अतः उत्तर MG-PJ-RT है।
First letters move +3 then +2 (I→L→N, K→N→P); second letters move +3 then +10 (C→F→P, E→H→R). MG-PJ-RT fits: M→P→R and G→J→T. So the answer is MG-PJ-RT.
4.
संख्या 8312467 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योगफल कितना होगा?
Each of the digits in the number 8312467 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the digits which are second from the left and second from the right in the new number thus formed?
- (अ)8
- (ब)6
- (क)9
- (ड)7
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
9
8312467 को आरोही क्रम में रखने पर 1234678 बनता है। बाएँ से दूसरा 2 और दाएँ से दूसरा 7 है। योग = 2 + 7 = 9।
Ascending order of 8312467 gives 1234678. Second from the left is 2 and second from the right is 7. Sum = 2 + 7 = 9.
5.
A, B, C, R, S, T और U एक गोल मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। R, C और T दोनों का निकटतम पड़ोसी है। T, U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, U के ठीक बाईं ओर बैठा है। S, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, R, S, T and U are sitting around a circular table, facing the centre of the table. R is the immediate neighbour of both C and T. T sits third to the left of U. B sits to the immediate left of U. S is not an immediate neighbour of T. Who sits second to the right of A?
- (अ)B
- (ब)S
- (क)U
- (ड)C
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
U
U से बाएँ (दक्षिणावर्त): U, B, _, T। R, T और C के बीच है, अतः T, R, C। S, T का पड़ोसी नहीं, अतः क्रम U, B, A, T, R, C, S। A के दाएँ (वामावर्त) दूसरा U है।
Going left (clockwise) from U: U, B, _, T. R sits between T and C, giving T, R, C. S is not next to T, so the order is U, B, A, T, R, C, S. Second to the right of A (anticlockwise) is U.
6.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी सड़कें, ट्रक हैं। कोई ट्रक, भेड़ नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कुछ सड़कें, भेड़ हैं। (II) सभी ट्रक, भेड़ हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All roads are trucks. No truck is a sheep.
Conclusions: (I) Some roads are sheep. (II) All trucks are sheep.
- (अ)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (ब)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (क)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
- (ड)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows
सभी सड़कें ट्रक हैं और कोई ट्रक भेड़ नहीं, अतः कोई सड़क भेड़ नहीं: I गलत है। 'कोई ट्रक भेड़ नहीं' सीधे II का खंडन करता है। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All roads are trucks and no truck is a sheep, so no road is a sheep: I is false. No truck is a sheep directly contradicts II. Neither conclusion follows.
7.
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। NH-PJ-RT LF-NH-PR
Select the triad which follows the same pattern as that followed by the two triads given below. Both triads follow the same pattern. NH-PJ-RT LF-NH-PR
- (अ)ID-LF-NO
- (ब)JD-LF-NO
- (क)ID-LE-NO
- (ड)JD-LF-NP
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
JD-LF-NP
पहले अक्षर +2, +2 (N→P→R, L→N→P); दूसरे अक्षर +2 फिर +10 (H→J→T, F→H→R)। JD-LF-NP में J→L→N और D→F→P। अतः उत्तर JD-LF-NP है।
First letters move +2, +2 (N→P→R, L→N→P); second letters move +2 then +10 (H→J→T, F→H→R). JD-LF-NP fits: J→L→N and D→F→P. So the answer is JD-LF-NP.
8.
हिमांगी बिंदु A से शुरू करके पूर्व की ओर 2 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है, 7 km ड्राइव करती है, बाएँ मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएँ मुड़ती है और 3 km ड्राइव करती है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ती है, 11 km ड्राइव करती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर पुनः पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Himangi starts from Point A and drives 2 km towards the east. She then takes a right turn, drives 7 km, turns left and drives 9 km. She then takes a left turn and drives 3 km. She takes a final left turn, drives 11 km and stops at Point P. How far (shortest distance) and towards which direction should she drive in order to reach Point A again? (All turns are 90 degrees turns only unless specified.)
- (अ)3 km पश्चिम की ओर3 km towards the west
- (ब)4 km दक्षिण की ओर4 km towards the south
- (क)3 km पूर्व की ओर3 km towards the east
- (ड)4 km उत्तर की ओर4 km towards the north
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
4 km उत्तर की ओर
4 km towards the north
A = (0, 0) मानें। 2 पूर्व → (2, 0); दाएँ (दक्षिण) 7 → (2, −7); बाएँ (पूर्व) 9 → (11, −7); बाएँ (उत्तर) 3 → (11, −4); बाएँ (पश्चिम) 11 → (0, −4)। P, A से 4 km दक्षिण में है, अतः उसे 4 km उत्तर की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). 2 east → (2, 0); right (south) 7 → (2, −7); left (east) 9 → (11, −7); left (north) 3 → (11, −4); left (west) 11 → (0, −4). P is 4 km south of A, so she must drive 4 km towards the north.
9.
MU 4 एक निश्चित तरीके से PO −10 से संबंधित है। इसी प्रकार DL 8, GF −6 से संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, HP 12 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
MU 4 is related to PO −10 in a certain way. In the same way, DL 8 is related to GF −6. To which of the given options is HP 12 related, following the same logic?
- (अ)NJ 5
- (ब)UH −4
- (क)KJ −2
- (ड)RT −1
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
KJ −2
पहला अक्षर +3, दूसरा अक्षर −6, संख्या −14: M→P, U→O, 4 − 14 = −10; D→G, L→F, 8 − 14 = −6। अतः H→K, P→J, 12 − 14 = −2, उत्तर KJ −2।
First letter +3, second letter −6, number −14: M→P, U→O, 4 − 14 = −10; D→G, L→F, 8 − 14 = −6. So H→K, P→J, 12 − 14 = −2, giving KJ −2.
10.
उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए, 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (15, 28, 64) (63, 76, 112)
Select the set in which the numbers are related in the same way as are the numbers of the following sets. (Note: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 – Operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.) (15, 28, 64) (63, 76, 112)
- (अ)(44, 57, 83)
- (ब)(159, 172, 207)
- (क)(82, 95, 132)
- (ड)(74, 87, 123)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
(74, 87, 123)
नियम: दूसरी = पहली + 13, तीसरी = दूसरी + 36 (15 → 28 → 64, 63 → 76 → 112)। जाँच (74, 87, 123): 74 + 13 = 87, 87 + 36 = 123। अतः उत्तर (74, 87, 123) है।
Rule: second = first + 13, third = second + 36 (15 → 28 → 64, 63 → 76 → 112). Check (74, 87, 123): 74 + 13 = 87, 87 + 36 = 123. So the answer is (74, 87, 123).
11.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B की माता है', A – B का अर्थ है 'A, B का पिता है', A * B का अर्थ है 'A, B का पति है', और A ÷ B का अर्थ है 'A, B की बहन है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'P – Q ÷ R * S + T' है, तो P का T से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means ‘A is the mother of B’, A – B means ‘A is the father of B’, A * B means ‘A is the husband of B’, and A ÷ B means ‘A is the sister of B’. Based on the above, how is P related to T if ‘P – Q ÷ R * S + T’?
- (अ)पिता का भाईFather’s brother
- (ब)माता का पिताMother’s Father
- (क)पिता का पिताFather’s Father
- (ड)पिताFather
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पिता का पिता
Father’s Father
P – Q: P, Q का पिता। Q ÷ R: Q, R की बहन, अतः P, R का पिता। R * S: R, S का पति, और S + T: S, T की माँ, अतः R, T का पिता। इसलिए P, T के पिता का पिता (दादा) है।
P – Q: P is Q's father. Q ÷ R: Q is R's sister, so P is R's father. R * S: R is S's husband, and S + T: S is T's mother, so R is T's father. Hence P is T's Father's Father.
12.
हिमांगी बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करती है और पूर्व की ओर 2 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 7 km ड्राइव करती है, बाएं मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएं मुड़ती है और 3 km ड्राइव करती है। वह अंत में बाएं मुड़ती है, 11 km ड्राइव करती है और बिंदु P पर रुकती है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Himangi starts driving from point A and drives 2 km towards the east. Then she turns right, drives 7 km, turns left and drives 9 km. Then she turns left and drives 3 km. Finally, she turns left, drives 11 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should she drive to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only.)
- (अ)उत्तर की ओर 4 km4 km towards the north
- (ब)दक्षिण की ओर 4 km4 km towards the south
- (क)पूर्व की ओर 3 km3 km towards the east
- (ड)पश्चिम की ओर 3 km3 km towards the west
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
उत्तर की ओर 4 km
4 km towards the north
माना A = (0, 0)। पूर्व 2 → (2, 0); दाएँ (दक्षिण) 7 → (2, −7); बाएँ (पूर्व) 9 → (11, −7); बाएँ (उत्तर) 3 → (11, −4); बाएँ (पश्चिम) 11 → (0, −4)। P, A से 4 km दक्षिण में है, अतः उसे 4 km उत्तर की ओर जाना होगा।
Take A = (0, 0). East 2 → (2, 0); right (south) 7 → (2, −7); left (east) 9 → (11, −7); left (north) 3 → (11, −4); left (west) 11 → (0, −4). P is 4 km south of A, so she must drive 4 km towards the north.
13.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'speak the truth' को 'pc rd st' के रूप में और 'truth always wins' को 'mo st kl' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में 'truth' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
In a certain code language, ‘speak the truth’ is coded as ‘pc rd st’ and ‘truth always wins’ is coded as ‘mo st kl’. How is ‘truth’ coded in the given language?
- (अ)mo
- (ब)kl
- (क)pc
- (ड)st
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
st
दोनों वाक्यों में उभयनिष्ठ शब्द ‘truth’ है और दोनों कूटों में उभयनिष्ठ कूट ‘st’ है। अतः ‘truth’ का कूट st है।
The word common to both sentences is ‘truth’, and the code common to both coded forms is ‘st’. So ‘truth’ is coded as st.
14.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 64 A 8 C 4 B 11 D 3 = ?
If ‘A’ stands for ‘÷’, ‘B’ stands for ‘×’, ‘C’ stands for ‘+’ and ‘D’ stands for ‘−’, then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 64 A 8 C 4 B 11 D 3 = ?
- (अ)48
- (ब)47
- (क)50
- (ड)49
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
49
अक्षरों को बदलने पर: 64 ÷ 8 + 4 × 11 − 3। BODMAS से: 8 + 44 − 3 = 49। अतः उत्तर 49 है।
Replace the letters: 64 ÷ 8 + 4 × 11 − 3. By BODMAS: 8 + 44 − 3 = 49. So the answer is 49.
15.
सात बॉक्स A, B, C, D, I, J और K एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। केवल B को I के ऊपर रखा गया है। केवल C को I और J के बीच रखा गया है। केवल A को K के नीचे रखा गया है। D और A के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes A, B, C, D, I, J and K are kept one over the other but not necessarily in the same order. Only B is kept above I. Only C is kept between I and J. Only A is kept below K. How many boxes are kept between D and A?
- (अ)तीनThree
- (ब)एकOne
- (क)चारFour
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
केवल B, I के ऊपर है, अतः B = ऊपर से 1, I = 2। I और J के बीच केवल C है, अतः C = 3, J = 4। केवल A, K के नीचे है, अतः A = 7, K = 6 और D = 5। D और A के बीच केवल K है, अर्थात एक।
Only B above I gives B = 1st, I = 2nd from top. Only C between I and J gives C = 3rd, J = 4th. Only A below K gives A = 7th, K = 6th, so D = 5th. Between D and A there is only K, i.e. One.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)OT-QM
- (ब)QV-SO
- (क)SX-UR
- (ड)MR-OK
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
SX-UR
प्रत्येक युग्म में पहला अक्षर +2 और दूसरा अक्षर −7 चलता है: O→Q, T→M; Q→S, V→O; M→O, R→K। SX-UR में X→R केवल −6 है, अतः SX-UR भिन्न है।
In each pair the first letter moves +2 and the second letter moves −7: O→Q, T→M; Q→S, V→O; M→O, R→K. In SX-UR, X→R is −6, so SX-UR is the odd one.
17.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 3 @ 2 ^ @ % \ 8 9 \ / ? 8 7 6 # & # + 7 \ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है तथा ठीक बाद में भी एक संख्या है?
Refer to the following number and symbol series and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 3 @ 2 ^ @ % \ 8 9 \ / ? 8 7 6 # & # + 7 \ (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (अ)एक भी नहींNone
- (ब)एकOne
- (क)दोTwo
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
प्रत्येक प्रतीक के दोनों ओर संख्या देखें। केवल ‘3 @ 2’ में ‘@’ शर्त पूरी करता है; बाकी प्रतीकों के पास कोई प्रतीक है या वे अंत में हैं। अतः संख्या एक है।
Check each symbol for a number on both sides. Only ‘@’ in ‘3 @ 2’ qualifies; every other symbol has a symbol next to it or is at the end. So the count is One.
18.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 8, 64, 9, 81, 10, 100, 11, 121, ? , 144
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 8, 64, 9, 81, 10, 100, 11, 121, ? , 144
- (अ)12
- (ब)9
- (क)11
- (ड)8
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
12
श्रृंखला में हर संख्या के बाद उसका वर्ग आता है: 8, 64; 9, 81; 10, 100; 11, 121। अगला 12 है, जिसके बाद 12² = 144 है। अतः उत्तर 12 है।
The series pairs a number with its square: 8, 64; 9, 81; 10, 100; 11, 121. Next comes 12 followed by 12² = 144. So the answer is 12.
19.
नीचे दी गई संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और आगे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।) (बाएँ) 3 @ 2 ^ @ % \ 8 9 \ / ? 8 7 6 # & # + 7 \ (दाएँ) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
Refer to the number and symbol series given below and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 3 @ 2 ^ @ % \ 8 9 \ / ? 8 7 6 # & # + 7 \ (Right) How many such symbols are there each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (अ)एकOne
- (ब)दोTwo
- (क)तीनThree
- (ड)कोई नहींNone
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
एक
One
प्रत्येक प्रतीक के दोनों ओर संख्या देखें। केवल ‘3 @ 2’ में ‘@’ शर्त पूरी करता है; अन्य सभी प्रतीकों के पास कोई प्रतीक है या वे अंत में हैं। अतः संख्या एक है।
Check each symbol for a number on both sides. Only ‘@’ in ‘3 @ 2’ qualifies; all other symbols have a symbol beside them or are at the end. So the count is One.
20.
संख्या 7123458 में प्रत्येक अंक बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करने पर बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से दूसरे अंकों का योग क्या होगा?
Each of the digits in the number 7123458 is arranged in ascending order from left to right. What will be the sum of the digits which are second from the left and second from the right in the new number thus formed?
- (अ)6
- (ब)11
- (क)9
- (ड)8
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
9
7123458 के अंकों को आरोही क्रम में लिखने पर 1234578 बनता है। बाएँ से दूसरा अंक 2 और दाएँ से दूसरा अंक 7 है। योग = 2 + 7 = 9।
Digits of 7123458 in ascending order give 1234578. Second from the left is 2 and second from the right is 7. Sum = 2 + 7 = 9.
21.
टाउन U, टाउन V के उत्तर में है। टाउन W, टाउन U के पूर्व में है। टाउन X, टाउन W के दक्षिण में है। टाउन Y, टाउन X के पश्चिम में है। टाउन V, टाउन Y के दक्षिण-पश्चिम में है। टाउन Y के सापेक्ष टाउन U की स्थिति क्या है?
Town U is to the north of Town V. Town W is to the east of Town U. Town X is to the south of Town W. Town Y is to the west of Town X. Town V is to the south-west of Town Y. What is the position of Town U with respect to Town Y?
- (अ)उत्तर-पूर्वNorth-east
- (ब)दक्षिण-पश्चिमSouth-west
- (क)दक्षिण-पूर्वSouth-east
- (ड)उत्तर-पश्चिमNorth-west
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
उत्तर-पश्चिम
North-west
V को मूल बिंदु पर रखें; U ठीक V के उत्तर में है। W, U के पूर्व में, X, W के दक्षिण में और Y, X के पश्चिम में है। V, Y के दक्षिण-पश्चिम में है, अतः Y, U–V रेखा के पूर्व में और U से नीचे है। इसलिए U, Y के उत्तर-पश्चिम में है।
Put V at the origin; U is due north of V. W is east of U, X south of W and Y west of X. Since V is south-west of Y, Y lies east of the U–V line and below U. So U is to the North-west of Y.
22.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 3 13 24 36 49 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 3 13 24 36 49 ?
- (अ)63
- (ब)53
- (क)60
- (ड)56
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
63
अंतर 10, 11, 12, 13 हैं, जो 1-1 बढ़ रहे हैं। अगला अंतर 14 है, अतः 49 + 14 = 63।
Differences are 10, 11, 12, 13, increasing by 1. Next difference is 14, so 49 + 14 = 63.
23.
एक निश्चित कूट भाषा में, 'some good questions' को 'jm ik cd' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'many good problems' को 'cd rc gh' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में 'good' को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
In a certain code language, ‘some good questions’ is coded as ‘jm ik cd’ and ‘many good problems’ is coded as ‘cd rc gh’. How is ‘good’ coded in the given language?
- (अ)ik
- (ब)jm
- (क)cd
- (ड)rc
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
cd
दोनों वाक्यों में उभयनिष्ठ शब्द ‘good’ है और दोनों कूटों में उभयनिष्ठ कूट ‘cd’ है। अतः ‘good’ का कूट cd है।
The word common to both sentences is ‘good’, and the code common to both is ‘cd’. So ‘good’ is coded as cd.
24.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? EWR ASN WOJ SKF ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series based on the English alphabetical order? EWR ASN WOJ SKF ?
- (अ)OVB
- (ब)OGY
- (क)OBC
- (ड)OGB
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
OGB
प्रत्येक अक्षर 4 स्थान पीछे जाता है: E→A→W→S→O, W→S→O→K→G, R→N→J→F→B। अतः अगला पद OGB है।
Each letter moves back 4 places: E→A→W→S→O, W→S→O→K→G, R→N→J→F→B. So the next term is OGB.
25.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which is the letter-cluster pair that DOES NOT belong to that group? (Note: The odd one out is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)MI-FK
- (ब)PL-IM
- (क)HD-AF
- (ड)JF-CH
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
PL-IM
नियम: पहला अक्षर −7, दूसरा अक्षर +2। M→F, I→K; H→A, D→F; J→C, F→H। PL-IM में L→M केवल +1 है, अतः PL-IM भिन्न है।
Rule: first letter −7, second letter +2. M→F, I→K; H→A, D→F; J→C, F→H. In PL-IM, L→M is only +1, so PL-IM is the odd one.
26.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 191 177 163 149 135 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 191 177 163 149 135 ?
- (अ)117
- (ब)133
- (क)121
- (ड)130
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
121
प्रत्येक पद पिछले पद से 14 कम है: 191, 177, 163, 149, 135। अगला पद = 135 − 14 = 121।
Each term is 14 less than the previous one: 191, 177, 163, 149, 135. Next term = 135 − 14 = 121.
27.
O, P, Q, R, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के बाएं कोई नहीं बैठा है। P और Q के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। Y के दाएं केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। X, R के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। W, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। W के बाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
O, P, Q, R, W, X and Y are sitting in a straight row facing north. No one sits to the left of P. Only four persons sit between P and Q. Only three persons sit to the right of Y. X sits to the immediate left of R. W is not an immediate neighbour of Y. Who sits third to the left of W?
- (अ)O
- (ब)Y
- (क)R
- (ड)Q
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
Y
P सबसे बाएँ (पहला) है, अतः Q छठा है। Y के दाएँ तीन लोग हैं, अतः Y चौथा है। X–R दूसरे–तीसरे स्थान पर होंगे। W, Y का पड़ोसी नहीं है, अतः W सातवाँ और O पाँचवाँ है। W (7) के बाएँ से तीसरा चौथा स्थान, अर्थात Y है।
P is at the extreme left (1st), so Q is 6th. Three sit right of Y, so Y is 4th. X–R must be 2nd–3rd. W is not next to Y, so W is 7th and O is 5th. Third to the left of W (7th) is 4th, i.e. Y.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? LNT 81, PKP 75, THL 69, XEH 63, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? LNT 81, PKP 75, THL 69, XEH 63, ?
- (अ)BAC 55
- (ब)BBD 57
- (क)CAE 57
- (ड)ACD 55
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
BBD 57
पहला अक्षर +4: L, P, T, X, B। दूसरा अक्षर −3: N, K, H, E, B। तीसरा अक्षर −4: T, P, L, H, D। संख्या −6: 81, 75, 69, 63, 57। अतः उत्तर BBD 57 है।
First letters +4: L, P, T, X, B. Second letters −3: N, K, H, E, B. Third letters −4: T, P, L, H, D. Numbers −6: 81, 75, 69, 63, 57. So the answer is BBD 57.
29.
राजेश अपनी कक्षा में ऊपर से 38वें स्थान पर और नीचे से 27वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Rajesh ranked 38^th from the top and 27^th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
- (अ)62
- (ब)63
- (क)64
- (ड)65
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
64
कुल छात्र = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 38 + 27 − 1 = 64।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 38 + 27 − 1 = 64.
30.
O, P, Q, R, W, X और Y उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। P के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। P और Q के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। Y के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। X, R के ठीक बाईं ओर बैठा है। W, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
O, P, Q, R, W, X, and Y are sitting in a straight line facing the north. No one sits to the left of P. Only four people sit between P and Q. Only three people sit to the right of Y. X sits to the immediate left of R. W is not an immediate neighbour of Y. Who sits third to the left of W?
- (अ)Q
- (ब)R
- (क)O
- (ड)Y
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
Y
P सबसे बाएँ (पहला) है, अतः Q छठा है। Y के दाएँ तीन लोग हैं, अतः Y चौथा है। X–R दूसरे–तीसरे स्थान पर हैं। W, Y का पड़ोसी नहीं हो सकता, अतः W सातवाँ और O पाँचवाँ है। W के बाएँ से तीसरा चौथा स्थान, अर्थात Y है।
P is leftmost (1st), so Q is 6th. Three people sit right of Y, so Y is 4th. X–R take 2nd–3rd. W cannot be next to Y, so W is 7th and O is 5th. Third to the left of W is 4th, i.e. Y.
31.
निम्नलिखित श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 7 8 5 9 6 5 4 1 7 1 6 7 8 6 6 3 5 3 6 9 4 4 9 2 7 2 7 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the following series and answer the question that follows (all numbers are single digit numbers only). Counting to be done from left to right only. (Left) 7 8 5 9 6 5 4 1 7 1 6 7 8 6 6 3 5 3 6 9 4 4 9 2 7 2 7 (Right) How many such even numbers are there each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (अ)8
- (ब)7
- (क)6
- (ड)9
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
7
विषम–सम–विषम समूह देखें: 7 8 5, 9 6 5, 5 4 1, 1 6 7, 3 6 9, 9 2 7, 7 2 7। ऐसी सम संख्याएँ 7 हैं।
Look for odd–even–odd groups: 7 8 5, 9 6 5, 5 4 1, 1 6 7, 3 6 9, 9 2 7, 7 2 7. There are 7 such even numbers.
32.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी सेब, फल हैं। कुछ फल, मीठे हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ सेब, मीठे हैं। (II) सभी मीठे, सेब हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusion(s) logically follow(s) from the statements.
Statements: All apples are fruits. Some fruits are sweet.
Conclusions: (I) Some apples are sweet. (II) All sweet are apples.
- (अ)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (ब)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (क)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (ड)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
सभी सेब फल हैं, पर फलों का मीठा भाग सेबों से अलग भी हो सकता है, इसलिए ‘कुछ सेब मीठे हैं’ निश्चित नहीं है। ‘सभी मीठे सेब हैं’ भी नहीं निकलता। अतः न (I) और न (II) अनुसरण करता है।
Apples lie inside fruits, but the sweet part of fruits may not touch apples, so ‘Some apples are sweet’ is not certain. ‘All sweet are apples’ also does not follow. So neither conclusion (I) nor (II) follows.
33.
नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 2 1 6 9 1 9 6 4 2 4 4 6 7 6 4 1 8 7 9 2 4 4 7 6 8 7 2 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
Refer to the number series given below and answer the question that follows. Counting to be done from left to right only. (NOTE: All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 2 1 6 9 1 9 6 4 2 4 4 6 7 6 4 1 8 7 9 2 4 4 7 6 8 7 2 (Right) How many such even numbers are there each of which is immediately preceded by an odd number and also immediately followed by an odd number?
- (अ)4
- (ब)2
- (क)3
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
2
श्रृंखला में विषम–सम–विषम समूह देखें। केवल 1 6 9 और 1 8 7 शर्त पूरी करते हैं। अतः ऐसी सम संख्याएँ 2 हैं।
Look for odd–even–odd groups in the series. Only 1 6 9 and 1 8 7 fit. So there are 2 such even numbers.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें