RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 13 Oct 2025 · Shift 2 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 13 Oct 2025 · Shift 2 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 5 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
स्लाइड शो में, कौन-सा विकल्प यह सुनिश्चित करता है कि एक नई फाइल बनाए बिना MS पावर प्वाइंट 2019 प्रेजेंटेटेशन के दौरान केवल स्लाइड का एक विशिष्ट सेट ही चलाया जाए?
In Slide Show, which option ensures that only a specific set of slides is played during an MS PowerPoint 2019 presentation without creating a new file?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

Custom Slide Show का उपयोग करें
Use Custom Slide Show

Custom Slide Show से उसी प्रस्तुति की चुनी हुई स्लाइडें बिना नई फ़ाइल बनाए चलाई जा सकती हैं। From–To विकल्प केवल लगातार स्लाइडों की सीमा के लिए होता है।
A Custom Slide Show plays only a chosen set of slides from the same presentation without creating a new file. Show slides From–To only covers a continuous range.
2.
यदि आपके पास तीन वेरिएबल हैं - X, Y और Z - और आप चार्ट पर मार्कर साइज के माध्यम से X बनाम Y डिसप्ले करना चाहते हैं और Z को प्रदर्शित करना चाहते हैं, तो MS Excel में कौन-सा चार्ट प्रकार सबसे उपयुक्त है?
If you have three variables - X, Y and Z - and you want to display X versus Y on a chart and represent Z through the marker size, which chart type in MS Excel is most suitable?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

बबल चार्ट
Bubble chart

बबल चार्ट में X बनाम Y आलेखित होता है और तीसरे चर Z को बबल (मार्कर) के आकार से दर्शाया जाता है। स्कैटर चार्ट केवल दो चर दिखाता है।
A bubble chart plots X against Y and uses the bubble (marker) size to show a third variable Z. A scatter chart shows only two variables.
3.
कौन-सा HTTP स्टेटस कोड, यह इंगित करता है कि रिक्‍वेस्‍टेड वेब पेज को स्थायी रूप से नई लोकेशन पर मूव कर दिया गया है?
Which HTTP status code indicates that the requested web page has been permanently moved to a new location?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

301

HTTP 301 का अर्थ है Moved Permanently (स्थायी रूप से स्थानांतरित)। 302 अस्थायी रीडायरेक्ट है, 404 Not Found है और 500 Internal Server Error है।
HTTP 301 means Moved Permanently. 302 is a temporary redirect, 404 is Not Found and 500 is Internal Server Error.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, यथार्थ रूप से वर्णन करता है कि ASCII, यूनिकोड के साथ बैकवर्ड कंपैटिबिलिटी कैसे सुनिश्चित करता है?
Which of the following options accurately describes how ASCII ensures backward compatibility with Unicode?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

यूनिकोड के पहले 128 कोड पॉइंट ASCII मानों से बिल्कुल मेल खाते हैं।
The first 128 Unicode code points exactly match the ASCII values.

यूनिकोड ASCII के साथ पश्च-संगतता इसलिए रखता है क्योंकि उसके पहले 128 कोड पॉइंट (U+0000 से U+007F) ASCII मानों के बिल्कुल समान हैं।
Unicode keeps backward compatibility with ASCII because its first 128 code points (U+0000 to U+007F) are identical to the ASCII values.
5.
MS वर्ड में, Ctrl + J का उपयोग करने का क्या प्रभाव है, और यह Ctrl + Shift + J से कैसे अलग है?
In MS Word, what is the effect of using Ctrl + J, and how is it different from Ctrl + Shift + J?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

Ctrl + J टेक्स्ट को जस्टि फाई करता है; Ctrl + Shift + J डिस्ट्रीब्यूटेड जस्टि फाई लागू करता है जहाँ अंतिम पंक्ति भी स्ट्रैच्‍ड है
Ctrl + J justifies the text; Ctrl + Shift + J applies distributed justification where the last line is also stretched

MS Word में Ctrl + J टेक्स्ट को जस्टिफ़ाई करता है, जबकि Ctrl + Shift + J वितरित (distributed) संरेखण लगाता है, जिसमें अंतिम पंक्ति भी पूरी चौड़ाई में फैल जाती है।
In MS Word, Ctrl + J justifies the text, and Ctrl + Shift + J applies distributed alignment, which also stretches the last line across the width.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य ज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें