RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 27 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC Graduate CBT-1 · 27 Mar 2026 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 27 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
एक निश्चित कूट भाषा में, Q + W का अर्थ है कि ‘Q, W का पिता है’, Q @ W का अर्थ है कि ‘Q, W का भाई है’, Q $ W का अर्थ है कि ‘Q, W की माता है’, और Q # W का अर्थ है कि ‘Q, W की बहन है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ' N @ R + K @ S' हो, तो N का S से क्या संबंध है?
In a certain code language, Q + W means 'Q is the father of W', Q @ W means 'Q is the brother of W', Q $ W means 'Q is the mother of W', and Q # W means 'Q is the sister of W'. Based on the above, if 'N @ R + K @ S', then how is N related to S?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

पिता का भाई
Father's brother

N, R का भाई है; R, K का पिता है; K, S का भाई है, अतः R, S का भी पिता है। N, S के पिता का भाई है: चाचा (पिता का भाई)।
N is brother of R; R is father of K; K is brother of S, so R is also S's father. N is the brother of S's father: father's brother.
2.
यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 746 154 798 123 145 (दाएं) (उदाहरण- 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोटः सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ दिया जाए तो परिणाम क्या होगा?
This question is based on the five three-digit numbers given below. (Left) 746 154 798 123 145 (Right) (Example - 697 - first digit = 6, second digit = 9 and third digit = 7) Note: All operations are to be performed from left to right. If the third digit of the largest number is added to the second digit of the smallest number, what will be the result?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

10

सबसे बड़ी संख्या 798 है, इसका तीसरा अंक 8 है। सबसे छोटी संख्या 123 है, इसका दूसरा अंक 2 है। योग = 8 + 2 = 10। अतः उत्तर 10 है।
Largest number is 798, its third digit is 8. Smallest is 123, its second digit is 2. Sum = 8 + 2 = 10. So the answer is 10.
3.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी धारा, नहर हैं। कुछ नहर, नदी हैं। कुछ नदी, सागर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ सागर, धारा हैं। (II) कुछ नदी, धारा हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow from the statements. Statements: All streams are canals. Some canals are rivers. Some rivers are seas. Conclusions: (I) Some seas are streams. (II) Some rivers are streams.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

धाराएँ नहरों के अंतर्गत हैं, पर केवल कुछ नहरें नदियाँ हैं और केवल कुछ नदियाँ समुद्र हैं। समुद्र-धारा या नदी-धारा के बीच कोई निश्चित संबंध नहीं है। कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
Streams are inside canals, but only some canals are rivers and only some rivers are seas. No definite link between seas and streams or rivers and streams exists. Neither follows.
4.
इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। प्रश्न: राहुल, अमन, करण, निखिल और वरुण में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। इनमें से दूसरा सबसे लंबा कौन है? (I) करण की लंबाई राहुल और अमन से कम है, लेकिन निखिल से कम है। (II) वरुण, करण से लंबा है, लेकिन निखिल से छोटा है।
In this question, a question is followed by two statements numbered (I) and (II). You have to decide whether the information given in the statements is sufficient to answer the question. Read both statements and choose the appropriate answer. Question: Rahul, Aman, Karan, Nikhil and Varun each have a different height. Who is the second tallest among them? (I) Karan is shorter than Rahul and Aman, but taller than Nikhil. (II) Varun is taller than Karan but shorter than Nikhil.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं)
The information given in statements I and II together is sufficient to answer the question (not statement I alone or statement II alone)

सही उत्तर: प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त हैं (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: The information given in statements I and II together is sufficient to answer the question (not statement I alone or statement II alone) (official answer key).
5.
वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन किसी निश्चित तरीके से एक समान हैं तथा इस प्रकार एक ग्रुप का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है)
Based on the alphabetical order, three of the following four are alike in a certain way and thus form a group. Which one does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

TVY

BDF, FHJ और HJL में प्रत्येक अक्षर पिछले से 2 स्थान आगे है (+2, +2)। TVY में +2 फिर +3 है। अतः TVY अलग है।
BDF, FHJ and HJL have two letters each 2 steps apart (+2, +2). TVY has +2 then +3. So TVY is the odd one.
6.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (Note: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels in it or their position.)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

CE-HJ

NP-RT, IK-MO और KM-OQ में प्रत्येक युग्म के भीतर +2 है और दूसरा युग्म पहले से 4 अक्षर बाद शुरू होता है। CE-HJ में अंतर 5 है। अतः CE-HJ अलग है।
In NP-RT, IK-MO and KM-OQ each pair has +2 inside and the second pair starts 4 letters after the first. In CE-HJ the gap is 5. So CE-HJ is the odd one.
7.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 22 A 11 C 3 B 7 D 6 = ?
If 'A' means '÷', 'B' means '×', 'C' means '+' and 'D' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 22 A 11 C 3 B 7 D 6 = ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

17

प्रतिस्थापन करने पर: 22 ÷ 11 + 3 × 7 − 6। 22 ÷ 11 = 2; 3 × 7 = 21; 2 + 21 − 6 = 17। अतः उत्तर 17 है।
Substituting: 22 ÷ 11 + 3 × 7 − 6. 22 ÷ 11 = 2; 3 × 7 = 21; 2 + 21 − 6 = 17. So the answer is 17.
8.
सात व्यक्ति B, C, D, O, P, Q और R एक गोल मेज के परित: मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C, B के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Q, D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। O, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। R, C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons B, C, D, O, P, Q and R are sitting around a circular table facing the centre of the table. C sits immediately to the right of B. Q sits immediately to the left of D. O sits second to the right of D. R sits third to the left of C. Who sits third to the right of P?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

R

दाईं ओर क्रम में D = 0 लेने पर: Q = 6, O = 2। C, B के दाएँ है और R, C के बाएँ तीसरा है, इससे B = 3, C = 4, R = 1, P = 5। P (5) के दाएँ तीसरा स्थान 1 है, जहाँ R बैठा है।
Taking rightwards positions with D = 0: Q = 6, O = 2. C is right of B and R is third left of C, which gives B = 3, C = 4, R = 1, P = 5. Third to the right of P (5) is position 1, which is R.
9.
A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, G के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। F, C के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। C, E के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, G के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। G के दाएँ से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A, B, C, D, E, F and G are sitting around a circular table facing its centre. D sits immediately to the left of G. F sits immediately to the left of C. C sits second to the left of E. A sits third to the left of G. Who sits third to the right of G?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

C

दाईं ओर क्रम में G = 0 लेने पर: D = 6, A = 4। E = 5, C = 3, F = 2 बैठते हैं, अतः B = 1। G के दाएँ तीसरा स्थान 3 है, जहाँ C बैठा है।
Taking rightwards positions with G = 0: D = 6, A = 4. E, C, F fit as E = 5, C = 3, F = 2, so B = 1. Third to the right of G is position 3, which is C.
10.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। HUGE - UEGH - EGUH LIST - ITSL - TSIL
In the following triads, each group of letters is related to the next group following a certain logic. Select the option that follows the same logic. HUGE - UEGH - EGUH LIST - ITSL - TSIL
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

HEAR - ERAH - RAEH

पहले चरण में अक्षरों का क्रम 1234→2431 हो जाता है (HUGE→UEGH), दूसरे चरण में स्थिति क्रम 2,3,1,4 (UEGH→EGUH)। HEAR→ERAH→RAEH दोनों चरणों का पालन करता है।
First step reorders the letters 1234→2431 (HUGE→UEGH), second step 2431→ positions 2,3,1,4 (UEGH→EGUH). HEAR→ERAH→RAEH follows both steps.
11.
निम्नलिखित में से कौन-से भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर हैं? I. कोणार्क मंदिर II. मोढेरा मंदिर III. मार्तंड मंदिर नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
Which of the following are famous sun temples of India? I. Konark Temple II. Modhera Temple III. Martand Temple Select the correct answer using the codes given below.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

I, II और III
I, II and III

कोणार्क (ओडिशा), मोढेरा (गुजरात) और मार्तंड (जम्मू-कश्मीर) तीनों भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर हैं।
Konark (Odisha), Modhera (Gujarat) and Martand (Jammu and Kashmir) are all famous sun temples of India.
12.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MODE’ को ‘3519’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DIGS’ को ‘6894’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'MODE' is coded as '3519' and 'DIGS' is coded as '6894'. What is the code for 'D' in that language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

9

MODE और DIGS में केवल D उभयनिष्ठ अक्षर है और 3519 व 6894 में केवल 9 उभयनिष्ठ अंक है। अतः D का कोड 9 है।
D is the only common letter in MODE and DIGS, and 9 is the only common digit in 3519 and 6894. So D is coded as 9.
13.
वंश बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम दिशा में 26 km चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 15 km चलता है, फिर बाएं मुड़ता है और 35 km चलता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़ता है और 21 km चलता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 9 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
Vansh starts walking from point A and walks 26 km towards the west. Then he turns left and walks 15 km, then turns left and walks 35 km. After that he again turns left and walks 21 km. Finally he turns left, walks 9 km and stops at point P. What distance (shortest distance) and in which direction should he walk to reach point A again? (Unless otherwise specified, all turns are 90-degree turns only)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

दक्षिण की ओर 6 km
6 km towards the south

A से: पश्चिम 26, बाएँ (दक्षिण) 15, बाएँ (पूर्व) 35, बाएँ (उत्तर) 21, बाएँ (पश्चिम) 9। कुल पूर्व 35 − 26 − 9 = 0, कुल उत्तर 21 − 15 = 6। P, A से 6 km उत्तर में है, अतः उसे 6 km दक्षिण की ओर चलना होगा।
From A: west 26, left (south) 15, left (east) 35, left (north) 21, left (west) 9. Net: east 35 − 26 − 9 = 0, north 21 − 15 = 6. P is 6 km north of A, so he must walk 6 km towards the south.
14.
एक निश्चित तरीके से SP 12 का संबंध WT 16 से है। उसी प्रकार, MJ 15 का संबंध QN 19 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, EB 24 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
In a certain way, SP 12 is related to WT 16. In the same way, MJ 15 is related to QN 19. Following the same logic, EB 24 is related to which of the following?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

IF 28

प्रत्येक अक्षर 4 स्थान आगे बढ़ता है और संख्या 4 बढ़ती है (SP 12→WT 16, MJ 15→QN 19)। EB 24 के लिए: E+4 = I, B+4 = F, 24+4 = 28, अतः IF 28।
Each letter moves 4 forward and the number rises by 4 (SP 12→WT 16, MJ 15→QN 19). For EB 24: E+4 = I, B+4 = F, 24+4 = 28, giving IF 28.
15.
निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) ? A ? M V R ? F @ D E Q * ? R V M / % * M (दाएं) ऐसे कितने अक्षर हैं जिनमें से प्रत्येक से ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक प्रतीक है?
Refer to the following series of letters and symbols and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. (Left) ? A ? M V R ? F @ D E Q * ? R V M / % * M (Right) How many letters are there, each of which is immediately preceded by a letter and immediately followed by a symbol?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

तीन
Three

वे अक्षर जिनसे पहले अक्षर और बाद में चिह्न है: R (V R ?), Q (E Q *) और M (V M /)। अतः तीन हैं।
Letters preceded by a letter and followed by a symbol: R (V R ?), Q (E Q *) and M (V M /). So there are Three.
16.
L, M, N, D, E और F एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। M सबसे ऊपरी तल पर रहता है। M और D के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। N, D के नीचे किसी तल पर रहता है। E किसी सम क्रमांक वाले तल पर रहता है। L किसी विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है, लेकिन क्रमांक 5 वाले तल पर नहीं। F और D के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
L, M, N, D, E and F live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. M lives on the topmost floor. Only three persons live between M and D. N lives on a floor somewhere below D. E lives on an even-numbered floor. L lives on an odd-numbered floor, but not on the floor numbered 5. How many persons live between F and D?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

दो
Two

M = 6। M और D के बीच तीन व्यक्ति, अतः D = 2। N, D से नीचे है, अतः N = 1। E सम है, अतः E = 4। L विषम है पर 5 नहीं, अतः L = 3 और F = 5। F (5) और D (2) के बीच L और E रहते हैं: दो।
M = 6. Three persons between M and D gives D = 2. N is below D, so N = 1. E is even, so E = 4. L is odd but not 5, so L = 3, and F = 5. Between F (5) and D (2) live L and E: Two.
17.
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 89 87 84 79 72 ?
What should come in place of the question mark (?) in the given series? 89 87 84 79 72 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

61

अंतर 2, 3, 5, 7 हैं (अभाज्य संख्याएँ), अगली अभाज्य संख्या 11 है। अतः 72 − 11 = 61। उत्तर 61 है।
Differences are 2, 3, 5, 7 (primes), the next prime is 11. So 72 − 11 = 61. The answer is 61.
18.
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. वह 31 जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं। 2. महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने से पूर्व, उन्होंने फरवरी, 2023 से जुलाई, 2024 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements regarding Chandrapuram Ponnusamy Radhakrishnan. 1. He has been the 24th and current Governor of Maharashtra since 31 July 2024. 2. Before becoming the Governor of Maharashtra, he served as the Governor of Jharkhand from February 2023 to July 2024. Which of the above statements is/are correct?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

1 और 2 दोनों
Both 1 and 2

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Both 1 and 2 (official answer key).
19.
तीन धनात्मक पूर्णांक P, Q और R इस प्रकार हैं कि P और Q का महत्तम समापवर्तक 15 है, Q और R का महत्तम समापवर्तक 10 है और R और P का महत्तम समापवर्तक 5 है। यदि P + Q + R का योग यथासंभव न्यूनतम हो, तो P × Q × R का मान कितना होगा?
Three positive integers P, Q and R are such that the HCF of P and Q is 15, the HCF of Q and R is 10, and the HCF of R and P is 5. If the sum P + Q + R is the minimum possible, what will be the value of P × Q × R?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

4500

P, 15 का गुणज है, Q, 30 का गुणज है (15 और 10 से), R, 10 का गुणज है। न्यूनतम: P = 15, Q = 30, R = 10 सभी HCF (15, 10, 5) पूरे करते हैं। गुणनफल = 15 × 30 × 10 = 4500। अतः उत्तर 4500 है।
P is a multiple of 15, Q a multiple of 30 (15 and 10), R a multiple of 10. Minimum: P = 15, Q = 30, R = 10 satisfies all HCFs (15, 10, 5). Product = 15 × 30 × 10 = 4500. So the answer is 4500.
20.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MATE’ को ‘9827’ के रूप में और ‘TIME’ को ‘9218’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘I’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'MATE' is coded as '9827' and 'TIME' is coded as '9218'. What is the code for 'I' in the given code language?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

1

MATE और TIME में M, T, E तथा अंक 9, 2, 8 उभयनिष्ठ हैं। TIME के कोड 9218 में शेष अंक 1 है और शेष अक्षर I है। अतः I का कोड 1 है।
MATE and TIME share M, T, E and the digits 9, 2, 8. The leftover digit in TIME's code 9218 is 1 and the leftover letter is I. So I is coded as 1.
21.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्क पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी कार, विमान हैं। कुछ विमान, ट्रेन हैं। कुछ ट्रेन, जहाज हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कार, ट्रेन हैं। (II) कुछ विमान, जहाज हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements. Statements: All cars are aeroplanes. Some aeroplanes are trains. Some trains are ships. Conclusions: (I) Some cars are trains. (II) Some aeroplanes are ships.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.

सभी कारें हवाई जहाज़ हैं, पर केवल कुछ हवाई जहाज़ रेलगाड़ियाँ हैं और केवल कुछ रेलगाड़ियाँ जहाज़ हैं। ये आंशिक संबंध आपस में जुड़ें यह आवश्यक नहीं, अतः कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता।
All cars are aeroplanes, but only some aeroplanes are trains and only some trains are ships. The overlaps need not connect, so neither conclusion follows.
22.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? NON 40 LML 30 JKJ 20 HIH 10 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series and complete it logically? NON 40 LML 30 JKJ 20 HIH 10 ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

FGF 0

प्रत्येक अक्षर 2 स्थान पीछे जाता है (NON→LML→JKJ→HIH→FGF) और संख्या 10 घटती है (40, 30, 20, 10, 0)। अतः उत्तर FGF 0 है।
Each letter moves 2 steps back (NON→LML→JKJ→HIH→FGF) and the number falls by 10 (40, 30, 20, 10, 0). So the answer is FGF 0.
23.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? JFX 15, OKC 21, TPH 27, YUM 33, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to complete the given series logically? JFX 15, OKC 21, TPH 27, YUM 33, ?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

DZR 39

प्रत्येक अक्षर 5 स्थान आगे जाता है (JFX→OKC→TPH→YUM→DZR) और संख्या 6 बढ़ती है (15, 21, 27, 33, 39)। अतः उत्तर DZR 39 है।
Each letter moves 5 steps forward (JFX→OKC→TPH→YUM→DZR) and the number rises by 6 (15, 21, 27, 33, 39). So the answer is DZR 39.
24.
निम्नलिखित में से किस अक्षर समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : ONQ :: LKN : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of ::? # : ONQ :: LKN : %
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

# = QPS , % = JIL

# के प्रत्येक अक्षर को 2 स्थान पीछे ले जाने पर ONQ मिलता है: Q−2 = O, P−2 = N, S−2 = Q, अतः # = QPS। LKN पर −2 लगाने पर J, I, L मिलता है, अतः % = JIL।
Each letter of # is 2 steps ahead of ONQ's letter... precisely, # shifted 2 back gives ONQ: Q−2 = O, P−2 = N, S−2 = Q, so # = QPS. Applying −2 to LKN gives J, I, L, so % = JIL.
25.
यदि संख्या 386152479 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
If each digit of the number 386152479 is arranged in ascending order from left to right, how many digits will remain in the same position compared to the original number?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

दो
Two

आरोही क्रम 123456789 है। 386152479 से तुलना करने पर 5वाँ अंक (5) और 9वाँ अंक (9) अपनी जगह पर रहते हैं। अतः दो अंक यथास्थान रहते हैं।
Ascending order is 123456789. Comparing with 386152479, the 5th digit (5) and 9th digit (9) stay in place. So Two digits remain.
26.
सात डिब्बे C, F, J, N, Q, S और V एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। केवल Q, F के ऊपर रखा गया है। J और S के बीच केवल V रखा गया है। केवल N, J के नीचे रखा गया है। C और N के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Seven boxes C, F, J, N, Q, S and V are kept one above the other, but not necessarily in the same order. Only Q is kept above F. Only V is kept between J and S. Only N is kept below J. How many boxes are kept between C and N?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

तीन
Three

J के नीचे केवल एक बॉक्स (N) है, अतः N सबसे नीचे और J दूसरे स्थान पर है। J के ऊपर V और S आते हैं। F के ऊपर केवल Q है, अतः Q सबसे ऊपर और F उसके नीचे। नीचे से ऊपर क्रम: N, J, V, S, C, F, Q। C और N के बीच J, V और S हैं: तीन।
Only one box (N) below J gives N at the bottom and J second. V and S follow above J. Only Q above F gives Q top and F next. Order bottom to top: N, J, V, S, C, F, Q. Between C and N are J, V and S: Three.
27.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A - B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ A × B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘M - V × T ÷ S + K’ है, तो M का K से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the mother of B', A - B means 'A is the son of B', A × B means 'A is the brother of B', A ÷ B means 'A is the daughter of B'. Based on the above, if 'M - V × T ÷ S + K', then how is M related to K?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

भाई का पुत्र
Brother's son

M, V का पुत्र है; V, T का भाई है; T, S की पुत्री है; S, K की माँ है। अतः V और K दोनों S की संतान (भाई-बहन) हैं और M, K के भाई का पुत्र है: भतीजा।
M is son of V; V is brother of T; T is daughter of S; S is mother of K. So V and K are both S's children (siblings), and M is the son of K's brother: brother's son.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य विज्ञानसामान्य ज्ञानगणितकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतारेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें