RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Mar 2026 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 18 Mar 2026 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 30 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does NOT belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)BFJ
- (ब)KOT
- (क)GKP
- (ड)SWB
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
BFJ
KOT, GKP और SWB में क्रमागत अक्षरों के बीच +4, +5 का अंतर है। BFJ में +4, +4 है, अतः BFJ विषम है।
KOT, GKP and SWB follow +4, +5 between consecutive letters. BFJ follows +4, +4, so BFJ is the odd one.
2.
यदि संख्या 4568923 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
If each digit of the number 4568923 is arranged in ascending order from left to right, how many digits will remain in the same position as compared to the original number?
- (अ)दोTwo
- (ब)एक भी नहींNone
- (क)तीनThree
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक भी नहीं
None
मूल संख्या 4568923, आरोही क्रम 2345689। प्रत्येक स्थान की तुलना: 4/2, 5/3, 6/4, 8/5, 9/6, 2/8, 3/9। कोई भी अंक अपने स्थान पर नहीं रहता, अतः उत्तर कोई नहीं (None) है।
Original 4568923, ascending 2345689. Comparing each position: 4/2, 5/3, 6/4, 8/5, 9/6, 2/8, 3/9. No digit stays in its place, so the answer is None.
3.
नीचे दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? ADF 16 DGI 27 GJL 38 JMO 49 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to logically complete the series given below? ADF 16 DGI 27 GJL 38 JMO 49 ?
- (अ)MOQ 59
- (ब)MPR 60
- (क)MNP 59
- (ड)MQQ 60
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
MPR 60
प्रत्येक अक्षर 3 स्थान आगे बढ़ता है (ADF, DGI, GJL, JMO → MPR) और संख्या 11 बढ़ती है (16, 27, 38, 49 → 60)। अतः उत्तर MPR 60 है।
Each letter moves 3 steps forward (ADF, DGI, GJL, JMO → MPR) and the number rises by 11 (16, 27, 38, 49 → 60). So the answer is MPR 60.
4.
एक निश्चित तर्क के अनुसार, 210 का संबंध 148 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 185 का संबंध 123 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 125 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/में से घटाना/के साथ गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है)
According to a certain logic, 210 is related to 148. Following the same logic, 185 is related to 123. Following the same logic, 125 is related to which of the following? (Note: Operations must be performed only on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations such as adding to/subtracting from/multiplying by 13 can be performed on 13. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (अ)63
- (ब)66
- (क)61
- (ड)71
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
63
210 → 148 और 185 → 123: नियम है 62 घटाना। अतः 125 − 62 = 63।
210 → 148 and 185 → 123: the rule is subtract 62. So 125 − 62 = 63.
5.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'G - R + W ÷ D x M’ है, तो G का M से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the daughter of B', A - B means 'A is the mother of B', A x B means 'A is the wife of B', A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'G - R + W ÷ D x M', then how is G related to M?
- (अ)पत्नी की बहनWife's sister
- (ब)पत्नी की माताWife's mother
- (क)पत्नीWife
- (ड)बहनSister
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पत्नी की माता
Wife's mother
G, R की माँ है; R, W की पुत्री है; W, D का पिता है; D, M की पत्नी है। अतः G, W की पत्नी और D की माँ है, यानी M की पत्नी की माँ।
G is the mother of R; R is the daughter of W; W is the father of D; D is the wife of M. So G is W's wife and D's mother, i.e. M's wife's mother.
6.
सात लड़के — A, B, C, D, E, F, और G — एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों। D के बाएँ से गिनती करने पर D और C के बीच केवल तीन लड़के बैठे हैं। B के दाएँ से गिनती करने पर G और B के बीच केवल तीन लड़के बैठे हैं। E, G के ठीक दाएँ पड़ोस में बैठा है। B और C दोनों का निकटतम पड़ोसी F है। स्तंभ I में दिए गए प्रत्येक लड़के का मिलान स्तंभ II में दिए गए उसके ठीक बाएँ पड़ोस में बैठे लड़के से करें और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें। स्तंभ I (लड़का) स्तंभ II (उसके ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा लड़का) i. B (W) B ii. E (X) C iii. A (Y) G iv. F (Z) D
Seven boys — A, B, C, D, E, F and G — are sitting around a circular table facing the centre, but not necessarily in the same order. Counting from the left of D, only three boys sit between D and C. Counting from the right of B, only three boys sit between G and B. E sits immediate right of G. F is an immediate neighbour of both B and C. Match each boy given in Column I with the boy sitting immediately to his left in Column II and select the correct answer from the given options. Column I (Boy) Column II (Boy sitting immediate left of him) i. B (W) B ii. E (X) C iii. A (Y) G iv. F (Z) D
- (अ)i-X, ii-W, iii-Z, iv-Y
- (ब)i-Y, ii-W, iii-Z, iv-X
- (क)i-W, ii-Y, iii-Z, iv-X
- (ड)i-Z, ii-Y, iii-X, iv-W
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
i-Z, ii-Y, iii-X, iv-W
बाएँ को आगे मानें: D=0, C=4 (बीच में तीन), F, C और B दोनों का पड़ोसी है, अतः B=6, F=5; G, B के दाएँ चौथा है, अतः G=2, E=1, A=3। क्रम: D, E, G, A, C, F, B। B के बाएँ D (Z), E के बाएँ G (Y), A के बाएँ C (X), F के बाएँ B (W): i-Z, ii-Y, iii-X, iv-W।
Taking left as the forward direction: D=0, C=4 (three between), F is next to C and B, B=6, F=5; G is 4th to the right of B so G=2, E=1, A=3. Circle: D, E, G, A, C, F, B. To the left of B is D (Z), of E is G (Y), of A is C (X), of F is B (W): i-Z, ii-Y, iii-X, iv-W.
7.
सुषमा उत्तर दिशा की ओर 80 m चलती है, फिर बाईं ओर मुड़कर 30 m चलती है। वह फिर से बाईं ओर मुड़कर 80 m चलती है। वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर और किस दिशा में है? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ 90 डिग्री के मोड़ मानिए।)
Sushma walks 80 m towards the north, then turns left and walks 30 m. She again turns left and walks 80 m. How far and in which direction is she from the starting point? (All turns are to be taken as 90-degree turns, unless otherwise specified.)
- (अ)70 m, पूर्व70 m, east
- (ब)70 m, पश्चिम70 m, west
- (क)60 m, पूर्व60 m, east
- (ड)30 m, पश्चिम30 m, west
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
30 m, पश्चिम
30 m, west
80 मी उत्तर, बाएँ (पश्चिम) 30 मी, फिर बाएँ (दक्षिण) 80 मी। 80 मी उत्तर और 80 मी दक्षिण कट जाते हैं, अतः वह प्रारंभिक बिंदु से 30 मी पश्चिम में है।
80 m north, left (west) 30 m, left (south) 80 m. The 80 m north and 80 m south cancel out, leaving her 30 m west of the start.
8.
P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा, सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन होती है। P की परीक्षा बुधवार को होती है। R के बाद केवल तीन व्यक्ति यों की परीक्षा होती है। S की परीक्षा Q के बाद होती है, लेकिन P से पहले होती है। U की परीक्षा V से पहले होती है, लेकिन शुक्रवार को नहीं होती है। T और Q के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा होती है?
P, Q, R, S, T, U and V each have an examination on a different day of the same week, starting from Monday and ending on Sunday. P has the examination on Wednesday. Only three persons have examinations after R. S has the examination after Q, but before P. U has the examination before V, but not on Friday. How many persons have examinations between T and Q?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)एकOne
- (ड)चारFour
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
तीन
Three
P की परीक्षा बुधवार को है। R के बाद तीन व्यक्ति, अतः R गुरुवार को। Q < S < P से Q सोमवार और S मंगलवार को। T, U, V शुक्रवार से रविवार में हैं; U शुक्रवार को नहीं है और V से पहले है, अतः T शुक्रवार, U शनिवार, V रविवार। T (शुक्रवार) और Q (सोमवार) के बीच मंगलवार, बुधवार, गुरुवार यानी तीन व्यक्ति हैं।
P is on Wednesday. Three persons after R puts R on Thursday. Q < S < P gives Q on Monday and S on Tuesday. T, U, V take Friday to Sunday; U is not on Friday and before V, so T is on Friday, U Saturday, V Sunday. Between T (Friday) and Q (Monday) are Tuesday, Wednesday, Thursday: three persons.
9.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘please drink water’ को ‘gf sx zr’ के रूप में और ‘water is flowing’ को ‘po vb sx’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘water’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
In a certain code language, 'please drink water' is coded as 'gf sx zr' and 'water is flowing' is coded as 'po vb sx'. How is 'water' coded in the given language?
- (अ)zr
- (ब)sx
- (क)gf
- (ड)po
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
sx
दोनों वाक्यों में उभयनिष्ठ शब्द 'water' है और उभयनिष्ठ कोड 'sx' है। अतः 'water' का कोड sx है।
The common word in both sentences is 'water', and the common code is 'sx'. So 'water' is coded as sx.
10.
किसी निश्चित कूट भाषा में, 'HOUR' को '8359' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तथा 'HORN' को '9856' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'N' का कूट क्या है?
In a certain code language, 'HOUR' is coded as '8359' and 'HORN' is coded as '9856'. What is the code for 'N' in the given code language?
- (अ)8
- (ब)6
- (क)9
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
6
HOUR = 8359 और HORN = 9856। H, O, R उभयनिष्ठ हैं, जिनके अंक 8, 5, 9 हैं। HORN का शेष अंक 6 अक्षर N का कोड है।
HOUR = 8359 and HORN = 9856. H, O, R are common with digits 8, 5, 9. The remaining digit 6 in HORN is the code for N.
11.
एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 48 का संबंध 192 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 52 का संबंध 208 से है। समान तर्क का अनुसरण करने पर, 61 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए, 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
Following a certain logic, 48 is related to 192. Following the same logic, 52 is related to 208. Following the same logic, 61 is related to which of the following? (Note: Operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - operations such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed on 13. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (अ)264
- (ब)244
- (क)254
- (ड)234
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
244
48 × 4 = 192 और 52 × 4 = 208, अतः नियम है 4 से गुणा। 61 × 4 = 244।
48 × 4 = 192 and 52 × 4 = 208, so the rule is multiply by 4. 61 × 4 = 244.
12.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 37 C 32 A 2 D 9 B 2 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 37 C 32 A 2 D 9 B 2 = ?
- (अ)33
- (ब)34
- (क)36
- (ड)35
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
35
चिह्न बदलने पर: 37 + 32 ÷ 2 − 9 × 2। 32 ÷ 2 = 16 और 9 × 2 = 18, अतः 37 + 16 − 18 = 35।
Substituting symbols: 37 + 32 ÷ 2 − 9 × 2. 32 ÷ 2 = 16 and 9 × 2 = 18, so 37 + 16 − 18 = 35.
13.
Lv, Jy की पुत्री है। Fm, Nw की पुत्री है। Dg, Lv का भाई है। Nw, Dg से विवाहित है। Fm का Jy से क्या संबंध है?
Lv is the daughter of Jy. Fm is the daughter of Nw. Dg is the brother of Lv. Nw is married to Dg. How is Fm related to Jy?
- (अ)पुत्र की पुत्रीSon's daughter
- (ब)भाई की पुत्रीBrother's daughter
- (क)पिता का पिताFather's father
- (ड)पुत्र की पत्नीSon's wife
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पुत्र की पुत्री
Son's daughter
Lv और Dg, Jy की संतान हैं (Dg, Lv का भाई है)। Nw, Dg की पत्नी है और Fm, Nw की पुत्री है। अतः Fm, Jy के पुत्र की पुत्री है।
Lv and Dg are children of Jy (Dg is Lv's brother). Nw is Dg's wife, and Fm is Nw's daughter. So Fm is the daughter of Jy's son: Jy's son's daughter.
14.
दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए? 325 200 136 109 101 ?
What should come in place of '?' in the given series? 325 200 136 109 101 ?
- (अ)100
- (ब)102
- (क)104
- (ड)101
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
100
अंतर −125, −64, −27, −8 हैं, जो 5³, 4³, 3³, 2³ के ऋणात्मक मान हैं। अगला अंतर −1³ = −1, अतः 101 − 1 = 100।
Differences are −125, −64, −27, −8, which are the cubes 5³, 4³, 3³, 2³ with a minus sign. Next is −1³ = −1, so 101 − 1 = 100.
15.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 8 * 7 ? 5 £ + Ω 1 2 6 $ = @ & 3 ~ 4 # 9 % (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनके ठीक पहले एक सम संख्या है लेकिन ठीक बाद में कोई विषम संख्या नहीं है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question. Counting is to be done from left to right only. (All numbers are single-digit numbers only.) (Left) 8 * 7 ? 5 £ + Ω 1 2 6 $ = @ & 3 ~ 4 # 9 % (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by an even number but not immediately followed by an odd number?
- (अ)दोTwo
- (ब)तीनThree
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
एक
One
जिन प्रतीकों के ठीक पहले सम संख्या है: * (8 के बाद, उसके बाद 7 विषम), $ (6 के बाद, उसके बाद =), # (4 के बाद, उसके बाद 9 विषम)। इनमें केवल $ के बाद विषम संख्या नहीं है, अतः ऐसा एक प्रतीक है।
Symbols immediately preceded by an even number: * (after 8, followed by 7 odd), $ (after 6, followed by =), # (after 4, followed by 9 odd). Only $ is not followed by an odd number, so there is one such symbol.
16.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? DAZ 75 XUT 87 RON 99 LIH 111 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to logically complete it? DAZ 75 XUT 87 RON 99 LIH 111 ?
- (अ)FDA 123
- (ब)FCB 123
- (क)FOY 122
- (ड)FBA 122
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
FCB 123
प्रत्येक अक्षर 6 स्थान पीछे जाता है (DAZ → XUT → RON → LIH → FCB) और संख्या 12 बढ़ती है (75, 87, 99, 111 → 123)। अतः उत्तर FCB 123 है।
Each letter moves 6 steps back (DAZ → XUT → RON → LIH → FCB) and the number rises by 12 (75, 87, 99, 111 → 123). So the answer is FCB 123.
17.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कोई भी बिस्कुट, वेफर नहीं है। कोई भी वेफर, कैंडी नहीं है। कोई भी कैंडी, जूस नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई भी बिस्कुट, कैंडी नहीं है। (II) कोई भी वेफर, जूस नहीं है।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: No biscuit is a wafer. No wafer is a candy. No candy is a juice.
Conclusions: (I) No biscuit is a candy. (II) No wafer is a juice.
- (अ)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (ब)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (क)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ड)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
सभी कथन नकारात्मक हैं, अतः बिस्कुट-कैंडी या वेफर-जूस के बीच कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकलता (दो नकारात्मक कथनों से निष्कर्ष नहीं बनता)। कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All statements are negative, so no conclusion can be drawn about biscuit-candy or wafer-juice (two negatives with a middle term give no definite conclusion). Neither conclusion follows.
18.
X, Y, Z, S, T और U एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। T और Y के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। U के ऊपर केवल S रहता है। Z किसी सम क्रमांक वाले तल पर रहता है। T सबसे निचले तल पर रहता है। X और T के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
X, Y, Z, S, T and U live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. Only two persons live between T and Y. Only S lives above U. Z lives on an even-numbered floor. T lives on the lowest floor. How many persons live between X and T?
- (अ)तीनThree
- (ब)चारFour
- (क)दोTwo
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
एक
One
T मंज़िल 1 पर है; T और Y के बीच दो व्यक्ति, अतः Y मंज़िल 4 पर। U के ऊपर केवल S, अतः U मंज़िल 5 और S मंज़िल 6 पर। Z सम मंज़िल 2 पर और X मंज़िल 3 पर। X (3) और T (1) के बीच मंज़िल 2 पर एक व्यक्ति है।
T is on floor 1; two persons between T and Y puts Y on 4. Only S above U means U on 5, S on 6. Z is on an even floor: 2. X is on 3. Between X (3) and T (1) is floor 2: one person.
19.
सात व्यक्ति B, C, O, P, Q, R और S एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के बाएँ से गिनने पर, B और S के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q के बाएँ से गिनने पर, Q और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, C के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। C और O का निकटतम पड़ोसी R है। R के बाएँ से गिनने पर, B और R के बीच कितने व्यक्ति हैं?
Seven persons B, C, O, P, Q, R and S are sitting around a circular table facing the centre. Counting from the left of B, only three persons sit between B and S. Counting from the left of Q, only two persons sit between Q and O. P sits third to the left of C. R is an immediate neighbour of both C and O. Counting from the left of R, how many persons are there between B and R?
- (अ)दोTwo
- (ब)चारFour
- (क)एकOne
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
चार
Four
बाएँ को आगे मानें: B=0, S=4। संगत व्यवस्था है B, O, R, C, S, Q, P। R के बाएँ से क्रम C, S, Q, P, B है, अतः R और B के बीच चार व्यक्ति (C, S, Q, P) हैं।
Taking left as the forward direction: B=0, S=4. The only consistent arrangement is B, O, R, C, S, Q, P. From the left of R the order is C, S, Q, P, B, so four persons (C, S, Q, P) sit between R and B.
20.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : IOJ :: NTO : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left side of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right side of ::? # : IOJ :: NTO : %
- (अ)# = KQL , % = LRM
- (ब)# = KQJ , % = LRM
- (क)# = KQL , % = LSM
- (ड)# = KQL , % = LRN
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
# = KQL , % = LRM
IOJ का प्रत्येक अक्षर # के संगत अक्षर से 2 स्थान पीछे है, अतः # = KQL (K−2=I, Q−2=O, L−2=J)। यही नियम NTO पर लगाने पर N−2=L, T−2=R, O−2=M, अतः % = LRM।
Each letter of IOJ is 2 places before the matching letter of #, so # = KQL (K−2=I, Q−2=O, L−2=J). Applying the same rule, % is 2 places before NTO: N−2=L, T−2=R, O−2=M, so % = LRM.
21.
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 56 58 61 66 73 ?
What should come in place of '?' in the given series? 56 58 61 66 73 ?
- (अ)86
- (ब)85
- (क)83
- (ड)84
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
84
अंतर 2, 3, 5, 7 (अभाज्य संख्याएँ) हैं, अतः अगला अंतर 11। 73 + 11 = 84।
Differences are 2, 3, 5, 7 (primes), so the next is 11. 73 + 11 = 84.
22.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 12 का संबंध 66 से है। उसी तर्क के अनुसार, 24 का संबंध 276 से है। समान
तर्क का अनुसरण करते हुए, 10 का संबंध दिए गए विकल्पों में किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर गणितीय संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
According to a certain logic, 12 is related to 66. According to the same logic, 24 is related to 276. Following the same logic, 10 is related to which of the given options? (Note: Operations must be performed on whole numbers, without breaking the numbers into their constituent digits. For example, take 13 - mathematical operations such as adding/subtracting/multiplying to 13 can be performed on 13. Breaking 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (अ)55
- (ब)90
- (क)45
- (ड)110
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
45
नियम n(n − 1) ÷ 2 है: 12 → 12 × 11 ÷ 2 = 66 और 24 → 24 × 23 ÷ 2 = 276। 10 के लिए: 10 × 9 ÷ 2 = 45।
The rule is n(n − 1) ÷ 2: 12 × 11 ÷ 2 = 66 and 24 × 23 ÷ 2 = 276. For 10: 10 × 9 ÷ 2 = 45.
23.
सात डिब्बे D, E, F, G, H, I और J एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। D नीचे से पांचवे स्थान पर है। D और H के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। D के ऊपर किसी स्थान पर लेकिन E के नीचे किसी स्थान पर I को रखा गया है। G और F के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। F सबसे नीचे नहीं रखा गया है। नीचे से तीसरा डिब्बा कौन-सा है?
Seven boxes D, E, F, G, H, I and J are placed one above the other, but not necessarily in the same order. D is at the fifth position from the bottom. Only two boxes are placed between D and H. I is placed somewhere above D but somewhere below E. Only two boxes are placed between G and F. F is not placed at the bottom. Which box is the third from the bottom?
- (अ)J
- (ब)G
- (क)H
- (ड)I
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
J
D नीचे से 5वें स्थान पर है। D और H के बीच दो बक्से, अतः H दूसरे स्थान पर। I, D के ऊपर और E के नीचे है, अतः I छठे और E सातवें स्थान पर। G और F के बीच दो बक्से हैं: स्थान 1 और 4, F सबसे नीचे नहीं है, अतः F=4, G=1। नीचे से तीसरा बक्सा J है।
D is 5th from the bottom. Two boxes between D and H puts H at 2nd. I is above D and below E, so I is 6th and E 7th. G and F have two boxes between them: positions 1 and 4, and F is not at the bottom, so F=4, G=1. J is 3rd from the bottom.
24.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) @ B & G V 7 N % K U I 3 # € * $ 7 © U @ Z 5 (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएं से छठा होगा?
Refer to the following series of letters, numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. (Left) @ B & G V 7 N % K U I 3 # € * $ 7 © U @ Z 5 (Right) If all the symbols are removed from the series, which of the following will be the sixth from the left?
- (अ)N
- (ब)K
- (क)U
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
K
प्रतीक हटाने पर: B G V 7 N K U I 3 7 U Z 5। बाईं ओर से छठा K है।
Removing the symbols gives: B G V 7 N K U I 3 7 U Z 5. The sixth from the left is K.
25.
इस प्रश्न में, प्रश्न के बाद (I) और (II) के रूप में क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। प्रश्न: 5 वृक्षों - L, M, N, T और V में से प्रत्येक की ऊँचाई अलग-अलग है, कौन-सा वृक्ष सबसे छोटा है?
कथन: (I) L केवल दो वृक्षों से लंबा है। M, L से छोटा है और T, M से छोटा है। (II) V, N से लंबा है।
In this question, a question is followed by two statements numbered (I) and (II). You have to decide whether the data given in the statements are sufficient to answer the question. Read both the statements and choose the appropriate answer. Question: Each of the 5 trees - L, M, N, T and V has a different height. Which tree is the shortest?
Statements: (I) L is taller than only two trees. M is shorter than L and T is shorter than M. (II) V is taller than N.
- (अ)दोनों कथन I और II संयुक्त रूप से (अकेले कथन I या अकेले कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।Both statements I and II together (not statement I alone or statement II alone) are sufficient to answer the question.
- (ब)अकेले कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The data in statement I alone are sufficient to answer the question, while the data in statement II alone are not sufficient.
- (क)दोनों कथन I और II संयुक्त रूप से प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।Both statements I and II together are not sufficient to answer the question.
- (ड)अकेले कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।The data in statement II alone are sufficient to answer the question, while the data in statement I alone are not sufficient.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
अकेले कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
The data in statement I alone are sufficient to answer the question, while the data in statement II alone are not sufficient.
कथन I: L केवल दो वृक्षों से लंबा है, अतः L तीसरा सबसे लंबा है। M, L से छोटा और T, M से छोटा है, अतः T सबसे छोटा है। कथन II अकेले पर्याप्त नहीं है। अतः केवल कथन I पर्याप्त है।
Statement I: L is taller than only two trees, so L is 3rd tallest. M is below L and T is below M, so T is the shortest. Statement II alone says nothing about the shortest. So statement I alone is sufficient.
26.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से FEAR का संबंध DBWM से है। उसी प्रकार, BYSH का संबंध ZVOC से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, XSKX का संबंध निम्न में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, FEAR is related to DBWM in a certain way. In the same way, BYSH is related to ZVOC. Following the same logic, XSKX is related to which of the following?
- (अ)UPGR
- (ब)VPGS
- (क)WOFS
- (ड)UQHT
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
VPGS
FEAR → DBWM: −2, −3, −4, −5 (BYSH → ZVOC से पुष्टि)। XSKX: X−2=V, S−3=P, K−4=G, X−5=S। अतः उत्तर VPGS है।
FEAR → DBWM: −2, −3, −4, −5 (BYSH → ZVOC confirms). XSKX: X−2=V, S−3=P, K−4=G, X−5=S. So the answer is VPGS.
27.
अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does NOT belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in the letter-cluster.)
- (अ)JPL
- (ब)FLG
- (क)DJF
- (ड)HNJ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
FLG
JPL, DJF और HNJ में अंतर +6, −4 है। FLG में +6, −5 है, अतः FLG विषम है।
JPL, DJF and HNJ follow +6, −4. FLG follows +6, −5, so FLG is the odd one.
28.
निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) @ / 3 & 5 3 9 1 ? % 7 $ \ % 7 $ 6 9 4 ? + (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या है?
Refer to the following series of letters, numbers and symbols and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers only. (Left) @ / 3 & 5 3 9 1 ? % 7 $ \ % 7 $ 6 9 4 ? + (Right) How many such symbols are there, each of which is immediately preceded by another symbol and immediately followed by a number?
- (अ)दोTwo
- (ब)एक भी नहींNone
- (क)एकOne
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
तीन
Three
वे प्रतीक जिनके ठीक पहले प्रतीक और ठीक बाद संख्या है: '/' (@ के बाद, 3 से पहले), पहला '%' (? के बाद, 7 से पहले) और दूसरा '%' (\ के बाद, 7 से पहले)। ऐसे तीन प्रतीक हैं।
Symbols preceded by a symbol and followed by a number: the '/' (after @, before 3), the first '%' (after ?, before 7) and the second '%' (after \, before 7). That makes three.
29.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ कछुए, खरगोश हैं। कोई भी खरगोश, चील नहीं है। कोई भी खरगोश, सुअर नहीं है।
निष्कर्ष: (I): कोई भी कछुआ, चील नहीं है। (II): कुछ सूअर, चील हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: Some tortoises are rabbits. No rabbit is an eagle. No rabbit is a pig.
Conclusions: (I): No tortoise is an eagle. (II): Some pigs are eagles.
- (अ)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
- (ब)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (क)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ड)निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
केवल कुछ कछुए खरगोश हैं, अतः अन्य कछुए चील हो सकते हैं (I अनुसरण नहीं करता)। सुअर और चील के बीच कोई सकारात्मक संबंध नहीं है (II अनुसरण नहीं करता)। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Only some tortoises are rabbits, so other tortoises could be eagles (I does not follow). Nothing links pigs and eagles positively (II does not follow). Neither follows.
30.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के दो समुच्चयों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। OCI : SGM QEK : UIO
Select the pair that follows the same pattern as that followed by the two sets of pairs given below. Both the given pairs follow the same pattern. OCI : SGM QEK : UIO
- (अ)KGT : NJK
- (ब)LBR : PQL
- (क)THN : XLR
- (ड)HIR : NDH
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
THN : XLR
OCI → SGM और QEK → UIO: प्रत्येक अक्षर +4। THN → XLR: T+4=X, H+4=L, N+4=R। अतः उत्तर THN : XLR है।
OCI → SGM and QEK → UIO: each letter is +4. THN → XLR: T+4=X, H+4=L, N+4=R. So the answer is THN : XLR.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें