RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 25 Mar 2026 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 25 Mar 2026 · Shift 1 — कंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता (Computer & Financial Awareness) के 4 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
ASCII के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements is correct regarding ASCII?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

ASCII, संप्रतीकों को संख्यात्मक कोड का उपयोग करके निरूपित करता है।
ASCII represents symbols using numeric codes.

ASCII (American Standard Code for Information Interchange) अक्षरों, अंकों और चिह्नों को संख्यात्मक कोड से दर्शाता है (जैसे A = 65)।
ASCII (American Standard Code for Information Interchange) represents letters, digits and symbols using numeric codes (e.g. A = 65).
2.
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में, यदि config.ini नामक एक फ़ाइल मुख्य ड्राइव के रूट डायरेक्टरी में है, तो इस फ़ाइल को संदर्भित करने के लिए सही और पूर्ण एब्सोल्यूट पाथ (absolute path) क्या है?
In the Windows operating system, if a file named config.ini is in the root directory of the main drive, what is the correct and complete absolute path to refer to this file?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

C:\config.ini

निरपेक्ष पथ ड्राइव अक्षर से शुरू होता है। मुख्य ड्राइव (C:) की रूट डायरेक्टरी में स्थित फ़ाइल का पथ C:\config.ini लिखा जाता है।
An absolute path starts from the drive letter. A file in the root of the main drive (C:) is written as C:\config.ini.
3.
निम्नलिखित में से कौन-सा ऑपरेशन, सही तरीके से काम करने के लिए एप्लि केशन सॉफ्टवेयर के स्थान पर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर विशेष रूप से निर्भर करता है?
Which of the following operations depends exclusively on system software, rather than application software, in order to work properly?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

प्रोग्रामों को मेमोरी आवंटित (Allocate) करना
Allocating memory to programs

प्रोग्रामों को मेमोरी आवंटित करना ऑपरेटिंग सिस्टम (सिस्टम सॉफ्टवेयर) का मूल कार्य है। प्रेजेंटेशन बनाना, फोटो संपादन और मीडिया चलाना एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के काम हैं।
Allocating memory to programs is a core operating-system (system software) function. Designing presentations, editing photos and playing media are done by application software.
4.
कौन-सा वर्गीकरण क्रमादेश अनुवाद ( program translation) में भूमिका के आधार पर एक कम्पाइलर (compiler) को सर्वोत्तम ढंग से व्याख्यायित करता है?
Which classification best explains a compiler on the basis of its role in program translation?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

सिस्टम सॉफ़्टवेयर, क्योंकि यह OS निष्पादन के लिए कोड को परिवर्तित करता है।
System software, because it converts code for execution by the OS.

कंपाइलर उच्च-स्तरीय प्रोग्राम को मशीन कोड में बदलता है ताकि कंप्यूटर उसे चला सके; इसलिए यह सिस्टम सॉफ्टवेयर है।
A compiler translates a high-level program into machine code so that the computer can execute it; it is therefore system software.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य ज्ञानसामान्य विज्ञानगणित
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें