RRB NTPC Graduate CBT-1 · 12 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 12 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 6 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, एमएस एक्सेल के नए संस्करणों में प्रस्तुत किए गए 'Spill Range' फीचर के कार्य का उचित वर्णन करता है?
Which of the following options correctly describes the function of the 'Spill Range' feature introduced in newer versions of MS Excel?
- (अ)यह स्वचालित रूप से वर्कबुक को पूर्वनिर्धारित अंतराल पर क्लाउड लोकेशन पर सेव करता है।It automatically saves the workbook to a cloud location at predefined intervals.
- (ब)जब सूत्र द्वारा कई मान प्राप्त होते हैं तो यह सूत्र की आउटपुट रेंज का साइज़ डायनेमिक रूप से बदल देता है।It dynamically resizes the output range of a formula when the formula returns multiple values.
- (क)यह पूर्वनिर्धारित मानदंडों के आधार पर, सेल्स की एक विशिष्ट रेंज में डेटा एंट्री को प्रतिबंधित करता है।It restricts data entry in a specific range of cells based on predefined criteria.
- (ड)यह कई यूजर्स को एक ही वर्कशीट में एक साथ विभिन्न रेंज को एडिट करने की सुविधा देता है।It allows multiple users to simultaneously edit different ranges in the same worksheet.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
जब सूत्र द्वारा कई मान प्राप्त होते हैं तो यह सूत्र की आउटपुट रेंज का साइज़ डायनेमिक रूप से बदल देता है।
It dynamically resizes the output range of a formula when the formula returns multiple values.
स्पिल रेंज सुविधा में जब कोई सूत्र एक से अधिक मान लौटाता है तो वे पड़ोसी कक्षों में स्वतः फैल जाते हैं, जिससे आउटपुट रेंज अपने आप घटती-बढ़ती है।
The Spill Range feature lets a formula that returns multiple values spill automatically into neighbouring cells, so the output range resizes dynamically.
2.
एमएस वर्ड 2019 में, एक संपूर्ण पैराग्राफ को त्वरित रूप से सेलेक्ट करने के लिए निम्नलिखित में से कौन- सा विकल्प सही है?
In MS Word 2019, which of the following is the correct option to quickly select an entire paragraph?
- (अ)राइट-क्लिक करें और मेनू में उपलब्ध विकल्पों में से 'Paragraph' चुनें।Right-click and choose 'Paragraph' from the options available in the menu.
- (ब)पैराग्राफ में कहीं भी डबल-क्लिक करें।Double-click anywhere in the paragraph.
- (क)पैराग्राफ पर क्लिक करते समय Alt दबाकर रखें।Hold down Alt while clicking on the paragraph.
- (ड)पैराग्राफ में किसी भी शब्द पर ट्रिपल-क्लिक करें।Triple-click on any word in the paragraph.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
पैराग्राफ में किसी भी शब्द पर ट्रिपल-क्लिक करें।
Triple-click on any word in the paragraph.
MS Word में अनुच्छेद के किसी भी शब्द पर ट्रिपल-क्लिक करने से पूरा अनुच्छेद चयनित हो जाता है (डबल-क्लिक एक शब्द चुनता है)।
Triple-clicking on any word in a paragraph selects the whole paragraph in MS Word (double-click selects a word).
3.
कंप्यूटर सिस्टम में प्राथमिक और द्वितीयक मेमोरी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements about primary and secondary memory in a computer system is correct?
- (अ)निर्देशों को संसाधित करने के लिए प्राथमिक और द्वितीयक मेमोरी दोनों ही CPU द्वारा सीधे एक्सेस की जा सकती हैं।Both primary and secondary memory can be directly accessed by the CPU to process instructions.
- (ब)द्वितीयक मेमोरी वोलेटाइल होती है, जिसका अर्थ है कि बिजली बंद होने पर डेटा नष्ट हो जाता है, जबकि प्राथमिक मेमोरी नॉन-वोलेटाइल होती है और डेटा को बरकरार रखती है।Secondary memory is volatile, meaning data is lost when power is turned off, whereas primary memory is non-volatile and retains data.
- (क)प्राथमिक मेमोरी का उपयोग दीर्घकालिक स्टोरेज के लिए किया जाता है, जबकि द्वितीयक मेमोरी का उपयोग डेटा के अस्थायी स्टोरेज के लिए किया जाता है।Primary memory is used for long-term storage, whereas secondary memory is used for temporary storage of data.
- (ड)प्राथमिक मेमोरी तेज़ होती है लेकिन इसकी स्टोरेज क्षमता कम होती है, जबकि द्वितीयक मेमोरी धीमी होती है लेकिन बड़ी स्टोरेज क्षमता प्रदान करती है।Primary memory is fast but has a smaller storage capacity, whereas secondary memory is slower but offers a larger storage capacity.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
प्राथमिक मेमोरी तेज़ होती है लेकिन इसकी स्टोरेज क्षमता कम होती है, जबकि द्वितीयक मेमोरी धीमी होती है लेकिन बड़ी स्टोरेज क्षमता प्रदान करती है।
Primary memory is fast but has a smaller storage capacity, whereas secondary memory is slower but offers a larger storage capacity.
प्राथमिक मेमोरी (RAM) तेज़ पर कम क्षमता वाली होती है, जबकि द्वितीयक मेमोरी (हार्ड डिस्क, SSD) धीमी पर कहीं अधिक भंडारण क्षमता वाली होती है।
Primary memory (RAM) is fast but small in capacity, whereas secondary memory (hard disk, SSD) is slower but offers much larger storage.
4.
PM E-DRIVE योजना के तहत निम्नलिखित में से कौन-सी वाहन श्रेणियां, मांग प्रोत्साहन के लिए पात्र नहीं हैं?
Which of the following vehicle categories are NOT eligible for demand incentives under the PM E-DRIVE scheme?
- (अ)निजी उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनElectric three-wheelers for private use
- (ब)उन्नत बैटरी वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनElectric two-wheelers with advanced batteries
- (क)वैध स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र वाले इलेक्ट्रिक ट्रकElectric trucks with a valid scrapping certificate
- (ड)व्यावसायिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनElectric three-wheelers for commercial use
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
निजी उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन
Electric three-wheelers for private use
PM E-DRIVE योजना में मांग प्रोत्साहन ई-दोपहिया, वाणिज्यिक ई-तिपहिया, ई-ट्रक और ई-बसों को मिलता है; निजी उपयोग के इलेक्ट्रिक तिपहिया पात्र नहीं हैं।
Under PM E-DRIVE, demand incentives go to e-2Ws, commercial e-3Ws, e-trucks and e-buses; electric three-wheelers for private use are not eligible.
5.
जब आप एमएस-पावरपॉइंट 2019 में F5 प्रेस करते हैं, तो क्या होता है?
What happens when you press F5 in MS-PowerPoint 2019?
- (अ)एक नई स्लाइड इन्सर्ट हो जाती हैA new slide is inserted
- (ब)'Print' डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाता हैThe 'Print' dialog box opens
- (क)प्रेजेंटेटेशन सेव हो जाता हैThe presentation is saved
- (ड)स्लाइड शो शुरूआत से स्टार्ट होता हैThe slide show starts from the beginning
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
स्लाइड शो शुरूआत से स्टार्ट होता है
The slide show starts from the beginning
MS PowerPoint में F5 दबाने पर स्लाइड शो शुरुआत से शुरू होता है (Shift + F5 वर्तमान स्लाइड से शुरू करता है)।
In MS PowerPoint, F5 starts the slide show from the beginning (Shift + F5 starts from the current slide).
6.
एमएस एक्सेल इंटरफ़ेस का निम्नलिखित में से कौन-सा एलिमेंट, वर्तमान में सक्रिय सेल या सेल की सेलेक्ट की गई रेंज का नाम डिस्प्ले करता है?
Which of the following elements of the MS Excel interface displays the name of the currently active cell or the selected range of cells?
- (अ)नेम बॉक्स (The Name Box)The Name Box
- (ब)स्टेटस बार (The Status Bar)The Status Bar
- (क)रिबन (The Ribbon)The Ribbon
- (ड)फ़ॉर्मूला बार (The Formula Bar)The Formula Bar
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
नेम बॉक्स (The Name Box)
The Name Box
Name Box, फॉर्मूला बार के बाईं ओर, सक्रिय सेल या चयनित रेंज का नाम/पता दर्शाता है।
The Name Box, at the left of the formula bar, shows the address or name of the active cell or selected range.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें