RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Jun 2025 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 5 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
एमएस पावरपॉइंट (MS PowerPoint) प्रेजेंटेटेशन पर कार्य करते समय 'Ctrl + S' कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?
While working on an MS PowerPoint presentation, what is the main purpose of using the 'Ctrl + S' keyboard shortcut?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

फाइल में किए गए वर्तमान परिवर्तनों को सेव करना
Saving the current changes made in the file

Ctrl + S फ़ाइल में किए गए वर्तमान परिवर्तनों को सहेजता (Save करता) है।
Ctrl + S saves the current changes made in the file.
2.
कंप्यूटिंग के संदर्भ में ASCII का पूर्ण रूप क्या है?
In the context of computing, what is the full form of ASCII?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज)
American Standard Code for Information Interchange

ASCII का पूर्ण रूप American Standard Code for Information Interchange है।
ASCII stands for American Standard Code for Information Interchange.
3.
निम्नलिखित में से कौन-से कथन 2024 में शुरू की गई NPS वात्सल्य योजना के विनियामक और संरचनात्मक पहलुओं का सही ढंग से वर्णन करते हैं? इस योजना का संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है। NPS वात्सल्य के तहत योगदान को व्यक्तिगत खातों के बिना सरकार द्वारा प्रबंधित समेकित निधि में जमा किया जाता है। यह योजना ग्राहक को 18 वर्ष की आयु होने पर नियमित NPS खाते में आसानी से स्थानांतरित करने की अनुमति देती है। वयस्क होने पर, ग्राहकों को अनिवार्य रूप से NPS वात्सल्य से बाहर निकलना होगा और अटल पेंशन योजना का विकल्प चुनना होगा।
Which of the following statements correctly describe the regulatory and structural aspects of the NPS Vaatsalya scheme launched in 2024? The scheme is administered by the Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA). Under NPS Vaatsalya, contributions are deposited in a government-managed consolidated fund without individual accounts. The scheme allows the subscriber to be easily transferred to a regular NPS account on attaining the age of 18 years. On attaining adulthood, subscribers must compulsorily exit NPS Vaatsalya and opt for the Atal Pension Yojana.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

1 और 3
1 and 3

एनपीएस वात्सल्य (2024) का नियमन PFRDA करता है (कथन 1 सही) और 18 वर्ष का होने पर खाता नियमित एनपीएस खाते में बदला जा सकता है (कथन 3 सही)। इसमें व्यक्तिगत खाते (PRAN) मिलते हैं, अतः 2 गलत, और अटल पेंशन योजना में जाना अनिवार्य नहीं, अतः 4 गलत।
NPS Vaatsalya (2024) is regulated by PFRDA (statement 1 true) and a minor's account can be moved to a regular NPS account at 18 (statement 3 true). Individual accounts (PRAN) are given, so 2 is false, and exit/APY is not compulsory, so 4 is false.
4.
गूगल डॉक्स या वेब ब्राउज़र जैसे कुछ एप्‍लीकेशनों में Ctrl + Shift + V का कार्य निम्नलिखित में से कौन- सा है?
In some applications such as Google Docs or web browsers, what is the function of Ctrl + Shift + V?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

बिना किसी फ़ॉर्मेटिंग के कंटेंट पेस्‍ट करता है
Pastes content without any formatting

Ctrl + Shift + V कॉपी की गई सामग्री को बिना फ़ॉर्मेटिंग के सादे पाठ के रूप में पेस्ट करता है।
Ctrl + Shift + V pastes copied content as plain text without formatting.
5.
एमएस पावरपॉइंट 365 में एक नया ब्लैंक प्रेजेंटेटेशन तेजी से क्रि एट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?
Which shortcut key is used to quickly create a new blank presentation in MS PowerPoint 365?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

Ctrl + N

PowerPoint में Ctrl + N नई खाली प्रस्तुति बनाता है। Ctrl + O खोलने और Ctrl + P प्रिंट करने के लिए है।
Ctrl + N creates a new blank presentation in PowerPoint. Ctrl + O opens and Ctrl + P prints.

इसी पेपर के अन्य विषय

गणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य ज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें